propaganda - Amrit Vichar
पहलगाम हमला सरकार की विफलता का नतीजा: अखिलेश यादव ने बोला हमला, मुख्यमंत्री के लिए कही यह बात
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए रविवार को "खुफिया विफलता" को जिम्मेदार ठहराया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की बजाय "प्रोपेगेंडा" को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने आतंकवादी हमले के प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा, "यह (पहलगाम हमला) सरकार की विफलता है। यह खुफिया विफलता का नतीजा है। वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और सेना वहां नहीं पहुंच सकी। अब लोग पहलगाम के साथ पुलवामा की भी बात कर रहे हैं।"
इस मुद्दे पर हुई सर्वदलीय बैठक के बारे में उन्होंने कहा, "पार्टी ने बैठक में जो कहना था, कह दिया है। मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। आप मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) से पूछ सकते हैं कि वे इस मामले पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।"
अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे मुद्दे आज भी बेरोजगारी के हैं- नौकरियां घट रही हैं, नौकरियों के अवसर खत्म हो रहे हैं, योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल रहा है और सरकार सम्मानजनक रोजगार नहीं दे पा रही है।”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिनके पास डिग्रियां हैं, उन्हें इस सरकार ने ‘डिलीवरी ब्वाय’ बना दिया है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के लोग मिलकर संवैधानिक अधिकार नहीं दे रहे हैं, आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है तथा नौकरी न देने का मकसद सीधा-सीधा आरक्षण न देना है। उन्होंने दावा किया, “शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप बहुत बढ़ गया है।”
अखिलेश यादव ने कहा कि युवतियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माहौल उत्तर प्रदेश में है और यह सरकार के आंकड़े ही बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षा का निजीकरण हुआ है, उसको लेकर पार्टी और यूथ ब्रिगेड के लोग जनता को समझाएंगे। यादव ने सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर समाजवादी पार्टी का व्यक्ति सोशल मीडिया पर कुछ लिख दे तो पुलिस प्रशासन उसके पीछे पड़ जाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को पार्टी की युवा शाखा समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक के बारे में कहा कि पार्टी ने "पीडीए संकल्प" तैयार किया है जिसे गांवों में बांटा जाएगा। उनके मुताबिक, इसमें पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) से जुड़े मुद्दे हैं और संविधान बचाने के लिए उन्हें जागरूक करने का प्रयास है।
शनिवार को कुशीनगर हवाई अड्डे पर उनके विमान को उतरने की अनुमति न दिए जाने के पार्टी के आरोपों के बारे में यादव ने कहा कि उन्हें बताया गया कि दृश्यता कम है। उन्होंने कहा, "जब पांच किलोमीटर तक स्पष्टता थी तो हमें बताया गया कि दृश्यता कम है।" यह पूछे जाने पर कि कुशीनगर में उनके विमान को उतरने से रोकने के पीछे क्या कारण हो सकता है, यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अगर साबुन और शैम्पू से नहाया होता तो शायद मुझे अनुमति मिल जाती।"
यह भी पढ़ें:-अखिलेश ने सरकार से किया सवाल- रक्षा अभियानों के लाइव प्रसारण की अनुमति क्या रणनीतिक लापरवाही थी या फिर...
