Hazratganj police - Amrit Vichar

विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास: भतीजे संग पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों ने पकड़ा, जमीन हड़पने का है मामला
लखनऊ, अमृत विचार : विधानभवन गेट नंबर-9 के पास बुधवार दोपहर भतीजे के साथ पहुंची काकोरी के कठिंगरा गांव निवासी नीतू ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले कि वह माचिस की तीली जलाती, हजरतगंज पुलिस और आत्मदाह निरोधी दस्ते में तैनात पुलिसकर्मियों ने नीतू और उसके भतीजे को पकड़ लिया।

पूछताछ में नीतू ने गांव के दो लोगों पर भाई को बरगला कर जमीन हड़पने और काकोरी थाने में दर्ज मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सूचना पर इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर महिला पुलिसकर्मियों के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर दोनों को साथ ले गए।

कठिंगरा गांव की रहने वाली नीतू दोपहर में भतीजे लालता प्रसाद के साथ विधानभवन गेट नंबर-9 के पास पहुंची थी। वहां उसने बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल उड़ेलना शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात आत्मदाह निरोधी दस्ते की टीम की नजर दोनों पर पड़ गई और पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया। सूचना पर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और काकोरी पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों को हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया।

कुछ देर बाद इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर भी कोतवाली पहुंचे। पूछताछ में पीड़िता नीतू ने बताया कि उसके भाई अजय के नाम कठिंगरा गांव में आठ बिसवा जमीन है। आरोप है कि गांव के नीरज कुमार वर्मा और नरेंद्र यादव ने साजिश के तहत भाई को शराब पिलाई और उससे कम कीमत पर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। एग्रीमेंट के बाद आरोपी जमीन पर मालिकाना हक जताने लगे, जिसके बाद दोनों के खिलाफ काकोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जबकि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं। इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस नीतू और उसके भतीजे लालता प्रसाद को अपने साथ काकोरी लेकर चली गई।

ढाई लाख में किया 30 लाख की जमीन का एग्रीमेंट

नीतू ने बताया कि आठ बिसवा जमीन की वर्तमान कीमत करीब 30 लाख रुपये है। आरोप है कि साजिश के तहत नीरज और नरेंद्र ने भाई को बरगला कर 30 लाख रुपये की जमीन का एग्रीमेंट महज ढाई लाख रुपये में करा लिया। इसके बाद से पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

झुग्गी बस्ती के 140 बच्चों ने देखी देशभक्ति फिल्म 'इक्कीस', हजरतगंज पुलिस ने सोशल पुलिसिंग से की नववर्ष की शुरूआत
लखनऊ, अमृत विचार: हजरतगंज पुलिस ने नववर्ष की पहले दिन राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 140 बच्चों को देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ दिखाई। इसके बाद भोजन कराया। बच्चे पुलिसकर्मियों के साथ परिवार की तरह घुलमिल गए।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह, एसएसआई अमित सिंह ने नावेल्टी एमजीएस सिनेमा में सुबह का विशेष शो बुक किया। फिल्म ब्रिगेडियर मदन लाल खेत्रपाल के बेटे सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर बनी है। इस फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र ने अंतिम बार अभिनय किया। इसमें वह ब्रिगेडियर मदन लाल खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे थे। यह फिल्म 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान महज 21 साल की उम्र में शहीद हुए जांबाज अरुण खेत्रपाल के जीवन और बलिदान पर आधारित है। बच्चों के साथ फिल्म देखने के दौरान डीसीपी मध्य विक्रांत वीर, एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे, एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल, अतिरिक्त इंस्पेकटर सुधाकर सिंह, एसआई निशा यादव, एसआई सुधा दीक्षित, एसआई प्रदीप यादव, हेडकांस्टेबल अनुराग यादव, वसीम समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

थाने में सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन

फिल्म दिखाने के बाद पुलिस टीम बच्चों को लेकर थाने में पहुंची। जहां परिसर स्थित रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। सभी ने हवन-पूजन किया। बच्चों को प्रसाद व मिठाईयां खिलाई गई। इसके बाद सभी को भोजन कराया गया। देर शाम तक भंडारे में प्रसाद वितरण चलता रहा।

