वन विभाग की टीम - Amrit Vichar

रामपुर : वन विभाग ने 150 क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी, वन तस्कर फरार...एक बाइक और कार को किया सीज
रामपुर,अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 150 गोटो से लदी स्कोर्पियों कार समेत डेढ़ सौ क्विंटल लकड़ी को पकड़ा है। जबकि, तस्कर फरार हो गए। वनकर्मी कार एवं बाइक को सलारपुर चौकी ले आए। वाहनों को सीज करने के साथ ही तस्करों को चिंहित करने में लगे हुए हैं।

वन रेंजर मुजाहिद हुसैन को मुखबिर ने सूचना दी कि पीपली वन से खैर की लकड़ी की तस्करी कर कारों से उत्तराखंड को सप्लाई की जा रही है। रेंजर ने तत्काल वनकर्मियों की टीम गठित की। टीम बिलासपुर स्थित उत्तराखंड के रुद्रपुर-गदरपुर मार्ग स्थित सांई हॉस्पिटल के निकट वसुंधरा अपार्टमेंटपर पहुंच गई। तस्करों ने खैर से लदी स्कोर्पियों को गैरिज में छिपा दिया। बाहर से गेट में ताला देख वन विभाग की टीम को शक हुआ। वनकर्मियों ने दीवार फांदकर देखा तो अंदर स्कोर्पियों कार खड़ी थी और एक बाइक थी। टीम ने ताला खुलवाकर स्कोर्पियों कार एवं एक बाइक को अपने कब्जे में ले लिया इस दौरान तस्कर फरार हो गए।

सूचना पर बिलासपुर वन एसडीओ ओम प्रकाश राम, क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार सिंह और बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वन कर्मचारी स्कोर्पियों कार में लदे 150 खैर के गोटे एवं मौके से डेढ़ सौ क्विंटल खैर की लकड़ी, एक बाइक को वन चौकी सलारपुर ले आये। वन रेंजर ने बताया कि मौके से डेढ़ सौ क्विंटल खैर की लकड़ी, स्कार्पियो कार, बाइक बरामद की है। लकड़ी तस्कर भाग गए। कहा कि वन तस्करों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं : रामपुर : पति की हत्या के मामले में महिला समेत चार पर रिपोर्ट

घर के अंदर घुसा गुलदार, 14 घंटे बाद भी नहीं हुआ रेस्क्यू
टनकपुर, अमृत विचार: टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूखीढांग क्षेत्र के एक गांव में कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार घर के अंदर घुस गया। जिसे घंटों की मशक्कत के बाद भी वन विभाग रेस्क्यू नहीं कर पाया। देर शाम तक विभाग की टीम गुलदार के पिंजरे में कैद होने की प्रतीक्षा करती रही। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

गुरुवार की सुबह चौड़ाकोट गांव निवासी लाल सिंह तड़के लघु शंका के लिए घर से बाहर आये थे। दरवाजा खोलते ही उनका पालतु  कुत्ता भी उनके साथ घर से बाहर निकल गया। जैसे ही कुत्ता बाहर निकला पास ही घूम रहे गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। गुलदार से बचने के लिए कुत्ता तेजी से भागा और घर के भीतर घुस गया। कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार भी कमरे में जा घुसा। इस बीच लाल सिंह लघु शंका के बाद कमरे में घुसे और रजाई ओढ़ाकर सो गए। घर में उनकी पत्नी भी थी।

घर के भीतर कुत्ते के बार-बार भोंकने पर लाल सिंह कुत्ते को चुप कराने उठे तो अंदर गुलदार को देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पास में ही सोई अपनी पत्नी चंद्रावती को जगाया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर गुलदार ने घर के भाड़ (ऊपरी मंजिल) में छलांग लगा दी। सूखीढांग क्षेत्र के निवासी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने बताया कि मामला गुरुवार की सुबह करीब चार बजे का है।

घर के अंदर गुलदार को देखते ही दोनों पति-पत्नी आनन-फानन में कमरे से बाहर भाग गये। इधर, मामले के प्रकाश में आने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी नवीन पंत भी मौके पर पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि गुलदार घर के अंदर भाड़ में घुसा हुआ है। उसे घर से बाहर निकालने की कवायद की जा रही है। गुलदार के दुबकने के कारण उसे ट्रेंकुलाइज नहीं किया जा सका है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने दरवाजे के आगे पिंजरा लगा दिया है।

