murderer - Amrit Vichar

अमेठी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : थाने का चौकीदार ही निकला कातिल, वजह जान पुलिस भी हैरान
अमेठी। अमेठी पुलिस और स्वाट टीम ने 15 फरवरी को दर्ज एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या चुनावी रंजिश के चलते की गई थी और गिरफ्तार अभियुक्त संबंधित थाने का चौकीदार है।

पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने गुरुवार को बताया कि 15 फरवरी को जगदीश, निवासी पूरे घिसई मजरे लीही थाना मोहनगंज, ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि 14 फरवरी की रात उसके पिता शिव प्रसाद की अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। मृतक बंदरही स्थित ट्यूबवेल और सुअर बाड़े की रखवाली के लिए छप्पर में सो रहे थे।

मामले में थाना मोहनगंज पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की। क्षेत्राधिकारी तिलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तीन दिनों तक घटनास्थल के आसपास डेरा डालकर जांच की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार महेश कुमार, निवासी पूरे दुर्गा दूबे मजरे लीही थाना मोहनगंज, को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने चुनावी रंजिश और मृतक द्वारा दी गई कथित धमकी के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लोहे की सरिया से वार किया। इस दौरान मृतक ने आरोपी के हाथ की उंगली काट ली, जिससे सरिया गिर गई। इसके बाद आरोपी ने मौके पर पड़ी कुल्हाड़ी और हंसिया से कई वार किए, जिससे शिव प्रसाद की मृत्यु हो गई।

घटना के समय प्रयुक्त सरिया, कुल्हाड़ी और आरोपी का पर्स मौके से बरामद किया गया था। आरोपी ने वारदात के बाद अपने कपड़े और जूते नहर में फेंक दिए थे। पुलिस के अनुसार, घटना की रात आरोपी की ड्यूटी थाने पर थी, जहां से वह पीछे के रास्ते से निकलकर वारदात को अंजाम देने के बाद वापस लौट आया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Lalitpur News: परिजनों को मंजूर नहीं था प्यार! प्रेमी युगल को उतारा मौत के घाट, मां समेत तीन गिरफ्तार
ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा क्षेत्र में प्रेमी युगल के हत्यारे मां, सौतेले पिता व चाचा को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम राजपुर के मजरा बीघा में बीती एक जनवरी को मिथुन कुशवाहा (23) का शव पेड़ पर लटका मिला था जबकि 400 मीटर दूर जमीन पर कामिनी साहू (19) का भी शव पड़ा हुआ था।

घटना के बाद युवक और युवती के परिजन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे दोनों की हत्या गला घोट कर किया जाना स्पष्ट हुआ। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने मामले का खुलासा करने के लिये चार टीमों का गठन किया।

यह खुलासा हुआ कि प्रेमिका की मां पिता और चाचा ने मिलकर पहले दोनों की बारी-बारी कर हत्या कर दी और फिर उसके बाद आत्महत्या साबित करने की उद्देश्य से प्रेमी के शव को पेड़ पर फंदे से  लटका दिया और लड़की की भी गला घोटकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिलने के बाद लड़की की मां रामदेवी साहू (40), सौतेला पिता सुनील साहू (36) और चाचा देशराज साहू (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- हरदोई: सब्जी कारोबारी के झूठ का खुलासा, कर्ज से बचने के लिए गढ़ी थी अपहरण कर लूट की कहानी

पिथौरागढ़: बुजुर्ग के हत्यारे को आजीवन कारावास और 70 हजार का अर्थदंड, चंद पैसों के लिए कर डाली थी हत्या
पिथौरागढ़, अमृत विचार। पिथौरागढ़ जिले में सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने वृद्धा की हत्या के मामले में दोष सिद्ध करते हुए हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 70 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दोषी ने महज 1240 रुपये के लिए वृद्धा की हत्या कर दी थी।

