Gaza Strip - Amrit Vichar

पीएम मोदी ने ट्रम्प की गाजा शांति योजना का किया स्वागत, कहा- हर उनके साथ हैं...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रस्तावित योजना का समर्थन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी संबंधित पक्ष इस पहल को स्वीकार करेंगे। मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने बयान में मोदी ने कहा, "हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा गाजा में शांति स्थापना के लिए प्रस्तुत व्यापक योजना का स्वागत करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि यह योजना इजरायली और फिलिस्तीनी समुदायों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र में लंबे समय तक चलने वाली शांति, सुरक्षा और समृद्धि का एक व्यावहारिक रास्ता प्रदान करती है। मोदी ने जोर देकर कहा, "हमें विश्वास है कि सभी पक्ष राष्ट्रपति ट्रम्प की इस पहल का समर्थन करेंगे और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के इस प्रयास में एकजुट होंगे।"

ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात के बाद गाजा में संघर्ष समाप्त करने की योजना की घोषणा की थी। इस योजना में गाजा से आतंकवादी गतिविधियों को पूरी तरह बंद करने, क्षेत्र के पुनर्निर्माण, हमास के कब्जे में मौजूद बंधकों की रिहाई और इजरायल द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव शामिल है।

गाजा पट्टी में इजराइली हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत, 63,557 फलस्तीनियों की अब तक गई जान
दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी)। इजराइल ने सोमवार को गाजा पट्टी में हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 31 लोगों की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इजराइल का दावा है कि उसके हमले केवल आतंकवादियों को निशाना बनाते हैं और वह हमास को नागरिकों की मौत का जिम्मेदार ठहराता है, क्योंकि वह घनी आबादी वाले क्षेत्रों में छिपकर गतिविधियां चलाता है। दूसरी ओर, एक विशेषज्ञ संगठन ने इजराइल पर गाजा में नरसंहार का आरोप लगाया है।

गाजा सिटी और जबालिया शरणार्थी शिविर में विस्फोटों की आवाजें गूंजीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोटक उपकरणों से लैस रोबोटों ने कई इमारतों को नष्ट कर दिया। गाजा के अस्पतालों ने पुष्टि की कि इन हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। गाजा सिटी में अकेले 13 लोगों की मौत हुई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 63,557 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और 1.6 लाख से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, नरसंहार पर शोध करने वाले एक विशेषज्ञ समूह ने दावा किया कि इजराइल गाजा में नरसंहार कर रहा है। हालांकि, इजराइल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे “हमास का झूठा प्रचार” करार दिया।

यह भी पढ़ेंः भारतीय वायुसेना कराची के हवाई क्षेत्र के ठीक सामने करेगी युद्धाभ्यास, NOTAM जारी

गाजा : राहत सामग्री का इंतजार कर रहे लोगों पर हमला, गोलीबारी में मारे गए 51 फलस्तीनी
गाजा पट्टी में आवश्यक खाद्य सामग्री लेकर आने वाले ट्रकों के क्षेत्र में प्रवेश करने की प्रतीक्षा कर रहे फलस्तीनियों पर हुए हमले में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गयी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय और एक स्थानीय अस्पताल ने यह जानकारी दी। क्षेत्र में ये लोग संयुक्त राष्ट्र (संरा) और वाणिज्यिक ट्रकों के जरिये की जाने वाली राहत सामग्री की आपूर्ति का इंतजार कर रहे थे।

फलस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि इजराइली सेना ने खान यूनिस में भीड़ पर गोलीबारी करने से पहले पास के एक घर पर हवाई हमला किया। इजराइली सेना के मुताबिक, सैनिकों ने खान यूनिस में फंसे एक सहायता ट्रक के पास लोगों को इकट्ठा होते हुए देखा था। खान यूनिस के निकट इजराइली सेनाएं अपने अभियान में जुटी थीं। सेना ने स्वीकार किया कि भीड़ पर गोलीबारी से ‘‘कई लोग हताहत’’ हुए हैं।

