Mirganj - Amrit Vichar

Bareilly:जनसुनवाई में जिला प्रदेश में छठे स्थान पर पहुंचा, बहेड़ी समेत तीन तहसीले नंबर वन
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने जनसुनवाई में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बरेली ने लंबी छलांग लगाते हुए छठा स्थान प्राप्त किया है। मार्च माह में जनपद दसवें स्थान पर था।

जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय रहा, जिसका सकारात्मक परिणाम अब प्रदेश स्तर की रैंकिंग में दिखाई दिया है। खास बात यह रही कि तहसील स्तर पर भी बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई।

तहसील बहेड़ी, सदर, फरीदपुर और मीरगंज ने जनसुनवाई और शिकायतों के समयबद्ध समाधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, जवाबदेही और पारदर्शिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

Bareilly:तीन बच्चों की मौत से तिलमास में मातम, परिवारों को मिला कभी न भरने वाले जख्म
बरेली/मीरगंज। मीरगंज क्षेत्र के गांव तिलमास में तीन बच्चों की मौत से मातम पसरा है। रविवार का दिन तीन परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। एक साथ तीन घरों के बच्चे गहरे तालाब में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में जान गंवा बैठे। हादसे से हर कोई गम और सदमे में है।

गांववालों ने बताया कि, सभी बच्चे दोपहर के समय बिना बताए घर से निकले थे और पास ही स्थित मछली पालन वाले तालाब पर नहाने पहुंच गए थे। खेल-खेल में शुरू हुआ यह सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। बताया जा रहा है कि नहाते समय एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य बच्चे भी पानी में कूद पड़े, लेकिन फिसलन भरी मिट्टी और गहराई के कारण तीनों बाहर नहीं निकल सके।

पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव बाहर निकाले गए। जैसे ही बच्चों के शव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में मातम पसर गया और हर आंख नम हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि सूचना करीब शाम 4:30 बजे मिली थी। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि तीनों बच्चे नहाने के दौरान डूब गए। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक बच्चे का अंतिम संस्कार, दो का कल होगा
त्रिवेंद्र के परिजनों ने रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं आयुष और अंश का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आयुष के पिता नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं, जबकि अंश के पिता गांव में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस हादसे ने तीनों परिवारों की जिंदगी को गहरे दुख में डुबो दिया है।

मत्स्य पालन के तालाब पर सुरक्षा के सवाल
ग्रामीणों के अनुसार जिस तालाब में यह हादसा हुआ, वह सड़क किनारे स्थित है और यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। तालाब की गहराई करीब छह फीट बताई जा रही है, लेकिन न तो यहां चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही घेराबंदी की गई है। ग्रामीणों ने गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे तालाब पर सुरक्षा के इंतजामों के साथ निगरानी को चौकीदार-कर्मचारी भी होना चाहिए था। ऐसा होता तो बच्चों की जान बच सकती थी।

Bareilly: इंडस्ट्रीयल टाउनशिप के लिए भूमि खरीद आज से, चार गांव के 600 किसानों से मिली सहमति
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली हाईवे किनारे 126 हेक्टेयर में विकसित की जाने वाली इंडस्ट्रीयल टाउनशिप के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया आज से औपचारिक रूप से शुरू होगी। इस परियोजना के लिए तहसील बरेली के ग्राम रसूला चौधरी और तहसील मीरगंज के भिटौरा नौगंवा उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली और रहपुरा जागीर के 600 किसानों से सीधे भूमि क्रय की जाएगी। विशेष अभियान में बीडीए की टीमें किसानों से सहमति पत्र प्राप्त करेंगी, ताकि टाउनशिप के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके।

अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह रामगंगा नगर परियोजना ने शहर के आवासीय विस्तार को नई दिशा दी थी, उसी तर्ज पर यह इंडस्ट्रीय टाउनशिप बरेली को ''इंडस्ट्रियल हब'' के रूप में पहचान दिलाएगी। बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन. ए का कहना है कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस टाउनशिप में विश्वस्तरीय सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

