Rail Roko Andolan - Amrit Vichar

मुरादाबाद : रेल रोको आंदोलन मामले में कोर्ट ने सपा विधायक सहित सभी कांग्रेसी नेताओं को किया बरी, समर्थकों में खुशी की लहर
मुरादाबाद। 2018 में कांग्रेस द्वारा आयोजित रेल रोको आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे में बुधवार को मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मुजफ्फरनगर के सपा से विधायक पंकज मलिक समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस द्वारा इस आंदोलन का आह्वान किया गया था, जिसके तहत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे। पंकज मलिक पर आरोप था कि उन्होंने लोगों को भड़काया और चक्का जाम किया। हालांकि, सुनवाई के दौरान कोर्ट में यह आरोप सही नहीं पाए गए, जिसके चलते सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। सपा विधायक पंकज मलिक ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि यह आंदोलन जनहित में किया गया था। लेकिन, राजनीतिक कारणों से उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन्होंने न्यायपालिका का आभार जताते हुए कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है।

गौरतलब है कि 2018 में कांग्रेस ने रेलवे से जुड़ी मांगों को लेकर यह आंदोलन किया था, जिसमें कई जिलों में रेल यातायात प्रभावित हुआ था। इस मामले में मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। लेकिन, अब कोर्ट के फैसले के बाद सभी आरोपियों को राहत मिल गई है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : सपा विधायक कमाल अख्तर की पत्नी की संपत्तियां सील, लाखों का था टैक्स बकाया

पंजाब में किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, ट्रेन की आवाजाही प्रभावित
चंडीगढ़। पंजाब में किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी किसान हाल ही में आई बाढ़ में फसल के नुकसान के लिए मुआवजे, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और व्यापक कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आंदोलन की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और कुछ ट्रेनों को गंत्वयों से पहले ही समाप्त किया गया या फिर उनके मार्ग परिवर्तित कर दिये गए है।

तीन दिवसीय आंदोलन में शामिल किसान बृहस्पतिवार से ही फरीदकोट, समराला, मोगा, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, तरनतारन, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा और अमृतसर में रेल पटरियों पर बैठे हुए हैं। आंदोलन की वजह से सैकड़ों की संख्या में रेल यात्री पंजाब और हरियाणा में फंसे हुए हैं। लुधियाना स्टेशन पर खड़े एक रेल यात्री ने कहा कि वह गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए सड़क के माध्यम से जालंधर से यहां आए थे लेकिन रेल कब आएगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

स्टेशन पर खड़े एक अन्य यात्री ने कहा कि आंदोलन की वजह से अमृतसर से उनकी ट्रेन रद्द हो गई जिससे उनके परिवार के 12 सदस्यों को बिहार जाना था। यात्री ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि ट्रेन लुधियाना से जाएगी और उनके परिवार को अमतृसर से सड़क मार्ग से आना पड़ा। उन्होंने बताया कि हालांकि ट्रेन के बारे में अभी भी कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि किसानों के आंदोलन से अंबाला और फिरोजपुर रेलवे संभाग प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। इस तीन दिवसीय आंदोलन में किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू-क्रांतिकारी), भाकियू (एकता आजाद), आजाद किसान कमेटी, दोआबा, भाकियू (बेहरामके), भाकियू (शहीद भगत सिंह) और भाकियू (छोटू राम) सहित कई किसान संगठन हिस्सा ले रहे हैं। आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि यह तीन दिवसीय आंदोलन शनिवार को समाप्त होगा।

उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में उत्तर भारत में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए वित्तीय पैकेज, सभी फसलों पर एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य मांगें शामिल हैं। किसान, उत्तर भारतीय राज्यों के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के बाढ़ राहत पैकेज और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों के मुताबिक एमएसपी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा आंदोलनकारी, किसानों व मजदूरों का पूरा कर्ज माफ करने की भी मांग कर रहे हैं। उन्होंने तीन कृषि कानूनों (जिन्हें अब निरस्त कर दिया गया है) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई उनमें से प्रत्येक के परिवार को 10 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी रखी है।

ये भी पढ़ें- जयपुर: बाइक टक्कर के बाद हुआ विवाद, लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, इलाके में तनाव

