हमास - Amrit Vichar

व्लादिमीर पुतिन ने रूसी बंधकों की रिहाई के लिए हमास का किया शुक्रिया अदा
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हमले के दौरान अगवा किए गए तीन रूसी बंधकों को रिहा करने के लिए फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास का शुक्रिया अदा किया है। समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ की खबर के मुताबिक, पुतिन ने गाजा पट्टी में फरवरी में रिहा किए गए रूसी नागरिक एलेक्जेंडर ट्रूफानोव और उसके परिवार के दो सदस्यों का बुधवार देर रात क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) में स्वागत किया।

खबर में पुतिन के हवाले से कहा गया है, यह तथ्य कि आप अब आजाद हैं, फिलिस्तीनी लोगों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रूस के कई वर्षों के स्थिर संबंधों का नतीजा है। रूसी राष्ट्रपति ने क्रेमलिन में प्रमुख रब्बी बर्ल लेजर सहित अन्य शीर्ष रूसी यहूदी नेताओं की मौजूदगी में हमास के कब्जे से रिहा किए गए बंधकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, यहां हम हमास के नेतृत्व और राजनीतिक शाखा के प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने इस मानवीय कार्य को अंजाम देने में हमारी मदद की। इजराइल पर सात अक्टूबर 2023 को हमास के अप्रत्याशित हमले में कम से कम 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और 251 अन्य को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजराइल ने गाजा पट्टी में जवाबी कार्रवाई की थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच युद्ध छिड़ गया था।

इजराइल-हमास युद्ध में 50 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। ‘इंटरफैक्स’ की खबर के अनुसार, इजराइल पर हमले के दौरान हमास लड़ाकों ने ट्रूफानोव, उसकी मां एलेना ट्रूफानोवा, दादी इरीना टाटी और मंगेतर सापिर कोहेन को अगवा कर लिया था और उन्हें गाजा पट्टी ले गए थे। खबर में कहा गया है कि हमास के हमले में परिवार के मुखिया विटाली ट्रूफानोव की मौत हो गई थी। इसमें बताया गया है कि एलेना, इरीना और सापिर को 53 दिन बाद रिहा कर दिया गया था।

खबर के मुताबिक, एलेक्जेंडर लगभग 500 दिन तक हमास की कैद में रहा। उसे इजराइल-हमास के बीच हुए युद्ध-विराम समझौते के तहत इस साल 15 फरवरी को रिहा कर दिया गया। खबर के अनुसार, पुतिन ने बाकी बंधकों की रिहाई में मदद देने का वादा किया।

ये भी पढ़ें : अमेरिका ने सिंगापुर पर लगाया 10% शुल्क, PM लॉरेंस वोंग ने Tariff के प्रभाव से निपटने के लिए कार्यबल का किया गठन

Israel Hamas war : हमास ने जारी किया इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर का वीडियो, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
गाजा। हमास की सैन्य शाखा अल-क़स्साम ब्रिगेड ने शनिवार को 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा पट्टी में बंधक बनाकर रखे गये इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में, अलेक्जेंडर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था।

अलेक्जेंडर ने अपने वीडियो में कहा, मैं इस घिनौनी दुनिया और घिनौनी इजरायली सरकार की वजह से टूट रहा हूं। हर दिन मैं देखता हूं कि वह  (नेतन्याहू) देश को एक तानाशाह की तरह कंट्रोल करता है।अलेक्जेंडर ने आगे कहा,' मैं शारीरिक और मानसिक रूप से टूट रहा हूं। 3 हफ्ते पहले मैंने सुना कि हमास मुझे रिहा करने के लिए तैयार था, हालांकि आपने मना कर दिया और मुझे यहां छोड़ दिया। बताओ क्यों?  'मैं यहां क्यों हूं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर पर क्यों नहीं हूं।

https://twitter.com/Yemenimilitary/status/1911118325708374439

अलेक्जेंडर जो कैद में रहते हुए 21 साल का हो गया। उसका जन्म इजरायली शहर तेल अवीव में हुआ था और वह अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी में बड़ा हुआ था। 2022 में हाई स्कूल से स्नातक होने के बाद, वह सेना में भर्ती होने के लिए इज़रायल लौट आया। 7 अक्टूबर, 2023 को, दक्षिणी इज़राय पर उनके आश्चर्यजनक हमले के दौरान फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया था।

