महाशिवरात्रि - Amrit Vichar

बेटियां सशक्त होंगी तो राष्ट्र होगा मजबूत: धामी
खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बेटियां दो-दो घरों को रोशन करती हैं। बेटियों के सशक्त होने से राष्ट्र सशक्त होता है। सरकार बालिका एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने सभी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है, जिससे राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है।

महाशिवरात्रि पर खटीमा में गौरी शंकर महादेव मंदिर और आरपी पब्लिक स्कूल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी गीता धामी ने नव दम्पतियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्यादान को हमारे समाज व संस्कृति में महादान की संज्ञा दी गई है। उन्हें भी एक अभिभावक के रूप में विवाह में शामिल होने का अवसर मिला। कहा कि खटीमा एक बगीचा है जिसमे सभी समुदाय के लोग प्रेम भाव से रहते हैं। यह एक लघु भारत का स्वरूप लगता है, इसी भावना का उदाहरण यह सामूहिक विवाह भी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ। इन खेलों के आयोजन की चारों ओर प्रशंसा मिल रही है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में मेडल तालिका में हम 25वें स्थान से 7 वें स्थान पर आएं है, जिसमें बेटियों ने अधिक मेडल जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

छोटा कैलाश: नंगे पांव खड़ी चढ़ाई चढ़ भक्तों ने मांगी भगवान शिव से मन्नतें
अमृत विचार, हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में भगवान शंकर का भव्य मंदिर है, जिसे छोटा कैलाश के नाम से जाना जाता है। भोलेनाथ के भक्त यहां पूजा-अर्चना और उनके दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि के दौरान भी श्रद्धालुओं की यहां लाखों की संख्या में भीड़ देखने को मिली। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से यहां आता है और भगवान शिव का ध्यान करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कैलाश में लाखों की संख्या में महाशिवरात्रि के दिन भक्त पहुंचे। कई भक्त ऐसे भी थे, जिन्होंने 5 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई नंगे पांव यात्रा की।

नैनीताल के पिनरों गांव की एक पहाड़ी पर स्थित है भोलेनाथ का यह मंदिर। हल्द्वानी से अमृतपुर जो लगभग 35 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने के बाद पहाड़ की चोटी तक 4 से 5 किमी खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। रास्ते में भक्तों के कुछ देर बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है। पिनरों गांव के ऊंचे पर्वत पर विराजमान छोटा कैलाश मंदिर श्रद्धालुओं में सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है।

4 किलोमीटर नंगे पांव खड़ी चढ़ाई चढ़ कर भक्तों ने मांगी भगवान शिव से मन्नत

छोटा कैलाश में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और इस बार भी वहां श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में थी। भगवान भोलेनाथ से यहां जिस भी श्रद्धालुओं ने सच्चे मन से अपनी मन्नत मांगी उनकी मन्नत जरूर भोलेनाथ ने पूरी की। यही वजह है कि यहां हर साल भक्तों का महाशिवरात्रि के दिन तांता लगा रहता है। लेकिन कई ऐसे भक्त भी हैं जो नंगे पांव खड़ी चढ़ाई पार कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचे। यह वही भक्त थे जिनकी मुरादे भगवान भोलेनाथ ने पूरी की, ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त यहां पर अपनी मुराद मांगता है और उसकी मुराद पूरी होने के बाद यहां वह भक्त महाशिवरात्रि के दिन नंगे पांव भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचता है। कई ऐसे भी भक्त थे जो अपनी मन्नत पूरा करने के लिए यहां पर नंगे पांव भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे।

रास्ते में होती है यह कठिनाइयां लेकिन भोले बाबा के जयकारों से हो जाती है दूर

आपको बता दें कि छोटा कैलाश में भगवान शिव के नंगे पांव दर्शन करना आसान बात नहीं है, क्योंकि यह रास्ता बेहद कठिनाई पूर्ण है। रास्ते में नुकीले पत्थर और काटो का भी सामना करना पड़ता है, क्योंकि यह पूरा रास्ता जंगल का है। लेकिन भक्त भगवान शिव के जयकारों के साथ अपना यह रास्ता आसानी से पार कर लेते हैं और जब भगवान शिव के मंदिर पर पहुंचते है तो अपनी सारी पीड़ा भूल जाते हैं, मानों वहां पहुंचने के बाद कुछ चमत्कार सा हो जाता है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के बाद भक्त अपनी सारी पीड़ा भूल जयकारों के साथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। भोले बाबा अपने भक्तों की सभी मन्नते पूरी करते हैं।

