Artificial Intelligence - Amrit Vichar

वाराणसी में लॉन्च हुआ 'AI सचिव जी' प्लेटफॉर्म, ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने के लिए अनोखी पहल
वाराणसी। वाराणसी में पिरामल फाउंडेशन द्वारा विकसित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म 'एआई सचिव जी' का शुभारंभ सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा तथा प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से पोस्टर का अनावरण कर इसकी शुरुआत की। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का सशक्त माध्यम बन रही है।

उन्होंने कहा कि 'एआई सचिव जी' के माध्यम से ग्राम पंचायतों से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा शासन की गाइडलाइन के अनुरूप आवश्यक सूचनाएं लिखित एवं मौखिक रूप में प्राप्त की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि बैठकों की कार्यवाही तैयार करने, रिपोर्ट बनाने तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों को सरल, त्वरित और समयबद्ध बनाने में भी यह प्लेटफॉर्म सहायक सिद्ध होगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल ग्राम पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को तकनीकी सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सुविधा मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने कहा कि पंचायतों में आधुनिक तकनीक का समावेश समय की आवश्यकता है। 'एआई सचिव जी' के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को त्वरित जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी।

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से पंचायतों की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। पिरामल फाउंडेशन की कोर टीम के सदस्य विंग कमांडर जैनेंद्र कुमार पाठक, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर बशारत, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर संतोष सिंह तथा प्रोग्राम मैनेजर चंद्रशेखर ने 'एआई सचिव जी' की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों तक त्वरित पहुंच उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम के दौरान 'एआई सचिव जी' का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया कि यह प्लेटफॉर्म पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी, आवश्यक दस्तावेज तैयार करने, बैठकों की कार्यवाही दर्ज करने तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में तत्काल सहायता प्रदान करेगा।

उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं अधिकारियों ने इसे सरल, उपयोगी और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर संतोष सिंह ने की, जबकि आयोजन एवं समन्वय में साक्षी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में पिरामल फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें  :

'सपा में बेचैनी स्वाभाविक', मायावती का बड़ा बयान- बसपा में ही सुरक्षित है ब्राह्मण समाज का हित

संपादकीय : मित्रता बनाम हित
वैश्विक राजनीति के इस संक्रमण काल में, यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, चीन की बढ़ती सक्रियता, आपूर्ति श्रृंखलाओं का पुनर्गठन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की प्रतिस्पर्धा ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की प्रकृति बदल दी है। ऐसे माहौल में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की वार्ता को बदलते वैश्विक शक्ति-संतुलन के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। यह भारत की उम्मीदों को बढ़ाने वाली है।

ट्रंप द्वारा प्रस्तुत इम्पैक्ट यानी “इंटरनेशनल मोबिलाइजेशन पार्टनरशिप फॉर एक्सलरेटिंग कनेक्टिविटी एंड ट्रेड” की अवधारणा वस्तुतः उस नई वैश्विक व्यवस्था की ओर संकेत करती है, जिसमें व्यापार, बुनियादी ढांचा, डिजिटल कनेक्टिविटी और आपूर्ति श्रृंखलाओं को चीन-केंद्रित मॉडल से अलग कर बहुध्रुवीय ढांचे में विकसित करने की कोशिश है। भारत और ग्लोबल साउथ के लिए इसका अर्थ है कि उन्हें केवल बाजार नहीं, बल्कि उत्पादन, लॉजिस्टिक्स और तकनीकी नवाचार के केंद्र के रूप में भी देखा जाएगा। यह पहल व्यवहार में उतरती है, तो भारत को निवेश, विनिर्माण, बंदरगाह, डिजिटल अवसंरचना और निर्यात के क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है।

ट्रंप का यह कहना कि युद्ध की स्थिति में अमेरिका भारत के साथ खड़ा होगा, महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश है। इसके पीछे चीन का बढ़ता प्रभाव, इंडो-पैसिफिक की रणनीति और पाकिस्तान-चीन सैन्य सहयोग जैसे कारक भी हो सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मिले चीनी समर्थन ने वाशिंगटन को यह एहसास भी कराया है कि दक्षिण एशिया में शक्ति-संतुलन बनाए रखने के लिए भारत की भूमिका अपरिहार्य है, लेकिन याद रखना चाहिए कि अमेरिकी विदेश नीति स्थायी मित्रता नहीं, स्थायी हितों पर आधारित होती है।

अमेरिका भारत को चीन के संतुलन के रूप में देखता है, जबकि पाकिस्तान को क्षेत्रीय स्थिरता और कुछ सामरिक उद्देश्यों के लिए उपयोगी मानता है। इसलिए किसी एक बयान को सुरक्षा गारंटी मान लेना उचित नहीं होगा। जहां तक एच-1बी वीजा और भारतीय प्रतिभाओं की बात है, ट्रंप का सकारात्मक रुख उत्साहजनक है, लेकिन अमेरिकी आव्रजन नीति अंततः घरेलू राजनीति से प्रभावित होती है। इसलिए तत्काल किसी बड़े बदलाव की अपेक्षा जल्दबाजी होगी।

