भारतीय क्रिकेट - Amrit Vichar

'किंग कोहली' का करिश्मा : डीडीसीए सचिव बोले-मैं 30 साल से दिल्ली क्रिकेट से जुड़ा हूं, रणजी ट्रॉफी मैच में ऐसा नजारा नहीं देखा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का ‘स्टार पावर’ अरूण जेटली स्टेडियम के भीतर और बाहर देखने को मिला जहां दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में उन्हें खेलते देखने हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े । कोहली 13 साल बार रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं। डीडीसीए (दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ) ने कोहली की ‘घर वापसी’ वाले मैच में करीब दस हजार दर्शकों के आने का कयास लगाया था जो रणजी ट्रॉफी मैच में एक रिकॉर्ड है।

कोहली का जादू ऐसा है कि सारे कयास धरे रह गए और इससे कहीं अधिक संख्या में लोग आये। खेल 9 . 30 पर शुरू होना था और इससे काफी पहले से दर्शकों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। डीडीसीए ने पहले 6000 की क्षमता वाला ‘गौतम गंभीर स्टैंड’ खोला लेकिन भीड़ को देखते हुए 14000 की क्षमता वाला ‘बिशन सिंह बेदी स्टैंड’ खोलना पड़ा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला भी उसी जगह से गुजर रहा था जो महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने राजघाट गए थे।

डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने कहा, मैं 30 साल से अधिक समय से दिल्ली क्रिकेट से जुड़ा हूं लेकिन रणजी ट्रॉफी मैच में ऐसा नजारा नहीं देखा। इससे साबित होता है कि कोहली की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं। उन्होंने कहा, यह इसलिए भी और चुनौतीपूर्ण हो गया क्योंकि दर्शक उसी समय स्टेडियम में आ रहे थे जब बाहर प्रधानमंत्री मोदी की वीआईपी मूवमेंट थी। कड़े प्रोटोकॉल और पुलिस के निर्देशों के बाद हमें जनता के लिये दूसरा स्टैंड खोलना पड़ा। गौतम गंभीर स्टैंड खचाखच भरने के बाद बिशन सिंह बेदी स्टेडियम का भी निचला हिस्सा पूरा भर गया।

टॉस के समय 12000 से ज्यादा दर्शक मैदान पर थे। ‘कोहली कोहली’ का शोर दूर से ही सुनाई दे रहा था जब भारत के पूर्व कप्तान दिल्ली टीम के अपने साथियों के साथ मैदान पर उतरे। कोहली दूसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनकी हर मूवमेंट पर तालियां बज रही थी। वहीं बारहवें ओवर में एक अति उत्साहित दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ भागा और उनके पैर छुए । बाद में सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गए।

ये भी पढे़ं : VIDEO : रणजी में Virat Kohli की झलक के लिए क्रेजी हुए फैंस, स्टेडियम में मची अफरा-तफरी...बुलानी पड़ी पैरामिलिट्री फोर्स

टीम इंडिया के पास रोहित-विराट की कमी पूरी करने वाले खिलाड़ी हैं : डेरेन लीमैन
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच और दो बार के विश्व कप विजेता डेरेन लीमैन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट के पास यशस्वी जायसवाल जैसा सुपरस्टार है और विराट कोहली तथा रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भी भारतीय क्रिकेट में इस कमी को पूरा करने वाले खिलाड़ी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिये एक दशक के कैरियर में 27 टेस्ट और 117 वनडे खेलने वाले लीमैन ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा जिसका एक श्रृंखला पर इतना असर रहा हो। मौजूदा श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के कारण रोहित और कोहली के संन्यास की संभावना के बारे में लीमैन ने पीटीआई से कहा, देखते हैं कि अगले कुछ दिन में क्या होता है और वे क्या फैसला लेते हैं। लेकिन वे लंबे समय से भारत के महान क्रिकेटर रहे हैं।

उन्होंने कहा, अब युवा खिलाड़ी भारत के लिये बेहतरीन खेल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है । जब भी ये दोनों संन्यास का फैसला लेते हैं तो उनकी जगह लेने के लिये काफी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। जायसवाल के बारे में उन्होंने कहा,सुपरस्टार । सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक। वह और हैरी ब्रूक अगली पीढी के खिलाड़ी हैं। उसने मेलबर्न और पर्थ में शानदार पारियां खेली । इस दौरे पर वह एक खिलाड़ी के तौर पर काफी निखरा है।