वीडियो में अलेक्जेंडर ने अपने संघर्षों को साझा किया और गाजा में चल रहे इज़रायली सैन्य अभियानों के बीच अपनी सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने अपनी रिहाई सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए इजरायल सरकार को भी दोषी ठहराया। वीडियो के जारी होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अलेक्जेंडर के परिवार से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए गहन प्रयास जारी हैं।

इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते का पहला छह सप्ताह का चरण 1 मार्च को समाप्त हो गया और दूसरे चरण पर बातचीत रुकी हुई है। 7 अक्टूबर, 2023 के हमले के दौरान पकड़े गए 251 बंधकों में से 59 गाजा पट्टी में कैद हैं। इजरायल का मानना ​​है कि उनमें से 24 अभी भी जीवित हैं। 14 मार्च को हमास ने कहा कि उसने अलेक्जेंडर और चार अन्य बंधकों के शवों को रिहा करने के लिए मध्यस्थों को अपनी सहमति दे दी है। इजरायली सेना ने 18 मार्च से गाजा में हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए हैं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि नए सिरे से किए गए इजरायली हमलों में अब तक 1,563 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 4,004 अन्य घायल हुए हैं।

ये भी पढे़ं : भारत को परमाणु ऊर्जा पर नए सिरे से काम करने की जरूरत, जानिए ऐसे क्यों बोले होलटेक के सीईओ क्रिस सिंह?

Israel Hezbollah War : हिजबुल्लाह का इजरायल में ड्रोन अटैक, निशाने पर था बेंजामिन नेतन्याहू का घर
यरुशलम। इजराइल सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास की ओर शनिवार को एक ड्रोन से हमला किया गया, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इजराइल सरकार ने बताया कि लेबनान की ओर से गोलाबारी के मद्देनजर शनिवार सुबह इजराइल में सायरन बज उठा और इसके साथ ही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सैसरिया स्थित आवास की ओर ड्रोन से हमला किया गया। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर जिस समय यह हमला किया गया तब न तो नेतन्याहू और न ही उनकी पत्नी वहां मौजूद थे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इजराइल पर यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब हाल के सप्ताह में लेबनान के हिजबुल्ला और इजराइल के बीच जारी संघर्ष तेज हो गया है। लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला को ईरान का समर्थन प्राप्त है। हिजबुल्ला ने शुक्रवार को कहा था कि वह इजराइल में और अधिक निर्देशित मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोन से हमला कर लड़ाई का एक नया चरण शुरू करने की योजना बना रहा है।

दरअसल, इजराइल द्वारा सितंबर के अंत में किए गए हवाई हमले में हिजबुल्ला का प्रमुख नेता हसन नसरल्ला मारा गया था, जिसके बाद इजराइल ने अक्टूबर की शुरुआत में लेबनान में अपनी सेना भेज दी थी। दूसरी ओर, इजराइल का गाजा में हमास के साथ भी युद्ध जारी है। इजराइल के सैनिकों ने बृहस्पतिवार को हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार को मार गिराया था जिसके बाद से दोनों के बीच युद्ध थमने की संभावना न के बराबर लग रही हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को कहा था कि सिनवार की मौत एक दुखद क्षति है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सिनवार से पहले फलस्तीन के कई नेताओं के मारे जाने के बाद भी हमास अपना अभियान जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा था, ‘‘हमास जिंदा है और जिंदा रहेगा।

दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला की सुरंगों को निशाना बना रहा इजराइल
तेल अवीव । गाजा में हमास के भूमिगत ठिकानों पर पिछले एक साल से हमला कर रही इजराइली सेना अब दक्षिणी लेबनान में चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की भी सुरंगों और उसके अन्य ठिकानों को निशाना बना रही है। हमास ने इजराइल में पिछले साल हमला किया था जिसके बाद इजराइल ने गाजा में जवाबी कार्रवाई की और युद्ध शुरू हो गया। अब इजराइल ने कहा है कि उसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उसकी उत्तरी सीमा से कोई भी ऐसा हमला या घुसपैठ न हो। इजराइली सेना ने पिछले दो हफ्तों से दक्षिण लेबनान के घने जंगलों में तलाश अभियान के दौरान एक सुरंग प्रणाली का पता लगाया, जिसमें हथियारों का जखीरा और रॉकेट लॉन्चर हैं।

