ICC Awards - Amrit Vichar
ICC Awards : श्रेयस अय्यर बने आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी, कहा-मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं
दुबई। भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कलात्मक बल्लेबाज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को मार्च महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी एकदिवसीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 243 रन बनाए थे। उन्होंने इस पुरस्कार की दौड़ में न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पीछे छोड़ा।
अय्यर ने आईसीसी विज्ञप्ति में कहा, मार्च महीने के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने जाने पर मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान अविश्वसनीय रूप से विशेष है, खासकर उस महीने में जब हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। एक ऐसा क्षण जिसे मैं हमेशा अपनी यादों में संजो कर रखूंगा। उन्होंने कहा, प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह इतनी बड़ी प्रतियोगिता में भारत की जीत में योगदान दे। मैं अपने साथियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का उनके अटूट समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं। प्रशंसकों को भी दिल से धन्यवाद। आपकी ऊर्जा और प्रोत्साहन हमें हर कदम पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं। यह लगातार दूसरा महीना है जबकि किसी भारतीय खिलाड़ी ने यह पुरस्कार हासिल किया।
इससे पहले शुभमन गिल ने फरवरी महीने के लिए यह पुरस्कार जीता था। अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में बीच के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करके पारी को संवारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई जिससे भारत इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीतने में सफल रहा था।
ये भी पढ़ें : IPL 2025 : रवि बिश्नोई ने किया ऋषभ पंत का बचाव, कहा-कप्तान के दिमाग में कुछ खास योजना थी
ICC Awards : श्रेयस अय्यर मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में शामिल
दुबई। चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र और जैकब डफी के साथ मार्च महीने के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट के पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के सूत्रधारों में रहे अय्यर ने पांच मैचों में दो अर्धशतकों के साथ 243 रन बनाये थे।
आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा,दाहिने हाथ के बल्लेबाज ने मार्च ने तीन वनडे में 57.33 की औसत से 172 रन बनाये और टूर्नामेंट में भारत के लिये सर्वाधिक रन भी बनाये ।’’ इसमें कहा गया ,‘‘ भारत के अपराजेय अभियान में अय्यर का योगदान अहम रहा । उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के मैच में 79 रन बनाये और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 45 रन की पारी खेली । इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 48 रन भी बनाये।
विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने और साझेदारियां बनाने की उसकी क्षमता भारत के लिये महत्वपूर्ण साबित हुई । रविंद्र ने चार मैचों में दो शतक समेत 263 रन बनाये और तीन विकेट भी लिये । वहीं दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज डफी ने मार्च में 6 . 17 की इकॉनामी रेट से 13 विकेट चटकाये । आईसीसी मार्च महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिये अमेरिका की चेतना प्रसाद, आस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वोल दौड़ में हैं।
ये भी पढे़ं : IPL 2025 : MI के कोच Mahela Jayawardene बोले-सहज नजर आ रहे हैं जसप्रीत बुमराह
ICC Awards: अर्शदीप और मंधाना आईसीसी पुरस्कार के लिए नामांकित
दुबई। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस सत्र में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने और भारत की टी20 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ‘आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार’ के लिए नामांकित किया गया है। अर्शदीप (25 वर्ष) इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पाकिस्तान के बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।
वहीं भारत की स्टाइलिश महिला सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी आईसीसी पुरस्कार की दौड़ में शामिल रहेंगी जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के लिए नामांकित किया गया है।
लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका), चामरी अटापट्टू (श्रीलंका) और अनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया) अन्य अनुभवी क्रिकेटर हैं जो इस पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने बारबाडोस में भारत की टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 18 मैचों में 13.5 के औसत से 36 विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में वर्ष का समापन किया।