मामले के अनुसार गंगोलीहाट थाने में पूरन राम ने तहरीर दी कि उनकी मां राधिका देवी उम्र 65 वर्ष सिन्याड़ी गांव से 29 अगस्त 2019 की शाम को वह लापता हो गई थीं। खोजबीन के बाद 30 जुलाई को लमकटया के जंगल में उनका शव अर्द्धनग्न हालत में मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। इस मामले में जांच के दौरान विजय कुमार उर्फ बिट्टू का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वृद्धा के पास लगभग 1240 रुपये थे। आरोपी ने इन चंद रुपयों के लिए वृद्धा की हत्या करने के बाद शव खाई में फेंक दिया था।

यह मामला सत्र न्यायाधीश शंकर राज की अदालत में चला। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश ने दोष सिद्ध करार देते हुए विजय कुमार उर्फ बिट्टू को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।अर्थदंड नहीं देने पर पांच साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। धारा 201 के तहत सात वर्ष का कठोर कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष का कठोर कारावास भुगतना होगा। न्यायाधीश ने कहा कि यदि दोष सिद्ध अर्थदंड की धनराशि जमा करता है तो 60 हजार रुपये प्रतिकर के रूप में पूरन राम को प्रतिकर के रूप में दिया जाएगा।

नैनीताल: बहन के हत्यारे भाइयों की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील
विधि संवाददाता, नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने बहन की हत्यारे तीन भाइयों की निचली अदालत से मिली फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया है। सबूतों के अभाव में मृतका के ममेरे भाई राहुल को बरी कर दिया है।

हरिद्वार के खानपुर में परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर युवती ने प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज भाइयों ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर दी थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने मृतका के दो सगे भाई व ममेरे भाई को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। अपने आदेश की पुष्टि करने के लिए हाईकोर्ट को रिफरेंस आदेश भेजा था। इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उक्त आदेश दिया।

मामले के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी प्रीति ने वर्ष 2014 में निकट के धर्मूपुर गांव निवासी युवक बृजमोहन के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके परिजन इस शादी के खिलाफ थे जिसके कारण उसका मायके आना जाना नहीं था। 18 मई 2018 को प्रीति खानपुर थाना क्षेत्र के अब्दीपुर गांव में अपने मामा संतरपाल के घर आई थी। जहां उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति बृजमोहन की ओर से उसके भाइयों कुलदीप और अरूण के अलावा ममेरे भाई राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

हल्द्वानी: खुद को बताया सिद्धू मूसावाला का हत्यारा और मांगी रंगदारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक ज्वेलर्स के पास व्हाट्सऐप पर रंगदारी मांगने का संदेश आया। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को सिद्धू मूसावाला का हत्यारा बताया। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेल चौक में सुरेश संस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। इसके मालिक डहरिया निवासी अंकुर अग्रवाल हैं। बीती तीन जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने लिखा कि उसने सिद्धू मूसावाला की हत्या की है। उसने अपना नाम अकिंत सरसा बताया और ज्वेलर्स से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

रंगदारी न देने पर उसने व्यापारी को जान से मारने की धमकी तक दी। सर्राफा कारोबारी को यकीन दिलाने के लिए उसने दुकान का पता और उसका मोबाइल नंबर भी बताया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सीतापुर हत्याकांड: भाई ही निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अजीत ने बताई उस रात की पूरी कहानी
सीतापुर,अमृत विचार। रामपुर मथुरा इलाके के पाल्हापुर सामूहिक हत्याकांड कांड में हुई छह मौतों के राज पर पुलिस ने अमृत विचार की प्रकाशित खुलासे की खबर पर मुहर लगा दी। आईजी रेंज लखनऊ तरुणा गाबा ने घटना का खुलासा करते हुए वारदात के मास्टरमाइंड मृतक के भाई अजीत को मुख्य आरोपी बताकर घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम देने का दावा किया है।

