Examination Center - Amrit Vichar

यूपी बोर्ड: रिहर्सल परीक्षा से परखी जाएगी हर व्यवस्था
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारित हो चुके हैं। 18 फरवरी से मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी। मुख्य परीक्षा शुरू होने से पहले रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसमें 129 परीक्षा केंद्रों पर कुल 92,137 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 49,977 और इंटरमीडिएट में 42,158 परीक्षार्थी रिहर्सल में भाग लेंगे। इस परीक्षा का उद्देश्य मुख्य परीक्षा से पहले बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण, समय प्रबंधन और अनुशासन जैसी सभी प्रक्रियाओं को सही तरीके से देखना है। यह रिहर्सल केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि वास्तविक परीक्षा के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

डीआईओएस डा. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की निगरानी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हों, विद्युत आपूर्ति निरंतर रहे, खिड़कियों में जाली लगी हो और सभी आवश्यक सुविधाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं। रिहर्सल परीक्षा के दौरान जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी, जो केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी कमी को तत्काल दुरुस्त कराएंगे। इसके अलावा, परीक्षा प्रक्रिया की पूरी वीडियो रिकार्डिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी और बोर्ड को भेजी जाएगी। यह रिहर्सल परीक्षा मुख्य परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाओं की जांच करने और संभावित खामियों को सुधारने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सीतापुर: सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने परीक्षर्थियों को उलझाया, 9319 ने छोड़ी परीक्षा
सीतापुर, अमृत विचार। लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित परीक्षा रविवार को नक़ल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा से दोनों पालियों को मिलाकर कुल 9319 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर आरओ और एआरओ की परीक्षा संपन्न हुई।

जिले में पंजीकृत 16039 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 22759 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। सामान्य अध्यन के प्रश्नों में उलझे परीक्षर्थियों ने बताया कि हिंदी के प्रश्न पत्र तो ठीक रहे लेकिन प्रथम पाली का प्रश्न पत्र ने काफी उलझा के रखा। जिले में समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन  को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

परीक्षा केंद्र परिसर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तो बाहर गेट पर पुलिसकर्मियों का पहरा रहा। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले के 36 स्कूल कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था‌। नकल मुक्त परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।

जिले में परीक्षा में कुल 16039 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। आकड़ों के मुताबिक प्रथम पाली में सामान्य अध्यन की परीक्षा में 16039 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 11397 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए जबकि 4642 परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में नहीं बैठे। इसी प्रकार दूसरी पाली की हिंदी की परीक्षा में 16039 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 11362 परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे, जबकि 4677 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे। दो पालियों में आयोजित की गयी परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही।

9319 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित दो पालियों की परीक्षा में परीक्षार्थियों का उत्साह देखने को बनता था। जिला विद्यालय राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि आरओ / एआरओ की परीक्षा के लिए जिले में 16039  छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 9319 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।

यह भी पढे़ं: प्रदेश स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के 8 खिलाड़ियों का हुआ चयन, गाजियाबाद में दिखाएंगे मुक्के का दम

गोंडा: 27 केंद्रों पर होगी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा, 11616 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
गोंडा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आगामी 11 फरवरी को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए जिले के 27 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 11616 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग आगामी 11 फरवरी को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस परीक्षा के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, फातिमा स्कूल, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, एम्स इंटर कॉलेज, नारायणा पब्लिक स्कूल, फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, भैया राघव राम पांडे स्मारक श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर सैय्यद गर्ल्स इंटर कॉलेज, रवि चिल्ड्रन एकेडमी, सेंट थॉमस स्कूल, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ, सरस्वती विद्या मंदिर, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज विज्ञान संकाय, एसआईवीएम इंटर कॉलेज, एसपीएम कॉलेज आफ नर्सिंग एंड फार्मेसी, एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल व एसपीएम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन स्कूलों में परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि नकल मुक्त व पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी स्कूलों को व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है।

दो पालियों में होगी परीक्षा
11 फरवरी को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी की परीक्षा दो पालियों में करायी जायेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली की अपराह्न 2:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : कारसेवकों का जत्था रामलला के दर्शन के लिए निकला

