भारतीय क्रिकेट बोर्ड - Amrit Vichar

IPL 2025 : बल्लेबाजों को अनुचित लाभ लेने से रोकने के लिए बल्ले के आकार को जांच रहे हैं मैदानी अंपायर
नई दिल्ली। मैदानी अंपायरों ने परंपरा से हटकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र के दौरान बल्लेबाजों को अनुचित लाभ लेने से रोकने के लिए मैदान पर ही बल्ले के आकार की जांच करना शुरू कर दिया है। बल्ले के आकार की जांच करना एक प्रचलित चलन है लेकिन पिछली बार तक इस प्रक्रिया का पालन ड्रेसिंग रूम के अंदर ही किया जाता था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि पावर-हिटिंग के इस जमाने में अधिक सतर्क रहने के लिए मैच अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर मैदान पर ही बल्ले की किसी भी तरह से जांच करने की अनुमति दी है।

आईपीएल में 100 से अधिक और कई अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग कर चुके बीसीसीआई के एक पूर्व अंपायर ने भी इस घटनाक्रम पर आश्चर्य व्यक्त किया। इस पूर्व अंपायर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, अंपायर बल्ले के आकार का जांच करने के लिए एक उपकरण ‘बैट गेज’ को अपने पास रखते हैं। अगर बल्ला उस गेज से गुजरता है, तो इसे स्वीकार्य माना जाता है। हम सभी ने ड्रेसिंग रूम के अंदर पारी शुरू होने से पहले बल्ले की जांच की है। खिलाड़ी अपना बल्ला सौंप देते हैं और जांच हो जाती है।

उन्होंने कहा, अब सवाल यह है कि क्या किसी खिलाड़ी ने जांच के लिए एक बल्ला दिया था और मैदान पर दूसरे का इस्तेमाल किया था। अगर ऐसा हुआ है, तो यह प्रोटोकॉल स्वागत योग्य है। खिलाड़ी हमेशा कई बल्ले रखते हैं। बल्ले का वजन अलग-अलग हो सकता है, लेकिन उसकी लंबाई, चौड़ाई (बल्ले का अगला हिस्सा), गहराई (बल्ले का बीच का हिस्सा) और किनारे की चौड़ाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।

नियमों के अनुसार, बल्ले के मुख की चौड़ाई 4.25 इंच (10.79 सेमी) से अधिक नहीं होनी चाहिए। बल्ले के मध्य भाग (उभरा हुआ भाग) की मोटाई 2.64 इंच (6.7 सेमी) से अधिक नहीं हो सकती। किनारे की अधिकतम चौड़ाई 1.56 इंच (चार सेमी) से अधिक नहीं हो सकती। बल्ले की लंबाई हैंडल के शीर्ष से आधार तक 38 इंच (96.4 सेमी) से अधिक नहीं हो सकती। पिछले कुछ दिनों में, राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के फिल साल्ट और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के बल्ले को मैदान पर खेल के दौरान बैट गेज से मापा गया था। इन सभी खिलाड़ियों के बल्ले का आकार सही पाया गया था। आईपीएल में इस बार छक्कों की बरसात हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच सोमवार को होने वाले मैच से पहले तक वर्तमान सत्र में कुल 525 छक्के लग चुके हैं। इनमें से 31 छक्के तो अकेले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने लगाए हैं।

ये भी पढ़ें : Hockey India : ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 26 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा

BCCI की WPL टीमों की संख्या बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं, अरुण धूमल बोले-हमारा ध्यान टूर्नामेंट को मजबूत करने पर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट किया है कि उसका महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की मौजूदा पांच टीमों की संख्या में बढ़ोतरी करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी डब्ल्यूपीएल समिति के भी प्रमुख हैं। बीसीसीआई की तीन सत्र के बाद डब्ल्यूपीएल की टीमों की संख्या बढ़ाने की योजना थी लेकिन फिलहाल उसका ध्यान इस लीग को और अधिक मजबूत करने पर है।

आईपीएल के अध्यक्ष और डब्ल्यूपीएल समिति के सदस्य अरुण धूमल ने कहा, अभी फिलहाल हमारा ध्यान इस टूर्नामेंट को मजबूत करने पर है। इसमें कोई अतिरिक्त टीम जोड़ने से पहले हम इसे और अधिक मजबूत करना चाहते हैं। अभी इसमें कोई नई टीम जोड़ने की कोई तात्कालिक योजना नहीं है।’’ धूमल हालांकि इस टूर्नामेंट की प्रगति से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, अभी तक तीन सत्र में स्टेडियम में दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखा जाए तो डब्ल्यूपीएल ने काफी प्रगति की है। प्रसारण से जुड़े सभी आंकड़े भी उत्साह जनक हैं। इसने विश्व भर में महिला क्रिकेट को नई दिशा दी है।