सेना के बताया कि अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि घटनास्थल पर क्या हुआ था। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बताया कि घटना में हताहत हए लोग संयुक्त राष्ट्र के काफिले के जरिए आने वाले खाद्य राशन का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी यूसुफ नोफल ने बताया कि उसने इजराइली सेना द्वारा गोलीबारी शुरू करने के बाद कई लोगों को जमीन पर बेसुध और खून से लथपथ देखा। उन्होंने कहा, “यह नरसंहार है।”

यूसुफ ने कहा कि इलाके से भाग रहे लोगों पर सैनिकों ने गोलीबारी जारी रखी। मोहम्मद अबू केशफा नाम के एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जोरदार विस्फोट की आवाज आई और उसके बाद बंदूकों से गोलियां चलाई गईं एवं टैंक से गोलाबारी की गई। उन्होंने कहा, “मैं बच गया, यह चमत्कार है।’’ मृतकों और घायलों को शहर के नासिर अस्पताल ले जाया गया, जहां 51 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़े :

गाजा: इजरायली हमलों में 82 फिलिस्तीनी मारे गए, कई अन्य घायल
गाजा। गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में बुधवार को कम से कम 82 फिलिस्तीनी मारे गए एवं कई अन्य घायल हो गए। गाजा में नागरिक सुरक्षा ने यह जानकारी दी है। नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल के अनुसार गाजा शहर के पश्चिम में अल-रिमल पड़ोस में एक रेस्तरां और घनी आबादी वाले बाजार को निशाना बनाकर किए गए एक इजरायली हवाई हमले में कम से कम 39 लोग मारे गए और 86 अन्य घायल हो गए है।

अल-शिफा अस्पताल में इलाज करा रहे 27 वर्षीय इब्राहिम साद ने कहा, ''मैंने पहले सीटी सुनी, फिर विस्फोट... मैंने चारों ओर शव पड़े देखे जिनमें दो बच्चे शामिल थे जो कॉफी बेच रहे थे और एक अन्य मकई बेच रहा था।'' एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी अबू सालेह अब्दो ने कहा कि हमला बिना किसी चेतावनी के हुआ।

इससे पहले दिन में गाजा शहर के पूर्व में तुफ़ाह पड़ोस में अल-करामा स्कूल पर एक इज़रायली हमले में 19 लोग मारे गए जिनमें से कई विस्थापित नागरिक थे जो शरण की तलाश में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल पर कथित तौर पर दो बार हमला किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि अतिरिक्त इज़रायली हवाई हमलों ने एन्क्लेव के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 24 और लोगों की जान ले ली। हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने बुधवार को कहा कि इज़रायली सेना ने 24 घंटे के भीतर नागरिक सुविधाओं पर चार नरसंहार किए। उन्होंने दावा किया कि हमलों का उद्देश्य ''अधिक से अधिक नागरिक हताहत करना'' है।

इज़रायली सेना ने इन कथित हमलों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच तटीय एन्क्लेव में कई मोर्चों पर आगे बढ़ रहे फ़िलिस्तीनी उग्रवादियों और इज़रायली बलों के बीच लड़ाई जारी रही। हमास की सशस्त्र शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने अलग-अलग बयानों में कहा कि उसके लड़ाकों ने खान यूनिस और राफ़ा के दक्षिणी शहरों में इज़रायली बलों को निशाना बनाया जिससे सैनिक हताहत हुए हालाँकि कोई विशिष्ट संख्या नहीं बताई गई।

इजरायली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई लेकिन इजरायली सार्वजनिक रेडियो कान ने बताया कि बम विस्फोट में चार सैनिक घायल हो गए जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गाजा पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों पर इजरायली हमलों में वृद्धि क्रॉसिंग के निरंतर बंद होने और सहायता के प्रवेश को रोकने के बीच हुई है जिससे मानवीय स्थिति अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ गई है।