रुद्रपुर: परीक्षा केंद्र पर मंगलसूत्र एवं बिछुए उतरवाने पर भड़का हिंदू रक्षा दल
रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार को सीटीईटी परीक्षा देने आ रही महिला प्रतिभागियों के मंगलसूत्र एवं बिछुए उतरवाने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल भड़क गया और परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा काटा। काफी देर चले हंगामे के बाद आखिरकार टेप लगाकर प्रवेश दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।

बताते चलें कि रविवार की सुबह शहर के कई स्कूलों में सीटीईटी की परीक्षाएं संचालित थी। जिसके चलते गंगापुर रोड़ स्थित एक निजी विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। सुबह दस बजे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि परीक्षा केंद्र पर महिला परीक्षार्थियों पर मंगलसूत्र एवं बिछुए उतारने का दवाब बनाया जा रहा है।

साथ ही ऐसा नहीं करने पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर हंगामा काटना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही थाना ट्रांजिटकैप के वरिष्ठ दारोगा कवींद्र शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि मंगलसूत्र एवं बिछुए आस्था का प्रतीक है और सुहागिन महिलाओं की आस्था से जुड़ा होता है। ऐसे में दोनों ही वस्तुओं को उतारने का दवाब बर्दाशत नहीं किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र प्रभारी से वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि मंगलसूत्र एवं बिछुओं पर टेप लगाकर ही प्रवेश दिया जाएगा। जिसके बाद महिला परीक्षार्थियों ने टेप लगाकर प्रवेश किया और मामला शांत हुआ। इस मौके पर हिंदू रक्षा दल के महानगरध्यक्ष राजा भारद्वाज, निखिल गुप्ता, पारस गुप्ता, कुलदीप कुशवाहा, डीके गंगवार, मोनू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा : 20 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे 7,817 परीक्षार्थी
अमृत विचार, प्रतापगढ़ । जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा 20 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। परीक्षा के नोडल अधिकारी ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था देखी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर बिजली, पंखा और पेयजल के विशेष इंतजाम रहेंगे।

गुरुवार को हो रही बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शहर के छह केंद्र हैं। वहीं रानीगंज, लालगंज, पट्टी, कोहंड़ौर, शीतलागंज, देल्हूपुर में हैं। परीक्षा में कुल 7,817 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा में प्रथम प्रश्नपत्र सुबह 09 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा में द्वितीय प्रश्नपत्र दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्रों में जीआइसी प्रतापगढ़, जीजीआइसी प्रतापगढ़, अबुल कलाम आजाद इंटर कालेज, केपी हिंदू इंटर कालेज, लोकमान्य तिलक इंटर कालेज, एमडीपीजी कालेज, अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज शीतलमऊ लालगंज, बृजेंद्र मणि इंटर कालेज कोहंड़ौर, हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज लालगंज, कालू राम इंटर कालेज शीतलागंज, मथुरा प्रसाद इंटर कालेज चिलबिला, पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी, पीबीपीजी कालेज प्रतापगढ़ सिटी, राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज लालगंज, ग्राम विकास इंटर कालेज देल्हूपुर, पीजी कालेज पट्टी तथा स्वामी करपात्री इंटर कालेज रानीगंज शामिल हैं।

पीबीपीजी कालेज सिटी, एमडीपीजी कालेज व पीजी कालेज पट्टी में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा के नोडल प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी केंद्रों का भ्रमण कर जांच की गई। गर्मी के मौसम को देखते हुए केंद्रों व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। सुबह पांच बजे प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें - प्रतापगढ़ : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

