Kotwali - Amrit Vichar

Bareilly: मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज जमीन प्रकरण में बड़ा खुलासा संभव
बरेली, अमृत विचार। शहर के प्रतिष्ठित मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की बेशकीमती जमीन को लेकर चल रहे कथित कब्जे और लीज घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस विवेचना में जल्द ही कुछ नए नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है, जिनमें एक वकील और एक कारोबारी का नाम भी चर्चा में है।

पुलिस ने जमीन खरीदने वाली फर्म से जुड़े सभी साझीदारों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। आरोप है कि करोड़ों रुपये की कीमत वाली जमीन को लीज के जरिए बेहद कम दामों पर निपटाया गया, जिससे गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। यह मामला तब सामने आया जब डीआईओएस की ओर से गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

इसके बाद से पुलिस ने साक्ष्य संकलन तेज कर दिया है और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं डीआईओएस की शिकायत पर पुलिस ने डॉ. न्यूटन एम परमार, सुनील मसीह और हरीश अरोरा के नाम मुकदमा दर्ज किया था। क्षितिज इंटरप्राइजेज से जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। वहीं जीएसटी विभाग से मिली जानकारी के बाद जांच और तेज कर दी गई है।

इंस्पेक्टर कोतवाली धनंजय पांडे ने बताया कि जांच अभी जारी है और कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले से जुड़ी कोई रिट कोर्ट में दाखिल है या नहीं, जिसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर केस से और नाम भी जोड़े जा सकते हैं।

Uttrakhand: गैस बुकिंग की शिकायत दर्ज कराने के नाम पर पूर्व कुलपति से साइबर ठगी
नैनीताल, अमृत विचार। रसोई गैस व पेट्रोल की किल्लत को अब साइबर अपराधी भी ठगी का माध्यम बनाकर अवसर खोजने लगे है।ठगों ने मल्लीताल निवासी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति बीना साह को गैस बुकिंग के नाम पर 1.91 लाख रुपये की चपत लगा दी।

महिला को ठगी का अहसास तब हुआ जब उसके फोन पर खाते से रकम कटने का संदेश प्राप्त हुआ। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पहला मामला नहीं जब महिला साइबर ठगों का शिकार हुई हो। बीते वर्ष अगस्त में महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 1.47 करोड़ की रकम ठग ली थी।

मल्लीताल गार्डन हाउस निवासी बीना साह ने कोतवाली को दी तहरीर में कहा है कि बीते 20 मार्च को उन्होंने अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से इंडेन गैस की बुकिंग की, लेकिन भुगतान नहीं होने पर उन्होंने पेटीएम के माध्यम से शिकायत कराने की कोशिश की तो एक वाट्सएप नंबर देकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। दिये गए नंबर पर संपर्क करने के बाद उन्हें कई फोन आये व बात करने वाले व्यक्ति ने उनके फोन को स्क्रीन शेयर पर लेकर कुछ प्रक्रिया पूरी कर फोन काट दिया।

जिसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से 84,539 और 9,999 रुपये मोहम्मद फरहान नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रासफर कर लिए गए। 21 मार्च को दोबारा फोन कर उसे झांसे में लेकर दोबारा 96,949 रुपये किसी अंजली के अकाउंट में ट्रासफर कर लिए गए। उन्हें ठगी का अहसास तब हुआ जब उनके फोन पर खाते से रकम कटने के संदेश प्राप्त हुए। महिला का कहना है कि अभी भी उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे है। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कर दिया गया है। मामले की जानकारी साइबर सेल को भी दे दी गई है।

बीते वर्ष अगस्त में डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे 1.47 करोड़
पीड़ित महिला पूर्व में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी है। जो कि नैनीताल में एकाकी जीवन व्यतीत करतीं हैं।महिला से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी का यह पहला मामला नहीं है। बीते वर्ष अगस्त में भी महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 1.47 करोड़ की रकम ठग ली थी। हालांकि, पुलिस की ओर से पूर्व में ही मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार भी किया था। पीड़िता ने बताया कि पुराने मामले को सात माह गुजर चुके है। लेकिन उनके द्वारा गंवाई गई रकम से एक रुपये भी वापस नहीं मिला। मामले में रिकवरी नहीं होने से भी वह आहत नजर आई। अब दोबारा हुई ठगी ने जैसे उन्हें तोड़ कर रख दिया है।