यहां चौड़ी सड़कों, उन्नत ड्रेनेज सिस्टम और निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ-साथ उद्यमियों के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। कहा कि यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप न सिर्फ बड़े निवेश आकर्षित होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर हजारों रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना बरेली के आर्थिक विकास को नई दिशा देगी। सरकार की नीति के अनुरूप तेजी से कार्य करते हुए इसे समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि निवेशकों और युवाओं को इसका सीधा लाभ मिल सके।

एसआईआर: बरेली की राजनीत में होगा उलटफेर, बनेंगे जीत-हार के रिकॉर्ड
बरेली, अमृत विचार। वोटों के नए समीकरण बरेली की राजनीति में बड़े परिवर्तन का कारण बन सकते हैं! एसआईआर-2026 के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि आगे जीत-हार के और भी कड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जहां मीरगंज में भाजपा की सबसे बड़ी जीत हुई थी फरीदपुर में सपा को बहुत मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब हर सीट पर जुड़े 20 से 25 हजार नए मतदाता नया इतिहास लिखने को तैयार नजर आ रहे हैं ।

आंकड़ों के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 तक बरेली में मतदाताओं की कुल संख्या 29,48,987 पहुंच चुकी है, जिसमें अकेले 16.09 लाख से अधिक पुरुष और 13.39 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान अकेले फॉर्म-6 (नए मतदाता) के 2,64,672 दावों को स्वीकार किया गया है। मतदाताओं की इस भारी वृद्धि का सीधा असर बिथरी चैनपुर (3,70,974 वोटर) और भोजीपुरा (3,63,479 वोटर) जैसी सीटों पर पड़ेगा, जहां अब जीत-हार का गणित पूरी तरह बदल चुका है। बहेड़ी, नवाबगंज और बरेली कैंट जैसी सीटों पर भी मतदाताओं की संख्या में उछाल आया है। पिछले चुनावों के रिकॉर्ड खंगाले जाएं तो कई सीटों पर हार-जीत का फैसला महज पांच से दस हजार वोटों के बीच रहा था।

ऐसे में जब 2026 की रनभूमि सजेगी, तो नए 2.57 लाख से अधिक वोटर्स और 50 हजार युवा चेहरे तय करेंगे कि बरेली की राजनीति में किसका कद बढ़ेगा और किसका रिकॉर्ड टूटेगा। नया आंकड़ा उन दिग्गजों के लिए भी चेतावनी है जो पिछली जीत के अंतर को आधार मानकर चल रहे थे। साफ है कि इस बार ''''वोटों का नया गणित'''' बड़े-बड़े सूरमाओं का खेल बिगाड़ने वाला है। ऐसे में आगामी चुनाव के लिए पार्टियों को अभी से डिजिटल कैंपेन और सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ और मजबूत करनी होगी। भाजपा, सपा और कांग्रेस जैसी प्रमुख पार्टियों के रणनीतिकार इन आंकड़ों का बूथ-वार विश्लेषण कर रहे हैं। चर्चा है कि आगामी चुनावों में टिकट बंटवारे में भी उन प्रत्याशियों को वरीयता दी जा सकती है जिनकी छवि युवाओं के बीच लोकप्रिय हो और जो रोजगार व आधुनिक बुनियादी ढांचे जैसे मुद्दों पर स्पष्ट विजन रखते हों।

राजनीति पर आधी आबादी का दिखेगा प्रभाव
जिले की राजनीति में इस बार महिला मतदाता किसी भी दल का समीकरण बनाने-बिगाड़ने का दम रखती हैं। आंकड़ों के अनुसार, जनपद में महिला मतदाताओं की संख्या 13,39,606 तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में भी सुधार दर्ज किया गया है, जो ड्राफ्ट पब्लिकेशन के समय 815 था और अब बढ़कर 832 हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महिलाएं अक्सर ''''साइलेंट वोटर'''' की भूमिका निभाती हैं। ऐसे में जिस भी दल की योजनाएं और सुरक्षा वादे महिलाओं को प्रभावित करेंगे, वह सत्ता की सीढ़ी आसानी से चढ़ सकेगा।

