Manipur - Amrit Vichar

मणिपुर में नई सरकार के गठन के महज 24 घंटे बाद फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय में भारी रोष
मणिपुरः मणिपुर में लंबे समय से चली आ रही जातीय अशांति के बीच राष्ट्रपति शासन हटने और नई सरकार बनने के तुरंत बाद राज्य में एक बार फिर तनाव और हिंसा की लहर दौड़ गई है। बुधवार को युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में बनी नई सरकार के शपथ ग्रहण के महज एक दिन बाद गुरुवार को कुकी-ज़ो बहुल चुराचांदपुर जिले में भारी विरोध प्रदर्शन हुए, जो हिंसक झड़पों में बदल गए।

क्या है विवाद की जड़?

नई सरकार में कुकी-ज़ो समुदाय की भाजपा विधायक नेमचा किपगेन को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से उनके अपने समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया है। नेमचा किपगेन ने नई दिल्ली के मणिपुर भवन से वर्चुअल रूप से शपथ ली, जबकि अन्य कुकी-ज़ो विधायकों ने इंफाल में शपथ समारोह में हिस्सा लिया। कई कुकी संगठनों ने इसे 'गद्दारी' करार देते हुए अपने विधायकों को सरकार में शामिल न होने की चेतावनी दी थी। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि जातीय हिंसा और विस्थापन की पीड़ा के बीच राजनीतिक भागीदारी उनके हितों के खिलाफ है।

चुराचांदपुर में क्या हुआ?

तुइबोंग इलाके में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर टायर जलाए, नारेबाजी की और नेमचा किपगेन के खिलाफ नारे लगाए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। पथराव के जवाब में भीड़ ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिससे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है, लेकिन इलाका पूरे दिन तनावपूर्ण रहा।

बंद और आगे के आह्वान

कुकी-ज़ो संगठनों के जॉइंट फोरम ऑफ सेवन (JF7) ने कुकी-ज़ो बहुल क्षेत्रों में 12 घंटे के 'पूर्ण बंद' का आह्वान किया है। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं, और समुदाय के कुछ संगठनों ने विधायकों को कड़ी चेतावनी दी है।

मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जारी हिंसा ने सैकड़ों लोगों की जान ली है और हजारों को बेघर किया है। राष्ट्रपति शासन के बाद नई सरकार को शांति बहाल करने की उम्मीद थी, लेकिन यह घटना दर्शाती है कि जातीय तनाव अभी भी गहरा है और राजनीतिक कदमों से स्थिति और जटिल हो सकती है।

21 जनवरी : पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस
नई दिल्लीः इतिहास में 21 जनवरी की तारीख बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। भारत के संघीय इतिहास में इस दिन का महत्व इसलिए भी है, क्योंकि इसी दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का गठन हुआ था। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। देश दुनिया के इतिहास में 21 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1924 : ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी। पार्टी के नेता रैम्जे मैक्डोनाल्ड देश के प्रधानमंत्री बने।

1924 : बोलशेविक क्रांति का नेतृत्व करने वाले और 1917 से 1924 के बीच सोवियत संघ के पहले प्रमुख व्लादिमीर लेनिन का निधन।

1945 : महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जापान के तोक्यो में निधन।

1950 : तपेदिक से तीन साल की लंबी लड़ाई के बाद अंग्रेजी के चर्चित लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु।

1958 : कॉपीराइट कानून प्रभाव में आया।

1961 : महारानी एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबरा नयी दिल्ली पहुंचे।

1963 : हिंदी साहित्य के जाने-माने उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।

1972 : मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य का गठन।

1976 : फ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से तैयार सुपरसोनिक गति वाले वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की। इसके बाद दुनिया में तेज रफ्तार विमानों के निर्माण की होड़ लग गई।

1983 : प्रथम भारतीय एडमिरल आर डी कटारी का निधन।

1996 : स्वायत्त फलस्तीन के पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित।

1996 : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत।

2008 : भारत ने इजराइल के एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर इसे पोलर आर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया।

2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना के प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुघर्टनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत।

2024: यूक्रेन के एक बाजार में मिसाइल हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत। 2025: तुर्किये के 'स्की रिसॉर्ट' में होटल में आग लगने से 66 लोगों की मौत, 51 घायल।

