Science Exhibition - Amrit Vichar

बाराबंकी : दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों के कार्यक्रमों ने मोहा मन
हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बा के लिल्हौरा वार्ड स्थित प्रकाश इंटर कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव के पहले दिन नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं दूसरे दिन विज्ञान प्रदर्शनी, बाल मेला, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, ऑपरेशन सिंदूर, रानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी, नवदुर्गा, हनुमान चालीसा तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचाव पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

दूसरे दिन आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें वेस्ट मटेरियल से विद्युत ऊर्जा निर्माण का प्रोजेक्ट विशेष रूप से सराहनीय रहा। बाल मेले में छात्रों ने चाट, फास्ट फूड एवं मिष्ठान की दुकानें लगाकर अपनी व्यावसायिक प्रतिभा का परिचय दिया, वहीं लगे झूलों का बच्चों ने जमकर आनंद लिया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी ने विद्यालय के अनुशासन, शिक्षण व्यवस्था तथा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के उन्नयन के लिए विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आर.पी. यादव, संरक्षक पंकज कुमार यादव, प्रधानाचार्य पशुपतिनाथ पांडेय, प्रधानाध्यापक अनुराग पांडेय, दीपचंद शर्मा, सौरभ दीक्षित, अतुल शुक्ला, बंदना श्रीवास्तव, शोभा गुप्ता, विजय कुमार लोधी सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

बाराबंकी : विज्ञान प्रदर्शनी में मंत्री सतीश शर्मा बोले- ग्रामीण छात्र बड़े शहरों के विद्यालयों को छोड़ रहे पीछे
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। एपेक्स एकेडमी एंड मॉर्डन एजुकेशन कोटवा सड़क में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन करते हुए बच्चों की सृजनात्मक सोच की सराहना की।

राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की लगन और नवाचार क्षमता बड़े शहरों के विद्यालयों को भी पीछे छोड़ रही है। महज दो वर्ष पहले स्थापित यह विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने इसरो के अंतरिक्ष अभियानों पर प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किए।

छात्रों ने रॉकेट लॉन्चिंग प्रक्रिया, सैटेलाइट की कक्षा, चंद्रयान और गगनयान मिशन की कार्यप्रणाली को लाइव परीक्षण के माध्यम से समझाया, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। रॉकेट मॉडल की परीक्षण प्रस्तुति को काफी सराहना मिली। सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, भूकंप अलर्ट सिस्टम, रोबोटिक्स, स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल जैसे विषयों पर तैयार मॉडलों ने प्रदर्शनी को और भी आकर्षक बना दिया।

छोटे बच्चों ने भी सरल वैज्ञानिक सिद्धांतों को इतनी सहजता से समझाया कि अभिभावक प्रभावित हुए बिना न रह सके। ग्रामीण समस्याओं के समाधान वाले मॉडल जैसे सस्ती सिंचाई प्रणाली और कचरा प्रबंधन को खूब सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत प्रबंधक रवि कांत वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख चंद्र शेखर वर्मा के माध्यम से किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह रिंकू, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, कमलेश वर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, सुधाकर महाराज, मधुकर तिवारी, दिवाकर विक्रम सिंह, अमित त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, स्थानीय नागरिक व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

UP News: छात्रा के वायरलेस चार्जिंग स्टेशन ने जीता प्रथम पुरस्कार... राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरही में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी
लखनऊ, अमृत विचार: देश और समाज की समस्याओं के समाधान की झलक विज्ञान विषय की छात्राओं के वैज्ञानिक मॉडल में दिखाई दी। नरही के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शनी छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल चिरस्थाई कृषि, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकी, मनोरंजन गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे विषयों पर आधारित रहे। प्रधानाचार्या डॉ. रागिनी मिश्रा ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

सीनियर वर्ग में महिमा मौर्य ने वायरलेस चार्जिंग स्टेशन बनाकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इशिका और प्रिया ने सनफ्लावर सोलर ट्रैकर, रजनी कश्यप ने स्मार्ट स्पीड ब्रेकर, जबकि जूनियर वर्ग में दीपांशी तिवारी और आरती वर्मा ने लेजर होम सिक्योरिटी सिस्टम बनाया। दामिनी साहू और अलका ने क्लीनोमीटर, और श्वेता ने ग्रीनहाउस इफेक्ट पर मॉडल प्रस्तुत किया।

बाराबंकी: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया नवाचार, बोले डीएम- विज्ञान के नवाचार से जीवन हुआ सुविधाजनक
बाराबंकी, अमृत विचार। समग्र शिक्षा (माध्यमिक), बाराबंकी के तत्वावधान में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, बाराबंकी के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि किया।