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर बोला तीखा हमला, कहा- जिनके पास डिग्रियां हैं, सरकार ने उन्हें भी ‘डिलीवरी ब्वाय’ बना दिया
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार लगातार प्रोपेगेंडा पर काम कर रही है।
अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे मुद्दे आज भी बेरोजगारी के हैं- नौकरियां घट रही हैं, नौकरियों के अवसर खत्म हो रहे हैं, योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल रहा है और सरकार सम्मानजनक रोजगार नहीं दे पा रही है।”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिनके पास डिग्रियां हैं, उन्हें इस सरकार ने ‘डिलीवरी ब्वाय’ बना दिया है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के लोग मिलकर संवैधानिक अधिकार नहीं दे रहे हैं, आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है तथा नौकरी न देने का मकसद सीधा-सीधा आरक्षण न देना है। उन्होंने दावा किया, “शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप बहुत बढ़ गया है।”
अखिलेश यादव ने कहा कि युवतियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माहौल उत्तर प्रदेश में है और यह सरकार के आंकड़े ही बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षा का निजीकरण हुआ है, उसको लेकर पार्टी और यूथ ब्रिगेड के लोग जनता को समझाएंगे।
अखिलेश यादव ने सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर समाजवादी पार्टी का व्यक्ति सोशल मीडिया पर कुछ लिख दे तो पुलिस प्रशासन उसके पीछे पड़ जाता है।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश ने सरकार से किया सवाल- रक्षा अभियानों के लाइव प्रसारण की अनुमति क्या रणनीतिक लापरवाही थी या फिर...
देहरादून: चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
देहरादून, अमृत विचार। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वाले तथा यात्रा के सम्बन्ध में फेक न्यूज या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्पष्ट किया है कि फेक न्यूज या वीडियो से यात्रा को बदनाम करने वाले तत्वों के विरूद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बिना रजिस्ट्रेशन एवं ट्रिप कार्ड या पोस्ट डेटेड रजिस्ट्रेशन की बसों व अन्य वाहनों के यात्रामार्ग पर संचालन पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएस रतूड़ी ने ऐसी बसों व अन्य गाड़ियों को तत्काल रोकने तथा वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को टूर ऑपरेटर्स के साथ बिना रजिस्ट्रेशन, बिना ट्रिप कार्ड या पोस्ट डेटेड रजिस्ट्रेशन के वाहनों के मुद्दे पर बैठक करने निर्देश दिए हैं।
बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को जगह-जगह पर स्थापित चेक पॉइन्टस पर चिन्हित कर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों एवं पुलिस महानिदेशकों को भी पत्र भेजा जाएगा। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को अपने मोबाइल पर प्राप्त किसी भी श्रद्धालु की शिकायत पर तत्काल उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अपने मोबाइल 24 घण्टे खुले रखने तथा यात्रा से सम्बन्धित शिकायतों को अनिवार्यत सुनने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
चारधाम यात्रा के कुशल प्रबन्धन हेतु जिलों में तैनात प्रभारी सचिवों की स्थिति को स्पष्ट करते हुए सीएस रतूड़ी ने कहा है कि प्रभारी सचिव द्वारा सचिवालय से ही जिला प्रशासन एवं जिलाधिकारी आदि के माध्यम से नियमित रूप से यात्रा की मॉनिटरिंग की जाएगी तथा सचिवालय एवं जिला प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। सीएस राधा रतूड़ी ने यात्रामार्ग पर श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु जगह-जगह स्थापित हॉल्डिंग प्लेस पर पेयजल, शौचालय तथा भोजन आदि सभी सुविधाएं एवं धामों के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव रतूड़ी ने स्वास्थ्य विभाग को श्रद्धालुओं के लिए जारी स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, कमीशनर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, सचिव अरविन्द सिंह हयांकी, सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर आदि उपस्थित रहे।
प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार, कांग्रेस ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप करने की अपील
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपील करते हुए कहा है कि मोदी सरकार राजनीतिक प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करना चाहती है वह ऐसा नहीं करे इसलिए राष्ट्रपति को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा “भारत की सेना पूरे देश की सेना है और हमें गर्व है कि हमारी बहादुर सेना कभी भी देश की आंतरिक राजनीति का हिस्सा नहीं बनी।
