Javed Akhtar - Amrit Vichar
'अगर वह हमारे लिए गाएंगे तो आभारी रहूंगा', जावेद अख्तर ने की पाकिस्तानी गायक मुअज्जम अली खान की सराहना
नई दिल्ली। मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी गायक मुअज्जम अली खान की गायकी की तारीफ की और उन्हें गाना गाने के लिए आमंत्रित किया। हाल ही में जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर मुअज्जम अली खान का एक वीडियो देखा, जिसने कई लोगों को आकर्षित किया है। कुछ लोगों ने उनकी आवाज को दिवंगत ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह से मिलता-जुलता बताया।
अख्तर ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह मुअज्जम अली खान के गाए गीत "ये नैन डरे डरे" (1964 की फिल्म "कोहरा") को सुनकर प्रभावित हुए। अख्तर ने लिखा, "अभी-अभी मैंने यूट्यूब पर मुअज्जम साहब को 'ये नैन डरे डरे' गाते सुना। क्या वह मुझसे संपर्क कर सकते हैं? अगर वह हमारे लिए कुछ गाने गाएंगे तो मैं आभारी रहूंगा।"
मुअज्जम अली खान अक्सर अपने गाने सोशल मीडिया पर साझा करते हैं और सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर 1.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वह एक अभिनेता और वॉयस-ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उनके गाए "ये नैन डरे डरे" गीत को यूट्यूब पर 65 हजार से ज्यादा व्यूज और दो हजार लाइक्स मिले हैं। वहीं, उनके यूट्यूब चैनल पर 37 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।
ये भी पढे़ं : सलमान अली आगा के नेतृत्व में टी20 सीरीज खेलने न्यूजीलैंड जाएगा पाकिस्तान, युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर
Champions Trophy : 'कट्टरपंथियों की परवाह न करें', रोजा विवाद पर मोहम्मद शमी के समर्थन में बोले जावेद अख्तर
नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान रोज़ा न रखने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे क्रिकेटर मोहम्मद शमी के समर्थन में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर सामने आए हैं। उन्होंने शमी को कट्टरपंथियों की बातों पर ध्यान न देने की सलाह देते हुए टीम की जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शमी को मंगलवार को दुबई में खेले गए मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया था। इस दृश्य के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने शमी की आलोचना करते हुए कहा था कि रमजान के पवित्र महीने में रोजा न रखकर उन्होंने ‘गुनाह’ किया है। जावेद अख्तर ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए शमी को सभी नकारात्मक टिप्पणियों को नजरअंदाज़ करने और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहना की।
उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "शमी साहब, उन कट्टरपंथी मूर्खों की जरा भी परवाह मत कीजिए जिन्हें दुबई की झुलसाने वाली गर्मी में क्रिकेट के मैदान पर आपके पानी पीने से कोई समस्या है। यह उनका मामला नहीं है। आप उस महान भारतीय टीम का हिस्सा हैं जिस पर हम सभी को गर्व है। मेरी शुभकामनाएं आपके और पूरे टीम के साथ हैं।" भारत ने मंगलवार के सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज कर रविवार को होने वाले फाइनल में जगह बना ली है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी।
ये भी पढ़ें : ICC Champions Trophy : 2013 के इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया
मुंबई की अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत की पेशी, जावेद अख्तर ने अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत दिग्गज गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर द्वारा उनके खिलाफ दायर कराए गए मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को  एक विशेष अदालत के समक्ष पेश हुईं। रनौत दोपहर में सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए नामित विशेष मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश हुईं। अख्तर ने 2020 में रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
अख्तर का आरोप है कि टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान रनौत ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। मामले की सुनवाई शुरू में उपनगरीय अंधेरी में एक मजिस्ट्रेट अदालत में हुई थी। रनौत के 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद चुने जाने के बाद इस मामले को सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों के लिए नामित एक विशेष मजिस्ट्रेट अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था।
याचिका में रनौत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया गया है। अदालत ने अख्तर की याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान अभिनेत्री को उसके समक्ष पेश होने का आखिरी मौका दिया था। अख्तर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि रनौत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में मौजूद एक ‘‘गुट’’ का जिक्र करते हुए साक्षात्कार के दौरान उनका नाम घसीटा।
ये भी पढे़ं : ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन पत्नी संग आवास में पाए गए मृत, पुल‍िस कर रही जांच
Deewaar: फिल्म दीवार के पूरे हुए 50 साल, जावेद अख्तर और सलीम खान ने पुरानी यादों को किया ताजा
नई दिल्ली, अमृत विचारः गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर और सलीम खान की फिल्म दीवार को 50 साल पूरे हो गए है। अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दीवार’ को याद करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि समय कितनी तेजी से और चुपचाप गुजर जाता है। एक दौर में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से जानी जाती थी। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं, लेकिन अमिताभ बच्चन और शशि कपूर अभिनीत तथा यश चोपड़ा निर्देशित ‘दीवार’ का एक विशेष स्थान है। उसी वर्ष अगस्त में इस जोड़ी ने एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ दी।
Deewaar was released on 21st January 1975 . Theek pachaas saal pehle . How time passes so quietly and so quickly. It is happening all the time but remains a wonder !!