Israel Gaza War: इजराइल ने गाजा पर बरपाया कहर, हमले में तीन बच्चों समेत 39 लोगों की मौत
यरुशलम। गाजा पट्टी पर शनिवार को हुए इजरायली बमबारी में तीन बच्चों सहित 39 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अल जजीरा ने चिकित्सा सूत्रों के हवाले से दी। प्रसारणकर्ता के अनुसार, इनमें से 11 लोग, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, खान यूनिस में विस्थापित व्यक्तियों के शिविर पर इजरायली हमलों में मारे गए।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 18 मार्च से जब इजरायल ने गोलाबारी पुनः शुरू की है, तब से गाजा में 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं तथा 6,000 से अधिक घायल हुए हैं। 18 मार्च की रात को, इज़रायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा पर हमले फिर से शुरू कर दिए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास द्वारा युद्ध विराम को बढ़ाने और बंधकों को मुक्त करने की अमेरिकी योजना को स्वीकार करने से इनकार करने के कारण हमले जारी रहे।

इजरायल और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के बीच संघर्ष विराम आधिकारिक तौर पर 1 मार्च को समाप्त हो गया था, लेकिन मध्यस्थों द्वारा गाजा पट्टी में समझौते पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रखने के प्रयासों के कारण लड़ाई फिर से शुरू नहीं हो सकी। हालाँकि, इजरायल ने पट्टी में विलवणीकरण संयंत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है तथा मानवीय सहायता ले जाने वाले ट्रकों का प्रवेश बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी में बड़ा हादसा: बारातियों की कार पेड़ से टकराई, एयरफोर्स कर्मी समेत चार की मौत, एक अन्य घायल

Israel Hamas War: गाजा में इजरायल का तांडव जारी! हवाई हमले में मारे गये 43 फिलिस्तीनी
गाजा। गाजा पट्टी में इजरायल की ओर से किये गये हमलों में कम से कम 43 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। गाजा के नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने रविवार को चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के उत्तर-पश्चिम में हमाद शहर के पास विस्थापित व्यक्तियों के एक तंबू पर इजरायली विमान के हमले में तीन बच्चों और एक महिला सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि एक अन्य इजरायली हवाई हमले में मध्य गाजा के डेर-अल-बलाह में पांच फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मध्य गाजा पट्टी में नुसेरात और बुरेज शरणार्थी शिविरों के प्रवेश द्वार के पास एक कैफे पर इजरायली हवाई हमले में छह लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए।

बसल ने कहा कि मध्य गाजा पट्टी के अल-जवेदा शहर में बच्चों के एक समूह पर इजरायली ड्रोन हमले में कम से कम चार बच्चे मारे गए। गाजा शहर के उत्तर-पूर्व में तुफ़ाह पड़ोस में फ़िलिस्तीनियों की एक सभा को निशाना बनाकर इज़रायली विमानों द्वारा किए गए हमले में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

बसल के अनुसार, गाजा शहर के पूर्व में शुजाय्या, अल-ज़ैतून और अल-तुफ़ाह पड़ोस में कई घरों पर इज़रायली हवाई और तोपखाने के हमलों में कम से कम 12 फ़िलिस्तीनी मारे गए। इज़रायली सेना ने इन घटनाओं पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

इससे पहले गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि इज़रायल ने 18 मार्च को गाजा में अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू किया है, तब से कम से कम 2,151 फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं और 5,598 अन्य घायल हुए हैं। इसके बाद अक्टूबर 2023 में युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में कुल मौतों का आंकड़ा 52,243 हो गया है, जबकि 117,639 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-Pahalgam attack: 'खुद ही लोगों को मरवाते हैं और...', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी ने पहलगाम हमले पर दिया बेहद घटिया बयान

गाजा में सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा इजराइल, हवाई हमलों में 32 फिलिस्तीनियों की मौत
यरूशलम। गाजा पट्टी में ‘बड़े क्षेत्रों’ पर कब्जा करने के लिए इजराइल वहां अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस बीच, गाजा पट्टी में अधिकारियों ने बताया कि इजराइल की ओर से मंगलवार को पूरी रात और बुधवार तड़के किए गए हवाई हमलों में कम से कम 32 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें लगभग एक दर्जन बच्चे शामिल हैं।

