Padma Awards - Amrit Vichar

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन
दिल्ली। कला, साहित्य , शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान-इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग क्षेत्रों में विशिष्ट तथा असाधारण उपलब्धियों के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के नामांकन और सिफारिश आगामी 31 जुलाई तक की जा सकती है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें भेजने की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो गई हैं।

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें राष्ट्रीय पद्म पुरस्कार पोर्टल पर केवल ऑनलाइन की जा सकती हैं। पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत 'उत्कृष्ट कार्य' करने वालों को सम्मानित किया जाता है।

पद्म पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों या विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।

चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले लोक सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्कारों के पात्र नहीं हैं। सरकार पद्म पुरस्कारों को "पीपल्स पद्म" बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अत:, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्वयं को भी नामित कर सकते हैं।

महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं।

नामांकन/सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो। इस संबंध में विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर 'पुरस्कार और पदक' शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें :

SCO बैठक में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, किर्गिज़स्तान के बिश्केक में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अभिनेता धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित-हरमन को पद्मश्री सम्मान : शिबू सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, देखें लिस्ट
नई दिल्ली। अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज वामपंथी नेता वीएस अच्युतानंदन को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाएगा। सरकार की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। इनमें दो ऐसे मामले भी शामिल हैं, जिनमें एक पुरस्कार के लिए दो व्यक्तियों को चुना गया है।

बयान के मुताबिक, सार्वजनिक मामलों के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस, कला के लिए हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार एवं मशहूर वायलिन वादक एन राजम और साहित्य एवं शिक्षा के लिए प्रख्यात मलयालम पत्रकार पी नारायणन को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। बयान के अनुसार, पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है।

बयान में कहा गया है कि 'एड गुरु' के रूप में विख्यात पीयूष पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण, जबकि चरित्र अभिनेता सतीश शाह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि पद्म पुरस्कारों के लिए चुनी गई हस्तियों में 90 महिलाएं और अनिवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के लोग (पीआईओ) तथा प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) जैसी श्रेणियों के छह व्यक्ति शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इस साल 16 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।

इसमें कहा गया है कि मशहूर टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण, जबकि क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। बयान के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जगदीश कुमार, प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति और अभिनेता आर माधवन तथा प्रसेनजीत चटर्जी उन हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है।

अच्युतानंदन, धर्मेंद्र समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मार्क्सवादी नेता वी.एस. अच्युतानंदन तथा जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत करने के लिए चुना गया है। इनके अलावा तीन और हस्तियों को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा। सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की है।

अच्युतानंदन और श्री धर्मेंद्र के अलावा इस सूची में प्रख्यात न्यायविद न्यायमूर्ति के. टी. थॉमस, मलयालम साहित्यकार पी. नारायणन और उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम भी शामिल हैं। न्यायमूर्ति थॉमस तथा श्री नारायणन केरल से हैं।

अक्टूबर 1923 में जन्मे श्री अच्युतानंदन को उनकी जन-हितैषी राजनीति के लिए जाना जाता रहा है। वह 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। सार्वजनिक मामलों में उनका पूरा जीवन आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में बीता। एक कट्टर सिद्धांतवादी नेता के रूप में, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण आंदोलन किये। पिछले साल 21 जुलाई को 101 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

भारतीय सिनेमा के 'ही-मैन' के रूप में विख्यात धर्मेंद्र का कला के क्षेत्र में योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने छह दशकों से अधिक के अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। 'शोले', 'चुपके चुपके' और 'सत्यकाम' जैसी फिल्मों के माध्यम से उन्होंने न केवल अभिनय की विविधता पेश की, बल्कि भारतीय फिल्म उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभाई। उनका 89 वर्ष की उम्र में पिछले साल 24 नवंबर को देहावसान हो गया था।

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. टी. थॉमस सार्वजनिक मामलों और न्याय व्यवस्था में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने कई ऐतिहासिक और साहसिक फैसले सुनाए जिन्होंने देश की कानूनी दिशा को प्रभावित किया। न्याय के प्रति उनकी निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में एक सम्मानित स्थान दिलाया है। वह कानून की जटिलताओं को सुलझाने और न्याय प्रणाली में सुधार के कट्टर समर्थक हैं।