रामपुर : गीदड़ के लिए लगाए फंदे में फंसा तेंदुआ, ग्रामीण पर किया हमला...वन विभाग की टीम ने कांबिंग कर पकड़ा
रामपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव करखेड़ा के जंगल में गीदड़ और खरगोश को पकड़ने के लिए लगाए गए फंदे में तेंदुए के फंसने से रविवार सुबह ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वीडियो बना रहे एक ग्रामीण को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई। उसे पकड़ने के लिए धान के खेत में जाल बिछाया गया। ट्रेंकुलाइजर की सहायता से वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। टीम उसे पीलीभीत के जंगल में छोड़ने के लिए ले गई। तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

थाना क्षेत्र के गांव करखेड़ा निवासी एक ग्रामीण रविवार सुबह 8 बजे पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया था। वहां उसे गन्ने के खेत के पास फंदे में फंसा तेंदुआ दिखा। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ को देख तेंदुए ने जोर लगाकर फंदे की जंजीर तोड़ दी और मोबाइल से वीडियो बना रहे एक स्कूल के प्रबंधक शकील पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भागकर धान के खेत में छिप गया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर डीएफओ राजीव कुमार वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए जेसीबी से कांबिंग शुरू कर दी। वन विभाग की टीम ने धान के खेत में जाल बिछाया। निगरानी के लिए ड्रोन का प्रयोग भी किया।

टांडा नगर पालिका से जेसीबी और एक स्काई लिफ्ट मंगाई गई। इस पर पीलीभीत से आए डॉ. दक्ष गंगवार सहित टीम के अन्य सदस्य सवार होकर तेंदुए की तलाश करने लगे। तेंदुआ धान के खेत से गन्ने के खेत में घुस गया। टीम ने गन्ने के खेत में उसे तलाश किया। डॉ. दक्ष ने ट्रेंकुलाइजर गन से उसके शरीर पर डार्ट का निशाना साधकर उसे मूर्छित कर दिया। इसके बाद चिकित्सक ने उसे एक और इंजेक्शन लगाया। पूरी तरह बेहोश होने के बाद टीम तेंदुए को पिंजरे में कैद करके पिकअप से पीलीभीत ले गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में डीएफओ राजीव कुमार के अलावा वन क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश राम, रेंजर शिव शंकर यादव, बलविंदर सिंह, शिवम, शील कुमार, कुंदन सिंह भंडारी, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।

9 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हलचल मच गई। धीरे-धीरे करके यह खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद डीएफओ टीम के साथ मौके पहुंच गए। इसके बाद कांबिग शुरू की गई। करीब 9 घंटे की मेहनत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया।

मसवासी और स्वार में भी पकड़े जा चुके हैं तेदुएं
काफी समय से मसवासी, स्वार, टांडा और दढ़ियाल में तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी है। स्वार, मसवासी और दढ़ियाल में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों ने खेतों पर जाना छोड़ दिया था। वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा था।

ग्राम करखेड़ा में तेंदुए की सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया। 9 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइजर की मदद से वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। उपचार के बाद उसे पीलीभीत के वन में छोड़ा जाएगा।- राजीव कुमार, डीएफओ

ये भी पढे़ं :रामपुर: राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया भजन-कीर्तन, सौंपा ज्ञापन

बिजनौर : किसान के खेत में मिला गुलदार का शव, वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
अफजलगढ़ (बिजनौर),अमृत विचार। क्षेत्र के गांव जामनवाला में किसान के खेत में गुलदार का शव मिला। मृत मादा गुलदार को अपने कंधे पर उठाते हुए ग्रामीण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। गुलदार की मौत किस वजह से हई है, वन विभाग इसकी जांच में जुटा है।

गांव जामनवाला के जंगल में नहर किनारे शुक्रवार सुबह किसान रणधीर सिंह पुत्र मेहन्त सिंह के खेत में ग्रामीणों को एक गुलदार का शव मिला। ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को घटना के संबंध में जानकारी दी। इस बीच ग्रामीण जगतार सिंह ने मृत मादा गुलदार को अपने कंधे पर उठा लिया और उसे खेत के बाहर वन विभाग टीम की मौजूदगी में बाहर निकाल लिया। किसी ग्रामीण ने मृत मादा गुलदार को कंधे पर उठाते हुए ग्रामीण का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो कुछ घंटों बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा सुनील राजौरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

दरोगा सुनील राजौरा का कहना है कि मृत मादा गुलदार की उम्र लगभग डेढ़ से दो वर्ष है। मादा गुलदार का पोस्टमार्टम होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि उसकी मौत किस वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पिछले कुछ समय से क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां बढ़ी हैं। जंगलों से निकलकर गुलदार आबादी क्षेत्रों का रुख कर रहे है। ऐसे में जहां किसानों की फसल कटाई का वक्त है और वे अपने खेतों में जाने को लेकर दहशत में हैं। वहीं छोटे बच्चों की सुरक्षा का भी इनसे खतरा है।