बाराबंकी : नाराज करणी सेना के कार्यकर्ताओं घेरी कोतवाली, निष्पक्ष जांच की मांग
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद सीओ के रहते हुई बातचीत में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई। पुलिस के आश्वस्त करने पर कार्यकर्ता संतुष्ट हुए।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। यहां पर नारेबाजी के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि प्रकरण में बिना समुचित जांच और ठोस साक्ष्यों के मुकदमा दर्ज किया गया है। चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। करणी सेना के प्रदर्शन को देखते हुए रामसनेहीघाट पुलिस ने असंदरा, दरियाबाद, टिकैतनगर व बदोसराय थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया था साथ ही हैदरगढ़ क्षेत्राधिकारी समीर सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने संगठन पदाधिकारियों से शांतिपूर्वक वार्ता की। सीओ जटाशंकर मिश्रा  ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जाएगी।

बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में सावन व अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, वहीं पोस्ट हटाने को लेकर कहासुनी और मारपीट के आरोप भी सामने आए थे, जिसके संबंध में कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

UP: इंस्टाग्राम पर सस्ते आईफोन देने का झांसा देकर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी के गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुस्तफा और साइम निवासी घेर दरिया खान कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने थाना सिविल लाइंस में बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाते थे। वे लोगों को बेहद कम कीमत में आईफोन 15 प्रो और आईफोन प्रो जैसे महंगे फोन मात्र 5000 में बेचने की बात कहते थे। आरोपी अनबॉक्सिंग के फर्जी वीडियो अपलोड कर लोगों का भरोसा जीतते थे। पुलिस के अनुसार अमेजन से आईफोन डिलीवरी का झांसा देकर पीड़ितों से अपने खातों में एडवांस पेमेंट मंगवाते थे।

इसके बाद एटीएम से पैसा निकालकर उस नकदी से क्रिप्टो करेंसी खरीदकर अपने वॉलेट में जमा कर लेते थे। इसके अतिरिक्त लोगों को ऑनलाइन नौकरी का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते, सिम कार्ड और नेट बैंकिंग सक्रिय करवाते थे। इन खातों और सिम कार्ड का उपयोग साइबर धोखाधड़ी की रकम निकालने के लिए किया जाता था।

अब तक साइबर क्राइम पोर्टल पर आईफोन डिलीवरी के नाम पर ठगी की 10 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुस्तफा पुत्र मुसब्बर खान और साइम पुत्र मुसब्बर खान के रूप में हुई है। ये दोनों घेर दरिया खान, नगर पालिका के पीछे, नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ थाना सिविल लाइंस में अपराध संख्या 49/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

तीन आईफोन, चेक बुक, पास बुक समेत काफी सामग्री बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन आईफोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक लैपटॉप, एक आईपैड, दो चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के मोबाइल में 20 से अधिक मोबाइल नंबर, 32 से ज्यादा जीमेल आईडी लॉगिन और कई बैंकिंग व यूपीआई ऐप सक्रिय थे।

Moradabad: दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास, 32 हजार का जुर्माना
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र ठाकुरद्वारा में वर्ष 2016 में नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। न्यायालय ने अभियुक्त यूसुफ पुत्र बसीर निवासी वार्ड नंबर-19, बहेडेवाला को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ 32 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

17 अक्टूबर 2016 को अभियुक्त यूसुफ पर आरोप था कि उसने एक नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर ठाकुरद्वारा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 419/2016 के तहत धारा 363, 376, 506 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान मामले में साक्ष्य संकलित किए गए और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान पुलिस और अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की गई, जिसके चलते अभियुक्त के विरुद्ध आरोप सिद्ध हुए।

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो-1 अविनाश चंद्र मिश्र की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी अधिवक्ता मनोज कुमार वर्मा एवं अभिषेक भटनागर ने मामले की पैरवी की, जबकि विवेचना का दायित्व निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने निभाया।