डॉ. एन. राजम का नाम शास्त्रीय संगीत की दुनिया में सम्मानपूर्वक लिया जाता है। वायलिन वादन में 'गायन अंग' (वायलिन पर गायकी का प्रभाव उत्पन्न करना) की कला को विकसित करने का श्रेय उन्हें ही जाता है। उत्तर प्रदेश से जुड़ीं इस महान कलाकार ने अपनी उंगलियों के जादू से वायलिन को भारतीय शास्त्रीय संगीत में एक नया दर्जा दिलाया है। शिक्षा और कला के मिश्रण के साथ उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में श्री नारायणन का योगदान समाज की बौद्धिक प्रगति का आधार रहा है। उन्होंने अपनी लेखनी और शैक्षिक कार्यों के माध्यम से न केवल क्षेत्रीय भाषा बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ज्ञान का प्रसार किया। शिक्षा को सुलभ बनाने और साहित्य के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने में भी उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी के बीच वैचारिक चेतना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता

धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत)– कला

के. टी. थॉमस– पब्लिक लाइफ

एन. राजम– कला

पी. नारायणन– साहित्य एवं शिक्षा

वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत)– पब्लिक लाइफ

पद्म भूषण पुरस्कार विजेता

अलका याग्निक- कला

भगत सिंह कोश्यारी- पब्लिक लाइफ

कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा

ममूटी- कला

डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा

पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला

एस के एम मैइलानंदन- सामाजिक कार्य

शतावधानी आर गणेश

कला शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- पब्लिक लाइफ

उदय कोटक- व्यापार और उद्योग

वी के मल्होत्रा ​​(मरणोपरांत)- पब्लिक लाइफ

वेल्लापल्ली नटेसन- पब्लिक लाइफ

विजय अमृतराज- खेल

पद्म श्री पुरस्कार विजेता

ए. ई. मुथुनायगम

अनिल कुमार रस्तोगी

अंके गौड़ा एम.

आर्मिडा फर्नांडिस

अरविंद वैद्य

अशोक खाड़े

अशोक कुमार सिंह

अशोक कुमार हालदार

बलदेव सिंह

भगवानदास रायकरवार

भारत सिंह भारती

भिकल्या लडक्या धिंडा

बिश्व बंधु (मरणोपरांत)

बृज लाल भट्ट

बुद्धा रश्मि मणि

डॉ. बुधरी टाटी

चंद्रमौली गड्डामानुगु

चरण हेम्ब्रम

चिरंजी लाल यादव

दीपिका रेड्डी

धर्मिकलाल चुनिलाल पंड्या

गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद

गफरुद्दीन मेवाती जोगी

गंभीर सिंह योंजोन

गरिमेल्ला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत)

गायत्री बालसुब्रमणियन एवं सुश्री रंजनी बालसुब्रमणियन (संयुक्त)

गोपाल जी त्रिवेदी

गुडूरु वेंकट राव

एच. वी. हांडे

हाली वार

हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत)

हरिचरण सैकिया

हरमनप्रीत कौर भुल्लर

इंदरजीत सिंह सिद्धू

जनार्दन बापुराव बोथे

जोगेश देउरी

जुज़र वासी

ज्योतिष देबनाथ

के. पाजनीवेल

के. रामास्वामी

के. विजय कुमार

कबिंद्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत)

कैलाश चंद्र पंत

कलामंडलम विमला मेनन

केवल कृष्ण ठाकुराल

खेम राज सुंद्रियाल

कोल्लकल देवकी अम्मा जी

कृष्णमूर्ति बालसुब्रमणियन

कुमार बोस

कुमारस्वामी थंगराज

प्रो. (डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोख

ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा

माधवन रंगनाथन

मगंती मुरली मोहन

महेंद्र कुमार मिश्रा

महेंद्र नाथ रॉय

ममिडाला जगदीश कुमार

मंगला कपूर

मीर हाजीभाई कासमभाई

मोहन नागर

नारायण व्यास

नरेश चंद्र देव वर्मा

निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला

नूरुद्दीन अहमद

ओथुवार तिरुथानी स्वामीनाथन

डॉ. पद्मा गुरमेट

पालकोंडा विजय आनंद रेड्डी

पोखिला लेकथेपी

डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे

प्रतीक शर्मा

प्रवीन कुमार

प्रेम लाल गौतम

प्रोसेनजीत चटर्जी

डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेशन

आर. कृष्णन (मरणोपरांत)