ये भी पढे़ं : अमरोहा : कड़ी सुरक्षा में कब्र से निकाला माहिर का शव, पोस्टमार्टम के बाद दफनाया

बिजनौर: हीमपुर दीपा में मिला मादा तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम ने जांच के लिए बरेली भेजा
बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। बृहद गो संरक्षण केंद्र छाछरी मोड़ के पास शुक्रवार को किसान के खाली खेत में मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला। डीएफओ के साथ मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के लिए शव बरेली भेज दिया है।

डीएफओ डॉ अनिल पटेल के मुताबिक, क्षेत्र के छाछरी मोड़ के पास किसान बाला देवी के खेत में गो संरक्षण केंद्र के कर्मियों ने तेंदुए को मृत हालत में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच की। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव पर चोटों के कोई निशान नहीं हैं। मौत का कारण साफ नहीं हो सका है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। इसका विसरा जांच के लिए बरेली की लैब को भेजा गया है। इस बारे में डीएफओ डॉ अनिल पटेल का कहना है कि किसान जंगल में अकेले नहीं बल्कि समूह बनाकर जाएं। ऐसा करने से ग्रामीण सुरक्षित रहेंगे सतर्कता जरूरी है। उनका कहना था कि शिकायत मिलने पर प्रभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं वहीं ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई जा रही है ताकि तेंदुए के ठहराव का पता चल सके।

वहीं गांव के रवि ढाका कलुआ मनोज चंद्रपाल संजीव जाकिर मयंक मिथुन अनुज मूलचंद राजकुमार आदि ग्रामीणों का कहना है लगभग 1 वर्ष से तेंदुए ने गो संरक्षण केंद्र के पास जंगल में डेरा डाल रखा था वह बड़ी आसानी से बिना बाउंड्री के गो संरक्षण केंद्र में घुसकर दो दर्जन से अधिक गोवंश को खा चुका है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: सड़क पर सुसाइड नोट रख ट्रेन के आगे कूद गया शिक्षामित्र, मौत

बिजनौर : खेत में गुलदार के पांच शावक देख मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने की कांबिंग
नजीबाबाद/किरतपुर, अमृत विचार। एक किसान के खेत में गुलदार के पांच शावक होने की सूचना से शनिवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की और गुलदार के शावक होने से इंकार कर दिया।

शनिवार को नजीबाबाद में आयोजित तहसील दिवस में हल्का लेखपाल की ओर से जन सुनवाई की जा रही थी। इस दौरान एसडीएम नजीबाबाद मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उनको सूचना मिली कि गांव बुडकरा बुडकरी में एक किसान के खेत में गुलदार के शावक हैं। जिस पर एसडीएम ने तुरंत ही वन विभाग की टीम को मामला देखने को कहा। जब वन दरोगा गांव में पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सलाम अपने गन्ने के खेत में खाद डाल रहा था कि उसे पांच गुलदार के शावक दिखाई दिए। जब ग्रामीणों ने वन दरोगा को फोटो दिखाए तो वन दरोगा ने बिज्जु नामक जानवर होने की पुष्टि की। वन दरोगा शंकर गोस्वामी का कहना है कि खेत में पांचों शावकों की पहचान बिज्जु नामक जानवर के रूप में हुई है, जिन्हें पकड़ना उचित नहीं है।

कब्र बिज्जू के नाम से भी जाना जाता है

बिज्जु एक स्तनधारी जानवर है जो भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण पश्चिमी एशिया और अफ्रीका में मिलता है। यह एक मांसाहारी प्राणी है जो अधिकतर कब्र के मुर्दों का मांस खाता है, जिसे भारत में कब्र बिज्जू के नाम से भी जाना जाता है। अपने लड़ाके स्वभाव और मोटी चमड़ी के कारण अन्य जानवर इससे दूर ही रहते हैं और अन्य खूंखार प्राणी भी इस पर हमला कम ही करते हैं। यह जानवर मानव जाति से छुपकर दूर चला जाता है, जो अधिकतर मानव जाति पर हमला नहीं करता है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कश्मीर में पंडितों की हत्या और पलायन पर भड़की आप, कहा- पीड़ितों को सुरक्षा मुहैया कराए सरकार

अमरोहा : मखदुमपुर में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर किया अधमरा
नौगावां सादात, अमरोहा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में हमला कर किसानों को घायल करने से गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर तेंदुए को अधमरा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पीटने के आरोप में एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने अमरोहा-नौगावां रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। फिलहाल टीम तेंदुए को जाल से पकड़कर अपने साथ ले गई।