उन्होंने विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान ने जीवन को सरल और सुविधाजनक बना दिया है, जिससे समय की बचत होती है और हम उसका उपयोग अन्य रचनात्मक कार्यों में कर सकते हैं। विद्यालय के स्काउट-गाइड दल ने जिलाधिकारी का रंगारंग स्वागत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जिलाधिकारी ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन कर प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ दिया।

उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम, उप प्रधानाचार्य अरविंद प्रकाश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह व बुके भेंट कर किया। स्वागत भाषण में प्रधानाचार्य ने आगंतुकों व प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा जूनियर वर्ग में 61 व सीनियर वर्ग में 24 नवाचारपूर्ण मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रमुख मॉडलों में संशोधित बैसाखी, एक्सीडेंट प्रोटेक्शन लिफ्ट, रेन डिटेक्टिव सिस्टम, ब्लाइंड स्टिक, फ्लोटिंग हाउस, होम यूटिलिटी ड्रॉपर, फायर फाइटर व रोबोटिक कार आदि शामिल रहे।

मॉडलों का मूल्यांकन डॉ. संतोष कुमार (राजकीय डिग्री कॉलेज, हसौर), जहीर अहमद, आनंद कुमार यादव व शिखा साहू (डायट, गनेशपुर) द्वारा किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि चयनित मॉडलों को मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में डॉ. राहुल सिंह सूर्यवंशी, गुरुदयाल, अनीश कुमार, कृष्ण देव, डॉ. रेनू शुक्ला, गौतम चौधरी, नीलम देवी, राजलक्ष्मी सिंह सहित अनेक शिक्षकों का योगदान रहा। संचालन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।

अयोध्या: विज्ञान प्रदर्शनी में झलकी सरयू के मेधावियों की मेधा, बैलून पावर कार के लिए सार्थक को मिला प्रथम पुरस्कार
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या बाईपास पर स्थिति सरयू इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मेधावियों की मेधा झलकी। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाराजा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत द्विवेदी, स्कूल के चेयरमैन डॉ संजय तिवारी, डायरेक्टर डॉ मधु त्रिपाठी, प्रिंसिपल सोनल शुक्ला, कनक की प्रिंसिपल प्रीति सिंह ने किया। उप प्रधानाचार्य प्रगति श्रीवास्तव,  काउंसलर एएन तिवारी भी वहां उपस्थित रहे।

विज्ञान के विभागाध्यक्ष साइंस चंदन सिंह, शिक्षक सुमित सक्सेना एवं अर्पित मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों ने 75 मॉडल बनाए। जिसमें साउंड अलार्म, वॉटर प्यूरीफायर, ड्रिप इरीगेशन, बायोडायवर्सिटी, रिमोट कंट्रोल कार, वॉइस अलार्म, वैक्यूम क्लीनर, सोलर पैनल, फायर अलार्म, फायर इलेक्ट्रिसिटी और भी बहुत से मॉडल बनाये गए।

जिसमें प्रथम पुरस्कार सार्थक को बैलून पावर कार, इशिता को ड्रिप इरिगेशन के लिए द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार लावण्या के आईएपीएस के लिए प्रदान किया गया। साथ में सांत्वना पुरस्कार कौस्तुभ,  सौम्या, रौनक, अक्षत को दिए गए।सरयू की डायरेक्टर डॉ मधु त्रिपाठी और प्रिंसिपल सोनल शुक्ला ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनीता सिंह, रवीश श्रीवास्तव, वीपी पाठक, आरती यादव, दीपक शर्मा, डिंपल सिंह अनुष्का वासु ने योगदान दिया।

ये भी पढे़ं : अमेरिका : पीट हेगसेथ को रक्षा मंत्री बनाने पर लगी मुहर, उपराष्ट्रपति JD Vance ने किया मतदान

हरदोई: प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाएं विज्ञान के नए मॉडल, DIOS ने की तारीफ
हरदोई। रफी अहमद किदवाई इण्टर कालेज में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुन्द प्रसाद ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये बच्चों द्वारा बनाये गये 63 मॉडलों की सराहना की।

इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों के वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा की सराहना करते हुये कहा कि विज्ञान और टेक्नोलॉजी के इस युग में हमें विज्ञान के सार्थक परिणामों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए और प्रकृति से अधिक छेड़छाड़ के प्रति सचेत रहते हुए उसके दुष्परिणामों से बचना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, विकास की प्रकिया में प्रकृति के हो रहे दोहन को दूर करने में विज्ञान अपनी बड़ी भूमिका निभा सकता है। प्रदूषण और ग्लोबल वाींग जैसी समस्याओं से जीवन त्रस्त स्कूल के छात्रों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर समस्याओं के समाधान में प्रशंसनीय मॉडल प्रदर्शित किये है।