बुमराह की तुलना वसीम अकरम और ग्लेन मैकग्रा से करते हुए उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि रोहित के बाद वह अगला कप्तान होगा । उसने पर्थ में शानदार प्रदर्शन किया। मैंने जितने गेंदबाजों को खेलते देखा है, वह सर्वश्रेष्ठ है । मैने वसीम अकरम और ग्लेन मैकग्रा को देखा है लेकिन किसी एक श्रृंखला में किसी गेंदबाज का इतना प्रभाव नहीं देखा जो 2013 . 14 एशेज में मिचेल जॉनसन के बाद अब बुमराह ने दिखाया है। बदलाव के दौर पर लीमैन ने कहा कि आस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी में चिंता करने की जरूरत है हालांकि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड , स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाज भी तीस पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, गेंदबाजी में कई अच्छे खिलाड़ी आ रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी में सोचने की जरूरत है।

ये भी पढे़ं : IND vs AUS : आस्ट्रेलियाई कोच Andrew McDonald ने मिशेल मार्श का किया बचाव, सिडनी टेस्ट में मिचेल स्टार्क के खेलने की उम्मीद जताई

SA vs IND : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चमक बिखेरने उतरेंगे भारत के दूसरी श्रेणी के स्टार संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा
डरबन। भारतीय क्रिकेट जब बदलाव के दौर से गुजर रहा है तब संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे दूसरी श्रेणी के स्टार खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में अपनी चमक दिखेर कर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

सैमसन को हाल में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला में पारी का आगाज करने का मौका मिला था और उन्होंने 47 गेंद पर 111 रन की पारी खेल कर टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित किया था। रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और ऐसे में सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ अच्छी पारियां खेल कर इस प्रारूप में भारतीय शीर्ष क्रम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे।

अभिषेक शर्मा के लिए भी यह श्रृंखला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि जिंबॉब्वे के खिलाफ जुलाई में हरारे में आकर्षक शतक बनाने के बाद वह रन बनाने के लिए जूझते रहे हैं। उन्हें अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। इसी तरह की स्थिति तिलक वर्मा की है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ा था लेकिन इसके बाद वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने अब तक जो 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं उनमें उनके नाम पर केवल एक अर्ध शतक दर्ज है। उन्होंने अपना आखिरी मैच इस साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

हैदराबाद का यह खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगा। वह अपनी ऑफ स्पिन का भी बेहतर इस्तेमाल करना चाहेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए भी यह अच्छा मौका होगा। चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लेकर प्रभावित किया था। चयनकर्ता इस बात पर भी बारीकी से नजर रखेंगे कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अवेश खान, विशाक विजयकुमार और यश दयाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। अर्शदीप और अवेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव है जबकि विशाक और दयाल ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है।

एक और खिलाड़ी रमनदीप सिंह है जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था और यही वजह है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको रिटेन किया। रमनदीप में एक संपूर्ण क्रिकेटर नजर आता है। वह निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाज, मध्यम गति के तेज गेंदबाज और बेहतरीन क्षेत्र रक्षक हैंं। टीम के सीनियर खिलाड़ी जैसे कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो उसकी टीम जून में टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार का बदला चुकता करने के लिए बेताब होगी।

टीम इस प्रकार हैं:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपम (तीसरा और चौथा मैच), और ट्रिस्टन स्टब्स। मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा।

ये भी पढे़ं : भारत खराब टीम नहीं बनी है, वे चीजें बदल देंगे...न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का बयान

वीवीएस लक्ष्मण का मानना- हमारे पास ऐसे क्रिकेटर हैं जो दस साल तक भारत का दबदबा बनाए रखने में मदद करेंगे
बेंगलुरू। बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलैंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में ऐसी 'बेंच स्ट्रेंथ' है कि अगले एक दशक तक हर प्रारूप में विश्व क्रिकेट में भारत का दबदबा बनाने में मदद कर सकते हैं । लक्ष्मण 2021 में राहुल द्रविड़ के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख बने थे। अब एनसीए को ही उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर आफ एक्सीलैंस) में बदल दिया गया है जिसका उद्घाटन रविवार को हुआ। लक्ष्मण का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में खत्म हो गया था लेकिन इसमें एक साल का विस्तार दिया गया।

