Demu Train - Amrit Vichar

बरेली में इस रेल लाइन पर टहलती है आत्मा...! ट्रेन के लोको पायलट की भी छूट गई कपकपी
बरेली, अमृत विचार। मेडिकल साइंस माने या न माने लेकिन हमेशा रहस्यमयी साये दिखने के दावे किए जाते रहे हैं। कुछ लोग इन पर यकीन करते हैं तो किसी के लिए आंखों के धोखे से ज्यादा कुछ नहीं। मगर जिन लोगों ने इन सायों को देखा या महसूस किया उनके लिए ऐसी घटनाओं को झुठला पाना भी मुमकिन नहीं। कुछ इसी तरह रेलवे के एक सहायक लोको पायलट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आपबीती शेयर की तो यकीन करना मुश्किल हुआ। सहायक लोको पायलट ने पीलीभीत से बरेली सिटी स्टेशन तक डेमू ट्रेन लाते वक्त रेलवे लाइन पर एक रहस्यमयी महिला का साया देखने का दावा किया।

सहायक लोको पायलट रवि ने इस लाइन पर देखी एक सफेद साड़ी पहनी महिला

फेसबुक पर साझा की आप बीती
दरअसल रवि यादव पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के स्टेशन बरेली सिटी पर सहायक लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। यहां से दूसरे स्टेशनों तक ट्रेन चलाकर ले जाना उनके लिए आम बात है। हाल ही में उन्होंने अपने साथ जनवरी में हुई एक घटना का जिक्र किया। रवि अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखते हैं कि "कल शाम डेमू पैसेंजर ट्रेन लेकर बरेली से पीलीभीत जाना हुआ। फिर 1 घंटे बाद वही ट्रेन लेकर पीलीभीत से वापसी बरेली आना होता है। रात लगभग 11 बजे मैं इसी स्टेशन से गुजरा। इसी साल की सर्दियों की एक घटना याद आ गई।"

रेलवे लाइन पर सफेद साड़ी में दिखी महिला
"दोस्तों हुआ ये कि जनवरी की सर्द रात थी । हम पीलीभीत से लौट रहे थे। उस रात कोहरा नहीं था लेकिन एकदम स्याह रात थी। जब भोजीपुरा मेनलाइन से हमें सिग्नल हरा मिला तो हमारी ट्रेन की स्पीड लगातार बढ़ रही थी क्योंकि अगला स्टेशन दोहना रन थ्रू पास करना था। दोहना स्टेशन से पहले एक क्रॉसिंग पड़ती है वहां से लाइन सीधी हुई और हमारी ट्रेन की लाइट लाइन पर लगातार सीधी पड़ने लगी। गाड़ी की स्पीड लगभग 90 किमी प्रति घंटा पहुंच चुकी थी । तब हल्की धुंध में दिखा कि लूप लाइन नंबर-1 पर एक महिला सफेद साड़ी में खड़ी है।''

रहस्यमयी महिला के इस काम ने चौंका दिया
रवि लिखते हैं कि " हमारी स्पीड लगातार बढ़ती जा रही थी। जैसे ही थोड़ा आगे पहुंचे तो स्टेशन मास्टर से सिग्नल आल राइट मिलाने के लिए ट्राई कलर टॉर्च उठाने के लिए हाथ डेस्क पर ले गए और जैसे ही फिर सामने देखा कि वो धुंधली सी महिला बाईं लाइन से दाई वाली लाइन पर आ गई। मैं एकदम आश्चर्यचकित हो गया कि बमुश्किल 3-4 सेकेंड में ये लाइन 1 से 3 में कैसे चली गई जबकि बीच वाली लाइन भी क्रॉस करनी थी जिस पर हमारी गाड़ी भी गुजरनी थी। इसके बाद जैसे ही गाड़ी उस महिला के पास से गुजरी तो ऐसा प्रतीत हुआ जैसे वो गायब हो गई। ये सब इतनी जल्दी से हुआ कि समझना मुश्किल था। 10 से 12 सेकंड में पूरा घटनाक्रम घटित हो गया क्योंकि 25 मि/से. की स्पीड से ट्रेन को 300-400 मीटर का स्टेशन पार करने में इतना ही समय लगेगा।"

रास्ता नहीं फिर भी कैसे निकल गई महिला
रवि आगे लिखते हैं कि "बरेली सिटी पहुंच कर ड्यूटी खत्म की फिर घर पर भी सोचता रहा। अगले एक दो दिन बाद दिन में ड्यूटी के दौरान इस स्टेशन पर जब आना हुआ तो उसी जगह को ध्यान से देख कर लगा उस जगह जहां महिला अचानक से गायब हुई थी वहां कटीली झाड़ियां थीं और कोई रास्ता भी नहीं था। अब जब भी रात पीलीभीत डेमू पैसेंजर लेकर गुजरता हूं तो घटना याद आ जाती है। वैसे भी रात के सफर सुनसान और शांत होते हैं, गाड़ियां रात में गुजरती हैं तो अचानक से स्टेशन थर्रा उठते हैं। बाकी तो शांत ही पड़े रहते हैं।"