आर. वी. एस. मणि

रबी लाल टुडू

रघुपत सिंह (मरणोपरांत)

रघुवीर तुकाराम खेड़कर

राजस्थपति कलियप्पा गौंडर

राजेंद्र प्रसाद

रामा रेड्डी ममिडी (मरणोपरांत)

राममूर्ति श्रीधर

रामचंद्र गोडबोले एवं सुश्री सुनीता गोडबोले (संयुक्त)

रतीलाल बोरिसागर

रोहित शर्मा

एस. जी. सुषीलम्मा

संगयुसांग एस. पोंगेनर

संत निरंजन दास

शरत कुमार पात्र

सरोज मंडल

सतीश शाह (मरणोपरांत)

सत्यानारायण नुवाल

सविता पुनिया

प्रो. शफी शौक

शशि शेखर वेम्पति

श्रीरंग देवाबा लाड

शुभा वेंकटेश आयंगर

श्याम सुंदर

सिमांचल पात्र

सिवसंकरी

डॉ. सुरेश हनगावड़ी

स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज

टी. टी. जगन्नाथन (मरणोपरांत)

टगा राम भील

तरुण भट्टाचार्य

टेची गुबिन

थिरुवारूर भक्तवत्सलम

तृप्ति मुखर्जी

वेझिनाथन कामकोटि

वेम्पटी कुटुम्ब शास्त्री

व्लादिमेर मेस्त्विरीश्विली (मरणोपरांत)

युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत)

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी हस्तियों को दी बधाई

पद्म पुरस्कारों के ऐलान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी व्यक्तियों को राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई. विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा ने हमारे समाज को समृद्ध बनाया है. यह सम्मान प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की उस भावना को दर्शाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है।

Padma Awards 2025: राष्ट्रपति ने विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों के वितरण समारोह के दूसरे चरण में मंगलवार को 69 व्यक्तियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आज शाम आयोजित भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

समारोह में उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहड़, कथक नृत्यांगना दिवंगत कुमुदनी लखिया, लोक गायिका दिवंगत डॉ. शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। भारत नाट्यम नृत्यांगना एवं अभिनेत्री डॉ. शोभना चंद्रकुमार, सिल्क उद्योग क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती नलिनी कुपुस्वामी शेट्टी, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. विवेक देवराय, पुरातत्व विशेषज्ञ एवं लेखक कैलाश नाथ दीक्षित, सात्रीय नृत्य के अग्रणी कलाकार एवं शास्त्रीय अकादमी के संस्थापक जतिन गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिज्ञ डॉ. मनोहर जोशी, फिल्म निदेशक अनंत नाग, जाने-माने पत्रकार एवं बुद्धिजीवी राम बहादुर राय और आध्यात्मिक नेता एवं समाजसेवी साध्वी रिताम्भरा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। समारोह में 57 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जिनमें लेखक सीनी विश्वनाथ, फुटबाल खिलाड़ी आई एम विजयन, असमिया और नेपाली भाषा के साहित्यकार गीता उपाध्याय, सेंटर फॉर पालिसी स्टडीज के अध्यक्ष एम. गोड्डामाने, लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, पैरा तीरंदाजी हरविंदर सिंह भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : चीन ने कर्ज के जाल में 75 गरीब देशों को फंसाया, 2025 में चुकाने होंगे 25 अरब डॉलर

Padma Awards: राष्ट्रपति ने 71 पद्म पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित, इन हस्तियों को मिला सम्मान
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 71 व्यक्तियों को राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित एक समारोह में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति ने पहले चरण के अलंकरण समारोह में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गयी थी।

पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने वालों में सर्वश्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा, डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी , मेडिसिन डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम ,कला और जापान से ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत), व्यापार और उद्योग शामिल हैं। पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वालों में सर्वश्री नंदमुरी बालकृष्ण ,कला, विनोद कुमार धाम , विज्ञान और इंजीनियरिंग, सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले और शेखर कपूर, कला प्रमुख हैं। इसके अलावा सर्वश्री डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल , कला, डॉ. के. ओमानकुट्टी अम्मा , कला, मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत), कला, रविचंद्रन अश्विन, खेल और जोयनाचरण बाथरी आदि की कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पद्म पुरस्कार विजेता मंगलवार सुबह राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पद्म पुरस्कार विजेता राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण भी करेंगे। समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और पर्यावरण एव वन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- Pahalgam Terror Attack : पाकिस्तान का पुतला फूंका, पढ़ी हनुमान चालीसा..बदस्तूर जारी विरोध प्रदर्शन

साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण व हृदय नारायण दीक्षित और डॉ. सोनिया नित्यानंद समेत UP के 8 लोगों को पद्मश्री सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई
लखनऊ। गणतंत्र दिवस से पहले भारत सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। पद्म पुरस्कार 2025 की इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं, जिसमें 10 विदेशी भी हैं। 13 लोगों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश से सबंध रखने वाले 10 लोग शामिल हैं।

यूपी से इन्हें मिला पद्म पुरस्कार

वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। साध्वी ऋतंभरा को भी समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री पाने वालों में उत्तर प्रदेश के 8 लोग शामिल हैं। इनमें आशुतोष शर्मा को विज्ञान और इंजिनियरिंग के क्षेत्र में, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में, हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया है।

श्री नारायण उर्फ भुलई भाई को लोकसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा सत्यपाल सिंह को खेल के क्षेत्र में, श्याम बिहारी अग्रवाल को कला के क्षेत्र में, सोनिया नित्यानंद को औषधि के क्षेत्र में, सैयद ऐनुल हसन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

सीएम योगी ने दी बधाई, कहा- उत्तर प्रदेश को आप सभी पर गर्व है

यूपी की हस्तियों को पद्म पुरस्कार (2025) का सम्मान मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि बहुप्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2025 के अंतर्गत 'पद्म भूषण' सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की विभूतियों श्री राम बहादुर राय जी एवं साध्वी ऋतम्भरा जी तथा 'पद्म श्री' सम्मान हेतु घोषित विभूतियों श्री आशुतोष शर्मा जी, श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी, श्री हृदय नारायण दीक्षित जी, श्री सत्यपाल सिंह जी, श्री श्याम बिहारी अग्रवाल जी, श्रीमती सोनिया नित्यानंद जी, श्री सैय्यद ऐनुल हसन जी को तथा श्री नारायण जी 'भुलई भाई' (मरणोपरांत) के परिजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी गणमान्य विभूतियों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट और असाधारण योगदानों से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर उत्तर प्रदेश को गौरवभूषित किया है। आप सभी के उत्कृष्ट कार्यों और अटूट ध्येयनिष्ठा ने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश को आप सभी पर गर्व है।

बहुप्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2025 के अंतर्गत 'पद्म भूषण' सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की विभूतियों श्री राम बहादुर राय जी एवं साध्वी ऋतम्भरा जी तथा 'पद्म श्री' सम्मान हेतु घोषित विभूतियों श्री आशुतोष शर्मा जी, श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी, श्री हृदय नारायण दीक्षित जी,…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 25, 2025

यह भी पढ़ें:-Padma award: प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को दी बधाई, कहा- भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व

Padma award: प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को दी बधाई, कहा- भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है। केंद्र सरकार ने इस साल सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री समेत कुल 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है।

Congratulations to all the Padma awardees! India is proud to honour and celebrate their extraordinary achievements. Their dedication and perseverance are truly motivating. Each awardee is synonymous with hardwork, passion and innovation, which has positively impacted countless…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2025

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है। उनका समर्पण और धैर्य वास्तव में प्रेरक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवीनता का पर्याय है, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और समाज की निस्वार्थ सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।’’ सुजुकी के पूर्व प्रमुख ओसामु सुजुकी, लोक गायिका शारदा सिन्हा और प्रसिद्ध लेखक एम टी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : दूसरे टी20 मैच से पहले भारत को झटका, अभिषेक शर्मा हुए चोटिल...ट्रेनिंग दौरान टखने में लगी चोट

Padma Awards 2024: पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू, जानें अंतिम तिथि
नई दिल्ली। कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा एवं विज्ञान आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिये जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन सोमवार से शुरू हो गया और ये नामांकन 15 सितम्बर तक किये जा सकेंगे।

गृह मंत्रालय ने बताया है कि अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर दिये जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें मंत्रालय की वेबसाइट पर पद्म पुरस्कार पर दायर की जा सकती हैं। पद्म पुरस्‍कारों के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार दिये जाते हैं।

