tiger attack - Amrit Vichar

UP: लखीमपुर खीरी में बाघ ने महिला को मार डाला, देर रात मकान निर्माण देखने गई थी
निघासन, अमृत विचार। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव सहिंजना में शनिवार देर रात एक मकान पर चल रहे निर्माण कार्य देखने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।

गांव सहिंजना निवासी माता प्रसाद अपने घर के पूर्व दिशा में नया मकान बनवा रहे थे। शनिवार रात करीब 10:50 बजे निर्माण कार्य के लिए ट्रॉली से मिट्टी गिराई जा रही थी। इसी दौरान उनकी पत्नी सोमवती (25) काम देखने के लिए पहुंची थीं। क्षेत्र में जंगल और खेतों की नजदीकी के कारण जंगली जानवरों की हलचल बनी रहती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही सोमवती निर्माण स्थल के पास पहुंचीं, पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। बाघ ने उनकी गर्दन दबोच ली और उन्हें घसीटते हुए ले जाने लगा।

अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन हिम्मत जुटाकर उन्होंने शोर मचाया और लाठियां लेकर बाघ की ओर दौड़े। लोगों की आवाज सुनकर बाघ शव को कुछ दूरी पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तत्काल सोमवती को उठाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Uttrakhand:बाघ ने खाया पेट, सिर धड़ से किसने अलग किया? हत्या और बाघ के हमले में उलझी गुत्थी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कमल की मौत कैसे हुई? इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जहां इस घटना को बाघ का हमला करार दे रही है, वहीं शव की हालत देख कर वन विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि यह एक जघन्य हत्या है। अब सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हैं।

घटना स्थल पर नजर डालें तो जंगल में पेट के बल एक सिर कटा शव पड़ा मिला। सिर धड़ से कुछ दूर पड़ा था। गर्दन के कटे हिस्से को देख कोई यह मानने को तैयार नहीं कि यह काम बाघ का है। क्योंकि सिर नोंचा हुआ नहीं बल्कि किसी धारदार हथियार से काटा हुआ लग रहा था।

इसके बाद जब शव पलटा गया तो पेट बुरी तरह किसी जानवर द्वारा खाया हुआ था। इसे देख कर ही पुलिस ने दावा किया कि कमल को बाघ ने मारा। एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र का कि सिर अलग होने के अलावा, शरीर के अगले हिस्से पर पंजों और नाखूनों के साफ़ निशान भी हैं, जिससे उन्हें लगता है कि हत्यारा कोई बाघ ही था।
जबकि रामनगर के डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने का कहना है कि इस चरण पर यह पक्के तौर पर तय नहीं किया जा सकता कि इस हत्या के लिए कोई बड़ी बिल्ली (बाघ/तेंदुआ) जिम्मेदार थी या नहीं। मौत की असली वजह और पूरी स्थिति तभी साफ होगी, जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल जाएगी।

जंगली जानवर करता हमला तो होते अलग निशान
हल्द्वानी : राज्य वन विभाग का तर्क है कि जिस सफाई से सिर को धड़ से अलग किया गया था, उससे लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया होगा। वन अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी बड़े जंगली जानवर ने हमला किया होता, तो घाव ऊबड़-खाबड़ या अनियमित होते और शरीर के कुछ हिस्से शायद खा लिए गए होते। बहरहाल, अब मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही निर्भर है।

बाघ ने शिकार बनाया तो कैसे उतरे बदन से कपड़े
सवाल यह है कि अगर कमल को बाघ ने मारा तो उसके बदन के कपड़े कैसे उतरे थे। क्योंकि यह साधारण सी बात है कि बाघ किसी इंसान की जान लेने से पहले या बाद में कपड़े तो नहीं उतारेगा। ऐसा अनुमान है कि कमल की हत्या की गई, सिर को धड़ से अलग कर जंगल में फेंक दिया गया और बाद में उसे किसी जंगली जानवर ने खा लिया, लेकिन बाघ नहीं। इसकी वजह यह कि बाघ खुद शिकार करके खाता है।