प्रधानमंत्री का कहना कि देशों के बीच भरोसा और विश्वास कम हो रहा है, आज की विश्व राजनीति का सबसे सटीक आकलन है। यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संघर्ष, व्यापारिक प्रतिबंध, तकनीकी प्रतिस्पर्धा और बदलते सैन्य गठबंधनों ने देशों के बीच संदेह बढ़ाया है। भरोसा केवल घोषणाओं से नहीं बढ़ता, इसके लिए नियमों का सम्मान, समझौतों का पालन और दीर्घकालिक नीति-स्थिरता आवश्यक होती है। भारत इसी कारण “रणनीतिक स्वायत्तता” पर जोर देता है।

मोदी की प्रशंसा करते हुए ट्रंप का यह कहना कि “जब तक मोदी हैं, व्हाइट हाउस उनके साथ है” व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों संदेश देता है। निष्कर्षतः यह भारत के प्रति सम्मान का संकेत है। भारत को ट्रंप के बयानों का स्वागत अवश्य करना चाहिए, लेकिन अपनी नीति को घोषणाओं पर नहीं, ठोस समझौतों और वास्तविक क्रियान्वयन पर आधारित रखनी चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में मित्रता बहुत महत्वपूर्ण होती है, किंतु राष्ट्रीय हित उससे भी अधिक अहम होते हैं। यही वह संतुलन है, जिसने आज भारत को आज वैश्विक मंच पर एक विश्वसनीय और स्वतंत्र शक्ति के रूप में स्थापित किया है।

G7 Summit : पीएम मोदी का एआई सुरक्षा के लिए 'सेफ-बाय-डिजाइन' का मंत्र, जी-7 में रखा भारत का 'मानव' विजन
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 देशों के सामने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में भारत के 'मानव' विजन का उल्लेख करते हुए कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास समावेशिता, सुरक्षा और जनहित के मूल सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए। जी-7 देशों के 52 वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस यात्रा पर गये।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार रात फ्रांस के एवियन में "इंश्योरिंग ए सेफ, रैपिड एंड एफिशिएंट रोल आउट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस" विषय पर आयोजित आउटरीच सत्र को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि एआई एक परिवर्तनकारी शक्ति है जिसमें मानव सभ्यता की दिशा को फिर से परिभाषित करने की क्षमता है, लेकिन इसे लोगों को सशक्त बनाने वाला भी होना चाहिए।

भारत ने एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी

उन्होंने विस्तार से बताया कि इसी व्यापक सोच के साथ भारत ने हाल ही में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी की थी। प्रधानमंत्री ने एआई के लिए भारत के 'मानव' विजन को रेखांकित किया, जो इस बात पर जोर देता है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास समावेशिता, सुरक्षा और जनहित के मूल सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा साइबरस्पेस को एक वैश्विक सार्वजनिक संपत्ति के रूप में देखा है और लोकतांत्रिक देशों की ऐसी एआई मॉडल तक पहुंच होनी चाहिए जो उनके महत्वपूर्ण सूचना बुनियादी ढांचे को सुरक्षित कर सकें और उन्हें साइबर खतरों से निपटने में मदद कर सकें।

उन्होंने एआई विकास के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण का आह्वान किया, जिसमें सुरक्षा, गति और दक्षता पर एक साथ ध्यान दिया जाए। इस संबंध में, उन्होंने चार सुझाव दिए: एआई सिस्टम को 'सेफ-बाय-डिजाइन' (निर्माण के स्तर पर ही सुरक्षित) होना चाहिए। एआई के इस्तेमाल के साथ-साथ सामान्य मानक, परीक्षण फ्रेमवर्क और नियामक दिशानिर्देश होने चाहिए।

डीपफेक, गलत सूचना और साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए प्रभावी वैश्विक सहयोग होना चाहिए और एक समावेशी दुनिया सुनिश्चित करने के लिए एआई का लाभ 'ग्लोबल साउथ' के देशों तक पहुँचना चाहिए। प्रधानमंत्री ने संबोधन का समापन करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उद्देश्य मानव क्षमता का विस्तार करना, मानवीय विकल्पों को सशक्त बनाना और मानव गरिमा की रक्षा करना होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इन उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें  :

Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद भारी बवाल, परिजनों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप

कृत्रिम बुद्धिमत्ता : मानव सभ्यता के विकास का नया अध्याय
विज्ञान मानव की कल्पनाओं को यथार्थ में बदलता है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता उस यथार्थ को नई दिशा देती है। मानव इतिहास के विकासक्रम में अनेक वैज्ञानिक  आविष्कारों ने सभ्यता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वर्तमान में कृत्रिम बुद्धिमता ऐसी ही एक क्रांतिकारी तकनीक रूप में उभरकर सामने आई हैं, जिसने ज्ञान, विज्ञान, अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना के स्वरूप को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। यह केवल एक तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि मानव की बौद्धिक क्षमताओं को मशीनों के माध्यम से विस्तारित करने का अभूतपूर्व प्रयास है। जब मानव बुद्धि और मशीन की क्षमता एक साथ कार्य करती है, तब प्रगति की नई संभावनाएं जन्म लेती हैं। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग शिक्षा, चिकित्सा, कृषि तथा उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में किया जा रहा है।

इसमें कार्यों की गति दक्षता और सटीकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। चिकित्सा में यह रोगों के निदान में सहायता करती हैं, जबकि शिक्षा में विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सीखने का अवसर प्रदान करती है। हालांकि इसके साथ डेटा सुरक्षा, गोपनीयता तथा रोजगार उपयोग नैतिकता और उत्तरदायित्व के संबंधी चुनौतीयां भी जुड़ी हैं। इसलिए इसका उपयोग नैतिकता और उत्तरदायित्व के साथ किया जाना आवश्यक है। तकनीक की वास्तविक सफलता उसकी शक्ति में नहीं, बल्कि उसके उत्तरदायी में निहित होती हैं। अंततः कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव सभ्यता के विकास का एक नया अध्याय है। यदि इसका विवेकपूर्ण और संतुलित उपयोग किया जाए, तो यह मानव जीवन को अधिक समृद्ध, सुविधाजनक और उन्नत बना सकती हैं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव बुद्धि का विकल्प  नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है।

भक्ति पांडे, छात्रा

संपादकीय : रक्षा से प्रौद्योगिकी तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा कूटनीतिक औपचारिकता से बढ़ कर रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, नवाचार और आपूर्ति श्रृंखलाओं के क्षेत्र में उभरती हुई एक नई सामरिक साझेदारी का संकेत है। दोनों देशों द्वारा अपनी साझेदारी को गहरा करते हुए व्यापार को पांच वर्षों में दोगुना करने, “इनोवेशन रोडमैप 2030” लागू करने तथा एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और साइबर सुरक्षा पर संयुक्त कार्य समूह बनाने का जो निर्णय लिया गया वह स्वागत योग्य है। खास बात यह है कि दोनों देश “रणनीतिक स्वायत्तता” के पक्षधर हैं।

“भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030” यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह संकेत है कि भारत अब केवल विदेशी तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि प्रौद्योगिकी प्रदाता बनना चाहता है। डिजिटल भुगतान, आधार, यूपीआई, अंतरिक्ष प्रक्षेपण, वैक्सीन उत्पादन और एआई अनुप्रयोगों में भारत की उपलब्धियों ने फ्रांस को प्रभावित किया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा “भारत इनोवेट्स” कार्यक्रम में भारतीय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की प्रशंसा इसी पृष्ठभूमि में समझी जानी चाहिए।

द्विपक्षीय व्यापार को पांच वर्षों में दोगुना कर 16 अरब डॉलर से 32 अरब डॉलर तक ले जाना महत्वाकांक्षी अवश्य है, लेकिन असंभव नहीं। इसके लिए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को गति देनी होगी, रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण में संयुक्त निवेश बढ़ाना होगा तथा सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और डिजिटल प्रौद्योगिकी में साझेदारी को विस्तार देना होगा। फ्रांस पहले से भारत में प्रमुख निवेशकों में शामिल है और एक हजार से अधिक फ्रांसीसी कंपनियां भारत में सक्रिय हैं। रक्षा क्षेत्र में लगभग ₹3.25 लाख करोड़ की लागत से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद पर हालांकि अंतिम समझौता अभी शेष है, लेकिन भारत द्वारा औपचारिक अनुरोध भेजे जाने के बाद परियोजना निर्णायक चरण में पहुंच गई है।

उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार लगभग 94 विमान भारत में “मेक इन इंडिया” के तहत निर्मित किए जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब राफेल का बड़े पैमाने पर उत्पादन फ्रांस के बाहर होगा। इससे भारतीय एयरोस्पेस उद्योग, निजी क्षेत्र और आपूर्ति श्रृंखला को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत और फ्रांस का प्रस्तावित ओपन मॉडल भी उल्लेखनीय है। इसका उद्देश्य कुछ बड़ी कंपनियों के स्वामित्व वाले एआई मॉडल्स के विकल्प के रूप में अधिक पारदर्शी, लोकतांत्रिक और बहुभाषी एआई पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। भारत के लिए इसका विशेष लाभ यह होगा कि भारतीय भाषाओं, स्थानीय डेटा और सार्वजनिक उपयोग के अनुप्रयोगों के लिए एआई विकास की लागत कम होगी तथा स्टार्टअप को वैश्विक मंच मिलेगा।

अंतरिक्ष क्षेत्र में इसरो और सीएनएएस के बीच सहयोग भी पृथ्वी अवलोकन, समुद्री निगरानी, जलवायु अध्ययन और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े संयुक्त मिशन भारत की तकनीकी क्षमता को और मजबूत करेगा। इससे भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप को यूरोपीय निवेश, अनुसंधान नेटवर्क और वैश्विक बाजारों तक पहुंच मिलने की संभावना बढ़ेगी। यह यात्रा भारत को रक्षा, एआई, अंतरिक्ष और उन्नत प्रौद्योगिकी की वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि घोषित योजनाएं समयबद्ध ढंग से लागू होती हैं, तो आने वाले दशक में यह साझेदारी भारत के आर्थिक और सामरिक उदय की प्रमुख आधारशिलाओं में से एक बन सकती है।

अब हर कंप्यूटर बनेगा एआई का पावर हाउस
एआई चिप्स के क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में नया मोर्चा खुल गया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के दौर में दिग्गज अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी एनवीडिया ने घोषणा की है कि उसकी ‘सुपरचिप’ आरटीएक्स स्पार्क इसी साल लॉन्च कर दी जाएगी। यह चिप कंप्यूटर के इस्तेमाल का तरीका बदल देगी। इस चिप को लगाने के बाद कंप्यूटर के इस्तेमाल में माउस और की-बोर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह चिप आने वाले वर्षों में एआई को आम लोगों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगी। इस तरह आरटीएक्स स्पार्क सिर्फ एक नई चिप नहीं है, बल्कि “पर्सनल एआई कंप्यूटिंग” की शुरुआत है। जिस तरह स्मार्टफोन ने संचार की दुनिया बदली थी, उसी तरह यह तकनीक कंप्यूटर को एक पर्सनल एआई सहायक में बदल देगी। इसे आईफोन, चैटजीपीटी और डीपसीक के आगमन की तरह ही देखा जा रहा है, जिसके चलते भविष्य में तेज, स्मार्ट और अधिक सक्षम कंप्यूटरों की नई पीढ़ी इसी तरह की चिप्स पर आधारित होंगी। माना जा रहा है कि डेल, लेनोवो, आसुस और एचपी सहित अन्य कंप्यूटर निर्माता कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज सॉफ्टवेयर के साथ इस सुपर चिप का उपयोग करेंगी।

कंप्यूटर बन जाएगा आपका पर्सनल असिस्टेंट

अभी तक आप कंप्यूटर में ऐप खोलते थे और माउस-कीबोर्ड से टाइप या क्लिक करते थे। लेकिन इस सुपरचिप के साथ आपके कंप्यूटर में पर्सनल एआई असिस्टेंट होंगे। आप बस बोलकर या लिखकर अपना काम बताएंगे और कंप्यूटर आपके निर्देश के अनुसार खुद ही सारे काम  जैसे निर्णय लेना या टास्क पूरा करना आदि करेगा। कंपनी का कहना है कि वह सृजन और गेमिंग के लिए पर्सनल कंप्यूटर को पूरी तरह से नया रूप देगी। चिप के जरिए इसमें एक स्वायत्त एआई एजेंट होगा, एक ऐसा एजेंट जो आपकी मदद करेगा, जो आपको समझता होगा, यहां तक कि आप उससे बात कर सकेंगे। वह आपको देख सकेगा। आप उससे फाइलें पढ़ने, शोध में मदद करने के लिए कह सकेंगे। वह और भी बहुत कुछ कर सकने में सक्षम होगा।

क्लाउड सर्वर या बड़े डाटा सेंटरों पर निर्भरता के बिना चलेगा एआई मॉडल

आरटीएक्स स्पार्क को खासतौर पर ऐसे कंप्यूटरों के लिए तैयार किया गया है जो सीधे अपने सिस्टम में एआई मॉडल चला सकें। अभी तक जटिल एआई कार्यों के लिए क्लाउड सर्वर या बड़े डाटा सेंटरों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन इस नई तकनीक की मदद से कई काम लोकल मशीन पर ही किए जा सकेंगे। इसके लिए आरटीएक्स स्पार्क में एनवीडिया की उन्नत ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) और एआई प्रोसेसिंग तकनीक का संयोजन किया गया है। यह चिप बड़े पैमाने पर डाटा को तेजी से प्रोसेस कर सकती है। इसके जरिए टेक्स्ट तैयार करना, तस्वीर बनाना, वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, थ्री-डी डिजाइनिंग और वैज्ञानिक गणनाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और आसान हो जाएंगी।

छात्रों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों, कंटेंट क्रिएटर्स, व गेम डेवलपर्स को बड़ा लाभ