ये पुरस्कार वर्ष 1954 में शुरू किये गये थे और ये कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे क्षेत्रों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों तथा सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। किसी भी पंथ, व्‍यवसाय, पद या लिंग से संबंधित व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए योग्य है हालाकि चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं।

सरकार का कहना है कि वह पद्म पुरस्‍कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए वह सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे इन पुरस्कारों के लिए नामांकन एवं सिफारिशें करें। नागरिक स्‍वयं को भी नामित कर सकते हैं। नामांकन करते समय एक व्‍या‍ख्‍यात्‍मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्‍द) भी लगाना होगा जिसमें अनुसंशित व्‍यक्ति की संबंधित क्षेत्र या विषय में विशिष्‍ट और अनन्‍य उपलब्धियों और सेवाओं का स्‍पष्‍ट उल्‍लेख किया जाना चाहिए।

मंत्रालय ने कहा है कि इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्‍यांगों तथा समाज की नि:स्‍वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्‍यक्तियों की पहचान के लिए मिलकर प्रयास किये जाने चाहिए जिनकी उपलब्धियां वास्‍तव में सम्‍मान की हकदार हैं। इस संबंध में विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर ‘पुरस्‍कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्‍कार पोर्टल पर उपलब्‍ध हैं।

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री ने लुधियाना में जहरीली गैस के रिसाव से हुई मौतों पर दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की

padma awards 2023: केवल एक रुपये में गला तर करने वाली रसना फिर हुई फेमस, फाउंडर पिरोजशॉ खंबाटा को मिला पद्मश्री... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
नई दिल्ली। रसना ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष अरीज़ पिरोजशॉ खंबाटा को गुजरात के व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र में उनके काम के लिए मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक यह पुरस्कार राष्ट्र निर्माण की दिशा में खंबाटा के जीवन भर के कार्य के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उनकी ओर से उनकी पत्नी पर्सिस अरीज़ खंबाटा और पुत्र पिरुज़ अरीज़ खंबाटा ने ग्रहण किया।

President Droupadi Murmu presents Padma Shri to Shri Areez Khambatta (Posthumous) for Trade & Industry. He was the Founder Chairman of the Rasna Group and was involved in various philanthropic activities. pic.twitter.com/MLb1FVwWl0

— President of India (@rashtrapatibhvn) April 5, 2023

खंबाटा इस तरह का सम्मान पाने वाले अहमदाबाद के पहले पारसी हैं। उन्होंने मूल स्टार्टअप, मेड इन इंडिया कंपनी की स्थापना की थी जिसने अंतर्राष्ट्रीय बाजार को भी जीत लिया है। आज रसना विश्व स्तर पर इंस्टेंट ड्रिंक एंड बेवरीज निर्माता के रूप में जाना जाता है जिसका 80 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी भारत में है। राष्ट्र निर्माण की भावना से खंबाटा ने अपने कई अवतारों के माध्यम से सेवा की है।

खंबाटा का यह वर्ल्ड फेमस ब्रैंड केवल 1 रुपये के किफायती दाम पर फलों से बने सूखे/गाढ़े रूप में शीतल पेय बेचता है। रसना ग्रुप का कहना है कि यह विटामिन्‍स और कई पोषक-तत्‍वों के साथ लाखों भारतीयों की प्‍यास बुझाता है।

एक व्यवसायी के रूप में उन्होंने लाखों रोजगार सृजित करते हुए आर्थिक विकास में योगदान दिया है। एक परोपकारी व्यक्ति के रूप में उन्होंने सुविधा वंचित लोगों के लिए शिक्षा और चिकित्सा देखभाल के विकास की दिशा में अथक प्रयास किया है। एक सामुदायिक नेता के रूप में उन्होंने भारत और विदेशों में पारसी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए काम किया है और होमगार्ड के कमांडेंट के रूप में उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा की है।

अपने उसूल “काम काम काम” के साथ जीते हुए उन्होंने हमेशा उद्यमियों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने का प्रयास किया। हमारे साथ बिताए समय में उन्होंने जितनी जिंदगियां सवारी हैं उनके इस काम को लोग लम्बे समय तक याद रखेंगे। रसना ग्रुप के अध्यक्ष पिरूज खंबाटा ने कहा, “खंबाटा परिवार भारत के राष्ट्रपति द्वारा मरणोपरांत अरीज़ खंबाटा को दिए गए इस पुरस्कार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर रहा है। हम इसके लिए हमेशा आभारी हैं। मैंने और मेरे परिवार ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में मेरे स्वर्गीय पिता के पदचिन्हों पर चलने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है।”

