Valentine's Day - Amrit Vichar

कानपुर : प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर, अमृत विचार। गोविंदनगर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक का रेलवे ट्रैक के पास शव मिला। घर से निकलने के बाद युवक का मोबाइल स्विचऑफ हो गया। फिर डेढ़ घंटे बाद घरवालों को उसके मौत की खबर मिली। शादी वाले घर में कोहराम मच गया। युवक ने घर से निकलते समय बड़ी बहन से कहा था, किसी को बताना नहीं। उसके लिए साड़ी लाया हूं, वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट दूंगा।

परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस हादसा मान रही है।  जरौली फेस-टूट निवासी 25 वर्षीय आदर्श शर्मा इंडियन ऑयल के टैंकर पर क्लीनर था। पिता अरविंद की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां शशि, दो बहने संध्या, सपना व छोटा भाई ऋषभ है। छोटी बहन सपना की शादी अभी बीती सात फरवरी को हुई थी।

भाई के मौत की खबर पर वह घर आई है, जबकि बड़ी बहन संध्या शादी में आई थी। उसी से बताकर निकला था। चाचा कमलेश व मामा महेंद्र कुमार ने बताया कि सपना की औरैया ससुराल से 16 फरवरी को चौथी लेने जाना था। इसलिए शनिवार शाम आदर्श खरीदरी करने गया था। दोपहर 2.30 बजे बाजार से घर लौटा था। उसके बाद बाहर निकला था।

परिजनों ने बताया कि आदर्श दो साल पहले फैक्ट्री में काम करता था। तभी उसका वहीं काम करने वाली युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। युवती की छह माह पहले ही शादी हो चुकी है, लेकिन उनकी मुलाकात होती रहती थी। चाचा ने बताया कि 14 फरवरी की शाम 5.30 बजे आदर्श मां की दवा लाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसने बड़ी बहन संध्या से गुजैनी निवासी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने जाने की बात कही थी। उसने बहन से कहा कि उसे वैलेंटाइन डे पर साड़ी देगा। जिसे वह खरीद लाया है। किसी को बताना नहीं, एक घंटे में आऊंगा।

घर से निकलते ही उसने अपने दोस्तों से भी प्रेमिका से मिलने जाने की बात बताई थी। रात करीब नौ बजे आदर्श का शव दबौली वेस्ट स्थित खारजा नहर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास उसके साथी शिवम का आई कार्ड मिला। पुलिस ने उसे फोन किया। फिर उससे नंबर लेकर आदर्श के भाई को हादसे की जानकारी दी। खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

डेढ़ घंटे स्विचऑफ रहा फोन
आदर्श के चाचा श्यामू ने बताया कि उन्होंने करीब साढ़े सात बजे उसे फोन किया था। तब उससे बात हुई। उन्होंने कहा कि खाना खाने के लिए सभी लोग बैठे हैं, जल्दी आओ। इस पर हां कहा था। इसके 10 मिनट बाद फोन किया तो मोबाइल स्विचऑफ मिला। इसी बीच उसके साथ घटना हुई है।

प्रेमिका के पति से हो चुका था झगड़ा
आदर्श के परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले भी वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। तब युवती के पति ने आदर्श को पकड़ लिया था। प्रेमिका के पति से उसका झगड़ा हुआ था। उसने धमकाया था। आरोप है कि उसका पति पत्नी पर नजर रख रहा था। आशंका जताई कि आदर्श फिर पकड़ा गया है और यह घटना हो गई।

कानपुर : वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से फोन पर विवाद के बाद युवक ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर, अमृत विचार। ग्वालटोली में वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगा ली। वहीं काकादेव में शराब की लत के चलते परिजनों से युवक की कहासुनी हुई। इससे नाराज युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शवों को फंदे से लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया।

अहिराना निवासी रामकुमार कश्यप का 25 वर्षीय बेटा अतुल मकानों में पीओपी का काम करता था। पिता मजदूरी करते हैं। चाचा शिवकुमार ने बताया कि अतुल का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों की बातचीत होती थी। वैलेंटाइन डे पर उसकी किसी बात पर प्रेमिका से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नाराजगी में उसने फोन काटने के बाद घर से बाहर चला गया। लौटने के बाद उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बताया कि वह पहले भी तीन बार जान देने का प्रयास कर चुका था। शव फंदे से लटका देखकर परिजन उतारकर तत्काल हैलट ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने जांच की। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। इसी तरह काकादेव के शास्त्रीनगर हंसनगर निवासी राजकुमार का 27 वर्षीय बेटा आशीष पासवान ई-रिक्शा चलाता था।