विज्ञान प्रदर्शनी में अमन गुप्ता के "वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट" को प्रथम अंश मिश्रा के "रेडियोऐक्टिविटी" को द्वितीय तथा सईद जैद हसन को "एन्टी क्लाक अलार्म" मे तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया है। निर्णायक मण्डल में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षक सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पाजलिं से हुआ। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

स्वागत उद्बोधन में पूर्व प्रबन्धक और भवन निर्माण समिति के मुख्य संयोजक अरूणेश वाजपेयी ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुये जानकारी दी कि फरवरी माह के विद्यालय भवन के अगले चरण का आरम्भ हो रहा है। समारोह की अध्यक्षता करते हुये प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. नरेश चन्द्र शुक्ला ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। आभार प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार वर्मा ने किया तथा कार्यकम का संचालन परशुराम सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बेटे के सिर से उठा पिता का साया, बीएसए ऑफिस से घर पहुंचें शिक्षक की बिगड़ी हालत, मौत

अयोध्या: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की प्रतिभा, सभी ने सराहा
अयोध्या, अमृत विचार। सरयू इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान के विभिन्न माडलों के जरिए उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ  नीलम पाठक और विशिष्ट अतिथि डॉ अंकित मिश्रा ने किया।

भाजपा नेता केके मिश्रा और स्कूल के चेयरमैन डॉ संजय तिवारी, निदेशिका डॉ मधु त्रिपाठी ने विज्ञान प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। हेड मिस्ट्रेस सोनल शुक्ला एवं सुमित सक्सेना ने प्रदर्शनी का संयोजन किया। इंचार्ज चंदन सिंह एवं सुमित सक्सेना के नेतृत्व में बच्चों ने 34 मॉडल बनाए।

प्रथम पुरस्कार निहारिका सिंह की टीम सताक्षी, पार्थ, जानवी ने, द्वितीय पुरस्कार वंशिका सिंह की टीम लावण्या एवं अवनी ने और तृतीय पुरस्कार निखिल चौबे की टीम अनुष्का एवं खुशी को मिला। सांत्वना पुरस्कार ज्योति मौर्य, अन्नाय सिंह, अनुकल्प सिंह एवं शौर्य पांडेय को दिए गए। अनीता सिंह, प्रगति श्रीवास्तव, रवीश कुमार श्रीवास्तव, चंदन सिंह, ममता शर्मा, सुमित सक्सेना, वी पी पाठक एवं पीयूष दीक्षित ने योगदान दिया।

भी पढ़ें -फतेहपुर : नशेबाजी में बड़े भाई की पीटकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

समग्र शिक्षा की मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आगाज, लखनऊ में 6 जनपदों के छात्र प्रस्तुत कर रहे हैं वैज्ञानिक मॉडल
अमृत विचार लखनऊ: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत इस बार मंडल स्तरीय विज्ञापन प्रदर्शनी और टीएलएम प्रतियोगिता की शुरूआत हो चुकी है। जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में प्रात: 9 बजे से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में लखनऊ सहित 6 जनपद हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव के बच्चे शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनी की खास बात ये है कि सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चों को एक मंच पर स्थान दिया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का आयोजन छठामील स्थित ब्राइट लैंड स्कूल के प्रागंण में किया जायेगा।

प्रदर्शनी की शुरूआत उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक (डीडीआर) रेखा दिवाकर ने किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मंडल कार्यालय से मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि जेडी माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडल के सभी 6 जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने-अपने जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी से चयनित जूनियर और सीनियर संवर्ग के छात्र-छात्राओं व टी एल एम  आधारित चयनित शिक्षकों को उपरोक्त प्रदर्शनी में समय प्रतिभाग के लिए निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि जनपदों से आने वाले चयनितों के वैज्ञानिक मॉडलों और शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले टी एल एम आधारित शिक्षकों के मॉडलों के मूल्यांकन के लिए उच्च कोटि के वैज्ञानिकों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी व टीएलएम प्रतियोगिता से चयनित छात्र-छात्र व शिक्षक राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे तथा मंडल स्तर की इस प्रदर्शनी से चयनित छात्र छात्राओं और शिक्षकों को जेडी माध्यमिक की ओर से सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी शाम तक चलेगी।

ये भी पढ़े:- राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023: माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रचा इतिहास, पदक विजेताओं ने देश का नाम रोशन करने का लिया संकल्प