इजराइल का दावा है कि ये सुरंगें आस-पास के समुदायों के लिए सीधे खतरे का कारण बन सकती हैं। इजराइल ने कहा कि उसके आक्रमण में ‘‘सीमित, स्थानीय और लक्षित जमीनी हमले’ शामिल हैं, जिनका उद्देश्य हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है ताकि हजारों विस्थापित इजराइली अपने घर लौट सकें। लड़ाई के कारण पिछले महीने 10 लाख से ज्यादा लेबनानी भी बेघर हो गए।

दक्षिण लेबनान के कई लोग हिजबुल्ला के समर्थक हैं। कई लोग कुछ महीने पहले ही वहां से अपने घर छोड़कर चले गए है लेकिन वे हिजबुल्ला को अब भी अपना रक्षक मानते हैं। इसका कारण यह है कि लेबनानी सेना के पास इजराइल के हमलों से उनकी रक्षा करने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं हैं और इसी लिए लोग हिजबुल्ला पर निर्भर हैं। राजनीतिक विश्लेषक ईवा जे. कोउलोरियोटिस ने कहा कि इस व्यापक समर्थन ने हिजबुल्ला को गांवों के भीतर अपना सैन्य ढांचा स्थापित करने की अनुमति दी है। इजराइली सेना का कहना है कि उसे गांवों में घरों और इमारतों के भीतर हथियार मिले हैं। हिजबुल्ला ने लेबनान के कई इलाकों में सुरंगें बनाई हैं।

ये भी पढ़ें : पद्म श्री से सम्मानित Nouf Marwaai बोलीं- सऊदी अरब में लोकप्रिय है योग, महिलाओं का है इसमें प्रभुत्व

Israel–Hamas war : हमास ने गाजा पट्टी में इजरायली सैनिकों को मारने का किया दावा
गाजा। हमास की सैन्य शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने उत्तरी गाजा शहर में एक हमले में कई इजरायली सैनिकों को मारने घायल करने का दवा किया है। अल-क़सम ब्रिगेड के एक प्रेस बयान के अनुसार उसके सदस्यों ने एंटी-कार्मिक बम के माध्यम से 10 इजरायली सैनिकों के एक समूह को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में काफी सैनिक हताहत हुए। बयान में यह भी कहा गया कि ब्रिगेड ने निकासी के लिए एक हेलीकॉप्टर को उतरते देखा, लेकिन घटना के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

ब्रिगेड ने दावा किया कि उन्होंने गाजा शहर के उत्तर में तुवाम क्षेत्र में यासीन 105 मिसाइल से एक इजरायली बख्तरबंद कार्मिक वाहक को निशाना बनाया था। इज़रायली सेना ने घटनाओं पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। सार्वजनिक इजरायली रेडियो ने बताया कि उत्तरी गाजा में सैन्य बलों को महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ा और घायल सैनिकों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए है।

अल-क़सम ब्रिगेड ने यह भी कहा कि उन्होंने 114-मिमी कैलिबर के साथ कई कम दूरी की मिसाइलों का उपयोग करके, राफा शहर के पूर्व में सैन्य सभाओं और परिचालन केंद्रों के साथ-साथ दक्षिणी इज़राइल में स्देरोट क्षेत्र को निशाना बनाया। इन मिसाइल प्रक्षेपणों से कोई हताहत या क्षति की सूचना नहीं मिली। इससे पहले सोमवार को अल-कसम ब्रिगेड ने गाजा पट्टी में इजरायल के खिलाफ लंबे संघर्ष के लिए अपनी तैयारी की घोषणा की थी।

