Mohammed Shami - Amrit Vichar

LSG : अभ्यास मैच में शमी, आवेश ने खोले हाथ, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत का दिखा आक्रामक अंदाज
लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम ने गुरुवार को यूपी 20 लीग की टीम काशी रुद्रा के साथ अभ्यास मैच में अपने हाथ खोले। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर एलएसजी बनाम केआर इलेवन अभ्यास मैच खेला गया जिसमें तेज गेंदबाज मो. शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और बल्लेबाज मुकुल चौधरी काशी रुद्रा के खिलाड़ियों के साथ खेले। जबकि कप्तान ऋषभ पंत दोनों टीमों से बैटिंग करने उतरे।

पहले बल्लेबाजी करने आई एलएसजी की टीम से ऋषभ पंत, अर्शीन कुलकर्णी और शहबाज अहमद ने आक्रामक पारी खेली। केआर इलेवन की ओर से मो. शमी, आवेश खान और मोहसिन ने अपनी स्विंग और बाउंसर से चकित किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत व मुकुल चौधरी और काशी रुद्रा के शुभम व अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

एलएसजी की ओर से मयंक यादव, दिग्वेश राठी, शहबाज, अर्जुन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। एलएसजी के खिलाड़ियों को खेलते देख अकादमी के नन्हें क्रिकेटर भी चीयर करने पहुंचे। कुछ खिलाड़ियों ने बच्चों को आटोग्राफ भी दिए और फोटोज खिंचवाई। टीम प्रबंधन के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के सभी भारतीय खिलाड़ी पहले ही टीम से जुड़ चुके हैं, शुक्रवार से ओवरसीज खिलाड़ियों का आना भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद अभ्यास में और तेजी आएगी।

मोहम्मद शमी और उनके भाई को SIR मामले में चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, जल्द होना होगा पेश
कोलकाताः क्रिकेटर मोहम्मद शमी को सोमवार को कोलकाता के जादवपुर में स्थित एक स्कूल में एसआईआर सत्यापन सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा गया था, लेकिन वह राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के कारण उपस्थित नहीं हो सके।

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ को सुनवाई के लिए बुलाया गया था, लेकिन शमी ने निर्वाचन आयोग से नयी तारीखों के लिए अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए उनकी सुनवाई अब 9 जनवरी से 11 जनवरी के बीच पुनर्निर्धारित की गई है। शमी कोलकाता नगर निगम के वार्ड 93 के मतदाता हैं, जो रासबिहारी निर्वाचन क्षेत्र में आता है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, “शमी और उनके भाई द्वारा भरे गए नामांकन फॉर्म में गलती थी, जिसके कारण उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया था।” उत्तर प्रदेश के निवासी शमी कई वर्षों से अपने क्रिकेट करियर के चलते कोलकाता में रह रहे हैं। वह बहुत कम उम्र में इस शहर में रहने लगे थे और बाद में उन्होंने बंगाल के पूर्व रणजी कप्तान समबारन बनर्जी के मार्गदर्शन में राज्य की अंडर-22 टीम में जगह बनाई थी।

विजय हजारे ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में शमी की अगुवाई वाली बंगाल टीम तैयार
कोलकाता। भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय प्रतियोगिता के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है। शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने चोट से उबरने के बाद बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वर्तमान सत्र में अभी तक सभी प्रारूप में 36 विकेट लिए हैं। भारतीय घरेलू सत्र की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से हुई जिसमें शमी ने चार मैच में 18.60 के औसत से 20 विकेट लिए।

उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और सात मैचों में 14.93 के औसत से 16 विकेट हासिल किए। विजय हजारे ट्रॉफी में शमी बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। बंगाल की टीम में भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार भी शामिल हैं। बंगाल में शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी टीम की घोषणा की जिसमें शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है। बंगाल को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है और वह 24 दिसंबर को राजकोट में विदर्भ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इस ग्रुप की अन्य टीमें असम, बड़ौदा, जम्मू कश्मीर, हैदराबाद, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश हैं।

बंगाल की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप घरामी, सुमंत गुप्ता, सुमित नाग (विकेटकीपर), चंद्रहास दाश, शाहबाज अहमद, करण लाल, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सायन घोष, रवि कुमार, आमिर गनी, विशाल भाटी, अंकित मिश्रा।

