UPSC exam - Amrit Vichar

UPSC Success Story: तान्या गुप्ता ने किया अपने जिले का नाम रोशन, UPSC के पांचवें प्रयास में हासिल की 720वीं रैंक
अमृत विचार। लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती! सोहन लाल द्विवेदी की कविता यूपी की बेटी तान्या पर खूब बैठती है। UPSC में सफलता पाने वाली औरैया की बेटी तान्या गुप्ता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है जिन्होंने अपनी मेहनत से इस साल UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में 720वीं रैंक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया है।

तान्या को यह सफलता यूं ही नहीं मिल गयी बल्कि इसके लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ा। तान्या जब महज ढाई साल की थी। उस उम्र में पिता का साया उनके सर से उठ गया। इसके बाद तमाम तरह की परेशानी का सामना करते हुए उनहोने इस सफलता को हासिल किया है। तान्या का परिवार औरैया जिले के दिबियापुर का रहने वाला है, और इस खबर से उनका पूरा परिवार खुशी में डूबा हुआ है। तान्या की इस सफलता से उनके घर, आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और परिचितों की बधाई का ताता लगा हुआ है।

बता दें कि तान्या के पिता की बीमारी के चलते 24 साल पहले ही मृत्यु हो गयी थी। वह औरैया के स्कूल में गणित के अध्यापक थे और दादी प्रमोद कुमार ANM थी जिनकी मृत्यु के बाद मां अनीता उर्फ़ रानी गुप्ता को नौकरी मिली। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC सहार में वार्ड आया के पद पर तैनात है।

तान्या की शुरूआती पढ़ाई NTPC स्कूल दिबियापुर से हुई है। यहां से उन्होंने 12वीं में टॉप किया था। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गयी। जहां उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित संस्थान से B.Sc और M.Sc की डिग्री हासिल की।

कठोर तपस्या से मिली सफलता

पढ़ाई के साथ उन्होंने UPSC की तैयारी भी शुरू कर दी थी उन्होंने बताया कि उनके लिए ये रास्ता आसान नहीं था। कई बार हताशा और निराशा हाथ लगी। असफल ही हुई पर उन्होंने हार नहीं मानी। तान्या ने बताया कि उन्हें एक बार में ही सफलता नहीं मिली। बल्कि कई बार प्रयास करने के बाद अपने पांचवे प्रयास में आखिरकार उनका नाम UPSC सफल अभ्यर्थियों में आया। सात साल के कठोर परिश्रम, मेहनत और समर्पण से आज ये पल उन्हें नसीब हुआ है। वहीं तान्या की मां ने बताया कि वे रात दिन बस पढ़ाई करती थी, कोई शिकायत किये बिना, जब भी बात होती थी सिर्फ पढ़ाई की बातें होती थी।

तान्या की यह सफलता सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का पल है। यह कहानी हर उस बच्चे के लिए प्रेरणा है। जो मुश्किल हालातों से जूझ रहा है। तान्या की सफलता ने यह बता दिया है कि सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से कोई भी मुश्किल कार्य और कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़े :

UPSC में सफल हुए अभ्यर्थियों का क्या होगा? कहां दी जाएगी उनको ट्रेनिंग, पहली पोस्टिंग जानिए सबकुछ

पहलगाम हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष नजर

22 साल के प्रथम को प्रथम प्रयास में ही पाई सफलता; Kanpur में तैयारी करके सक्षम भाटिया ने भी हासिल की 83वीं रैंक
कानपुर, अमृत विचार। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को सिविल सेवा 2024 का फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणामों में शहर के प्रथम रत्नाकर ने 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है।

इसी तरह शहर में तैयारी कर रहे रामपुर निवासी सक्षम भाटिया ने 83वीं रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। मेधावियों ने बताया कि लक्ष्य निर्धारण करना जरूरी है। अधिक देर तक पढ़ाई करने के बजाय उन लोगों ने फोकस के साथ सटीक पढ़ाई निरंतरता के साथ की। इसका असर यह हुआ कि उन्होंने परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल की है।