साढ़े नौ साल की सरकार के दौरान महंगाई, बेरोज़गारी और सभी मोर्चों पर विफ़ल रहने के बाद मोदी सरकार अब सेना से अपना राजनीतिक प्रचार कराने का बेहद घटिया प्रयास कर रही है। सेना का राजनीतिकरण करने का यह प्रयास बेहद ख़तरनाक क़दम है।
” उन्होंने कहा “भारतीय सैन्य बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से हमारा अनुरोध है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करके मोदी सरकार को इस ग़लत कदम को तुरंत वापस लेने का निर्देश दें।” पार्टी ने इसके साथ ही एक अखबार में छपी यह खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि सेना सरकारी योजनाओं का प्रचार करेगी और देश के नौ शहरों में बनेगी सेल्फी पॉइंट।
ये भी पढ़ें- चुनावी बॉन्ड योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को पांच न्यायाधीशों की पीठ के पास भेजा
कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- प्रचार, भ्रष्टाचार और अत्याचार बनी मध्यप्रदेश की पहचान
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के कथित घोटालों को लेकर एक पंपलेट जारी करते हुए आरोप लगाया कि प्रचार, भ्रष्टाचार अैर अत्याचार प्रदेश की पहचान बन गए हैं।
कमलनाथ ने यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि सरकार की नीति और नीयत ठगने वाली है। सरकार ने महाकाल से लेकर गौमाता तक किसी किसी को नहीं छोड़ा। ये प्रदेश पर सबसे बड़ा कलंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की इसी छवि के कारण प्रदेश में निवेश नहीं आ रहा।
इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने एक पंपलेट का भी विमोचन किया। पार्टी का कहना है कि प्रदेश सरकार के कथित घोटालों की जानकारी देने के लिए वो ये पंपलेट घर-घर बंटवाएगी। स्वयं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कमलनाथ ने कहा कि वल्लभ भवन (भोपाल स्थित मंत्रालय) में कैमरे लगे हैं।
अगर किसी को भी उन पर (कमलनाथ पर) शक है, तो उन कैमरों की रिकॉर्डिंग के माध्यम से जांच कराई जा सकती है। इस अवसर पर कमलनाथ ने ये भी दावा किया कि अगले चार महीनों में सरकार से जुड़े और भी घोटाले सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि कई लोग घोटालों के बारे में बोलना चाहते हैं और अब 50 फीसदी कमीशन का मामला सामने आने के बाद घोटालों के बारे में जानकारी देने के लिए लोगों की हिम्मत बढ़ने लगी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में भाजपा शासन के कथित घोटालों की जांच से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कमलनाथ अब 2018 का मॉडल नहीं है, 2023 का है।
ये भी पढ़ें- बेंगलुरू में पहले 3D डाकघर का उद्घाटन, PM मोदी बोले- भारत का पहला 3डी मुद्रित डाकघर देखकर हर भारतीय को गर्व होगा
बरेली: निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी का धुआंधार प्रचार, ऐतिहासिक जीत का दावा
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी मानकर चल रही है। यही वजह है कि सभी जिलों में योगी सरकार के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत तमाम नेता बरेली में अपनी चुनावी जनसभाएं कर चुके हैं। वहीं इस क्रम में आज बरेली पहुंचे जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने आईएमए हॉल में प्रभारी मतदाता वर्ग सम्मलेन को संबोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी डॉ. उमेश गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी महाराज सिंह, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।
इस दौरान बीजेपी के प्रभावी वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए बरेली के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, क्षत्रिय समाज जिसने समूचे देश में समाज को दिशा देने का काम किया है। इस समाज ने गलती होने पर अपने भाई को भी दंडित किया है, इसमें वह किसी भी तरह से पीछे नहीं रहा है। इस समाज को इस बार भी हमेशा की तरह बीजेपी को समर्थन देने की जरूरत है।
जिससे 11 मार्च को बरेली में होने वाले नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी डॉ. उमेश गौतम को जिताया जा सके। जिससे बरेली को अच्छे दशा के साथ अच्छी दिशा में ले जाया जा सकेगा। वहीं बीजेपी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि समाज को एकजुट होकर डॉ. उमेश गौतम को मेयर बनाना होगा। जिससे सीएम योगी के यूपी और पीएम मोदी के भारत को आगे ले जाने में सहयोग किया जा सके।
ये भी पढ़ें : बरेली: पत्नी को दवाई नहीं दिलाई तो 'साले ने जीजा को मारा उस्तरा'
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने और इसके खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पार्टी इन लोगों को सबक सिखा कर ही रहेगी।
We have initiated legal action in 5 cases of fake and divisive news peddled by BJP leaders and their bhakt online hate factory to hurt #BharatJodoYatra. Be warned! We will not take this lying down.