एक बार निर्णायक भूमिका निभाएंगे युवा
आगामी चुनाव में 18-19 आयु वर्ग के 50,281 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे, जो किसी भी विधानसभा सीट पर निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। ये वो मतदाता हैं जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और पारंपरिक राजनीति के बजाय विकास, रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता देते हैं।युवाओं का यह फ्रेश वोट बैंक राजनीतिक दलों को अपनी पुरानी रणनीति बदलकर नए और आधुनिक वादे करने पर मजबूर करेगा।

Bareilly: ऑपरेशन नाकाबंदी...नियम तोड़ने पर 1088 चालकों का चालान, 25 वाहन सीज
बरेली, अमृत विचार। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर सोमवार को ऑपरेशन नाकाबंदी चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने जिले में 1088 वाहन चालकों का चालान किया। वहीं 25 वाहन सीज किए गए।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 13 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम ने शहर के कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, इज्जतनगर, आंवला, भुता, मीरगंज, नवाबगंज समेत तमाम इलाकों में वाहनों की तलाशी ली। प्रेमनगर से दो और देवरनियां से 11 संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया।

वहीं आंवला से सबसे ज्यादा सात वाहन सीज किए गए। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1088 वाहनों का चालान किया और 25 वाहन सीज किए। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Bareilly: रात के अंधेरे में तलवारें लेकर घर में घुसे...फिर हजारों के आभूषण समेत फरार
मीरगंज, अमृत विचार। बीते बुधवार की देर रात चोरों ने थाना मीरगंज के नेशनल हाइवे से सटे ग्राम कुल्छा खुर्द में एक घर को निशाना बनाया जिसमें चोर हजारों रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि गुलाब सिंह पुत्र भगवान दास का घर गांव के पश्चिम में एक खेत पर बना हुआ है। गुलाब सिंह एक बारात में शामिल होने गये थे कि उनके पीछे उनकी पत्नी लीलावती व  काजल और बिंद्रा घर में सोई हुईं थीं। पीड़ित महिला लीलावती ने बताया कि उसके मकान से लगा हुआ एक बिजली का पोल है जिसके सहारे चोर छत से मकान में दाखिल हुए।

पहले उन्होंने बड़ा बक्सा खोला जिसमें ओढ़ने- बिछाने आदि के कपड़े रखे हुए थे। फिर चोर उसे छोड़कर,  एक छोटा बक्सा उठाकर पड़ोस के खाली खेत में ले गए जहां उसमें रखें सोने की दो अंगूठी,  एक मंगलसूत्र सोने का दाना और ओम , चांदी की जेवरी बिछुआ, खंडवा, चांदी का मंगलसूत्र,  भांजी की दो जोड़ी जेवरी,  पिंकी ,भावना और रीता की तीन जोड़ी पायल निकाल ले गए।

पीड़ित लीलावती ने बताया कि दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश उसकी चौपाई के इधर-उधर खड़े थे उनके हाथों में तलवरे थी उन्होंने अम्मा कह कर उसे उठाया। जैसे ही उसकी आंख खुली तो बदमाशों को देखकर वह घबरा गई और जीना पर चढ़कर छत के ऊपर शोर मचाने भागी ।  इतने में बदमाश अंदर से बंद दरवाजा खोलकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने मौका मुआयना किया । बताते हैं कि चोरों ने दो अन्य घरों में भी घुसने का प्रयास किया था लेकिन घर वाले जाग जाने के कारण वह अपनी मंसूबों में कामयाब नहीं हो तो सके । लंबे अरसे के बाद चोरी की घटना से गांव में दहशत व्याप्त हो गई हो गई है । ग्रामीण ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Bareilly: स्वयं सहायता समूह का कारनामा...महज चार साल में अपनी कमाई से खरीदे दो ट्रैक्टर
बरेली, अमृत विचार। लखनऊ से आए संयुक्त गन्ना आयुक्त (स्थापना) और बरेली परिक्षेत्र के नोडल अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने शनिवार को बहेड़ी के ग्राम सिंधोरा में सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह और मीरगंज के गांव अग्रास में वैष्णवी महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यों निरीक्षण किया। सरस्वती स्वयं सहायता समूह ने खुद की कमाई से चार वर्षों में दो छोटे ट्रैक्टर खरीद लिए। जब इसकी जानकारी संयुक्त गन्ना आयुक्त को हुई तो उन्होंने समूह के सदस्यों की सराहना की। मौके पर 10 लाख गन्ने के पौध तैयार मिले।

नोडल अधिकारी को समूह की अध्यक्षा प्रेमवती ने बताया कि चार साल में 20,28,999 रुपये किसानों से पौध बिक्री के रूप में प्राप्त हुए हैं। वहीं, वैष्णवी महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने बताया कि पांच लाख से अधिक सीडलिंग तैयार की जा चुकी है। जिसका वितरण किया जा रहा है। उप गन्ना आयुक्त राजीव राय, डीसीओ यशपाल सिंह मौजूद रहे।

खेतों का निरीक्षण भी किया
नोडल अधिकारी ने ग्राम मोहम्मदपुर जाटान में बसंतकालीन गन्ना बुवाई पर आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित किया। गांव सिंधौली में किसान बलदेव सिंह के पेड़ी प्रबंधन खेत का निरीक्षण किया। सहफसली खेती ट्रेंच, गड्ढा विधि से गन्ना बुवाई करने और बुवाई से पहले बीज उपचार करने का सुझाव दिया। किसान जगदीश सिंह के शरदकालीन गन्ना पौध को देखा। ग्राम पटेरी में भी खेतों का निरीक्षण किया। किसान को एक के स्थान पर दो या तीन गन्ना प्रजाति की बुवाई करने का सुझाव दिया।

Bareilly: ईंट भट्ठे पर दर्दनाक हादसा! मलबे में दबे सात मजदूर, एक की मौत के बाद लगाया जाम...
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज के एक ईंट भट्ठे पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया। काम करने के दौरान ईंटों के मलबे में सात मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एसडीआरएफ की टीम एंबुलेंस से अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना सुबह करीब आठ बजे की है। नेशनल हाईवे पर ईंट भट्ठा न्यू दुर्गा ब्रिक इंडस्ट्रीज के चारों तरफ दीवार बनी थी। इसी दौरान दीवार गिर गई और मलबे के नीचे पांच मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम तृप्ति गुप्ता, सीओ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पांच में से चार मजदूरों को मलबे से निकाल लिया गया, जिन्हें सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया गया था।

चार घंटे बाद निकाला मजदूर
हादसे में  अभिषेक निवासी धनेटा, कल्लू निवासी धनेटा, लीलाधर निवासी परौरा, बब्लू निवासी परौरा, इसरार निवासी नल नगरिया, नन्हे बाबू निवासी बलूपुरा घायल हो गए। वहीं, छोटे लाल निवासी धनेटा को काफी ढूंढने का प्रयास किया गया। करीब चार घंटे बाद उन्हें मलबे से निकाला जा सका।

हादसे के बाद लगाया जाम
नेशनल हाईवे से सटे ईंट भट्ठे पर हादसा होने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद होने के कारण यह कोशिश कामयाब नहीं हुई। बमुश्किल लोगों को समझाया गया।

Bareilly: जिस पर लगा रिश्वत का आरोप, उसे ही दे दी जांच...जानें क्या है पूरा मामला?
बरेली, अमृत विचार: बिलिंग काउंटर से लाखों रुपये की बिल की रसीद वाला सीपीयू चोरी होने के बाद टीजी टू को निलंबित कर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। खास बात ये है कि कमेटी में मीरगंज एसडीओ को भी शामिल किया गया, जबकि वह खुद 80 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपों से घिरे हुए हैं। उनके खिलाफ जांच चल रही है।

दरअसल, दिवाली की छुट्टी के समय ग्रामीण क्षेत्र के प्रथम डिवीजन सर्किट हाउस स्थित बिलिंग काउंटर से सीपीयू चोरी हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता (प्रथम) मनोज कुमार ने टीजी टू सौरभ राजपूत को निलंबित कर जांच के आदेश दिए थे।

जांच कमेटी में शामिल एसडीओ मीरगंज निखिल जयसवाल, एसडीओ नवाबगंज राजेन्द्र सिंह को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन सवाल उठ रहा है कि मीरगंज एसडीओ और जेई एक उपभोक्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप से घिरे हैं। इस मामले की जांच भी दो अधिशासी अभियंता की टीम कर रही है।

बेटे से काम कराने के मामले में जेई से मांगा जवाब
पिछले दिनों शाही सबस्टेशन के जेई पर आरोप लगा था कि वह बेटे से विभागीय काम कराते हैं। नया कनेक्शन देने के नाम पर जेई के बेटे पर ऑनलाइन रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था। जिसका फोटो वायरल हुआ था। मामले में अधिशासी अभियंता ने शाही सब स्टेशन के जेई से जवाब तलब किया है। वहीं, आरोपों की जांच भी कराई जा रही है।

हमारे पास सीमित स्टाफ है, इसलिए मीरगंज एसडीओ को जांच में शामिल किया गया है। निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं- मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम।

यह भी पढ़ें- Bareilly: यात्रियों की मुसीबत बढ़ी, दिल्ली में ब्लाॅक से कल से इंटरसिटी समेत 26 ट्रेनें होंगी प्रभावित

बरेली:मीरगंज में सहकारी गन्ना समिति का चुनाव, डेढ़ बजे तक पड़े 26 में से 23 वोट
बरेली, अमृत विचार। सहकारी गन्ना विकास समिति मीरगंज में डायरेक्टर के पद पर चुनाव सुबह दस बजे से जारी है। डेढ़ बजे तक 23 वोट पड़ चुके थे जबकि कुल 26 मतदाता हैं।

चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी प्रेमपाल , राम आसरे लाल और धीरेन्द्र सिंह हैं। मतदान गन्ना समिति कार्यालय में हो रहा है। शाम चार बजे तक मतदान होगा। वहीं प्रत्याशी राम आसरे लाल निवासी टिहर खेड़ा की पत्नी का देहांत हो जाने से वोट डालने नहीं आ पाए हैं। वहीं दूसरे दो वोटर भी डेढ़ बजे तक नहीं पहुंचे थे। मतदान स्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद रही। निर्वाचन अधिकारी / एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया बुधवार को हो रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

नवाबगंज में तीन बजे तक पड़े सभी मत
सहकारी गन्ना विकास समिति नवाबगंज में डायरेक्टर के पद पर चुनाव सुबह दस बजे से जारी था। चुनाव  शान्ति पूर्वक हुआ और कुल 34 मतदाता हैं, तीन बजे तक साभी वोट पड़ चुके थे। दो प्रत्याशी  पूर्व व्लॉक प्रमुख विनोद कुमार दिवाकर के पिता गौरी शंकर व कढ़ेराम  मैदान में हैं। मतदान गन्ना समिति कार्यालय में हो रहा है। शाम चार बजे तक परिणाम आएगा

बरेली: शोले स्टाइल में फ्लाईओवर पर चढ़कर बोली युवती, शादी प्रेमी से करूंगी नहीं तो कूद जाऊंगी...
मीरगंज, अमृत विचार। फिल्म शोले में बसंती के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़े थे, तो मंगलवार सुबह मीरगंज में एक युवती फ्लाईओवर पर चढ़ गई। लड़की अपनी प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा यूं ही चलता रहा। बमुश्किल लड़की के प्रेमी ने उसको फ्लाईओवर से नीचे उतारा। पूरे मामले जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल मंगलवार सुबह मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मदनापुर की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद करते हुए नेशनल हाइवे स्थित कपूरताल के पास फ्लाईओवर की दीवार पड़ चढ़ गई और कूदकर जान देने की बात कहने लगी। उसका प्रेमी भूपेंद्र राजपूत भी वहीं था। जानकारी के मुताबिक प्रेमी का परिवार हरिद्वार में रहता है। वह अपनी मौसी के यहां आई थी। उसका प्रेमी गांव मदनापुर रहता है। जब वह पुल की दीवार पर चढ़ी तो लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मानी।