इस सुपर चिप से सबसे बड़ा फायदा गति और दक्षता का होगा। एआई आधारित कार्यों में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। क्लाउड पर निर्भरता घटने से इंटरनेट की जरूरत भी कम पड़ेगी और संवेदनशील डाटा स्थानीय कंप्यूटर में ही सुरक्षित रखा जा सकेगा। छात्र, शोधकर्ता, इंजीनियरों कंटेंट क्रिएटर्स, फिल्म निर्माता और गेम डेवलपर्स को इसका विशेष लाभ मिलेगा। छोटे व्यवसाय भी महंगे सर्वरों पर खर्च किए बिना उन्नत एआई टूल्स का उपयोग कर सकेंगे।

इस साल के अंत तक बाजार में प्रमुख ब्रांड्स उतार देंगे लैपटाप

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का कहना है कि एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट के बीच तीन साल के सहयोग के बाद तैयार आरटीएक्स स्पार्क चिप एआई युग के लिए "पीसी को फिर से परिभाषित" करेगी। यह एआई सुपरचिप का अनावरण किया है। यह चिप 1 पेटाफ्लॉप तक की एआई परफॉरमेंस देती है और इसमें 128GB तक की यूनिफाइड मेमोरी है। यह बिना क्लाउड या डेटा सेंटर पर निर्भर रहे, 120-बिलियन पैरामीटर वाले एआई मॉडल को सीधे आपके लैपटॉप पर चलाने में सक्षम है।  हार्डवेयर के मामले में यह एक आर्म आधारित सीपीयू और ब्लैकवेल  आर्किटेक्चर पर आधारित आरटीएक्स  जीपीयू का कॉम्बिनेशन है। एनवीडिया के अनुसार, आरटीएक्स स्पार्क चिप वाले लैपटॉप और छोटे डेस्कटॉप कंप्यूटर प्रमुख ब्रांड्स जैसे डेल, एचपी और लेनोवो द्वारा इस साल के अंत तक बाजार में उतार दिए जाएंगे।

सुपर चिप की ताकत से हल्के और पतले भी बने रहेंगे कंप्यूटर

ताइवान की मीडियाटेक की मदद से विकसित, माइक्रोप्रोसेसर और ग्राफिक्स चिप के संयोजन से बना यह सिस्टम, क्लाउड कंप्यूटिंग पर निर्भर रहने के बजाय स्थानीय रूप से एआई एजेंटों को चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस चिप की अत्यधिक ताकत के कारण कंप्यूटर पतले और हल्के भी बने रहेंगे।आरटीएक्स स्पार्क का उद्देश्य पारंपरिक ऐप केंद्रित पीसी को एक वास्तविक उपयोगी एजेंटिक एआई पर्सनल कंप्यूटर में बदलना है। अनुमान है कि आने वाले वर्षों में यह हर घर में मौजूद होगा। आरटीएक्स स्पार्क के आने से इंटेल, एएमडी और क्वालकॉम जैसी चिप कंपनियों के सामने प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है। साथ ही, केवल क्लाउड आधारित एआई सेवाएं देने वाली कंपनियों को भी नई रणनीति बनानी पड़ सकती है, क्योंकि अधिकतर उपयोगकर्ता तमाम एआई कार्य सीधे अपने कंप्यूटर पर करना पसंद कर सकते हैं।

-मनोज त्रिपाठी, कानपुर

AI से गेम डिजाइनिंग तक, युवाओं के लिए नए अवसरों की दुनिया
आज का समय तेजी से बदलती तकनीक और नवाचार का दौर है। ऐसे में करियर के विकल्प भी पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापक और विविध हो गए हैं। जहां कभी डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक या सरकारी नौकरी को ही सफलता का पैमाना माना जाता था, वहीं अब डिजिटल तकनीक ने युवाओं के लिए कई नए रास्ते खोल दिए हैं।

From AI to Game Design

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, ग्राफिक डिजाइनिंग, UX/UI डिजाइन और गेम डिजाइनिंग जैसे क्षेत्र न केवल आकर्षक करियर विकल्प बनकर उभरे हैं, बल्कि इनमें रोजगार की संभावनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। इन कोर्सों की खास बात यह है कि इनमें डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल को अधिक महत्व दिया जाता है, जिससे छात्र तेजी से उद्योग की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान समय की सबसे प्रभावशाली तकनीकों में से एक है। यह ऐसी तकनीक है, जो मशीनों को मानव जैसी सोचने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है। AI के अंतर्गत मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन जैसी शाखाएं आती हैं। आज स्वास्थ्य सेवाओं, बैंकिंग, शिक्षा, ई-कॉमर्स और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में AI का व्यापक उपयोग हो रहा है। इस क्षेत्र में प्रशिक्षित युवा AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग विशेषज्ञ, डेटा एनालिस्ट और रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में करियर बना सकते हैं। आने वाले वर्षों में AI विशेषज्ञों की मांग और बढ़ने की संभावना है।