धूमल ने कहा, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह टूर्नामेंट लगातार प्रगति करता रहेगा। यह केवल इस टूर्नामेंट के लिए ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट के लिए भी अच्छा संकेत है।

ये भी पढे़ं : IPL 2025 : केन विलियमसन बोले-श्रेयस अय्यर ने अपने खेल में लगातार सुधार किया, यह एक उच्च स्तर की पारी थी

BCCI की चिकित्सा टीम के प्रमुख नितिन पटेल ने दिया इस्तीफा, सीओई में हो सकते हैं बदलाव
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ (सीओई, पहले एनसीए–राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) के स्टाफ में आने वाले कुछ महीनों में कुछ बदलाव हो सकते हैं क्योंकि खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम के प्रमुख नितिन पटेल ने हाल ही में लगभग तीन साल के सफल कार्यकाल के बाद अपना इस्तीफा दे दिया है। पटेल इस पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को इस बात की पुष्टि की कि एनसीए के सबसे वरिष्ठ कर्मचारियों में से एक नितिन ने वास्तव में अपना पद छोड़ दिया है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, हां, नितिन ने स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। नितिन का बीसीसीआई के साथ बहुत अच्छा कार्यकाल था। उन्होंने एनसीए में स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूत्र ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में सबसे अच्छी बात यह रही कि जब भी कोई खिलाड़ी चोटिल होने पर उपचार के लिए यहां आता था तो पूरी तरह फिट होने पर ही उसे खेलने की मंजूरी मिलती थी। नितिन का परिवार विदेश में रहता है और सीओई के खेल विज्ञान और चिकित्सा प्रभाग की जिम्मेदारी संभालना साल में 365 दिन का काम है।  पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी, बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सूत्र ने कहा कि लेवल तीन के कुछ कोच और ‘स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग’ से जुड़े कुछ कोच अगले कुछ महीनो में अपना पद छोड़ सकते हैं। एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का कार्यकाल इस साल के अंत तक पूरा होने वाला है। उनसे हालांकि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया जा सकता है। पटेल से पहले एनसीए से जुड़े कोचों में से एक साईराज बहुतुले ने भी पद छोड़ दिया था और वह राजस्थान रॉयल्स के सहयोगी स्टाफ में शामिल हो गए। यही नहीं सितांशु कोटक सीनियर पुरुष टीम स्टाफ में स्थायी रूप से शामिल हो गए हैं।

भारत की अंडर 19 टीम से जुड़े एनसीए के कोच हृषिकेश कानिटकर अब भी सीओई में हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले साल की शुरुआत में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के समाप्त होने के बाद वह अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं। कुछ विशेषज्ञ बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच हैं, जो आने वाले महीनों में नए करियर की तलाश में अपना पद छोड़ सकते हैं।

ये भी पढे़ं : IPL 2025 : घरेलू क्रिकेट की फॉर्म आईपीएल में भी जारी रखना चाहते हैं करुण नायर, बोले-मैं दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करके खुश हूं

BCCI Awards : जसप्रीत बुमराह-स्मृति मंधाना को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर का पुरस्कार
मुंबई। करिश्माई तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पुरुष वर्ग में 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पॉली उमरीगर पुरस्कार के लिए चुना गया, जबकि स्मृति मंधाना ने महिला वर्ग में यह पुरस्कार जीता। बुमराह को 2024 में कौशल, सटीकता और निरंतरता के साथ शानदार प्रदर्शन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का टेस्ट और ओवरऑल साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया।

उन्होंने पिछले साल भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड तथा बांग्लादेश के खिलाफ भारत की घरेलू श्रृंखलाओं में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह 31 वर्षीय तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहा और उन्होंने पांच टेस्ट मैच में 32 विकेट चटकाए। आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय क्रिकेटर मंधाना ने 2024 में 743 रन बनाए।

उन्होंने चार एकदिवसीय शतक बनाए जो महिलाओं के प्रारूप में एक साल में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले साल सौ से अधिक बाउंड्री लगाई जिसमें 95 चौके और छह छक्के शामिल हैं। इस 28 वर्षीय क्रिकेटर के एकदिवसीय मुकाबलों में 57.86 की औसत और 95.15 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

ये भी पढे़ं : G Kamalini के अर्धशतक से भारत अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका से होगी भिड़ंत

सच‍िन तेंदुलकर को मिलेगा BCCI 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार, ये द‍िग्गज भी हो चुके हैं सम्मान‍ित
मुंबई। पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक समारोह में बोर्ड के 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक टेस्ट और वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है।

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, हां, उन्हें वर्ष 2024 के लिए सी के नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। तेंदुलकर के 200 टेस्ट और 463 एकदिवसीय मैच क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक हैं। उन्होंने वनडे में 18,426 रनों के अलावा 15,921 टेस्ट रन बनाए। उन्होंने अपने शानदार करियर में केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला है। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और पूर्व दिग्गज विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को यह पुरस्कार मिल चुका है।

आपको बता दें कि सचिन इससे पहले भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न पा चुके हैं। इसके अलावा अर्जुन अवॉर्ड, खेल रत्न, पद्म श्री, पद्म विभुषण और महाराष्ट्र भुषण अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। वहीं साल 2012 में उन्हें ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से भी सम्मानित किया गया था। आईसीसी और बीसीसीआई भी सचिन को खेल के कई अवॉर्ड दे चुकी है।

ये भी पढे़ं : विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

Ranji Trophy : BCCI सख्त, रणजी ट्रॉफी में असहमति जताने पर Ankit Bawne पर एक मैच का निलंबन लगाया
पुणे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने पर पिछले साल रणजी ट्रॉफी मैच में मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ असहमति जताने पर एक मैच का निलंबन लगाया जिसके कारण वह बड़ौदा के खिलाफ नासिक में चल रहे मैच में नहीं खेल पाये। बीसीसीआई ने महाराष्ट्र की टीम को नासिक के गोल्फ क्लब मैदान में इस फैसले की सूचना दी जहां वह ग्रुप ए का रणजी मैच खेल रही है। यह घटना पिछले साल नवंबर में एमसीए मैदान पर हुई थी जहां अमित शुक्ला की गेंद पर सेना के शुभम रोहिल्ला द्वारा स्लिप में कैच लिए जाने के बाद बावने मैदान पर अपनी क्रीज पर डटे रहे थे।

डीआरएस की अनुपलब्धता के कारण फैसले को चुनौती नहीं दिए जाने के कारण बावने ने करीब 15 मिनट तक मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया। मैच रेफरी अमित शर्मा और महाराष्ट्र के कोच सुलक्ष्ण कुलकर्णी के हस्तक्षेप के बाद मैच फिर से शुरू हुआ। एमसीए ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘महाराष्ट्र क्रिकेट संघ आधिकारिक तौर पर सूचित करना चाहता है कि हमारे रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अंकित बावने पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा एक मैच का प्रतिबंध लगा है और वह इसकी सजा भुगत रहे हैं। ’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ इससे अंकित बावने बड़ौदा के खिलाफ चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि हमें यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और महाराष्ट्र टीम की सफलता में योगदान देना जारी रखेंगे। ’’ उसने कहा, ‘‘हम बीसीसीआई के फैसलों का सम्मान करते हैं और क्रिकेट के खेल में अनुशासन और खेल भावना के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आगामी मैच में अंकित की भागीदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

’ महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने उस समय ऑस्ट्रेलिया के भारत ए दौरे पर जाने के दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आउट होने की तस्वीरें पोस्ट की थीं जिससे पता चलता है कि बावने आउट नहीं थे और यह फैसला गलत था।

ये भी पढ़ें : Chess Rankings : भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी बने डी गुकेश, विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे...Arjun Erigaisi को पछाड़ा

Ranji Trophy : दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच खेलेंगे रविंद्र जडेजा, अभ्यास सत्र में लिया हिस्सा...सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने दी जानकारी
नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को राजकोट में सौराष्ट्र की टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और उनका दिल्ली के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलना तय है। जडेजा आखिरी बार सौराष्ट्र के लिए जनवरी 2023 में खेले थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद खिलाड़ी के फिट होने पर घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy : पिछले 6-7 वर्षों में नहीं हुआ ऐसा...रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में खेलने पर दिया बड़ा अपडेट

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयदेव शाह ने रविवार को बताया, जडेजा आज अभ्यास करने के लिए आए हैं। वह अगला मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने के लिए जूझने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की अगली रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की। ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल भी अपनी अपनी टीमों की तरफ से रणजी मैच में खेलेंगे। जहां पंत सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली की अंतिम एकादश का हिस्सा होंगे, वहीं विराट कोहली चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

जडेजा को शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में चुना गया। उन्होंने पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सौराष्ट्र का रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र में अभी तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने पांच मैच में केवल एक जीत हासिल की है जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। अन्य दो मैच ड्रॉ रहे। सौराष्ट्र के अभी तक केवल 11 अंक हैं।

ये भी पढ़ें : भारत के पूर्व एथलीट सुचा सिंह को पंजाब सरकार की अनदेखी का दर्द अब भी, बोले-थककर छोड़ दी थी अर्जुन पुरस्कार की उम्मीद

एक्शन में BCCI, भारतीय खिलाड़ियों के परिवार के लिए बने कड़े नियम...पूरे दौरे पर साथ नहीं रहेंगी पत्नियां
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद कई अनुशासनात्मक कदम उठाने पर विचार कर रहा है जिसमें विदेशी दौरों में क्रिकेटरों की पत्नियों की उपस्थिति सीमित करना तथा कोच और खिलाड़ियों के मैनेजरों को टीम बस में यात्रा करने से रोकना शामिल है। अगर बीसीसीआई यह फैसला करता है तो 45 दिन या उससे अधिक दिनों के दौरे पर खिलाड़ी अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को केवल दो सप्ताह तक ही अपने साथ रख पाएंगे। अगर दौरा 45 दिन से कम समय का है तो यह अवधि एक सप्ताह की हो सकती है।

इसके अलावा खिलाड़ी विदेश दौरे के दौरान किसी अन्य वाहन में यात्रा नहीं कर सकते हैं और उन्हें टीम बस का ही उपयोग करना होगा। अधिकतर खिलाड़ी इस नियम का पालन करते हैं लेकिन कुछ अवसरों पर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य अन्य वाहन का उपयोग कर लेते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के निराशाजनक प्रदर्शन पर बुलाई गई समीक्षा बैठक में इन विषयों पर चर्चा की गई। लेकिन, इनमें से किसी को भी तुरंत प्रभाव से लागू नहीं किया गया है। खिलाड़ियों और कोच के मैनेजरों का टीम बस में यात्रा करने का मुद्दा तब सामने आया जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कोचिंग स्टाफ के एक सीनियर सदस्य के मैनेजर को टीम बस में यात्रा करने की अनुमति दी गई। भारत पांच मैच की इस श्रृंखला में 1–3 से हार गया था।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा,  निजी मैनेजर के टीम बस में यात्रा करने से भ्रष्टाचार निरोधी इकाई के सदस्यों के कान भी खड़े हो जाते हैं। इस पर भविष्य में लगाम कसी जाएगी। जहां तक विदेशी दौरों में पत्नियों की उपस्थिति की बात है तो बैठक में इस पर चर्चा की गई और इस बारे में जल्द ही फैसला किया जाएगा।  उन्होंने कहा,‘‘इसके अलावा सभी खिलाड़ियों और कोचों को टीम बस से ही यात्रा करनी चाहिए। हमेशा ऐसा होता रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि खिलाड़ी अन्य वाहनों का भी उपयोग करने लगे हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा टीम बस को लेकर बीसीसीआई के नए आदेश से हैरान हैं।

चोपड़ा ने एक्स पर लिखा,‘सभी खिलाड़ियों को टीम बस में यात्रा करनी होगी, यह थोड़ा अजीब लगता है। क्या ऐसा कोई मानदंड नहीं था। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो यह पता करना जरूरी है कि किसने इसे बदला और क्यों बदला।  ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एक रिजर्व खिलाड़ी की पत्नी ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाया था जिसमें टीम से जुड़े पर्दे के पीछे के दृश्य भी दिखाए गए हैं और टीम बस में यात्रा के दृश्य भी शामिल हैं।

सूत्र ने बताया कि एक अन्य नियम जिसे लागू किया जा सकता है वह यात्रा के दौरान खिलाड़ियों के सामान से जुड़ा हुआ है। अगर किसी खिलाड़ी के सामान का वजन 150 किग्रा से अधिक होता है तो बीसीसीआई उस अतिरिक्त वजन का भुगतान नहीं करेगा। खिलाड़ी को इसका भुगतान स्वयं करना होगा। इस समीक्षा बैठक में कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर सहित टीम प्रबंधन ने भी हिस्सा लिया। भारतीय टेस्ट टीम का अगला विदेशी दौरा जून में होगा। भारतीय टीम पर इंग्लैंड दौरे पर जाएगी।