भुवनेश्वर कुमार के 2022 में 37 विकेट के बाद एक कैलेंडर वर्ष में टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का यह दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। अर्शदीप ने टी20 विश्व कप में 17 विकेट लिए और टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी के साथ बराबरी पर रहे। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन फाइनल में रहा जिसमें उन्होंने एडेन मार्क्रम और क्विंटन डी कॉक जैसे मुख्य खिलाड़ियों को जल्दी आउट कर दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किल पैदा की।
19वें ओवर में उन्होंने सिर्फ चार रन दिए जिससे भारत की जीत तय हो गई। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज मंधाना ने 12 पारियों में 61.91 की शानदार औसत और 96.99 की स्ट्राइक रेट से 743 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। 28 वर्षीय मंधाना ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंगलुरु में दो शतक लगाकर 2024 में अपने शानदार अभियान की शुरुआत की। इसके बाद साल के अंत में दो और शतक लगाकर दिसंबर तक अच्छी फॉर्म में रहीं।
मंधाना ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन पारियों में कुल 343 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहीं। उन्होंने अपना तीसरा शतक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पूरा होने के ठीक बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू श्रृंखला के अंतिम मैच में 100 रन बनाकर लगाया। दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला के अंतिम मैच में उन्होंने एक और शतक लगाया।
हालांकि यह शतक टीम के काम नहीं आया और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3-0 से श्रृंखला अपने नाम कर ली। मंधाना का सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला प्रदर्शन भारत की घरेलू श्रृंखला के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया, जब उन्होंने शतक बनाया और एक महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम को चार विकेट से जीत दिलाने में मदद की। आईसीसी पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा जनवरी 2025 के अंत में की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-महाकुंभ के निमंत्रण पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- यहा आस्था का विषय है, लोग आप से आते हैं...
ICC Awards : शुभमन गिल बने 'ICC Men's Player of the Month', मोहम्मद सिराज और डेवोन कॉन्वे को पीछे छोड़ा
दुबई। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को एकदिवसीय प्रारूप में लगातार अच्छी पारियां खेलने के लिए जनवरी माह का आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया जबकि इंग्लैंड की अंडर-19 कप्तान ग्रेस स्क्रीवन्स महिला वर्ग में यह सम्मान पाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी। गिल ने जनवरी में सीमित ओवरों के क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों के खिलाफ एकदिवसीय प्रारूप में काफी रन जुटाए।
Presenting, the winner of the ICC Women’s Player of the Month for January 2023 🤩
Details 👇
— ICC (@ICC) February 13, 2023
23 साल के गिल ने जनवरी में 100 से अधिक के तीन स्कोर बनाए और इस दौरान 567 रन जोड़े। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में श्रृंखला के पहले मैच में दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 149 गेंद में 28 बाउंड्री की मदद से 208 रन बनाए और इस दौरान एकदिवसीय प्रारूप में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। उन्होंने इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ 116 और न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय में 112 रन की पारी भी खेली।
We have a winner! 🏅
Our first ICC Men’s Player of the Month of 2023 has been named 👇
— ICC (@ICC) February 13, 2023
गिल ने मोहम्मद सिराज और डेवोन कॉन्वे को पीछे छोड़ा
गिल ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और हमवतन मोहम्मद सिराज को वैश्विक मतदान में पछाड़कर पहली बार आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही वह अक्टूबर 2022 में विराट कोहली के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय भी बने।
गिल ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जनवरी मेरे लिए विशेष माह रहा और इस पुरस्कार को जीतकर यह और यादगार हो गया। प्रदर्शन को मान्यता मिलना हमेशा अच्छा होता है और इन पारियों से मुझे काफी आत्मविश्वास मिलेगा विशेषकर घरेलू सरजमीं पर होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से पहले।’’ ग्रेस ने पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत यह महिला वर्ग का पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी अगुआई में टीम ने फाइनल में जगह बनाई जहां उसे चैंपियन बने भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उन्नीस साल की ग्रेस ने सात पारियों में रवांडा, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक सहित 41.85 की औसत से 293 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 7.11 के औसत से नौ विकेट चटकाए। ग्रेस ने इस पुरस्कार की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड और बेथ मूनी को पछाड़ा।