Moradabad: प्रेमिका से जबरन निकाह कराने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका से जबरन निकाह कराने के विवाद में युवक ने शुक्रवार को जंगल में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों ने प्रेमिका पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सुरजन नगर क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना निवासी 26 वर्षीय दानिश अंसारी पुत्र खलील अहमद 3 महीने पूर्व ही 5 वर्ष के बाद सऊदी अरब से मेहनत मजदूरी कर अपने घर आया था ।बताया जाता है कि गांव की ही नजराना नमक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है सऊदी अरब से लौटे दानिश के साथ 13 अक्टूबर की रात को नजराना के परिवार ने जबरन निकाह कर दिया। जबकि दानिश 10 दिन का समय शादी करने के लिए मांग रहा था ताकि उसके बाहर गए पिता लौट आयें । लेकिन युवती के परिजन व अन्य ने बिना परिवार की सहमति के जबरन निकाह करा दिया ।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सवेरे युवती के परिजनों ने उसके घर पर पहुंचकर उसके परिजनों को बुरा भला कहा जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया । अपनी व परिजनों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका । घर से निकल कर जंगल की ओर गया और अपने खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ मे खांसी का फंदा लटका कर आत्महत्या कर ली । दानिश को घर में न देख परिजनों ने उसकी तलाश की वही उसकी लाश यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से लटकी मिली।

मृतक की मां रहीसा बेगम का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई और लाश को पेड़ से लटकाया गया। पुलिस ने शव पेड़ से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची । फरॅरेसिस टीम मे अस्पताल में पहुंचकर जांच पड़ताल की । मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था । करीब 15 दिन के बाद उसे सऊदी अरब जाना था । छोटे भाई मुर्सलिम आजम, बहन गुलफसा, साहिबा अन्य परिजनों का बुरा हाल था । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bareilly : फर्जी पत्र वायरल करने पर नदीम और नफीस पर मुकदमा दर्ज
बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी मो नदीम खान और नफीस खान की जेल जाने के बाद भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली में दोनों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि 26 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर दोनों ने फर्जी साइन करके पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी निवासी लियाकत ने कोतवाली पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान द्वारा लोगों को धरना देने के लिए बुलाया गया था। इसके एक दिन पूर्व 25 सितंबर की देर शाम को नदीम खान और डा. नफीस खान द्वारा आपसी साजिश करके फर्जी पत्र तैयार करके उसमें उसके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।

इसके बाद दोनों ने खुद भी साइन करके उसे आईएमसी का पदाधिकारी बताकर पत्र को वायरल कर दिया। उस पत्र से पुलिस प्रशासन को गुमराह करके शहर का अमन-चैन खराब करने का काम किया गया। लियाकत ने बताया कि उस दिन वह मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर नहीं गया था। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मो. नदीम खान और नफीस खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

रामपुर गुरुद्वारा प्रकरण : हजारा पक्ष की तहरीर पर 220 लोगों पर मुकदमा दर्ज
बिलासपुर अमृत विचार। गुरुद्वारे में हुए हिंसक संघर्ष के मामले में हजारा परिवार पक्ष ने भी कोतवाली में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें नवाबगंज पक्ष के 20 नामजदों सहित कुल 220 लोगों को आरोपी बनाया गया। 8 गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

मुकदमे के वादी बने सेवादार जितेन्द्र सिंह का कहना है कि सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे षडयंत्र के तहत गुरुद्वारे पर अवैध कब्जा करने की नीयत से भू-माफिया व आपराधिक इतिहास वाले लोगों ने गुरुद्वारे पर चढ़ाई कर दी। मौजूद सेवादारों व प्रशासन ने उन्हें रोका, तब आरोपियों की भीड़ ने गुरुद्वारे के अंदर गाली-गलौज, मारपीट व तोड़-फोड़ की। धारदार हथियारों से हमला व फायरिंग भी कर दी। इसमें सुखदेव सिंह, गुरमुख सिंह व गुरजीत सिंह सहित कई लोग घायल भी हो गए। मुकदमे में आरोपियों की संख्या 220 बताई है। जिसमें 200 अज्ञात बताए गए हैं।

