डायवर्जन - Amrit Vichar

होली पर तीन दिन का डायवर्जन, शहर के बाहर से गुजरेंगे वाहन
हल्द्वानी, अमृत विचार : होली पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। तीन दिवसीय प्लान के तहत पहाड़ से आने और पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को शहर के बाहरी मार्गों से होकर गुजरना होगा। डायवर्जन 13 मार्च से 16 मार्च तक सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा। माना जा रहा है कि होली की छुट्टी पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ का रुख करेंगे। वहीं शहर के भीतर भी मार्गों को शहरवासियों के लिए डायवर्ट किया गया है। होलिका दहन के रोज वाहनों को होलिका दहन स्थल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को लिए पार्किंग चिह्नित कर दी गई है।

13 से 16 मार्च तक इन रास्तों से गुजरेगा यातायात
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार और नरीमन तिराहा से गुजरेंगे। अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से डायवर्ट होकर आईटीआई तिराहा से जेल रोड व मुखानी चौराहा होकर गुजरेंगे। रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन रुद्रपुर, पंतनगर फ्लाईओवर से पंतनगर-लालकुआं गन्ना सेंटर से तीनपानी होकर गौलापार-नरीमन तिराहा से जाएंगे। अन्य वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा से जाएंगे।

1- रामनगर, बाजपुर और कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन मंगोली से जाएंगे। अन्य वाहन ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, लालडांठ तिराहा, मुखानी चौराहा, नवाबी रोड तिराहा व जेल रोड तिराहे से होकर गुजरेंगे।
2- होलिका दहन कार्यक्रम के समय मंगल पड़ाव से नैनीताल बैंक तिराहा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हल्द्वानी से रामपुर रोड, बरेली रोड की ओर जाने वाली बसें रोडवेज पूर्वी गेट से बनभूलपुरा होकर गौलापुल से जाएंगी।
3- पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र किच्छा, बरेली, रुद्रपुर, रामपुर चोरगलिया, सितारगंज, दिल्ली आदि स्थानों की ओर जाने वाले वाहन नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार से अपने गंतव्य को जाएंगे।

होलिका दहन कार्यक्रम के लिए पार्किंग व्यवस्था
सभी प्रकार के दोपहिया वाहनों की पार्किंग मिनी स्टेडियम, ओके होटल ऑटो स्टैंड व सिंधी चौक मैजिक स्टैंड पर सड़क के बांयी ओर रहेगी। अन्य सभी वाहन एचएन इंटर कॉलेज, लक्ष्मी शिशु मंदिर, तहसील परिसर, सरस मार्केट पार्किंग व हीरा नगर उत्थान मंच पर पार्क होंगे।

38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, आज से 30 जनवरी तक बदला रहेगा रूट
हल्द्वानी, अमृत विचार : ट्राइथलॉन के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो रहा है और 25 जनवरी से इसकी शुरुआत हो रही है। 25 को प्रतियोगिता तो नहीं है, लेकिन इस दिन खिलाड़ी उस रूट को जानेंगे, जिस पर उन्हें साइक्लिंग करनी है। इसी दिन यानी 25 से 30 जनवरी तक प्रतिदिन वाहनों के रूट कुछ-कुछ घंटों के लिए डायवर्ट रहेंगे। गौलापार स्टेडियम द्वितीय गेट से साइकिलिंग प्रारम्भ होकर गौलापुल होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर के अंडरपास (रेलवे फाटक) से वापस रोड के बांयी ओर से स्टेडियम तक पहुंचेगी। दौड़ प्रतियोगिता स्टेडियम द्वितीय गेट से हाईवे में काठगोदाम की ओर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से वापस इसी रूट से गौलापार स्टेडियम द्वितीय गेट तक रहेगा। काठगोदाम गौलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी फ्लाईओवर तक मुख्य हाईवे में वाहनों का जीरो जोन रहेगा।

कॉलटैक्स तिराहे पर होगा भारी वाहनों का भार
हल्द्वानी : खेलों के दौरान स्टेडियन की ओर भारी वाहनों के जाने पर पाबंदी होगी। ऐसे में सारे वाहन शहर के बाहर से होकर गुजरेंगे और इन वाहनों का भारी बोझ कॉल टैक्स तिराहे पर होगा। डायवर्जन के तहत पर्वतीय क्षेत्र से गौलापार जाने वाले नरीमन तिराहे से हाईडिल तिराहा से लालडांठ होते हुए आरटीओ रोड होकर गुजरेंगे। बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले मोतीनगर तिराहे से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड, ऊंचापुल, चौफला चौराहा से कॉलटैक्स तिराहा होकर जाएंगे। बड़ी मंडी/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले बड़ी मंडी द्वितीय गेट से सतवाल पैट्रोल पंप तिराहा, टीपीनगर तिराहा, आरटीओ रोड से डायवर्ट होकर ऊंचापुल और चौफला चौराहा होते हुए कॉलटैक्स पर निकलेंगे। जबकि चोरगलिया रोड से हल्द्वानी और काठगोदाम की जाने वालों को खेल तिथियों पर निर्धारित समय से पहले अपनी यात्रा करनी होगी।