संपादकीय : त्रिपक्षीय वार्ता ही समाधान
उत्तर–पूर्व भारत एक बार फिर ऐसे मोड़ पर खड़ा दिखाई देता है, जहां छोटी-सी चिंगारी बड़े राजनीतिक और सामाजिक विस्फोट का रूप ले सकती है। एक ओर पड़ोसी बांग्लादेश में अस्थिरता और हिंसा का माहौल है, दूसरी ओर मणिपुर अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। ऐसे समय में कार्बी आंगलोंग में भड़की हिंसा को हल्के में लेना एक गंभीर भूल होगी। यह घटना केवल एक स्थानीय विवाद नहीं, बल्कि उत्तर–पूर्व की संवेदनशील राजनीतिक-सामाजिक संरचना की चेतावनी है।

कार्बी आंगलोंग, जो भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के तहत एक स्वायत्त क्षेत्र है, लंबे समय से भूमि, पहचान और अधिकारों के प्रश्नों से जूझता रहा है। हालिया हिंसा का केंद्र ग्रामीण चारागाह रिज़र्व और पेशेवर चारागाह रिज़र्व की ज़मीन से कथित अवैध कब्ज़े हटाने की मांग रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अन्य राज्यों से आए ‘बाहरी लोगों’ ने आरक्षित भूमि पर कब्ज़ा कर लिया है।

सवाल यह है कि यह कब्ज़ा अचानक नहीं हुआ; वर्षों की प्रशासनिक शिथिलता, राजनीतिक संरक्षण और निगरानी की कमी ने इसे संभव बनाया। जब ऐसे मामलों को समय रहते नहीं सुलझाया जाता, तो असंतोष अंततः हिंसा का रास्ता पकड़ता ही है। भाजपा के नेतृत्व वाली कार्बी आंगलोंग स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य के घर को आग लगाने की घटना इस हिंसा को और गंभीर बना देती है। यह सत्ता-संरचना पर सीधा हमला है। इससे यह आशंका जन्मती है कि यह संघर्ष केवल दो सामाजिक गुटों तक सीमित नहीं है, इसके पीछे राजनीतिक हस्तक्षेप, उकसावे या साजिश की भूमिका भी है, क्योंकि भूमि और पहचान के मुद्दे अक्सर यहां राजनीतिक मोहरे बनते रहे हैं।

जब लोग 15 दिनों से शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे, तब संवाद के ज़रिए समाधान क्यों नहीं निकाला गया? प्रशासन की ऐसी विफलता हिंसा को न्योतती है। अवैध रूप से रह रहे लोगों को बेदखल करने की मांग सैद्धांतिक रूप से जायज़ हो सकती है। इसे संवैधानिक और न्यायिक दायरे में रहकर ही पूरा किया जा सकता है। अदालतों के हस्तक्षेप और मानवाधिकारों की अनदेखी से स्थिति और विस्फोटक हो सकती है।

कार्बी आंगलोंग का पश्चिमी हिस्सा पहले भी हिंसा का गवाह रहा है। यह तथ्य बताता है कि मूल समस्याओं- भूमि प्रबंधन, स्वायत्त संस्थाओं की क्षमता और स्थानीय-बाहरी संतुलन को ईमानदारी से नहीं सुलझाया गया। राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और हाई-लेवल मॉनिटरिंग तात्कालिक शांति के लिए आवश्यक है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं हो सकता। पुलिस अफसरों के तबादले प्रशासनिक संदेश तो देते हैं, पर भरोसा तभी बनेगा जब निष्पक्ष जांच और जवाबदेही हो।

स्थानीय समुदाय, प्रशासन और राजनीतिक प्रतिनिधियों के बीच सरकार द्वारा प्रस्तावित त्रिपक्षीय वार्ता यदि ईमानदारी से की जाए, तो यह समाधान की दिशा में सार्थक कदम हो सकती है। इसके साथ-साथ ज़रूरत है पारदर्शी भूमि सर्वेक्षण, कानूनी प्रक्रिया के तहत पुनर्वास नीति और स्वायत्त परिषदों को वास्तविक निर्णय-सामर्थ्य देने की। उत्तर–पूर्व में शांति केवल बंदूक और बल से नहीं, बल्कि संवाद, संवैधानिक संवेदनशीलता और समयबद्ध न्याय से ही स्थापित हो सकती है।