अल-क़सम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने इजरायल पर हमास के सात अक्टूबर के हमले की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक वीडियो बयान में कहा, ''हमने इजरायल के खिलाफ इस लंबे युद्ध को जारी रखने का फैसला किया है।'' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चल रही लड़ाइयों ने इस रणनीति की प्रभावशीलता को प्रदर्शित किया है। उबैदा ने दावा किया कि हमास ने इजरायल को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा,''युद्ध के सभी मोर्चों पर और पूरे गाजा में हमने सैकड़ों सैनिकों को मार डाला और इजरायली वाहनों को नष्ट कर दिया।'' उत्तरी गाजा पट्टी पर रविवार से भारी इजरायली हवाई और तोपखाने बमबारी हो रही है और इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा के जबालिया में हमास के खिलाफ जमीनी अभियान की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें : पश्चिमी सूडान में विस्थापितों के शिविर पर अर्धसैनिक बलों की गोलाबारी, 7 लोगों की मौत

हमास नेता Ismail Haniyeh की हत्या के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, ईरान ने दर्जनों अधिकारियों को किया गिरफ्तार
तेहरान। ईरान में हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की हत्या की जांच के बीच उच्च पदस्थ खुफिया और सैन्य अधिकारियों सहित दर्जनों कानून प्रवर्तन अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय मीडिया सूत्रों ने जांच से जुड़े ईरान के सूत्रों के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटेन के अखबार ‘द टेलीग्राफ’ ने शुक्रवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि जिस विस्फोटक उपकरण से हानिया की मौत हुई। वह इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद द्वारा किराए पर लिए गए आईआरजीसी के एजेंटों द्वारा लगाया गया था। यह घटना कथित तौर पर “ईरान के लिए अपमान और आईआरजीसी के लिए एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन” बन गई।

ईरानी अधिकारियों द्वारा गठित एजेंटों की विशेष टीम ने तेहरान में आईआरजीसी द्वारा संचालित गेस्टहाउस में वरिष्ठ खुफिया अधिकारियों, उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारियों और कर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की और उन्हें गिरफ्तार किया है। ईरानियों ने अखबार को बताया कि आधिकारिक जांच पूरी होने तक उनमें से कई को हिरासत में ले लिया गया है। अखबार ने कहा कि ईरानी जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि मोसाद द्वारा किराए पर ली गई हत्यारी टीम देश के भीतर ही है और उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है।

नवनिर्वाचित ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के बाद हानिया की हत्या कर दी गई। हमास ने हानिया की मौत के लिए इज़रायल और अमेरिका को दोषी ठहराया और जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई। इससे पहले सप्ताह में, न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट दी थी कि हानिया की हत्या तेहरान के जिस गेस्टहाउस में वह रह रहा था, उसके कमरे में दो महीने पहले तस्करी कर लाए गए बम से की गई थी।

ये भी पढे़ं :इजरायली ने हमास नेता Ismail Haniyeh को मारने के लिए ईरान के आईआरजीसी एजेंटों को रखा था काम पर!

Israel Gaza war : इजराइल ने गाजा युद्धविराम समझौते के लिए अमेरिका को भेजा प्रस्ताव
येरुशलम। इजराइल ने फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के साथ बंधक और युद्धविराम समझौते के लिए अमेरिका को एक प्रस्ताव भेजा है। एक्सियोस समाचार वेबसाइट ने शनिवार को मामले से परिचित सूत्रों का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी।

लेबनान में हमास के प्रवक्ता वालिद किलानी ने शुक्रवार को स्पूतनिक को बताया कि आंदोलन गाजा पट्टी में युद्धविराम के लिए इजरायल की नई शर्तों से सहमत नहीं है। इससे पहले मीडिया ने बताया कि यहूदी देश गाजा युद्धविराम योजना में बदलाव की मांग कर रहा था। इजरायल की मांग है कि युद्धविराम शुरू होने के बाद उत्तरी गाजा पट्टी में लौटने पर विस्थापित फिलिस्तीनियों की जांच की जाए।

समाचार वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की यह भी मांग है कि गाजा पट्टी में हथियारों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक तंत्र स्थापित किया जाए और गाजा-मिस्र सीमा पर इजराइल का नियंत्रण बनाए रखा जाए। इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्ताव में उन स्थानों में बदलाव शामिल हैं जहां इजराइल रक्षा बलों के सैनिकों की पुन: तैनाती होने की उम्मीद है।

इजराइल और हमास ने जुलाई में गाजा पट्टी में युद्धविराम पर अप्रत्यक्ष बातचीत फिर से शुरू की। यह युद्धविराम हमास की कैद से इजरायली बंधकों की रिहाई की शर्त पर होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा इजराइल की ओर से संघर्ष को हल करने के लिए एक नई योजना की घोषणा के बाद एक महीने से अधिक समय से बातचीत रुकी हुई थी। इजराइली वार्ताकारों और मध्यस्थों ने हाल के हफ्तों में कतर के दोहा और मिस्र के काहिरा में कई बार बातचीत की है, लेकिन किसी सफल निष्कष पर नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़ें : कमला हैरिस को समझा जा रहा कमजोर, बोलीं- मैं जन-केंद्रित अभियान के बल पर चुनाव जीतूंगी

हमास ने सात अक्टूबर को हमले के दौरान यौन हिंसा की : संयुक्त राष्ट्र दूत pramila patten
संयुक्त राष्ट्र। संघर्ष में यौन हिंसा पर काम कर रही संयुक्त राष्ट्र की दूत प्रमिला पैटेन ने सोमवार को एक नयी रिपोर्ट में कहा कि यह मानने के लिए ‘‘उचित आधार हैं कि हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में किए हमले के दौरान महिलाओं से दुष्कर्म, उनका ‘‘यौन उत्पीड़न’’ तथा उनसे अन्य क्रूर और अमानवीय बर्ताव किया। नौ सदस्यीय तकनीकी दल के साथ 29 जनवरी से 14 फरवरी तक इजराइल और वेस्ट बैंक की यात्रा करने वाली पैटेन ने कहा कि यह ‘‘मानने के लिए भी उचित आधार है कि ऐसी हिंसा जारी हो सकती है।

रिहा किए गए बंधकों से प्राप्त सूचना के आधार पर उन्होंने बताया कि दल को ‘‘स्पष्ट और विश्वस्त सूचना’’ मिली है कि बंधक बनाए जाने के दौरान कुछ महिलाओं और बच्चों से दुष्कर्म और ‘‘यौन उत्पीड़न’’ समेत यौन हिंसा की गयी। यह रिपोर्ट सात अक्टूबर को हुए हमले के करीब पांच महीने बाद आयी है। इस हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गयी और करीब 250 अन्य लोगों को बंधक बना लिया गया था। हमास पहले इन आरोपों को खारिज कर चुका है कि उसके लड़ाकों ने यौन हिंसा की है।

पैटेन ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस रिपोर्ट को जारी करते हुए बताया कि उनका दल यौन हिंसा के पीड़ितों को ‘‘आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने के समन्वित प्रयासों के बावजूद’’ उनमें से किसी से मुलाकात नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की संख्या अब भी पता नहीं चली है लेकिन उनमें से कुछ लोग गंभीर मानसिक तनाव और आघात का इलाज करा रहे हैं। बहरहाल, दल के सदस्यों ने इजराइली संस्थाओं के साथ 33 बैठकें कीं और सात अक्टूबर के हमलों में बचे लोगों और गवाहों, रिहा किए गए बंधकों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं तथा अन्य समेत 34 लोगों का साक्षात्कार लिया।

दल द्वारा एकत्र की गयी सूचना के आधार पर पैटेन ने कहा, ‘‘यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि सात अक्टूबर को हुए हमलों के दौरान गाजा में कई स्थानों (कम से कम तीन स्थान) पर दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म समेत संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा हुई।’’ उन्होंने बताया कि दल को विभिन्न स्थानों पर ‘‘ज्यादातर महिलाओं के पूरी तरह या आंशिक रूप से निर्वस्त्र शव मिले और उनके हाथ बंधे हुए थे तथा उन्हें कई गोलियां मारी गयी थी।

ये भी पढे़ं : Twitter के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई अधिकारियों ने Elon Musk पर किया मुकदमा, वेतन को लेकर हुआ विवाद

यमन के हुती विद्रोहियों ने लाल सागर में अमेरिकी पोत पर दागी मिसाइल
दुबई। यमन के हुती विद्रोहियों ने रविवार को लाल सागर में एक अमेरिकी पोत को निशाना बनाकर जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल दागी, जिसे एक अमेरिकी लड़ाकू विमान ने मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा पट्टी में हमास के साथ इजराइल के युद्ध के बीच हाल में वैश्विक स्तर पर जहाजों की आवाजाही को प्रभावित करने वाले हमले हुए हैं। लाल सागर में हफ्तों तक जहाजों पर हुतियों के हमलों के बाद अमेरिका और सहयोगी देशों ने शुक्रवार को विद्रोहियों पर हमले शुरू किए, जिसके बाद पहली बार हुती विद्रोहियों ने यह हमला किया है।

अमेरिका ने इस हमले की पुष्टि की है। इजराइल-हमास युद्ध के दौरान हुतियों ने एशिया और पश्चिम एशिया के तेल और मालवाहक जहाजों को स्वेज नहर से यूरोप तक जोड़ने वाले महत्वपूर्ण गलियारे में निशाना बनाया है। ऐसे हमलों से इजराइल-हमास युद्ध के क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने का खतरा पैदा हो गया है। ईरान से संबद्ध शिया विद्रोही समूह हुती ने अभी हमले की जिम्मेदरी नहीं ली है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि हुती गोलाबारी में लाल सागर के दक्षिणी इलाकों में सक्रिय आर्ले बर्क श्रेणी के विध्वंसक पोत ‘यूएसएस लाबून’ को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने कहा कि मिसाइल लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेइदा के पास से आई जिस पर लंबे समय से हुती विद्रोहियों का कब्जा है।

सेंट्रल कमांड ने कहा, यमन के ईरान समर्थित हुती विद्रोही इलाकों से ‘यूएसएस लाबून’ की ओर एक जहाज-रोधी क्रूज मिसाइल दागी गई। घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। अमेरिकी नेतृत्व वाले हमलों के पहले दिन शुक्रवार को 28 स्थानों पर हमला किया गया था और लड़ाकू विमान, युद्धपोतों और एक पनडुब्बी द्वारा छोड़ी गयी क्रूज मिसाइलों तथा बमों के जरिए 60 से अधिक लक्ष्यों पर निशाना साधा गया। अमेरिकी सेना ने इसके बाद शनिवार को हुती राडार स्थल पर हमला किया था।

ये भी पढ़ें : अमेरिका में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे, आर्कटिक से आ रहे तूफानों के कारण चार लोगों की मौत

नेतन्याहू ने कहा- हमास को कुचलने से इजराइल को कोई नहीं रोक सकता
गाजा पट्टी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में जारी युद्ध के 100 दिन पूरे होने के बीच कहा कि इजराइल हमास के खिलाफ जीत मिलने तक युद्ध जारी रखेगा और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) समेत कोई उसे रोक नहीं सकता। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने दक्षिण अफ्रीका के इन आरोपों को लेकर दो दिन सुनवाई की कि इजराइल फलस्तीनियों का जनसंहार कर रहा है।

इजराइल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। नेतन्याहू ने आईसीजे में सुनवाई के बाद यह बयान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने न्यायालय से इजराइल को यह आदेश देने का अनुरोध किया है कि वह अपने भीषण हवाई और जमीनी हमलों को अंतरिम कदम के तहत रोके। आईसीजे का मुख्यालय हेग में है।

नेतन्याहू ने ईरान और उसके सहयोगी मिलिशिया का जिक्र करते हुए शनिवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित टिप्पणियों में कहा, ‘‘हमें कोई नहीं रोकेगा, न हेग, न कोई और।’’ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष मामले की सुनवाई वर्षों तक चलने की संभावना है लेकिन अंतरिम कदमों पर फैसला कुछ हफ्तों के भीतर आ सकता है। न्यायालय के फैसले बाध्यकारी हैं लेकिन उन्हें लागू करना कठिन है।

नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल लड़ाई रोकने के आदेशों की अनदेखी करेगा, जिससे उसके अलग-थलग पड़ जाने की आशंका है। इजराइल पर युद्ध समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। इस युद्ध के दौरान गाजा में 23,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके है। इजराइल का तर्क है कि युद्ध समाप्त करने का मतलब हमास की जीत होगा।

हमास और अन्य आतंकवादियों ने इजराइल में सात अक्टूबर को हमला कर करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। इसके अलावा 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इनमें से कुछ को रिहा कर दिया गया है, कुछ लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है और माना जा रहा है कि आधे से अधिक लोग अब भी कैद में हैं।