22 साल की उम्र में ही सफलता

ईदगाह में रहने वाले प्रथम रत्नाकर (22) ने अपने पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास की। प्रथम ने परीक्षा में 872वीं रैंक हासिल की है। प्रथम ने बताया कि उनकी शुरुआती शिक्षा एनएलके इंटर कॉलेज में हुई। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज से स्नातक किया।

शिक्षा के साथ ही वे उत्कर्ष अकादमी से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पहले प्रयास में सफलता हासिल करने पर उन्होंने बताया कि बड़े भाई आर्यन सोनकर ने भी उनकी सहायता की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता सदाशिवम सीओडी से रिटायर हैं। उनकी मां विमल कुमारी गृहणी हैं।

11वीं कक्षा में देखा सपना पूरा किया

उत्कर्ष अकादमी से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले सक्षम भाटिया ने अपने तीसरे प्रयास में परीक्षा पास की। सक्षम मूलरूप से रामपुर के रहने वाले हैं। वे जब कक्षा 11 में पढ़ते थे तब से आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखते थे।

उन्होंने बताया कि वे अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं हुए और उनकी तैयारियों का ही नतीजा है कि वे आज 83रैंक लाकर अपने सपने को पूरा कर चुके हैं। वे फिलहाल जेएनयू से पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का इतना उपयोग करना चाहिए जिससे वे हमे कंट्रोल न कर सके।

ये भी पढ़ें- Kanpur: चांदी से ऊपर हो गए सोने के भाव, टूटे रिकार्ड, टैरिफ वॉर, सहालग, भारी निवेश और अक्षय तृतीया के मद्देनजर बढ़ी मांग

यूपीएससी: बरेली के चार होनहारों ने पाई सफलता...तीन ने दूसरी बार गाड़े झंडे
बरेली, अमृत विचार। यूपीएससी परीक्षा में बरेली के चार अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें से तीन अभ्यर्थियों ने दूसरी बार परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने पहली बार में कम अंक आने पर परीक्षा दी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सेल्फ स्टडी और पर्सनालिटी को विकसित करने की सलाह दी।

चौथे प्रयास में मिली 140 वीं रैंक
बदायूं के पडेली गांव के रहने वाले रमेश चंद्र शर्मा का परिवार अब बरेली की साउथ सिटी कॉलोनी में रहता है। उनके छोटे बेटे अभिनव ने स्कूली पढ़ाई के समय ही आईएएस अधिकारी बनने की ठान ली थी। उन्होंने आईआईटी पटना से वर्ष 2020 में बीटेक की उपाधि ली। उसके बाद सिविल सेवा की तैयारी में डट गए। वर्ष 2021 के अपने पहले प्रयास में वह प्री भी क्लियर नहीं कर पाए, मगर उन्होंने हार नहीं मानी। अगले ही वर्ष 2022 में वो साक्षात्कार तक पहुंचे। वर्ष 2023 में उन्हें सफलता मिली। उन्हें इंडियन पोस्टल सर्विस में स्थान मिला। मगर, अभिनव रुकने वालों में से नहीं थे। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। इस वर्ष चौथे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 130 वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। अभिनव के बड़े भाई डॉ. अभिषेक शर्मा एमबीबीएस डॉक्टर हैं। अभिनव ने सफलता का श्रेय दादा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य खूब राम शर्मा, पिता मेरठ के प्रभारी निरीक्षक थाना दिल्ली गेट रमेश चंद्र शर्मा, गृहिणी मां शालिनी शर्मा को दिया।