लखीमपुर खीरी: दूसरे दिन गन्ने के खेत में बरामद हुआ महिला का अधखाया शव
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के गांव भेड़ौरी निवासी ऊषा देवी (40) का अधखाया शव रविवार को सर्च अभियान के दौरान गन्ने के खेत से बरामद किया गया। महिला को शनिवार शाम खेतों से घास काटकर घर लौटते समय बाघ ने हमला कर गन्ने के खेत में खींच लिया था। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव भेड़ौरी निवासी ऊषा देवी अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ  शनिवार को खेतों में घास काटने गई थीं।

लौटते समय अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया और देखते ही देखते उन्हें गन्ने के खेत में खींच ले गया। साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन बाघ महिला को छोड़कर नहीं भागा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और वन विभाग व पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी नार्थ भूपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों और पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया। ड्रोन कैमरों की भी मदद ली, लेकिन रात होने और खेतों में घना गन्ना होने के कारण महिला का पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान खेत के अंदर महिला का अधखाया शव बरामद हुआ। शव मिलते ही मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाघ की मौजूदगी के संकेत मिलने की पुष्टि की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी बाघ की चहलकदमी देखी गई है, लेकिन इसके बावजूद ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।  घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले खेतों में न जाने और समूह में ही काम करने की अपील की है।

बाघ के हमले से मजदूर की मौत : 3 घंटे में किया ट्रेंकुलाइज, देर रात रेस्क्यू कर भेजा Dhela Rescue Center
रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में देर रविवार शाम एक बार फिर बाघ के हमले से सनसनी फैल गई। कोटा रेंज के पाटकोट क्षेत्र अंतर्गत भलोन गांव में एक बाघ ने मजदूर पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर हमलावर बाघ को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सायं लगभग 6 बजकर 45 मिनट पर हुई, बाघ ने पाइपलाइन बिछाने के कार्य में लगे एक मजदूर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अभिमन्यु कुमार (30), निवासी- जोकटिया, थाना मझौलिया, जिला बेतिया (पश्चिम चंपारण), बिहार के रूप में हुई है।

अभिमन्यु कुमार सिंचाई विभाग के अंतर्गत चल रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य के लिए रामनगर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर वन प्रभाग की टीम अलर्ट हो गई। डीएफओ ध्रुव मार्तोलिया ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन रेंज की संयुक्त टीम, वेटरनरी डॉक्टर और क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को मौके पर रवाना किया गया। वन विभाग की टीम शाम करीब 7 बजे घटनास्थल पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

लगातार प्रयासों और कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11:30 बजे बाघ को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर लिया गया। जिला वन अधिकारी ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि ट्रेंकुलाइज करने के बाद बाघ को रेस्क्यू वैन में सुरक्षित तरीके से रखा गया और उसे ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जा गया है। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षा मानकों के तहत यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया।

वहीं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा ने जानकारी दी कि वे उस समय जोशीमठ में थे, लेकिन जैसे ही क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की सूचना मिली, तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किया गया बाघ मादा है, जिसकी उम्र लगभग 2 से ढाई वर्ष है। बाघ पूरी तरह स्वस्थ है और फिलहाल उसे निगरानी में रखा जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर बाघ के हमले की यह तीसरी घटना है। इससे पहले टोटाम के क्यारी गांव और सांवल्दे क्षेत्र में बाघ के हमलों में दो महिलाओं की जान जा चुकी है। ताजा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल से सटे इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़े :

Ankita Bhandari Case: कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन तेज, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और सीबीआई जांच की मांग

UP: घास काटने गए बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली गांव में मंगलवार शाम घास काटने गए बुजुर्ग को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बुधवार की सुबह उसका अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव मंगरौली निवासी सिराजुद्दीन उर्फ भूरे हलवाई (65) मंगलवार शाम दहौरा नाले की ओर हरदुहा पुल के पास गोंदी (घास) काटने गए थे। बताया जा रहा है कि दहौरा नाले की तलहटी में घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर शाम तक जब सिराजुद्दीन घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए और ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान हरदुहा पुल के पास उनकी साइकिल मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहराई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। मृतक के पुत्र इसरार की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रात भर खोजबीन की गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिराजुद्दीन का अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। शव की हालत देखकर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। वन रेंज धौरहरा के क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि हमलावर वन्य जीव की पहचान के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पदचिन्हों और शव पर लगे घावों के आधार पर यह बाघ या तेंदुआ हो सकता है, हालांकि प्रथम दृष्टया तेंदुए के हमले की आशंका अधिक लग रही है।

वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले खेतों या नालों की ओर न जाएं, खासकर सुबह-शाम के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। वहीं, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

घर के पास से पडडे को उठा ले गया बाघ, अधखाया शव मिला
संपूर्णानगर। अमृत विचार: बुधवार को मिर्चिया फार्म में गुरसेवक सिंह के घर के बाहर टीन सेट में बंधा पड्डा को बाघ खींच कर खेत मे ले गया। पशुपालक के शोर मचाने पर आसपास फार्म के लोग एकत्रित हुए और  सूचना वन रेंज कार्यालय सम्पूर्णानगर को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पड्डे की तलाश की तो घर से करीब 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसका अधखाया शव बरामद हुआ। शव के पास बाघ की मौजूदगी देख वनकर्मी वापस लौट पड़े। हालांकि ग्रामीण किसी तरह से शव को बाहर ले आए। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। आये दिन बाघ व तेंदुए का चहलकदमी देखी जा रही है। इसके बावजूद वन विभाग कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है।  की लापरवाही सामने आती है बाघ देखने के बाद भी उसको पकड़ने की बजाय बनकर्मी वापस रेंज चले गए। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

लखीमपुर खीरी : बाघ के हमले में बच्ची की मौत पर उबाल, ग्रामीणों ने दुधवा मुख्यालय को घेरा
पलिया कलां, अमृत विचार। पटिहन के मजरा गांव खुशीपुर में बाघ के हमले में बालिका की मौत के बाद शुक्रवार दोपहर पूरे क्षेत्र में आक्रोश उफान पर पहुंच गया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही उसके गांव लौटने की सूचना ग्रामीणों को मिली, सैकड़ों लोगों का जनसमूह दुधवा मुख्यालय पलिया पहुंच गया और मुख्यालय गेट पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गया। प्रदर्शनकारी बालिका के शव को दुधवा गेट पर मंगाने की मांग कर रहे थे। इससे पार्क प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़ंकप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं, लेकिन ग्रामीण  मांगों को पूरा करने की जिद पर अड़े हैं।

गुरुवार की शाम करीब 6:40 बजे गांव खुशीपुर निवासी अभिमन्यु की 11 साल की बेटी डिंपल अपनी दादी के साथ पास में लगे नल पर पानी लेने जा रही थी। इसी बीच बाघ ने उस पर हमला कर दिया और गर्दन दबोच कर गन्ने के खेत में खींच ले गया था। मौके पर पहुंचे तमाम ग्रामीणों ने जब खेत की कांबिंग की तो उसका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को सैकड़ों गांव वाले दोपहर बाद दुधवा मुख्यालय पलिया पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उसी समय लखीमपुर से पोस्टमार्टम होकर आया बच्ची का शव स्थानीय पुलिस ने दूसरे रास्ते से सीधे गांव भिजवा दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वे बड़ी संख्या में दुधवा मुख्यालय के गेट पर एकत्र होकर हंगामा करने लगे। प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते प्रशासनिक अफसरों के चेहरे पर पसीना आ गया। ग्रामीण व परिजन बच्ची के शव को धरना स्थल पर मंगवाने की जिद करने लगे लगे। बवाल की सूचना पर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी एवं वन विभाग के कई अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण वन विभाग की घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्ची का शव गांव से  धरना स्थल पर मंगवाने की जिद पर अड़ गए। धरने पर खुशीपुर, पटिहन , गजरौरा ,मुजहा आदि के अनेक स्त्री पुरुषों के अतिरिक्त राम बसंत, महेंद्र सिंह, राम केवल, हीरालाल,तपेश्वर,चंदन सिंह, जरनैल सिंह, मंदीप मौर्य, संदीप सिंह ,गोल्डी, रामचंद्र गौतम, दिनेश कुमार, जीत सिंह ,आरती राय आदि बैठे हुए हैं। अधिकारी धरना देने वाले ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन वह मांगे पूरी करने पर अड़े हुए हैं।