लक्ष्मण ने यहां चुनिंदा पत्रकारों से कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारे पास इतने खिलाड़ी हैं कि अगले दस साल तक भारत को गौरवान्वित कर सकते है । यह मैं सिर्फ पुरूष क्रिकेट नहीं बल्कि महिला क्रिकेट के बारे में भी बोल रहा हूं । हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास इतने प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, हमने वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 जीता जो बड़ी बात है । लेकिन अगर तीनों प्रारूपों में देखें तो हमारा दबदबा रहा है। रैंकिंग ही नहीं बल्कि दूसरे पहलुओं में भी। उन्होंने कहा, क्रिकेट में एक ‘सप्लाय चेन’ बन गई है क्योंकि हमारे पास कई खिलाड़ी हैं। यह बहुत अच्छी बात है। लक्ष्मण ने कहा कि खिलाड़ियों के स्वाभाविक खेल से छेड़छाड़ किये बिना उन्हें तैयार करना जरूरी था।

उन्होंने कहा, फोकस इसी पर था कि उन्हें कैसे तैयार किया जाये कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। हमने उन्हें निर्देश नहीं दिये कि ये करना है और ये नहीं करना है और ना ही उनकी तकनीक में बदलाव किया। उन्होंने कहा, खिलाड़ी को सहज महसूस करना चाहिए। हम नहीं चाहते कि वह सलाह देने वाले की बात का बोझ लेने लगे। जब राहुल भारतीय टीम का मुख्य कोच था तो उसके जिम्मे अनुबंधित खिलाड़ी थे और हम एनसीए में बाकी खिलाड़ियों, उदीयमान और अंडर 19 खिलाड़ियों को तैयार करते थे। लक्ष्मण ने कहा कि इसके लिये प्रदेश क्रिकेट संघों में भी सहयोगी स्टाफ का ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया कि कोचिंग में एकरूपता और निरंतरता बनी रहे।

ये भी पढ़ें : घुटने की चोट से जूझ रहे राहुल द्रविड़ के बेटे समित, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 मैच से हो सकते हैं बाहर

गौतम गंभीर-अजीत अगरकर का तालमेल : कार्यभार प्रबंधन के बहाने श्रृंखला चुनने में मनमर्जी नहीं कर पाएंगे खिलाड़ी
नई दिल्ली। मुख्य कोच गौतम गंभीर की बेबाकी और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की स्पष्टवादिता से बने तालमेल से भारतीय क्रिकेट में ऐसे दौर की शुरुआत होने वाली है जहां खिलाड़ी कार्यभार प्रबंधन के बहाने श्रृंखला चुनने में मनमर्जी नहीं कर पाएंगे। श्रीलंका दौरे से पहले गंभीर और अगरकर ने संवाददाता सम्मेलन में कुछ कड़े फैसलों के बारे में बताया तो कुछ चीजों को इशारों में समझाया जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ नया होने वाला है।

गंभीर और अगरकर की उपस्थिति शारीरिक रूप से भले ही प्रभावशाली न लगे लेकिन भारतीय क्रिकेट की जानकारी रखने वाला प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि यह दोनों पूर्व क्रिकेटर स्पष्ट और कड़े फैसले करने वालों में शामिल हैं जो आसानी से नहीं बदलते। इन दोनों का लक्ष्य अब 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए खाका तैयार करना है। उनके लिए कार्यभार प्रबंधन बड़ी चुनौती होगी लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए अलग नियम होंगे।

ये भी पढे़ं : हार्दिक पांड्या की बजाय सूर्यकुमार को क्यों सौंपी टी20 की कप्तानी? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया

गंभीर से जब कार्यभार प्रबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा,मैंने पहले भी कहा है कि (जसप्रीत) बुमराह जैसे खिलाड़ी के लिए कार्यभार प्रबंधन महत्वपूर्ण है। अगर आप बल्लेबाज हैं और अच्छी फॉर्म में हैं तो आपको सभी मैच खेलने चाहिए।  माना जा रहा था कि वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा तथा टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे लेकिन उनकी उपस्थिति से स्पष्ट संकेत मिलता है की टीम प्रबंधन इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच खेलते हुए देखना चाहता है। गंभीर ने कहा,‘‘रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल दो प्रारूप में खेलेंगे, मुझे उम्मीद है कि वह अधिक से अधिक मैच खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसी तरह से चयन समिति के अध्यक्ष अगरकर ने हार्दिक पांड्या को टी20 टीम का कप्तान नहीं नियुक्त किए जाने का कारण स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, आप ऐसा कप्तान चाहते हैं जो सभी मैच खेलने की अधिक संभावना रखता हो। किसी सवाल का आपको इससे अधिक स्पष्ट जवाब नहीं मिल सकता। यही नहीं अब कप्तान के चयन में नेतृत्वकौशल ही नहीं साथी खिलाड़ियों की राय भी मायने रखेगी। अगरकर के जवाब से यह स्पष्ट भी हो गया। उन्होंने कहा,सूर्य को कप्तान क्यों बनाया गया। क्योंकि वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो पिछले एक साल से अधिक समय से भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा है। आपको ड्रेसिंग रूम से काफी फीडबैक मिलता है।

ये भी पढ़ें : Team India : विराट कोहली के साथ मेरा रिश्ता TRP के लिए नहीं है...प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बोले गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट में बहुत गहराई है लेकिन बदलाव धीरे-धीरे होना चाहिए : कोच विक्रम राठौड़
नई दिल्ली। निवर्तमान बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को पता है कि निकट भविष्य में बदलाव का मुश्किल दौर भारत का इंतजार कर रहा है लेकिन उपलब्ध प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ काम करने के बाद उनका मानना है कि टीम इससे निपटने में सक्षम है, बशर्ते यह ‘नियंत्रित तरीके से और धीरे-धीरे’ होना चाहिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे लेकिन अगले कुछ वर्षों में बदलाव का दौर आएगा जब ये अपने करियर के अंतिम चरण में होंगे।

पूर्व चयनकर्ता राठौड़ ने पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, रोहित और विराट की क्षमता के खिलाड़ियों की जगह लेना कभी आसान नहीं होता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाल में (रविवार को) जिंबाब्वे के खिलाफ संपन्न श्रृंखला हमें संकेत देती है कि भविष्य में टी20 टीम कैसी दिखेगी। लेकिन टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उस बिंदू तक पहुंचने के लिए हमारे पास अब भी कुछ वर्ष हैं।’’

राष्ट्रीय चयनकर्ता और राष्ट्रीय टीम के कोच दोनों की जिम्मेदारी निभा चुके राठौड़ भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभा पूल को मजबूत मानते हैं। उन्होंने कहा, मैं इसे लेकर बहुत चिंतित नहीं हूं। हमारे पास भारतीय क्रिकेट में बहुत गहराई है। बहुत सारे प्रतिभाशाली और कुशल खिलाड़ी हैं जो सामने आ रहे हैं। हमें बस यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बदलाव नियंत्रित तरीके से हो। इसे धीरे-धीरे करने की ज़रूरत है।

राठौड़ को लगता है कि जब तक रोहित और कोहली सभी प्रारूपों को अलविदा कहेंगे तब तक युवा सितारे अच्छी तरह से स्थापित हो जाएंगे जो अगले 10 वर्षों के लिए टीम का केंद्र बन जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि तब तक शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी खुद को स्थापित कर लेंगे और बदलाव को आसान बना देंगे।’’ राठौड़ ने कहा, ‘‘एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भी हमारे पास श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।’’ जिस तरह कोहली और रोहित ने एक दशक से ज्यादा समय तक भारतीय बल्लेबाजी के बोझ को अपने कंधों पर उठाया उसी तरह अगला दशक गिल और जायसवाल का हो सकता है।

पंजाब के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘कई बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं, लेकिन ये दोनों लंबे समय तक तीनों प्रारूपों में खेलने के लिए तैयार हैं। आने वाले वर्षों में ये दोनों भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बनने जा रहे हैं।’’ राठौर पिछले तीन वर्षों में द्रविड़ के लिए एक बेहतरीन सलाहकार रहे हैं और जब वे कहते हैं कि रिंकू सिंह एक अच्छे टेस्ट बल्लेबाज बनेंगे तो यह कथन वजनदार लगता है। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं उसे (रिंकू को) नेट पर बल्लेबाजी करते देखता हूं तो मुझे कोई तकनीकी कारण नजर नहीं आता कि रिंकू सफल टेस्ट बल्लेबाज नहीं बन पाए। मैं समझता हूं कि उसने टी20 क्रिकेट में एक शानदार फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनाई है लेकिन अगर आप उसके प्रथम श्रेणी के रिकॉर्ड को देखें तो उसका औसत 50 के ऊपरी हिस्से में है।

