Pakistan Zindabad - Amrit Vichar
प्रयागराज : पहलगाम हमले के बाद इंस्टाग्राम पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" लिखने के आरोपी को जमानत मिली
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पहलगाम हमले के बाद अपने इंस्टाग्राम खाते पर ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' लिखकर 'पोस्ट' साझा करने के आरोपी एक व्यक्ति को जमानत दे दी है। हालांकि, अदालत ने उसे सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी पोस्ट साझा करने से रोक दिया है जो इस देश की प्रतिष्ठा के खिलाफ हो।
न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने फैजान नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को यह आदेश पारित किया। अदालत ने कहा, ''याचिकाकर्ता सोशल मीडिया पर ऐसी कोई आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करेगा जो इस देश की प्रतिष्ठा या किसी समुदाय के खिलाफ हो।''
अदालत ने यह चेतावनी भी दी कि किसी शर्त का उल्लंघन जमानत रद्द करने का आधार होगा। आरोपी के खिलाफ एटा पुलिस द्वारा पिछले वर्ष भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के वकील ने दलील दी कि आरोपी ने हालांकि आपत्तिजनक पोस्ट साझा की लेकिन बीएनएस की धारा 152 उस पर लागू नहीं होती क्योंकि उसने ऐसी कोई टिप्पणी साझा नहीं की जो भारत के लिए अपमानजनक हो।
उन्होंने कहा कि एक शत्रु देश का समर्थन करना बीएनएस की धारा 152 के दायरे में नहीं आएगा। वकील ने कहा कि आरोपी तीन मई, 2025 से जेल में निरुद्ध है और यदि उसे जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह आजादी का दुरुपयोग नहीं करेगा।
हालांकि, राज्य सरकार के वकील ने जमानत याचिका का यह कहते हुए विरोध किया कि यह अपराध गंभीर प्रकृति का है। अदालत ने अपराध की प्रकृति, साक्ष्य, जेलों में भारी संख्या में बंदियों के निरुद्ध रहने और निचली अदालतों के समक्ष भारी संख्या में लंबित मामलों पर विचार करते हुए आरोपी को जमानत प्रदान की।
‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखी पोस्ट साझा करने के आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरा मामला
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की प्रशंसा से जुड़ी एक पोस्ट साझा करने के आरोपी व्यक्ति को जमानत दे दी। मेरठ के निवासी साजिद चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह इस साल 13 मई से जेल में बंद था।
विवादित पोस्ट में कथित तौर पर लिखा था, "कामरान भट्टी, मुझे आप पर गर्व है, पाकिस्तान ज़िंदाबाद"। न्यायमूर्ति संतोष राय ने ज़मानत याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि इस तरह का संदेश पोस्ट करने से लोगों के बीच आक्रोश या वैमनस्य भड़क सकता है और यह बीएनएस की धारा 196 (शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत दंडनीय हो सकता है, लेकिन इस मामले में बीएनएस की धारा 152 के कड़े प्रावधान लागू नहीं होते।
याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि चौधरी को गुप्त उद्देश्यों के कारण झूठे मामले में फंसाया गया है और उन्होंने केवल पोस्ट साझा की थी, कहीं भी कोई वीडियो पोस्ट या प्रसारित नहीं किया था। उन्होंने कहा कि अभियुक्त का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और इस बात की भी आशंका नहीं है कि वह ज़मानत पर रिहा होने पर सबूतों से छेड़छाड़ करेगा। सरकारी वकील ने याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि आवेदक एक अलगाववादी है और पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।
अदालत ने 25 सितंबर, 2025 के आदेश में कहा कि सरकारी वकील ने ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया जिससे साबित हो कि अभियुक्त ने भारत की अखंडता और संप्रभुता के विरुद्ध कोई बयान दिया हो। अदालत ने यह भी कहा कि बीएनएस की धारा 152 एक नया प्रावधान है और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था। अदालत ने कहा कि इस धारा का इस्तेमाल उचित सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।
UP: मुख्यमंत्री योगी को सोशल मीडिया पर दी धमकी...दो महिलाए और एक युवक को हिरासत में लिया
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद, योगी अब तुम्हारी खैर नहीं... तुमको हम बम से उड़ा देंगे की धमकी देने की पोस्ट वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश भड़क गया। एक्स पर पोस्ट शेयर होते ही हरकत में आई थाना नीमगांव पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश में छापा मार रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है।
फेसबुक पर एक पाकिस्तान-जिंदाबाद और योगी व मोदी को धमकाने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने उसे एक्स पर पोस्ट किया और कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। एक्स पर पोस्ट होते ही थाना नीमगांव पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आनन-फानन में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी की जब आईडी खंगाली तो पोस्ट करने वाले की पहचान थाना नीमगांव के गांव अछनिया निवासी बस चालक तैयब खान की निकली।
पहचान होने के बाद सोमवार को पुलिस तैय्यब को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची, लेकिन एफआईआर होने की भनक पहले ही लगने से वह भाग निकला। आरोपी के हाथ न आने पर पुलिस ने घर पर मौजूद दो महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया और उन्हें थाना ले आई। हालांकि हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस संभावित स्थानों पर छापा मारकर आरोपी की गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक उसे कोई कामयाबी नहीं मिली है।
हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका संदिग्ध