किस दिन कितने से कितने बजे तक रहेगा डायवर्जन:
25 जनवरी को सुबह 9 से 11:30 बजे तक
26 जनवरी को सुबह 10 से 15:45 बजे तक
27 जनवरी को सुबह 9:30 से 13:30 बजे तक
28 जनवरी को यातायात सामान्य रहेगा
29 जनवरी को सुबह 9:30 से 12 बजे तक
30 जनवरी को सुबह 7 से 11 बजे तक

कुंवर से गौलापुल की ओर छोटे वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी
- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले तीनपानी तिराहा से गांधी इंटर कॉलेज तिराहा, नैनीताल रोड होते हुए जाएंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से गौलापार से तीनपानी जाने वालों को नरीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए जाना होगा।
- कुंवरपुर चौकी तिराहा से गौलापुल की ओर, खेड़ा चौकी तिराहा से गौलापार स्टेडियम व काठगोदाम की ओर, बागजाला कट से गौलापुल और काठगोदाम की ओर, आंवला गेट रेलवे फाटक से गौलापार हाईवे पर, इन्द्रानगर रेलवे फाटक से गौलापार हाईवे की ओर व बनभूलपुरा रेलवे फाटक से गौलापुल-गौलापार की ओर सभी वाहनों का प्रवेश से वर्जित रहेगा।
- गौलापार के सभी गौलागेट बन्द रहेंगे।
- काठगोदाम गौलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग फाटक के मध्य पड़ने वाले समस्त कटों से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य हाईवे पर प्रवेश नहीं करेंगे।
- 25 जनवरी से 30 जनवरी तक ट्राइथलॉन खेल प्रतियोगिता के दौरान काठगोदाम गौलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी फ्लाईओवर तक मुख्य हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा।

क्रिसमस पर डायवर्ट रहेंगे रास्ते, शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध
हल्द्वानी, अमृत विचार l क्रिसमस के दौरान यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगा। आगामी तीन दिनों के लिए, जो लोग नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने जा रहे हैं, उन्हें निर्धारित मार्गों का पालन करना होगा। यात्रा रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 9 बजे से 7 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का आवागमन 12 बजे से शाम 7 बजे तक रोका जाएगा।

बरेली रोड से जाने वाले वाहन

- जो वाहन बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जा रहे हैं, वे तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होंगे। इसके बाद, वे गौला बाईपास से होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

रामपुर रोड से जाने वाले वाहन

- रुद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन रूद्रपुर दिनेशपुर मोड़ (पंतनगर तिराहा) से डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे 109 से लालकुआं होते हुए तीनपानी तिराहा, गौला बाईपास से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- रामपुर और बरेली की ओर आने वालों को गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा और वे बरेली रोड से होते हुए तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा जाएंगे।

बाजपुर, रामनगर और कालाढुंगी से जाने वाले वाहन

- बाजपुर, रामनगर और कालाढुंगी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा) से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

कालाढुंगी रोड से जाने वाले वाहन

- हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले ऊंचापुल तिराहा/लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा जाएंगे।

दबाव बढ़ने पर करें शटल सेवा का प्रयोग

- यात्रा रूट पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में पर्यटकों और वाहन चालकों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे अपने वाहनों को गौलापार/काठगोदाम क्षेत्र में पार्क करके शटल सेवा का उपयोग करें।

भवाली और भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन

- भवाली और भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से जाएंगे।

- कालाढुंगी रोड से जाने वाले वाहन कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल होते हुए लालडॉट तिराहा/ऊँचापुल तिराहा जाएंगे।

नैनीताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन

- नैनीताल शहर से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम से कालाढुंगी जाएंगे।