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) January 21, 2025
जावेद अख्तर ने अपने 80वां जन्मदिन पर ‘एक्स’ पर लिखा कि दीवार 21 जनवरी 1975 को रिलीज हुई थी। ठीक पचास साल पहले। समय कितनी तेजी से और चुपचाप गुजर जाता है। यह हमेशा होता है, लेकिन यह एक आश्चर्य है। निरूपा रॉय, नीतू सिंह और परवीन बॉबी अभिनीत यह फिल्म दशकों से लोगों की चेतना में बनी हुई है और इसके संवाद ‘‘मेरे पास माँ है’’ और ‘‘दावर साहब, मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता’’ आज भी अक्सर याद किए जाते हैं।
‘दीवार’ की कहानी मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले दो गरीब भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। जब वे बड़े होते हैं, तो बड़ा भाई विजय (बच्चन) अपराध की दुनिया में चला जाता है जबकि छोटा भाई रवि (कपूर) एक ईमानदार पुलिस अधिकारी बन जाता है। पिछले साल रिलीज़ हुई प्राइम वीडियो डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘एंग्री यंग मैन’ में अख्तर ने बताया कि फ़िल्म का क्लाइमेक्स क्या होना चाहिए यह सोचने में उन्हें काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। अख्तर ने कहा, ‘‘लोग कहते हैं कि ‘दीवार’ की पटकथा एकदम सही है। हमने इसे एक छोटी सी कहानी से 18 दिनों में विस्तृत रूप में लिखा। फिर मैंने लगभग 20 दिनों में संवाद लिखे।’’
सलीम खान ने कहा, ‘‘लेकिन अभी भी 'अंत' पर काम नहीं कर पाए थे। एक बार स्क्रिप्ट पूरी हो जाने के बाद, हमें पता चल गया कि हम क्लाइमेक्स तक नहीं पहुँच पाए हैं। इसलिए जावेद और मैंने इसे अपने बांद्रा वाले घर पर बैठकर पूरा किया। फिर हम सीधे यश चोपड़ा के घर गए और इसे सुनाया।’’ उन्होंने डॉक्यूमेंट्री सीरीज में याद किया, ‘‘लगभग पांच मिनट तक पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा।’’
सलीम-जावेद ने 1973 की ‘जंजीर’ में अमिताभ बच्चन के विजय के साथ 'एंग्री यंग मैन' की कहानी भी लिखी थी। फिल्म इतिहासकारों और विश्लेषकों का कहना है कि यह जोड़ी देश की नब्ज पर अपनी उंगली रखती थी और ऐसी फिल्में बनाती थी जो लोगों में व्याप्त गहरी निराशा को दर्शाती थीं। बहरहाल, अख्तर ने डॉक्यूमेंट्री में कहा कि ‘दीवार’ की पटकथा लिखते समय वे इस सब से अनजान थे। उन्होंने कहा ‘‘और न ही हमने सोचा कि हमारी कहानियों की सामाजिक-राजनीतिक प्रासंगिकता है। और यह अच्छा है। मुझे बहुत खुशी है कि हम इसके बारे में मासूम थे। क्योंकि हम उसी समाज, उसी दुनिया का हिस्सा थे और हम एक ही हवा में सांस ले रहे थे।’’ उन्होंने ‘एंग्री यंग मैन’ में कहा ‘‘अनजाने में, हम बाकी लोगों के साथ तालमेल बिठा रहे थे। लेकिन क्या यह वास्तव में संयोग है कि 1973 में, हमने एक सतर्क व्यक्ति ('जंजीर' से विजय) बनाया और 1975 में, भारत को आपातकाल का सामना करना पड़ा? क्या उनमें संबंध है या नहीं?’’ डॉक्यूमेंट्री सीरीज में, अमिताभ बच्चन ने ‘दीवार’ की प्रीमियर नाइट में मंदिर के उस दृश्य का वर्णन किया, जिसमें उनका किरदार विजय बड़ा होकर नास्तिक बन जाता है, लेकिन अपनी बीमार माँ के लिए भगवान को उलाहना देते हुए उनसे प्रार्थना करता है। अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘‘मुझे 'दीवार' का प्रीमियर याद है दर्शक थोड़ा हंसे थे, यह बहुत अप्रत्याशित था और उन्हें लगा कि यह किसी तरह का मजाक है। लेकिन उसके कुछ सेकंड बाद ही, वे बस स्तब्ध रह गए।’’ कई सालों तक, ‘दीवार’ की पटकथा को पुणे के ‘फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ में एक बेहतरीन पटकथा के रूप में पढ़ाया जाता था। 1976 में, सलीम-जावेद ने ‘दीवार’ के लिए लेखन श्रेणियों - सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ संवाद और सर्वश्रेष्ठ पटकथा - में सभी फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।
यह भी पढ़ेः Daaku Maharaaj: तेलुगु में सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म हिंदी में धमाल मचाने के लिए तैयार, 24 जनवरी को होगी रिलीज
Javed Akhtar Birthday: 79 वर्ष के हुए जावेद अख्तर, बचपन से ही शायरी से था गहरा नाता
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने शायर और गीतकार जावेद अख्तर आज 79 वर्ष के हो गये। 17 जनवरी 1945 को शायर-गीतकार जां निसार अख्तर के घर जब एक लड़के ने जन्म लिया तो उसका नाम रखा गया ''जादू''। यह नाम जां निसार अख्तर के ही एक शेर की एक पंक्ति ''लंबा लंबा किसी जादू का फसाना होगा'' से लिया गया है। बाद मे जां निसार के यही पुत्र जादू ''जावेद अख्तर'' के नाम से फिल्म इंडस्ट्री में विख्यात हुये। बचपन से ही शायरी से जावेद अख्तर का गहरा रिश्ता रहा।
उनके घर शेरो-शायरी की महफिलें सजा करती थी जिन्हें वह बड़े चाव से सुना करते थे। उन्होंने जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बहुत करीब से देखा था इसलिये उनकी शायरी में जिंदगी के फसाने को बड़ी शिद्दत से महसूस किया जा सकता है। जावेद अख्तर के गीतों की यह खूबी रही है कि वह अपनी बात बड़ी आसानी से दूसरों को समझाते हैं। उनके जन्म के कुछ समय के बाद उनका परिवार लखनऊ आ गया। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ से पूरी की।कुछ समय तक वहां रहने के बाद वह अलीगढ़ आ गये जहां वह अपनी खाला के साथ रहने लगे।
जावेद अख्तर ने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा भोपाल के साफिया कॉलेज से पूरी की लेकिन कुछ दिनों के बाद उनका मन वहां नहीं लगा और वह अपने सपनों को नया रूप देने के लिये वर्ष 1964 में मुंबई आ गये। मुंबई पहुंचने पर जावेद अख्तर को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
मुंबई में कुछ दिनों तक वह महज 100 रुपये के वेतन पर फिल्मों मे डॉयलाग लिखने का काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों के लिये डॉयलाग लिखे लेकिन इनमें से कोई फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल नहीं हुयी। मुंबई में जावेद अख्तर की मुलाकात सलीम खान से हुयी जो फिल्म इंडस्ट्री में बतौर संवाद लेखक अपनी पहचान बनाना चाह रहे थे। इसके बाद वह और सलीम खान संयुक्त रूप से काम करने लगे। वर्ष 1970 में प्रदर्शित फिल्म ''अंदाज'' की कामयाबी के बाद जावेद अख्तर कुछ हद तक बतौर डॉयलाग रायटर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने मे सफल हो गये।
फिल्म ''अंदाज'' की सफलता के बाद जावेद अख्तर और सलीम खान को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये।इन फिल्मों में ''हाथी मेरे साथी, सीता और गीता, जंजीर, यादों की बारात'' जैसी फिल्में शामिल है। सीता और गीता के निर्माण के दौरान उनकी मुलाकात ''हनी ईरानी'' से हुयी और जल्द हीं जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से निकाह कर लिया। अस्सी के दशक में जावेद अख्तर ने हनी इरानी से तलाक लेने के बाद शबाना आजमी से शादी कर ली। वर्ष 1981 में निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा अपनी नई फिल्म सिलसिला के लिये गीतकार की तलाश कर रहे थे।
उन दिनों फिल्म जगत में जावेद अख्तर बतौर संवाद लेखक अपनी पहचान बना चुके थे। यश चोपड़ा ने जावेद अख्तर से फिल्म सिलसिला के गीत लिखने की पेशकश की। फिल्म ''सिलसिला'' में जावेद अख्तर के गीत ''देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुये और ये कहां आ गये हम..'' श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुये। फिल्म सिलसिला में अपने गीत की सफलता से उत्साहित जावेद अख्तर ने गीतकार के रूप में भी काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत लिखकर जन जन के हृदय के तार झनझनाये।
वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया के बाद सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी अलग हो गयी। इसके बाद भी जावेद अख्तर ने फिल्मों के लिये संवाद लिखने का काम जारी रखा। जावेद अख्तर को मिले सम्मानों को देखा जाये तो उन्हे उनके गीतों के लिये आठ बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष 1999 मे साहित्य के जगत मे जावेद अख्तर के बहुमूल्य योगदान को देखते हुये उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया। वर्ष 2007 में उनको पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। उनको उनके गीत के लिये साज, बार्डर, गॉडमदर, रिफ्यूजी और लगान के लिये नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। जावेद अख्तर आज भी गीतकार के तौर पर फिल्म जगत को सुशोभित कर रहे है।
ये भी पढ़ें:- शाहरुख खान को लेकर ‘इंशाअल्लाह’ बनायेंगे संजय लीला भंसाली
मशहूर शायर मुनव्वर राना के जनाजे में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जावेद अख्तर, सभी दिखे गमजदा, VIDEO
लखनऊ। मशहूर शायर मुन्नव्वर राना का कल देर रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आज उनके जनाजे को कंधा देने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मशहूर लेखक जावेद अख्तर भी उनके जनाजे के कार्यक्रम के पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।
इस मौके पर सपा प्रमुख ने कहा कि वो इस दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं। वहीं इस मौके पर फिल्म जगत के मशहूर लेखक जावेद अख्तर भी मुनव्वर राणा को श्रद्धांजलि व जनाजे के कार्यक्रम में मौजूद रहे। वो काफी दुखी दिखाई दे रहे थे। उन्होंने मशहूर शायर के जनाजे को कांधा भी दिया। इस दौरान लोक काफी शोक संतृप्त नजर आए। लोग कुछ मंत्र पढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, नेता और फिल्म जगत के कई लोग मौजूद रहे।
लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राना के जनाजे में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जावेद अख्तर pic.twitter.com/nB3K0Mijub
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 15, 2024
लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राना के जनाजे में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जावेद अख्तर pic.twitter.com/CRJa7C1rcM
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 15, 2024
यह भी पढे़ं: प्राण-प्रतिष्ठा: राम मंदिर ने लुभाया, 15 दिन में बिके आठ सौ से अधिक प्रतिरुप, भगवा टोपी, रामध्वज की बढ़ी मांग
मुजफ्फरनगर के स्कूल में बच्चे की पिटाई मामले में बोले जावेद अख्तर और रेणुका शहाणे, कार्रवाई की मांग
मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक विद्यालय में एक बच्चे की कथित पिटाई की घटना के बाद पटकथा लेखक जावेद अख्तर, अभिनेत्री रेणुका शहाणे सहित फिल्मी जगत के कई लोगों ने शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक निजी स्कूल की अध्यापिका छात्रों से मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कह रही हैं।
वीडियो में अध्यापिका को समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते भी सुना जा सकता है। इस घटना को लेकर कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया मंच "एक्स" (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मुझे उम्मीद है कि शिक्षक को "तुरंत निलंबित" कर दिया जाएगा। उन्होंने लिखा, "एक शिक्षिका द्वारा कक्षा के छोटे बच्चों को आठ साल के बच्चे को बारी-बारी से थप्पड़ मारने का आदेश देना मानसिक दिवालियापन का प्रदर्शन है। मुझे आशा है कि उसे तुरंत निलंबित कर दिया जाएगा और इस घृणित घटना की जांच शुरू की जाएगी।"