बहराइच: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र थानेदार मौर्य को प्रदेश में मिला पहला स्थान, हुआ सम्मानित
पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। जनपद के प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम के छात्र थानेदार मौर्य का चयन राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हुआ था। मुरादाबाद में आयोजित प्रदर्शनी में थानेदार ने परिवहन तथा संचार विषय पर प्रतिभा किया द्रव चालित लिफ्ट के माध्यम से ऊपर गांधी पार्किंग की प्रदर्शनी प्रस्तुत करने पर राज्य में पहला स्थान मिला।

मुरादाबाद में स्थित इंटर कॉलेज में 51वी राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक हुआ। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सरकार की सहायता से शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदर्शनी आयोजित किया गया।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 18 मंडल से चुने हुए स्थिति तथा क्रियाकारी मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें देवीपाटन मंडल से बहराइच जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम पयागपुर के छात्र थानेदार मौर्य ने भी "परिवहन तथा संचार" विषय पर प्रतिभाग किया।

थानेदार मौर्य ने गाइड टीचर नवल कुमार पाठक की देखरेख में द्रव चालित लिफ्ट के माध्यम से ऊपरगामी पार्किंग पर क्रियाकारी प्रदर्शनी प्रस्तुत किया, जिसमें थानेदार मौर्य को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिस पर छात्र को प्रशस्ति पत्र और नकदी देकर सम्मानित किया गया।

थानेदार मौर्य अपने चयन के लिए माता-पिता और गुरुओं के साथ गाइड टीचर नवल कुमार पाठक तथा आशीष श्रीवास्तव को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: काशी पहुंचे पर्यटन मंत्री, कहा- 500 वर्षों की त्याग-तपस्या के बाद सनातन संस्कृति की हुई जीत

लखनऊ में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारी पूरी, जानिए क्या रहेगा खास
अमृत विचार लखनऊ: यूपी बोर्ड सहित अन्य बोर्डों के माध्यम से कक्षा 6 से लेकर 10 विज्ञान के छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने वाली पीएम इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता की तैयारी हो पूरी हो चुकी है। लखनऊ पब्लिक कॉलीजिएट में  इस प्रदर्शनी का आयोजन 8 दिसंबर को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र के निर्देशन में जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में होगा। इसके अलावा मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार को नोडल, डीआईओएस टू रावेन्द्र सिंह बघेल, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय मनीषा द्विवेदी, एसोसिएट डीआईओएस जय शंकर श्रीवास्तव सहित राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपल्स व शिक्षकों की इसमें अहम भूमिका होगी। लखनऊ

प्रदर्शनी में ये है खास

- पूरे प्रदेश के 40 जनपदों से बच्चे इसमें शामिल होंगे।
- 66 बाल वैज्ञानिकों नवाचारी मॉडल शो केश किए जाएंगे।
- 66 बाल वैज्ञानिकों में 40 छात्र व 26 छात्राएं हैं।
- प्रत्येक मॉडल की अपनी कोई न कोई विशेष उपयोगिता है।
- इस प्रदर्शनी के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया जायेगा।

उच्च कोटि के वैज्ञानिक करेंगे मॉडल का मूल्यांकन

प्रदर्शनी में लगे मॉडलों का अवलोकन उच्च कोटि के वैज्ञानिकों की ओर से किया जायेगा। निर्णायक के रूप में एक एक मॉडल्स के मूल्यांकन के लिए केंद्र सरकार ने अपने एन आई एफ (राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान) के विशेषज्ञों को तथा शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से वैज्ञानिकों को लगाया गया है। इसके अलावा प्रदेश भर से आने वाले चयनितों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए आवासीय और भोजन व्यवस्था भी की गई है जिसमें छात्र छात्राओं के ठहरने की अलग अलग व्यवस्था की गई है।

डॉ.दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल

कोट...........
प्रदर्शनी का आयोजन 8 दिसंबर को प्रातः 9 बजे किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा निदेशक बेसिक एवं माध्यमिक उत्तर प्रदेश डॉ.महेन्द्र देव होंगे तथा पुरस्कार वितरण समारोह अपरान्ह 3 बजे किया जाएगा।
डॉ.दिनेश कुमार मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल

ये भी पढ़े:-लखनऊ: मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में चमके,अब राज्य स्तर की तैयारी, बच्चों के नवाचार देखकर अधिकारी भी रह गये हैरान