IPL 2026: क्रांति की शुरुआत! आज शाम 5 बजे खुलेगा रिटेंशन का पिटारा– ट्रेड्स, रिलीज और नई टीमों का धमाका
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां संस्करण 2026 में धूम मचाने को तैयार है, और इसकी उत्तेजना अभी से चरम पर पहुंच चुकी है। फ्रेंचाइजियां जोर-शोर से तैयारी में जुटी हैं, क्योंकि 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन से ठीक पहले, आज 15 नवंबर को सभी 10 टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची BCCI को सौंपनी है। शाम 5 बजे से शुरू हो रहे इस ऐलान में कई सितारे नई राह पकड़ सकते हैं, जबकि कुछ पुराने चेहरे विदाई लेंगे। ट्रेड विंडो के जरिए पहले ही कई सनसनीखेज डील्स हो चुकी हैं, जो लीग को और रोमांचक बना रही हैं।

IPL ट्रेड सिस्टम: कैसे होता है खिलाड़ियों का आदान-प्रदान?

मिनी ऑक्शन से पहले IPL के ट्रेड नियम काफी सख्त लेकिन रोचक हैं। दो फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों का सीधा लेन-देन कर सकती हैं, बशर्ते मूल्यवान खिलाड़ी लेने वाली टीम बाकी पर्स वैल्यू का नकद भुगतान करे। ये सभी डील्स कैश-बेस्ड होती हैं, और खिलाड़ी की सहमति अनिवार्य है – बिना उनके 'हां' के कोई ट्रांसफर नहीं। इससे टीमों को अपनी कमजोर कड़ियां मजबूत करने का मौका मिलता है, बिना ऑक्शन की अनिश्चितता झेलें।

रिटेंशन से पहले के बड़े ट्रेड्स: कौन कहां पहुंचा?

ट्रेड विंडो ने IPL को हॉलीवुड स्टाइल ड्रामा दे दिया है।

यहां कुछ प्रमुख शिफ्ट्स की झलक:

- रवींद्र जडेजा: CSK के स्टार ऑलराउंडर अब RR की जर्सी में लौट आए हैं। 18 करोड़ से घटकर 14 करोड़ पर ये ट्रेड हुआ, जो उनके IPL सफर का नोस्टैल्जिक टर्न है।

- संजू सैमसन: RR के पूर्व कप्तान अब CSK में 18 करोड़ की डील पर शिफ्ट हो चुके हैं, जहां वे नई कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

- सैम करन: CSK से RR को 2.4 करोड़ में ट्रेड, जो जडेजा के साथ पैकेज डील का हिस्सा बना।

- मोहम्मद शमी: SRH से LSG को 10 करोड़ के ऑल-कैश डील में, जहां वे पेस अटैक को धार देंगे।

- मयंक मार्कंडे: KKR से MI को 30 लाख में ट्रांसफर, स्पिन विभाग को मजबूत करने के लिए।

- अर्जुन तेंदुलकर: MI से LSG को 30 लाख पर शिफ्ट, जहां वे नई शुरुआत करेंगे।

- नितीश राणा: RR से DC को 4.2 करोड़ में, मिडिल ऑर्डर को बैलेंस करने के इरादे से।

- डोनोवन फेरारिया: DC से RR को 1 करोड़ में, ऑलराउंडर की तलाश पूरी करते हुए।

ये ट्रेड्स न सिर्फ पर्स को संतुलित कर रहे हैं, बल्कि IPL 2026 को अप्रत्याशित ट्विस्ट दे रहे हैं।

लाइव देखें रिटेंशन प्रोसेस

आज शाम 5 बजे IST से शुरू होगा IPL रिटेंशन शो, जो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा। डिजिटल फैंस के लिए JioCinema ऐप पर फ्री स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इंडिया vs साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच के बाद ये कवरेज चलेगा, जहां हर टीम के फैसले एक-एक कर खुलेंगे। क्या विराट कोहली RCB से रिलीज होंगे? या रोहित शर्मा MI में बरकरार? शाम ढलते ही सस्पेंस खत्म होगा!

IPL 2026 मिनी ऑक्शन की दहलीज पर खड़े हैं हम – ये रिटेंशन न सिर्फ टीमों को रीशेप करेगा, बल्कि फैंस को नई उम्मीदें जगाएगा। स्टे ट्यून्ड, क्योंकि क्रिकेट का जुनून अब चरम पर है!