अभिनेत्री शहाणे ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि उस शिक्षिका को सलाखों के पीछे होना चाहिए, लेकिन हो सकता है कि इसके बजाय, उसे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक का पुरस्कार मिल जाए। इसके अलावा, प्रकाश राज, स्वास्तिक मुखर्जी, कॉमेडियन वीर दास ने भी इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
शुक्रवार को सामने आए वीडियो में दिखाया गया है कि शिक्षिका खुब्बापुर गांव के एक निजी स्कूल के कक्षा दो के विद्यार्थियों को एक बच्चे को कथित तौर पर मारने के लिए कह रही हैं। शिक्षिका की पहचान तृप्ति त्यागी के रूप में हुई है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने शनिवार को त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- भावी पीढ़ियों को भारत की सफलता की याद दिलाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: अमित शाह
पाकिस्तान में दिया बयान इतना बड़ा बन जाएगा, अंदाजा नहीं था...जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। आसान से शब्दों और छोटे-छोटे जुमलों में बहुत बड़ी बात कह देना जावेद अख्तर का अंदाज रहा है। उनका लेखन किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हाल ही में पड़ोसी मुल्क में कही गई उनकी एक जरा सी बात ने तूफान खड़ा कर दिया है और जावेद अख्तर का कहना है कि उन्हें खुद नहीं पता था कि उन्होंने कोई इतनी बड़ी बात कह दी है। दरअसल वह ‘फैज फेस्टिवल’ में शिरकत करने पाकिस्तान में लाहौर गए थे और वहां बातचीत के दौरान उनसे कहा गया कि भारत के कलाकारों को पाकिस्तान में जितना प्यार और अपनापन मिलता है, पाकिस्तान के कलाकारों को भारत में उस तरह से नहीं अपनाया जाता। इसपर जावेद अख्तर ने अपने अंदाज में जवाब दिया कि मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं और अगर इस बात को लेकर आम हिंदुस्तानी के दिल में शिकायत है तो आपको इसका बुरा नहीं मानना चाहिए।
जावेद अख्तर की बात को पाकिस्तानियों ने दिल पर ले लिया और बुरा मान गए। दिलचस्प बात यह रही कि जावेद अख्तर के इस बयान पर वहां मौजूद लोगों ने उस वक्त तो तालियां बजाईं, लेकिन फिर नाराज हो गए और कुछ लोगों ने यहां तक कह डाला कि जावेद अख्तर को पाकिस्तान का वीजा नहीं दिया जाना चाहिए था। तूफान अभी थमा नहीं है और इस पूरे विवाद पर जावेद अख्तर का कहना है कि उन्हें खुद नहीं पता था कि उनकी कही बात से पाकिस्तान से खलबली मच जाएगी। एक चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जो बयान उन्होंने दिया, वह 'इतना बड़ा' बन जाएगा, इसका उन्हें भी नहीं पता था, पर इतना जरूर है कि इसे लेकर वह पहले से स्पष्ट थे कि वहां जाकर साफगोई से अपनी बात कहेंगे और उन्होंने वही किया। जावेद अख्तर की ज़ुबान, कलम और जहन की साफगोई ही उन्हें आला दर्जे का इंसान और एक मुकम्मल फनकार बनाती है।
उन्होंने हिंदी सिनेमा में लेखकों का कद बढ़ाया और सलीम खान के साथ मिलकर यह साबित कर दिया कि एक उम्दा कहानी और चुस्त पटकथा ही किसी भी फिल्म की सफलता की गारंटी होती है। इन दोनों ने मिलकर 24 फिल्मों की पटकथा लिखी जिसमें से 20 सुपरहिट रहीं। जावेद अख्तर का फिल्मी सफर, उनका काम और उन्हें मिले सम्मान हिंदी सिनेमा के इतिहास का हिस्सा हैं। उनके निजी जीवन की बात करें तो जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ। लेखन का हुनर उन्हें अपने पिता जां निसार अख्तर और मां सफिया से मिला, जो उर्दू की मशहूर लेखिका थीं। उनके दादा और परदादा भी लेखन में अच्छा खासा दखल रखते थे। हालांकि विरासत से ज्यादा हालात की दुष्वारियों ने उनके इस जन्मजात हुनर को कुंदन बनाने का काम किया। जावेद बहुत छोटे थे, जब उनकी मां का निधन हो गया। उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली। जावेद कुछ अर्सा भोपाल में रहने के बाद अपने नाना नानी के पास लखनऊ भेज दिए गए और कुछ अर्सा अलीगढ अपनी मौसी के यहां भी रहे। लखनऊ में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वह भोपाल लौट आए और सैफिया कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की।