अयोध्या : परास्नातक, पीएचडी व एमबीए पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आज
अमृत विचार, अयोध्या । उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा-2023 के पहले दिन कुल 1385 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 10 जनपदों के 24 केंद्रों पर आयोजित की गई। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अयोध्या के तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राधाकृष्णन केवी ने बताया कि पहले दिन की प्रवेश परीक्षा को कुशलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया है। मंगलवार को यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए 12954 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें अयोध्या में 190, कानपुर में 208, झांसी में 23, बांदा में 30, लखनऊ में 238, आजमगढ़ में 38, वाराणसी में 221, बरेली में 106, आगरा में 105, और मेरठ में 226 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। बुधवार को परास्नातक, पीएचडी एवं एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं को आयोजित कराने के लिए सभी दस जनपदों, मेरठ, अयोध्या, बरेली, लखनऊ, बांदा, आगरा, कानपुर, वाराणसी, झांसी और आजमगढ़ जनपदों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एमबीए पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए पांच जनपदों अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी में एक-एक केंद्र बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें - बड़ा मंगल : राजधानी में जगह-जगह भक्तों ने छके भंडारे, लगे जय बजरंगबली के जयकारे

बहराइच : जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित हुई नीट परीक्षा, पुलिस की निगरानी में 2195 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
अमृत विचार, बहराइच । जिले के तीन विद्यालयों में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। एसटीएफ की निगरानी में हुए परीक्षा में 2195 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 40 छात्र अनुपस्थित रहे। जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( नीट ) आयोजित हुई। इसके लिए किसान डिग्री कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक और जयपुरिया स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया। जिले में 2335 छात्र छात्राओं का परीक्षा रविवार को होनी थी। परीक्षा प्रभारी हेमलता तिवारी ने बताया कि दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 40 छात्र अनुपस्थित रहे जबकि 2195 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई, इसके बाद उन्हें संबंधित कमरे में भेजा गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रदेश सरकार द्वारा एसटीएफ की निगरानी में कराई गई है। जिले के तीन विद्यालयों को नीट के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा से पूर्व ही मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ दिखी। हालांकि सघन जांच के बाद ही सभी को विद्यालयों में प्रवेश दिया गया।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : वीआईपी और वीवीआईपी के आने से रूट डायवर्जन की वजह से परेशान होते हैं आम आदमी

Up Board Exam 2023: मंडलायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार। योगी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराना है। इसको लेकर समूचा प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। इसी कड़ी में आज मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने राजकीय इंटर कॉलेज (निशातगंज), के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने एग्जाम दे रहे परीक्षार्थियों  के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का आपस में मिलान भी किया।

अपने निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को परखा। सेंटर पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने परीक्षा को नकलविहीन बनाने ने कड़े निर्देश दिए।

अपने निरीक्षण कार्यक्रम मंडलायुक्त अचानक संत एस राम इंटर कॉलेज और डॉ श्याम सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंची। यहां उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से सभी परीक्षा कक्षों में लाइट की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही नकलविहीन परीक्षा संपन्न किये जाने को लेकर भी सभी को निर्देशित किया।

इस दौरान संत एस राम इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि इस विद्यालय में 13 स्कूलों का सेण्टर बनाया गया है और यहां 418 परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। मंडलायुक्त को परीक्षा केंद्र में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से सम्बंधित ब्यौरा भी उपलब्ध कराया गया।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : मूकबधिर बच्चों को बांटा टीएलएम किट

रायबरेली: बोल्डर बिछी रोड से परीक्षा केंद्र तक जाने को विवश हैं छात्र
जगतपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रशासनिक तैयारी की जमीनी हकीकत स्याह है। क्षेत्र के हेवतहा नेवढिया, तिवारीपुर बरजोर सिंह मार्ग पर पड़े बोल्डर से होकर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंच रहे है।

इस मार्ग पर  6 महीने से बड़े-बड़े बोल्डर डाले गए हैं।  इन्हीं दोनों मार्गों से होकर 2588 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे है।हेवतहा नेवढिया मार्ग पर रानाबेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज में 1150 छात्र-छात्राएं, गंगादीन तिवारी हाई स्कूल में 621, था तिवारीपुर पूरे बरजोर सिंह मार्ग पर पढ़ने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में 817 बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों मार्गों पर 6 माह पहले सड़क पर बोल्डर डालकर काम को बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए इन्हीं मार्गो से परीक्षार्थियों को गुजरना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता नूर आलम ने गैर जिम्मेदाराना बात बताते हुए कहा  कि दिखवाते  हैं जल्द ही सड़क बनवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें -Lucknow Breaking News: अलाया अपार्टमेंट हादसे में फहद यजदान का भाई गिरफ्तार