ये भी पढ़ें :  WPL Auction : भारतीय खिलाड़ियों की चांदी, हरमनप्रीत से लेकर स्मृति मंधाना तक...इन प्लेयर्स पर हुई धनवर्षा
ICC ODI Cricketer of the Year : बाबर आजम बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, इन दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का आईसीसी अवॉर्ड्स में जलवा बरकरार है। बाबर आजम को आईसीसी ने साल 2022 का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। बाबर आजम ने इस रेस में सिकंदर रजा, टिम साउदी और बेन स्टोक्स सरीखे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। बाबर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी दी जाएगी। बाबर को इससे पहले आईसीसी ने ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 भी चुना। बाबर आजम जुलाई 2021 से आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं।
Double delight for Babar Azam 🤩
After being named the ICC Men's ODI Cricketer of the Year, the Pakistan star bags the Sir Garfield Sobers Trophy for the ICC Men's Cricketer of the Year 👏#ICCAwards
— ICC (@ICC) January 26, 2023
बाबर आजम ने बतौर बल्लेबाज साल 2023 में काफी शानदार खेल दिखाया और तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2598 रन बनाए। इस दौरान बाबर ने 8 शतक और 17 अर्धशतक जड़े. साल 2022 में बाबर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे।
बाबर का साल 2022 में ऐसा रहा प्रदर्शन
बाबर आजम ने साल 2022 में कुल नौ वनडे मैचों में 679 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में कुल तीन शतक और पांच अर्धशतक जड़े।  बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और नौ टेस्ट मैचों में कुल 1184 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो बाबर ने 26 मैचों में 31.95 के एवरेज से 735 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे।
ये भी पढ़ें :  Indonesia Open : इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, साइना नेहवाल बाहर
ICC Awards : सूर्यकुमार-विराट और पांड्या की चमकी किस्मत, महिलाओं ने भी लहराया परचम
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2022 की पुरुष टी20 टीम में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के रूप में तीन भारतीय क्रिकेटरों को शामिल किया है। पुरुष टी20 टीम में भारत के तीन, पाकिस्तान के दो, इंग्लैंड के दो, न्यूजीलैंड-जिम्बाब्वे-श्रीलंका-आयरलैंड का एक-एक खिलाड़ी हैं।
आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 2022
जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर) (इंग्लैंड)
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
विराट कोहली (भारत)
सूर्यकुमार यादव (भारत)
ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
हार्दिक पंड्या (भारत)
सैम करेन (इंग्लैंड)
वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका)
हारिस रऊफ (पाकिस्तान)
जोश लिटिल (आयरलैंड)
रन मशीन कोहली ने 2022 में फॉर्म में वापसी करते हुए अपनी बल्लेबाजी की पुरानी झलक दिखाई। वह एशिया कप के पांच मैचों में 276 रन बनाकर टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक के साथ करीब तीन साल के अपने शतक के सूखे को समाप्त किया। पिछले साल 23 अक्टूबर को कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की करिश्माई पारी खेली जिसे उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी बताया।
कोहली ने टी20 विश्व कप में इसके बाद भी तीन अर्द्धशतक जड़े और 296 रनों के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। एकादश में कोहली के बाद चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को जगह दी गयी है, जिन्होंने पिछले साल अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूर्यकुमार ने 2022 में 187.43 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 1164 रन टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाये, जिसमें दो शतक और नौ अर्द्धशतक शामिल रहे। साथ ही वह एक साल में 1000 टी20 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गये।
आईसीसी ने साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 एकादश में सातवें नंबर पर हार्दिक पांड्या को जगह दी। पांड्या ने 2022 में बतौर ऑलराउंडर भारत के लिये बल्ले और गेंद दोनों से जबरदस्त योगदान दिया। गुजरात को आईपीएल 2022 का खिताब जिताने वाले पांड्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 607 रन बनाये और 20 विकेट भी लिये। जहां टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने आक्रामक रुख अपनाया, वहीं दूसरे छोर पर पांड्या ने 31 रन पर चार विकेट गिरने के बाद पारी को संभालने में मदद की। पांड्या ने विश्व कप के सेमीफाइनल में भी अपनी अविश्वसनीय हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों में 63 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी यह पारी हालांकि टीम के काम नहीं आयी और भारत सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
The ICC Men's T20I Team of the Year 2022 is here 👀
Is your favourite player in the XI? #ICCAwards
— ICC (@ICC) January 23, 2023
महिला टीम में ये भारतीय खिलाड़ी शामिल?