महाशिवरात्रि पर हल्द्वानी और गौलापार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
हल्द्वानी, अमृत विचार : महाशिवरात्रि पर शहर और गौलापार क्षेत्र में वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी होगी। न तो शहर से पहाड़ की ओर कोई भारी वाहन जा पाएगा और न आ पाएगा। इस दौरान परिवहन करने वाले भारी वाहनों को विभिन्न स्थानों पर पार्क कराया जाएगा। डायवर्जन प्लान सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगा।
पुलिस के मुताबिक शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने और आने वाले भारी वाहनों का आवागमन सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक यात्रा रूट पर आवागमन नहीं होगा। कालाढूंगी की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले मंगोली होते हुए जाएंगे। जबकि शेष वाहनों को मुखानी क्षेत्र में रोका जाएगा। गौलापार तीनपानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहनों को गौलापुल से पहले रोका जाएगा।

चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन कुंवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहे के बीच रोके जाएंगे। इसी तरह पहाड़ से शहर आने वाले वाहनों को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक जिले की सीमा पर रोका जाएगा। भवाली या भीमताल से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 1 बैंड और सलड़ी में पार्क किया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि जिन जिन भारी वाहन चालकों का पर्वतीय क्षेत्र को जाना आवश्यक है वह समय से पूर्व अपनी यात्रा पूर्ण कर लें या फिर कालाढूंगी, रामनगर होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाएं।

मुरादाबाद : कांठ रोड पर कांवड़ियों की धूम, सभी ओर हर हर महादेव की गूंज...गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों के जत्थे
मुरादाबाद, अमृत विचार। महाशिवरात्रि के दिन बुधवार को शिवालयों में आस्था के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल भरकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। कांठ रोड पर कांवड़ियों का जत्था हर हर महादेव, बोल बम का जयघोष करते हुए अपने गंतव्य को बढ़ रहे हैं। सोमवार को कांठ रोड से होकर बरेली, कुंदरकी, बिलारी जाने वाले कांवडियों की संख्या अधिक रही।

26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन आस्था के जल से शिवभक्त भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, चंदन आदि शिवलिंग पर अर्पित कर भोले के भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करेंगे। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांवड़ियों का जत्था तेजी से लौट रहा है। सोमवार को हरिद्वार से लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या कांठ रोड पर अधिक रही। जिसमें से कुछ स्थानीय तो कई बिलारी, कुंदरकी व कुछ रामपुर बरेली के जाने वाले कांवड़िये रहे। कांवड़ियों की सेवा के लिए कांठ रोड पर शिविर लगाकर लोगों ने उन्हें भोजन व अल्पाहार कराया। शिविर में शिवभक्तों ने आराम भी किया। इसके बाद फिर बोल बम, हर हर महादेव का जयघोष करते हुए आगे बढ़ गए।

महानगर के 84 घंटा मंदिर, नया मुरादाबाद के महाकालेश्वर धाम मंदिर, आशियाना फेज दो स्थित ढाप वाले मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर महाशिवरात्रि के दिन भक्तों की भीड़ जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए जुटेगी। सुबह से जलाभिषेक का क्रम शुरू हो जाएगा। इसको देखते हुए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कानून व्यवस्था बनाने के लिए मजिस्ट्रेटों को भी जिम्मेदारी सौंप दी है। अपर जिलाधिकारी नगर के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट आदि व्यवस्था की निगरानी करेंगे वहीं उप जिलाधिकारी सदर व तहसीलदार अपने तहसील क्षेत्र में शिवालयों व अन्य मंदिरों पर व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस अधिकारी भी कानून व सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था भी संभालेंगे।