फेसबुक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले आरोपी तैय्यब खान के घर से पुलिस ने दो महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस को मामले में इन तीनों लोगों की भूमिका संदिग्ध लग रही है। पुलिस उनसे अलग-अलग पूछताछ भी कर रही है। बेहजम पुलिस चौकी प्रभारी सिद्धांत पवार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है।
बहराइच: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले पांच गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात पुलिस ने पाकिस्तान जिंदाबाद और अल्लाह हू अकबर नारे तकबीर की नारा लगाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार अन्य नामजद और अज्ञात लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली देहात अंतर्गत चिलवरिया बाजार में शनिवार को अमन सोनी पुत्र संतोष सोनी पर समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया था विरोध करने पर अल्लाह हू अकबर नारे तकदीर और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सैकड़ो की भीड़ एकत्रित कर लिया था।
समद विशेष के लोगों के हमले में अमन सोनी समेत पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को मामले की शिकायत लोगों ने डीजीपी से कर दी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने कोतवाली देहात पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे द्वारा गठित टीम ने इमलिया पुरानी बाजार निवासी इरशाद अहमद उर्फ शानू पुत्र अली अहमद, मोहम्मद मजीद पुत्र मोहम्मद शरीफ, कमरुद्दीन अहमद पुत्र मोहम्मद रईस, मोहम्मद शमी पुत्र मोहम्मद इब्राहिम और नूर बाबू को गिरफ्तार किया।
सभी का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मोहम्मद शमी उर्फ टायफून के विरुद्ध पहले से ही देश विरोधी नारे लगाने प्राणघातक हमला करने समेत थानेदारों में केस दर्ज है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग बोला जंगली बिल्ली
बहराइच: पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे, विरोध पर की मारपीट, केस दर्ज
बहराइच, अमृत विचार। जिले के चिलवरिया बाजार में शनिवार को कुछ लोगों को रोक कर समुदाय विशेष के लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। विरोध करने पर युवाओं से मारपीट की। पुलिस ने संयुक्त तहरीर पर 13 नामजद और 25 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया बाजार निवासी राकेश राजपूत पुत्र ननकू, अपने मित्र सुहेल पुत्र लल्लन राजपूत, मुकेश कुमार और विशाल चौहान के साथ शनिवार शाम को 7:30 बजे पहुचां। यहां पर बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। तभी बाजार निवासी कमरुद्दीन, शेबू, फरीद, इमरान, सानू, मोहम्मद नफीस समेत अन्य ने दुर्गा पूजा बढ़ चढ़कर करवाने का विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। सभी ने धारदार हथियार से जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह सभी अपने आप को बचाकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे ने बताया कि राकेश राजपूत और अन्य की तहरीर पर 13 लोगों को नामजत करते हुए 25 से 30 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जा शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-IND vs ENG मैच देखने इकाना पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जीतेगा INDIA
पुणे। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ राष्ट्रव्यापी एक्शन के बाद इस संगठन के समर्थक विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर शुक्रवार को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे सुने गए थे। PFI के कार्यकर्ता वहां ED-CBI-पुलिस की छापेमारी के खिलाफ इकट्ठे हुए थे। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिन्हें शनिवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करते के आरोप में 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, पुणे में विरोध प्रदर्शन के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कुछ लोग ‘आल्लाहू अकबर’ के साथ ही ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है, जिसका नाम रियाज सैय्यद बताया गया है।
#PFI का बेनकाब होता चेहरा
पुणे में #PFI पर कार्यवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे।
प्रधानमंत्री मोदी थे इनके निशाने पर ।
2047 तक भारत को इस्लामिक देश बनाने की साजिश ।#PFICrackdown pic.twitter.com/C3DFbYjFsI
— CA O P Mishra (@caopmishra) September 24, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएफआई के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक्शन को ऑपरेशन ऑक्टोपस नाम दिया गया है। 22 सितंबर को हुई इस कार्रवाई के तहत 11 राज्यों में एनआईए, ईडी और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा छापे मारे गए थे और 106 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। अब इन कार्यकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक जानकारी मिल रही है कि कई बड़े नेताओं को निशाने पर लेने के सबूत मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में आरोपितों से पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : बड़ा खुलासा! PFI ने रची थी PM मोदी पर हमले की साजिश, निशाने पर थी पटना की रैली
रामपुर: मिलक के युवक ने फेसबुक पर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद, मामला दर्ज
मिलक (रामपुर), अमृत विचार। रविवार को टी-20 विश्व कप का पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इसमें भारतीय टीम की हार हुई थी। इसके बाद जहां भारतीय टीम समर्थक निराश हुए थे वहीं मिलक के एक युवक ने अपनी फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पोस्ट डाल दी।
पोस्ट के वायरल होते ही भारतीय टीम के समर्थकों में आक्रोश फैल गया, वहीं कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री, डीजीपी के साथ ही अन्य अधिकारियों को ट्वीट करके कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की। बाद में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विहिप कार्यकर्ता मुकेश पटेल की तहरीर पर देर रात आरोपी दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तहरीर में विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री मुकेश पटेल ने कहा है कि 24 अक्टूबर रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच था। भारत क्रिकेट टीम के हारने पर मोहल्ला नसीराबाद निवासी दानिश पुत्र छोटे ने दानिश क्रिकेटर नाम की फेसबुक एकाउंट से पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट की थी। जिसका स्क्रीनशॉर्ट सलंग्न है। इस मामले में मिलक थाना पुलिस ने तहरीर के बाद गुरुवार देर रात आरोपी दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इससे पहले विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, मुकेश पटेल जिला सहमंत्री , संजीव गुप्ता नगर अध्यक्ष, प्रखंड संयोजक बजरंग दल अमृत गौड़, छोटू पांडेय, सौरभ शर्मा, प्रदीप कुमार, मोहित सक्सेना, सूरज पटेल, राजेन्द्र गंगवार, गुड्डू भार्गव, दिनेश शर्मा आदि ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा था। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दानिश के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीएम ने दिए थे कार्रवाई के आदेश
भारतीय टीम की हार के बाद कुछ स्थानों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने ऐसे लोगों को चिन्हीत भी किया गया था। हालांकि दानिश का नाम उन चिन्हीत लोगों में नहीं था। फिर भी विहिप कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद दानिश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
धार्मिक कार्यक्रम में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 7 गिरफ्तार
उज्जैन (मध्य प्रदेश)। जिले के एक मोहल्ले में कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद सहित राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को बताया, ”इस सिलसिले में कल देर रात से अब तक हमने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि भादवि की विभिन्न धाराओं में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”
उन्होंने बताया कि मुहर्रम के मौके पर बृहस्पतिवार की रात गीता कॉलोनी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में करीब दस लोगों ने कथित रूप से तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। सत्येंद्र शुक्ला ने कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने इस घटना पर कार्रवाई की। यह पूछने पर कि क्या कोविड कारण जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध मे यह नारेबाजी की गई है, एसपी ने कहा, ”नहीं, ऐसा नहीं था।”
उन्होंने कहा, ”हमने कार्यक्रम आयोजकों से पहले ही बात कर ली थी। वे सभी मुहर्रम के मौके पर जुलूस नहीं निकालने पर सहमत थे।” उन्होंने कहा कि कारणों की जांच की जा रही है। शहर के जीवाजीगंज थाने के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (दंगे के लिए उकसाने हेतु) और धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) में मामला दर्ज किया गया है।
आगरा। यूपी के आगरा जनपद में बीते गुरूवार को समाजवादी पार्टी द्वारा किए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ आराजकतत्वों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने का मामला सामने आने के बाद आज शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच ने इसके विरोध में कलेक्ट्रेट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच के प्रदर्शनकारियों ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री ने अपनाया कड़ा रुख
इस पूरे प्रकरण पर केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एवं आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल ने कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय मंत्री ने वायरल हुए वीडियो को अपर मुख्य सचिव गृह अवीश कुमार अवस्थी और आगरा के एसपी सिटी को भेजते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि जब इस पूरे घटना क्रम के वीडियो सोशल मीडिया बहुत तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गयी। इस मामले में पांच नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर भी दर्ज हो गयी। अब इस मामले में हिंदू संगठनों में उबाल है। इसी कड़ी में आगरा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए हिंदू जागण मंच ने कड़ी कारवाई की मांग की है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि नारेबाजी करने वाले सपा कार्यकर्ता नहीं हैं। इस मामले में आरिफ खान, पंकज उर्फ पारे, चंद्र प्रकाश, दीपक, मधुकर सहित 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आगरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर देशद्रोही नारेबाजी में शामिल शातिरों की पहचान करने में जुटी है।
नई दिल्ली। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास छह लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए मिले। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे तुगलक रोड पुलिस थाने को पीसीआर कॉल पर शिकायत मिली की कुछ लोग खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक किशोर नीले रंग की युलु बाइक के साथ मौजूद थे।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वे इंडिया गेट इलाके में आए थे और उन्होंने किराए पर युलु मोटरसाइकिल ली थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने युलु मोटरसाइकिल से रेस लगाने और एक दूसरे को देशों के नाम से पुकारने का फैसला किया जिनमें पाकिस्तान भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि इसलिए वे हल्के-फुल्के अंदाज में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ चिल्ला रहे थे।” अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।