महिला टीम में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। आईसीसी की महिला टीम ऑफ द ईयर में कुल चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और ऋचा घोष को आईसीसी ने अपनी टीम में जगह दी है।
🇮🇳 x 4
🇦🇺 x 3
🇳🇿 🇵🇰 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 🇱🇰 x 1
Unveiling the ICC Women's T20I Team of the Year 2022 🤩 #ICCAwards
— ICC (@ICC) January 23, 2023
आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर 2022
स्मृति मंधाना (भारत)
बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
सोफी डिवाइन (कप्तान, न्यूजीलैंड)
ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
ताहिला मेक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
निदा डार (पाकिस्तान)
दीप्ति शर्मा (भारत)
ऋचा घोष (विकेटकीपर, भारत)
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
इनोका राणावीरा (श्रीलंका)
रेणुका सिंह (भारत)
ये भी पढ़ें :  भारतीय पिचों पर Ashton Agar हो सकते हैं 'एक्स फैक्टर' : डैरेन लेहमन
ICC Cricket Awards : आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित हुईं स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर, वनडे-टी20 श्रृंखला में किया था शानदार प्रदर्शन
दुबई। भारत की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और अक्षर पटेल को सितंबर महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार (‘ICC Player of the Month’)के लिए नामांकित किया गया है। कप्तान हरमनप्रीत और उपकप्तान मंधाना का नामांकन पहली बार हुआ है। दोनों में से कोई एक जीतती है तो आईसीसी महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनने वाली पहली भारतीय हो जाएगी। दोनों ने इंग्लैंड में वनडे और टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया है।
?? A destructive batter
?? An in-form opener
?? An inspirational leader
Here are the nominees for the ICC Women's POTM for September 2022 ?
— ICC (@ICC) October 5, 2022
दूसरी ओर अक्षर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के कारण पुरूष वर्ग में नामांकन मिला है । हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में टी20 श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करके तीन मैचों में 221 रन बनाए। उन्होंने आखिरी मैच में नाबाद 74 रन की पारी खेली जबकि दूसरे मैच में नाबाद 143 रन बनाकर 1999 के बाद इंग्लैंड में टीम को पहली बार वनडे श्रृंखला में जीत दिलाई।
मंधाना ने दोनों श्रृंखलाओं में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले टी20 में नाबाद 79 और पहले वनडे में 91 रन बनाये। बांग्लादेश की निगार सुल्ताना को भी नामांकन मिला है। अक्षर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ छह से भी कम की इकॉनामी रेट से नौ विकेट लिये । उनके साथ आस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी नामांकन मिला है।
ये भी पढे़ं : ICC T20 Ranking 2022 : टी20 रैंकिंग में नबंर एक के करीब पहुंचे सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल ने भी लगाई छलांग
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की पुरुष राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट और महिला राष्ट्रीय टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कारों में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का पुरस्कार जीता। ये पुरस्कार तीन दिन तक आनलाइन समारोह में दिए जाएंगे। पिछले साल यूएई में टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बोल्ट को यह पुरस्कार दिया गया।
न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। बोल्ट ने अपनी टीम के फाइनल तक के सफर में अहम भूमिका निभाते हुए टूर्नामेंट में 13 विकेट चटकाए थे। बोल्ट ने इन पुरस्कारों की दौड़ में साथी तेज गेंदबाज टिम साउथी, डेवोन कॉनवे और ईश सोढ़ी को पछाड़ा। इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे बोल्ट ने कहा, ‘‘यह काफी मायने रखता है। टी20 ऐसा प्रारूप है जिसका मैं काफी लुत्फ उठाता हूं और बेहतर गेंदबाज बनने के लिए लगातार अपने खेल से सामंजस्य बैठाने का प्रयास करता हूं। यह पुरस्कार जीतना विशेष है।’’
दूसरी तरफ सोफी ने लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। उन्होंने चार मैच में 29.50 की औसत से 118 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.46 रहा। उनका शीर्ष स्कोर होव में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रशंसक लम्हा क्राइस्टचर्च टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट के साथ संन्यास ले रहे रोस टेलर के अंतिम विकेट को चुना गया।