जावेद अख्तर 1964 में कुछ बनने का इरादा लेकर मुंबई चले गए। उनके पिता का घर मुंबई में ही था, लेकिन पिता के साथ विचारों का टकराव होने के कारण उन्होंने अपने दम पर कुछ बनने का फैसला किया। हकीकत यह थी कि उस वक्त न तो मुंबई में उनका कोई ठिकाना था और न ही आमदनी का कोई जरिया। जेब में चंद रूपए आखिर कब तक चलने वाले थे। एक अर्सा संघर्ष और छोटे-मोटे काम करने के बाद नवंबर 1969 में उन्हें काम मिलना शुरू हुआ। उसके बाद का फिल्मी दुनिया का सफर किसी परिकथा से कम नहीं। उन्होंने सलीम खान के साथ जोड़ी बनाई और 1971 से 1982 तक हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दीं। खुद उनके शब्दों में, ‘‘छह वर्षों में एक के बाद एक लगातार बारह सुपर हिट फ़िल्में, पुरस्कार, तारीफें, अखबारों और मैगज़ीनों में इंटरव्यू, तस्वीरें, पैसा और पार्टियाँ, दुनिया के सफ़र, चमकीले दिन, जगमगाती रातें- जिंदगी एक टेक्नीकलर ख़्वाब है।
सलीम-जावेद की जोड़ी हालांकि बाद टूट गई और दोनों ने एक साथ काम करना छोड़ दिया, लेकिन इन दोनों ही बेहतरीन लेखकों की कलम का जादू लगातार चलता रहा। इसी दौरान जावेद अख्तर की जिंदगी में एक और मोड़ आया, जब 1979 में उन्होंने अपने पिता की मौत के तीन बरस बाद शायरी का रूख किया और इस तरह अपने मरहूम शायर पिता से लाख शिकायतों के बाद उनके बागी बेटे ने उनकी विरासत को अपना लिया। जावेद ने अपनी किताब में लिखा है, लड़कपन से जानता हूं कि चाहूं तो शायरी कर सकता हूं मगर आज तक की नहीं है। ये भी मेरी नाराज़गी और बग़ावत का एक प्रतीक है। 1979 में पहली बार शेर कहता हूं और ये शेर लिखकर मैंने अपनी विरासत और अपने बाप से सुलह कर ली है।
फिल्म सीता और गीता के सेट पर जावेद अख्तर की मुलाकात हनी ईरानी से हुई और चार महीने के भीतर दोनों ने शादी कर ली। हनी ईरानी से उनके दो बच्चे फरहान और जोया हैं, जो फिल्म उद्योग के जाने माने नाम हैं। जावेद अख्तर और हनी ईरानी 1983 में एक दूसरे से अलग हो गए हालांकि दोनों ने बड़े दोस्ताना अंदाज में एक दूसरे का साथ छोड़ने का फैसला किया और अलग होने के बाद भी अच्छे दोस्तों का रिश्ता निभाते रहे और अपने बच्चों के अच्छे माता-पिता साबित हुए। जावेद ने शबाना आजमी के साथ दोबारा घर बसा लिया। इतने कामयाब करियर, मान सम्मान और धनदौलत हासिल करने के बाद एक इंसान को अपने आप से जितना खुश होना चाहिए, जावेद अख्तर उतने खुश हैं नहीं।
उन्होंने इस बारे में अपनी किताब में लिखा है, आज इतने बरसों बाद अपनी ज़िंदगी को देखता हूं तो लगता है कि पहाड़ों से झरने की तरह उतरती, चट्टानों से टकराती, पत्थरों में अपना रास्ता ढूंढती, उमड़ती, बलखाती, अनगिनत भंवर बनाती, तेज़ चलती और अपने ही किनारों को काटती हुई ये नदी अब मैदानों में आकर शांत और गहरी हो गई है। उन्होंने अपनी किताब में लिखा, ऐसा तो नहीं है कि मैंने ज़िंदगी में कुछ किया ही नहीं है लेकिन फिर ये ख़्याल आता है कि मैं जितना कर सकता हूं उसका तो एक चौथाई भी अब तक नहीं किया और इस ख़्याल की दी हुई बेचैनी जाती नहीं। बहरहाल जावेद अख्तर के कद का इंसान भले अपनी कामयाबियों से संतुष्ट न हों, उनकी कलम का जादू आने वाली सदियों तक कायम रहेगा।
ये भी पढ़ें :  Mrs. Chatterjee Vs Norway Real Story : मां से छीन रहे थे उसकी ममता, दिल दहला देगी रील पर ये रियल स्टोरी
बच्चों पर शायरी न थोपें, उन्हें अपने साथ मुशायरों में ले जाएं : जावेद अख्तर
कोलकाता।  जाने-माने शायर और गीतकार जावेद अख्तर का मानना है कि अगर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे कविताओं को पसंद करें तो वे इसे उन पर थोपे नहीं, बल्कि उन्हें अपने साथ मुशायरों व कवि सम्मेलनों में लेकर जाएं जिससे उनमें इसके प्रति दिलचस्पी पैदा हो।