सामाजिक जीवन से दूर हो किताबों तक सीमित रहकर पाया मुकाम
अशरफ खां छावनी के तनुज कुमार ने भी 996 वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त की है। तनुज वर्ष 2021 की परीक्षा में भी सफल रहे थे और उनकी 675वीं रैंक थी। तनुज वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के भतीजे हैं। तनुज ने बताया कि मेडिकल ग्राउंड के चलते उन्हें सर्विस अलॉट नहीं हो पाई। इससे वह कुछ दिन परेशान रहे। बाद मैं उन्होंने फिर से तैयारी शुरू की। सामाजिक जीवन से दूर रहते हुए उन्होंने खुद को किताबों तक सीमित कर लिया। दोपहर में जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, तनुज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता स्व. तरुण कुमार सुशीला गिरीश स्कूल का संचालन करते थे। मां प्रीति सक्सेना उसी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। तरुण समाजसेवी सुरेंद्र बीनू सिन्हा के दामाद हैं।

पहले मिली 707 , अच्छी रणनीति से इस बार पाई 178 वीं रैंक
फरीदपुर के मोहल्ला कानून गोयान के आयुष जायसवाल पुत्र अमन जायसवाल ने 178 रैंक हासिल करके अपने परिवार का ही नहीं बल्कि क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका कहना है कि अगर इरादे अटल हों तो निश्चित सीमित संसाधनों और छोटी जगह से होने के बावजूद भी बुलंदी के शिखर को चूमा जा सकता है। आयुष जायसवाल ने अपने पहले प्रयास में 707 रैंक हासिल की थी और उन्हें आईआरएएस सर्विस मिली। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 178 रेंक हासिल की तो लोगों ने बधाई दी। गिरीश जायसवाल, गिरीश जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश जायसवाल आदि ने बधाई दी।

तीसरे प्रयास में हासिल की 720वीं रैंक
डीएम बनने की ललक में 2019 से लगातार यूपीएससी की तैयारी कर रहीं कैंट के सदर बाजार निवासी चकबंदी विभाग में पेशकार ओम प्रकाश की बड़ी बेटी अंजली ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा 702वीं रैंक हासिल की है। अंजलि की छोटी बहन हर्षिता और मां रूबी ने बधाई दी है। अब तक उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेलीविजन से दूरी बनाए रखी है। अंजलि ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन रात में जाकर 8 घंटे पढ़ाई करने का नियम बनाया। वह 2 घंटे की पढ़ाई करने के बाद आधे घंटे का ब्रेक लेती थीं। इसी लगन के चलते उन्होंने नाते रिश्तेदारों से भी दूरी बनाए रखी। कभी-कभी जब उन्हें मानसिक तनाव होता था, तो वह भगवद् गीता के श्लोक पढ़ा करती थी। उनकी विशेष रूचि दर्शनशास्त्र में ही थी, लेकिन उन्होंने साथ में अन्य विषयों को भी तवज्जो दी। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने परिवार में माता-पिता तथा बहन से पढ़ाई करने में काफी सहयोग मिला है। अंजलि को पौध रोपण और उनकी देखरेख का शौक है।

मुरादाबाद: पिता एसपी ट्रैफिक, अब बेटा पहनेगा IPS की वर्दी....किसान की बेटी ने जीता आसमां
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार गंगवार ने यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा को क्वालीफाई किया है। सचित ने 277वीं रैंक हासिल कर आईपीएस के लिए अपनी जगह पक्की की है। बेटे के सिविल सेवा में सेलेक्शन पर एसपी ट्रैफिक के घर खुशी का माहौल है। करीबी रिश्तेदारों के अलावा स्टाफ के लोगों और परिचितों ने घर पहुंच कर बधाई दी। वहीं ठाकुरद्वारा क्षेत्र के किसान की बेटी पारुल चौहान ने घर पर ही तैयारी करके यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में 434वीं रैंक हासिल की है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से होने के कारण पारुल की यह बड़ी उपलब्धि है।