भक्तों को विशेष आशीर्वाद देते हैं शिव
ज्योतिषाचार्य पंडित केदार मुरारी ने बताया कि महाशिवरात्रि का त्योहार, भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे शिव और शक्ति के मिलन की रात भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव अपने भक्तों को विशेष आशीर्वाद देते हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है।

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 5 बजकर 9 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 6 बजकर 16 मिनट से शाम 6 बजकर 42 मिनट तक

निशित कालमुहूर्त-रात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

ऐसे करें विशेष पूजा

सुख संपत्ति प्राप्ति के लिए दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें

संतान प्राप्ति के लिए अनार के रस से अभिषेक करें

कल्याण के लिए पंचामृत से स्नान कराएं

रोग दूर करने के लिए सरसों का तेल चढाएं

तिल युक्त गंगाजल चढ़ाने से व्यापार में वृद्धि होती है

कुंवारी कन्याएं पार्वती जी को श्रृंगार सामग्री चढ़ाकर वर प्राप्ति के लिए कामना करें

महादेव को बेल पत्र, आक के फूल, धतूरा, कमल का फूल, भांग के पत्ते, गुलाब जल,केवड़ा, इत्र भी बहुत प्रिय है।

ये भी पढे़ं : Moradabad News: जेई बनकर साथियों के साथ चोरी किया था ट्रांसफार्मर, छह लोग गिरफ्तार

Sambhal News : महाशिवरात्रि पर संभल में भी श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने की संभावना, DM राजेंद्र पैंसिया ने किया मंदिरों का निरीक्षण
संभल (उप्र)। उत्तर प्रदेाश के संभल जिले में 46 साल बाद खुले खग्गू सराय के प्राचीन श्री कार्तिक महादेव मंदिर और जिले के अन्य मंदिरों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने संभल में मंदिरों का निरीक्षण किया है।"

पिछले साल दिसंबर में 46 वर्ष बाद खुले कार्तिकेय महादेव मंदिर और कांवड़ियों की अपेक्षित आमद के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा भीड़ खग्गू सराय के कार्तिक महादेव मंदिर, वेरानी शिव मंदिर और सादात बड़ी शिव मंदिर में उमड़ने की संभावना है। व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और टूटी सड़कों से जुड़ी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान चलाए गए हैं, ड्यूटी लगाई गई है, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और गश्त जारी है। आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन और अगली सुबह मेडिकल टीमें मौके पर तैनात रहेंगी।

इसके अलावा, श्रद्धालुओं की किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक सामान्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की टीमें कांवड़ियों को उनके प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक ले जाएंगी। उन्होंने कहा, "सभी शिव मंदिरों में सीसीटीवी निगरानी होगी और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें तैनात की जाएंगी।"

कार्तिक महादेव मंदिर (भस्म शंकर मंदिर) को 13 दिसंबर को फिर से खोल दिया गया था। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उन्हें यह ढका हुआ ढांचा मिला था। मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति और एक शिवलिंग था। यह मंदिर साल 1978 से बंद था। मंदिर के पास एक कुआं भी है जिसे अधिकारियों ने फिर से खोलने की योजना बनाई थी।

ये भी पढे़ं : संभल: हिंदुओं ने घर के दरवाजे पर लिखा 'मकान बिकाऊ' है...मंदिर की जमीन पर कब्जे से खफा

छोटा कैलाश : भगवान शिव ने सतयुग में यहां रमाई थी धूनी, अनवरत है प्रज्जवलित
हल्द्वानी, अमृत विचार:  महाशिवरात्रि, शिव भक्तों का अहम पर्व और पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। भक्त विशेष धार्मिक अनुष्ठान और व्रत रखते हैं। शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। देवभूमि में आस्था की अलग ही छठा दिखती है। ऐसा ही एक शिवालय है छोटा कैलाश, जहां भगवान शिव ने धूनी रमाई थी और तब से यहां अनवरत धूनी प्रज्जवति है। माना जाता है कि तब भगवान शिव, अध्रागिनी पार्वती के साथ भ्रमण पर निकले थे और इस पर्वत पर रुके थे।

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के पिनरो गांव की ऊंची पर्वत चोटी पर स्थित इस शिवालय में पांडवों ने भी एक रात गुजारी और शिव की आराधना की थी। दुर्गम, लेकिन सुंदर पहाड़ी मार्ग और खड़ी चढ़ाई यहां भक्तों का इम्तिहान लेती है। छोटा कैलाश पहुंचने के लिए हल्द्वानी से सड़क मार्ग पर अमृतपुर, भौर्सा होते हुए पिनरों गांव तक पहुंचना होता है। पिनरों गांव तक आप अपने वाहन से जा सकते हैं, लेकिन इसके आगे 3 से 4 किलोमीटर प्राकृतिक खड़ी चढ़ाई है। चढ़ाई चढ़ने के बाद पर्वत की चोटी पर भगवान शिव का पुरातन मंदिर है।

रानीबाग में पुष्पभद्रा और गगरांचल नदी के संगम पर बने पुल को पार करते ही रास्ता पहाड़ के साथ चलने लगता है। थोड़ा आगे चलने पर गार्गी नदी कुछ दूर तक अमृतपुर से इस छोटी सी सड़क के साथ-साथ चलती है। दिल में मनोकामना रखने वाले भक्त इस मोटर रूट से पैदल चल कर भी शिव के दर तक जाते हैं। माना जाता है कि यहां भगवान शिव-पार्वती भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। सावन और माघ के महीने में यहां भक्तों की आवाजाही काफी बढ़ जाति है। शिवरात्रि के दिन यहां विशाल मेला लगता है। यहां पर हजारों लोग रात भर रूककर अनुष्ठान करते हैं। शिवरात्रि के दिन कुछ भक्त अपने हाथ बंधवाकर रात भर धूनी के आगे खड़े होकर मन्नत मांगते हैं। इनमें से अगर किसी का हाथ स्वयं खुल जाये तो उसे धूनी के आगे से हटा दिया जाता है।

सतयुग में पार्वती संग छोटा कैलाश आए थे महादेव

हल्द्वानी : छोटा कैलाश के बारे में मान्यता है कि सतयुग में भगवान महादेव यहां एक बार आये थे। अपने हिमालय भ्रमण के दौरान भगवान शिव तथा पार्वती ने इस पहाड़ी पर विश्राम किया था। महादेव के यहां पर धूनी रमाने के कारण ही तभी से यहां अखण्ड धूनी जलायी जा रही है। मान्यता है कि यहां पहुंचकर शिवलिंग की पूजा करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां पर घंटी और चांदी का छत्र चढ़ाते हैं।

भगवान शिव ने दिव्य शक्ति से बनाया पार्वती कुंड

हल्द्वानी : बताया जाता है कि भगवान भोले ने यहां वास किया तो उन्होंने दिव्य शक्ति से यहां पर एक कुंड का भी निर्माण किया और इस कुंड को पार्वती कुंड कहा जाता है। इस कुंड में हमेशा पवित्र जल रहता था, लेकिन कहानी है कि किसी ने इस कुंड का अपवित्र कर दिया और कुंड सूख गया। इस कुंड तक तीन जलधाराएं पहुंचती थी, जो पहाड़ के तीन छोरों से आती थीं। हालांकि अब प्रशासन ने इस पवित्र कुंड को पुन: पुर्नजीवित करने का प्रयास किया है और यहां अब एक पक्का कुंड नजर आता है।

इसी पर्वत से शिव ने देखा था राम-रावण का युद्ध

हल्द्वानी : छोटा कैलाश के बारे में एक मान्यता यह भी है कि त्रेता युग में भगवान शिव ने राम-रावण के युद्ध को इसी पहाड़ से देखा था। यह पहाड़ आस-पास स्थित सभी पहाड़ों में सबसे ऊंचा है। इसके साथ ही द्वापर युग में वनवास के दौरान पांडवों ने इस पर्वत चोटी पर एक रात गुजारी थी। इन्ही किवदंतियों के कारण लोगों की शिव के इस धाम के प्रति अपार आस्था है।

मुरादाबाद : कांवड़ियों के लिए कल से खुलेगा रामगंगा पुल, दोपहिया वाहन गुजर सकेंगे
मुरादाबाद, अमृत विचार। रामगंगा पुल की मरम्मत कार्य के दौरान 20 से 26 फरवरी तक कांवड़ियों के लिए पुल पर पैदल और दो पहिया वाहनों को रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने 20 फरवरी से पहले पुल की ऊपरी सतह का कार्य करने के लिए मजदूर बढ़ा दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के जेई अमित कुमार की देखरेख में चल रहे मरम्मत कार्य में पुल के नीचे का कार्य में केवल एक बेयरिंग बदलना रह गया है। जो 19 फरवरी को बदल दिया जाएगा।

रामगंगा पुल की मरम्मत का कार्य कर रही गाजियाबाद की सनराइज के मैकेनिकल इंजीनियर अनुज शर्मा ने बताया कि पुल के 13 बेयरिंग बदले जा चुके हैं। एक बेयरिंग बुधवार को बदल दिया जाएगा। महाशिवरात्रि पर आने वाले कांवड़ियों को और उनके दोपहिया वाहनों को रास्ता देने के लिए ऊपरी सतह का कार्य जल्द निपटाने के लिए मजदूर बढ़ा दिए गए हैं। जहां पहले दो टेक्निशियन काम कर रहे थे, वहीं अब 4 टेक्निशियन से काम लिया जा रहा है। 13 मजदूर भी बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि पुल की मरम्मत का कार्य पूरा होने में अभी 20 से 25 दिन और लगेंगे। लेकिन, कांवड़ियों के लिए अभी फिलहाल पुल की सड़क को दोपहिया और पैदल चलने लायक किया जाएगा।

हालांकि सात दिन लेबर पुल के नीचे हुई टचिंग का कार्य करेगें। सात दिन बाद पुल के ऊपर पांचों एक्सपेंशन ज्वाइंट पर आरसीसी सीमेंट की लेयर बिछाई जाएगी। बता दें कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में बरेली, रामपुर व आसपास के क्षेत्रों के शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट से पवित्र गंगा जल लेकर आते हैं। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए रामगंगा पुल को मरम्मत कार्य के दौरान 20 से 26 फरवरी तक खोला जाएगा।

कांवड़ियों की यातायात व्यवस्था में एसपी ट्रैफिक ने 28 प्वाइंटों पर लगाई ड्यूटी
महाशिवरात्रि के लिए अब सड़कों पर कांवड़ियों को सुरक्षित निकालने के एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी प्लान तैयार कर जारी दिया। यातायात प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बताया कि कांवड़ियों को सुरक्षित ढंग से निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी 28 प्वाइंटों पर तय की गई है।इसमें प्रत्येक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की 12 घंटे की ड्यूटी लगाई है। सुबह की पाली में 8.00-20.00 बजे तक और रात की पाली में रात 20.00 बजे से सुबह 8.00 बजे तक ड्यूटी निर्धारित की है। कांवड़ियों सुरक्षा के लिए 28 प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें जीरो प्वाइंट दलपतपुर, पुराना टोल प्लाजा द्वितीय पाली, पाकबड़ा होटल रेजीडेंसी, डींगरपुर मोड़, टीएमयू के सामने फ्लाईओवर, टीएमयू पुल के नीचे, कैलसा मोड़,अमरोहा बार्डर सीएनजी पंप, लाकडी तिराहा, फव्वारा चौक, पीलीकोठी चौराहा, हरथला, कोठीवाल डेंटल कॉलेज, शेरूवा धर्मपुर चौराहा, धारक नंगला, कैच की पुलिया, किसान तिराहा छजलैट, उमरी चौराहा, हनुमान मूर्ति, काशीपुर तिराहा, कोहिनूर तिराहा, आजाद नगर मोड़, गांगन तिराहा संभल रोड पर ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : एंबुलेंस में परीक्षा देने पहुंची रईसजादों की कार से घायल छात्राएं, अभी भी हैं आईसीयू में भर्ती

Amroha : महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर, सजने लगे शिवालय...पुलिस की रहेगी कड़ी नजर
अमरोहा, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने रोड मैप तैयार कर लिया है। गुरुवार से कांवड़ लेने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार रवाना होंगे। बरेली, संभल, मुरादाबाद, रामपुर समेत कई जनपदों के शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा जिले से गुजरते हैं।

26 फरवरी को मंदिर और शिवालयों में महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक होगा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती से कम नहीं है। कांवड़ यात्रा को लेकर अमरोहा-बिजनौर मार्ग, नेशनल हाईवे से लेकर धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। कुछ दिन पहले डीएम निधि गुप्ता ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों को टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए थे।

इसके अलावा डीएम और एसपी अमित कुमार आनंद ने भी मार्ग पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, लटके और टूटे बिजली के तार को ठीक कराने के लिए कहा गया था। वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर जगह-जगह प्वाइंट्स बनाए गए है जहां पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। नेशनल हाईवे से लेकर अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर पुलिस का पहरा रहेगा। क्योंकि हरिद्वार से कांवड़ियों के जत्थे अमरोहा-बिजनौर मार्ग से होते हुए मुरादाबाद, गजरौला, अमरोहा, संभल आदि मार्गों के लिए गुजरते हैं। इसी के चलते नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। हाईवे और स्टेट हाईवे पर रात्रि गस्त भी बढ़ाई जाएगी।

सजने लगे शिवालय, पुलिस की रहेगी कड़ी नजर
26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन वासुदेव तीर्थ स्थल और प्राचीन गजस्थल मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि से पहले ही मंदिरों की सजावट शुरू हो गई है। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी महाशिवरात्रि पर शहर और क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों की सूची तैयार कर ली है। जहां जलाभिषेक होगा। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी शिवालयों पर नजर रखी जाएगी।

नेशनल हाईवे पर होगा रूट डायवर्जन
महाशिवरात्रि पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कांवड़ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों का संचालन बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया गया है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुों की संख्या बढ़ती है तो 23 फरवरी से नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। नहीं तो महाशिवरात्रि से एक दिन पहले रूट डायवर्जन होगा।

कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाकचौबंद रहेगी। मुख्य रूप से अमरोहा-बिजनौर रोड, चांदपुर-धनौरा रोड, नेशनल हाईवे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। शिवभक्तों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा फोर्स की भी डिमांड की गई है।-राजीव कुमार सिंह, एएसपी

ये भी पढ़ें : Amroha : श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर होती है मुराद पूरी, मंदिर में भगवान भोलेनाथ निराकार रूप में है विराजमान

Moradabad : महाशिवरात्रि के पर्व से पहले SSP ने किया रूट डायवर्ट, ऐसे होगा यातायात संचालित
मुरादाबाद, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर्व के लिए यातायात को व्यवस्थित करने और सकुशल चलने के एसएसपी सतपाल अंतिल ने सोमवार को देर रात रूट डायवर्जन प्लान जारी किया। जनपद से होकर गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों को 19 फरवरी की सुबह से 26 फरवरी की देर रात तक निर्धारित रूट से डायवर्ट होकर गुजरना होगा।

जिले में आने वाले बाहरी वाहनों के रूट डायवर्ट का प्लान 19 फरवरी से प्रभावी होगा। 26 फरवरी की रात तक जनपद में इसी प्लान से यातायात का संचालन किया जाएगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर जनपद से होकर हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़मुक्तेश्वर इत्यादि विभिन्न स्थानों से पवित्र नदियों का जल लेने के लिए जाने वाले कांवड़ियों के विभिन्न मार्गों से पैदल, वाहनों द्वारा चलकर शिव मन्दिरों में लाकर जलाभिषेक किया जाता है। बढ़-चढ़ कर शिव मन्दिरों में जाकर जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते है।

कांवड़ियों के भारी संख्या में आवागमन होने से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। जैसे ट्रक, डीसीएम, केन्टर, मालवाहक वाहन, ट्रैक्टर, बसे रोडवेज बस भी शामिल होंगी। मध्यम छोटा वाहन को शिवरात्रि पर्व के अवसर पर 19 फरवरी की सुबह से 26 फरवरी की रात्रि तक के लिए डायवर्जन के अनुसार वाहन चलेंगे।

ट्रैफिक डायवर्जन के अनुसार इस प्रकार होगा यातायात संचालित
बरेली,रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात: बरेली, रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन ( ट्रक, ट्रैक्टर, सभी प्राइवेट रोडवेज बस आदि मालवाहक भारी वाहन वाया मिलक शाहबाद, बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा डिबाई, शिकारपुर, बुलन्दशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापसी में दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे। रोडवेज बसें नया मुरादाबाद एमडीए ऑफिस के सामने बने अस्थाई बस स्टैण्ड पर रोकी जाएंगी। कांवड़ियों की संख्या का आकलन करते हुए यथा संभव एनएच-9 पर एक लेन में वाहन का संचालन किया जा सकता है। 24 फरवरी की रात 08.00 बजे से 26 फरवरी की शाम 05 बजे तक जीरो ट्रैफिक किया जायेगा।

मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाला यातायात: मुरादाबाद से दिल्ली एवं मेरठ की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहन (यथा-ट्रक, ट्रैक्टर, आदि मालवाहक भारी वाहन) बिलारी, सिरसी, सम्भल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलन्दशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापस आयेंगे तथा मेरठ जाने के लिए वाया हापुड़-मेरठ जायेंगे एवं इसी मार्ग से वापस आयेंगे कांवड़ियों की संख्या का अंकलन करते हुए यथा संभव एनएच-9 पर एक लेन में वाहन का चलाना किया जा सकता है। 24 फरवरी की रात 08 बजे से 26 फरवरी की शाम 05 बजे तक जीरो ट्रैफिक किया जायेगा।

रामपुर से-मुरादाबाद की ओर आने वाला यातायात: रामपुर से-मुरादाबाद की ओर आने वाला समस्त भारी वाहन (यथा-ट्रक, ट्रैक्टर, सभी प्राइवेट रोडवेज बस आदि मालवाहक भारी वाहन) शाहाबाद, बिलारी, कुन्दरकी होते हुए जनपद मुरादाबाद आयेगा तथा इसी मार्ग से वापस जायेगा। रोडवेज बसे नया मुरादाबाद एमडीए ऑफिस के सामने बने अस्थाई बस स्टैण्ड का प्रयोग कर सकते है।

अमरोहा से रामपुर, बरेली की ओर जाने वाला यातायात: अमरोहा से रामपुर , बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन -ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन कैलशा, बागडपुर, डूंगरपुर तिराहा पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहाबाद होकर रामपुर पहुंचेगी तथा इसी मार्ग से वापस आएंगे

मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार आने जाने वाला यातायात: मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार आने जाने वाले समस्त भारी वाहन (यथा-ट्रक, ट्रैक्टर आदि मालवाहक भारी वाहन) काशीपुर तिराहा वाया ठाकुरद्वारा भूतपुरी चौराहा (अफजलगढ़), शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर। हरिद्वार जायेंगे तथा इसी मार्ग से वापस आयेंगे।

बिजनौर, धामपुर से मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाला यातायात: बिजनौर,धामपुर से मुरादाबाद,रामपुर,बरेली की ओर जाने वाले हल्के वाहन स्योहारा, सूरजननगर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर एवं काशीपुर तिराहा से दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए एनएच-09 से जाएंगे तथा इसी मार्ग से वापस आयेंगे।

रामपुर की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज और निजी बसें : रामपुर की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज, प्राइवेट बसें एनएच 9 से दलपतपुर जीरो प्वाइंट होते हुए अस्थायी बस स्टैण्ड काशीपुर तिराहा प्रेम वण्डरलैण्ड फ्लाईओवर के नीचे तक आएंगी। इसी मार्ग से वापस जाएंगी। कांवड़ यात्रा का अधिक दबाव बढ़ने पर रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें शाहबाद, बिलारी, कुन्दरकी होते हुए अस्थाई बस स्टैण्ड आजाद नगर मोड़ तक आएंगी, इसी मार्ग से वापस जाएंगी। बिजनौर से आने वाले प्राइवेट रोडवेज बसे धामपुर, ठाकुरद्वारा होते हुए प्रेम वण्डर लैंड अस्थाई बस स्टैण्ड का प्रयोग कर सकेगी। ठाकुरद्वारा जाने वाली रोडवेज बसों का बस स्टैंड भी प्रेम वण्डर लैंड होगा।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे दो बच्चे...दोनों की मौके पर ही मौत

अमरोहा : प्रमुख शिव मंदिरों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कहा-महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को ना हो कोई परेशानी
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के साथ महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रमुख मंदिरों पर होने वाले जलाभिषेक के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भंडारे लगने वाले शिविर आदि का जायजा लेकर उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों व पुजारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और पूजा-अर्चना में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। कहा कि सुरक्षा के इंतजाम ठीक हों, प्रकाश व्यवस्था अच्छी हो, बेरिकेडिंग आवश्यक जगह पर करा दी जाए। मंदिर परिसर और मंदिरों की साफ सफाई बेहतर तरीके से होनी चाहिए। कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए। श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से  जलाभिषेक और पूजन अर्चन कर सकें।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक मंदिर में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगे हों। सीसीटीवी कैमरा संचालित रहना चाहिए। श्रद्धालुओं के ठहरने और भंडारे से सम्बंधित कोई भी समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान  जिलाधिकारी ने पीलाकुंड, गजस्थल और अंत में वासुदेव शिव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार और  क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

ओडिशा: महाशिवरात्रि पर 123 फुट ऊंची शिव मूर्ति का होगा अनावरण
जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में आठ मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की 123 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति बरहा क्षेत्र विकास परियोजना के तहत बैतरणी नदी के तट पर बरहानाथ मंदिर के पास बनाई जा रही है।

परियोजना में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि आगंतुकों को लिफ्ट या सीढ़ियों का उपयोग करके भगवान शिव की मूर्ति के दर्शन करने और बैतरणी नदी के सामने के विहंगम दृश्य का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। मूर्ति का निर्माण नयी दिल्ली स्थित एक निजी कला संगठन द्वारा किया गया है। मूर्ति के अलावा पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत पार्क और फव्वारा भी बनाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि बरहा क्षेत्र आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूर्ति के पास एक विश्राम गृह भी बनाया जाएगा। स्थानीय निवासी देबदत्त मिश्रा ने कहा, ‘‘पवित्र बैतरणी नदी के तट पर स्थापित मूर्ति जिले के पर्यटन में इजाफा करेगी।’’ जाजपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, दश्वमेध घाट, बरहा मंदिर, बरुनी घाट और मां बिराजा मंदिर जैसे आकर्षण इस क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

ये भी पढे़ं- सीएम मोहन यादव ने कहा- मध्य प्रदेश में भगवान राम से जुड़े स्थानों को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

पीलीभीत: बिजली विभाग के ग्रुप में भड़काऊ पोस्ट, मची खलबली
पीलीभीत, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के बाद होली की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मंथन कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी भड़काऊ पोस्ट को लेकर निगरानी बड़ाने के निर्देश दिए गए है। इसके बावजूद असर नहीं दिख रहा। पावर कार्पोरेशन की ओर से बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें कटौती समेत अन्य समस्याओं को लेकर सूचनाएं दी जाती है। उसमे जुड़े एक व्यक्ति ने दो समुदायों से जुड़ी विवादित पोस्ट कर दी। इसके बाद तो खलबली मच गई। ग्रुप में तमाम लोग आपत्ति करने लगे और बिजली विभाग के अफसर भी दंग रह गए। अंत में विवादित मेसेज डालने वाले को ग्रुप से हटा दिया है। मामला चर्चा का विषय बना रहा।

ये भी पढे़ं- एनआईए ने पीलीभीत के पूरनपुर में मारा छापा, मचा हड़कंप