बरेली: यह कैसा डायवर्जन: 500 मीटर का चक्कर घूमकर वहीं पहुंच रहे वाहन
बरेली, अमृत विचार: जाेगी नवादा में बवाल के बाद कांवड़ियों ने रविवार देर शाम सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया था। इसके बाद से ट्रैफिक पुलिस ने सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर सौ फुटा रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है, ताकि सोमवार को कांवड़ियों के जत्थों के निकलने में कोई दिक्कत न हो और जाम न लगे।

ये भी पढ़ें - बरेली: मनरेगा मजदूरों के भुगतान में देरी पर मांगा स्पष्टीकरण

डायवर्जन से भले ही सोमवार को जाम के हालात नहीं बने लेकिन वाहन चालकाें को जरूर परेशान होना पड़ा। उन्हें 500 मीटर का अतिरिक्त चक्कर बेवजह काटना पड़ा। सौ फुटा तिराहे की ओर से जो वाहन आ रहे थे, उन्हें सुरेश शर्मा नगर चौराहे से चंद कदम दूर मंदिर के पास से डेंटल कॉलेज रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया। इसके बाद वाहन करीब 500 मीटर घूमकर दोबारा सुरेश शर्मा नगर चौराहा पर ही आ रहे थे।

डायवर्जन का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रही। यह डायवर्जन नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पीलीभीत बाईपास रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए की जा रही खोदाई की वजह से किया है।

ये भी पढ़ें - बरेली: छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के फाड़े कपड़े, रिपोर्ट दर्ज

अयोध्या: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, दो घायल
अमृत विचार, मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना के बारुन चौकी क्षेत्र के रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पटखौली पर कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी द्वारा राजमार्ग पर बनाए गए डायवर्जन के चलते हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह बरीक्षा समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार महिला सहित तीन लोगों को सड़क पार करते हुए फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार 70 वर्षीय वृद्ध मिहिलाल निवासी मोहद्दी पुर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक देवा निवासी कोटडीह व सुरसता निवासी मोहद्दीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने भाग रही गाड़ी और चालक दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद भी काफी विलंब से स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। तब जाकर घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 70 वर्षीय वृद्ध मिहिलाल को मृत घोषित कर दिया। वही देवा तथा सूरसता की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया की दोनों तरफ की सड़क पूर्ण होने के बावजूद भी कार्यदाई संस्था पीएनसी के कर्मियों ने पूरब तरफ की रोड बंद करके पश्चिम तरफ रोड पर डायवर्जन कर दिया है। जिससे यहां आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं। थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि गाड़ी व चालक कब्जे में है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: योगी सरकार ने IAS विद्या भूषण के VRS को दी मंजूरी, कई जिलों के रह चुके हैं डीएम

रायबरेली: निवेशकों के महाकुम्भ को लेकर बीबी हाईवे पर लगी रही वाहनों की 6 किमी लम्बी कतार
अमृत विचार, शिवगढ़, रायबरेली। राजधानी लखनऊ में आयोजित निवेशकों के तीन दिवसीय महाकुम्भ को लेकर डायवर्जन होने से शिवगढ़ क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर कुम्भी बॉर्डर से भवानीगढ़ स्थित पेट्रोल पम्प तक प्रातः10 बजे से खबर लिखे जाने तक 6 किलोमीटर लम्बी वाहनों की कतार लगी रही।

इस हाईवे पर बछरावां से हैदरगढ़ की ओर जाने वाहनों का आवागमन जहां एक तरफ पूरी तरह से प्रतिबंधित था। तो वहीं हैदरगढ़ से बछरावां की ओर जाने वाले वाहनों का वन वे पर आवागमन चालू था। इस बाबत जब थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि लखनऊ में आयोजित होने वाले निवेशकों के महाकुम्भ को लेकर डायवर्जन हुआ है, यह समस्या अगले तीन दिन तक रह सकती है।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: सीवर लाइन की खोदाई से परेशान दर्जन भर परिवारों ने छोड़ा घर

बाजपुर: दीपावली पर 22 से 24 तक वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा
बाजपुर, अमृत विचार। दीपावली पर नगर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिसके चलते 22 से 24 अक्टूबर तक का तीन दिवसीय ट्रैफिक प्लान बनाते हुए वाहनों के डायवर्जन की सूची जारी कर दी गई।

बुधवार की शाम कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी व एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि 22, 23 व 24 अक्टूबर को कस्बा बाजपुर में कोई भी बड़ा वाहन प्रवेश नहीं करेगा। इन वाहनों को बरहैनी चोराहा, केशोवाला व दोराहा से निर्धारित किए गए रूट पर संचालित करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि बरहैनी से दोराहा की ओर आने वाले बड़े वाहनों को बरहैनी-बन्नाखेड़ा-केशोवाला-फौजी कॉलोनी-छोई मोड़ से एनएच-74 की तरफ निकाला जाएगा।