राठौड़ ने कहा, वह (रिंकू) बहुत शांत स्वभाव का भी है। इसलिए ये सभी कारक संकेत देते हैं कि अगर उसे मौका दिया जाए तो वह एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में विकसित हो सकता है। राठौड़ को अपने कार्यकाल के दौरान हर दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल का सामना करना पड़ता था, जो 2019 विश्व कप के बाद कोहली के खराब फॉर्म से जुड़ा था और उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दौर है जिससे हर किसी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा, इस चरण के दौरान कोई तकनीकी समस्या नहीं थी जिस पर हमने विशेष रूप से काम किया हो। उन्हें लगातार संदेश दिया जाता था कि वे कड़ी मेहनत करते रहें और अपने तरीकों पर विश्वास रखें। आखिरकार वह और भी मजबूत होकर लौटे और पहले से भी बेहतर खिलाड़ी बन गए।

राठौड़ और द्रविड़ ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही श्रृंखला में टेस्ट पदार्पण किया और इससे पहले घरेलू क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके थे। दोनों जब टीम से सहयोगी स्टाफ के रूप में जुड़े तो इस तीन दशक पुराने संबंध से काफी मदद मिली। उन्होंने कहा, राहुल सबसे अच्छे कोच हैं जिनके साथ मैंने काम किया है जो आपको काम करने की स्वतंत्रता देते हैं और आपको ईमानदारी से फीडबैक देंगे।

राठौड़ ने कहा, हमारे बीच हुई शुरुआती चर्चाओं में से एक टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के खाके को बदलने के बारे में थी। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें अपनी बल्लेबाजी के तरीके में और अधिक जज्बा और आक्रामकता लाने की जरूरत है। राठौड़ ने कहा कि अक्षर पटेल इसका एक उदाहरण हैं जिन्होंने आठवें नंबर पर एक अच्छे बल्लेबाजी विकल्प की उनकी समस्या को हल किया। उन्होंने कहा, इससे बहुत बड़ा अंतर आया और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने की बहुत अधिक स्वतंत्रता मिली।

ये भी पढे़ं : WTA Rankings : विंबलडन चैंपियन बारबोरा क्रेजीकोवा की शीर्ष 10 में वापसी, कार्लोस अल्काराज तीसरे स्थान पर बरकरार

IND vs ZIM : भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड की नजरें श्रृंखला जीतने पर, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
हरारे। भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को चौथे टी20 मैच के जरिए श्रृंखला अपने नाम करके एक नये दौर का आगाज करने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में अप्रत्याशित हार के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा मैच भारी अंतर से जीतकर 2 . 1 से बढत बना ली है।

मौजूदा क्रिकेट परिदृश्य में जिम्बाब्वे पर जीत बहुत बड़ी नहीं कही जायेगी लेकिन इससे उन युवाओं में उम्मीद जरूर पैदा होगी जो आधुनिक क्रिकेट के कुछ दिग्गजों के संन्यास के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं। इनमें वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। टी20 क्रिकेट से रविंद्र जडेजा के संन्यास के बाद वॉशिंगटन की नजरें स्पिन हरफनमौला के रूप में टीम में जगह पक्की करने पर लगी है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 4 . 5 की इकॉनॉमी रेट से छह विकेट लिए। श्रीलंका दौरे के लिए सफेद गेंद की टीम चुनते समय उनके नाम पर विचार जरूर होगा। उपयोगी स्पिन गेंदबाज होने के साथ वह निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज भी हैं। वहीं अभिषेक ने दूसरे टी20 में 47 गेंद में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा की बानगी पेश की। भारत के पास अब इस प्रारूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं लिहाजा वह यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरूआत का विकल्प हो सकते हैं। वह एक और अच्छी पारी खेलकर अपना दावा पक्का करना चाहेंगे। संजू सैमसन और शिवम दुबे के लिये भी इस श्रृंखला में बहुत कुछ दांव पर है। टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद मुंबई में विजय परेड में भाग लेकर यहां आये दुबे और सैमसन बाकी दोनों मैचों में उम्दा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