पोस्ट पर कमेंट कर लोग दे रहे प्रतिक्रिया
सहायक लोको पायलट रवि की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने जो देखा वो महज एक रिफलेक्शन हो सकता है।

मगर कुछ लोगों ने अपने साथ हुई घटनाओं को साझा करना शुरू कर दिया है। बहुत सारे लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं में काफी हद तक सच्चाई होती है।

जानिए क्या कहते हैं एनर्जी साइंस एक्सपर्ट
विशेष कुमार एनर्जी साइंस विशेषज्ञ हैं, अपने अनुभव से वह बताते हैं कि इस दुनिया में सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं हमेशा सक्रिए रहती हैं। वह दावा करते हैं कि उन्होंने इन ऊर्जाओं को अपने यंत्रों के जरिए भी महसूस किया है। कई बार लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है। सकारात्मक या नकारात्म ऊर्जा बनकर ये लोग हमारे आसपास ही रहते हैं। कई बार लोग इनको बेहद करीब से देख व महूस कर सकते हैं।

रेलवे अधिकारियों ने किया इनकार
उधर रेलवे के अधिकारियों ने ऐसी किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इन्कार कर दिया है, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है।

मनोविज्ञान विशेषज्ञों की राय में भ्रम के सिवा कुछ नहीं
बरेली कॉलेज मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सुविधा शर्मा बताती हैं कि कई बार लोगों ने किसी फिल्म में कोई दृश्य देखा होता है या फिर कोई किस्सा सुना होता है वह उस घटना को अनकॉन्शियस माइंड से उठाकर कॉन्शियस माइंड में ले आते हैं। वह इमेजिनेट करने लगते हैं, जिसकी वजह से वह साये दिखने व आत्मा दिखने की बात करते हैं। वहीं कई बार लोग थके हुए भी हो सकते हैं, जिसकी वजह से उनकी दृष्टि भ्रम भी हो सकता है।

नोट- अमृत विचार ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जानिए कैसे एक मुर्दे की जमानत पर जेल बाहर आ गए आरोपी

गोंडा : गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर शुक्रवार को डेमू ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की हुई मौत
अमृत विचार, बहराइच । गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर शुक्रवार को डेमू से कटकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोण्डा से चलकर डेमू ट्रेन शुक्रवार को बहराइच जा रही थी। ट्रेन गोंडा बहराइच रेल प्रखंड पर पयागपुर थाना क्षेत्र के हुजुरपुर मार्ग पर कंधीकुइयाँ के पास बने क्रासिंग से महज 100 मीटर की दूरी पर थी। तभी गोण्डा से बहराइच जाने वाली ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान के लिए जनपद के थानों को फोटो भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : गुरुवार को खेत में मिला था एक युवक का शव, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को दिया आश्वासन

रतलाम-इंदौर डेमू ट्रेन के दो कोच में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में स्थित प्रीतम नगर स्टेशन पर आज सुबह रतलाम से इंदौर जा रही एक डेमू ट्रेन के दो कोच में अचानक आग लग गयी। घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह 6:35 बजे पर इंदौर के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन सुबह सात बजे प्रीतम नगर स्टेशन पर पहुंची ही।

तभी ट्रेन के दो कोच में अचानक आग लग गयी। यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग तेजी से फैल गई और बड़ी लपटें उठने लगी। इससे यात्री अपना सामान निकाल कर कोच से दूर जाकर खड़े हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक सहित अनेक वरिष्ठ रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

ट्रेन में आग लगने से रतलाम इंदौर रेल मार्ग बाधित हो गया है। रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही सुबह 7.50 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और कुछ ही देर में करीब सवा आठ बजे तक आग पर काबू कर लिया गया। आग ट्रेन के जेनरेटर कोच में लगी थी।

ट्रेन के यात्रियों को रतलाम से 10 बजे रवाना होने वाली दूसरी यात्री गाड़ी से इंदौर भेजने की व्यवस्था की गई है। ट्रैन मार्ग को क्लियर कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसकी जाँच के आदेश दे दिए गए हैं। दूसरी ओर ट्रेन में सवार अनेक यात्री पैदल ही प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन से 6 किलोमीटर दूर फोर लेन स्थित रत्तागिरी गांव के लिए निकलने लगे ताकि वे सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सके।

ये भी पढ़ें : पुंछ में आतंकवादी हमला: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी

बहराइच : सांडो ने लड़ाई कर तोड़ी समपार फाटक, रुकी रही डेमू ट्रेन
अमृत विचार, बहराइच। गोंडा बहराइच रेल प्रखंड पर लड़ाई करते हुए सांड पहुँच गए। सांडो ने समपार फाटक को तोड़ दिया। जिससे गोंडा जा रही ट्रेन रुक गई। समपार फाटक बनने के बाद ट्रेन को गोंडा के लिए रवाना किया गया। बहराइच रेलवे स्टेशन से गुरुवार सुबह 08:10 बजे डेमू ट्रेन संख्या 05372 गोंडा के लिए रवाना हुई। गोंडा बहराइच रेल प्रखंड पर समपार फाटक संख्या 39A/3T को गेटमैन आशीष कुमार ने बंद कर दिया। तभी दो सांड आपस में लड़ाई करते हुए समपार फाटक के पास पहुँचे और इलेक्ट्रिक समपार फाटक को तोड़ दिया। यह देख गेट मैन ने बहराइच स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोकवा दिया। एकाएक ट्रेन के रुकने से सवार यात्रियों में किसी अनहोनी को लेकर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि बाद में उन्हें फाटक टूटने की जानकारी हुई, तब सभी ने राहत की सांस ली। रेल कर्मियों ने ट्रेन रुकने के बाद इलेक्ट्रिक समपार फाटक को दुरुस्त किया। फिर डेमू ट्रेन को गोंडा के लिए रवाना किया, इस दौरान यात्रीयों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। जीआरपी थानाध्यक्ष एसके यादव ने बताया कि समपार फाटक सांड की लड़ाई में टूटा था। लगभग पांच मिनट ट्रेन रुकी रही। उन्होंने बताया कि यातायात स्लाइडर पाइप डालकर रोका गया। इलेक्ट्रिक समपार फाटक बनते ही ट्रेन को रवाना कर यातायात पुनः बहाल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - सीतापुर : 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ और संत सम्मेलन का शुभारंभ

बरेली: मार्च से इज्जतनगर मंडल में चलेंगी पैसेंजर और डेमू ट्रेनें, बोर्ड से मिली मंजूरी
बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्ज्तनगर मंडल में भी अब जल्द ही पैसेंजर और डेमू ट्रेनों को संचालन होने वाला है। रेलवे बोर्ड से इसकी अनुमति मिल चुकी है। यह ट्रेनें भी होंगी तो पैसेंजर मगर इन्हें मेल एक्सप्रेस बनाकर ही दौड़ाया जाएगा। सभी स्टेशनों और हाल्ट पर रोकने के आदेश जारी हुए हैं। फिलहाल मंडल दौड़ने वाली ट्रेनों की सूची तैयार करने में जुटा है।

उम्मीद है कि मार्च से इन ट्रेनों का संचालन हो जाएगा। मार्च महीने में होली होने की वजह से रेलवे बोर्ड अब अधिकांश ट्रेनों के संचालन की तैयारी कर रहा है। स्पेशल ट्रेनों के बाद अब पैसेंजर ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है। मगर राजस्व की बढ़ोत्तरी के लिए बोर्ड पैसेंजर ट्रेनों को भी मेल एक्सप्रेस बनाकर संचालित कर रहा है।

जिससे सभी ट्रेनों में सुविधाएं तो पैसेंजर ट्रेनों की होगी, मगर किराया मेल एक्सप्रेस का होगा। दो दिनों पहले रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के सभी मंडलों को पैसेंजर ट्रेनें चलाने की अनुमति के साथ ट्रेन संचालन के रूट भी निर्धारण कर दिए है। जिसमें इज्जतनगर मंडल में 12 रूटों पर पैसेंजर, डैमू ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिल चुकी है।

इन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें

इन रूटों में काठगोदाम से मुरादाबाद, मुरादाबाद से रामपुर, कासगंज से काशीपुर, कासंगज से बरेली सिटी, बरेली सिटी से पीलीभीत, पीलीभीत से टनकपुर, फरूर्खबाद से कानपुर अनवरगंज, कासगंज से मथुरा जंक्शन, कासगंज से अछनेरा जंक्शन, कासगंज से फरूर्खाबाद, बरेली सिटी से काशीपुर और बरेली सिटी से टनकपुर तक के रूट शामिल है। मंडल अधिकारी अब आवश्यकता के अनुसार ट्रेन संचालन की तैयारियों में जुट गया है। रेलवे सूत्रों की माने तो इज्जतनगर मंडल में भी मार्च से पैसेंजर और डैमू ट्रेनों का संचालन हो जाएगा।

सभी स्टेशनों पर रुककर जाएंगी यह ट्रेनें

बोर्ड के आदेश के मुताबिक संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस में भले ही बदल दिया गया हो। मगर उनका ठहराव सभी स्टेशनों पर होना अनिवार्य है। फिर भले ही वह हाल्ट क्यों न हो। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि रेलवे अब सिर्फ अपना राजस्व बढ़ाने पर ही ध्यान दे रहा है। सुविधाओं पर नहीं।

फिलहाल रेलवे बोर्ड से हमें कई रूटों पर पैसेंजर और डैमू ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिल चुकी है। अभी मुख्यालय और मंडल स्तर पर किस-किस ट्रेन को संचालित करना है इसकी योजना बनाई जा रही है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन होगा। -पंकज सिंह, सीपीआरओ गोरखपुर