इसी प्रकार दोराहा से हल्द्वानी की तरफ जाने वाले वाहनों को दोराहा-छोई मोड़-फौजी कॉलोनी-बन्नाखेड़ा-बरहैनी से नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर निकाला जाएगा। कहा कि इन तीन दिनों के अंदर शहर के अंदर कोई भी चौपहिया वाहन सड़क के किनारे खड़ा नहीं होगा। इसके लिए इंटर कॉलेज बाजपुर के मैदान में निश्शुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है, यदि कोई भी चौपहिया वाहन सड़क पर खड़ा पाया गया तो वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ई-रिक्शा संचालन का रूट भी निर्धारित कर दिया गया है जिसमें बरहैनी से आने वाले ई-रिक्शा लेवड़ा नदी के पुल से आगे बाजार में नहीं आने दिए जाएंगे। दोराहा रूट के ई-रिक्शा रेलवे क्रासिंग तक तथा रामराज रोड पर संचालित होने वाले ई-रिक्शा मंडी गेट तक ही आ-जा सकेंगे। चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अनावश्यक रूप से ई-रिक्शा बाजार में घूमता पाया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अयोध्या : कांवड़ यात्रा को लेकर यहां होगा डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर
अयोध्या, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर बुधवार को दर्शननगर पुलिस चौकी में बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों का डायवर्जन मया बाजार से किया जाए। एसपी सिटी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी व पुलिस उपाधीक्षक आशीष निगम भी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा व मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर चर्चा की गई। कांवड़ियों के आवागमन मार्ग में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसकी ब्रीफिंग एसपी सिटी व सीओ द्वारा की गई। कांवड़ यात्रा के मदद भारी वाहनों का डायवर्जन मया बाजार से कराये जाने का सुझाव दिया गया।

इसके अलावा चार पहिया वाहन अम्बेडकरनगर मार्ग से आने पर कूढ़ा केशवपुर से डायवर्जन कराये जाने के लिए भी सुझाव दिया गया। संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा पोल व बैरियर पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने का सुझाव दिया गया है। पुजारी पुरवा पेट्रोल पम्प के पास एक्सीडेण्ट प्वाइण्ट होने के कारण एम्बुलेंस की मांग उठाई गई। ग्राम प्रधानों से कांवड़ यात्रा में सहयोग की अपील की गई। बूथ नम्बर चार के पास बीच का डिवाइडर पूर्व की भांति मिट्टी से पाटकर सड़क क्रास कराए जाने पर सहमति बनी। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर आपसी सौहार्द पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें –बिजनौर: स्कूली वैन से सड़क पर गिरे चार बच्चे, एक छात्रा की मौत

हल्द्वानी: नंधौर का कैलाश नदी में होगा डायवर्जन
हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा के दृष्टिगत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने चोरगलिया क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए दुबेल बेरा भीड़ा, खोला बाजार, मछली वन, नंधौर नदी क्षेत्र में बाढ़ से बचाव हेतु सिंचाई विभाग को वायर क्रेट लगाने के निर्देश दिए। विगत वर्ष भी सिंचाई विभाग द्वारा आपदा के दृष्टिगत इसी क्षेत्र के 36 मीटर (लंबाई) भाग में वायर क्रेट लगाया गया था जो कि निरीक्षण में सुरक्षित पाया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नंधौर नदी का कैलाश नदी में डायवर्जन हेतु प्राकलन के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए।

जिलाधिकारी ने लालकुआं क्षेत्र में वर्षा जल के कटाव से बचाव हेतु वन व सिंचाई विभाग द्वारा देवराम पुर से इंदिरा नगर, रावत नगर से चौडाघाट, चौडाघाट से रावत नगर द्वितीय तक आपदा के दृष्टिगत लगभग 1500 मीटर( लम्बी) में किए गए चौनलाइज़ेशन कार्य का भी निरीक्षण किया।