एकेटीयू: इनोवेशन फेस्टिवल में दिखी छात्रों की प्रतिभा, विज्ञान नगरी में हुआ कार्यक्रम
अमृत विचार लखनऊ। अलीगंज स्थित क्षेत्रीय विज्ञान नगरी में तीन दिवसीय इनोवेशन फेस्टिवल का उद्घाटन सोमवार को बतौर  मुख्य अतिथि एकेटीयू प्रो. जेपी पांडेय ने ने किया। इसमें स्कूली बच्चों के नवाचार और मॉडल की प्रदर्शनी लगायी गयी है। इस मौके पर कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि क्षेत्रीय विज्ञान नगरी, में आयोजित इस इनोवेशन फेस्टिवल का स्पष्ट उद्देश्य छात्रों और जनता के बीच वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करना और छात्रों के बीच विज्ञान में रुचि पैदा करना है। जिज्ञासा और प्रश्न पूछने की क्षमता कुछ सबसे महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं जो मनुष्य को अन्य प्रजातियों से अलग करती हैं।

यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से मनुष्य ने सदियों से प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास हुआ है जिसका लाभ आधुनिक समाज उठा रहा है। अब, हमारे भावी उद्यमियों और नवप्रवर्तकों के लिए इस पहल को अगले स्तर पर ले जाने और समाज की सबसे अनिश्चित समस्याओं को हल करने का समय आ गया है, जिससे देश की समस्याएं भी हल हो जाएंगी।

विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन, इनोवेशन एंड सोशल एंटरप्रेन्योरशिप डॉ. अनुज कुमार शर्मा के नेतृत्व में इनोवेशन हब की ओर से भी प्रदर्शनी में मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इसमें एक हॉस्पिटल असिस्टेंस रोबोट शामिल है, जिसका उपयोग कोविड 19 के दौरान किया गया था। वहीं एक रैपिड करेंसी सैनिटाइजर और एक रोबोटिक-हैंड सेनेटाइजर का भी प्रदर्शन किया गया है। इन सभी उत्पादों का पेटेंट इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह का है।  इस अवसर पर सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के एम.टेक छात्रों, गरिमा, संजीव प्रखर ने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़े:- हजरतगंज में कैनरा बैंक ब्रांच में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर फाइटर

विज्ञान प्रदर्शनी: जीपीएस रोकेगा ट्रेन हादसा, लखनऊ में बच्चों ने प्रस्तुत किया वैज्ञानिक मॉडल
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी बोर्ड 11वीं की छात्रा ने एक ऐसा जीपीएस सिस्टम का मॉडल बनाया है, इसे अगर अमल में लाया जाए तो काफी हद तक ट्रेन हादसों को रोकने में मदद मिल जाएगी। आज इस जीपीएस मॉडल का रूप लखनऊ के निशाततगंज स्थित करामत हुसैन इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान प्रस्तुत किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में लगे मॉडलों का अवलोकन मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने किया।

11वीं की छात्रा आरफा ने बताया कि अभी हाल ही में हुए एक ट्रेन हादसे से प्रभावित होकर यह सिस्टम तैयार किया है। छात्रा आरफा का कहना है कि प्रत्येक ट्रेन में जीपीएस सिस्टम लगाया जाए और उसमें दो ट्रेनों के बीच की एक निश्चित दूरी तय की जाए। उदाहरण के तौर पर यदि 1 किलोमीटर की रडार में दो ट्रेन आती हैं तो वह ऑटोमेटिक वहीं रुक जाए। यदि 3 किलोमीटर के डिस्टेंस में है तो ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाएगी। आरफा का कहना है की ट्रेन का सिग्नल सिस्टम भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की तर्ज पर काम करना चाहिए तो निश्चित तौर पर हादसे रुक जायेंगे।

जूनियर और सीनियर छात्राओं ने प्रस्तुत किया 112 वैज्ञानिक मॉडल

करामत हुसैन इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान कक्षा 6 से लेकर 12 तक छात्राएं शामिल हुई। इसमें जूनियर और सीनियर दो वर्ग छात्राओं के थे जिन्होंने कल 112 वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। कॉलेज की प्रिंसिपल उजमा सिद्दीकी ने बताया सीनियर वर्ग की छात्राओं ने 63 वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किये जबकि जूनियर वर्ग की छात्राओं ने 49 वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किये।

विज्ञान प्रगति अधिकारी ने किया छात्राओं को प्रोत्साहित

प्रदर्शनी में शामिल हुए बतौर मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी दिनेश कुमार ने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करने वाली छात्रों को उत्साहित करते हुए वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कहा। उन्होंने कहा प्रत्येक बच्चे में एक वैज्ञानिक सोच होती है। जिसका बाहर आना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने छात्राओं से कहा निरंतर प्रयास से एक दिन हमें सफलता जरूर मिलती है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का एक्शन, ADG 112 को हटाया