ग्रामीण बोले, वन विभाग की लापरवाही से गई जान
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाघ देखा जा रहा था, जिसकी जानकारी भी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। अधिकारी सिर्फ सतर्क रहने और बाघ को जल्द पकड़ने का आश्वासन देते रहे, लेकिन बाघ को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए। घटना के बाद भी घटना के बाद भी वन विभाग और प्रशासन का रवैया उपेक्षापूर्ण रहा है।

ग्रामीणों ने रखी यह मांगें
ग्रामीणों ने अफसरों के साथ मांग रखी कि बाघ हमले में मारी गई डिंपल के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए। घर के एक सदस्य को वन विभाग में नौकरी, आवासीय पट्टा व आवास उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा बाघ को ट्रेंकुलाइज कर या पिंजड़ा लगाकर पकड़ा जाए। काफी जद्दोजहद के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिलाने, बाघ पकड़कर दूसरी जगह जंगल में ले जाकर छोड़ने आवासीय पट्टा एवं आवास दिए जाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन और ग्रामीण मांगे पूरी होने के बाद ही धरना समाप्त करने की जिद पर अड़े हैं। अफसर सभी को मनाने में जुटे हुए हैं। गांव में तैनात पुलिस बच्ची के शव को पलिया नहीं लाने दे रही है।

Pilibhit : बाघ हमले में मरने वालों की संख्या हुई 60, अव्यवस्था और लापरवाही जिम्मेदार
पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत टाइगर रिजर्व बनने के बाद जनपद में हुए बाघ के हमलों में अब तक 59 लोग जान गंवा चुके थे। बुधवार को बराही जंगल में मिले किसान छोटेलाल का शव मिलने के बाद बाघ हमले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 60 पर पहुंच गया। किसान छोटे लाल की बाघ हमले में हुई मौत पर ग्रामीण खासा आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इंसानों की सुरक्षा को लेकर जाल फैंसिंग की गई होती और ग्रामीणों द्वारा पिछले तीन से बाघ की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग ने गौर किया होता तो किसान छोटेलाल की जान बच सकती थी। फिलहाल इस घटना के बाद दो बच्चों के सिर से पहले मां और अब पिता का साया भी छिन गया।

बुधवार को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति निवासी किसान छोटे की बाघ हमले में मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक किसान छोटे लाल का खेत बराही जंगल से सटा हुआ है। इसी खेत में फसलें पैदा कर छोटे लाल अपने परिवार को भरण पोषण करते आ रहे थे। बताते हैं कि छोटे लाल बीते मंगलवार को साइकिल से अपने खेत पर गए थे। शाम तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार वालों ने खेत पर जाकर देखा तो खेत के पास ही उनकी साइकिल तो खड़ी मिल गई। मगर, किसान को कहीं अता-पता नहीं चल सका। परिजनों ने आसपास तलाश की और अंधेरा होने के चलते वापस लौट गए।

परिजनों ने गांव वालों को भी छोटेलाल के घर वापस न लौटने की बात बताई। तमाम तरह की आशंकाओं के बीच बुधवार सुबह होते ही तमाम ग्रामीण किसान की तलाश में खेत पर पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे के आसपास जंगल के करीब 100 मीटर अंदर झाड़ी में किसान का एक पैर और उससे कुछ ही दूरी पर उसका अधखाया शव मिला। किसान का शव मिलने की जानकारी लगते हुए गांव समेत आसपास गांवों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस और वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। किसान के शव को झाड़ियों से निकालकर बाहर लाया गया।

ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा गया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि इन दिनों जंगल के किनारे खेतों में किसान रखवाली कर रहे हैं। जंगल से निकले बाघ ने किसान को मारा है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो कोई और किसान भी बाघ हमले का शिकार हो जाएगा। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि यदि किसानों की सुरक्षा को जाल फैंसिंग कराई जाती और ग्रामीणों द्वारा लगातार तीन दिन से बाघ की मौजूदगी वाली बात पर वन विभाग ने गौर किया होता तो शायद आज किसान छोटे लाल की मौत नहीं हुई होती। फिलहाल जनप्रतिनिधियों और अफसरों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। तब कहीं पौन घंटे बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