ग्राफिक डिजाइनिंग

रचनात्मक सोच रखने वाले छात्रों के लिए ग्राफिक डिजाइनिंग एक शानदार विकल्प है। इस कोर्स में विजुअल कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग, लोगो डिजाइन, पोस्टर, सोशल मीडिया कंटेंट और विज्ञापन सामग्री तैयार करना सिखाया जाता है। डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन कारोबार के विस्तार के साथ ग्राफिक डिजाइनर्स की मांग तेजी से बढ़ी है। इस क्षेत्र में नौकरी के साथ-साथ फ्रीलांसिंग और स्वयं का डिजाइन स्टूडियो शुरू करने के अवसर भी उपलब्ध हैं। Adobe Photoshop, Illustrator और Canva जैसे टूल्स की जानकारी इस क्षेत्र में अतिरिक्त लाभ प्रदान करती है।

UX/UI डिजाइन

आज लगभग हर कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर डिजिटल अनुभव देना चाहती है। यही कारण है कि UX (यूजर एक्सपीरियंस) और UI (यूजर इंटरफेस) डिजाइनरों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस कोर्स में वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन को अधिक आकर्षक, सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने की तकनीक सिखाई जाती है। इसमें डिजाइन थिंकिंग, वायरफ्रेमिंग, प्रोटोटाइपिंग और यूजर रिसर्च जैसे विषय शामिल होते हैं। टेक्नोलॉजी कंपनियों, स्टार्टअप्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स में इस क्षेत्र के पेशेवरों को अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ मिलती है।

डेटा साइंस

डिजिटल युग में डेटा को नया ईंधन माना जाता है। हर दिन करोड़ों लोगों द्वारा उत्पन्न किए जा रहे डेटा का विश्लेषण कर कंपनियां अपने व्यावसायिक निर्णय लेती हैं। डेटा साइंस इसी प्रक्रिया को समझने और उपयोग करने की कला है। इस कोर्स में डेटा कलेक्शन, सांख्यिकीय विश्लेषण, प्रोग्रामिंग और डेटा विजुअलाइजेशन जैसी तकनीकों का अध्ययन कराया जाता है। डेटा साइंटिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट और डेटा इंजीनियर जैसी भूमिकाएं आज सबसे अधिक मांग वाले पेशों में शामिल हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों में भी इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की जरूरत बढ़ रही है।

गेम डिजाइनिंग

मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग उद्योग के विस्तार ने गेम डिजाइनिंग को एक आकर्षक करियर विकल्प बना दिया है। इस कोर्स में गेम डेवलपमेंट, 3D मॉडलिंग, एनीमेशन, स्टोरीलाइन निर्माण और गेम मैकेनिक्स की जानकारी दी जाती है, जो छात्र तकनीक और रचनात्मकता दोनों में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह क्षेत्र बेहद उपयुक्त है। गेम डेवलपर, गेम डिजाइनर, एनिमेटर और लेवल डिजाइनर जैसी भूमिकाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। भारत सहित वैश्विक स्तर पर गेमिंग उद्योग तेजी से बढ़ रहा है।

डिजिटल मार्केटिंग भी बन रहा लोकप्रिय विकल्प

इन पारंपरिक और तकनीकी कोर्सों के अलावा डिजिटल मार्केटिंग भी युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसमें सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) और ऑनलाइन विज्ञापन जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं। व्यवसायों के ऑनलाइन होने से इस क्षेत्र में विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है।

क्यों चुनें ये कोर्स?

इन सभी कोर्सों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये स्किल-आधारित शिक्षा पर केंद्रित हैं। इनमें रोजगार के अवसर अधिक हैं और वैश्विक स्तर पर भी इनकी मांग बनी हुई है। इसके अलावा, कई कोर्स ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध हैं, जिससे छात्र अपनी सुविधा के अनुसार सीख सकते हैं। यदि छात्र लगातार नई तकनीकों को सीखते रहें और अपने कौशल को समय-समय पर अपडेट करते रहें, तो इन क्षेत्रों में सफल करियर बनाना आसान हो सकता है। 12वीं के बाद या ग्रेजुएशन पूर्ण करने के पश्चात इन कोर्सों में प्रवेश लेकर युवा अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। बदलते समय में वही आगे बढ़ेगा, जो नई तकनीकों और नए कौशलों को अपनाने के लिए तैयार रहेगा।

- डॉ. अनुराग तिवारी, डायरेक्टर बीबीडी आईटीएम, लखनऊ

एआई विजन को रफ्तार... लखनऊ बन रहा टेक्नोलॉजी हब, ‘AI Transformation Conclave 2026’ में जुटे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से देश के बड़े टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी दिशा में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘एआई ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव 2026’ में देशभर से 50 से अधिक आईएएस अधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासकों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में भविष्य की डिजिटल गवर्नेंस, एआई आधारित प्रशासन और तकनीक आधारित नीति निर्माण पर मंथन हुआ।

