जीजा-साले - Amrit Vichar

नानकमत्ता: जीजा-साले में चलीं गोलियां, छह लोग घायल, सभी हल्द्वानी के इस अस्पताल में भर्ती
नानकमत्ता, अमृत विचार। जीजा-साले के विवाद के बीच ताबड़तोड़ चली गोलियों में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने सभी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है।

जसविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बुधवार देर रात्रि बलवीर सिंह निवासी घेरा, कुलविंदर सिंह निवासी विचुवा, राजू सिंह निवासी सलबती थाना नानकमत्ता ने विवाद के निपटारे के लिये पंचायत बुलाई थी।

लेकिन वहां उक्त लोगों ने जीजा के साथ मिलकर साजिशन हमला कर गोली चला दी। इसमें साला जसविंदर सिंह, सोनू सिंह निवासी कैथुलिया, थाना नानकमत्ता, टीटू सिंह निवासी हरैया गोली लगने से घायल हो गए।
इधर कुलविंदर सिंह निवासी विचुवा के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार के लोग बाजार जा रहे थे। उस वक्त जसविंदर सिंह ने घेर कर परिजनों पर हमला कर गोलियां चला दीं। इसमें उनके तीन लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव ने बताया कि साले जीजा के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, घायल जसविंदर सिंह ने कहा कि घटना से पहले कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर हमला होने की जानकारी दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने मामले को नजरअन्दाज कर दिया। सूचना देने के एक घंटे बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।

काशीपुर: युवती बोली जीजा-साले ने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाए और...
काशीपुर, अमृत विचार। युवती ने शादी का झांसा देकर एक युवक व उसके जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों पर युवती का अश्लील वीडियो बनाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम अठसैनी, हापुड़, यूपी निवासी शाह फहद का उसके पड़ोस में अपने रिश्तेदार के यहां आना-जाना है। शाह फहद ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद शाह फहद से फोन पर भी बातचीत होने लगी।

आरोप लगाया कि बीती 27 मई 2023 को शाह फहद ने उसे निकाह करने की बात कहकर एक होटल में मिलने बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा उसके बाद उसके घर आकर भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने आरोप लगाया कि बीती 2 जुलाई 2023 को शाह फहद ने उसे फोन कर होटल में बुलाया तथा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर  उसे पिला दिया तथा जिसके बाद उसने उसकी गंदी फोटो और वीडियो क्लिपिंग बना ली और वायरल करने की धमकी दी।

जब उसने पुलिस में इसकी शिकायत की बात कही तो शाह फहद ने माफी मांगते हुए चालाकी दिखाते हुए उससे निकाह किया और कहा कि जब घर वाले राजी हो जायेंगे में तुम्हें अपने घर ले जाऊंगा। आरोप लगाया कि उसके बाद शाह फहद एक दिन अपने बहनोई अनवर अली निवासी ग्राम सलाई, हापुड़ को उसके घर लाया और अपने बहनोई से भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म कराया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नानकमत्ता: पुलिया से टकराई बाईक, जीजा-साले की मौत
नानकमत्ता, अमृत विचार। बाजार से घर वापस लौट रहे मोटर साइकिल सवार तीन युवक देर रात्रि अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गए। हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। एक साले को गंभीर हालत में पुलिस ने उपचार के लिये भेजा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के रनसाली गांव निवासी जसविंदर सिंह, हरपिन्दर सिंह पुत्र मनजीत सिंह और उनके जीजा रिक्कू पुत्र सज्जन सिंह निवासी ग्राम चन्द्रपुरा गोपालगढ़ जिला भरतपुर, राजस्थान बुधवार शाम करीब सात बजे मोबाइल खरीदने मोटरसाइकिल से नानकमत्ता आए थे। जीजा रिक्कू कुछ दिन पहले ही राजस्थान से ससुराल आया था। परिजनों के अनुसार रात्रि करीब 11 बजे परिजनों से उनकी बात हुई थी।

लेकिन इसके बाद उनके फोन की घंटी बजती रही पर कोई बात नहीं हुई। चिंता होने पर परिवार जनों ने रात को ही खोजने की कोशिश की। एसआई लक्ष्मण जोशी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे कुछ महिलाएं पालतू जानवरों के लिये घास पत्ती लेने जंगल गईं तो उन्हें ध्यानपुर गांव के पास मोटरसाइकिल और तीन लोग घायल दिखे।

इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिया के गहरे गड्ढे में पड़ी मोटरसाइकिल देखी। घटनास्थल पर जसविंदर सिंह (25) और जीजा रिक्कू (22) की मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने घायल पड़े हरपिन्दर सिंह (20) को तत्काल ही 108 एंबुलेंस से उपचार के लिये खटीमा भेजा। साथ ही जीजा-साले के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

काशीपुर: जीजा-साले की जुगत... नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए बना डाला फर्जी आय प्रमाण पत्र
काशीपुर, अमृत विचार। नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र तैयार करने के आरोप में पुलिस ने लाभार्थी छात्रा के पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रमाण पत्र बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप व प्रिंटर कब्जे में ले लिया है।

सीडीपीओ जसपुर शोभा जनौटी ने एक जून को कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नंदा गौरा योजना में ग्राम नवलपुर निवासी सुंदर सिंह ने बेटी को नंदा गौरा योजना का लाभ दिलाने के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया।

तहसीलदार काशीपुर की ओर से की गई जांच में भी यह प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। पुलिस ने छात्रा के पिता सुंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले का खुलासा कर एएसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि तहसीलदार की ओर से छात्रा के पिता सुंदर सिंह की वार्षिक आय 84 हजार रुपये आंकी गई थी, लेकिन उसने अपने साले ग्राम बाबरखेड़ा निवासी राजेश कुमार की मदद से 72 हजार रुपये सालाना आय का प्रमाण पत्र बनवा लिया।

राजेश कुंडा में जन सेवा केंद्र चलाता है। तहसीलदार यूसुफ अली व सीडीपीओ शोभा जनौटी ने प्रमाण पत्र फर्जी होने की पुष्टि की। इस पर विवेचना अधिकारी एसआई होशियार सिंह ने केस में धारा 467, 468 व 471 बढ़ा दी। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल व एसआई होशियार सिंह ने बुधवार को दोनों आरोपी सुंदर सिंह व राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Aligarh News: चलती बाइक पर कहासुनी के बाद जीजा ने साले को मारी गोली, मचा हड़कंप, जानें वजह
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक साला और जीजा बाइक पर जा रहे थे, दोनों की आपस में कुछ कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्साए जीजा ने चलती बाइक पर ही पीछे से अपने साले पर गोलियां चला दी। जीजा ने एक के बाद एक करके साले के सिर में दो गोलियां मारीं। गोलियां लगते ही उसका साला खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। वहीं, गोली की आवाज सुनते ही आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में घायल साले का इलाज चल रहा  है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा दुष्यंत को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक साला राजकुमार बाइक चला रहा था जबकि बुलंदशहर निवासी उसका जीजा दुष्यंत बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। तभी चलती बाइक पर पत्नी का मंगलसूत्र गायब होने को लेकर जीजा ओर साले के बीच कहासुनी हो गई, इसके बाद चलती बाइक पर पत्नी का मंगलसूत्र गायब करने का साले पर आरोप लगाने वाला जीजा गुस्से में आ गया और उसने साले के सिर में दो गोलियां दाग दी। फिलहाल, घायल का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: शहजादी फातिमा जहरा की विलादत पर हुए जश्न, मांगी दुआएं

रुद्रपुर: बुजुर्गों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। बुजुर्गों को निशाना बनाकर उन्हें अपनी बातों में लेकर सम्मोहित करने वाले बरेली निवासी जीजा-साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 7 नवंबर को हल्द्वानी हिम्मतपुर तल्ला भगवानपुर निवासी हेमा पंत पेंशन जीवित प्रमाण पत्र जमा करने ट्रेजरी कार्यालय गई थीं। शाम को वापस हल्द्वानी जाते समय स्कूटी सवार एक युवक ने उन्हें अपनी बातों में लेकर सोने के जेवरात लूट लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल युवक की पहचान कर ली।