श्रीलंका टापू अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र

श्रीलंका टापू के आवसीय क्षेत्र में आपदा के दृष्टिगत किसी प्रकार की समस्या न हो , इसके लिए क्षेत्र में आगामी तीन माह का ससमय राशन व दवाई की आपूर्ति की जा चुकी है। साथ ही पशुचारा भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध करा दिया गया है। श्रीलंका टापू में लगभग 50 परिवार निवास करते है। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा की दृष्टि से यह अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां के निवासियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार लालकुआं को नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल, संदीप कुमार, एडीएम अशोक जोशी, एसडीएम मनीष सिंह, तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार, लालकुआं सचिन कुमार चौधरी, पान सिंह मेवाड़ी, प्रधान कमल दुर्गापाल, राजेश कुमार दानी, नन्दन सिह बोहरा, मोहन सिंह चौहान, कन्नूरवाली आदि मौजूद रहे।

लखनऊ: 19वीं रमजान के जुलूस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सुबह चार बजे से लागू होगा डायवर्जन
लखनऊ। राजधानी में 19वीं रमजान को गुरुवार सुबह 5:30 बजे से एक जुलूस रोजा-ए-काजमैन थाना सआदतगंज से प्रारंभ होगा। जुलूस मसूर नगर तिराहा, टुड़ियागंज तिराहा से बाएं मुड़कर नक्खास, मेफेयर तिराहा से नाजिम साहब का इमामबाड़ा पाटानाला चौकी के पास शिया कॉलेज होते हुए इमामबाड़ा मो. तकी के पास पहुंचकर समाप्त होगा।

डीसीपी यातायात सुभाष चंद्र शाक्य ने जानकारी दी कि गुरुवार को यातायात का डायवर्जन सुबह चार बजे से किया जा रहा है। डायवर्जन के दौरान किसी प्रकार की यातायात समस्या होने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 6389304141 या 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

इन रास्तों पर बदला रहेगा यातायात

फूलमंडी तिराहा से हैदरगंज तिराहा तक ओवर ब्रिज पर किसी भी प्रकार के यातायात का आवागमन नहीं होगा।

कटरा (कल्लू) तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन रोजा-ए-काजमैन की ओर नहीं जा सकेंगे। इधर जाने वाले वाहन बड़े तालाब राजाजीपुरम होकर अपने जा सकेंगे।

लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से किसी भी प्रकार के वाहन नक्खास तिराहे पर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन ऐशबाग या बुलाकी अड्डा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

टुड़ियागंज तिराहे वाहन मंसूरनगर, गिरधारी इंटर कॉलेज, सआदतगंज की ओर नहीं जा सकेंगें। इधर जाने वाले वाहन बाजारखाला, हैदरगंज तिराहा होकर निकल सकेंगे।

मंसूर नगर तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन रोजा-ए-काजमैन की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन नौबस्ता की ओर होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

सआदतगंज / रोजा-ए-काजमैन तिराहे से किसी प्रकार के वाहन रोजा-ए-काजमैन इमामबाड़ा/ नगर की ओर नहीं आ सकेंगे। इधर जाने वाले वाहन चौपटिया होकर निकलेंगे।

अकबरी गेट (मेफेयर) तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को नक्खास तिराहे मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन एक मिनारा, चौकथाना चौराहा या कश्मीरी मोहल्ला होकर अपने गंतव्य को सकेंगे।

कमला नेहरू कॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) से किसी भी प्रकार के वाहन नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगें, बल्कि यह वाहन कोनेश्वर/ मेडिकल कालेज चौराहा की ओर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

रकाबगंज पुल चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। वाहन नाका चौराहा/ मेडिकल कालेज की ओर होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

पढ़ें- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मेरा भी किया जाए चालान: परिवहन मंत्री

बरेली: लालफाटक पर डायवर्जन के बाद भी लगा जाम
बरेली, अमृत विचार। ओवरब्रिज निर्माण के चलते रविवार से लाल फाटक 20 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। फाटक बंद रहने के पहले दिन शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़े वाहनों पर पूर्णतया: रोक लगाई गई, जबकि दोपहिया व आटो चालक ओवरब्रिज के नीचे से गुजर सके। कई लोगों को रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी नहीं थी। ऐसे में वे घंटों जाम में फंसे रहे। इसके अलावा यातायात पुलिस की ओर से कोई संकेतक नहीं लगे होने की वजह से वाहन चालकों को दिक्कत हुई।

लालफाटक ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसको लेकर रूट डायवर्जन किया गया है, मगर जानकारी न होने की वजह से अधिकांश लोगों को ओवरब्रिज के नीचे पहुंचने के बाद लौटना पड़ा। बरेली आने वाले वाहन चनेहटी से होकर निकले। यहां पर बड़े वाहनों का भी आवागमन हो रहा था, जिस वजह से जाम की स्थिति बन रही थी।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को संभाला। बरेली से गैर जनपद जाने वाले दोपहिया वाहन गलियों से होकर निकले। सबसे ज्यादा परेशानी आटो से आने वालीं सवारियों को हुई। चालकों ने सवारियों को लाल फाटक पार कराने की बात कहकर बैठा तो लिया, जब फाटक बंद देखा तो उन्हें वहीं उतार दिया। सवारियों व आटो चालकों में काफी कहासुनी भी हुई। हालांकि, जाम की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था नजर नहीं आई। तेज धूप की वजह से लोग निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे बैठकर आराम करते नजर आए।

इस तरह डायवर्ट किया गया रूट

बरेली से बदायूं की ओर जाने वाले ट्रक, बस आदि वाहन फरीदपुर से बुखारा मोड़ होकर जाएंगे। लाल फाटक के आसपास रहने वाले लोगों की सहूलियत के लिए निर्माण कार्य की रफ्तार कम रहने तक वहां से दो पहिया वाहन निकालने की छूट रहेगी। क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बदायूं की तरफ से आने वाले वाहन बुखारा मोड़ से नहर के रास्ते होकर हाईवे तक जाएंगे। वहीं, लखनऊ एवं शाहजहांपुर की ओर से बदायू एवं आंवला की ओर से जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से बरेली से रामपुर शाहबाद से आंवला होकर जाएंगे। चनेहटी साइड के वाहन पूर्व की भांति नियमानुसार आते-जाते रहेंगे।

बदायूं की ओर तरफ से आने-जाने वाले दो, तीन व चार पहिया वाहन रामगंगा तिराहा से चौपला पुल होकर आएंगे। स्थानीय गांव के लोगों के लिए दो पहिया वाहनों को निर्माण के दौरान भी रास्ता देकर वहीं से सुरक्षित निकाला जाएगा। लखनऊ एवं शाहजहांपुर की ओर से बदायूं व आंवला की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन चौपला पुल से रामगंगा तिराहा होकर जाएंगे।

नहीं दिखे संकेतक

ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने की वजह से लाल फाटक बंद तो कर दिया गया है, लेकिन कोई संकेतक नहीं लगाया गया। जब वाहन चालक ओवरब्रिज के पास पहुंच जाते हैं, तब उन्हें रास्ता बंद होने की जानकारी होती है, जिस वजह से वहां पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही।

दो पहिया वाहनों आते-जाते रहे

लाल फाटक के ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने के कारण रूट डायवर्ट किय गया है। बावजूद इसके दो पहिया वाहन चालक मनमानी के चलते वहीं से निकलते रहे।

वर्जन :

रविवार से लाल फाटक पर भारी और हल्के वाहनों का आवागमन 17 दिन के लिए बंद रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। लोगों की सहूलियत के लिए जगह-जगह संकेतक भी लगाए जा रहे हैं। —– राम मोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक

बहराइच: कल श्रावस्ती आएंगे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस ने किया रूट डायवर्जन
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को श्रावस्ती में आयेंगे। इसके लिए पुलिस की ओर रूट डायवर्जन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि सोमवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 का प्रयोग कर जनपद बहराइच व बलरामपुर से इकौना होते हुए बलरामपुर-बहराइच की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश रविवार की रात्रि 12:00 बजे से सोमवार को कार्यक्रम समाप्ति तक (यातायात सामान्य होने तक) पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।

एसपी ने बताया कि जनपद बहराइच से राष्ट्रीय राजमार्ग 730 का प्रयोग कर बहराइच से इकौना बलरामपुर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को दुनक्का (बहराइच) से गोण्डा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। जबकि जनपद बलरामपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 730 का प्रयोग कर बलरामपुर से इकौना बहराइच की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को गोण्डा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। सभी प्रकार की गन्ने की गाड़ियां प्रतिबन्धित रहेंगी। वाहन रोड पर पार्क करना प्रतिबन्धित रहेगा।

उन्होंने बताया कि सेमरी चौराहे से इकौना श्रावस्ती की तरफ जाने वाले वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्ध रहेगा। बहराइच से इकौना-बलरामपुर (राष्ट्रीय राजमार्ग 730) पर सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन दिनांक 03.04.2022 की रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 04.04.2022 को कार्यक्रम समाप्ति तक (यातायात सामान्य होने तक) प्रतिबन्धित रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पयागपुर से मोहिनीपुर की तरफ आने वाले सभी वाहन जनपद गोंडा-बहराइच मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-मार्च में बेरोजगारी की दर घटकर 7.6 प्रतिशत रही, हरियाणा में सबसे ऊंचीः सीएमआईई