Latest is a police complaint by MP @HibiEden against a particularly vicious bhakt pic.twitter.com/vubbTj0spT
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 26, 2022
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि हमने भारत जोडो यात्रा को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा नेता और उनके अंधभक्त ऑनलाइन नफरत फैलाने वाली फ़ैक्ट्री बनकर काम कर रहे हैं। हमने इस तरह की फ़र्ज़ी और विभाजनकारी ख़बरों के पांच मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू की है। ध्यान रहे! हम इस झूठ पर नरम रुख नहीं लेंगे।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक नवीनतम मामला सामने आया है जिसमें लोकसभा में पार्टी के सांसद हिबी ईडेन ने एक भक्त के उस ट्वीट के खिलाफ शिकायत पुलिस में दर्ज की है जिसमें उसने कथित रूप से भारत जोडो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा कहा है। गौरतलब है कि इस तरह की एक शिकायत कांग्रेस सांसद हिबी इडेन ने केरल के पल्लरिवेटम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें : ‘सत्यमेव जयते…नए युग की तैयारी’ के साथ सचिन पायलट के लगे होर्डिंग्स, राजस्थान कांग्रेस में सियासी हलचल तेज
केंद्र सरकार का नगा समझौता फर्जी, केवल दुष्प्रचार फैलाया गया: कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 2015 में जिस नगा समझौते की घोषणा की थी, वह फर्जी है क्योंकि आज तक ऐसे किसी समझौते की अधिकृत जानकारी नहीं दी गई। पार्टी प्रवक्ता और नगालैंड प्रभारी अजय कुमार ने यह दावा भी किया कि इस समझौते को लेकर केंद्र सरकार ने सिर्फ दुष्प्रचार फैलाया क्योंकि उसका मकसद देशहित नहीं, बल्कि चुनाव जीतना था। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार की ओर से तीन अगस्त, 2015 को कहा गया था कि नगा समस्या का समाधान हो गया है।
यह एक ऐसा समझौता है जिसकी कोई प्रतिलिपि कहीं भी मौजूद नहीं है। 2015 से 2022 तक सरकार ने अधिकृत रूप से किसी को नहीं बताया कि यह क्या समझौता है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ये ढोंगी राष्ट्रवादी लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। इनके लिए सिर्फ चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है।’’
कुमार के अनुसार, समझौते के कागज को नगा संगठन एनएससीएन ने लीक किया, लेकिन सरकार की ओर से कोई कागज जारी नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि समझौता फर्जी है क्योंकि सरकार ने आज तक कोई कागज नहीं दिखाया।
ये भी पढ़ें – बीमा भारती के बयान से नीतीश नाराज, कहा-जहां जाना चाहें जा सकती हैं
यूक्रेन युद्ध के बारे में गलत सूचना फैलाने वाली वेबसाइटों की आई बाढ़
वाशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के छह महीने बाद, युद्ध के बारे में गलत जानकारियां फैलाने वाली वेबसाइट की बाढ़ आ गई है। ऑनलाइन दुष्प्रचार का अध्ययन करने वाली और इस बारे में जानकारी जुटाने वाली न्यूयॉर्क में स्थित कंपनी ‘न्यूजगार्ड’ ने अब ऐसी 250 वेबसाइट की पहचान की है, जो युद्ध के बारे में सक्रिय रूप से गलत जानकारियां फैला रही हैं। इनमें से कुछ वेबसाइट हाल में बनाई गई है।
यूरोपीय संघ ने युद्ध के बारे में दुष्प्रचार करने और गलत जानकारी देने के लिये रूस के दो बड़े चैनलों ‘आरटी’ और ‘स्पूतनिक’ को ब्लॉक कर दिया था। हालांकि रूस को इन पर प्रतिबंध से बचने के रास्ते मिल गए, जिसके बाद ऐसी वाली वेबसाइटों की बाढ़ आ गई है। इन वेबसाइट ने दुष्प्रचार को छिपाने के लिए नए नए तरीकों का सहारा लेना शुरू कर दिया और अलग – अलग दावे कर रही हैं।
इन वेबसाइट पर जो दावे किए जा रहे हैं, उनमें से एक यह भी है कि यूक्रेन की सेना ने वैश्विक समर्थन हासिल करने के लिए कुछ घातक रूसी हमलों का नाटक किया है। साथ ही यह दावा भी किया जा रहा है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सार्वजनिक रूप से दिखावा कर रहे हैं। वेबसाइटों का दावा है कि यूक्रेन के शरणार्थी जर्मनी और पोलैंड में अपराध कर रहे हैं। कुछ वेबसाइट स्वतंत्र थिंक टैंक या समाचार संस्थान के रूप में काम करने का दावा कर रही हैं। इनमें से लगभग आधी वेबसाइट अंग्रेजी भाषा की हैं, जबकि अन्य फ्रेंच, जर्मन या इतालवी भाषा की हैं।
ये भी पढ़ें:- America: विस्कॉन्सिन में गुरुद्वारे पर हुए हमले की 10वीं बरसी पर स्मारक सभा का किया आयोजन
लखनऊ : समाजवादी पार्टी का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला, बताया प्रचारजीवी है ये सरकार
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलै है। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर सरकार को प्रचारजीवी बताया है।
शेयर किये गए वीडियो में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बारिश के दौरान मरम्मत करते हुए जेसीबी को दिखाया गया है।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है
बारिश ने खोल दी अधूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे की पोल। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का बारिश में निकला दम। अधूरे एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंडियो के लिए सौगात बताने वाली भाजपा सरकार कर रही जनता को गुमराह। शर्म करो प्रचारजीवी सरकार।
बारिश ने खोल दी अधूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे की पोल।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का बारिश में निकला दम।
अधूरे एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंडियो के लिए सौगात बताने वाली भाजपा सरकार कर रही जनता को गुमराह।
शर्म करो प्रचारजीवी सरकार। pic.twitter.com/9SymyjdXye
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 21, 2022
गौरतलब है की एक्सप्रेस-वे को लेकर अखिलेश यादव लगातार सरकार पर तंज कसते रहे हैं। उन्होंने हमेशा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को सपा सरकार की उपलब्धि बताया है।
यह भी पढ़ें –दवाओं की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान, देश में पैदा हो रहा आत्महत्या की वृद्धि डर
बरेली: मिशन शक्ति जागरुकता रैली को एडीजी ने दिखाई हरी झंडी
अमृत विचार, बरेली। महिलाओं को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार प्रसार के लिए एडीजी ने कोतवाली से हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। सोमवार को एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण कोतवाली पहुंचे।
जहां से सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा को वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रचार प्रसार के लिए गाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ की टीम की 4 सदस्य यहां आईं। ये सदस्य 9 दिन तक जोन में घूम कर वूमेन पावर लाइन नंबर का प्रचार प्रसार करेंगे। कार्यक्रम में एसपी सिटी रवींद्र कुमार, सीओ प्रथम स्वेता यादव, सीओ क्राइम डा. दीपशिखा के साथ कई स्कूलों की छात्राएं मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें- बरेली: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला का हो गया गर्भपात