कार्यक्रम में ‘द एआई-पावर्ड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटरः कॉम्पिटेंसीज फॉर ए न्यू एरा ऑफ गवर्नेंस’ विषय पर उच्चस्तरीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। कॉन्क्लेव में प्रदेश सरकार की एआई नीति और टेक्नोलॉजी विजन पर भी चर्चा हुई। हाल ही में लखनऊ की वृंदावन योजना में ₹368 करोड़ की लागत से देश की पहली एआई सिटी को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही यूपी एआई मिशन के लिए ₹225 करोड़ का विशेष बजट भी निर्धारित किया गया है। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकारी कार्यप्रणालियों में एआई ट्रांसफॉर्मेशन का राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इससे प्रदेश के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को भी नई गति मिलेगी। वहीं, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि सरकार एआई, क्वांटम और डीपटेक जैसी उभरती तकनीकों के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। कॉन्क्लेव में एआई इकोसिस्टम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और नागरिक सेवाओं में एआई की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री के ‘मानव’ फ्रेमवर्क का उल्लेख करते हुए नैतिक, जवाबदेह और मानव केंद्रित एआई पर जोर दिया।

संचालन एनआईएचआईटी की संस्थापक और इंडिया-यूएस सीईओ फोरम की वर्किंग ग्रुप-7 की शेरपा डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, खासतौर पर लखनऊ, एआई इनोवेशन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लखनऊ तहजीब की पहचान था, अब यह नवाचार और डीपटेक इकोसिस्टम की नई पहचान बन रहा है। इनमोबी जैसी कंपनियों के डीपटेक ऑपरेशंस शुरू होने से प्रदेश में गवर्नेंस, रिसर्च, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप संस्कृति को नई गति मिल रही है।

यह भी पढ़ें:

Vat Savitri Vrat : सुहागिन महिलाएं करेंगी सोलह श्रृंगार, जानें किस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा अक्षय फल

यूपी में ‘AI For All’ अभियान लागू : हर नागरिक को मिलेगा मुफ्त एआई प्रशिक्षण और प्रमाण-पत्र पाने का सुनहरा मौका
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने युवाओं और आम नागरिकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई) की जानकारी देने के लिए प्रदेशभर में ‘एआई फॉर ऑल’ अभियान लागू किया है। इस पहल के तहत कोई भी इच्छुक व्यक्ति घर बैठे निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश स्किल डवलपमेंट मिशन द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें ओरेकल यूनिवर्सिटी सहयोग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एआई तेजी से रोजगार और उद्योगों का स्वरूप बदल रहा है। ऐसे में युवाओं को इस तकनीक से परिचित कराना समय की जरूरत है। मालूम हो कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान किया था। सरकार का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नई तकनीक से जोड़ना है।

तीन घंटे का ऑनलाइन कोर्स

‘ एआई फॉर यू: ट्रेनिंग एंड असिस्मेंट’ नामक यह कोर्स लगभग तीन घंटे का है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ऑनलाइन मूल्यांकन होगा और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जो करियर विकास में उपयोगी होगा। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘ एआई फॉर ऑल’ टैब के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

आंधी-बारिश से तबाही पर अलर्ट मोड में सरकार, जानें किन 19 जिलों में मुआवजे का हुआ आदेश

सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी की दुनिया का नया भविष्य
आज के दौर में ज्यादातर छात्र कंप्यूटर साइंस को सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय करियर विकल्प मानते हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी की दुनिया अब केवल सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑटोमेशन जैसी तकनीकों के बढ़ते इस्तेमाल ने सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग को तेजी से उभरता हुआ करियर बना दिया है। आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र युवाओं के लिए शानदार अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग क्या है और इसमें करियर की संभावनाएं कितनी मजबूत हैं।

क्या है सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग?

सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग वह क्षेत्र है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप्स और माइक्रोप्रोसेसर को डिजाइन करने, विकसित करने और टेस्ट करने की तकनीक सिखाई जाती है। आज मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, कार, मेडिकल उपकरण और यहां तक कि घरेलू मशीनों में भी सेमीकंडक्टर चिप्स का उपयोग होता है। आसान शब्दों में कहें तो हर स्मार्ट डिवाइस की “ब्रेन” यही चिप्स होती हैं। इन्हें तैयार करने और बेहतर बनाने का काम सेमीकंडक्टर इंजीनियर करते हैं।

क्यों बढ़ रही है इस फील्ड की मांग?

कोरोना काल के दौरान दुनियाभर में चिप्स की कमी देखने को मिली थी। इससे यह स्पष्ट हो गया कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री आधुनिक तकनीक की रीढ़ है। यही कारण है कि अब कई देश इस सेक्टर में बड़े स्तर पर निवेश कर रहे हैं। भारत सरकार भी “इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन” के जरिए देश में चिप निर्माण को बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा Intel, TSMC और Qualcomm जैसी बड़ी कंपनियां लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

बीटेक सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग में क्या पढ़ाया जाता है?