Bareilly: एक करोड़ की मार्फिन और 40 लाख की अफीम पकड़ी...पांच तस्कर गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। यूपी और दूसरे राज्यों तक फैले नशा तस्करी गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास के एक करोड़ रुपये की मार्फिन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक मणिपुर से स्मैक लाकर बरेली और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। गिरोह का एक सदस्य फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने जिन तस्करों को पकड़ा उनमें ग्राम ताजपुर नवदिया थाना भमौरा के रहने वाले भूपराम और प्रमोद शामिल है। पूछताछ पता चला कि भूपराम और प्रमोद की मुलाकात कुछ समय पहले दातागंज बदायूं में नवनीत नाम के शख्स से हुई थी। नवनीत पहले भी नशा तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। मजदूरी करने वाले प्रमोद और भूपराम को नवनीत ने ही सब्ज बाग दिखाकर नशा तस्करी की तरफ धकेला। उसने दोनों को मजदूरी छोड़ नशा तस्करी में पैसा लगाने को कहा। नवनीत दोनों के साथ मणिपुर से मार्फिन क्रूड पाउडर के रूप में लाते हैं।  मणिपुर में ये आसानी से मिल जाती है। इसकी मांग बरेली और आसपास के जिलो में काफी है। ये लोग क्रूड पाउडर और अफीम मिलाकर स्मैक तैयार करते थे।

दो बार मणिपुर से थोड़ा- थोड़ा माल लाकर बरेली चुके थे। जिससे काफी मुनाफा हुआ। भूपराम, प्रमोद और नवनीत तीनों ने मिलकर नशे की कमाई से खूब ऐश किया। इस बार भी एक ग्राहक से तीनों की डीलिंग चल रही थी। शुक्रवार की देर रात ग्राहक आने वाला था, जिसका ये लोग इंतजार कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो धाबा बोल दिया। सतीपुर के पास से भूपराम और प्रमोद को पकड़ा। जबकि नवनीत मौके से फरार हो गया। तस्करों के पास से पुलिस ने 01 किलो 11ग्राम अवैध मार्फिन बरामद की। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये है। फरार नवनीत की पुलिस तलाश कर रही है।

पंजाब बेचने जा रहे थे अफीम पुलिस ने पकड़ा
बरादरी पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले ग्राम ढका थाना विशारतगंज के रहने वाले राजेश और सतीश समेत सतेन्द्र निवासी ग्राम ताजपुर नवदिया थाना भमौरा को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 01 किलो 657 ग्राम अफीम बरामद हुई जिसकी बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई। एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं, मजदूरी में कमाई नहीं होने की वजह से झारखण्ड से अफीम लाकर कॉम्पलान आदि मिलाकर पंजाब में बेचने का धंधा शुरू किया। ग्राहक ढूंढने का काम सतेन्द्र करता है। सतीश कश्यप और राजेश कश्यप झारखंड से अजय सिंह के साथ मिलकर अफीम लाने का काम करते थे। शुक्रवार को डोहरा चौराहे डबल डेकर बस पकड़कर पंजाब अफीम बेचने की तैयारी में थे। मगर पुलिस ने पकड़ लिया। अजय मौके से फरार हो गया।

Manipur Drone Survey: मणिपुर पुलिस ने अफीम की खेती का शुरू हुआ ड्रोन सर्वेक्षण
इंफाल। मणिपुर पुलिस ने वन अधिकारियों की सहायता और खाबुंग गांव के चेयरमैन के सहयोग से मंगलवार को सेनापति जिले के ऊपरी और निचले खाबुंग गांवों में अवैध अफीम की खेती का पता लगाने के लिए ड्रोन का उपयोग कर हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण से पता चला कि लगभग 13 हेक्टेयर वन भूमि अफीम की खेती के लिए साफ़ की गई है और कई हिस्सों में पहले ही इसकी बुवाई हो चुकी है।

अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को कड़ी चेतावनी देते हुए फ़सल को तुरंत नष्ट करने और आगे की खेती पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इस बीच, सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के लामलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नुंगोई माखा लेईकाई में एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया। संदिग्ध व्यक्ति सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में बाधा उत्पन्न कर रहा था और कथित रूप से लामलाई क्षेत्र में दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को बंद करने की धमकी दे रहा था।

यह भी पढ़ेंः भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को बुरी तरह से धोया, कहा- "अपने ही नागरिकों परकर रहे हैं बमबारी"