तीन दिन से बाघ की थी चहलकदमी, वनकर्मियों ने नहीं दिया ध्यान
ग्रामीणों के मुताबिक जंगल से करीब तीन किमी दूरी पर बसे गांव पताबोझी समेत आसपास के गांवों में बाघ की चहलकदमी होती रहती है। पिछले तीन दिन से एक बाघ घटनास्थल के आसपास चहलकदमी देखी जा रही थी। बताते हैं कि घटनास्थल के पास ही कुछ दूरी बराही रेंज की भुड्डा वन चौकी है। आरोप है कि जब किसान की बाघ हमले में मौत का शोर उठा तो वन चौकी के वनकर्मी घटनास्थल पर जाने के बजाए खिसक लिए।

पहले मां और अब पिता का छिना साया
किसान छोटे लाल जंगल किनारे खेत में फसलें पैदा कर अपनी परिवार का भरण पोषण करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक छोटे लाल की पत्नी की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। मां की मौत के बाद छोटे लाल ही अपनी 14 वर्षीय पुत्री पुष्पा और 10 वर्षीय पुत्र आकाश का पालन पोषण करते थे। इधर छोटे लाल की मौत के बाद अब उनके दोनों बच्चों के सिर से पिता का भी साया छिन गया। पूरी रात जाग कर पिता का इंतजार करने वाली पुष्पा को रोता देख हर किसी की आंख नम होती दिखी।

Pilibhit: पीटीआर से सटे गांव में बाघ ने किसान को बनाया निवाला...अधखाया शव मिलने से दहशत
बरेली, अमृत विचार। पीटीआर की बराही रेंज में एक बार फिर किसान को बाघ ने अपना निवाला बनाया। बुधवार सुबह किसान का अधखाया शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाघ के हमले में किसान की मौत से ग्रामीण दहशत में हैं।

मामला बराही रेंज की नवदिया बीट में पड़ने वाले टांडा छत्रपति गांव का है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय किसान छोटेलाल मंगलवार रात खेत की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान उन पर बाघ ने हमला बोल दिया। सुबह ग्रामीणों ने छोटेलाल का अधखाया शव देखा तो दहशत में आ गए। घटना के बाद से ग्रामीण खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं।

जानकारी मिलने के बाद सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया, कोतवाल पवन पाण्डेय और वन विभाग के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस हालत में शव मिला उससे स्पष्ट होता है कि हमला बाघ ने ही किया होगा। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ के पघचिह्न भी मिले हैं, जिनके आधार पर कांबिंग की जा रही है।

लखीमपुर खीरी : खेत में चारा लेने गए किसान पर बाघ ने किया हमला
बांकेगंज, अमृत विचार। मैलानी वन क्षेत्र की खरेहटा बीट के अंतर्गत खेत पर चारा लेने गए किसान पर बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसको परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज उपचार के लिए ले गये, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सुबह के समय खरेहटा निवासी राम नारायण सिंह (45) पुत्र श्रीकृष्ण अपनी पत्नी के साथ गन्ने के खेत में चारा लेने गए थे। जब वह चारा काट रहा था तभी गन्ने से निकलकर बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह चिल्लाने लगा। उसकी पत्नी ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी हल्ला मचाते हुए खेत की ओर दौड़े। इस बीच रामनारायण सिंह लहूलुहान हो चुके थे। शोर सुनकर बाघ ने उसे छोडकर गन्ने के खेत में चला गया।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन उसे बांकेगंज सीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर भांपकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए तथा परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। घायल व्यक्ति को देखने वन क्षेत्राधिकारी साजिद हसन बांकेगंज अस्पताल पहुंचे लेकिन तक तक परिजन उसे जिला अस्पताल के लिए लेकर चले गए थे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल ही वह पहुंचे थे। उसके बाद तुरंत ही घटना स्थल का भी मौका मुआयना किया है। घायल से प्रार्थना पत्र लेकर मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।