फिल्म इक्कीस की कहानी

वर्ष 2000 में 80 वर्षीय ब्रिगेडियर मदन लाल तीन दिन की पाकिस्तान यात्रा पर आते हैं। दरअसल, मदन कॉलेज रीयूनियन के लिए आए हैं। वह अपने पैतृक गांव सरगोधा में अपना पुश्तैनी घर देखने की ख्वाहिश रखते हैं। वहां उनकी मेजबानी पाकिस्तानी ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार करते हैं। निसार अपने परिवार से किसी ‘सच’ को उजागर करने की बात करते हैं, जो अंत तक रहस्य बना रहता है। वर्तमान से अतीत में आती-जाती कहानी अरुण के जीवन की परतें खोलती है। अरुण युद्ध में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित है। उसकी मां उसे शेर की तरह लड़ने की सीख देकर विदा करती है। मोर्चे पर पहुंचने पर कमांडर हनूत सिंह उसे युद्ध में शामिल करने से मना कर देते हैं, क्योंकि उसने यंग ऑफिसर्स कोर्स पूरा नहीं किया है। वरिष्ठ सूबेदार सगत सिंह अरुण को टैंक और युद्ध रणनीतियों का प्रशिक्षण देते हैं। अपनी योग्यता साबित करने के बाद अरुण को रिजर्व के तौर पर युद्ध में शामिल किया जाता है। इसके बाद उसकी यात्रा युद्ध के मैदान से होते हुए देश के लिए प्राण न्योछावर करने तक पहुंचती है।

पुलिस ने सोशल पुलिसिंग से की नववर्ष की शुरूआत : बच्चों को दिखाई देशभक्ति फिल्म ‘इक्कीस’
लखनऊ, अमृत विचार : जनता की सुरक्षा ही नहीं बल्कि देशभक्ति व देश पर शहीद हुए जवानों के बारे में जानकारी देना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। हजरतगंज पुलिस ने इसी तर्ज पर नववर्ष की शुरूआत सोशल पुलिसिंग से की। थाने की टीम ने इलाके के झुग्गी बस्ती के बच्चों को देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ दिखाई। इसके बाद भोजन कराया। बच्चे पुलिसकर्मियों के साथ परिवार की तरह घुलमिल गये थे।

नववर्ष के पहले दिन हजरतगंज पुलिस ने इलाके के झुग्गी बस्ती के बच्चों के लिए फिल्म दिखाने की योजना तैयार की थी। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह, एसएसआई अमित सिंह ने नावेल्टी एमजीएस सिनेमा में सुबह का एक विशेष शो बुक किया। जिसमें इलाके के झुग्गी बस्ती के सौ से अधिक बच्चे देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ देखने पहुंचे। यह फिल्म ब्रिगेडियर मदन लाल खेत्रपाल के बेटे सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर बनी है। इस फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र ने अंतिम बार अभिनय किया। इसमें वह ब्रिगेडियर मदन लाल खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे थे।

यह फिल्म 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान महज 21 साल की उम्र में शहीद हुए जांबाज अरुण खेत्रपाल के जीवन और बलिदान पर आधारित है। बच्चों के साथ फिल्म देखने के दौरान डीसीपी मध्य विक्रांत वीर, एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे, एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल, अतिरिक्त इंस्पेकटर सुधाकर सिंह, एसआई निशा यादव, एसआई सुधा दीक्षित, एसआई प्रदीप यादव, हेडकांस्टेबल अनुराग यादव, वसीम समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

थाने में सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन

फिल्म दिखाने के बाद पुलिस टीम बच्चों को लेकर थाने में पहुंची। जहां परिसर स्थित रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। सभी ने हवन-पूजन किया। बच्चों को प्रसाद व मिठाईयां खिलाई गई। इसके बाद सभी को भोजन कराया गया। देर शाम तक भंडारे में प्रसाद वितरण चलता रहा।

फिल्म इक्कीस की कहानी

वर्ष 2000 में 80 वर्षीय ब्रिगेडियर मदन लाल तीन दिन की पाकिस्तान यात्रा पर आते हैं। दरअसल, मदन कॉलेज रीयूनियन के लिए आए हैं। वह अपने पैतृक गांव सरगोधा में अपना पुश्तैनी घर देखने की ख्वाहिश रखते हैं। वहां उनकी मेजबानी पाकिस्तानी ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार करते हैं। निसार अपने परिवार से किसी ‘सच’ को उजागर करने की बात करते हैं, जो अंत तक रहस्य बना रहता है। वर्तमान से अतीत में आती-जाती कहानी अरुण के जीवन की परतें खोलती है। अरुण युद्ध में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित है। उसकी मां उसे शेर की तरह लड़ने की सीख देकर विदा करती है। मोर्चे पर पहुंचने पर कमांडर हनूत सिंह उसे युद्ध में शामिल करने से मना कर देते हैं, क्योंकि उसने यंग ऑफिसर्स कोर्स पूरा नहीं किया है। वरिष्ठ सूबेदार सगत सिंह अरुण को टैंक और युद्ध रणनीतियों का प्रशिक्षण देते हैं। अपनी योग्यता साबित करने के बाद अरुण को रिजर्व के तौर पर युद्ध में शामिल किया जाता है। इसके बाद उसकी यात्रा युद्ध के मैदान से होते हुए देश के लिए प्राण न्योछावर करने तक पहुंचती है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च किया ‘स्किल द नेशन’ चैलेंज : एआई को बताया युवा भारत के लिए बड़ा अवसर

लखनऊ : पति का जाली मृत्यु प्रमाण पत्र लगा बीमा के 25 लाख हड़पने वाला दंपति गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार : पति की मौत के जाली मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर अवीवा लाइफ इंश्योरेंस को 25 लाख की चपत लगाने वाले बंटी-बब्ली को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से रायबरेली के रातापुर निवासी आरोपी रवि शंकर व केश कुमारी जानकीपुरम सेक्टर-एफ के रहने वाले हैं। पुलिस ने दंपति को जेल भेज दिया है।

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि 9 अक्टूबर को शाहनजफ रोड स्थित अवीवा इंडिया के सीनियर एक्जीक्यूटिव संदीप मधुकर ने दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पीड़ित संदीप ने अपनी तहरीर में बताया था कि रविशंकर ने 5 दिसंबर 2012 को 25 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली थी। 21 अप्रैल 2023 को पॉलिसी धारक की पत्नी केश कुमारी ने 9 अप्रैल को पति के निधन के पेपर देते हुए बीमा राशि लेने के लिए आवेदन किया। बीमा कंपनी ने पेपर देखने के बाद 25 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दी। कंपनी ने आंतरिक जांच की तो पता चला कि रविशंकर जिंदा हैं।

इसकी पुष्टि तब हुई जब रविशंकर ने बंधन लाइफ इंश्योरेंस में एक नई पॉलिसी के लिए आवेदन किया था। छानबीन में पता चला कि केश कुमारी ने पति रविशंकर के मृत्यु के जाली पेपर लगाकर बीमा कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। संदीप मधुकर ने कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

यह भी पढ़ें : गुरु नानक देव के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: CM योगी

आयुष्मान के पोर्टल में सेंधमारी, 300 फर्जी कार्ड बनाने के मामले में सांचीज के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध
लखनऊ, अमृत विचार: आयुष्मान भारत योजना के पोर्टल में सेंधमारी कर 300 फर्जी कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। इन कार्डों के माध्यम से करोड़ों रुपये का लाभ जालसाजों ने उठा लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सांचीज (स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस एंड प्रबंधन) के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

पुलिस के मुताबिक विभागीय मिलीभगत के बिना पोर्टल में सेंधमारी संभव नहीं है। आधार कार्ड और मोबाइल नंबरों की जानकारी भी कर्मचारियों की मदद से ही जालसाजों तक पहुंची थी। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ माह पूर्व सांचीज के कई अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए थे, जिनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।

सांचीज द्वारा बीते छह माह में हजरतगंज थाने में दो रिपोर्टें दर्ज कराई गई हैं। मगर एफआईआर दर्ज कराने के बाद अधिकारी जांच से संबंधित दस्तावेज पुलिस को देने में सहयोग नहीं करते। पूर्व में दर्ज मामले में भी ऐसा ही हुआ था। आयुष्मान योजना से जुड़ी सांचीज के तीन अधिकारियों की आईडी का दुरुपयोग कर जालसाजों ने करीब 10 करोड़ रुपये का गबन किया था। नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छह जून को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ महीनों बाद वह सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस के अनुसार उस मामले में भी कई अहम दस्तावेज नहीं सौंपे गए थे।

हजरतगंज पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि सांचीज के लेखाधिकारी, मैनेजर और सीईओ की आईडी का उपयोग कर 22 रातों में 39 अस्पतालों को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। एडीसीपी पूर्वी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि जांच टीम गठित कर दी गई है और सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही संबंधित कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Ayushman Yojana Scam: पुलिस ने मांगा अस्पतालों, अधिकारियों और कर्मचारी की सूची, 9.94 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू
लखनऊ, अमृत विचार: आयुष्मान योजना में 9.94 करोड़ के घोटाले की जांच हजरतगंज पुलिस ने शुरू कर दी है। इस मामले में स्टेट एजेंसी साचीज के तीन अधिकारियों के आईडी का दुरुपयोग किया गया। इसके माध्यम से 39 अस्पतालों को फर्जी तरीके से यह भुगतान किया गया। सारे भुगतान रात में किये गये। पुलिस ने जांच के लिए स्टेट एजेंसी साचीज से अस्पतालों की सूची मांगी है। ताकि उनके खातों की जांच कर लाभार्थियों को रुपये भेजे गये है कि नहीं इसका पता लगा सके। वहीं, साचीज के नोडल डॉ. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव से ट्रांजेक्शन से संबंधित दस्तावेज, जिन तीन अफसरों की मेल आईडी प्रयोग रुपये ट्रांसफर करने में किया गया उनका ब्योरा, इसके अलावा एजेंसी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भी मांगी है।

पुलिस ने स्टेट एजेंसी द्वारा की गई जांच का भी डिटेल अफसरों से मांगी है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक जल्द ही इस मामले में वादी और एजेंसी से जुड़े कई अन्य अफसरों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी की गई है। इस मामले में साचीज के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में नौ करोड़ 94 लाख रुपये के घोटाले की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एजेंसी के लेखाधिकारी, मैनेजर और सीईओ की आईडी का इसमें इस्तेमाल किया गया। किसी व्यक्ति ने तीनों की आईडी का दुरुपयोग करके 6239 लाभार्थियों के नाम से 39 चिकित्सालयों को भुगतान कर 9.94 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।

यह भी पढ़ेः 'राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम, चारों आरोपियों ने कबूला जुर्म', इंदौर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

लखनऊ: CBI के एसआई वीरेंद्र पर धनुष-बाण से हमला, आरोपी गिरफ्तार, 1993 के रेलवे ट्रैप मामले से जुड़े तार
लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ के हजरतगंज में स्थित सीबीआई कार्यालय में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) वीरेंद्र पर धनुष-बाण से हमले की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही हजरतगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल एसआई वीरेंद्र का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है, जहां उनका हाल जानने कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हमला 1993 के एक रेलवे ट्रैप मामले से जुड़ा है। उस समय सीबीआई ने रेलवे में भ्रष्टाचार के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया था, जिसके चलते आरोपी को रेलवे से बर्खास्त कर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि उसी मामले की रंजिश के कारण आरोपी ने यह कदम उठाया।

हजरतगंज पुलिस ने एसआई वीरेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुराने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमलावर पहले रेलवे कर्मचारी था या उस मामले में वादी था। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सभी तथ्य सामने आ सकें।

यह भी पढ़ेः रूसः बाल-बाल बचा भारतीय सांसदों का डेलिगेशन, लैंडिंग से पहले हुआ ड्रोन अटैक