पंजाब में किसानों का तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन, आज 51 ट्रेनें रद्द
नई दिल्ली। पंजाब के 19 किसान-मजदूर संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से 30 सितंबर तक रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। किसान पूरे पंजाब में रेलवे लाइनों पर बैठ गए हैं, जिससे दिल्ली से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़ के रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का चक्का जाम हो गया है।

ट्रेनों का चक्का जाम होने के कारण सैकड़ों यात्री पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर फंस गये हैं। गुरुवार सुबह ही किसान बड़ी संख्या में रेलवे लाइनों के पास इकट्‌ठा होना शुरू हो गए थे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि किसान तीन दिन की पूरी तैयारी के साथ आए हैं।

खाने-पीने और बैठने का पूरा इंतजाम हो चुका है और किसान ट्रॉलियों में सोने के लिए गद्दे भी साथ लेकर आए हैं। जालंधर कैंट स्टेशन पर किसान संगठन के सदस्य धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सभी ट्रेनों को रोक दिया है।

नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को लुधियाना स्टेशन पर रोक दिया गया है। जालंधर स्टेशन पर नंगल डैम और अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस को रोका है। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को गोरायां, शताब्दी एक्सप्रेस चहेरू स्टेशन के पास, आम्रपाली एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट लुधियाना और मालवा एक्सप्रेस फिल्लौर स्टेशन पर रोक दिया।

अमृतसर के जंडियाला गुरु के समीप गांव देवीदास पुरा में अमृतसर दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम कर दिया गया। अपनी मांगों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।

किसान संगठनों ने 17 जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। इसमें मोगा रेलवे स्टेशन, अजीतवाल और डगरू, होशियारपुर, गुरदासपुर और डेरा बाबा नानक, जालंधर कैंट, तरनतारन, संगरूर के सुनाम, पटियाला के नाभा, फिरोजपुर के बसती टैंकां वाली व मल्लांवाला, बठिंडा के रामपुरा फूल, अमृतसर के देवीदासपुरा व मजीठा, फाजिल्का, मलेरकोटला के अहमदगढ़ में यह प्रदर्शन 30 सितंबर तक जारी रहेगा।

हरियाणा के किसान नेता भी पंजाब के किसानों के समर्थन में आ गए हैं। हरियाणा किसान नेताओं का कहना है कि हरियाणा में पैदल यात्रा पहले से चल रही है। अगर पंजाब में किसानों के साथ अन्याय हुआ या पुलिस ने कोई जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की तो हरियाणा के किसान भी पंजाब की तरफ कूच कर देंगे। इसके बाद बड़ा आंदोलन शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- RJD का अतिपिछड़ा सम्मेलन बना कुरुक्षेत्र, जमकर चले लात-घूंसे

किसानों का कहना है कि बाढ़ और बरसात से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। बहुत सारे किसानों की न तो अभी तक गिरदावरी हुई है और न ही उन्हें मुआवजा मिला है, जिन्हें मिला भी है, वह बहुत कम है। किसान संगठनों का कहना है कि कम से कम प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा किसानों को दिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार भी बाढ़ से हुए नुकसान के लिए 50 हजार करोड़ रुपए पंजाब को दे।

एमएसपी के लिए समिति, दिल्ली में आंदोलन के मामलों को वापस लेना और मरने वाले किसानों के परिवारों के लिए मुआवजा और नौकरी जैसी मांगें शामिल हैं। अमृतसर के देवी दास पुरा से आंदोलन कर रहे किसानों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि किसान मजदूर संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसान रेलवे पटरियों पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर 'रेल रोको आंदोलन' कर रहे हैं।

अमृतसर में जंडियाला गुरु के गांव देवीदास पूरा में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों द्वारा अमृतसर दिल्ली रेलवे ट्रैक जाम किए जाने के चलते ठप्प हुई रेल सेवा के कारण परेशान यात्री रेलवे स्टेशन से वापस लौटते रहे हैं।

वहीं किसान संगठनों के आन्दोलन के कारण कुल 91 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं। फिरोजपुर मंडल के अनुसार 51 रेलगाड़ियों को रद्द और 29 गाडिय़ों को शॉर्ट टर्मीनेट कर बीच रास्ते से वापस लौटाया गया जबकि लंबी दूरी की 11 रेलगाड़ियों को रूट बदल कर निकाला गया।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस शासन के दौरान संविधान की अनदेखी हुई: चन्द्रशेखर