बहराइच में बाघ के हमले में युवक की मौत, खेत में काम करने के दौरान किया हमला
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में रविवार की देर शाम को बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीत (20) निवासी गांव मुखिया फार्म, रमपुरवा (निशान गड़ा रेंज) के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, संजीत रविवार की शाम हल्दी के खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने के बावजूद बाघ कुछ ही मिनटों में युवक को मार कर जंगल की ओर भाग लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमति जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में पिछले कई दिनों से बाघ की गतिविधियों देखी जा रही थीं, जिसकी सूचना बार-बार वन विभाग को दी गई थी। लेकिन किसी भी वनकर्मी ने मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी।

लोगों का कहना है कि अगर विभाग समय पर कार्रवाई करता, तो इस हादसे से बचा जा सकता था। घटना के बाद से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है और उन्होंने वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बहराइच में जंगली जानवरों का आतंक, बाघ ने महिला को किया घायल...तो सियार के हमले में पांच ग्रामीण जख़्मी
बहराइच। बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के धर्मपुर रेंज अंतर्गत हरखापुर गांव के तिरमुहानी में एक बाघ ने हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत नजदीक के दो गांवों में एक रैबीज संक्रमित सियार के हमले से पांच ग्रामीण घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने सियार को पीट कर मार डाला।

वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ग्रामीणों के मुताबिक हरखापुर गांव निवासी कुरैशा बानो (40) गांव के बाहरी इलाके में मवेशियों का गोबर इकट्ठा कर रही थी, तभी झाड़ियों में छिपे एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। मदद के लिए महिला चिल्लाई जिसे सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बाघ को भगाने के लिए शोर मचाया और पटाखे फोड़े। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों के शोर व पटाखों का बाघ पर कोई असर नहीं हुआ और वह वहीं खेतों में घूम कर दहाड़ लगाता रहा।

अंत में बाघ एक गन्ने के खेत से होता हुए जंगल की ओर निकल गया। इस दौरान परिजन घायल महिला कुरैशा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतीपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उन्नत उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके सिर और गर्दन पर गहरे घाव हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सूरज ने बाघ के हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता को प्रावधान के अनुसार तत्काल 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, महिला की हालत अब स्थिर है।

उन्होंने बताया कि इलाके में बाघ की गतिविधियों पर अधिकारियों को सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में तीन टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा, बाघ की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं और ज़रूरत पड़ी तो उच्चाधिकारियों से निर्देश लेकर पिंजरे लगाए जाएंगे। डीएफओ ने निवासियों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में जाने से बचने का आग्रह किया है।

धर्मापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी दीपक मिश्र ने पत्रकारों से बताया कि बाघ के हमले के बाद तिरमुहानी इलाके के ग्रामीण नाराज थे। घटना के बाद टीम वहां गयी थी, लेकिन नाराज ग्रामीणों ने उन्हें वापस कर दिया। नाराजगी कम होने के बाद वन विभाग के लोगों ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को मानव वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपाय सुझाए हैं। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत नजदीक के दो गांवों में शुक्रवार को एक रैबीज संक्रमित सियार के हमले से पांच ग्रामीण घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने सियार को पीट कर मार डाला।

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छः बजे नानपारा वन रेंज अंतर्गत मोगरिया गांव में वन्यजीव ने तहसीलदार (65) पुत्र मेवालाल पर हमला कर उन्हें घायल किया। शुक्रवार दोपहर मसूद नगर बस्थानवा में खेत से चारा लेने गयी केसरानी देवी (55) पर हमला कर उसे घसीटने की कोशिश की, हमले से महिला के चेहरे पर चोट आयी हैं। ग्रामीणों ने लाठी डंडे से हमला कर उसे बचाया।