भारतीय टीम प्रबंधन अपने गेंदबाजों खासकर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के प्रदर्शन से खुश होगा जिसकी गुगली मेजबान बल्लेबाज खेल ही नहीं पा रहे हैं। बिश्नोई, आवेश खान और वॉशिंगटन छह-छह विकेट ले चुके हैं । मुकेश कुमार को पिछले मैच में आराम दिया गया था जो आवेश की जगह खेल सकते हैं। दूसरी ओर पहला मैच जीतने के अलावा जिम्बाब्वे ने इस श्रृंखला में कुछ उल्लेखनीय नहीं किया है। उसके तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी और अर्धशतक जमाने वाले डियोन मायर्स के अलावा कोई खिलाड़ी छाप नहीं छोड़ सका है।

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रूतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाइ चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट केइया , क्लाइव एम, वेसली मेदेवेरे, टी मारूमानी, वेलिंगटन मसाकाजा, ब्रेंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डियोन मायर्स , एंटम नकवी, रिचर्ड एंगारावा, मिल्टन शुम्बा। मैच का समय : शाम 4 . 30 से।

ये भी पढ़ें : VIDEO : भारत ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाकर जीता टी20 विश्व कप...वीवीएस लक्ष्मण ने राहुल द्रविड़ को लेकर कही ये बात

IPL 2024 : ट्रेविस हेड ने कहा- भारतीय क्रिकेट के लिए उम्दा प्रतिभा हैं अभिषेक शर्मा
हैदराबाद। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाने वाले आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अभिषेक शर्मा को भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतरीन प्रतिभा बताया है। हेड (30 गेंद में नाबाद 89) और शर्मा (28 गेंद में नाबाद 75) ने 166 रन का लक्ष्य 9. 4 ओवर में हासिल कर लिया। यह पुरूषों के टी10 क्रिकेट में दस ओवरों में रिकॉर्ड स्कोर है।

हेड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अभि के साथ साझेदारी बेहतरीन थी। वह भारतीय क्रिकेट के लिये रोमांचक प्रतिभा है । हमारा तालमेल जबर्दस्त था और उसके साथ खेलने में बहुत मजा आया। वह इतना ऊर्जावान है और अपने खेल को लेकर काफी सोचता है। अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले विश्व कप से पहले हेड ने आईपीएल में 11 पारियों में 201 . 89 की स्ट्राइक रेट से 533 रन बना लिये हैं।

हेड ने कहा, आप हमेशा लगातार अच्छा खेलना चाहते हैं। अच्छा खेलकर सुखद अनुभूति होती है । यह वेस्टइंडीज में भी अच्छे प्रदर्शन की गारंटी नहीं है लेकिन इससे मेरा आत्मविश्वास बढा है। वेस्टइंडीज में स्पिनरों को खेलना होगा और विकेट कठिन हो सकते हैं। मुझे खुशी है कि मैं स्पिन को बखूबी खेल सका।

ये भी पढ़ें : IPL 2024: हैदराबाद ने लखनऊ को 10 विकेट से रौंदा, ट्रैविस-अभिषेक ने खेली तूफानी पारी

भारतीय क्रिकेट को हार्दिक पांड्या को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए, इरफान पठान का बयान
नई दिल्ली। पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पांड्या को इतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए क्योंकि वह आईसीसी टूर्नामेंट में प्रभावित करने में विफल रहे हैं। मुंबई इंडियंस का यह आलराउंडर इस आईपीएल सत्र में खराब फॉर्म से जूझ रहा है जिससे उनके भारत की टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने पर सवाल उठ रहे हैं। टीम की घोषणा जल्द ही की जानी है।