मुरादाबाद के एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने बताया कि उनकी स्कूल की पढ़ाई-लिखाई शाहजहांपुर से हुई है, जबकि ग्रेजुएशन कानपुर आईआईटी से किया। वह कहते हैं कि बचपन से उनका सपना था कि सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईएएस या आईपीएस बनना है। वह बेहद ईमानदारी से स्वीकार करते हैं कि शायद पिता को पुलिस की वर्दी में देखकर और उनकी जॉब प्रोफाइल को देखते हुए उनके मन में उन्हीं जैसा बनने का ख्वाब जन्म लिया। बीटेक करने के बाद 3 साल नौकरी करते हुए उन्होंने अपने बचपन के सपने को पूरा करने की ठानी। कुछ समय बेंगलुरू में ही पढ़ाई करते रहे, लेकिन जब लगा कि नौकरी पढ़ाई में बाधा बन रही है तो वह उसे छोड़कर पिता के पास आ गए।

उन्होंने बताया कि ऑन लाइन पढ़ाई करके सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। सिविल सेवा की तैयारी के दौरान माता-पिता का सहयोग बेहद सकारात्मक रहा, इसलिए लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल गई। सृजित कहते हैं कि सभी युवाओं को अपना लक्ष्य तय करके उसके अनुरूप योजना बनाकर काम करना चाहिए। सिविल सेवा के लिए सात-आठ घंटे नियमित पढ़ाई करता था। वह युवाओं को भी कहते हैं कि लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत बेहद जरूरी है। एकाग्रता और दृढ़ इच्छा शक्ति के बिना लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता है। इसके बिना आप अपने कार्य पर फोकस नहीं हो सकते हैं।

पारुल ने घर पर तैयारी कर पाया मुकाम
मुरादाबाद जनपद की ठाकुरद्वारा तहसील के गांव दूल्हापुर चौहान निवासी सुदेश कुमार चौहान की बेटी पारुल चौहान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2023 में यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। इसमें वह एक बार में असफल हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अपना मनोबल नहीं गिरने दिया और वह परीक्षा की तैयारी में जुटी रहीं। अगले ही साल उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा को क्रैक करने में सफलता हासिल कर ली। पारुल अभी यहीं नहीं रुकना चाहती हैं। वह कहती हैं कि आगे अभी और मौके हैं, उनका भी इस्तेमाल करके अपनी रैंक को सुधारा जाए।

किसान सुदेश की बेटी पारुल की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता सहित पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। पारुल की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि उनके गांव और क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। पारुल के पिता ने कहा कि उनकी बेटी की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। पारुल चौहान ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता और स्वर्गीय दादाजी को है। पिताजी खेती-बाड़ी कर घर परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता मीरा देवी ग्रहणी है। छोटा भाई कमलदीप पढ़ाई कर रहा है। इस सफलता के बाद वह ईमानदारी और दृढ़ता के साथ कार्य करेंगी।

बिजनौर की डीपीआरओ ने गाड़े झंडे...यूपीएससी परीक्षा में मिली 103 वीं रैंक
बिजनौर, अमृत विचार। जिले में कार्यरत जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) दमनप्रीत अरोड़ा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 वीं रैंक हासिल की है। उनके चयन की खबर मिलते ही विकास भवन कार्यालय और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहयोगियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दमनप्रीत अरोड़ा मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है और उनकी स्कूली शिक्षा भी चंडीगढ़ से ही हुई है। वर्तमान में वे बिजनौर के विकास भवन में 19 दिसंबर 2024 से डीपीआरओ पद पर कार्यरत हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक है। उनकी माता एक गृहिणी हैं, पिता पंजाब राज्य सरकार में अधिकारी हैं, जबकि भाई एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दमनप्रीत बताती हैं कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी वर्ष 2017 से शुरू की थी, जब वे कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। वर्ष 2020 में उनका चयन पीसीएस में हुआ और 2021 से वे जॉब के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करती रहीं।

तीसरे प्रयास में उन्हें यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने हरियाणा सिविल सर्विसेज में भी सफलता पाई थी, लेकिन वह नौकरी उन्होंने ज्वाइन नहीं की थी। उनका स्पष्ट लक्ष्य यूपीएससी था और इस सपने को उन्होंने पूरे समर्पण और धैर्य के साथ पूरा किया।अपनी सफलता का श्रेय वे पूरी तरह अपने माता-पिता और भाई को देती हैं। साथ ही वे बिजनौर की जिलाधिकारी और सीडीओ का भी विशेष आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने उन्हें नौकरी के दौरान पढ़ाई के लिए हरसंभव सहयोग और समय दिया।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि दमनप्रीत ने किसी कोचिंग संस्थान की मदद नहीं ली, बल्कि स्व-अध्ययन (सेल्फ स्टडी) के बलबूते यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि वे सुबह जल्दी नहीं उठ पाती थीं, इसलिए दिन में पढ़ाई के घंटों का अधिकतम उपयोग करती थीं और हर विषय को गहराई से समझकर तैयारी करती थीं। दमनप्रीत अरोड़ा की यह सफलता न सिर्फ बिजनौर, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनके जैसी मेहनती और आत्मनिर्भर युवाओं की कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

शाहजहांपुर: निगोही के अजय IAS और तिलहर के शकील बने IPS...दोनों परिवारों का सीना गर्व से चौड़ा
निगोही/तिलहर, अमृत विचार। यूपीएससी की परीक्षा में जिले में दो युवकों ने सफलता हासिल की। इनमें से निगोही के गांव संडा खास निवासी अजय कुमार आईएएस और तिलहर के मोहल्ला इमली निवासी शकील मंसूरी ने आईपीएस बनकर अपने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। दोनों की कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है।

निगोही के गांव संडा खास निवासी विद्यासागर मिश्रा, गीता देवी के पुत्र अजय कुमार ने दसवीं की पढ़ाई गांव में स्थित हीरालाल पुत्तूलाल कॉलेज से और 12 वीं की पढ़ाई निगोही स्थित सर्व हितैषी इंटर कॉलेज से पूरी की। बीएससी-एमएससी प्रीती कॉलेज चुर्रा से किया। इसके बाद रेलवे में नौकरी की, यह नौकरी अजय को रास नहीं आई, तब उन्होंने दूसरी नौकरी सिविल कोर्ट गोंडा में की, तीसरी नौकरी लखनऊ सचिवालय में एआरओ और चौथी नौकरी बिहार में पीसीएस अफसर बन गए लेकिन वह यहीं नहीं रुके, उनका सपना आईएएस बनने का था, इसके लिए वह तैयारी करते रहे। उन्होंने आईएएस में 895 रैंक हासिल की।

तिलहर के मोहल्ला इमली निवासी हाजी तसव्वुर हुसैन मंसूरी के बेटे शकील मंसूरी का यूपीएससी में चयन होने पर घर में खुशी का माहौल है। शकील की इस उपलब्धि ने परिवार और नगर को गौरवान्वित किया है। हाजी तसव्वुर हुसैन ने बताया कि उनके छह बेटों में शकील सबसे छोटे हैं। शकील की मेहनत रंग लाई है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन का रिजल्ट आने पर जैसे ही परिवार में खबर आई कि उनके बेटे ने 506 रैंक हासिल की है। घर ही नहीं इमली मोहल्ले और मंसूरी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। तमाम लोगों ने उनके घर जाकर बेटे शकील मंसूरी की इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया। वहीं हाजी तसव्वुर हुसैन व उनके बेटे कदीर मंसूरी, सगीर मंसूरी आदि ने आने वालों का मुंह मीठा कराया।

Kanpur Dehat के रूरा की अक्षिता त्रिवेदी UPSC में चयनित, परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर
कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा कस्बे के पालीवाल नगर की रहने वाली अक्षिता त्रिवेदी का यूपीएससी में चयन हुआ है। जानकारी पर उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं आईएएस में चयनित होने पर लोगों ने बधाई दी है।