महिला केसरानी देवी को बचाने के दौरान उनके देवर रामकरण वर्मा भी घायल हुए हैं। दोपहर में ही मंदिर के पास बैठे मोहनलाल (54) और अमेरिका प्रसाद (42) को भी सियार ने हमला कर घायल किया। रेंज आफिसर पीयूष गुप्ता ने संवाददाताओं से बताया कि हमलों की जानकारी मिलते ही टीमें लगाकर कांबिंग अभियान चलाया गया। कुछ घंटे की तलाश के बाद गन्ने के खेत की झाड़ियों में सियार का शव बरामद हुआ।

पशु चिकित्सकों की टीम ने सियार का पोस्टमार्टम किया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सियार के रैबीज संक्रमित होने की पुष्टि हुई। प्रभागीय वनाधिकारी डा. राम सिंह यादव ने कहा कि सियार ने कुछ ग्रामीणों को काटा है, सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन लगवाए गये हैं तथा उनका इलाज कराया गया है। स्थानीय लोगों ने सियार को मार भी दिया है।

ये भी पढ़े :

बाराबंकी में सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी: गन्ना के खेत में पिता के साथ चारा लेने गई युवती पर बाघ के हमले में घायल
बेहजम, अमृत विचार। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैगलगंज वन रेंज के तहत फरधान थाना क्षेत्र के कैमा खादर गांव में गुरुवार सुबह बाघ ने एक युवती पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। घटना के बाद से क्षेत्र में बाघ की दहशत फैल गई। किसान और ग्रामीणों ने खेतों की तरफ जाना बंद कर दिया है।

गांव कैमा खादर निवासी प्रिया वर्मा अपने पिता राजेश के साथ खेत में गई थी. वह सुबह करीब 10 बजे जानवरों के लिए गन्ने की हरी पत्ती तोड़ कर इकट्ठा कर रही थी। इस बीच वहां छिपे बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। प्रिया की चीख पुकार सुनकर सुनकर पिता व आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर शराबा कर किसी तरह प्रिया को बाघ के चंगुल से बचाया। घटना के बाद समूचे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन घायल प्रिया को जिला अस्पताल मोतीपुर ले कर पहुंचे और उसे भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। बाघ के हमले की जानकारी मिलने पर मैगलगंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केके सागर, डिप्टी रेंजर उमेश प्रताप चौहान, वन दरोगा उमेश वर्मा और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। टीम ने क्षेत्र में गहन कांबिंग शुरू की है। वन क्षेत्राधिकारी केके सागर ने बताया कि यह बाघ 15 दिनों से इलाके में घूम रहा है। एक सप्ताह पहले इसके पगचिह्न बेहजम क्षेत्र के लालपुर और सरैया गांव में मिले थे। बाघ लगातार इधर-उधर विचरण कर रहा है और किसी एक जगह स्थायी रूप से नहीं ठहर रहा। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि टाइगर दिखने पर तुरंत सूचना दें। विभाग इसकी लोकेशन ट्रैक कर पकड़ने के लिए सक्रिय है।

वन विभाग के पिंजड़े में तीन शावकों के साथ कैद हुई मादा तेंदुआ
थाना खीरी की पुलिस चौकी नकहा के गांव केवलपुरवा निवासी पूर्व प्रधान प्रकाश चंद्र उर्फ मोतीलाल पर हमला करने वाली मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के शिकंजे में आ गई। वन विभाग ने पिंजड़ा लगाकर उसे पकड़ लिया, जिसे वनरेंज शारदानगर ले जाया गया है। पशु चिकित्सकों के स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उच्चाधिकारी जहां बताएंगे। उसे वहां छोड़ा जाएगा। तीन शावकों के साथ गन्ने के खेत में बैठी मादा तेंदुआ ने खेत देखने जा रहे पूर्व प्रधान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे शारदानगर वन रेंजर अभय कुमार मल्ल ने पिंजड़ा लगाया था। साथ ही उसकी निगरानी के लिए टीमें लगाई थीं। गुरुवार को मादा तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ पिंजड़े में फंस गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम के साथ चौकी प्रभारी नकहा गौरव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम पिंजड़े को लेकर शारदानगर वनरेंज पहुंची। रेंजर ने बताया कि तेंदुआ और उसके तीनों शावकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद उसे जहां कहा जाएगा। वहां ले जाकर छोड़ा जाएगा।