बाकी 20 नामजदों में दलवारा सिंह, सुल्तान सिंह, अवतार सिंह तारू, जसजीत सिंह बबला, दलजीत सिंह पीटीआई, राजेंद्र सिंह राजू, अवतार सिंह, राजेन्द्र सिंह गुल्लू, राजीव सिंह, सुरजीत सिंह, सरवन सिंह, जगतार सिंह, राम सिंह, परमजीत सिंह भिंडर, नरेंद्र सिंह निंदर, उदयवीर सिंह सन्नी, गुरलाल सिंह, गुरबाज सिंह, इंद्रजीत सिंह व हरप्रीत सिंह शामिल हैं। पसियापुरा स्थित गुरुद्वारे के प्रबंधन व संचालन पर कब्जे को लेकर बीते सोमवार को दो पक्षों में बड़ा हिंसक संघर्ष हुआ था।

इसके बाद नवाबगंज पक्ष ने हजारा परिवार पक्ष के 15 नामजदों सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इसके जवाब में हजारा परिवार पक्ष ने भी अब अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक संजय कुमार द्वारा की जा रही है। एक नामजद आरोपी को दो लाइसेंसी बंदूकों व 22 कारतूसों के साथ पकड़कर पुलिस उसका बीते मंगलवार को चालान कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि विवेचना के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा धार्मिक स्थल प्रशासन के अधीन है और यहां अब किसी भी पक्ष का कब्जा नहीं है। मुख्य रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। विवाद करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दोनों लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त
कोतवाली पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त दोनों बंदूकों के लाइसेंस धारकों की पहचान कर ली है। साथ ही उनके निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेज दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को दोनों पक्षों में हुई हिंसक झड़प के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को पकड़ कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। साथ ही मंगलवार को उसका चालान भी कर दिया गया था। लेकिन, घटना के समय प्रयुक्त की गई दोनों बंदूकें अवैध तरीके से इस्तेमाल की गईं। जिस कारण दोनों बंदूकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है। दोनों लाइसेंस निरस्त कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एसडीएम और सीओ फोर्स के साथ तैनात
धार्मिक स्थल पर स्थानीय सहित इधर-उधर से आने वाले लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। एसडीएम और सीओ फोर्स के साथ धार्मिक स्थल पर तैनात रहे। धार्मिक स्थल पर हुए विवाद के बाद एकाएक पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरतता नजर आ रहा है। एसडीएम अरुण कुमार और सीओ रविंद्र प्रताप सिंह मुख्य रास्ते पर नजर रखे हुए हैं। दोनों अधिकारी सुबह से लेकर शाम और शाम से लेकर सुबह तक, चौबीसों घंटे धार्मिक स्थल पर ड्यूटी दे रहे हैं। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बताया कि जब तक विवाद नहीं निबट जाता, तब तक धार्मिक स्थल पर प्रशासन का कब्जा बना रहेगा। दो दिन बाद मुख्यालय पर दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता किए जाने का निर्णय लिया गया है। अगर कोई समाधान हुआ तो उच्च अधिकारियों के निर्देशनुसार ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा दोनों पक्षों से बार-बार शांति और संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है। कानून व्यवस्था से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार, संजय तेवतिया, मौ. आकिल, महेश चंद्र सहित आदि रहे।

Bareilly : एसएसपी ने नौ इंस्पेक्टर और 54 दरोगा को किया इधर उधर
बरेली, अमृत विचार। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रविवार देर रात एसएसपी अनुराग आर्य ने नौ इंस्पेक्टरों और 54 दरोगाओं का तबादला कर दिया।

एसएसपी ने इंस्पेक्टर रविन्द्र नैन को फरीदपुर से शीशगढ़, चमन कुमार को शीशगढ़ से फरीदपुर, चन्द्रवीर को पुलिस लाइन्स से कोतवाली, लव सिरोही को कोतवाली से कैंट, शैलेन्द्र कुमार को कैंट से क्योलड़िया, सुधीर कुमार को भमोरा से आंवला, प्रमोद कुमार को चौकी इंचार्ज सुभाषनगर से प्रेमनगर, वरुण कुमार को पुलिस लाइन्स से फतेहगंज पश्चिमी, राजकुमार को प्रभारी डीसीआरबी से अलीगंज भेजा है। इन सभी की तैनाती क्राइम इंस्पेक्टर के रूप में की गई है।