रविवार सुबह पुलिस दिनेशपुर रोड पर छत्तरपुर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी सवार दो लोग पुलिस को देख भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ग्राम बिलारी मलकुवा, थाना बिलारी, मुरादाबाद और हाल रामनगर निवासी धर्मेंद्र सिंह व ग्राम जौहरपुर सीबीगंज बरेली उत्तर प्रदेश और हाल गायत्री विहार पीरूमदारा बसई रामनगर निवासी विनोद कुमार शर्मा बताया। बताया कि रिश्ते में दोनों जीजा-साले हैं और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाकर ठगी करते हैं।

वहीं उन्होंने मेट्रोपोलिस कॉलोनी गेट के पास से वृद्धा से सोने के जेवरात लूटने के साथ ही ट्रांजिट कैंप आवास विकास निवासी कृपाल सिंह से चार माह पहले सोने की अंगूठी और चेन लूटने की बात भी कबूल की। बाद में पुलिस ने उनसे घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ ही लूटे गए सोने की चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र बरामद किया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बलिया: खेत में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत
बलिया, अमृत विचार। सुबह शौच के लिए निकले जीजा-साले की टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। ये दुर्घटना बलिया के खानपुर में हुई है। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कई बार दुर्घटना होने के बाद भी तार न बदलने से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हल्दी-सहतवार मार्ग को खानपुर के पास जाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी संदीप तिवारी (18) पुत्र राजेश तिवारी अपने जीजा गाजीपुर जिले के नशीदीपुर निवासी अजय पांडेय (24) पुत्र रमेश पांडेय के साथ शनिवार सुबह शौच के लिए जा रहा था। अभी घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर गया था कि खेत में टूट कर गिरे तार के चपेट में दोनों आ गए। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घर और आसपास के लोग दोनों को उठाकर  चिकित्सक के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाद में गुस्साए लोगों ने खानपुर में हल्दी सहतवार मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि यहां पर अक्सर तार टूट कर गिरता रहता है। एक वर्ष के अन्दर पांच-छह लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। बिजली विभाग को कई बार इसका सूचना दी गई, लेकिन कभी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। गुस्साए लोगों को तहसीरदार और सीओ ने किसी तरह समझा बुझाकर कर शांत कराया।

बहराइच: सीएचसी परिसर में जीजा-साले के बीच जमकर हुई मारपीट, जानें पूरा मामला
बहराइच/मटेरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में बुधवार को जीजा और साले के बीच बुधवार को अस्पताल परिसर में ही जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दो लोग आपस में मारपीट करने लगे। जिसका मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि जीजा ललईपुरवा गांव का रहने वाला है। जबकि साला दुईजी पुरवा गांव का निवासी है। बताया यह जा रहा है कि जीजा से साले की बहन से कुछ अनबन होने के कारण कई महीने से वह मायके में रह रही थी। बहन प्रेग्नेंट है। जिसे प्रसव पीड़ा होने पर साला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर स्थित डिलीवरी प्वाइंट पर प्रसव कराने आया हुआ था।

वहीं सूचना मिलने पर जीजा अपने साथियों संग आ गया और यहीं से बहन को ले जाने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच दोनों में कहासुनी होते होते लात घुसा चलने लगे मिली जानकारी के मुताबिक साले की बहन और जीजा के बीच मुकदमा चल रहा है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई : रिश्वत न देने पर अस्पताल में हुआ बवाल, महिला ने डाक्टरों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

रुद्रपुर: ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। काशीपुर बाइपास रोड पर ट्राले की चपेट में आने से बाइक पर सवार जीजा-साले की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्राला सीज कर पुलिस ने हादसे के आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम जालिम नगला, थाना भोजीपुरा, बरेली निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र पुत्र रमेश चंद्र को सोमवार को उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक भूरारानी में ज्वाइनिंग थी। इसके लिए वह अपने जीजा ग्राम गुलरिया, थाना मिलक, रामपुर निवासी 30 वर्षीय एवन पुत्र रामदत्त के साथ बाइक से रुद्रपुर आ रहा था। इसी बीच गावा चौक, काशीपुर बाइपास रोड पर ट्राला संख्या यूपी 25 सीटी 6302 ने उनकी बाइक यूपी 22 एक्स 3137 को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों जीजा साले ट्राले की चपेट में आ गए और बुरी तरह से कुचलकर उनकी मौत हो गई।

मौके पर जमा लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल बिजेंद्र शाह, आदर्श कालोनी, चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही ट्राला सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया।

बरेली: जनप्रतिनिधियों के जीजा-साले और दामाद लड़ सकेंगे चुनाव
अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा बड़ी रणनीति के साथ उतर रही है। पार्टी की विचारधारा को समाज तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने में वरीयता दी जाएगी। विधायक व सांसदों के परिवार में बेटे, भाई और चाचा-ताऊ चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

यह भाजपा का प्रदेश नेतृत्व पहले ही स्पष्ट कर चुका है लेकिन उनके जीजा, साले और दामाद आदि रिश्तेदार चुनाव लड़ सकेंगे।

गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री करमवीर सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के जीजा-साले और दामाद चुनाव लड़ सकेंगे।

ये सभी परिवार में नहीं बल्कि रिश्तेदारों में गिने जाते हैं। उनके चुनाव लड़ने पर कोई रोक नहीं है। साथ ही जो पदाधिकारी पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं उन्हें पहले अपना दायित्व छोड़ना होगा। पद छोड़ने और पूर्व पदाधिकारियों को चुनाव में मजबूती से लड़ाने की कार्ययोजना बनाई गई है।

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक के पहले सत्र के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत चुनाव में सरकार बनाने के लिए बूथ, शक्ति और मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई है। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि अलगाववाद, नक्सलवाद और खालिस्तान के लोग आंदोलन चला रहे हैं। किसानों का यह क्षेत्रीय मुद्दा नहीं है। महंगाई पर बोले, राज्य सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए चीनी मिलों से बकाया धनराशि का भुगतान कराया है।

ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी सभी जिलों में जाकर मंडलों में करेंगे प्रवास

भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय जिला बरेली में क्षेत्रीय अध्य्क्ष रजनीकांत माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र का हर पदाधिकारी अन्य जिलों में जाकर मण्डलों में प्रवास करेंगे।

कोई भी जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष किसी भी कार्यकर्ता को उस के पद से नहीं हटा सकता है। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष राजनीकांत माहेश्वरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा 23, 24 व 25 फरवरी को क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को जिलों के सभी शाक्ति केन्द्रों, सेक्टरों को ठीक कराने की दृष्टि से लगाया जाएगा। ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करने के लिए बरेली मंडल, अलीगढ़ मंडल और आगरा मंडल के जनपदों से भाजपा के 19 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए थे। संगठन को कैसे मजबूत बनाएं, दायित्ववान कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी क्या है, समाज को भाजपा का संदेश कैसे पहुंचाएंगे समेत कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

समिति के पदाधिकारियों को बूथ स्तर की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, नगेन्द्र सिकरवार, हेमन्त राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, दुर्ग विजयसिंह, हर्षवर्धन आर्य, राजेश्वर पटेल, आरएस पाल, श्योराज सिंह, आलोक गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री अशोक पिप्पल, राजीव शर्मा, सीमान्त राजौरा, मात राजौरा, पूर्णन्त सोलंकी, विनोद चौधरी, राजीव गुप्ता, अनिता जैन, डोली महौर, सदस्य दीपिका लाला, सत्यदेव दुबे, कोषाध्यक्ष वीरेन्द अग्रवाल, केवी गुप्ता, अखिलेश चौहान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, सह मीडिया प्रभारी अनिल भारद्वाज, शिव कुमार समी, सत्यदेव दुबे, दीपिका लाला, नेहा राठौर, बबीता दिवाकर, रवि रस्तोगी, रजनीश पाण्डे, सुबोध यादव, बरेली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा उपस्थित रहे।