रणजी ट्रॉफी के लिए एक्शन में होंगे शमी, किशन और ईश्वरन, शनिवार को होगा फैसला... किसकी चमकेगी गेंद और किसका गरजेगा बल्ला
नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के शनिवार से शुरु हो रहे दूसरे दौर में अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी मोहम्मद शमी, ईशान किशन और अभिमन्यु ईश्वरन अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। शमी की तेज गेंदबाजी और अनुभव ईडन गार्डन्स में बंगाल के आक्रमण की अगुवाई करेगा, जबकि ईशान नागपुर में झारखंड की बल्लेबाजी को संभालने का प्रयास करेंगे, और ईश्वरन बंगाल की पारी को मजबूती देने उतरेंगे। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी घरेलू मुकाबले में टेस्ट-स्तर का कौशल और स्वभाव देखने को मिलेगा। इसमें प्रशंसकों के साथ चयनकर्ताओं की भी विशेष दिलचस्पी होगी।
विजयनगरम में, आंध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश के खिलाफ ड्रॉ के बाद अपनी पहली जीत की तलाश में है, जिसमें टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज शेख रशीद और श्रीकर भरत ओपनिंग मैच में अपने शतक के प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेंगे। तेज गेंदबाज केवी शशिकांत और त्रिपुरना विजय को एक आत्मविश्वास से भरी बड़ौदा टीम को चुनौती देने के लिए शुरुआती परिस्थितियों का फायदा उठाना होगा, जो ओडिशा पर सात विकेट की जीत के बाद आ रही है।

महेश पिथिया के छह विकेट और शिवालिक शर्मा और मितेश पटेल के मजबूत योगदान से बड़ौदा को साफ बढ़त मिलती है, हालांकि आंध्र प्रदेश का घरेलू फायदा और बल्लेबाजी की गहराई मुकाबले को कड़ा बना सकती है। टॉस जीतने वाली टीमों से उम्मीद है कि वे पिच की शुरुआती परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने के लिए पहले बल्लेबाजी करेंगी। ईडन गार्डन्स में, बंगाल गुजरात की मेजबानी करेगा, जिसमें शमी, ईश्वरन और सुदीप चटर्जी कमान संभालेंगे।
शमी की अगुवाई वाली बंगाल की गेंदबाजी गुजरात के शीर्ष क्रम को परेशान करने का प्रयास करेगी, जबकि उनके अनुभवी बल्लेबाज एक चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने का लक्ष्य रखेंगे। गुजरात ने अपने पहले मैच में असम के खिलाफ ड्रॉ खेला था, अहम योगदान के लिए आर्य देसाई, सिद्धार्थ देसाई और जयमीत पटेल पर निर्भर रहेगा। उम्मीद है कि पिच शुरुआत में गेंदबाजो की मदद करेगी और फिर बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगी, जिससे बंगाल को फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों से परिचित होने का दोहरा फायदा मिलेगा। अन्य मैचों में, चंडीगढ़ महाराष्ट्र की मेजबानी करेगा, विदर्भ झारखंड से भिड़ेगा, सौराष्ट्र मध्य प्रदेश से खेलेगा, उत्तराखंड रेलवे से, पंजाब केरल से भिड़ेगा, उत्तर प्रदेश ओडिशा से खेलेगा, और तमिलनाडु नागालैंड का दौरा करेगा।

खास तौर पर झारखंड का ईशान पर निर्भर रहना अहम है, जिन्होंने पहले मैच में 173 रन बनाकर इस लेवल पर हावी होने की अपनी क्षमता दिखाई है। अलग-अलग मैदानों पर, पिचें शुरू में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को मदद दे रही हैं, जिसके बाद वे बल्लेबाजों के लिए अच्छी हो जाती हैं, जिससे पहली पारी का टोटल बहुत जरूरी हो जाता है। कई टीमें शुरुआती झटकों से उबरकर मोमेंटम बनाने की कोशिश कर रही हैं, ऐसे में कल के रणजी ट्रॉफी मैच में जबरदस्त मुकाबला, शानदार परफॉर्मेंस और एलीट ग्रुप स्टैंडिंग में पॉइंट्स के लिए निर्णायक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ेंः यूपी अंडर-19 की टीम घोषित, आगरा की सानवी भाटिया बनीं कप्तान, टी-20 में एमपी के भिडे़ंगी यूपी की बेटियां