काट्ज ने बुधवार को एक लिखित बयान में कहा कि इजराइल ‘‘उग्रवादियों और उग्रवाद के बुनियादी ढांचे को कुचलने’’ तथा ‘‘फिलिस्तीनी क्षेत्र के बड़े हिस्से पर कब्जा करके उन्हें इजराइल के सुरक्षा क्षेत्रों से जोड़ने’’ के लिए गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा है। इजराइल सरकार ने सीमा पर अपनी सुरक्षा बाड़ के उस पार गाजा में लंबे समय से एक ‘बफर जोन’ बनाए रखा है और 2023 में हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से इसका बड़े पैमाने पर विस्तार किया है।

इजराइल का कहना है कि ‘बफर जोन’ उसकी सुरक्षा के लिए जरूरी है, जबकि फिलिस्तीनी इसे भूमि हड़पने की कवायद मानते हैं, जिससे पहले ही छोटे तटीय क्षेत्र (गाजा पट्टी) का दायरा और सिकुड़ जाता है। गाजा पट्टी की आबादी लगभग 20 लाख है। काट्ज ने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया कि सैन्य अभियान के विस्तार के दौरान गाजा के किन क्षेत्रों पर कब्जा किया जाएगा। उनका यह बयान तब आया, जब इजराइल ने दक्षिणी शहर राफा और आस-पास के इलाकों को पूरी तरह से खाली करने का आदेश दिया।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल का लक्ष्य हमास को कुचलने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के बाद गाजा पट्टी पर खुला, लेकिन अनिर्दिष्ट सुरक्षा नियंत्रण बनाए रखना है। काट्ज ने गाजा पट्टी के निवासियों से ‘‘हमास को खदेड़ने और सभी बंधकों को रिहा करने’’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘युद्ध समाप्त करने का यही एकमात्र तरीका है।’’

खबरों के मुताबिक, इजराइल के 59 बंधक अभी भी हमास के कब्जे में हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने का अनुमान है। चरमपंथी समूह युद्धविराम समझौते और अन्य समझौतों के तहत कई इजराइली बंधकों को रिहा भी कर चुका है। गाजा पट्टी पर इजराइल के हवाई हमले लगातार जारी हैं। मंगलवार को खान यूनिस में रात भर हुए हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, बुधवार को इजराइल ने गाजा पट्टी के उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसमें 15 लोग मारे गए। नासिर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि खान यूनिस में इजराइली हमलों में जान गंवाने वाले 12 लोगों के शव लाए गए, जिनमें पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। मृतक महिलाओं में से एक गर्भवती थी। गाजा यूरोपियन हॉस्पिटल के अधिकारियों ने पांच शव लाए जाने की जानकारी दी।

बुधवार को इंडोनेशियन हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शरणार्थी शिविर में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) की एक इमारत पर हुए हमले में नौ बच्चों और दो महिलाओं सहित 15 लोग मारे गए।

ये भी पढ़ें- TikTok को लेकर सरकार का बड़ा एक्शन, आज डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका में तय करेंगे ऐप का भविष्य

गाजा पट्टी में इजराइल के हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत
दीर ​​अल-बलाह (गाजा पट्टी)।  मध्य गाजा पट्टी में इजराइल के हमले में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गयी है। फलस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दीर अल-बला स्थित अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अनुसार, गाजा में शनिवार देर रात को नुसरत शरणार्थी शिविर में एक मकान पर हमला किया गया है, जिसमें माता-पिता और आठ से 23 साल की उम्र के उनके छह बच्चों की मौत हो गयी। शवों को इसी अस्पताल में लाया गया था।

उसने बताया कि हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं जिनमें दो महिलाओं और एक बच्चे की हालत गंभीर है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक संवाददाता ने शवों की गिनती की है। हमास के साथ युद्ध को एक साल से अधिक समय होने पर भी इजराइल के हमले जारी है और वह गाजा में लगभग हर दिन आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना रहा है। हाल के महीनों में उसने विस्थापित लोगों द्वारा पनाह के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे स्कूलों को भी निशाना बनाया है।