मेली केर और माइकल ब्रेसवेल को वेलिंगटन की ओर से शानदार प्रदर्शन के लिए अपने अपने वर्ग में ‘सुपर स्मैश प्लेयर आफ द ईयर’ चुना गया। बुधवार को पुरस्कारों के दूसरे दिन प्रथम श्रेणी और घरेलू बल्लेबाजी और गेंदबाजी कप के अलावा साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चुने जाएंगे। साल के सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार भी दिया जाएगा। गुरुवार को पुरस्कारों के अंतिम दिन महिला और पुरुष वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी, साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी, क्रिकेट के प्रति अभूतपूर्व सेवा के लिए बर्ट सुटक्लिफ पदक और शीर्ष खेल पुरस्कार सर रिचर्ड हेडली पदक दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए वाशिंगटन सुंदर
स्मृति मंधाना बनीं साल 2021 की बेस्ट महिला क्रिकेटर, दूसरी बार जीता आईसीसी खिताब
दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 2021 में सभी प्रारूपों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीत लिया है। मंधाना के अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेले ली और आयरलैंड की गैबी लुईस भी रशेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी के लिये नामित थी।
मंधाना को आईसीसी वर्ष की टी20 टीम में भी जगह मिली है। मंधाना ने 2018 में भी यह पुरस्कार जीता था और वह वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी चुनी गई थी । वह झूलन गोस्वामी के बाद यह पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर है ।झूलन को 2007 में यह पुरस्कार मिला था । पिछला साल कठिन रहने के बावजूद मंधाना ने मैदान पर अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला में भारत आठ मैचों में से दो ही जीत सका और दोनों में मंधाना ने सूत्रधार की भूमिका निभाई। दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 80 रन बनाये और आखिरी टी20 में 48 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ रहे एकमात्र टेस्ट में पहली पारी में 78 रन बनाये।
वहीं वनडे श्रृंखला में भारत को मिली एकमात्र जीत में 49 रन जोड़े। टी20 श्रृंखला में उन्होंने 15 गेंद में 29 रन और एक अर्धशतक भी बनाया लेकिन भारत श्रृंखला 2 . 1 से हार गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दूसरे मैच में उन्होंने 86 रन बनाये । अपने कैरियर के एकमात्र टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा और प्लेयर आफ द मैच रही। उन्होंने आखिरी टी20 में अपने कैरियर का दूसरा टी20 अर्धशतक बनाया । मंधाना ने भारत के पहले दिन रात के टेस्ट में शतक जड़कर उसे यादगार बना दिया।
ये भी पढ़ें…
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चुने गए आईसीसी के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, भारत के रविचंद्रन अश्विन चूके गए
AFC Women’s Asian Cup: भारत की 12 खिलाड़ी कोरोना की चपेट में, सभी मैच रद्द
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चुने गए आईसीसी के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, भारत के रविचंद्रन अश्विन चूके गए
दुबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने जिन्होंने भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर यह पुरस्कार हासिल किया। जो रूट ने पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक कैलेंडर वर्ष में 1700 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले मोहम्मद युसूफ और सर विवियन रिचडर्स ही यह कमाल कर चुके हैं।
एशिया में हो या अपने देश में और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ , रूट ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में उनकी पारी हो या भारत के खिलाफ चेन्नई या लॉडर्स पर , सभी आधुनिक दौर की बेहतरीन पारियों में से एक है। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट भी लिये।भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में उन्होंने 2018 रन बनाये और भारतीय स्पिनरों का उनके अनुकूल हालात में डटकर सामना किया । इस वर्ग में अश्विन, काइल जैमीसन और दिमुथ करूणारत्ने भी नामित थे।
बाबर आजम साल 2021 के बेस्ट वनडे क्रिकेटर