लखनऊः महिला अधिवक्ता पर एसिड अटैक का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार: तुलसी पुलिस चौकी के पास शनिवार दोपहर चैंबर में घुसकर सिरफिरे ने महिला अधिवक्ता पर एसिड अटैक का प्रयास किया। चींख-पुकार सुनकर साथी अधिवक्ताओं ने आरोपी को दबोच लिया। पिटाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शीलू निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से टॉयलेट क्लीनर एसिड की दो शीशियां, प्लास्टिक का डिब्बा बरामद हुआ है।

बिजनौर थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि औरेया का रहने वाला शीलू निषाद उन्हें करीब एक वर्ष से परेशान कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी दुष्कर्म और एसिड अटैक की धमकी देता है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे तुलसी पुलिस चौकी के बगल अंसल सीटी सेंटर स्थित अपने चैंबर में महिला साथी और एक जूनियर अधिवक्ता आशुतोष के साथ बैठी थी। इसी दौरान शीलू अचानक उनके चैंबर में घुस आया। झोले में रखी बोतल निकालकर आरोपी ने एसिड अटैक की धमकी दी। इसी दौरान चैंबर में मौजूद जूनियर साथी ने आरोपी को दबोच लिया। पीड़िता की चीख सुनकर आस-पास मौजूद अधिवक्ता और अन्य लोग चैंबर में पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी।

कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली लाई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एसिड अटैक की धमकी देकर आरोपी शीलू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से टॉयलेट क्लीनर एसिड की दो शीशी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी का कहना है कि किसी मुकदमें में समझौता कराने के लिए उसे चैंबर बुलाया गया था। जहां उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

फर्जी आईडी बना पीड़िता व सहेली को कर रहा था परेशान

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ 30 सितंबर 2024 को बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपी ने एक फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी फोटो और मोबाइल नंबर संग अश्लील गाने अपलोड कर दिए थे। यही नहीं अलग अलग नंबरों से कॉल कर सामूहिक दुष्कर्म की धमकी देता था। आरोप है कि आरोपी पिछले एक माह से पीड़िता और उसकी सहेली को कॉल कर परेशान कर रहा था।

एक माह पहले छूटा है जेल से

पीड़िता ने बताया कि आरोपी शीलू निषाद सिरफिरा है। आरोपी के खिलाफ अन्य युवतियों को परेशान करने का आरोप है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई हुई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी छह माह से जेल में बंद था। एक माह पूर्व ही जेल से रिहा हुआ है। जिसके बाद से वह उसे फिर परेशान करने लगा।

यह भी पढ़ेः फिर एक्टिव हुआ योगी सरकार का बुलडोजर, ऐशबाग में पुलिस बल मिलते ही चलेगा ध्वस्तीकरण अभियान, HC से नहीं मिली राहत

पशु पालन घोटाला: पूर्व आईपीएस अरविंद सेन से हजरतगंज पुलिस ने की पूछताछ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पशु पालन घोटाले के आरोपी पूर्व आईपीएस अधिकारी अरविंद सेन को गुरूवार को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर हजरतगंज काेतवाली लाया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने मंगलवार को पूर्व आईपीएस को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजे जाने की अपील स्वीकार की थी। आरोपी पुलिस अधिकारी से शुक्रवार सुबह 12 बजे तक पूछताछ की जायेगी।

गौरतलब है कि पशुपालन घोटाले से संबंधित एक मामले में अरविंद सेन को आरोपी बनाया गया है। इंदौर के कारोबारी मंजीत सिंह भाटिया से पशुपालन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर 10 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में कथित पत्रकार एके राजीव, आशीष राय, अनिल राय, पशुधन विकास मंत्री के प्रधान निजी सचिव रजनीश दीक्षित, सचिवालय के संविदाकर्मी धीरज, रूपक राय, उमाशंकर तिवारी समेत कई लोगों पर हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था।

जांच में पूर्व आईपीएस अरविंद सेन, सिपाही दिलबहार सिंह यादव और अमित मिश्रा का नाम भी सामने आया था। पुलिस के आवेदन पर अदालत ने अरविंद सेन को भगोड़ा करार देते हुये उनके गोमतीनगर के विराटखंड और अयोध्या स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर डुगडुगी पिटवाई गई थी। हालांकि विशेष अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हे नौ फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।