अख्तर से यहां टाटा स्टील कोलकाता लिटरेरी मीट के एक सत्र में एक महिला ने पूछा कि बच्चों में कविता के प्रति प्रेम कैसे जगाएं जिस पर पद्म भूषण से सम्मानित 78 वर्षीय गीतकार ने कहा, आपको उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है। वे शायद न सुनें। जो आप करेंगे, वे भी वही करेंगे। अगर आप कविताओं को गहराई से पसंद करते हैं, अगर आप कवि सम्मेलनों व मुशायरों में जाते हैं तो आपके बच्चों में भी खुद-ब-खुद दिलचस्पी पैदा हो जाएगी।
यह पूछे जाने पर कि क्या उर्दू गीतों के रचयिता के तौर पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किसी उत्तराधिकारी को तैयार किया जाना चाहिए तो अख्तर ने कहा, सरहद के दोनों ओर- भारत और पाकिस्तान- में बहुत से युवक युवतियां हैं। उनमें से कुछ तो 18 साल के आसपास हैं जिन्होंने उत्साह और उम्मीदें दिखाई हैं। मैं उनकी रचनाओं को यूट्यूब पर देखता हूं जो मुझे प्रेरित करती हैं। उन्हें इस बात की जरूरत नहीं है कि मैं उन्हें प्रेरित करूं।
ये भी पढ़ें : Pathaan Film: विरोध के बावजूद 'पठान' की बादशाहत बरकरार, 300 शो बढ़ाए गए
हर धर्म का अपना सेंसर बोर्ड हो, 'बेशरम रंग’ विवाद पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान
मुंबई। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के शाहरुख खान अभिनीत फिल्म पठान के निर्माताओं से फिल्म के गाने बेशरम रंग के दृश्यों में बदलाव करने के लिए कहे जाने की खबरों के बीच गीतकार-लेखक जावेद अख्तर ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को फिल्म प्रमाणन निकाय में भरोसा करने की जरूरत है, जिसके पास यह तय करने का अधिकार है कि फिल्म का अंतिम रूप क्या होगा।
ये भी पढ़ें:-भोजपुरी एक्टर निरहुआ की फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' इस दिन होगी रिलीज
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म पठान का ट्रेलर जारी होने से एक दिन पहले अख्तर ने यह बयान दिया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को केंद्र सरकार के अधीन एक विभाग के रूप में संदर्भित करते हुए अख्तर (77) ने सोमवार को कहा कि मैं यह फैसला नहीं कर सकता कि गीत गलत है या सही। इसके लिए हमारे पास एक एजेंसी है।
सरकार और समाज के कुछ लोग हैं जो फिल्म देखते हैं और तय करते हैं कि क्या दिखाया जाना चाहिए और क्या नहीं। अख्तर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें उनके द्वारा फिल्म को दिए जाने वाले प्रमाण पत्र, हटाए गए दृश्यों और अंतिम फैसले पर भरोसा करना चाहिए। खबरों के अनुसार, सीबीएफसी ने फिल्म निर्माण कंपनी यश राज फिल्म्स को गीत बेशरम रंग में बदलाव करने और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ और प्रधानमंत्री कार्यालय के सभी उल्लेखों को फिल्म से हटाने का सुझाव दिया है।
फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। गीत बेशरम रंग में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के भगवा रंग के कपड़े पहनने को लेकर कई लोगों के नाराजगी जाहिर करने और इसे धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने वाला बताने के बाद से ही फिल्म को लेकर विवाद जारी है।