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर ‘प्रेस रूम शो, टिकट टू वर्ल्ड कप’ में कहा, ‘‘हार्दिक पांड्या के बारे में कहूं तो भारतीय क्रिकेट को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि उन्हें उतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए जितनी उन्होंने अब तक दी है। क्योंकि हमने अभी तक (उनकी मौजूदगी में) विश्व कप नहीं जीता है। ’’ उन्होंने कहा, अगर आपको लगता है कि आप एक मुख्य आलराउंडर हैं तो आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस तरह का प्रदर्शन करना होगा। जहां तक ​​आलराउंडर का सवाल है तो उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह से प्रभावित नहीं किया है। हम सिर्फ उसकी क्षमता के बारे में सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन में काफी बड़ा अंतर है तथा उन्होंने पंड्या को टूर्नामेंट चुनने के बजाय पूरे साल खेलने की सलाह दी। पठान ने कहा, हम आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के बीच भ्रमित हो रहे हैं। दोनों में काफी अंतर है। सबसे पहले तो उसे पूरे साल खेलना होगा। वह चुनकर टूर्नामेंट नहीं खेल सकता।

उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट को ऐसा करना बंद करना होगा। किसी एक खिलाड़ी को तवज्जो देना बंद करें क्योंकि अगर आप ऐसा करोगे तो आप बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत सकते।  पठान ने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया इतने वर्षों से ‘टीम गेम’ को प्राथमिकता दे रहा है। हर किसी को सुपरस्टार बना रहा हैं, उनकी टीम कोई एक सुपरस्टार नहीं, टीम में हर कोई सुपरस्टार है। यदि आप ऐसा नहीं करोगे तो आप बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत पाओगे।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2024 : जहीर खान ने चुनी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम, इस खिलाड़ी को शामिल कर चौंकाया

Team India : अब युवा खिलाड़ियों के कंधों पर होगा भारतीय क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा
बेंगलुरु। भारत की फाइनल में हार के बाद भावशून्य हो चुके विराट कोहली उपविजेता का पदक लेने के लिए जाने से पहले उन्हीं की तरह भावशून्य दिख रहे शुभमन गिल से हाथ मिलाते हैं और उन्हें गले लगाते हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रविवार की अश्रुपूरित रात का सबसे मार्मिक क्षण था। भारत के तीसरा विश्व कप नहीं जीत पाने के बाद यह भारतीय क्रिकेट का जिम्मा अगली पीढ़ी को सौंपने का भी स्पष्ट संकेत था।

कोहली, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी अभी कुछ समय तक बने रहेंगे लेकिन भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब युवा पीढ़ी के कंधों पर होगी। इन खिलाड़ियों में गिल (24 वर्ष), श्रेयस अय्यर (28), इशान किशन (25), रुतुराज गायकवाड़ (26), यशस्वी जयसवाल (21) और चोट से उबर रहे ऋषभ पंत (26) शामिल हैं जिनकी पहली परीक्षा अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में होगी।

इन खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर खेलने का पर्याप्त अनुभव है और कई अवसरों पर वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं लेकिन कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों की विरासत को आगे बढ़ाना आसान काम नहीं होगा। पिछले डेढ़ दशक में इन खिलाड़ियों ने विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष जगह बनाई है तथा अपने कौशल, स्थायित्व और मानसिक दृढ़ता का शानदार परिचय दिया है। उन्होंने कप्तानी के अतिरिक्त बोझ को भी अच्छी तरह से झेला है। ऐसे में भारत के लिए भविष्य का कप्तान कौन होगा। पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि श्रेयस अय्यर इस भूमिका के लिए सबसे फिट खिलाड़ी हैं।

उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,‘‘श्रेयस अय्यर ने अपने समर्पण और आत्मविश्वास का शानदार नमूना पेश किया है। उन्होंने विशेष कर नंबर चार पर अपनी विशेष छाप छोड़ी है। अगर वह अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हैं तो उन्हें विशेष कर सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी सौंपने पर किसी को हैरानी नहीं होगी।’’ भारत को अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के अलावा मौजूदा अंतरराष्ट्रीय चक्र (2023 से 2027 तक) में 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2026 में टी20 विश्व कप और 2027 में 50 ओवर के विश्व कप में भाग लेना है। ऐसे में भारत को भविष्य की टीम तैयार करने के लिए बड़ी सतर्कता से आगे बढ़ना होगा।