सिंगापुर में दीपावली उत्सव... मणिपुर के सांस्कृतिक दल ने दी शानदार प्रस्तुति
सिंगापुर। मणिपुर के एक सांस्कृतिक दल ने सिंगापुर में शनिवार को लिटिल इंडिया परिसर में वार्षिक कार्यक्रम ‘दीपावली लाइट अप’ में प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन षणमुगरत्नम तथा विविध समूहों के 700 प्रतिभागियों ने शिरकत की और इसी के साथ देश में दो महीने तक चलने वाले दीपों के इस त्योहार की शुरुआत हुई।

भारतीय उच्चायोग ने रविवार को कहा, ‘‘भारत से मणिपुरी सांस्कृतिक दल ने समारोह में भाग लिया और मणिपुर की कलाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।’’ इस मंडली को भारतीय उच्चायोग (सिंगापुर) ने आमंत्रित किया था और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने इसे पूरा सहयोग दिया।

उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने भी दीपावली प्रकाश समारोह में भाग लिया। मणिपुर का यह सांस्कृतिक दल रविवार दोपहर को ‘टैम्पाइन्स हब’ के फेस्टिव प्लाजा में भी प्रस्तुति देगा। ‘लिटिल इंडिया’ को सिंगापुर के 60वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के तौरपर 600,000 एलईडी लाइटों से सजाया गया है। यह इलाका दो किलोमीटर तक फैला हुआ है।

सिंगापुरवासी 20 अक्टूबर को दीपावली मनाएंगे और उस दिन यहां आधिकारिक अवकाश रहेगा। समारोह के आयोजक ‘लिटिल इंडिया शॉप ओनर्स एंड हेरिटेज एसोसिएशन’ ने बताया कि परिसर का मुख्य मार्ग ‘सेरांगून रोड’ नौ नवंबर तक 64 दिनों तक शाम सात बजे से आधी रात तक जगमगाता रहेगा।

यह भी पढ़ेंः UP T20 League 2025: यूपी टी20 लीग में काशी रुद्रास ने मारी बाजी, कप्तान की धमाकेदार पारी ने बनाया हीरो

Bareilly: पोस्टमार्टम रिपोर्ट...हार्ट अटैक आने से जेल में स्मैक तस्कर की हुई थी मौत
बरेली, अमृत विचार। मणिपुर से कच्चे माल को लाकर फैक्ट्री में स्मैक बनाने के आरोप में बुधवार को जेल भेजे गए फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के मनकरी गांव निवासी आदेश तिवारी (27) की हार्ट अटैक आने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। जबकि, गुस्साए परिजनों ने मौत के बाद हंगामा करते हुए एसओजी टीम पर अवैध रूप से हिरासत में रखकर पिटाई करने और 10 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

एसओजी और इज्जतनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहल्ला नई बस्ती सराय कस्बा फतेहगंज पश्चिमी निवासी अकरम, आसिफ, जावेद, राशिद, गांव तिलियापुर के हारुन के साथ ही गांव मनकरी निवासी आदेश तिवारी को स्मैक बनाने और उसे सप्लाई करने के आरोप में बुधवार को जेल भेजा था। बंदी आदेश से मिलने के लिए उसके बड़े भाई अंशू और भाभी गौरी गुरुवार को जिला जेल पहुंचे थे। मुलाकात स्थल पर आदेश अपने भाई और भाभी से बातचीत कर रहा था।

इसी दौरान बंदी आदेश की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदेश की मौत पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया और जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शुक्रवार को डॉक्टरों की पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

Bareilly: मणिपुर से कच्चा माल मंगाकर बरेली में तैयार करते थे स्मैक...यहां होता था सप्लाई
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली को मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बनाने में जुटे तस्करों एक और बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। ये गिरोह पूर्वोत्तर के हिंसाग्रस्त राज्य-मणिपुर से कच्छा माल मंगाते थे। मार्फिन मणिपुर से आती थी। तस्कर बरेली में स्मैक बनाकर आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे में इज्जतनगर पुलिस और एसओजी ने करीब 3.5 किलो ग्राम स्मैक पकड़ी है, जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य कोई 3.50 करोड़ आंका गया है।