रूरा के पालीवाल नगर में रहने वाले प्रदीप त्रिवेदी जिला एवं सत्र न्यायालय माती अकबरपुर में अधिवक्ता हैं। उनकी बेटी अक्षिता त्रिवेदी ने यूपीएससी-2024 में 394वीं रैंक पाकर आईएएस में परचम लहराया है। उनके अधिवक्ता भाई अभिनव त्रिवेदी ने बताया गया कि यह बहन के संघर्ष की जीत है और सभी के आशीर्वाद से परीक्षा उत्तीर्ण की।

पिता प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि अक्षिता का बचपन से ही यूपीएएसी में चयनित होकर देश की सेवा करने का सपना था, जो पूरा हो गया है। अक्षिता की मां मीरा त्रिवेदी आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। बेटी के चयनित होने पर मीरा त्रिवेदी के आंख में खुशी के आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि बेटी ने मान बढ़ा दिया है। बेटी बेटा से बढ़कर होती है। परिवार को आज सभी जगह से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है।

परिजनों ने बताया कि अक्षिता त्रिवेदी की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा एक से पांच तक कस्बे में संचालित सरस्वती ज्ञान मंदिर में हुई। इसके बाद कक्षा छह से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय माती में हुई। फिर अक्षिता ने झांसी से बीटेक किया और दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करने चली गई। पहली बार में वह मेंस एग्जाम से बाहर हो गई। दूसरी बार में फाइनल मेरिट में निराशा हाथ लगी, लेकि अक्षिता ने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली।

ये भी पढ़ें- गर्मी से पेट में इंफेक्शन, उभर रहा किडनी का मर्ज; कानपुर के हैलट अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे मरीज...

UPSC का बड़ा एक्शन, पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द...परीक्षा में बैठने पर भी रोक
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को कहा कि उसने परिवीक्षाधीन आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में उनके शामिल होने पर रोक लगा दी है।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘यूपीएससी ने उपलब्ध रिकॉर्ड की सावधानीपूर्वक जांच-पड़ताल की है और उन्हें सीएसई-2022 नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है।’’ इसमें कहा गया है कि सीएसई-2022 (सिविल सेवा परीक्षा-2022) के लिए उनकी अनंतिम उम्मीदवारी ‘‘रद्द’’ कर दी गई है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में उनके शामिल होने या चयन पर ‘‘स्थायी रूप से रोक’’ लगा दी गई है।

आयोग ने कहा कि पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर को अपनी पहचान ‘फर्जी’ बताकर परीक्षा के लिए स्वीकृत सीमा से अधिक अवसर ‘धोखाधड़ी’ से प्राप्त करने को लेकर 18 जुलाई को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किया गया था। बयान में कहा गया है कि उन्हें 25 जुलाई तक एससीएन पर अपना जवाब देना था, लेकिन उन्होंने अपना जवाब देने के लिए आवश्यक दस्तावेज जुटाने के वास्ते चार अगस्त तक का समय मांगा।

आयोग ने कहा कि यूपीएससी ने उन्हें 30 जुलाई को अपराह्न साढ़े तीन बजे तक अपना जवाब देने के लिए ‘अंतिम मौका’’ दिया था, लेकिन वह ‘‘निर्धारित समय के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने में विफल रहीं।’’

ये भी पढ़ें- कोचिंग सेंटर में अभ्यर्थियों की मौत मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राधिकारियों को लगाई फटकार

लखनऊ: 86 केंद्रों पर हो रही UPSC परीक्षा, मंडलायुक्त और DM ने केंद्रों का किया निरीक्षण
लखनऊ, अमृत विचार। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस (Premilinary) परीक्षा रविवार को राजधानी में 86 केंद्रों पर आयोजित हुई है। प्रशासन की तरफ से सभी केन्द्रों  पर 1-1 स्थानीय पर्यवेक्षको को  नियुक्त किया गया हैं। परीक्षा दो पालियों में हो रही हे।