परिवार में पत्नी काजल, बेटी दिव्यांशी, बेटा आदर्श हैं। परिजनों ने बताया कि आशीष नशे का लती था। परिजन उसके नशे का विरोध करते थे। इसी कारण परिजनों से उसका आएदिन विवाद होता था। घरवालों के अनुसार शराब के साथ वह सूखे नशे का भी लती था। शनिवार देर रात आशीष नशे करके घर लौटा और कलह करने लगा।

इसके बाद उसने परिजनों को कमरे से बाहर करके खुद को कमरे में बंद कर लिया। अंदर से कुंडी लगा ली। इसके दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। किसी तरह परिजनों ने दरवाजा खोला, तब तक वह फंदे से लटक चुका था। काकादेव थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि नशे की लत के चलते विवाद के बाद युवक ने जान दी है।

प्यार का इजहार पड़ा महंगा! वैलेंटाइन डे पर लखनऊ में गुलाब के दाम तीन गुना, गुलदस्ते 1000 तक पहुंचे
लखनऊ, अमृत विचारः वेलेंटाइन डे पर इजहार-ए-इश्क ने गुलाब और गुलदस्ते महंगे कर दिए। 20 रुपये में बिकने वाले गुलाब के दाम तीन गुना तक बढ़कर 60 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गए। पीला, सफेद, पिंक जिनेलिया, टाटा रोज और सुपर रोज तो 60 से 80 रुपये तक में खरीदा गया। वेलेनटाइन डे पर गुलाब ही नहीं गुलदस्ता भी खूब इतराया, सामान्य दिनों में 100–300 रुपये में बिकने वाला गुलदस्ता 500 से 1000 रुपये तक में बिका। 60 रुपये में बिकने वाले सन फ्लावर की कीमत 120 से 150 रुपये तक पहुंच गई। हजरतगंज के फ्लोरिस्ट शुभम ने बताया कि अविवाहित जोड़ों से लेकर दंपति तक ने लाल गुलाब को प्राथमिकता दी।

वेलेंटाइन डे पर पर बाजार भी सजे दिखे। केक और चॉकलेट की दुकानों पर भी दिनभर युगलों की भीड़ रही। बेकरी पर हार्ट-शेप केक और चॉको लावा केक की विशेष मांग रही। जेजे बेकर्स के मैनेजर ने बताया कि वैसे तो सभी डिजाइन के केक बिके, लेकिन दिल के आकार वाले केक की मांग सबसे अधिक रही। विवाहित लोग भी पत्नी के लिए ऐसे केक ले गए। रानीगंज स्थित गिफ्ट शॉप के संचालक प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 150 रुपये से 1500 रुपये तक के चॉकलेट गिफ्ट पैक खरीदे गए। वैलेंटाइन डे स्पेशल गिफ्ट हैम्पर 500 रुपये से 2000 रुपये तक में बिके। युवाओं में चाकलेट की मांग अधिक रही।

लव बर्ड्स रहे व्यस्त

वैलेंटाइन वीक के दौरान नए प्रेमी जोड़े खासे व्यस्त रहे। फूलों के बंच और गुलदस्तों की बुकिंग पहले से कराई थी। व्यापारियों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वैलेंटाइन डे पर बिक्री अच्छी रही।

पार्कों में प्रेमी युगल जुटे तो प्राणि उद्यान की दंपतियों ने सैर

वेलेंटाइन डे मनाने के लिए प्रेमी जोड़े शनिवार को राजधानी के बेगम हजरत महल, महावीर पार्क, जनेश्वर मिश्रा और गुलाब पार्क सहित कई पार्कों में नजर आए। इस दौरान जोड़ों ने गुलाब के फूल और उपहार देकर अपने प्यार का इजहार किया। इस दिन को मनाने के लिए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में प्रेमी जोड़े के साथ दंपति बच्चों के साथ जू की सैर करते नजर आए।