जबकि चौकी प्रभारियों में कुशलपाल सिंह को मॉडल टाउन से जगतपुर, जितेन्द्र कुमार को कुतुबखाना से मॉडल टाउन, राजीव कुमार शर्मा को एसएसआई प्रेमनगर से कुतुबखाना, रामपाल सिंह को दुनका से एसएसआई प्रेमनगर, मोहित कुमार भारद्वाज को बारादरी से बैरियर-टू, शिवकुमार मिश्र को बैरियर-टू से कस्बा बहेड़ी भेजा गया है। इसी क्रम में अन्य चौकी इंचार्ज और दरोगा का तबादला किया गया है।

ये भी पढ़ें-Bareilly : आंवला में 30 शत्रु संपत्तियों से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश

रामपुर : किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार...झांसा देकर डेढ़ साल तक लूटी अस्मत
रामपुर,अमृत विचार। किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा है।

थाना टांडा के गांव सेठाखेड़ा निवासी अजय मोहन का कोतवाली के एक गांव में आना जाना था। जिस पर युवक की एक किशोरी से जान पहचान हो गई और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने किशोरी को शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। जब किशोरी युवक से शादी करने को कहती तो टाल-मटोल कर देता था। इसी तरह युवक किशोरी के साथ लगातार डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा।

दो दिन पूर्व किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। मंगलवार को क्राइम इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने गांव अलीनगर के तिराहे पर क्राइम इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है।

Bareilly: रफ्तार का कहर...कोतवाली और गन्ना मिल के पास डिवाइडर में घुसे बेकाबू ट्रक
बरेली, अमृत विचार। ओवरलोडेड ट्रक शहर में किस तरह बेकाबू होकर रफ्तार भर रहे हैं, इसका उदाहरण बुधवार देर रात दो जगह देखने को मिला। गन्ना मिल और कोतवाली के आगे अलग-अलग हादसों में ट्रक डिवाइडर में जा घुसे। दोनों ही मामलों में ट्रक डिवाइडर में जा घुसे। गन्ना मिल के पास हुए हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई।

पहला मामला गन्ना मिल के पास का है। चौपुला पुल की ओर से तेज रफ्तार ट्रक गन्ना मिल के पास डिवाइडर में जा घुसा। ट्रक के तीन पहिए अलग हो गए और आग लग गई। मौके पर पांच मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अगर मौके पर आज नहीं बुझाई जाती तो पड़ोस में खड़े ट्रक और अन्य वाहन भी चपेट में आ सकते थे। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। थाना सुभाष नगर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

दूसरे मामला कुतुबखाना पुल के आगे कोतवाली के सामने का है। देर रात ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा। बेकाबू ट्रक डिवाइडर में जा घुसा। ट्रक पूरी तरह ओवरलोडेड था। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गुरुवार दोपहर तक ट्रक को नहीं हटाया गया था।

Bareilly: ड्यूटी पर हेल्पर की बिगड़ी हालत, मौत के बाद हंगामा
बरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के चौपुला पुल स्थित एक ट्रैवल एजेंसी की बस पर काम कर रहे हेल्पर की तबीयत खराब होने पर ड्राइवर उसे अस्पताल में भर्ती कराकर चला गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैवल एजेंसी पर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी अमित पांडे ने सभी को समझाबुझा कर शांत कराया।

कोतवाली थाना प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि किला थाना क्षेत्र जसौली निवासी कल्लू उर्फ श्यामबाबू (40) वर्ष 2009 से चौपुला पुल स्थित एक कपूर ट्रैवल एजेंसी में बस हेल्पर था। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वह बस से जा रहे थे। बस जैसे ही आंवला क्षेत्र स्थित इफ्को फैक्ट्री के पास पहुंची कि अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। ड्राइवर ने उसे इफ्को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।

परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे बदायूं के उझानी में एक बैध के पास लेकर गए। वहां से वह ठीक होकर वापस घर आया। उसके बाद उसने खाना खाकर आराम किया लेकिन फिर तबीयत खराब हुई और बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चालक ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन भर्ती कराए बिना ही वहां से निकल गया।

मृतक के भांजे मनोज ने बताया कि श्यामबाबू ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।