ये भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में झटके थे 32 विकेट

Jay Shah ICC Chairman : जय शाह ने आईसीसी प्रमुख का संभाला कार्यभार, चैंपियंस ट्रॉफी विवाद सुलझाना पहली चुनौती
दुबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निवर्तमान सचिव जय शाह ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वह इस वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय हैं। छत्तीस साल के शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे।

शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान लिया, जो लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं थे। शाह से पहले व्यवसायी दिवंगत जगमोहन डालमिया, राजनेता शरद पवार, वकील शशांक मनोहर और उद्योगपति एन श्रीनिवासन विश्व क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीयों में शामिल रहे हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का कार्यकाल चुनौतियों के साथ शुरू होगा क्योंकि आईसीसी को पाकिस्तान में निर्धारित चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को लागू करने के लिए एक स्वीकार्य समाधान खोजने की जरूरत है।

A new chapter of global cricket begins today with Jay Shah starting his tenure as ICC Chair.

Details: https://t.co/y8RKJEvXvl pic.twitter.com/Fse4qrRS7a

— ICC (@ICC) December 1, 2024

आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने में जय शाह ने कहा, मैं आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आईसीसी निदेशकों और सदस्य बोर्डों के समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं। यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम एलए 28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और दुनिया भर के फैंस के लिए क्रिकेट को ज्यादा समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

आपको बता दें कि जय शाह के कार्यकाल का पहला प्रमुख टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी होगा। यह टूर्नामेंट विवादों के घेरे में है, क्योंकि इसकी मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। भारत ने हाइब्रिड मॉडल की मांग की है, जिस पर फैसला लेना जय शाह के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें : Syed Mushtaq Ali Trophy : आंध्र के खिलाफ मुंबई की तरफ से वापसी करेंगे सूर्यकुमार, श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम की कमान

ईशान किशन भारत-ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए तैयार
नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किये जाने वाले विकेटकीपर इशान किशन के भारत ए टीम में वापसी करने की काफी संभावना है। किशन को घरेलू क्रिकेट पर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) को प्राथमिकता देने के कारण बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। किशन इस सत्र में घरेलू क्रिकेट में वापसी पर झारखंड का नेतृत्व कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय ‘टेस्ट’ के अलावा वह सीनियर टीम के साथ एक ‘इंट्रा-स्क्वाड’ अभ्यास मैच में भाग लेने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो ‘टेस्ट’ 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक मैके और फिर सात से 10 नवंबर तक एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट मैदान) में होंगे। बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक टीम की घोषणा नहीं की है लेकिन रुतुराज गायकवाड़ या अभिमन्यु ईश्वरन में से किसी एक को टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद है। अभिमन्यु ने अपने पिछले चार प्रथम श्रेणी मैचों में चार शतक बनाए हैं। वह सीनियर टीम में वैकल्पिक सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल हो सकते हैं क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट मैचों में से एक के दौरान ब्रेक लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ए दौरे के लिए भारत ए की संभावित टीम: रुतुराज गायकवाड़, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, बी इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, रिकी भुई, नितीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार, नवदीप सैनी, खलील अहमद, तनुष कोटियन, यश दयाल।

ये भी पढ़ें : IND vs NZ 1st Test : बेंगलुरु टेस्ट में भारत का पलटवार, सरफराज खान का शतक और ऋषभ पंत की फिफ्टी...फिलहाल बारिश के चलते खेल रुका

IPL 2025 : महेंद्र सिंह धोनी बने 'अनकैप्ड' खिलाड़ी, CSK ने किया रिटेन तो मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
बेंगलुरू। इडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन परिषद में शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया कि जिन भारतीय खिलाड़ियों ने कम से कम पांच कैलेंडर वर्ष में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, उन्हें 'अनकैप्ड' खिलाड़ी माना जायेगा। हालांकि माना जा रहा है कि यह कदम इसलिये उठाया गया ताकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर सके जो आखिरी बार 2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में देश के लिए खेले थे।