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को सोमवार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ आईसीसी एक दिवसीय क्रिकेटर चुना गया। आजम ने 2021 में छह मैचों में 67 . 50 की औसत से 405 रन बनाये। आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 . 1 से मिली जीत में 228 रन बनाये और दोनों मैचों में जीत में प्लेयर आफ द मैच चुने गए। बाबर आजम ने पहले वनडे में शतक लगाया और आखिरी वनडे में 82 गेंद में 94 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ 0 . 3 से मिली हार में पाकिस्तान के लिये अकेले वही डटकर बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने तीन मैचों में 177 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका। आखिरी वनडे में उन्होंने इमामुल हक के साथ 92 रन की साझेदारी की। उन्होंने पहले 50 रन 72 गेंद में और अगले 50 रन 32 गेंद में पूरे किये जो इस साल उनका दूसरा शतक था।
लिजेले ली ने भी आईसीसी का शीर्ष पुरस्कार जीता
दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लिजेले ली को सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया, जिन्होंने 2021 में इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाये।  भारत के खिलाफ 4 . 1 से मिली जीत में वह सूत्रधार रही और एक शतक समेत 288 रन बनाकर प्लेयर आफ द सीरिज बनी। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने इस फॉर्म को बरकरार रखा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरास्मस को तीसरी बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना गया। वह 2016 और 2017 में भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं । वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल ही में संपन्न श्रृंखला में भी अंपायर थे।
शाहीन अफरीदीक को भी मिला सम्मान
शाहीन अफरीदी सबसे कम उम्र के प्लेयर ऑफ दी ईयर हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में यह सम्मान हासिल किया। शाहीन ने साल 2021 में 36 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 22.20 की जबरदस्त औसत के साथ 78 विकेट लिए। 51 रन देकर छह विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।
स्मृति मंधाना भी चुनी गईं वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर
स्मृति मंधाना 2018 के बाद एक बार फिर वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनी हैं। मंधाना ने 2021 में 22 इंटरनेशनल मैच खेले थे और 38.86 की औसत से 855 रन बनाए थे। मंधाना के आलावा और कोई भी भारतीय खिलाड़ी ICC अवॉर्डस में अपना जलवा नहीं दिखा पाया।
ICC Awards: ऋषभ पंत माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की रेस में, इन दो बल्लेबाजों से टक्कर
दुबई। ऑस्ट्रेलिया में भारत की एतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मंगलवार को इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के साथ आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
Who’s your ICC Men’s Player of the Month for January?
Joe Root ??????? 426 Test runs at 106.50.
Rishabh Pant ?? 245 Test runs at 81.66.
Paul Stirling ☘️ 420 ODI runs at 105.00.
Vote here ? https://t.co/FBb5PMqMm8 pic.twitter.com/sQKO9HwqPS
— ICC (@ICC) February 2, 2021
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकन दिया है। इस पुरस्कार के जरिये अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को पूरे साल मान्यता मिलेगी। तेइस साल के पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी खेली जिससे भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा जबकि ब्रिसबेन में उनकी नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज करते हुए एतिहासिक श्रृंखला जीती।
रूट ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेले और 228 तथा 186 रन की पारियां खेलकर अपनी टीम की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस वर्ग में नामित तीसरे खिलाड़ी स्टर्लिंग ने यूएई के खिलाफ दो और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जहां उन्होंने तीन शतक जड़े। महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की डायना बेग और दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल तथा मारिजेन केप को इस मासिक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
बेग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेली। उन्होंने एक दिवसीय श्रृंखला में नौ विकेट चटकाए और सबसे सफल गेंदबाज रहीं। इस्माइल ने भी पाकिस्तान के खिलाफ इतने ही मैच खेले। उन्होंने वनडे श्रृंखला में सात जबकि दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट चटकाए। मारिजेन ने पाकिस्तान के खिलाफ दो एक दिवसीय और दो टी20 मैच खेले जहां उन्होंने 110.57 के स्ट्राइर रेट से 115 रन बनाए और एक दिवसीय श्रृंखला में तीन विकेट भी हासिल किए। इन पुरस्कार के विजेताओं का फैसला हर महीने के दूसरे सोमवार को आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर किया जाएगा।