एक पूर्व चयनकर्ता ने कहा,‘‘यह सही है। भारत को अपने बड़े खिलाड़ियों की सेवाएं लंबे समय तक नहीं मिल सकती हैं। इसलिए संबंधित लोगों को अगले तीन या चार साल के लिए पहले से ही योजना बनानी होगी तथा जायसवाल और गायकवाड जैसे खिलाड़ियों को लगातार मौके देने होंगे ताकि वह बड़े टूर्नामेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।

ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : रोहित शर्मा बोले- परिणाम हक में नहीं गया लेकिन टीम पर गर्व है

Salim Durani Death : काबुल में जन्म, पाकिस्तान में परवरिश... दर्शकों की मांग पर इंडिया के लिए छक्के जड़ते थे सलीम दुर्रानी
नई दिल्ली। काबुल में जन्में और पाकिस्तान में परवरिश लेकिन भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले सलीम दुर्रानी अपने अंदाज, शख्सियत और दर्शकों की मांग पर छक्के लगाने के हुनर के कारण भारतीय क्रिकेट के शहजादे सलीम के रूप में हमेशा याद किये जायेंगे। साठ और सत्तर के दशक में भारतीय क्रिकेट की शैशवस्था के साक्षी रहे हर क्रिकेटप्रेमी को याद होगा कि कैसे मैदान में दर्शक दुर्रानी से छक्के की मांग करते थे और वह कभी उनका दिल नहीं तोड़ते थे।

ईडन गार्डंस पर करीब 90000 दर्शक पूरा गला फाड़कर एक साथ 'सिक्सर सिक्सर' चिल्लाते थे और यह महान खिलाड़ी अगली गेंद को लांग आन या डीप मिडविकेट सीमारेखा के पास भेज देता था। सुनील गावस्कर ने एक बार लिखा था कि अगर सलीम दुर्रानी आत्मकथा लिखेंगे तो उसका शीर्षक होगा, 'आस्क फोर अ सिक्स।' हरदिलअजीज दुर्रानी के दबदबे का आकलन 1960 से 1973 के बीच खेले गए 29 टेस्ट से नहीं हो सकता और ना ही 1200 रन या 75 विकेट से जो उन्होंने लिये। कैरियर में एकमात्र शतक, तीन बार पारी के पांच विकेट और 25 का औसत पूरी दास्तान नहीं कहता।

88 वर्ष के दुर्रानी ने रविवार को आखिरी सांस ली और उनके साथ ही मानों एक युग का अंत हो गया। अपने अंदाज और दिल जीतने के फन के कारण वह वाकई शहजादे सलीम थे। उस समय टेस्ट मैच खेलने पर 300 रूपये मिलते थे लेकिन दुर्रानी सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन और खेल से मुहब्बत के लिये खेलते थे । वेस्टइंडीज के 1971 के दौरे पर अपनी पदार्पण श्रृंखला में 774 रन बनाकर गावस्कर ने भारतीय टीम को कैरेबियाई सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला में पहली जीत दिलाई । लेकिन पोर्ट आफ स्पेन टेस्ट में अगर दुर्रानी एक ही स्पैल में क्लाइव लॉयड और गैरी सोबर्स का विकेट नहीं लेते तो यह संभव नहीं होत।

उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टीम में जगह नहीं मिली क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर हावी मुंबई गुट को लगा कि वह इंग्लैंड के हालात में खेल नहीं सकेंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरै के लिये नहीं चुना जाना समझ से परे है । इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डंस पर अर्धशतक जमाने के बाद कानपुर टेस्ट में उन्हें नहीं चुना गया । इसका असर ऐसा था कि लोगों ने पोस्टर दिखा दिए, नो सलीम , नो टेस्ट। अफगानिस्तान टीम ने 2018 में जब बेंगलुरू में पहला टेस्ट खेला तो अफगान मूल के पठान दुर्रानी को भारतीय बोर्ड ने सम्मानित किया । अपने बिंदासपन , बेतकल्लुफी और जिंदादिली के लिये लोकप्रिय रहे दुर्रानी को खुद इसका अहसास नहीं था कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं और यही खासियत उन्हें महान बनाती है।

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : लचर था क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजों ने काफी छक्के दिए, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने जताई निराशा

देहरादून: क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, सीएम धामी ने की घोषणा
देहरादून, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समूचित इलाज करने की सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होगी तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं, उन्होंने ऋषभ पंत की मां से फोन पर बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने एवं उपचार में सरकार के स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।