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिछले सप्ताह ही अहमदाबाद के वस्त्रपुर इलाके में स्थित एक मॉल में हंगामा किया था और फिल्म पठान के पोस्टर फाड़ दिए थे। फिल्म के खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों के इस तरह के विरोध पर किए सवाल के जवाब में अख्तर ने कहा कि यह असामाजिक तत्व नहीं बल्कि नेता थे जिन्होंने गीत पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि कोई असामाजिक तत्व नहीं हैं, मंत्री ऐसी बातें कर रहे हैं। असामाजिक तत्वों के बारे में भूल जाओ। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने यह कहा है।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गीत में दीपिका पादुकोण के एक दृश्य को पिछले महीने आपत्तिजनक करार दिया था और कहा था कि सरकार इस बात पर विचार करेगी कि फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी जाए या नहीं। मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने भी इस्लाम को गलत तरीके से पेश करने के लिए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
अख्तर ने कहा कि अगर वह (मंत्री) सोचते हैं कि मध्य प्रदेश के लिए एक अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए, तो उन्हें अलग से फिल्म देखनी चाहिए। अगर वे केंद्र के फिल्म प्रमाणन से नाखुश हैं, तो हमें इस पर कुछ नहीं बोलना चाहिए। यह उनके और केंद्र के बीच की बात है। हाल ही में गठित धर्म सेंसर बोर्ड के बारे में पूछे जाने पर लेखक ने कहा कि हर धर्म का अपना सेंसर बोर्ड होना चाहिए।
ये भी पढ़ें:-Pathaan Official Trailer : धांसू एक्शन...जबर डायलॉग...आतंकी हमले से देश को बचाने निकले पठान
जान्हवी कपूर की फिल्म मिली का गाना सुन ए मिली रिलीज, 04 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म मिली का गाना सुन ए मिली रिलीज हो गया है। जान्हवी फिल्म मिली में मिली का किरदार निभा रही हैं। मिली में जाह्नवी कपूर, मनोज पाहवा और सनी कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म मिली का गाना ‘सुन ए मिली’ रिलीज हो गया है। इस गीत को जावेद अख्तर ने लिखा है और इसकी धुन ए.आर. रहमान ने बनाई है।
ये भी पढ़ें- Video: उर्फी जावेद ने टॉपलेस होकर फैंस को दी दिवाली की बधाई! भड़क गए यूजर्स
गीत को आवाज विशाल मिश्रा ने दी है। ‘मिली’ वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म ‘हेलन’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशिक मुत्थुकुट्टी ज़ेवियर ने ही निर्देशित किया है। मिली का स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 04 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढे़ं- इस दिन डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र
जावेद अख्तर उर्दू गजलों के मशहूर नामों में से एक हैं और उन्होंने कई फिल्मी गीत भी लिखे हैं। पेश हैं जावेद अख्तर की गजलों से मशहूर शेर…
ज़रा सी बात जो फैली तो दास्तान बनी
वो बात ख़त्म हुई दास्तान बाक़ी है
यह भी पढ़ें- सौभाग्य न सब दिन होता है, देखें आगे क्या होता है – रामधारी सिंह दिनकर
बंध गई थी दिल में कुछ उम्मीद सी
ख़ैर तुम ने जो किया अच्छा किया
छोड़ कर जिस को गए थे आप कोई और था
छोड़ कर जिस को गए थे आप कोई और था
अब मैं कोई और हूँ वापस तो आ कर देखिए
अक़्ल ये कहती दुनिया मिलती है बाज़ार में
दिल मगर ये कहता है कुछ और बेहतर देखिए
तू तो मत कह हमें बुरा दुनिया
तू तो मत कह हमें बुरा दुनिया
तू ने ढाला है और ढले हैं हम
तब हम दोनों वक़्त चुरा कर लाते थे
अब मिलते हैं जब भी फ़ुर्सत होती है
तुम फ़ुज़ूल बातों का दिल पे बोझ मत लेना
तुम फ़ुज़ूल बातों का दिल पे बोझ मत लेना
हम तो ख़ैर कर लेंगे ज़िंदगी बसर तन्हा
ग़लत बातों को ख़ामोशी से सुनना हामी भर लेना
बहुत हैं फ़ाएदे इस में मगर अच्छा नहीं लगता
दर्द के फूल भी खिलते हैं बिखर जाते हैं
दर्द के फूल भी खिलते हैं बिखर जाते हैं
ज़ख़्म कैसे भी हों कुछ रोज़ में भर जाते हैं
मैं पा सका न कभी इस ख़लिश से छुटकारा
वो मुझ से जीत भी सकता था जाने क्यूँ हारा
हमारे दिल में अब तल्ख़ी नहीं है
हमारे दिल में अब तल्ख़ी नहीं है
मगर वो बात पहले सी नहीं है
यह भी पढ़ें- कॉमेडी, रोमांटिक से भरपूर हैं ये पुस्तकें, जानिए प्रसिद्ध किताबों के बारे में