Bareilly: प्यार पर पहरा...पार्कों में प्रेमियों पर रही पुलिस की पैनी नजर
बरेली, अमृत विचार। वैलेंटाइन डे के मौके पर बरेली का रंग इस बार रोमांस का नहीं, बल्कि सुरक्षा और सख्ती का रहा। शहर के प्रमुख पार्कों और रेस्टोरेंट में पुलिस प्रशासन ने दिनभर सख्त निगरानी रखी। पिछले दिनों राजेंद्रनगर के एक कैफे में छात्रा के साथ हुई मारपीट की घटना ने प्रशासन की नींद उड़ा दी थी, इसके चलते वैलेंटाइन डे पर विशेष सतर्कता बरती गई।

शहर के गांधी उद्यान, फूलबाग पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। गांधी उद्यान के म्यूजिक फाउंटेन और भूल-भुलैया क्षेत्र में खुद कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया। पार्कों के बाहर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात थे, ताकि किसी भी अनुचित गतिविधि या अश्लील हरकत को तुरंत रोका जा सके। पुलिस ने बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी गई।

एसएसपी अनुराग आर्य ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या कपल को परेशान करना कतई बर्दाश्त नहीं होगा। शहर के गांधी उद्यान, फूलबाग और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पूरे दिन पुलिस पैदाल और गाड़ियों सेगश्त करती दिखी। पार्कों के बाहर भी कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त रखा गया, ताकि शहर में किसी भी तरह की अफरा-तफरी या अनुचित हरकत को रोका जा सके। कहा जा रहा है कि बीते 28 दिसंबर को राजेंद्रनगर स्थित एक कैफे में अपना जन्मदिन मना रही छात्रा और उसके दोस्तों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। यह घटना खासी चर्चित रही थी। इसी के बाद से पुलिस ने त्योहारों और विशेष मौकों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्णय लिया।

इसके अलावा पुलिस ने पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले युवाओं से अपील की कि वे मर्यादा बनाए रखें। साथ ही किसी भी अनुचित व्यवहार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पार्कों में मोबाइल पेट्रोलिंग, पैदल गश्त और सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। फिलहाल, किसी भी तरह की बदतमीजी की सूचना शाम तक नहीं मिली है।

UP: वैलेंटाइन पर युवाओं ने गिफ्ट गैलरियों से खूब खरीदे उपहार, गुलाब देकर किया प्यार का इजहार
रामपुर, अमृत विचार। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर युवाओं ने गिफ्ट गैलरियों से खूब उपहार खरीदे। गुलाब के फूलों और गुलदस्तों की भी खूब बिक्री हुई। दुकानदारों के चेहरे खिल गए। युवाओं ने एक दूसरे को फूल देकर, गुलदस्ता तो किसी ने गले लगाकर प्यार का इजहार किया। शहर के रेस्तरां और होटलों में युवाओं के पहुंचने से खूब रौनक रही।

वैलेंटाइन वीक में हर रोज नया अहसास और नया उपहार देकर प्यार का इजहार किया गया। युवाओं ने रोज डे, चॉकलेट डे, हग डे, टेडी डे आदि दिनों को पार्टनर के साथ मनाया। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया। दिन भर युवाओं का प्यार का इजहार करने का सिलसिला चलता रहा। शनिवार को वैलेंटाइन डे यानी प्यार करने वालों का दिन था, गुलाबी मौसम में युवाओं ने प्यार का इजहार किया। शहर की गिफ्ट गैलरियों में युवाओं का जमावड़ा लगा रहा।

एक तरफ जहां वैलेंटाइन डे पर युवा वर्ग अपने साथी को दिल की बात कहने के लिए तरह-तरह के प्रतीकात्मक गिफ्ट खरीदे। युवाओं की पसंद को देखते हुए गिफ्ट गैलरियों में भी कई तरह की वैरायटियों की भरमार थी। गुलाब का फूल, टेडी बियर, डेकोरेशन गिफ्ट, लव बर्डस, कपल शो पीस, ग्रीटिंग कार्ड आदि चीजें बड़ी संख्या में सजाई गईं थीं। सिविल लाइंस स्थित जनरल स्टोर संचालक गुरमीत सिंह ने बताया कि इस बार युवाओं में लाल गुलाब की खास मांग रही। बताया कि उनकी दुकान पर 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक गुलाब का फूल, 30 से लेकर 1000 रुपए तक का परफ्यूम और 50 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये रुपए तक के गिफ्ट उपलब्ध हैं।

नवविवाहितों ने भी वैलेंटाइन पर दिए उपहार
नवविवाहित जोड़ों भी एक दूसरे को दिल की उमंगें जाहिर करने के लिए खरीदारी करते रहे और अपनी लाइफ पार्टनर को मस्त उपहार दिए। नवविवाहित राकेश कुमार बताते हैं कि उनकी शादी को कुछ दिन हुए हैं। पत्नी को वैलेंटाइन डे पर सरप्राइज देने के लिए घर में पार्टी का प्रबंध किया है।

'Hello Valentine' पति पुलकित सम्राट पर प्यार लुटाती दिखी कृति खरबंदा, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने पति पुलकित सम्राट को 'हेलो वैलेंटाइन' कहते हुए अपना प्यार जताया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर आज जहां सभी अपने प्यार का इज़हार कर रहे हैं, वहीं कृति खरबंदा ने भी अपने पति पुलकित सम्राट को 'हेलो वैलेंटाइन' कहते हुए अपना प्यार जताया है। वैलेंटाइन डे पर इस प्यार भरे इज़हार के साथ कृति ने कपल की एक रोमांटिक तस्वीर भी साझा की है, जिसने फैंस का दिल तुरंत जीत लिया है।

कैज़ुअल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट्स में नज़र आ रहे इस कैंडिड तस्वीर में कृति और पुलकित का खुशमिज़ाज अंदाज़ साफ झलक रहा है, और उनकी केमिस्ट्री तस्वीर को और भी खास बना रही है। विशेष रूप से बिना किसी भारी-भरकम शब्दों के, सादे से कैप्शन के साथ इस तस्वीर की भावनाएं, जिस खूबसूरती से कृति ने बयां की है, उसने उनके फैंस को बेहद इम्प्रेस कर दिया है।

गौरतलब है कि कृति और पुलकित अपने क्यूट सोशल मीडिया मोमेंट्स के साथ खुले-आम प्यार जताने के लिए जाने जाते हैं। शादी के बाद से ही यह जोड़ी फैंस को अपनी वेकेशन डायरीज़, सेलिब्रेशन पोस्ट्स और रोज़मर्रा की झलकियों से लगातार खुश करती रहती है। यही वजह है कि वैलेंटाइन डे पर पुलकित कृति की तरफ से आए इस पोस्ट के लाइव होते ही कुछ ही मिनटों में इसे हज़ारों लाइक्स और कमेंट्स मिल गए।

फैंस ने दिल वाले इमोजी, प्यार भरे मैसेज और शुभकामनाओं से कमेंट सेक्शन भर दिया। कृति और पुलकित दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं। लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर अपने बिज़ी शेड्यूल में से समय निकालकर अपने प्यार पर फोकस करना, उनके फैंस को बहुत भा रहा है।

Bareilly: वैलेंटाइन डे पर बोले शहाबुद्दीन...दूसरे धर्म की संस्कृति अपनाना इस्लाम में नाजायज
बरेली, अमृत विचार। प्यार का पर्व वैलेंटाइन डे भारत में भी धूम है। मगर धर्म और संस्कृति की आड़ लेकर हिंदू संगठन जहां इसका विरोध कर रहे हैं, तो मुस्लिम उलमा भी पीछे नहीं। बरेली के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने वैलेंटाइन डे को नाजायज करार दिया। वहीं बांग्लादेश के आम चुनावों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि हर दौर में कौमों की पहचान उनकी आस्था और संस्कृति से होती है। जब कोई कौम मानसिक गुलामी का शिकार हो जाए तो वो दूसरों के अकीदा और मजहब अपना लेने के बराबर होता है। इसी को वैलेंटाइन डे कहते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों की इस्लाम धर्म में कोई जगह नहीं, बल्कि ये इस्लाम के खिलाफ है।

मौलाना ने कहा कि शरियत की रौशनी में वैलेंटाइन डे मनाना नाजायज है। लिहाजा पैगंबर-ए-इस्लाम ने कहा कि हया (आंखों का पर्दा) का ख्याल रखो। हदीस का हवाला देते हुए कहा कि जो कौम दूसरे धर्म की संस्कृति अपनाती है, उसको उसी के साथ शुमार किया जाएगा। मैं तमाम मुस्लिम नौजवान लड़के और लड़कियों से गुजारिश करूंगा कि शरियत के हुक्म को माने और वैलेंटाइन डे हरजिग न मनाएं।

बांग्लादेश ने कट्टरपंथी जमात को नकारा
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बांग्लादेश चुनाव पर कहा कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान हुकूमत बनाने जा रहे हैं, ये चुनाव अवामी लीग पार्टी के बगैर हुआ है। चूंकि इस पार्टी पर यूनुस हुकूमत ने प्रतिबंध लगा दिया था। बंगलादेश की अवाम ने कट्टरपंथी विचारधारा पार्टी जमात-ए-इस्लामी को नकार दिया और बीएनपी को समर्थन दिया। अब बीएनपी मुखिया तारीक रहमान के उपर जिम्मेदारी बनती है कि वह अल्पसंख्यको की हिफाजत करें। 15 महीनों में अल्पसंख्यको पर अत्याचार हुआ, उनकी मॉबलिंचिंग की गई। इन तमाम घटनाओं पर रोक लगाना बहुत जरूरी है।

मुरादाबाद : राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने की निगरानी, पार्कों में नहीं मिला प्रेमी जोड़ा
मुरादाबाद। वैलेंटाइन डे पर राष्ट्रीय बजरंग दल की अपीलीय व चेतावनी का असर दिखाई पड़ा। दल के सदस्यों ने पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी की। लेकिन कोई प्रेमी जोड़ा न दिखने पर संतोष जताया। साथ ही भारतीय संस्कृति के पालन के अपील का सम्मान करने पर युवा वर्ग का आभार जताया।

वैलेंटाइन डे के दिन राष्ट्रीय बजरंग दल की 12 टीम महानगर में व 20 टीम मुरादाबाद ग्रामीण क्षेत्र में प्रेमी युगलों को देखने के लिए लगी रही। सभी पार्कों में भी देखा परन्तु कही भी कोई जोड़ा देखने को नहीं मिला। इस पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने युवाओं को धन्यवाद दिया और आभार जताया कि उन्होंने राष्ट्रीय बजरंग दल की अपील का सम्मान किया। और पाश्चात्य संस्कृति के पर्व वेलेंटाइन डे की जगह भारतीय संस्कृति का पालन किया।

उन्होंने कहा कि 14 फरवरी के दिन एक भी जोड़ा किसी भी पार्क आदि में नहीं मिला। जिसका हम स्वागत करते है और अपील करते है कि युवा वर्ग 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए हमारे देश के सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि देकर मनाएं। अपने माता पिता की पूजा करके मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाएं।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : मैं तुम्हारा दिल नहीं जीत सका, अब जा रहा हूं...युवक ने फंदे से लटककर दी जान

मुरादाबाद : नीलम तू खुश रहना...वैलेंटाइन डे पर युवक ने फंदे से लटककर दी जान
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर वैन चालक ने वैलेंडाइन डे पर वैन चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर पत्नी, ससुर समेत पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट से जांच पड़ताल कराने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

थाना कटघर के आंबेडकरनगर शिवपुरी निवासी संदीप (39) एक स्कूल वैन चलाता था। उसकी शादी लगभग 15 साल पहले मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी नीलम मसीही से हुई थी। दो बेटियां किट्टू और इनाया हैं। भाई मनीष ने बताया कि बीते गुरुवार की रात 10:30 बजे संदीप सिविल लाइंस के मिशन कंपाउंड में अपनी पत्नी के फूफा रॉकी के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटा और मकान के ऊपरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। पिता, मां और मनीष खुद मकान के निचले हिस्से में थे। रात लगभग 11:30 बजे संदीप रस्सी से फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक गया।

परिजनों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद थाना कटघर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर भी मौके पर साक्ष्य संकलित कराए। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