छत्तीसगढ़: जगदलपुर में 15 जून से अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में यात्री रेल सुविधा के विस्तार और बंद पड़ी रावघाट जगदलपुर रेल लाईन परियोजना का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ को लेकर रेल लाईन आंदोलन से जुड़े सदस्यों के द्वारा आगामी 15 जून से जगदलपुर रेलवे स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में ईस्ट-कोस्ट रेलवे वाल्टेयर रेल मंडल के डीआरएम अनुप कुमार सतपथी के नाम कल एक ज्ञापन एसएमआर एमआर नायक को सौंपा गया।

ज्ञापन में जगदलपुर को रायगढ़ा नए रेल डिविजन में ट्रांसफर का पूरजोर विरोध करते इसे विशाखापटनम डिविजन में यथावत रखने की मांग की गई है। एसएमआर नायक ने रेल लाइन आंदोलनकारियों के द्वारा सौंपे गए रेल आंदोलन मेमोरंडम की पुष्टि की है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी विशाखापटनम रेल मंडल के डीआरएम को दी।

डीआरएम अनुप सतपथी ने अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन को ध्यान में रखकर आरपीएफ को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस संबंध की जानकारी जिला पुलिस बल को सर्व करने कहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बोरवेल में फंसे लड़के को बचाने का प्रयास तीसरे दिन भी जारी

किसानों का रेल रोको आंदोलन लखनऊ में रहा बेअसर, जानें वजह
लखनऊ। लखीमपुर हादसे को लेकर भारतीय किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन लखनऊ और आस-पास रेलवे स्टेशनों पर बेअसर साबित हुआ। कई रेलवे स्टेशनों पर किसान ट्रेन रोकने के लिए निकले लेकिन उन्हें सुरक्षा बलों ने पहले ही रोक लिया। भारतीय किसान मोर्चा के समर्थन में आजाद भारतीय किसान यूनियन कृषि कानून के अलावा गौशालाओं का संरक्षण, फसलों को बचाने के लिए आवारा पशुओं पर नियंत्रण जैसी मांगों को लेकर रोड पर उतरे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पांडेय के नेतृत्व में किसान फैजुल्लागंज स्थित प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे।

यहां से किसान मोहिबुल्लापुर स्टेशन की ओर ट्रेन रोकने के लिए रवाना हुए। लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ही इन्हें रोक लिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता आलमनगर स्टेशन पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनको स्टेशन के बाहर ही रोक दिया। एसीपी बाजारखाला विजय राज सिंह व इंस्पेक्टर तालकटोरा अशोक कुमार सरोज ने किसानों को रोका तो वह प्रदर्शन करने लगे। पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ईको गार्डेन भेज दिया।

गोसाईंगंज में किसान नारेबाजी करते हुए ट्रेन रोकने के लिए जाने लगे तो पुलिस ने उनको रास्ते में ही रोक दिया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सिंवई रेलवे क्रासिंग की ओर जाते समय ही रोक लिए गए। उतरेटिया स्टेशन के दोनों ओर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर पहले ही सुरक्षा घेरा बना दिया था। इसके चलते यहां पर भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।

किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट कर प्रशासन ने विफल किया रेल रोको आंदोलन
बाराबंकी। लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन की ओर से संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रेल रोको आंदोलन की जोरदार तैयारी की गई थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने कई नेताओं को हाउस अरेस्ट करके उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया।

जिसमें टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, सतीश वर्मा व के. के. गुड्डू यादव को होम अरेस्ट करके प्रशासन के आला अधिकारियों की ओर से जिला अध्यक्ष को घर से बाहर नहीं निकलने पर मजबूर कर दिया। वहीं, किसान मोर्चा के कई नेताओं के होम अरेस्ट होने के बावजूद के.के. यादव के निर्देश पर युवा जिला अध्यक्ष अमित कुमार सोनी ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रेल रोकने को लेकर सड़क पर उतर गए। प्रशासन के आला अधिकारियों ने गन्ना दफ्तर और बेगमगंज से लेकर रेलवे स्टेशन तक भारी फोर्स बल तैनात करते हुए उन्हें रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए थे।