एसपी सिटी मानुष पारीक के निर्देश पर बरेली में तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि इज्जतनगर के रेलवे रोड नंबर 5 स्थित पुराने खंडहर में स्मैक तस्कर हैं। पुलिस छापा मारा तो यहां 6 तस्कर पकड़े गए, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से 3 किलो 526 ग्राम स्मैक बरामद की। 1.46 लाख रुपये कैश, दो वाहन और स्मैक बनाने का सामान बरामद किया है। अधिकांश तस्कर फतेहगंज पश्चिमी और सीबीगंज क्षेत्र के हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मणिपुर से कच्चा माल मंगाकर बरेली में स्मैक तैयार करने की बात स्वीकार की है।

स्मैक तस्करी में पकड़े गए आरोपियों में फतेहगंज पश्चिमी का अकरम पुत्र बाबू, आसिफ पुत्र अख्तर नई बस्ती, हारून पुत्र हबीबुल्ला तिलियापुर-सीबीगंज, आदेश तिवारी पुत्र सत्यप्रकाश मनकरी फतेहगंज पश्चिमी, राशिद पुत्र असलम फतेहगंज पश्चिमी, जावेद पुत्र अनीस मियां फतेहगंज पश्चिमी शामिल हैं। वहीं, एजाजनगर गौटियां का अफजाल मुहल्ला और फतेहगंज पश्चिमी सराय का उस्मान कुरैशी फरार हो गए।

स्मैक तस्करी के इस गिरोह का मुख्य आरोपी अकरम है। तस्करी के मामले में वो पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह मणिपुर से मार्फिन मंगाकर बरेली में स्मैकर तैयार करता था। स्मैक तैयार होने के बाद दूसरी टीम में शामिल साजन, भूरा और दूसरे सदस्यों के जरिये इसे आसपास के जिलों में खपाया जाता था।

एसएसपी अनुराग आर्य ने तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सराहना पत्र देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से पांच उग्रवादी गिरफ्तार, कई हाईटेक सामान बरामद
इंफाल। मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से जबरन वसूली के आरोप में पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और तेंग्नौपाल जिलों से गिरफ्तारियां की गईं। ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के एक सदस्य को काकचिंग जिले के लैंगमीडोंग मैनिंग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध की पहचान अकोईजाम रॉबिन्सन (51) के रूप में हुई है, जिस पर इंफाल के स्कूलों से जबरन वसूली करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि उसके पास से .32 पिस्तौल जब्त की गई है। प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (नोयोन) के एक सदस्य को थौबल जिले के थौबल मेला ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया, जबकि पीआरईपीएके (प्रो) और पीआरईपीएके के एक-एक सदस्य को तेंग्नौपल जिले के शांगतोंग में भारत-म्यांमा सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल गेम गांव से गिरफ्तार किया गया। इंफाल पूर्वी जिले के बरुनी हिल के खालोंग में एक अलग अभियान में सुरक्षाबलों ने तीन वाहन रेडियो सेट, 13 रेडियो वायरलेस हैंडहेल्ड सेट, सात वायरलेस सेट एंटीना, एक सोलर चार्जर कन्वर्टर और तीन सोलर प्लेट समेत अन्य सामान बरामद किया।

यह भी पढ़ेः Ahmedabad Plane Crash: सरकार ने एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का किया गठन

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवाएं निलंबित, लगा कर्फ्यू
इंफालः मणिपुर में शनिवार रात को भड़की हिंसा के बाद राजधानी समेत पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। मणिपुर पुलिस की वेबसाइट पर रविवार सुबह 6 बजे पोस्ट की गई अधिसूचना के अनुसार आयुक्त-सह-सचिव (गृह) एन अशोक कुमार ने यह जानकारी दी।

मणिपुर सरकार ने घोषणा की कि इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया जा रहा है। अधिसूचना में कहा गया है, “..कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करके लोगों की भावनाओं को भड़काने वाली तस्वीरें, अभद्र भाषा और नफरत भरे वीडियो संदेश प्रसारित करने की आशंका है, जिससे मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है।”

इसमें कहा गया है, “भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के परिणामस्वरूप जानमाल की हानि और/या सार्वजनिक/निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने तथा सार्वजनिक शांति और सांप्रदायिक सद्भाव में व्यापक गड़बड़ी पैदा होने का खतरा है।”

यह भी पढ़ेः मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने BJP से दिया इस्तीफा, लड़ेंगे चुनाव! जानिए क्या है आगे का प्लान?