ग्रामीणों ने बताया कि किसान परम सिंह ने अपने घर के सामने गन्ने के खेत में तेंदुआ खड़ा देख तो उसके होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े और गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर लिया। इस बीच तेंदुआ धर्म सिंह सैनी के टमाटर के खेत में जा छिपा। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने खेत में आकर जाल लगा दिया और तेंदुए को जाल में फंसा दिया, लेकिन जाल से निकलकर तेंदुआ भागने लगा। इस दौरान मौके पर खड़े किरण पाल सिंह व मखदूमपुर निवासी रोहताश सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले से दोनों घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए को तेंदुए को फिर से घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बड़ी मुश्किल से बचाया। टीम ने तेंदुए को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए अपने जिला कार्यालय ले गई।

वहीं वन विभाग की टीम ने एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले जाने लगी, तभी गुस्साए ग्रामीणों ने अमरोहा नौगावां रोड पर 10 मिनट तक जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। डीएफओ देवमणि सिंह ने बताया कि तेंदुए को बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों से बचाया गया और उसका इलाज किया जा रहा है। जांच चल रही है, जो भी लोग आरोपी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर उप जिलाधिकारी अशोक शर्मा नौगावां पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें :अमरोहा : भाजपा नेता की स्कॉर्पियो से ईको की भिड़ंत में तीन घायल

अमरोहा : कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू करने में लगा वन विभाग व पुलिस प्रशासन
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। थाना क्षेत्र में रविवार की रात अचानक जंगल में घूमता हुआ तेंदुआ कुएं में जा गिरा। कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर जुटी भीड़
हसनपुर तहसील क्षेत्र के बंसीवाला मेहरपुर में ओमपाल पुत्र खचेड़ू अपने खेत से सिंचाई कर घर वापस जा रहे थे। इस दौरान वह रास्ते में बैट्री की लाइट जला कर चल रहे थे। अचानक सामने तेंदुआ देख उन्होंने उसके मुंह पर लाइट मार दी। टॉर्च की लाइट देख तेंदुआ पीछे हटता चला गया। इस दौरान वह एक कुएं में गिर गया। कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास क्षेत्र के कई गांव से भी लोग मौके पर पहुंच गए।  ग्रामीणों द्वारा कोई में तेंदुआ गिरने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन रेंजर, बीट प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स को हरा मस्ती में दिखे पंजाब किंग्स के खिलाड़ी, जमकर गाया ‘शेर पंजाबी’ सॉन्ग…देखें वीडियो

बरेली: मीरगंज में तेंदुए का आतंक, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
बरेली,मीरगंज, अमृत विचार। बरेली की मीरगंज तहसील क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल, मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के निवासी जितेंद्र कुमार की मीरगंज में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रोजाना की तरह जितेंद्र मीरगंज से रात 11 बजे अपने घर लौट रहा था।

इस दौरान उसे समसपुर और कपूरपुर गांव के बीच रास्ते में सड़क पार करता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देखते ही दहशत में आए जितेन्द्र ने गाड़ी की लाइट जलाकर तेंदुए का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लेकिन लाइट देखकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।

वहीं गांव पहुंचकर जितेंद्र ने वीडियो दिखाते हुए जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी ग्रामीणों को दी तो उनमें दहशत फैल गई। वहीं तेंदुआ देखने जाने का पता लगते ही आसपास के दूसरे गांवों में भी दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह को दर्जनों ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, जहां तेंदुआ देखा गया था।

ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में तेंदुए को तलाशना शुरू किया तो उन्हें वहां तेंदुए के पदचिन्ह मिले। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि तेंदुए की तलाश में टीमें लगाकर कॉम्बिंग की जा रही है। कपूरपुर गांव के लोगों को अलर्ट किया गया है कि इलाके के ग्रामीण झुंड बनाकर ही घर से निकलें।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: घर में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड, महिलाओं से मारपीट

बिजनौर : वनकर्मियों पर बाघ ने किया हमला, वाहन क्षतिग्रस्त
बिजनौर, अमृत विचार। सामाजिक वानिकी प्रभाग की अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के रेंजर राकेश कुमार शर्मा को कम्पार्टमेन्ट-8 क्षेत्र में तैनात वन दरोगा अकबर अली व वन रक्षक फूल सिंह ने क्षेत्र में एक बाघ के दिखाई देने की सूचना दी। सूचना पर रेंजर मौके पर पहुंचे और वनकर्मियों के बताए पदचिह्न को ट्रेस किया। जांच में पदचिह्न बाघिन के निकले।