हमास के इसी हमले के बाद इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध आरंभ हुआ। बंधकों के परिवारों ने शनिवार रात तेल अवीव में 24 घंटे की रैली निकाली और इजराइल सरकार से उनके प्रियजन की रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

ये भी पढे़ं- कोलंबिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई, 20 घायल

Israel Hamas War: संघर्ष विराम को दो दिन और बढ़ाने पर सहमत हुए इजरायल-हमास
गाजा/यरुशलम। इजरायल और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से मानवीय संघर्ष विराम को दो दिनों के लिए बढ़ाने सहमत हो गए हैं। अल अराबी अल जदीद अखबार ने मिस्र के अधिकारियों के हवाले से बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों पक्ष समान शर्तों पर मानवीय संघर्ष विराम को अगले दो दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि हमास ने संकेत दिया है कि उसके एन्क्लेव में अन्य समूहों के साथ संपर्क हैं, जहां अभी भी महिलाएं और बच्चे कैद हैं। उधर, वाशिंगटन पोस्ट ने एक इजरायली अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि इजरायल को दो या तीन दिनों के लिए संघर्ष विराम के और विस्तार की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा, "कल के बाद हमें बंधकों की रिहाई और मानवीय राहत के लिए दो से तीन दिन और मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद या तो हम गाजा में अभियान फिर से शुरू करेंगे या संभावित रूप से एक समझौते पर पहुंचेंगे।" उन्होंने कहा कि इजरायल को उम्मीद है कि बुधवार रात तक ज्यादातर बंधक बच्चों को रिहा कर दिया जाएगा। बंधकों में लगभग 20 से 30 महिलाएं शामिल हैं।

ये भी पढे़ं- दक्षिणी मेक्सिको में अज्ञात हमलावरों ने चार फोटो जर्नलिस्ट को मारी गोली, घायल

हमास और इजरायल ने युद्धविराम के पांचवें दिन रिहा किए बंधक और कैदी
दीर अल-बलाह। फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम के पांचवें दिन मंगलवार को हमास ने 12 बंधकों को रिहा कर दिया वहीं इजरायल ने उसकी जेलों में अब तक बंद रहे 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इजरायल ने कहा कि हमास द्वारा रिहा किए गए उसके 10 नागरिक और थाईलैंड के दो नागरिक इजरायल लौट आए। इसके बाद इजरायल ने फलस्तीन के कैदियों को रिहा कर दिया।

बुधवार रात दोनों ओर से अंतिम चरण में बंधकों और कैदियों के रिहा किए जाने के बाद युद्धविराम की समय सीमा समाप्त हो जाएगी। एक राजनयिक ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स और डेविड बार्निया युद्धविराम का वक्त बढ़ाने और अधिक बंधकों की रिहाई पर चर्चा करने के लिए कतर में हैं। इस युद्धविराम में कतर ने अहम मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। एक अमेरिकी अधिकारी ने भी बर्न्स के कतर में होने की पुष्टि।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की इस सप्ताह इस क्षेत्र की यात्रा करने की संभावना है। इजरायल ने हमास को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए ‘पूरी ताकत’ से युद्ध पुन: शुरू करने की बात कही है। उसने कहा है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम की अवधि को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उसने युद्ध विराम समाप्त होने के बाद हमले शुरू करने की बात कही है, माना जा रहा है कि हमास बंधकों की रिहाई के बदले बड़ी मांगें रख सकता है।

हमास और अन्य चरमपंथियों ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हमला करके 240 लोगों को बंधक बना लिया था जिनमें से 160 अब भी उसके कब्जे हैं शेष को युद्धविराम के दौरान रिहा किया गया है। इजरायल की सेना ने कहा कि हमास ने जिन बंधकों को रिहा किया है उनमें नौ महिलाएं और 17 वर्षीय एक किशोर शामिल है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढे़ं- मरियम-वेबस्टर का 2023 का सबसे लोकप्रिय शब्द बना ‘ऑथेंटिक’