वहीं, कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच प्रशासन के आलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल ने पुलिस लाइन तिराहे पर बैरीगेटिंग करके रोक लिया। अपने प्रयास जारी रखते हुए किसान नेताओं ने पुलिस लाइन चौराहे पर एडीएम संदीप गुप्ता को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर आजाद भारती किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने लखीमपुर खीरी की घटना के दोषियों को सजा देकर जेल भेजे जाने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में श्रमिक किसान यूनियन के अमित कुमार सोनी, सुनील कुमार रिंकू, आशीष रस्तोगी, सुमत यादव, संयुक्त मोर्चा टिकैत गुट के रामबरन वर्मा, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल, जिला प्रवक्ता टिकैत मोहम्मद आशु, जिला सचिव कमालुद्दीन, मतीन फरीदी के साथ संयुक्त मोर्चा के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रेल रोको आंदोलन के कारण उत्तर भारत में 28 से अधिक ट्रेनें प्रभावित
नई दिल्ली। किसानों के रेल रोको आंदोलन के कारण उत्तर भारत में 28 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने जानकारी दी कि करीब 30 स्थानों पर आंदोलन चल रहा है। फिरोजपुर मंडल में सर्वाधिक छह ट्रेनें और दिल्ली मंडल में एक गाड़ी विलंबित हुई है।

इसके अलावा दिल्ली एवं कालका तथा दिल्ली एवं अमृतसर के बीच चलने वाली दोनों दिशाओं की शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ियां और दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा को जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन पर भी असर पड़ा है। रिपोर्टों के अनुसार गाजियाबाद के मोदीनगर में किसानों ने एक मालगाड़ी रोक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार भिवानी-रेवाड़ी, सिरसा-बठिंडा, सिरसा-बठिंडा, हनुमानगढ़-सादुलपुर, हिसार-बठिंडा, हनुमानगढ़-सादुलपुर तथा श्रीगंगानगर-रेवाड़ी रेलखंडों पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दो गाड़ियों को रद्द किया गया है, 13 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि एक गाड़ी का परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

इसे  भी पढ़ें…

लखीमपुर हिंसा: पंजाब में शुरू हुआ किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन

बरेली: रेल रोकने जा रहे किसान नेता डॉ. रवि नागर चौपला चौराहे से गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। रेल रोको आंदोलन के चलते किसान नेता डॉ रवि नागर को चौपला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस बाकी सभी साथियों को थाना सुभाष नगर ले गई।

जानकारी के अनुसार किसान नेता डॉ रवि नागर ‘रेल रोको आंदोलन’ के चलते रेल रोकने बरेली जंक्शन जा रहे थे लेकिन 11 बजे चौपला चौराहे से ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया वहीं, साथ ही उनके सभी साथियों को भी पुलिस थाना सुभाष नगर ले गई। वहीं, किसान नेता डॉ रवि नागर के साथ उत्तर प्रदेश खेत मजदूर, यूनियन के प्रदेश सचिव राजीव शांत, किसान एकता संघ के मंडल प्रभारी इरशाद अली, मंडल अध्यक्ष चौ श्रीपाल नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें…

लखीमपुर हिंसा: पंजाब में शुरू हुआ किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन

लखीमपुर-खीरी: रेल रोको आंदोलन को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था, रेलवे स्टेशनों पर तैनात रहेगा अर्द्धसैनिकल बल
लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। तिकुनियां हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे और तीन कृषि कानून के विरोध में सोमवार को रेल रोकों आंदोलन की घोषणा के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसको लेकर लखीमपुर-खीरी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आधी रात के बाद से रेलवे स्टेशनों पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।

तिकुनियां हिंसा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे की महिंद्रा थार से कुचलकर हुई चार किसानों की मौत से भाकियू टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा आक्रोषित है। किसान नेता केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। किसान नेताओं ने तिकुनियां में चार दिन पहले आयोजित हुए अंतिम अरदास कार्यक्रम में भाकियू नेता राकेश टिकैत ने 18 अक्तूबर को पूरे देश में रेल रोकों आंदोलन की घोषणा की थी। इसको लेकर एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है।

हालांकि ट्रेनों का आवागमन जारी रहेगा या फिर रोक दिया जाएगा। इसको लेकर रेलवे स्टेशन के अधिकारी अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। उनका कहना है अभी ट्रेनों का संचालन बंद रहने का कोई आदेश नहीं आया है। इधर आंदोलन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस सहित अर्द्धसैनिक बलों को भी सतर्क कर दिया गया है। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि अभी ट्रेनों के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