पुलिस ने मौकाय वारदात पर मिले हथौड़े पर मौजूद फिंगरफ्रिंट और असलहे की बैलेस्टिक रिपोर्ट के साथ अजीत के इकबालिया जुर्म के आधार पर आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे पिता के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गये 24 लाख रूपये को बैंक में जमा करने को लेकर आपसी विवाद है।

पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा सहित पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से वारदात के खुलासे पर अहम बिदुओं को सामने रखा। आईजी ने बताया कि पुलिस टीम की जांच पड़ताल और विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों से यहसाफ हो गया कि मृतक अनुराग के भाई अजीत ने ही किसान क्रेडिट कार्ड के 24 लाख रुपये जमा करने को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सामूहिक हत्याकांड की स्क्रिप्ट लिखी। आईजी ने बताया कि चौथे चरण के मतदान को लेकर मृतक अनुराग और उसका परिवार गांव में मतदान से पहले पहुंचेगा।

इसी मौके का फायदा उठाकर अजीत नशे की गोलियां घर के खाने में मिलाकर मां और बच्चों को गहरी नींद में सुलाकर भाभी प्रियंका और भाई अनुराग की हत्या की योजना बना चुका था। वारदात के दिन घर के सभी सदस्य बाहर से खाना खाने के चलते किसी भी शख्स ने खाना नहीं खाया और सभी जाकर अलग-अलग कमरों में सो गये।

इसके बाद अजीत ने बारी-बारी से सभी को मौत के घात उतारकर स्वयं ही घटना का वादी बनकर मृतक भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। घटना के अनावरण के लिए स्वाट सर्विलांस टीम सहित लखनऊ से आईजी की क्राइम टीम सहित एसटीएफ ने आकर गहन छानबीन कर वारदात का पर्दाफाश किया।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: युवक ने पत्नी और तीन बच्चों सहित मां की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, इलाके में पसरा सन्नाटा

रामपुर मथुरा थाना इलाके में आज सुबह तड़के एक नशेड़ी युवक ने अपने परिवार के पांच सदस्यों को गोली मारकर स्वयं भी आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा उठाये गये दुस्साहसिक कदम में युवक की पत्नी और तीन बच्चों सहित मां शामिल है। इस वारदात में परिवार में छह लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कार्रवाई में जुट गया है।

रुद्रपुर: हत्यारोपी सर्वजीत की तलाश में पंजाब-पूर्वी यूपी टीम हुई रवाना
रुद्रपुर, अमृत विचार। नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम पंजाब और पूर्वी यूपी रवाना हो गई है। पुलिस को हत्यारोपी के छिपे होने के अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके अलावा आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अब कुर्की की तैयारी कर रही है।

28 मार्च की सुबह छह बजे नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो सिख व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा निवासी सिहोरा बिलासपुर यूपी और सर्वजीत सिंह मिया विंड पंजाब का नाम सामने आया था।

विगत दिनों शूटर अमरजीत सिंह को हरिद्वार में हुई मुठभेड़ में एसटीएफ व हरिद्वार पुलिस ने मार गिराया था, जबकि दूसरे हत्यारोपी सर्वजीत सिंह के घर पंजाब जाकर पुलिस ने 82 कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था।

इसके बाद भी हत्यारोपी ने न्यायालय में समर्पण नहीं किया तो पुलिस 23 मई के बाद कुर्की की कार्रवाई करेगी। इसकी तैयारी पुलिस ने अभी से शुरू कर दी है। गुरुवार की शाम को सूचना मिली कि हत्यारे की लोकेशन पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में देखी गई है। इसके बाद आला अधिकारियों के आदेश पर एसओजी और पुलिस की टीमें पंजाब और पूर्वी यूपी के लिए रवाना हो गई है।

हल्द्वानी: अफसाना के हत्यारोपी की दिल्ली के बाद अब तेलंगाना में तलाश
हल्द्वानी, अमृत विचार। अफसाना हत्याकांड में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। दिल्ली और मुरादाबाद के बाद अब अफसाना के हत्यारोपी उसके पति सौरभ राज की तलाश अब तेलंगाना में भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीती 10 अप्रैल को नीलांचल कालोनी स्थित शिवाजी कालोनी में गंगा राम के मकान में अफसाना का शव मिला था।

वह यहां अपनी छोटी बेटी के साथ रह रही थी। हत्या 8 अप्रैल की रात 12 से 4 बजे के बीच की गई थी। हत्या करने के बाद सौरभ छोटी बेटी को लेकर फरार हो गया था। तब से लगातार उसकी तलाश जारी है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि टीमें सौरभ की तलाश में हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हल्द्वानी: हत्यारोपी सौरभ फरार, देवर के सुपुर्द किया भाभी का शव
हल्द्वानी, अमृत विचार। अफसाना हत्याकांड में पहले शव लेने से इंकार कर रहे ससुराली आखिरकार मान गए। गुरुवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर शव देवर कुलदीप के सुपुर्द किया। इधर, हत्यारोपी पति सौरभ का अभी भी कोई पता नहीं लग पाया है।

बीती 8 अप्रैल की देर रात सौरभ राज ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी अफसाना की हत्या कर दी थी। दोनों टीपीनगर चौकी क्षेत्र की नीलांचन कॉलोनी फेज-5 की शिवाजी कॉलोनी में किराए पर रहते थे। घटना को अंजाम देने के बाद सौरभ अपनी तीन और पांच वर्ष की बेटी को लेकर फरार हो गया था।

बुधवार को काफी मिन्नतों के बाद अफसाना के मायके पक्ष से लोग हल्द्वानी पहुंचे, जिसके बाद पुलिस पंचनामा भर सकी। हालांकि बेटी का शव ले जाने से उन्होंने इंकार कर दिया। इस वजह से बुधवार को शव को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जिसके बाद पुलिस ने रुद्रपुर सुभाष नगर निवासी सौरभ के छोटे भाई कुलदीप से संपर्क किया।

गुरुवार को कुलदीप अपने पिता सोनू के साथ हल्द्वानी पहुंचा। जिसके बाद पोस्टमार्टम हुआ और शव उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस का कहना है कि सौरभ और नाबालिग बेटियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। सौरभ का फोन भी स्विच ऑफ है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सौरभ की तलाश में जुटी है।

62 घंटे बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम
अफसाना के शव का पोस्टमार्टम 62 घंटे के बाद हुआ। उसकी हत्या 8 अप्रैल की रात 12 से सुबह 4 बजे के बीच की गई थी। जबकि शव 10 अप्रैल की सुबह बरामद हुआ। 10 अप्रैल को पुलिस अफसाना के मायके और ससुराल पक्ष से संपर्क साधा, लेकिन कोई शव ले जाने को राजी नहीं हुआ। ऐसे में 10 अप्रैल को पोस्टमार्टम टल गया। 11 अप्रैल को जब ससुराली शव ले जाने को राजी हुए तब दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम हो सका।

नहीं तैयार हुई भाष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
बीती 17 फरवरी से लापता भाष्कर का शव 51वें दिन बरामद हुआ। अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी देरी हो रही है। 8 अप्रैल को उसका शव मिला और 9 अप्रैल को पोस्टमार्टम हुआ। अब पोस्टमार्टम को तीन दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी और तभी हत्या या आत्महत्या की बात स्पष्ट होगी।

रुद्रपुर: 156 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगे बाबा तरसेम सिंह के हत्यारोपी
रुद्रपुर, अमृत विचार। नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या हुए 156 घंटे से ऊपर का समय बीत चुका है। बावजूद बाबा के हत्यारे ऊधमसिंह नगर पुलिस की तेजतर्रार टीम को गच्चा देकर खूब नचा रहे हैं, जबकि पुलिस के पास हत्यारोपियों की साफ तस्वीर होने के बाद भी पुलिस की टीमें पंजाब और यूपी में खाक छानने को विवश है।