Ranji Trophy: बंगाल की रणजी टीम में मो. शमी, आकाश दीप और मुकेश, अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे कप्तानी
कोलकाता। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत के लिए बंगाल की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। वहीं सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे। हाल ही में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली से विचार-विमर्श करने के बाद अभिमन्यु ईश्वरन को बंगाल टीम की जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले बंगाल ने अनुस्तुप मजूमदार को कप्तान नियुक्त किया था। मार्च की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के बाद से शमी भारत के लिए नहीं खेले हैं। वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में उन्हें शामिल न किए जाने के बारे में पूछे जाने पर, मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने शमी को मैच खेलने का कम समय मिलने को इसकी एक वजह बताया था।

जून में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के समापन के बाद से, शमी ने अब तक केवल एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है, जो दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए था। उस मैच में, उन्होंने दोनों पारियों में 34 ओवर फेंके और एक विकेट लिया। उस मैच की दूसरी पारी में, शमी ने आखिरी दिन अधिक गेंदबाजी नहीं की, ईस्ट ज़ोन पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने के बाद मैच हार गया था।

रणजी सीजन आकाश दीप और मुकेश के लिए 14 नवंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले टेस्ट चयन के रडार में शामिल होने का एक सुनहरा अवसर है। आकाश दीप गर्मियों में इंग्लैंड दौरे का हिस्सा थे, जहां उन्होंने पांच में से तीन टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और बर्मिंघम में भारत की जीत में 10 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

हालांकि, इंग्लैंड से लौटने के बाद, आकाश दीप को पीठ की चोट के लिए रिहैब से गुजरना पड़ा, जिसके कारण वह दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया। मुकेश गर्मियों में भारत ए टीम के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा थे, जहां उन्होंने अपने एकमात्र मैच में तीन विकेट लिए थे।

उन्होंने दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में ईस्ट जोन के लिए केवल एक पारी में गेंदबाजी की थी, उसके बाद हैमस्ट्रिंग की चोट की जांच करवाई गई। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। बंगाल ग्रुप सी में अपने अभियान की शुरुआत 15 अक्तूबर को ईडन गार्डन्स में उत्तराखंड के खिलाफ करेगा। ग्रुप सी में असम, सर्विसेज, त्रिपुरा, रेलवेज, हरियाणा और गुजरात जैसी अन्य टीमें शामिल हैं।

लखनऊ: क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने की सीएम योगी से मुलाकात
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी से मुलाकात की। शमी आज लखनऊ में लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले आईपीएल मैच के सिलसिले में राजधानी में हैं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1924339076770992405

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के प्रख्यात गेंदबाज मोहम्मद शमी जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।’’ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर शमी के साथ तस्वीर भी साझा की। लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस मैच में शमी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे।

यह भी पढ़ेः UP News: ज्योति मल्होत्रा के बाद STF की हिरासत में संदिग्ध ISI एजेंट, बोली पत्नी- मेरा पति निर्दोष है

मुरादाबाद : मैच के दौरान मोहम्मद शमी के साफ्ट ड्रिंक्स पीने पर ट्रोल पर बचाव में आए कोच बदरुद्दीन, कहा-देश के लिए छोड़ा है रोजा
मुरादाबाद,अमृत विचार। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का मैदान में सॉफ्ट ड्रिंक पीने के फोटो सामने आने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहबुद्दीन रजवी ने कहा की रमजान के महीने में शमी ने जानबूझ कर रोजा नहीं रखा जो गुनाह हैं। शरीयत के हिसाब वह गुनहगार हैं। इसके बाद मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन उनके बचाव में आ गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देने वालों को इस्लाम की जानकारी नहीं हैं शमी देश के लिए खेल रहे हैं इस बात पर इनको गर्व होना चाहिए।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे। इस बीच मैदान में शरीर में एनर्जी बरकरार रखने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक पी थी। एनर्जी ड्रिंक पीने का फोटो सोशल मीडिया पर इस्लाम से जुड़े लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो को ट्रोल करते हुए लिखा की रमजान के महीने में शमी ने जानबूझ कर रोजा नहीं रखा यह जो गुनाह हैं। इसको लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहबुद्दीन रजवी ने कहा की रमजान के महीने में शमी ने जानबूझ कर रोजा नहीं रखा जो गुनाह हैं शरीयत के हिसाब वह गुनहगार हैं।