रेलवे स्टेशनों और प्रमुख नगरों व कसबों में अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सादे कपड़ों में भी पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। यह टीमें शरारतीतत्वों पर कड़ी नजर रखेंगी। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। लखीमपर के अलावा खीरी टाउन, देवकली, फरधान, गोला, भल्लिया बुजुर्ग, बांकेगंज, मैलानी, भीरा, पलिया, बेलरायां, तिकुनियां रेलवे स्टेशनों पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

रेल रोको आंदोलन: मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, की नारेबाजी
मुरादाबाद, अमृत विचार। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर नाराज भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मूढापांडे और बिलारी में रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया। जबकि रेल प्रबंधन को मुरादाबाद, नगीना, कांठ, हापुड़ सहित कई स्टेशनों पर ट्रेनों को रोकना पड़ा। राजधानी एक्सप्रेस के यात्री मुरादाबाद स्टेशन पर परेशान रहे। उपासना और श्रमजीवी तीन घंटे देर से मुरादाबाद पहुंची। तीन बजे तक किसान मूंढापांडे रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे।

बिलारी में 15 मिनट के भीतर ही प्रशासन ने उन्हें ट्रैक से हटा दिया। मूढापांडे में रणधीर सिंह बबलू ,नरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेश सिंह और बिलारी में ओमवीर सिंह ने किसानों की अगुवाई की। मूढापांडे एसडीम सदर प्रेरणा सिंह और बिलारी में एसडीएम प्रशांत तिवारी ने किसानों का मांग पत्र लिया। रेलवे स्टेशन पर एसपी सिटी अमित आनंद ने सुरक्षा बलों के साथ प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। पुलिस बलों का स्टेशन के चारों ओर पहरा लगा था।

मनकरा फाटक रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

मूढापांडे। भाकियू के ऐलान का क्षेत्र में असर दिखा। स्टेशन के नजदीक मनकरा के पास किसान रेल लाइन पर बैठ गए और कानून के विरोध में नारे लगाने गये। दिन के बारह बजे संगठन के सदस्य अमरपाल सिंह, जयवीर सिंह, माखन सिंह धर्मेंश रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने लगे। इस दौरान घंटों का समय खर्च हो गया। रेलवे पुलिस, आरपीएफ और सिविल पुलिस के जवानों ने कई चक्र किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजरी। बाद में किसानों से एसडीएम प्रेरणा सिंह को मांगपत्र सौंपकर आंदोलन स्थगित किया। तीन बजे के बाद रेलवे लाइन खाली हो पाई।

15 मिनट रेलवे ट्रैक पर रहे भाकियू के सदस्य

बिलारी। कृषि कानून के मुद्दे पर रेल रोको अभियान में भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने राजा का सहसपुर रेलवे ट्रैक लाइन पर बैठकर नारेबाजी की। सूचना पर उपजिलाधिकारी प्रशांत तिवारी कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी मौके पर पहुंच गए और किसानों को रेलवे ट्रैक से हटाकर ज्ञापन लिया। यूनियन के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह ने आंदोलन का नेतृत्व किया। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी बहरा सिंह ने कहा कि नया कानून किसानों के हित में नहीं है। रेल रोको आंदोलन में मंडल उपाध्यक्ष चौधरी भयराज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह ,तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह, नैपाल सिंह, विशाल चौधरी, राम अवतार, मित्र पाल, जगवीर सिंह, ठाकुर दास यादव, शेर सिंह, दयाराम सिंह, यशवीर सिंह, सरफराज़ हुसैन शामिल रहे।

आंदोलन शांतिपूर्ण रहा। आंदोलन के दौरान दिल्ली से ट्रेनों का संचालन ट्रेन रोक दिया गया था। कुछ क्षेत्रों में कुछ ट्रेनों को रोक दिया गया था लेकिन, अब ट्रेन परिचालन सामान्य है। आंदोलन से निपटने के दौरान सुरक्षा बनों द्वारा धैर्य से काम लिया गया। मुख्यालय से अधिकतर ट्रेनों को देर से चलाया गया। इस वजह से यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हुई होगी।-मान सिंह मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक