kidnapping - Amrit Vichar

मेरठ में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी हिरासत में
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

परिजनों के मुताबिक, बुधवार दोपहर लड़की घर से बाहर सब्जी लेने गई थी कि तभी वहीं मोहल्ले में रहने वाले उवैश और उसके साथी सुहेल ने उसे जबरन टेंपो में बैठा लिया और बिजली बंबा बाईपास के पास जंगल में ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन बीयर पिलाई और नशे की हालत में मुख्य आरोपी उवैश (23) ने उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि देर रात पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी उवैश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया और वारदात में इस्तेमाल टेंपो की भी तलाश की जा रही है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में उवैश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जबकि दूसरा आरोपी सुहेल उस समय मौके पर मौजूद नहीं था लेकिन उसकी भी तलाश की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में दलित मजदूर का अपहरण कर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।  मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के एक मजदूर की कथित तौर पर अगवा कर गला घोंटकर हत्या कर दी गयी और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूर की पहचान रामराज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी सुरेश (45) के रूप में हुई। सुरेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और बाद में उसका शव गंगा नहर में फेंक दिया गया। रामराज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रविंद्र यादव ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने विकल, कार्तिक भाटी और आदेश गोस्वामी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यादव ने कहा कि जांच के दौरान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विकल को गिरफ्तार कर लिया गया और नहर से सुरेश का शव बरामद किया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुरेश 16 अप्रैल को ईंट भट्ठे में काम करने गया था और घर नहीं लौटा। कुछ कहासुनी के बाद तीन लोगों ने उसे कार में अगवा कर लिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और बाद में उसका शव गंगा नहर में फेंक दिया गया। एसएचओ ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

‘यक्ष’ ऐप से स्मार्ट पुलिसिंग को मिली धार, 90 दिन में दर्जनभर मामलों का खुलासा
लखनऊ, अमृत विचार : यूपी पुलिस का ‘यक्ष’ ऐप अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभा रहा है। महज 90 दिनों में इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों का खुलासा किया गया है, जिससे स्मार्ट पुलिसिंग को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शुरू किए गए इस ऐप के जरिए पुलिस अपहरण, लूट, हत्या और चोरी जैसे मामलों में तेजी से आरोपियों तक पहुंच रही है। डीजीपी राजीव कृष्ण के अनुसार, यक्ष ऐप में अपराधियों का डिजिटल डाटाबेस, सीसीटीवी लोकेशन मैपिंग और एनालिटिकल टूल्स जैसी सुविधाएं हैं, जिससे जांच प्रक्रिया तेज और सटीक हुई है।

हरदोई में अपहरण के एक मामले में ऐप से पता चला कि कथित पीड़ित पहले से जेल में बंद था। जौनपुर में लूट की घटना का कुछ घंटों में खुलासा कर तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। वहीं लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में दो लूट की घटनाओं का 48 घंटे में पर्दाफाश हुआ।

झूठे आरोप से बुजुर्ग को बचाया

बरेली में सास और साले की हत्या के आरोपी का फोटो और रिकॉर्ड एप से मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगरा में एक बुजुर्ग व्यक्ति को झूठे छेड़छाड़ के आरोप से बचाने में भी एप उपयोगी साबित हुआ। सीसीटीवी फुटेज और फेस रिकग्निशन के जरिए असली आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मेरठ, हाथरस, फर्रुखाबाद, कानपुर और गोंडा जैसे जिलों में यक्ष के जरिए कई चोरी और जेबकतरी गैंग का खुलासा हुआ। मेरठ में जेबकतरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किये गये, हाथरस में आभूषण चोरी का आरोपी ट्रेस, कानपुर में ज्वैलरी दुकान से चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ और गोंडा में स्कूलों में हो रही चोरी का खुलासा ऐप ने किया।

यक्ष ऐप के जरिए डिजिटल डाटाबेस, यूनिक क्रिमिनल आईडी और मल्टी-एंगल फोटो रिकॉर्ड से पुलिस को अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग में बड़ी मदद मिल रही है।

मेरठ : कार सवार ने स्कूल जा रही 10 वर्षीय बच्ची को अगवा कर की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार सुबह साढ़े दस बजे यहां 52 फुटा रोड की है, जब स्कूल जा रही तीसरी कक्षा की छात्रा को कार सवार आरोपी ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और करीब दो घंटे बाद उसे घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची जब निर्धारित समय पर स्कूल नहीं पहुंची तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पुलिस टीमें गठित की गईं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार की पहचान की गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सरधना थाना क्षेत्र के भामौरी गांव निवासी फूल कुमार को गिरफ्तार किया गया। सिंह के मुताबिक, आरोपी वर्तमान में टीपीनगर के गोपाल विहार में रह रहा था और दिल्ली में डीटीसी बस चालक के रूप में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का अपराध स्वीकार किया।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें स्थिति सामान्य बताई गई है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता का सात वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और उसकी मां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मेरठ में दलित युवती का अपहरण, विरोध पर मां की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, इलाके में सनसनी
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ देहात के सरधना क्षेत्र स्थित कपसाड़ गांव में गुरुवार को एक दलित युवती के अपहरण और उसकी मां की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई। खेत पर जाते समय युवती को जबरन ले जाने का विरोध करने पर दबंगों ने उसकी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनुसूचित जाति की महिला अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ खेत में काम के लिए जा रही थी। रजवाहे के पास कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया और युवती को खींचकर अपने साथ ले जाने लगे। मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर बलकटी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। जबकि आरोपी युवती को कार में डालकर फरार हो गए।

बताया गया है कि घायल महिला को परिजन एसडीएस ग्लोबल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है और पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। महिला की मौत और युवती के अपहरण की खबर फैलते ही विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई। अस्पताल और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण का दावा किया है। साथ ही जिला प्रशासन ने जल्द कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Ballia News: किशोरी को दुष्कर्म मामले में चार साल बाद मिला इंसाफ, दोषी को 25 वर्ष कारावास की सजा
बलिया। बलिया जिले की एक विशेष अदालत ने किशोरी का अपहरण करने और उसके बाद दुष्कर्म के चार वर्ष पुराने मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए 25 वर्ष कारावास और जुर्माना सुनाया है। अभियोजन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अभियोजन अधिकारी पी. एन. स्वामी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पाक्सो अधिनियम) प्रथमकांत की अदालत ने बृहस्पतिवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी करते हुए अजय राजभर को दोषी ठहराया और उसे 25 वर्ष कारावास व 30,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

अधिकारियों के अनुसार, पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी को 31 अगस्त 2021 को सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी अजय राजभर ने अगवा किया और उससे बलात्कार किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर अजय राजभर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया और सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने सजा सुनाई।

बहराइचः बच्चियों को बनाया अपनी हवस का शिकार, बलात्कारी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
बहराइच। बहराइच जिले की एक विशेष पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अदालत ने पांच साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के जुर्म में एक युवक को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और दो लाख 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया। आरोपी युवक को ऐसे ही तीन अन्य मामले में भी उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को 27 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो अधिनियम) संत प्रताप सिंह ने बताया कि दोषी 30 वर्षीय अविनाश पांडे उर्फ सिंपल सुजौली थाना अंतर्गत सुजौली गांव का निवासी है और वह जिले का पहला ऐसा व्यक्ति है जिसे इस प्रकृति के चार मामलों में अलग-अलग बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अभियुक्त पर चारों मामलों में कुल आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अरविंद कुमार गौतम ने बुधवार को फैसला सुनाया।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि बीती दो/तीन जुलाई की रात को सुजौली थाना अंतर्गत एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची सोते समय घर से गायब हो गई थी। बच्ची तीन जुलाई को बरामद हुई थी। इसी थाना क्षेत्र में 15 जून, 25 जून व 28 जून को भी नाबालिग लड़कियों के गायब होने व उसी दिन शाम को बरामद होने के मामले आए थे। चूंकि लड़कियां पांच से आठ साल के बीच की थीं, इसलिए वे बहुत कुछ बता नहीं पा रही थीं। सभी मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच आरंभ की गई।