अयोध्या: बोर्ड परीक्षा नजदीक, अभी कक्ष निरीक्षक तक नियुक्त नहीं
अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो कि चार मार्च को समाप्त होंगी। जनपद में 133 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों की तैनाती लगभग हो चुकी है लेकिन परीक्षाएं नजदीक होने के बावजूद कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति अभी तक नहीं हो पायी है। इस बार कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति का अधिकार जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया है। इसके पहले यूपी बोर्ड सीधे कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति करता था।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए प्रत्येक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हिन्दी सहित अन्य अनिवार्य विषयों की परीक्षाओं के दिन जिले के सभी 133 परीक्षा केन्द्रों पर एक मुश्त करीब चार हजार से अधिक कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। फिलहाल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय अभी तक कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाया है जबकि परीक्षा शुरू होने में मात्र 13 दिन ही बचे हैं।

जनपद अयोध्या में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए 83 हजार 751 छात्र-छात्राएं संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल परीक्षा के लिए 40 हजार 422 और इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए 36805 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। एसोसिएट डीआईओए डॉ.बसंत कुमार का कहना है कि कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति जल्द ही कर दी जाएगी। सभी माध्यमिक राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों से कार्यरत शिक्षकों का विवरण उनके विषय सहित मांगा जा रहा है।

वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य ही होंगे केन्द्र व्यवस्थापक

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा केन्द्र बनाये गये वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वहीं के प्रधानाचार्य ही केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा परीक्षा केन्द्र बनाये गये वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी कुछ केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:- सुलतानपुर : अधिवक्ताओं ने स्वामी प्रसाद का फूंका पुतला

यूपी बोर्ड परीक्षा : प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्रों पर 292 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
अमृत विचार,अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित 2023 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू रही हैं जो आगामी 28 जनवरी तक चलेंगी।  प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गयी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं सकुशल संपवन्न कराने के लिए 292 अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है।

यूपी बोर्ड की 2023 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं  16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में 133 केन्द्रों पर परीक्षाएं सम्पन्न होंगी। परिषद की ओर से नकल मुक्त परीक्षा कराये जाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। परीक्षा केन्द्र परिसर के अंदर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जाएगी।  प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर तीन सदस्यीय आंतरिक सचल दल गठित होंगे जिसमें महिला अध्यापक भी रहेंगी। परीक्षा केद्र में स्मार्ट मोबाइल फोन या कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। बालिकाओं की तलाशी महिला अध्यापक लेंगी। जनपद अयोध्या में इस वर्ष की परीक्षा में 87351 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : पांच शिक्षकों समेत तीन शिक्षामित्रों का वेतन रोका

अयोध्या: अफसरों ने परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेजों में परखा मानक
अमृत विचार, सोहावल, अयोध्या। जिलाधिकारी के निर्देश पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में केन्द्र बनाए गए कालेजों का निरीक्षण शुरू हो गया है। इसके तहत केन्द्र बनाए गए कालेजों में मानक और अन्य व्यवस्था देखी जा रही है। सोहावल क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गये लगभग आधा दर्जन केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

मानक के विपरीत दिखाई पड़ी कमियों को इंगित कर दूर करने के निर्देश दिए गए है। एमएस नाज सुचित्तागंज, जनसमाज कालेज मुबारकगंज, बालकराम बालिका कालेज सुचित्तागंज, श्रीराम बल्लभा कालेज ड्योढ़ी बाजार, प्रताप नरायन इंटर कालेज पिरखौली के निरीक्षण में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर शामिल रहे। एसडीएम ने बताया कि सभी कालेजों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: प्रिंसिपल की तानाशाही से खफा डाक्टरों ने की हड़ताल, कामकाज ठप