ये भी पढ़ें:- नियामकीय प्रक्रिया को सुगम बनाएगा RBI, ‘प्रवाह’ नाम से बनेगा पोर्टल

Padma Awards 2021: PM मोदी ने मांगे प्रेरक लोगों के नाम, इस लिंक पर भेजें अपने सुझाव
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। मोदी ने एक ट्वीट किया कि भारत में जमीनी स्तर पर असाधारण काम करने वाले कई लोग हैं लेकिन, उनके बारे में बहुत ज्यादा लोग अकसर जानते नहीं हैं।

India has many talented people, who are doing exceptional work at the grassroots. Often, we don’t see or hear much of them. Do you know such inspiring people? You can nominate them for the #PeoplesPadma. Nominations are open till 15th September. https://t.co/BpZG3xRsrZ

— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2021

उन्होंने पुरस्कार के लिए वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, “भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अकसर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है। क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? आप उन्हें पद्म पुरस्कार के लिए नामित कर सकते हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं।”

पद्म पुरस्कार-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। पिछले कुछ वर्षों में, मोदी सरकार ने सैकड़ों गुमनाम नायकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि और समाज में उनके योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है। 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

पद्मश्री के लिए चुने जाने पर सुधा सिंह बोलीं, जीवन के सबसे बड़े लम्हों में से एक
नयी दिल्ली। लंबी दूरी की अनुभवी धाविका सुधा सिंह खुद को पद्मश्री का हकदार मानती हैं लेकिन इस साल इस पुरस्कार विजेताओं की सूची में जब उनका नाम आया तो वह इससे हैरान थीं। उत्तर प्रदेश के राय बरेली की रहने वाली 34 साल की सुधा मिल्खा सिंह, अंजू बॉबी जॉर्ज और पीटी उषा जैसे ट्रैक एवं फील्ड के एलीट खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुधा को इस साल के पुरस्कारों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नामित किया था।

सुधा ने कहा, ”मुझे जब यह खबर मिली कि मुझे पद्मश्री के लिए चुना गया है तो मैं थोड़ी हैरान थी। मैं इसकी हकदार थी लेकिन आपको कभी नहीं पता होता कि आपको यह मिलेगा या नहीं। मुझे नामित करने के लिए मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की आभारी हूं।” बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में ट्रेनिंग कर रही सुधा ने कहा, ”2005 में कांस्य पदक जीतने के बाद से मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं। मुझे लगता है कि यह पुरस्कार पिछले 15 साल में मेरी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।”

उन्होंने कहा, ”मैंने जब अपना एथलेटिक्स करियर शुरू किया तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन पद्मश्री मिलेगा। यह शानदार सफर रहा।”सुधा ने दो ओलंपिक, तीन एशियाई खेलों, दो विश्व चैंपियनशिप और चार एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है। उन्होंने अधिकतर 3000 मीटर स्टीपलचेज में हिस्सा लिया। इस स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा जिसके बाद में ललिता बाबर ने तोड़ा।

सुधा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक रहा। उन्होंने 2018 खेलों में इसी स्पर्धा का रजत पदक जीता। इस धाविका ने 2017 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण के अलावा तीन रजत पदक (2009, 2011 और 2013) भी जीते। सुधा ने अपने अधिकतर अंतरराष्ट्रीय पदक 3000 मीटर स्टीपलचेज में जीते लेकिन उनकी नजरें मैराथन के जरिए तीसरे ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर टिकी हैं। वह 2015 विश्व चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा, ”मैं मैराथन के जरिए तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना चाहती हूं, जहां तक ओलंपिक क्वालीफिकेशन का सवाल है तो 3000 मीटर स्टीपलचेज अब मेरी प्राथमिकता नहीं है। मैं मार्च में नयी दिल्ली मैराथन में हिस्सा लूंगी और वहां ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करूंगी ” सुधा 28 फरवरी को होने वाली मुंबई मैराथन में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ना चाहती हैं।

मैराथन में सुधार को निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो घंटे 34 मिनट और 56 सेकेंड है जबकि तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय दो घंटे 29 मिनट और 30 सेकेंड हैं। राष्ट्रीय रिकॉर्ड दो घंटे 34 मिनट और 43 सेकेंड है जो ओपी जैशा के नाम है।