अधिवक्ता ने बताया कि महिला क्षेत्राधिकारी तिवारी ने बच्चियों से बात की, जिससे पता चला कि जो व्यक्ति उन्हें ले गया था उसने उनका शारीरिक शोषण किया था तथा सभी लड़कियों ने उसका हुलिया एक जैसा बताया था। इस आधार पर अविनाश उर्फ सिंपल पांडेय को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई।

रायबरेली : बेटी को बचा सकती हो तो बचा लो, कल नदी में मिलेगी लाश, ट्यूशन पढ़ने गई अधिवक्ता की बेटी का अपहरण
रायबरेली, अमृत विचार। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने गई अधिवक्ता की बेटी का अपहरण करने का मामला प्रकाश ने आया। परिजनों को उस समय पता चला कि जब उसकी मां के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया। अनजान नंबर से आए मैसेज के साथ अपनी बेटी की फोटो देख परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई।

अपहरण घटना की जानकारी होते ही परिजन व आसपास के क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। भदोखर थाना क्षेत्र के बेला गुसीसी गांव निवासी अधिवक्ता की पुत्री हमेशा की तरह बुधवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी।

परिजनों के अनुसार, वह नियमित रूप से स्थानीय कोचिंग सेंटर गई थी। देर शाम तक न लौटने पर परिजनो की चिंता बढ़ गई। अचानक छात्रा की मां के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोटो प्राप्त हुई। फोटो में छात्रा की हालत देखकर परिवार सदमे में आ गया। वह कुर्सी से रस्सियों से बंधी हुई थी, मुंह पर पट्टी बंधी थी और आंखों में डर साफ झलक रहा था।

अपहरणकर्ता ने फोटो के साथ मैसेज भेजा, बेटी को बचा सकती हो तो बचा लो। नहीं तो कल नदी में मिलेगी लाश। यह मैसेज न केवल परिवार को बल्कि पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मैसेज वायरल होते ही लोगो हड़कंप मच गया।

परिजनों ने भदोखर थाने में शिकायत पत्र देते हुए अपहरण कर्ताओ से बेटी को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। सीओ सिटी अरूण कुमार नौहवार ने बताया कि पीड़ित निरंजन पाल के फोन पर धमकी भरे मैसेज आए हैं। सर्विलांस टीम व स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अपहरण कर किसान हत्या की, उन्नाव में शव जलाया, करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बने कातिल... पांच गिरफ्तार
लखनऊ/निगोहां, अमृत विचार: तीन सप्ताह पहले से लापता निगोहां के दखिना निवासी किसान शिव प्रकाश उर्फ कबीर का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव उन्नाव के बीघापुर इलाके में जला दिया गया था। निगोहां पुलिस ने सोमवार को इस घटना खुलासा करते हुए प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

डीसीपी दक्षिणी आर वसंत कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को दखिना गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने मित्र शिव प्रकाश उर्फ कबीर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मोबाइल सर्विलांस में 15 नवंबर को शिव प्रकाश की लोकेशन पहले त्रिवेदीपुर (रायबरेली) फिर उन्नाव के पाटन गांव में मिली। पूछताछ के दौरान हाइवे किनारे एक पुरुष का अधजला शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों ने शव की शिनाख्त शिव प्रकाश के रूप में की। मामला हत्या में परिवर्तित कर जांच शुरू की गई। इसमें सामने आया कि शिव प्रकाश की मां सत्यवती के नाम करीब 44 बिसवा जमीन हाइवे के किनारे थी। करोड़ों की ये जमीन पावर आफ अटार्नी के जरिए सत्यवती के बड़े बेटे भाई शिव सहाय ने वर्ष 2019 में सुजीत श्रीवास्तव और आशीष यादव को बेच दी थी। शिव प्रकाश ने सौदे पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। सुजीत व आशीष ने जमीन एक प्लाटिंग कंपनी को भारी रकम में बेच दी थी। उन्हें आशंका थी कि शिव प्रकाश मुकदमा जीत गया तो जमीन और पैसा दोनों लौटाने पड़ेंगे। इसी डर में हत्या की साजिश रची गई।

एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि दोनों स्विफ्ट डिजायर कारों में पहुंचे शिव प्रकाश को जबरन कार में बैठा ले गए। सीसी कैमरों से बचने के लिए सुनसान रूट चुना। भवरेश्वर मंदिर मार्ग की तरफ बढ़ते हुए कार के अंदर ही हाथ-पैर पकड़कर गला घोंट दिया। इसके बाद शव को उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र में हाइवे किनारे एक खाई में फेंक कर पेट्रोल डालकर जला दिया। मोबाइल फोन और सिम तोड़कर रास्ते में फेंक दिए गए।

फर्जी आईडी पर खरीदा मोबाइल व सिम

मुख्य आरोपी सुजीत ने मृतक से जुड़े परिचितों की आइडी का इस्तेमाल कर सतीश के नाम से मोबाइल नंबर व सिम खरीदे। उन्हीं नंबरों से आरोपित दिलीप ने लगातार बातचीत कर शिव प्रकाश से नजदीकियां बढ़ाईं। 15 नवंबर को लालपुर टावर के पास मिलने का झांसा देकर उसे बुलाया गया।

सुलतानपुर : युवक की अपहरण के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव निवासी अमन यादव (24) को शनिवार की रात पड़ोस के गांव सफीपुर के रहने वाले कुछ अराजक तत्व मारपीट कर जबरन कार में बैठकर कहीं ले गये और फिर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रविवार को बताया कि अमन का शव रविवार को इब्राहिमपुर पुल के पास मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस घटना के सम्बंध में मयंक यादव और शिवम यादव नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Bhadohi: 16 साल की किशोरी लापता, तीन युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
भदोही। भदोही जिले के सुरयावा क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने सोमवार को दर्ज करायी शिकायत में बताया कि गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र निवासी उसकी बड़ी बहन की 16 साल की बेटी सुरयावा स्थित उसके घर आयी थी और 29 नवंबर को वह लापता हो गयी। मांगलिक ने बताया कि महिला का कहना है कि जब उसने लड़की की तलाश शुरू की तो गांव के कुछ लोगों ने उसे बताया कि घटना के दिन उसके घर के पास तीन युवक संदिग्ध हालत में घूमते देखे गए थे।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक महिला का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र का ही रहने वाला उपेंद्र पासवान भी लापता है और संभवत: वह किशोरी के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर मंगलवार को उपेंद्र पासवान तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।

गोंडा के युवक का लखनऊ में अपहरण और 50 लाख फिरौती मांगने का मामला... 24 घंटे बाद युवक लौटा घर, बताई अपहरण की कहानी
लखनऊ, अमृत विचार : गोंडा के मैजापुर निवासी लवलेश पांडेय इंदिरानगर सी-ब्लॉक में अपने भाई अखिलेश के साथ रहता है। शनिवार दोपहर वह सब्जी खरीदने निकला था, वहीं से उसके अपहरण की बात सामने आई। अपहरणकर्ताओं ने अखिलेश से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। अखिलेश ने गाजीपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देर रात जब उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। पुलिस के मुताबिक युवक रविवार दोपहर घर वापस आ गया।

मैजापुर निवासी अखिलेश पांडेय ने बताया कि वह और उसका भाई लवलेश पांडेय इंदिरानगर सी-ब्लॉक में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। 29 नवंबर शनिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे लवलेश सब्जी लेने सेक्टर-17 सब्जी मंडी गया था। शाम छह बजे तक घर न लौटने पर अखिलेश ने फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। परिजनों के अनुसार देर शाम अखिलेश के व्हाट्सएप पर लवलेश के नंबर से मैसेज आया—“ये बंदा हमारे पास है, अगर चाहिए तो पचास लाख देकर ले जाइये, लोकेशन जल्दी भेजेंगे।” इस मैसेज से परिवार सहम गया।

अखिलेश ने काफी तलाश की, पर लवलेश का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अखिलेश की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए लवलेश के मोबाइल की डिटेल निकालकर लोकेशन चारबाग स्टेशन पर मिलने की जानकारी रात में ही परिजनों को दे दी। रविवार दोपहर लवलेश वापस इंदिरानगर आवास पहुंच गया। पुलिस ने पूछताछ की तो वह अपहरण की कहानी बता रहा था। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है।