कैदियों की अदला-बदली! हमास के बाद इजराइल ने 36 फिलिस्तीनियों को रिहा किया, बस के वेस्ट बैंक पहुंचते ही लगे अल्लाह हू अकबर के नारे
वेस्ट बैंक। हमास द्वारा 13 इजराइली और चार विदेशी बंधकों को छोड़े जाने के बाद इजराइल द्वारा रिहा किए गए कम से कम 36 फिलिस्तीनी लोगों को लेकर एक बस रविवार तड़के वेस्ट बैंक पहुंची। हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों और इजराइल में फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के दूसरे दौर के तहत इन बंधकों और कैदियों को रिहा किया गया है। अल बिरेह पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति की बस का स्वागत किया। भीड़ ने बस के पहुंचते ही 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए। बस की छत पर कई युवा पुरुष खड़े हो गए। भीड़ में मौजूद कई लोगों ने हमास के झंडे पकड़ रखे थे। उन्होंने हमास के समर्थन में नारेबाजी की। इजराइली सेना ने कहा कि हमास द्वारा छोड़े गए बंधकों में चार लोग थाईलैंड के नागरिक हैं। इन बंधकों को इजराइल ले जाया गया है और उन्हें उनके परिवारों से मिलाया जा रहा है।

हमास ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें बंधक घबराए और कांपते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर की सेहत ठीक प्रतीत हो रही है। वीडियो में नकाबपोश चरमपंथी उन्हें रेड क्रॉस के वाहन की ओर ले जाते दिख रहे हैं। अपनी रिहाई के तुरंत बाद नूरहान अवाद नाम की महिला यरूशलेम के पास कलंदिया शरणार्थी शिविर में जब पहुंचीं तो सैकड़ों लोगों ने उसका एक नायिका की तरह स्वागत किया। अवाद 2016 में जब 17 साल की थी तब उसे एक इजराइली सैनिक पर कैंची से वार करने के प्रयास के लिए साढ़े 13 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। रिहा की गई एक अन्य फलस्तीनी महिला शुरौक दुवियात ने संवाददाताओं से कहा, हम गाजा में अपने लोगों को संदेश भेजते हैं कि हम आपके साथ खड़े हैं और आपका समर्थन करते हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि हमास द्वारा शनिवार को रिहा किए गए इजराइली बंधकों में सात बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं। किबुत्ज के एक प्रवक्ता ने बताया कि रिहा किए गए अधिकतर बंधक किबुत्ज बेरी से हैं। हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान किबुत्ज बेरी को तबाह कर दिया था। रिहा गए गए बच्चों की उम्र तीन से 16 साल और महिलाओं की उम्र 18 से 67 साल के बीच है। किबुत्ज के प्रवक्ता ने बताया कि रिहा किए गए सभी बंधकों के परिवार का कोई न कोई सदस्य या तो सात अक्टूबर की हिंसा में मारा गया था या उनका कोई प्रियजन गाजा में बंधक है।

प्रवक्ता ने कहा कि रिहा किए गए बंधकों में शामिल 12 वर्षीय हिला रोटेम की मां अब भी हमास के कब्जे में है। किबुत्ज के निवासी सात अक्टूबर के हमले के बाद से एक होटल में एक साथ रह रहे हैं। शनिवार देर रात होटल के एक सभागार में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और जब उन्होंने अपने प्रियजनों की पहली तस्वीरें जारी होते देखीं तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। हमास ने इजराइल पर युद्ध विराम समझौते की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए बंधकों की रिहाई कई घंटों तक टाले रखी, जिसके कारण तनावपूर्ण गतिरोध पैदा हो गया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता प्रयासों से इस गतिरोध को दूर कर दिया गया। युद्धविराम के पहले दिन हमास ने करीब 240 बंधकों में से 24 लोगों को रिहा किया था और इजराइल ने 39 फलस्तीनी कैदियों को छोड़ा था।

हमास ने इजराइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला कर करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला किया। इजराइल और हमास के बीच चार दिवसीय युद्ध विराम के दौरान कुल 50 इजराइली बंधकों और 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है। इजराइल ने कहा है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम की अवधि को एक अतिरिक्त दिन आगे बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : Mumbai 26/11 Attacks : आतंकी हमले की 15वीं बरसी आज, जिंदा बचे इस्राइली बच्चे मोशे के नाना-नानी ने भारत का किया आभार व्यक्त