इन पदचिह्नों को ट्रेस करती हुई वन विभाग की टीम वाहन से जैसे ही झाड़ियों में छिपी बाघिन के पीछे पहुंची, तभी अचानक बाघिन ने गाड़ी पर हमला कर दिया। पहले से ही चौकस वन विभाग की टीम में शामिल वन दरोगा जगत सिंह राणा, वनरक्षक मजरुल हसन, वाचक कुलदीप सिंह व चालक सन्नी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन वाहन के अगले हिस्से को थोड़ी क्षति पहुंची है।

इस मामले की जानकारी मिलने पर डीएफओ डॉ अनिल कुमार पटेल के निर्देश पर आक्रमक बाघिन के व्यवहार को जानने के लिए क्षेत्र में फिलहाल पांच कैमरा ट्रैप लगाये गए हैं। डीएफओ के निर्देश पर रेंजर अमानगढ़ टाईगर रिज़र्व ने रेंज के आसपास के ग्रामीणों को सतर्क करते हुए निर्देश दिए कि वह वन क्षेत्र में प्रवेश न करें तथा अपने खेतों में भी कार्य हेतु जाते समय सावधानी बरतें एवं बाघ- बाघिन की उपस्थिति खेतों में मिलने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

बिजनौर : पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
बिजनौर। बिजनौर के नावका गांव में पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ घर मे घुस गया। मकान मालिक ने तेंदुआ को कमरे में बंद कर दिया और बाद में वन विभाग की टीम को सूचना दी। टीम ने तेंदुए के पकड़कर अमानगढ़ आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार थाना अफजलगढ़ के गांव नावका में शनिवार शाम रघुवीर प्रजापति के कुत्ते का पीछा करते हुए एक तेंदुआ उनके घर मे घुस गया, परिजनो ने तेंदुआ जिस कमरे में था उसे बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार वनकर्मियों को बुलाकर रविवार तड़के तेंदुए को पिंजरे मे बंदकर निकट ही अमानगढ़ आरक्षित वन्य क्षेत्र में छुड़वा दिया।

हल्द्वानी: पिकप और टैक्सी से लकड़ी की तस्करी करते दो गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने कुकिंग गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहन और टैक्सी से सागौन की तस्करी करते दो चालकों को पकड़ा है। दोनों वाहनों से अवैध ढंग से काटे गए सागौन के लट्ठे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि वाहनों को सीज कर दिया गया है।

तराई पूर्वी वन डिविजन के अंतर्गत किशनपुर वन रेंज टीम ने बुधवार को दानीबंगर के प्लॉट नंबर एक से सागौन के पेड़ों का अवैध कटान कर तस्करी कर ले जाते पिकप संख्या यूके 04 सीबी 2535 को पकड़ा। यह घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति करने का वाहन है। इसी के साथ ही एक टैक्सी संख्या यूके 04 टीए 6510 से भी सागौन काटकर तस्करी कर ले जाते पकड़ा। वाहनों से सागौन के कटे हुए

10 लट्ठे बरामद हुए हैं। वन टीम ने दोनों चालकों राहुल अहमद पुत्र सरताज अहमद निवासी शीशमहल और फैजल इस्तयाग पुत्र एच नवी निवासी नई मंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। वन टीम में दिनेश चंद्र बुधलाकोटी, विनोद जोशी हिमांशु, निर्मल शर्मा, कमल सिंह, अशोक सरदार, नारायण मंडल आदि मौजूद थे।

वन विभाग की टीम ने दानीबंगर से सागौन के पेड़ काटकर तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी में लिप्त दोनों वाहन सीज किए गए हैं ।

-ध्रुव सिंह मर्तोलिया, उप प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन डिविजन

यूकेलिप्टिस की आड़ में सेमल ले जाते पकड़ा

लालकुआं। तराई पूर्वी वन डिविजन की डौली रेंज टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे लालकुआं किच्छा एनएच पर आयशर संख्या यूपी 25 सीटी 7583 को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में यूकेलिप्टिस के लट्ठे लदे हुए थे और चालक के पास रवन्ना भी यूकेलिप्टिस का रवन्ना था। जब टीम ने वाहन की चेकिंग की तो यूकेलिप्टिस के नीचे सेमल की चिरानी की गई लकड़ी बरामद हुई। जिन्हें छिपाकर उप्र ले जाया जा रहा था। टीम ने लकड़ी को जब्त कर लिया और वाहन को सीज कर दिया है। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, शिव सिंह डांगी, दिनेश पंत , अर्जुन भाकुनी, किशन सुयाल, अमजद खान, सुरेन्द्र अधिकारी आदि मौजूद थे।