प्रेमी ने पीछे से पकड़ा तो उतरी लड़की
बमुश्किल लड़की का प्रेमी फ्लाईओवर पर चढ़ा और पीछे से पकड़कर उसको नीचे उतार लिया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस प्रेमी और प्रेमिका को थाने ले गई। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। दोनों के परिजन थाने पहुंचे थे। प्रेमी -प्रेमिका एक जाति के हैं। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी कर रहे हैं।

बरेली:बिजली विभाग में और ज्यादा तेजी से दौड़ा रिश्वतखोरी का मीटर
बरेली, अमृत विचार। मीरगंज में बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रार्थनापत्र देने के बावजूद घर का खराब मीटर तो नहीं बदलवाया, उल्टे चेकिंग करने पहुंच गए। बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ चार लाख का जुर्माना डालने की धमकी देकर घर के मालिक के होश उड़ा दिए और फिर 80 हजार रुपये की रिश्वत वसूल ली। सड़क किनारे पान का खोखा रखकर परिवार का पेट भरने वाले इस शख्स ने रिश्वत के लेनदेन का ऑडियो सार्वजनिक कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई न हुई तो वह आत्मदाह कर लेगा।

बिजली विभाग में रिश्वतखोरी के कई मामलों में कार्रवाई होने के बावजूद उनकी रफ्तार कम नहीं हो रही है। मीरगंज के राजेंद्रनगर मोहल्ले में रहने वाले हेमराज ताजा शिकार बने हैं जिन्होंने सोमवार को मुख्य अभियंता से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि उनके घर पर लगा बिजली का मीटर खराब हो गया था। उन्होंने इस बारे में लिखित शिकायत की लेकिन विभाग की ओर से मीटर नहीं बदला गया। इसके बजाय 10 अक्टूबर को एसडीओ मीरगंज निखिल जायसवाल, जेई करुणेश मिश्रा, टीजी टू प्रशांत और लाइनमैन रियाज समेत कई लोग उनके घर चेकिंग करने पहुंच गए। मीटर देखने के बाद बिजली विभाग की टीम ने उन पर बिजली चोरी का आरोप लगाया और उनकी लाइन काट दी।हेमराज के अनुसार उन्होंने एसडीओ को मीटर बदलने के लिए दी गई एप्लीकेशन की कॉपी दिखाई लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। बिजली विभाग की टीम ने उनके घर का वीडियो बनाने के साथ चेकिंग रिपोर्ट भी भर ली। जाते समय एसडीओ उनसे जेई से मिलने की बात कह गए। वह जेई से मिले तो उसने बताया कि बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज तो होगी ही, उन पर चार लाख रुपये का जुर्माना भी पड़ेगा। जेई ने मामला निपटाने के लिए उनसे एक लाख रुपये की मांग की। उन्होंने उसे एक बार 50 हजार और दूसरी बार में 30 हजार रुपये दिए। इस रकम के लेनदेन की जेई से हुई बातचीत को रिकॉर्ड भी कर लिया।

जहां मिली गड़बड़ी वहां ऐंठी रकम
हेमराज ने शिकायत में कहा है कि बिजली विभाग की टीम ने उनके घर के साथ मोहल्ले में कई और जगह चेकिंग की। जहां भी गड़बड़ी मिली, वहां पैसे लेकर मामले को रफादफा कर दिया। मुख्य अभियंता रणविजय सिंह से की शिकायत में हेमराज ने कहा है कि वह पान का खोखा चलाकर परिवार के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। अधिकारियों के धमकाने के बाद घबराकर उसने 80 हजार रुपये की रिश्वत तो दे दी लेकिन इससे उसके परिवार का भविष्य दांव पर लग गया है। हेमराज ने कहा है कि अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो वह अपनी जान दे देंगे जिसके लिए बिजली विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

जानिए क्या बोले विभाग के अधिकारी
अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच कराई जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीओ मीरगंज निखिल जायसवाल ने बताया कि उपभोक्ता का मीटर बाईपास था। एफआईआर लिखी जा रही थी तभी उसने कागज दिखाकर बताया कि उसने मीटर खराब होने की पहले ही एप्लिकेशन दे रखी है। अब मीटर विभाग को उपभोक्ता का मीटर बदलने को कहा है। पैसे लेने का आरोप निराधार है।