वह आतंकवादियों पर इन विस्थापित लोगों के बीच छिपने का आरोप लगाता है। इजराइल ने उत्तरी गाजा को पूरी तरह से खाली करने का दबाव बनाया है। उत्तरी गाजा में इजराइल के हवाई और जमीनी बल जबालिया पर हमले कर रहे हैं, जहां उसके अनुसार आतंकवादी पुन: संगठित हो गए हैं। इजराइल ने गाजा सिटी समेत उत्तरी गाजा को पूरी तरह खाली करने का आदेश दिया है। सेना ने शनिवार को पुष्टि की कि अस्पतालों को भी खाली करने का आदेश दिया गया है, लेकिन उसने इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।

यह भी पढ़ेः बाबा सिद्दीकी की मौत से बॉलीवुड में शोक का माहौल, नहीं थम रहे आंसू

गाजा पट्टी: इजरायली बमबारी में 31 फिलिस्तीनियों की मौत, दर्जनों घायल
गाजा। गाजा पट्टी पर इजरायली बमबारी में गुरुवार को कम से कम 31 फिलिस्तीनी मारे गए। यह जानकारी फिलिस्तीनी सूत्रों ने दी। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि एक इजरायली ड्रोन ने दक्षिणी गाजा पट्टी में रफाह शहर के पूर्व में फिलिस्तीनियों के जमावड़े को एक मिसाइल से निशाना बनाया। चिकित्सा सूत्रों ने सिन्हुआ से कहा कि इस हमले में सात फिलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

इस बीच, चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, रफाह शहर के उत्तर में औद्योगिक क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर इजरायली ड्रोन हमले में तीन युवक मारे गए। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाजा शहर के पश्चिम में अल-अमल होटल के आसपास के एक घर पर एक इजरायली हमले में आठ फिलिस्तीनी मारे गए।

गाजा में नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि इसके चालक दल ने पीड़ितों के शव और कई घायलों को घर से निकाल लिया है और अभी भी फंसे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा, फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने समाचार एजेंसी से कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में इजरायली गोलाबारी के कारण, गाजा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस के अस्पतालों में 13 मृत लोगों के शव पहुंचे।

यह भी पढ़ें:-Kangana Ranaut: कंगना रनौत की ‘Emergency’ इस राज्य में हो सकती है बैन, जानें वजह

फिलिस्तीनियों की एक सभा को इजरायल ने बनाया निशाना, हवाई हमले में 13 लोगों की मौत
गाजा। उत्तरी गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की एक सभा को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 13 फिलिस्तीनी मारे गए। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और चिकित्सा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि गाजा शहर के शेख राडवान में इंटरनेट का उपयोग करने की कोशिश कर रहे फिलिस्तीनियों की एक सभा पर एक ड्रोन के जरिए हमला किया गया।

चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि कम से कम 13 फिलिस्तीनियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, और कई अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, इजरायली मीडिया ने बताया कि हवाई हमले में हमास पोलित ब्यूरो नेता इस्माइल हनिएह का भतीजा भी मारा गया।

इस बीच, फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी में नुसीरात शरणार्थी शिविर में एक आवासीय चौराहे को ध्वस्त कर दिया, जो लगभग एक सप्ताह से सैन्य अभियान का स्थल रहा है। सूत्रों ने कहा कि इजरायली सेना ने हवाई और गोला बारी तेज कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि11 अप्रैल को, इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ छह महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के एक हिस्से के रूप में मध्य गाजा पट्टी में एक आश्चर्यजनक सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- इजरायल पर ईरानी हमले के बाद सुनक की नेतन्याहू से संयम बरतने की अपील

ईरान ने अंतरिक्ष में तीन उपग्रहों का प्रक्षेपण किया, पश्चिमी देशों ने की आलोचना
यरुशलम। ईरान ने रविवार को कहा कि उसने अंतरिक्ष में तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। वहीं, पश्चिमी देशों ने ईरान के इस हालिया कार्यक्रम की आलोचना की और आशंका जताई कि इससे ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों में और इजाफा होगा। सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने कहा कि प्रक्षेपण में ईरान के सिमोर्ग रॉकेट का सफल उपयोग भी देखा गया, जो इससे पहले कई बार विफल रहा था। ईरान का यह प्रक्षेपण ऐसे वक्त हुआ है जब पश्चिम एशिया में गाजा पट्टी में हमास पर इजराइल का युद्ध लगातार जारी रहने के कारण तनाव बढ़ गया है।

ईरान ने इस संघर्ष में सैन्य हस्तक्षेप नहीं किया है लेकिन इस महीने की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती बम विस्फोट और यमन के हूती विद्रोहियों जैसे छद्म संगठनों द्वारा युद्ध से जुड़े हमलों के बाद कार्रवाई को लेकर उसे अपने धर्मगुरुओं के दबाव का सामना करना पड़ा। ईरान के सरकारी टेलीविजन द्वारा जारी किए गए फुटेज में रात के दौरान सिमोर्ग रॉकेट का प्रक्षेपण दिख रहा है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) ने फुटेज के विवरण का विश्लेषण किया जिससे पता चलता है कि प्रक्षेपण ईरान के ग्रामीण सेमनान प्रांत में इमाम ‘खुमैनी स्पेसपोर्ट’ पर किया गया था।

सरकारी टीवी ने प्रक्षेपित उपग्रहों का नाम महदा, केहान-2 और हत्फ-1 बताया। सरकारी टेलीविजन के अनुसार, महदा एक अनुसंधान उपग्रह है, जबकि केहान और हत्फ क्रमशः वैश्विक स्थिति और संचार पर केंद्रित नैनो उपग्रह हैं। अमेरिका ने पहले कहा था कि ईरान के उपग्रह प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव की अवहेलना करते हैं और उससे परमाणु हथियार पहुंचाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं करने को कहा गया है। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंधित संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध पिछले अक्टूबर में समाप्त हो गए थे।

अमेरिकी खुफिया समुदाय के 2023 के विश्वव्यापी खतरे के आकलन में कहा गया है कि उपग्रह प्रक्षेपण यानों के विकास से ईरान कम समय में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने में सक्षम हो जाएगा, क्योंकि इसमें समान तकनीक का उपयोग किया जाता है। अमेरिकी सेना और विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया। अमेरिकी सेना ने देश के अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा 20 जनवरी को किए गए सफल ईरानी उपग्रह प्रक्षेपण को दबे स्वर में स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें:- भोजन के बारे में स्वाद की हमारी समझ हमारे खाने को गति देने में मदद करती है

कनाडा ने गाजा के नागरिकों को अस्थाई वीजा देने की दी घोषणा
ओटावा (ओंटारियो)। कनाडा ने गाजा पट्टी के उन लोगों को अस्थाई वीजा देने की घोषणा की है जिनके रिश्तेदार कनाडा में रहते हैं। कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने बृहस्पतिवार रात इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान नौ जनवरी तक शुरू हो सकता है। हालांकि संघीय सरकार ने युद्धग्रस्त क्षेत्र से नागरिकों की सुरक्षित निकासी का कोई आश्वासन नहीं दिया है।

आव्रजन मंत्री मिलर ने कहा कि सरकार का ध्यान 660 कनाडाई नागरिकों, स्थाई निवासियों और उनके जीवनसाथियों तथा बच्चों को गाजा से बाहर निकालने पर है। मिलर ने कहा कि सरकार माता-पिता, दादा-दादी, भाई-बहन और पोते-पोतियों सहित कनाडा से जुड़े विस्तारित पारिवारिक संबंध वाले लोगों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगी।

उन्होंने कहा कि मानकों पर खरे उतरने वालों को सरकार तीन वर्ष के लिए वीजा देगी। मिलर ने कहा कि वह निश्चित तौर पर यह नहीं बता सकते कि इस अभियान के तहत कितने लोग कनाडा आ सकते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि यह संख्या सैंकडों में हो सकती है। आव्रजन मंत्री ने साथ ही कहा कि कनाडाई नागरिकों को गाजा से निकालना मुश्किल रहा है ‘‘ हमारी क्षमताएं सीमित हैं।’’

ये भी पढ़ें- क्या इंसानों के 200 साल तक जीवित न रह पाने का कारण Dinosaur हो सकते हैं?