bike accident - Amrit Vichar

Rampur : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत...दो घायल
रामपुर, अमृत विचार। भमरौआ गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार अजय (22) की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार रितिक और बबली घायल हो गए, उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। रितिक और बबली की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन दोनों घायलों को तुरंत निजी वाहन से दूसरे अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि यह हादसा एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हुआ है। मृतक अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतक अजय के पिता बाबूराम ने बताया कि अजय अपने दोस्त रितिक और उसकी बहन बबली के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। रितिक की बहन को हाल ही में बच्चा हुआ था। बाबूराम ने यह भी बताया कि उन्होंने अजय को जाने से मना किया था। मृतक अजय और घायल रितिक दोनों थाना अजीमनगर क्षेत्र के हरदासपुर कोठरा गांव के रहने वाले हैं। वे गुजरात के अहमदाबाद में कपड़ा सिलाई का काम करते थे और होली की छुट्टियां मनाने अपने घर आए थे।

रामपुर : दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल
मिलक, अमृत विचार। मिलक क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइक की जबरदस्त भिड़ंत होने से दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसा शुक्रवार की देर शाम नगर के बिलासपुर रोड स्थित ग्राम गंगापुर जदीद के समीप हुआ। जहां क्षेत्र के ग्राम अगापुर निवासी 25 वर्षीय राहुल अपने मित्र गांव निवासी सुभाष के साथ रठौंडा से वापस घर लौट रहे थे। वही ग्राम राठौड़ा मझरा निवासी 34 वर्षीय हरीश दूसरी बाइक पर सवार नगर से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने से बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तीनों को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां मौजूद डॉक्टरों ने राहुल और हरीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुभाष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि राहुल अपने घर का चार भाइयों में सबसे छोटा पुत्र था। वह अपने दोस्त के साथ ग्राम राठौंडा किसी काम से गया था। वहीं मृतक हरीश के परिजनों ने बताया कि मृतक हरीश अपनी ससुराल नानकार से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो वह। हरीश खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी और चार पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया है। वहीं पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बदायूं : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो साथी घायल
बदायूं, अमृत विचार। बारात में शामिल होकर वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूसाझाग थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुलड़िया के वार्ड छह निवासी नितिन प्रताप सिंह (22) सोमवार शाम अपने दो साथी वार्ड नौ निवासी उवैस और वार्ड छह निवासी नीलेश के साथ शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गांव खुनक गए थे। दावत खाने के बाद देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में संतोख सिंह तिराहे के पास विपरीत दिशा से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन नितिन प्रताप सिंह को कुचलता हुआ चला गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने नितिन प्रताप सिंह की मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

बरेली : बंगलौर से केरल घूमने निकले नवाबगंज के इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत
नवाबगंज, अमृत विचार। नगर के मुख्य बाजार निवासी आयुष गुप्ता (25 वर्ष) पुत्र राजेश गुप्ता की केरल में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। आयुष विप्रो कंपनी, बंगलौर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वह बीते मंगलवार को बंगलौर से अपनी बाइक पर अकेले केरल घूमने के लिए निकले थे।

रास्ते में एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक के फोन से परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को शव को विमान से दिल्ली व नवाबगंज लाया गया, जहाँ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक अविवाहित थे। पिता राजेश गुप्ता नगर के मुख्य बाजार में अपनी दुकान चलाते हैं, जबकि बड़ा भाई देव गुप्ता मथुरा में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। मृतक की माँ रानी गुप्ता का दो वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। आयुष की असमय मृत्यु से परिवार समेत पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और परिचितों की आँखें नम हो गईं।

रामपुर : अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्वा समेत तीन की मौत
टांडा/धमोरा, अमृत विचार: टांडा और धमोरा में हुए अलग-अलग हादसों में एक वृद्धा और दो  युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

टांडा कोतवाली क्षेत्र के गांव सहरिया निवासी फारूख उम्र 35 टांडा मीना बाजार में चप्पल की दुकान करता है। गुरुवार देर शाम को वह अपनी दुकान बंद करके अपना गांव सहरिया जा रहा था। तभी रामपुर रोड स्थित गैस एजेंसी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से युवक किसी चीज से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिवार सूचना दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में युवक को काशीपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में काशीपुर से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक फारूक के तीन लड़की हैं। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार की देखभाल कौन करेगा। पूरे दिन उसके घर पर लोगों का तांता लगा रहा।

सड़क हादसे में वृद्वा की मौत
टांडा, अमृत विचार: टांडा के ग्राम चंदूपुरा निवासी 70 वर्षीय चंपा देवी अपने भाई के परिवार से मिलने पास के गांव पीपली गई थी। गुरुवार देर शाम वह वापस चंदूपुरा गांव स्थित अपने घर लौट रही थी। जब वह सीकमपुर गांव के नजदीक पहुंचीं, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि  वृद्वा की कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन के साथ चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टांडा पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में ग्रामीणों की मदद से शव को टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया घटना की सूचना मिली थी। शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
धमोरा, अमृत विचार: शहजादनगर थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी प्रमोद उम्र करीब 25 साल अपनी भाभी उर्मिला और भतीजी तनिष्का के साथ गुरुवार शाम धमोरा मेला देखने गया था। वापसी अपने घर जाते समय एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को उपचार के मिलक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रमोद की हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

पीलीभीत: रफ्तार का कहर..ट्रक की टक्कर से एक साल के मासूम की मौत, माता-पिता घायल
पीलीभीत, अमृत विचार: असम हाईवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक साल के मासूम की मौत हो गई जबकि दंपति घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया रामकिशन के रहने वाले गौरव मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा खेती करते हैं। उनका दूसरा मकान पीलीभीत में है। 27 अगस्त की रात आठ बजे वह गांव से अपने दूसरे मकान पर जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी नीलम मिश्रा और एक साल का पुत्र प्रांजल भी था। पूरनपुर रोड (असम हाईवे) पर वृद्धाश्रम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दंपति और बच्चा घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर बच्चे को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में मासूम प्रांजल को मृत घोषित कर दिया गया। इस पर वह शव लेकर वापस मेडिकल कॉलेज आ गए।  इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस अस्पताल पहुंची और जानकारी की। परिजन का रोकर बुरा हाल रहा।

लखीमपुर खीरी : पुलिया से टकराई बाइक पानी भरे नाले में गिरने से युवक की मौत
रोशननगर, अमृत विचारः हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सुहेला में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। काम से घर लौटते समय पुलिया से टकराकर युवक पानी भरे नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मितौली थाना क्षेत्र के गांव खुर्दा निवासी प्रमोद कुमार (30) पुत्र तेजराम किसी निजी कार्य से बाइक से गोला गए थे। सुबह 10 बजे घर वापस लौटते समय गांव सुहेला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत नाले में जा गिरे। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, लेकिन कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर पुलिया किनारे गिरी बाइक पर पड़ी। तब उन्होंने नीचे झांककर देखा तो युवक पानी में पड़ा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, जिनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस हादसे से खुर्दा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने बताया कि सुहेला की पुलिया जर्जर और संकरी है, जहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया की मरम्मत कराई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

लखीमपुर खीरी: बाइक की टक्कर से खेत पर पति को खाना देने जा रही महिला की मौत
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना फरधान क्षेत्र में अपने पति को खाना देने जा रही एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना फरधान क्षेत्र के गांव कोढ़ैया निवासी राम दुलारे की पत्नी पूनम देवी (47) रविवार की सुबह करीब नौ बजे अपने पति रामदुलारे को खेत पर खाना देने पैदल जा रही थी। बताते हैं कि गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के पास गांव का ही बाइक सवार ने पूनम को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में पूनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल हालात में पूनम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डाक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संभल: ट्रैक्टर ने बाइक रौंदी...कांवड़िये की मौत के बाद हुआ हंगामा
संभल, अमृत विचार। जल भरने लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। एंबुलेंस व पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर नाराज कांवड़ियों ने सड़क पर डीजे लगाकर जाम लगाने का प्रयास किया। सीओ असमोली ने किसी तरह कांवड़ियों को समझाकर शांत किया।

संभल के मोहल्ला लाडम सराय से शनिवार को बाइकों पर सवार होकर लगभग 30 कांवड़िये कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार रवाना हुए थे। कांवड़ियों का जत्था असमोली थाना क्षेत्र में संभल- जोया मार्ग पर मातीपुर गांव के नजदीक पहुंचा तभी अचानक एक ट्रैक्टर ने कांवड़ियों की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 25 वर्षीय अरविंद के साथ ही सुनील (19) अजय (20) व रोहित (16) लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। कांवड़ियों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एम्बुलेंस को पहुंचने में करीब 45 मिनट लग गये। भड़के कांवड़ियों ने डीजे सड़क पर खड़ा कर हंगामा शुरु कर दिया। इस बीच सीओ असमोली कुलदीप सिंह व थाना प्रभारी राजीव बालियान ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। तीनों कांवड़ियों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।

अरविंद की मौत से मचा कोहराम
कांवड़ियों की बाइक को ट्रैक्टर द्वारा टक्कर मारने की घटना की जानकारी मिलने के बाद कांवड़ियों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये थे। एम्बुलेंस से लहूलुहान हालत में अरविंद,अजय व रोहित नीचे उतारे गये तो परिजन बेहाल हो गये। डाक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया तो परिजनों के रोने बिलखने की आवाजें दूर तक सुनाई देने लगीं। अरविंद की पत्नी शिवानी का रो रोकर बुरा हाल था। अरविंद की शादी चार साल पहले हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है।

बरेली : रोडवेस बस ने बाइक में मारी टक्कर, नाना-नाती की मौत
बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दो बजे झुमका तिराहे के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार नाना और नाती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया है। शहजिल पॉलिटेक्निक का छात्र था। वह दो घर का इकलौता चिराग था। दोनों बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे।

शाही थाना क्षेत्र के गांव दौली जवाहर लाल निवासी शहजिल खान (20) अपने नाना शरीफ खान (60) निवासी धंतिया के फतेहगंज पश्चिमी के घर गया था। वह नाना को गुरुवार दोपहर में बाइक पर बैठा कर झुमका तिराहे के पास स्थित पेट्रोलपंप पर तेल डलवाने जा रहा था। जैसे ही पेट्रोल पंप की तरफ बाइक को घुमाया कि इसी दौरान दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गए। आसपास से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहजिल अपने मां बाप का इकलौता चिराग था। शहजिल एक निजी कॉलेज में पॉलिटेक्निक का छात्र था। सीबीगंज थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि रोडवेज बस चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Bareilly: एससीआईएमएजीओ रैंकिंग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय का प्रदेश में तीसरा स्थान

लखीमपुर खीरी : कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर घायल
गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। गोला खुटार मार्ग पर जंगल के समीप खुटार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया।  तीनों को सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस से सीएचसी गोला लाया गया। कार चालक जंगल में ही वाहन छोड़कर भाग गया।

गोला खुटार मार्ग पर  देर शाम शाहजहांपुर जिला के खुटार थाना क्षेत्र के गांव लखपेड़ा निवासी लाल बहादुर (35) पुत्र गौरी शंकर, छोटे (42) और बृजेश (32) पुत्र बाबूराम एक ही बाइक से गोला की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी लाया गया,  जहां डॉक्टरों ने लाल बहादुर और छोटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि बृजेश की प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज कर एक्सयूवी कार को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : अहमदनगर गांव में बच्चों के विवाद में गई मासूम की जान

शाहजहांपुर : सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
कलान, अमृत विचार: ननिहाल जा रहे जनपद एटा के युवक की बाइक सांड़ से टकरा गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जनपद एटा, थाना जसरथपुर के गांव निवासी अहरई बिशनपुर निवासी हरि सिंह (28) पुत्र राम सिंह  रविवार रात नौ बजे अपनी बाइक से गढ़िया छवि गांव के पास पहुंचा ही था, तभी सड़क पर खड़े सांड़ ने दौड़ लगा दी, जिससे बाइक सांड़ से टकरा गई। इस घटना के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई, एंबुलेंस हरि सिंह को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गढ़िया छवि गांव अंतर्गत गांव महमदियापुर में स्थित अपनी ननिहाल में जा रहा था, ननिहाल में ममेरे भाई रामजीत को खबर पहुंचाने के बाद उसने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। मृतक हरि सिंह अविवाहित था, उसकी मां गंगा देवी का रो-रो बुरा हाल है। वहीं कलान थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।