वहीं उनके बचाव में आए क्रिकेटर मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शमी ने देश के लिए रोजा छोड़ा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा मोहम्मद शमी को ट्रोल किया जा रहा है जो यह बोल रहे हैं उन्हें इस्लाम धर्म की समझ ही नहीं है। शमी कोई लोकल मैच नहीं देश के लिए खेल रहे हैं। इस वक्त देश को उसकी जरूरत है और धर्म में कहा गया है कि देश सर्वोपरि है। अगर आप अभी रोजा नहीं रख रहे हैं तो इस्लाम में कहा गया है कि जो रोजे छूट गए उन्हें ईद के बाद रखा जा सकता है। उन्होंने शमी के ट्रोलर्स को कहा कि मुझे तो उनकी सोच पर शर्म आ रही है। जो बच्चा देश के लिए खेल रहा है उसके लिए ऐसी बातें निंदनीय है। ट्रोल करने वालों को उसकी मेहनत को सलाम करते हुए सपोर्ट करना चाहिए की वह मुस्लिम समाज का नाम इतना ऊंचा कर रहा हैं। कोच ने कहा कि फाइनल मैच में भारत का पड़ला भारी है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : होली में हुड़दंगियों पर प्रशासन की नजर, सिटी मजिस्ट्रेट रख रहीं व्यवस्था पर नजर, बोलीं- न बिगड़े माहौल

IND vs AUS : मोहम्मद शमी के कोच ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं, बोले-चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में शमी से बेस्ट परफॉर्मेंस की उम्मीद
मुरादाबाद। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी। मैच से पहले मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने टीम इंडिया और मोहम्मद शमी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही शमी से बेस्ट परफॉर्मेंस की उम्मीद जताई है। कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, मैच अच्छा होगा। क्योंकि दोनों टीमें बहुत स्ट्रांग हैं। ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग अच्छी है। लेकिन, बोलिंग कमजोर है। ऑस्ट्रेलिया बड़ी टीम है और उसे पलटवार करना भी आता है।

टीम इंडिया इस वक्त सबसे बढ़िया टीम है। हमारी टीम में स्पिन और फ़ास्ट बोलिंग एवं बैटिंग का बेहतर कॉम्बिनेशन है। उन्होंने आगे कहा सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच मे थोडा प्रेशर रहता है। जो इस प्रेशर को हैंडल कर लेता है वही बड़ी टीम होती है और जीत हासिल करती है। कोच बदरुद्दीन ने कहा कि मोहम्मद शमी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पहले मैच में पांच विकेट लिए। उसके बाद कम ओवर डाले, क्योंकि स्पिनर बहुत अच्छा कर रहे हैं। शमी से चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

वहीं कोच बदरुद्दीन ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब तक सभी मैचों मे बढ़िया परफॉरमेंस दी है। इस बार भी चैंपियन बनाकर आएं।

ये भी पढे़ं : भारत दूसरी एशियाई योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा, 16 देश लेंगे भाग...जानिए क्या बोले खेल मंत्री?

Champions Trophy 2025 : न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी को मिलेगा आराम, अर्शदीप खेल सकते हैं
दुबई। न्यूजीलैंड की टीम में पांच खब्बू बल्लेबाजों की मौजूदगी और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी को पिंडली में हुई हल्की परेशानी के कारण भारतीय टीम प्रबंधन रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में इस अनुभवी तेज गेंदबाज को आराम देकर अर्शदीप सिंह को उतार सकता है। शुक्रवार को अभ्यास सत्र को संकेत माने तो पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप इस मैच में शमी की जगह खेल सकते हैं।

उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी अभ्यास किया और 13 ओवर डाले। शमी ने छोटे रनअप के साथ सिर्फ छह सात ओवर फेंके। पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी के मैच में शमी को तीसरे ओवर के बाद ही फिजियो से दाहिने पैर में उपचार कराना पड़ा था। अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों के हावभाव से लग रहा था कि भारत सेमीफाइनल से पहले शमी को ब्रेक दे सकता है।

केएल राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि विजयी संयोजन में बदलाव होगा या नहीं , कहा नहनीं जा सकता लेकिन सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने शाम को संकेत दिया कि गेंदबाजी संयोजन में बदलाव हो सकता है।

ये भी पढे़ं : Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका, चोटिल हुए मैथ्यू शॉर्ट...चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से हो सकते हैं बाहर