बताते चलें कि 28 मार्च की सुबह छह बजे नानकमता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम की बाइक सवार दो सिख व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ढाई घंटे के अंदर हत्यारोपियों की साफ तस्वीर बरामद हो चुकी थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने अधिकारियों और तेज तर्रार एसएचओ सहित 82 लोगों की दस टीमों का गठन किया था।

जहां पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सुरागरसी के आधार अभी तक इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई कि पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग लगा हो। जिससे के बल पर पुलिस यह कहने को तैयार हो कि जल्द ही बाबा के हत्यारों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जा सकेगा।

पुलिस की टीम पहले नेपाल और बांग्लादेश रवाना हुई। इसके बाद शाहजहांपुर से पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस शाहजहांपुर, हरियाणा और पंजाब में डेरा डाले हुए है। बावजूद हत्यारे पुलिस की पकड़ से कोसो दूर हैं। हत्याकांड को 156 घंटे से अधिक यानी सातवां दिन बीत चुका है। ऐसे में ऊधमसिंह नगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

पुलिस की टीमें लगातार यूपी, पंजाब सहित कई प्रदेशों में डेरा डाले हुए है। हत्याकांड के सात दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर रही है। जिसमें पुलिस को काफी हद तक सफलता भी मिली है और हत्यारों को मदद करने वाले संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
-मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

हल्द्वानी: बड़े भाई के हत्यारे सेवानिवृत्त सूबेदार की बीमारी से मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। बड़े भाई की हत्या में अजीवन कारावास की सजा भुगत रहे सेवानिवृत्त सूबेदार की बीमारी से मौत हो गई। इस हत्याकांड को उसने अपने भतीजों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरा। जिसके बाद शव का रानीबाग में अंतिम संस्कार किया गया।

लखनपुर गौलापार चोरगलिया निवासी ईश्वर सिंह (60 वर्ष) का अपने बड़े भाई चंदन सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। वर्ष 2002 में विवाद बढ़ा और ईश्वर ने अपने भतीजों पान सिंह व पप्पू के साथ मिलकर चंदन की हत्या कर दी। इस मामले में न्यायालय ने तीनों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई।

तीनों खुली जेल सितारगंज में सजा काट रहे थे। इसी बीच ईश्वर की सिंह की तबीयत खराब हो गई, लेकिन जेल में इलाज के लाभ नहीं मिला। एक माह पहले इलाज के लिए उन्हें पैरोल मिली। परिजनों ने उन्हें कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी डायलेसिस भी हो रही थी। निजी अस्पताल में एक हफ्ते तक इलाज के बाद बीते शनिवार को उनकी मौत हो गई।

जौनपुर: पूर्व प्रधान की जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने पूर्व प्रधान की जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने के आरोप में उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र में उमरी कला गांव के पूर्व प्रधान जय प्रकाश शर्मा (65) का जमीनी विवाद काफी दिन से जमीदार शर्मा से चल रहा था, जमीदार शर्मा की मौत हो जाने के बाद उनके पुत्र सुनील शर्मा से विवाद चलने लगा।

सुनील शर्मा नशेड़ी है वह अपने पिता का अकेला पुत्र है। बुधवार को देर रात जब सुनील नशा करके घर आया और किसी बात को लेकर अपने चाचा जय प्रकाश शर्मा से तू तू मय मय करने लगा तो जय प्रकाश शर्मा उसको डांटने लगे उसी डांट से क्षुब्ध होकर सुनील जो उस समय अलाव के लिए लकड़ी काटने जा रहा था उसी कुल्हाड़ी से जय प्रकाश पर वार कर दिया, चोट लगने पर जय प्रकाश वही गिर गए।

आनन फानन में परिजन उनको सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बदलापुर ले गए जहां डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। जय प्रकाश के परिजनों ने उनके बड़े पुत्र राहुल शर्मा जो मुंबई में रहते है को सूचना दिया और राहुल ने महराजगंज थाने पर सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार, ISI कथित ट्विटर आईडी से की पोस्ट