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, अगर कोई भारतीय खिलाड़ी संबंधित सत्र के आयोजन से पहले पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट मैच, वनडे, ट्वेंटी 20 अंतरराष्ट्रीय) में शुरुआती एकादश में नहीं खेला है या उसके पास बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध नहीं है तो एक 'कैप्ड' (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाला) भारतीय खिलाड़ी 'अनकैप्ड' (जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) हो जाएगा।  शनिवार को संचालन परिषद की बैठक में यह फैसला किया गया था कि 10 फ्रेंचाइजी को अपनी पिछली टीम से अधिकतम छह खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेन) करने की अनुमति होगी, जिसमें नीलामी का एक 'राइट टू मैच' (आरटीएम) कार्ड भी शामिल होगा, जिसकी कीमत 120 करोड़ रुपये के बढ़े हुए टीम पर्स में से 75 करोड़ रुपये होगी।

'अनकैप्ड' खिलाड़ी के लिए रिटेन करने का खर्चा चार चार करोड़ रुपये होगा ,इसलिए सीएसके अगर धोनी को रिटेन भी करती है तो नीलामी के लिए निश्चित रूप से काफी बचत कर सकती है। पिछली मेगा नीलामी में 2022 में एक टीम को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी। विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी विशेष नियम रहेगा क्योंकि चुनिंदा इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अकसर थकान और अन्य प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए नीलामी में चुने जाने के बाद कई बार अपनी फ्रेंचाइजी को छोड़ देते हैं। बीसीसीआई इस तरह नीलामी में चुने जाने के बाद हटने वाले किसी भी खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है।

विज्ञप्ति के अनुसार, किसी भी विदेशी खिलाड़ी को नीलामी के लिए पंजीकरण कराना होगा। यदि विदेशी खिलाड़ी पंजीकरण नहीं कराता है तो वह अगले वर्ष की खिलाड़ी नीलामी में पंजीकरण के लिए अयोग्य हो जाएगा। इसमें कहा गया, कोई भी खिलाड़ी जो नीलामी में पंजीकरण कराता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सत्र की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध कर देता है तो उसे दो सत्र के लिए टूर्नामेंट और नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

ये भी पढे़ं : IND vs BAN 2nd Test : मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल भी रद्द, एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी

BCCI-AGM 2024‍ : बीसीसीआई के नए सचिव की नियुक्ति शीर्ष परिषद के एजेंडे का हिस्सा नहीं
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद बुधवार को बोर्ड के कामकाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेगी। लेकिन, निवर्तमान सचिव जय शाह की जगह नए सचिव की नियुक्ति एजेंडे में शामिल नहीं है। पांच दिन में बेंगलुरू में होने वाली बोर्ड की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले यह शीर्ष परिषद की आखिरी बैठक होगी।

शाह के आईसीसी चेयरमैन के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद नए सचिव की नियुक्ति जरूरी हो गई है। हालांकि वह आगामी एजीएम के दौरान बीसीसीआई सचिव के रूप में अपनी मौजूदा भूमिका से नहीं हटेंगे क्योंकि उन्हें एक दिसंबर से ही आईसीसी में अपना नया पद संभालना है। लेकिन नामांकन की प्रक्रिया पर चर्चा भी शीर्ष परिषद के एजेंडे में सूचीबद्ध आठ मदों का हिस्सा नहीं है जिसमें बायजू के मामले पर अपडेट शामिल है। बीसीसीआई का अपने पूर्व टाइटल प्रायोजक बायजू के साथ भुगतान निपटारे को लेकर विवाद है।

इस संकटग्रस्त एडटेक फर्म ने पिछले साल मार्च में बीसीसीआई के साथ अपना प्रायोजन करार समाप्त कर दिया था। बायजू रवींद्रन द्वारा सह स्थापित इस बेंगलुरू स्थित कंपनी ने शुरुआत में मार्च 2019 में तीन साल के लिए जर्सी प्रायोजन करार किया था जिसे जिसे बाद में कथित तौर पर पांच करोड़ 50 लाख डॉलर की राशि के लिए एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था।

सितंबर 2022 तक भुगतान किया गया था लेकिन विवाद अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक के बकाये के भुगतान को लेकर है। बेंगलुरू के बाहरी इलाके में अत्याधुनिक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के उद्घाटन पर भी चर्चा होगी। वर्तमान में एनसीए दो दशक से भी अधिक समय पहले अपनी स्थापना के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में कार्य करता है। मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय के बाहरी हिस्से का नवीनीकरण कार्य शुरू करने और पूर्वोत्तर विकास परियोजना को मंजूरी देना भी एजेंडे का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें : लंकाशर काउंटी के सीईओ Daniel Gidney ने की घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए BCCI की तारीफ