मोहम्मद शमी ने बताया अपनी फिटनेस का राज, सिर्फ एक टाइम खाते हैं खाना
दुबई, अमृत विचारः भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 34 वर्ष की उम्र में भी मैच फिट रहने के राज का खुलासा करते हुए कहा कि वह दिन में केवल एक बार भोजन करना पसंद करते हैं और उन्हें कभी भी स्वादिष्ट व्यंजनों की लालसा नहीं हुई। शमी ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत में कहा, ‘‘2015 के बाद मैं दिन में केवल एक बार भोजन करता हूं। मैं केवल रात का खाना खाता हूं। न नाश्ता, न दोपहर का भोजन। ऐसा करना बहुत मुश्किल है लेकिन एक बार जब आपको इसकी आदत हो जाती है तो यह बहुत आसान हो जाता है।’’

शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे। इस बीच वह वनडे में सबसे कम मैच में 200 विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे। यह तेज गेंदबाज टखने की चोट के कारण वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद 14 महीने तक बाहर रहा। उन्हें इस चोट के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी। शमी ने कहा कि जब वह चोट से उबर रहे थे तो उनका वजन काफी बढ़ गया था और वापस पहले वाली स्थिति में आने के लिए उन्हें लगभग नौ किलो वजन कम करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘रिहैबिलिटेशन के दौरान मैंने लगभग नौ किलो वजन कम किया। मेरा वजन लगभग 90 किलो तक पहुंच गया था। मेरी सबसे अच्छी बात क्या है कि मैं स्वादिष्ट व्यंजनों की लालसा नहीं रखता हूं। मैं मिठाइयों से हमेशा दूरी बनाकर रखता हूं।’’

यह भी पढ़ेः 'होली छपरियों का त्योहार है'...फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज

ICC Champions Trophy : जसप्रीत बुमराह के बिना चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की उम्मीदें मोहम्मद शमी के कलाई के जादू पर
बेंगलुरू। मोहम्मद शमी के दाहिने हाथ में जादूगर सा फन है और अपनी कलाई के झटके से वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों को चकमा दे सकते हैं लेकिन क्या वह इस जादू से भारत को बारह साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद कर सकते हैं ? प्रशंसकों को उम्मीद है कि शमी इस टूर्नामेंट में भारत को जसप्रीत बुमराह की कमी महसूस नहीं होने देंगे। बुमराह चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वैसे शमी की तैयारियों को लेकर काफी चिंतायें भी हैं। भारतीय टीम को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को पहला मैच खेलना है।

चौतीस वर्ष के शमी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न स्तरों और अलग अलग प्रारूप में कुछ मैच खेले हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंट में अपेक्षाओं पर खरे उतरने का दबाव अलग होता है। ऐसे में बुमराह की गैर मौजूदगी में उन पर दबाव और बढ जायेगा। चैंपियंस ट्रॉफी में शमी के साझेदार अर्शदीप सिंह होंगे लेकिन वह बुमराह की श्रेणी के गेंदबाज नहीं हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि शमी के पास काफी अनुभव है और वह इस चुनौती का सामना कर लेंगे । बालाजी ने कहा, उसने 2019 वनडे विश्व कप और पिछले विश्व कप (2023) में बुमराह से बेहतर गेंदबाजी की थी । बुमराह विभिन्न प्रारूपों में चैम्पियन गेंदबाज है लेकिन शमी के पास अनुभव है और बुमराह के आने से पहले भारत के आक्रमण की जिम्मेदारी उसी पर थी।

उन्होंने कहा, अगर भारत को अच्छा प्रदर्शन करना है तो शमी को नयी गेंद से कमाल करना होगा । पहले छह ओवर में नयी गेंद से प्रदर्शन भारत के लिये काफी मायने रखेगा। अगर वह शुरूआती कामयाबी दिला सका तो भारत का मनोबल काफी बढेगा। शमी की जिम्मेदारी विकेट लेना ही नहीं बल्कि अर्शदीप और हर्षित राणा जैसे गेंदबाजों का मागदर्शन करने की भी होगी। बालाजी ने कहा, शमी इस समय गेंदबाजों का अगुआ है । वह लंबे समय से रहा है और पिछले 12 साल में टेस्ट क्रिकेट में खास तौर पर उसका प्रदर्शन शानदार रहा है। अब दूसरे गेंदबाजों के मार्गदर्शक के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है।

ये भी पढ़ें : परीक्षा पे चर्चा : बिना नाकामी के कामयाबी नहीं, कड़ी मेहनत करते रहो...मैरी कॉम ने बच्चों को तनाव से निपटने के दिए टिप्स