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक हुई है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। जिलाधिकारी ने बताया है कि पेपर परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुलिस एस्कार्ट के साथ पहुंचाये हैं।

आयोग की तरफ से केंद्रों पर परीक्षाओं को कराया जाये, साथ ही वहां व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त और डीएम ने रविवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब व जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार  नव युग कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

इस दौरान सभी केंद्र व्यवस्थापको को नकल विहीन पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा डीएम ने राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, बप्पा नारायण वोकेशनल गर्ल्स कालेज और एपी सेन मेमोरियल इंटर कालेज का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्था जांची।

यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा पर संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे

बरेली: सिविल सेवा परीक्षा में 77वीं रैंक लाने वाले शोहम ने विद्यार्थियों को तैयारी के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स
बरेली, अमृत विचार। यूपीएससी (सिविल सेवा परीक्षा) 2023 में 77 वीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन करने वाले शहर के माधोबाड़ी निवासी शोहम टेबड़ीवाल को शुक्रवार को रामपुर गार्डन स्थित श्रेष्ठ आईएएस कोचिंग संस्थान में सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को सफल होने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। बताया कि कैसे उन्होंने तैयारी की और सफलता पाई। बातचीत के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए अखबार को नियमित और गंभीरता से पढ़ें, सरकार की नीतियों पर नजर रखें। राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं की जानकारी को लेकर सजग रहें। अपने आसपास की प्रमुख घटनाओं पर भी फोकस होना चाहिए। बताया कि पहले की अपेक्षा अब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त पाठ्यक्रम ऑनलाइन साइटों पर उपलब्ध है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी तैयारी के लिए सभी संसाधन आसानी से जुटा सकते हैं। कई ऐसे शिक्षण संस्थान हैं, जो पूर्णतया निशुल्क परीक्षा की तैयारी कराते हैं। सोशल मीडिया भी उपयोगी प्लेटफार्म है। कार्यक्रम में विकल तिवारी, अरुण कुमार, जिया उर रहमान, मयंक अग्रवाल, विनीत कुमार, जोया कुमारी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

ऐसी की तैयारी और पाई सफलता
शोहम ने बताया कि सबसे पहले मैंने सिविल सेवा परीक्षा के प्रारूप को समझा, फिर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी टाइमटेबल बनाकर की। समाचार पत्र का नियमित अध्ययन किया और उचित पाठ्य पुस्तकों का सहारा लिया। कहा कि उचित मार्गदर्शन के बिना सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। बताया कि कोचिंग संस्थान के निदेशक डाॅ. केबी त्रिपाठी ने उनका मार्गदर्शन किया।

असफल होने पर हतोत्साहित नहीं हुआ, कमियों पर ध्यान दिया
शोहम ने बताया कि सिविल सेवा में जाने का सपना उन्होंने 12 वीं से ही देखना शुरू कर दिया था। आईआईटी मुंबई से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर 2021 में पहली बार सिविल सेवा की परीक्षा दी, लेकिन वह प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाए। बताया कि इस परीक्षा में असफल होने पर मैं बिल्कुल हतोत्साहित नहीं हुआ। बल्कि मेरी तैयारी में जो कमियां थीं उनका आकलन कर और अच्छे से तैयारी में जुट गया। अगली साल दोबारा इस परीक्षा में भाग लिया और रेल मंत्रालय के अंतर्गत ग्रुप ए में उनका चयन हुआ, लेकिन इस चयन से भी संतुष्टी नहीं मिली। तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली।

ये भी पढ़ें- बरेली: प्रधानमंत्री मोदी के 1.2 किलोमीटर लंबे रोड शो में बनेंगे 35 ब्लॉक, दिल्ली से आएगा विशेष रथ