पुलिस की छानबीन के दौरान संदीप के मोबाइल में एक वीडियो भी मिली, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी, ससुर, एक युवक, पत्नी के बुआ और फूफा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। इस संबंध में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एक युवक ने वीडियो बनाने के बाद फंदा लगाकर जान दी है। वीडियो की साइबर सेल की मदद से जांच कराई जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदीप की मौत के बाद से पिता सुरेंद्र कुमार, मां मिथलेश और भाई मनीष का रो-रोकर बुरा हाल है।

मैं किसी का दिल नहीं जीत सका...मरने से पहले संदीप ने बनाया 2 मिनट 16 सेकेंड का वीडियो
आत्महत्या करने वाले संदीप ने मरने से पहले अपने मोबाइल में 2 मिनट 16 सेकेंड का एक वीडियो बनाया है। जिसमें हाथ में रस्सी लिए वह पीड़ा के साथ बोल रहा है। संदीप ने वीडियो में कहा कि....मैं समझा-समझा कर थक गया और अपनी बेइज्जती कराई। किसी ने मेरा सपोर्ट नहीं किया। आज मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं। बहुत तकलीफें झेली, मैने बहुत दुख झेले। पर किसी का दिल नहीं जीत पाया, न अपने परिवार का न अपनी बीवी का, न बच्चों का और न ही ससुराल वालों का किसी का दिल नहीं जीत सका। बहुत कोशिश की मैंने, लेकिन किसी ने भी मेरी कोशिश को सफल नहीं होने दिया। जो मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं, उसमें मेरी बीवी नीलम, उसके पापा, जतिन, रॉकी फूफा, गीता बुआ और गुड़िया हैं। इन्होंने मेरा जीना हराम कर दिया। सबको अलविदा, नीलम तू खुश रहना।...रॉकी फूफा मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगा, नीलम के पापा तुम्हें माफ नहीं करूंगा, गुड़िया तुम्हें माफ नहीं करूंगा। आज जा रहा हूं, गुड बाय।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : 15 दिन में बिछेगा महानगर में स्मार्ट सड़कों का जाल, काम पूरा कराने में जुटे अधिकारी

Rampur : वैलेंटाइन डे पर 2000 जोड़ों की शादियों में गूंजने लगे मंत्र और कुबूल, कुबूल
रामपुर, अमृत विचार। स्वार रोड स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में  प्रदेश सरकार की ओर से  शुक्रवार को  2000 जोड़ों की शादियों में शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे से मंत्र और कुबूल, कुबूल गूंजने लगे। मुख्य अतिथि सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार  जेपीएस राठौर दूल्हा, दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहे। प्रदेश सरकार की तरफ से गरीब बेटियों की शादी के लिए 51,000 की आर्थिक मदद दी जाती है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए वर, वधु का आधार कार्ड, कन्या के परिवार का आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दूल्हा, दुल्हान की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के बाद जांच की जाती है। इस बार 2000 जोड़े चुने गए हैं। महात्मा गांधी स्टेडियम में सुबह से ही दूल्हा और दुल्हन समेत परिजनों का पहुंचना शुरू हो गया।

ये भी पढे़ं : रामपुर : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, टांग में लगी गोली...सीएचसी में भर्ती

Valentine Day: वैलेंटाइन-डे पर कपल्स को सुरक्षा देगी लखनऊ पुलिस, तैयार हुआ ये मास्टर प्लान
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में वैलेंटाइन-डे पर महिलाओं और युगलों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। 100 पिंक बूथ बनाने के 100 पिंक स्कूटी और 10 पिंक चार पहिया गाड़ियां पेट्रोलिंग के लिए लगाई गई हैं। पार्कों से लेकर रेस्टोरेंटों तक के आसपास पुलिस की टीमें गश्त करेंगी। ड्रोन कैमरों और सेफ सिटी कंट्रोल रूम से 1000 से अधिक सीसी कैमरों से संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता करने वाले युगलों और युगलों को परेशान करने वाले संगठन के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता और युवक-युवतियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में 100 पिंक बूथ बनाए गए हैं। 100 पिंक स्कूटी और 10 पिंक चार पहिया गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। थाने की सभी मोबाइल, पॉलीगान के पुलिस कर्मी पार्कों, सार्वजनिक स्थानों, शॉपिंग मॉल के आसपास गश्त करेंगे। किसी भी प्रकार की शिकायत पर तत्काल पुलिस को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

डीसीपी ने बताया कि सामाजिक संगठनों व अन्य दलों के लोगों ने अगर किसी से भी अभद्रता करने की कोशिश की तो उन पर सख्त कार्रवाईकी जाएगी। सुबह से ही लोहिया पार्क, रेजीडेंसी, शहीद स्मारक, जनेश्वर मिश्र पार्क, मंदिरों के आस पास एवं सार्वजनिक स्थानों, कोचिंग सेंटरों के आस पास पुलिस कर्मी गश्त करेंगे। ड्रोन कैमरों और सीसी कैमरों की मदद से नजर रखी जाएगी। सेफ सिटी कंट्रोल रूम से 1000 से अधिक सीसी कैमरों से शहर के संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर रखी जाएगी। साइबर टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें:-UP PCS Transfer: योगी सरकार ने 22 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला, राम भरत तिवारी बने लखनऊ के अपर आयुक्त

Valentine Day पर अपने 'प्रेमी' को ऐसे करें खुश, दें ये बजट फ्रेंडली गिफ्ट
Valentine Day Gift: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरूआत हो चुकी है। हर कोई अपने सनम को खुश करने में लगा हुआ है। एक दूसरे के लिए छोटी-छोटी चीजें कर आप अपने प्यार के चेहरे पर स्माइल लाने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट ने तो वैलेंटाइन डे सेल (Valentine's Day Sale) भी ऑन कर दी है। आप अगर गर्लफ्रैंड या ब्वायफ्रैंड एक दूसरे को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इस सेल का फायदा उठा सकते हैं।

सेल में कई गैजेट्स भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं। इसके साथ ही ये गिफ्ट्स बजट फ्रैंडली भी हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्ट्स 40 प्रतिशत का डिस्काउंट पर मिल रहो हैं। बताते है क्या हैं बेस्ट ऑप्शन्स!

Valentine Day Gift: Fire-Boltt Ninja Call Pro+ Smart Watch

ये स्मार्टवॉच अमेजन पर 95 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिल रही है। 1.83 inch डिस्प्ले साइज के साथ आने वाली स्मार्टवॉच में Bluetooth Calling के साथ AI Voice Assistance का फीचर देखने को मिल रहा है। साथ ही ये स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है। कीमत की बात करें तो आप इसे मात्र 1099 रुपए देकर ही खरीद सकते हैं।

Valentine Day Gift: Noise Buds N1 in-Ear Truly Wireless Earbuds

नॉइज के इस ईयरबड्स (Earbuds) में 40 घंटे का प्लेबैक टाइम मिल रहा है। अमेजन इन ईयरबड्स पर 74 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहा है। जिसके बाद इन्हें 899 रुपए देकर खरीदा जा सकता है। इन ईयरबड्स में आप ब्लैक, क्रीम, वाइट आदि कई कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे।

Valentine Day Gift: सैमसंग गैलेक्सी F05 (Samsung Galaxy F05)

सैमसंग गैलेक्सी F05, 4GB Ram और 64GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ये फोन मात्र 6499 रुपये में मिल रहा है। आप इस फोन की कीमत को बैंक ऑफर के साथ 5 प्रतिशत तक कम दाम में भी खरीज सकते हैं। इसके अलावा 5 पर्सेंट का कैशबैक ऑफर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिल रहा है। वहीं बात अगर एक्सचेंज ऑफर की करें तो इस स्मार्टफोन को आप 4,750 रुपये तक के फायदा के साथ भी खरीद सकते हैं।

Valentine Day Gift: boAt 20000 mAh 22.5 W Pocket Size Power Bank

आप गर्लफ्रैंड या ब्वायफ्रेंड को पावर बैंक भी गिफ्ट कर सकते हैं। बोट (boAt 20000 mAh) का ये स्मार्टफोन 65 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आप इस पावर बैंक को मात्र 1,749 रुपए में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ेः सस्ते OTT की तलाश हुई खत्म, 400 से भी कम में लें तीन महीने के सब्सक्रिप्शन का पूरा मजा