मणिपुरः मेइती नेता की गिरफ्तारी के बाद जगह-जगह हो रहा प्रदर्शन, कई जिलों में निषेधाज्ञा लागू
इंफालः मणिपुर में मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के एक नेता की गिरफ्तारी की खबरों के बाद हुए विरोध-प्रदर्शनों के बीच इंफाल घाटी के पांच जिलों में शनिवार देर रात निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। बिष्णुपुर जिले में पूर्णतः कर्फ्यू लगा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने नेता की रिहाई की मांग करते हुए क्वाकीथेल और उरीपोक में सड़क के बीचों-बीच टायर और पुराने फर्नीचर जलाए। स्थिति रविवार सुबह भी तनावपूर्ण रही। राजभवन की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और केंद्रीय बलों के कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

अशांत पूर्वोत्तर राज्य में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर इंफाल पश्चिम के जिलाधिकारी द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, ‘‘इंफाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक ने... क्षेत्र में शांति व्यवस्था के गंभीर उल्लंघन, सार्वजनिक शांति बिगड़ने, दंगे या झगड़े होने और असामाजिक तत्वों की गैरकानूनी गतिविधियों के कारण मानव जीवन एवं संपत्तियों को गंभीर खतरे की सूचना दी है।’’

आदेश में लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 की उपधारा दो के तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने तथा लाठी, पत्थर, आग्नेयास्त्र या धारदार हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में बताया गया। राज्य की राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार रात को झड़प हुई। गुस्साई भीड़ ने इंफाल पूर्व जिले के खुरई लामलोंग में एक बस में आग लगा दी। क्वाकीथेल में कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि गोलियां किसने चलाईं।

गिरफ्तार नेता को राज्य से बाहर ले जाए जा सकने संबंधी अपुष्ट खबरें फैलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने तुलीहाल में इंफाल हवाई अड्डे के द्वार का घेराव भी किया। वे हवाई अड्डे के पास सड़कों पर उतर आए और गिरफ्तार नेता को राज्य से बाहर ले जाने के किसी भी संभावित प्रयास को रोकने के लिए सड़क के बीच में सो गए। इस बीच, अरम्बाई तेंगोल के सदस्यों ने गिरफ्तारी के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाला।

यह भी पढ़ेः दिल्ली में नौ साल की मौसूम से हैवानियत के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

मणिपुर में हाई लेवल मीटिंग, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर हुई केंद्रीय गृह सचिव और राज्यपाल की चर्चा
इंफाल। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और उनसे सीमा पर बाड़ लगाने, आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए राहत उपायों तथा राज्य में समग्र कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह सचिव और मणिपुर के राज्यपाल के बीच सोमवार को बैठक हुई जिसमें आसूचना ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन कुमार डेका, मणिपुर के मुख्य सचिव, मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बयान में कहा गया है, ‘‘बैठक में आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के लिए राहत एवं पुनर्वास प्रयासों, सीमा पर बाड़ लगाने और समग्र कानून व्यवस्था की स्थिति सहित राज्य से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया।’’

बयान के अनुसार, बैठक के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों एवं घाटी दोनों में आईडीपी के लिए जारी राहत उपायों की समीक्षा की गई और विस्थापित व्यक्तियों को प्रदान की जा रही वर्तमान सुविधाओं, पुनर्वास प्रयासों की स्थिति और उनके स्थायी पुनर्वास के लिए दीर्घकालिक योजना का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। बैठक में भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने के कार्य में प्रगति और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव और आईबी निदेशक के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने चुराचांदपुर में दो राहत शिविरों में आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों से बातचीत की और दोनों शिविरों की स्थिति का निरीक्षण किया।

टीम ने डोरकास वेंग में राहत केंद्र का दौरा किया, जहां केंद्रीय गृह सचिव ने बच्चों के लिए एक ‘क्रेच’ सुविधा और महिलाओं के लिए सिलाई कार्यक्रम का उद्घाटन किया। टीम ने तुइबोंग में सद्भावना मंडप में एक राहत शिविर का भी दौरा किया, जहां गोविंद मोहन ने शिविर में बच्चों के लिए पुस्तकालय के साथ एक क्रेच का उद्घाटन किया। टीम के साथ मणिपुर के मुख्य सचिव पी.के. सिंह, पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह, चुराचांदपुर के उपायुक्त धरुण कुमार एस और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेः पूर्वोत्तर में बारिश नहीं... तबाही, बाढ़ ने ली 36 लोगों की जान, लाखों बेघर