यूपीएससी में बहराइच का परचम लहराने वाले प्रिंस का घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
विशेश्वरगंज/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के ग्राम पंचायत कन्छर निवासी टेंट व्यवसाई के बेटे प्रिंस बाबू मिश्रा ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है। आईएएस परीक्षा पास करने के बाद बृहस्पतिवार को वह गांव पहुंचे। उनका गांव के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सभी ने उनके मेहनत की सराहना की। विशेश्वरगंज विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंछर के मजरा ईश्वरनाथ पुरवा निवासी सुरेश चंद मिश्रा के बड़े बेटे प्रिंसबाबू मिश्रा ने यूपीएससी की परीक्षा में 505वीं रैंक हासिल की है।

परीक्षा पास करने के बाद गुरुवार को वह अपने पैतृक निवास ईश्वरनाथ पुरवा पहुंचे। परीक्षा के बाद प्रथम बार घर आने पर क्षेत्र के लोग उनके साथ सर्वप्रथम थाने के पास स्थित मां दुर्गा के मंदिर पर पहुंचे। जहां माथा टेका तथा लोगों ने आतिशबाजी व ढोल नगाड़े के साथ नृत्य करते हुए सैकड़ों लोग उनके साथ घर पहुंचे।

फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। सभी ने प्रिंस के गरीबी में किए गए मेहनत को याद किया। इस अवसर पर उनके दूर दराज से आये तमाम रिश्तेदार नातेदार पहुंचकर होनहार बच्चे को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें:-देश की आस्था, सुरक्षा और विकास से वंचित रखने वालों को एक-एक वोट के लिए है तरसाना: सीएम योगी

हल्द्वानी: शीशमहल के तनुज पाठक ने पास की यूपीएससी परीक्षा
हल्द्वानी, अमृत विचार। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की वर्ष 2023 की सिविल सेवा परीक्षा में शहर के शीशमहल, काठगोदाम निवासी तनुज पाठक ने 72वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि दो बार साक्षात्कार में पहुंचने के बावजूद असफल होने पर निराश हुआ लेकिन अपने ऊपर विश्वास भी था।

सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे आने के बाद मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले तनुज के शीशमहल स्थित घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। नैनीताल रोड स्थित एक निजी स्कूल से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने साल 2014-18 तक आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में बीटेक किया।

इसके बाद वह बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी में अच्छी तनख्वाह पर नौकरी करने लगे। लेकिन, वर्ष 2018-20 तक दो साल नौकरी करने के बाद उन्होंने हल्द्वानी आकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनने का ही था, इसलिए नौकरी छोड़कर घर पर रहकर परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दीं।

बताया कि वह रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करते थे। कहा कि बेसिक पर ही ज्यादा फोकस किया और एनसीईआरटी की किताबों व दो-तीन अंग्रेजी अखबारों का निरंतर अध्ययन किया। साथ ही करेंट अफेयर्स पर जोर दिया और यूपीएससी के पुराने पेपरों का गहराई से अध्ययन किय।

तनुज ने कहा कि मेहनत, धैर्य, सोशल मीडिया का सदुपयोग और लगन से उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य, बुद्ध के विचारों से उन्हें अत्यधिक ऊर्जा मिलती है। बताया कि आईएएस बनने के लिए कॉलेज के सीनियर छात्रों से प्रेरणा और माता-पिता का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया। उनके पिता त्रिलोचन पाठक हल्दूचौड़ स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं और माता आशा पाठक बरेली रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं।

काफी चर्चा के बाद तैयारी के लिए भरी हामी
माता आशा पाठक बताती हैं कि तनुज बेंगलुरु में अच्छी सैलरी पर नौकरी कर रहा था लेकिन एक दिन उसने अचानक नौकरी छोड़कर यूपीएससी की तैयारी करने की इजाजत मांगी। परिवार में इस पर काफी चर्चा हुई तो पिता त्रिलोचन पाठक की राय के बाद तनुज को तैयारी छोड़ने की इजाजत मिल गई। आशा पाठक कहती हैं कि आज मेरे लिए सबसे अधिक खुशी का दिन है, यह मेरी आन, मान, शान और जान है। इसने हमें गौरवान्वित किया है।