इस कोर्स में छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप डिजाइन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाती है। मुख्य विषयों में शामिल हैं—

VLSI Design
Embedded Systems
Microelectronics
Chip Fabrication
Circuit Design

इन विषयों के माध्यम से छात्र चिप निर्माण और हार्डवेयर टेक्नोलॉजी की गहराई को समझते हैं।

करियर और सैलरी की संभावनाएं

सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग करने के बाद छात्र चिप डिजाइन इंजीनियर, VLSI इंजीनियर, हार्डवेयर इंजीनियर, रिसर्च साइंटिस्ट और मैन्युफैक्चरिंग एक्सपर्ट जैसे पदों पर काम कर सकते हैं। शुरुआती स्तर पर इस क्षेत्र में सालाना 6 से 12 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है। अनुभव और स्किल बढ़ने के साथ सैलरी 20 लाख रुपये या उससे अधिक तक पहुंच सकती है। विदेशों में भी इस फील्ड की मांग काफी अधिक है, जिससे ग्लोबल करियर के अवसर भी मजबूत बनते हैं।

-डॉ. अनुराग तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर  बीबीडी आईटीएम, लखनऊ

Bareilly:अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खत्म करेगा टैक्स बिलों की हेराफेरी
बरेली, अमृत विचार। शहर की संपत्ति कर व्यवस्था में करीब पौने दो लाख करदाताओं को राहत देते हुए नगर निगम ने बिलिंग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लिया है। शासन की ओर से तैयार कराए गए इस विशेष सॉफ्टवेयर का ट्रायल पूरा हो चुका है, जो अब पुराने ढर्रे पर चल रहे टैक्स विभाग को डिजिटल रफ्तार देगा।

दरअसल, बीते दो-तीन सालों में नगर निगम का कर विभाग शिकायतों का केंद्र बन गया था। पुराने सॉफ्टवेयर की तकनीकी कमियों के चलते किसी का क्षेत्रफल ज्यादा दर्ज हो जाता था, तो किसी को लाखों का फर्जी बिल थमा दिया जाता था। इस अव्यवस्था से न केवल आम जनता नाराज थी, बल्कि निगम की छवि भी धूमिल हो रही थी। बार-बार संशोधनों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई थी। अब एआई तकनीक लागू होने से टैक्स निर्धारण के लिए वास्तविक तस्वीरें और फ्लोर की सटीक जानकारी सॉफ्टवेयर में अपलोड की जाएगी।

एआई इन तस्वीरों और डेटा का मिलान कर खुद-ब-खुद हाउस, वाटर और सीवर टैक्स की गणना कर बिल जनरेट कर देगा। इस पारदर्शी व्यवस्था से जहां एक ओर निगम के राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर करदाताओं को सही बिल प्राप्त होंगे।

लंबे समय से करदाताओं को तकनीकी खामियों के कारण गलत बिल मिल रहे थे, जिससे काफी असुविधा हो रही थी। अब शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए एआई आधारित सॉफ्टवेयर से यह समस्या स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी। नए सिस्टम में मकान की फोटो और सटीक क्षेत्रफल फीड होने से पारदर्शिता आएगी।
पीके द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी,

अनियमित जीवनशैली से बिगड़ रही दिल की सेहत, लखनऊ में जुटे 400 एक्सपर्ट्स बोले-AI तकनीक से अब आसान होगा इलाज
लखनऊ, अमृत विचार : बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और आरामतलबी के कारण दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक तकनीक, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सिस्टम, आने वाले समय में हृदय रोगों के इलाज को नई दिशा देंगे।

यह जानकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने साझा की। वह एसोसिएशन ऑफ कार्डियक टेक्नोलॉजिस्ट (एओसीटी) की ओर से सोमवार को कानपुर रोड स्थित होटल में आयोजित कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजिस्ट कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. भुवन ने बताया कि एआई आधारित कार्डियक इमेजिंग और डिजिटल कैथलैब सिस्टम इलाज की गुणवत्ता और सटीकता को नई ऊंचाई देंगे। इससे डॉक्टरों के साथ-साथ टेक्नोलॉजिस्ट और नर्सिंग स्टाफ की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश से करीब 400 विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ऑर्गनाइजिंग वाइस प्रेसिडेंट एवं लोहिया संस्थान के कार्डियक टेक्नोलॉजिस्ट प्रियरंजन पांडेय ने बताया कि एआई की मदद से दिल की धमनियों में ब्लॉकेज, रक्त प्रवाह और ऊतकों की स्थिति का बेहद सटीक आकलन संभव हो गया है। एआई एल्गोरिद्म मरीज के डेटा का विश्लेषण कर संभावित जोखिमों का पहले ही संकेत दे देते हैं, जिससे समय रहते इलाज संभव हो पाता है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल कैथलैब सिस्टम से प्रक्रिया के दौरान मानव त्रुटि की संभावना कम हो जाती है। हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग, रियल-टाइम डेटा एनालिसिस और ऑटोमेटेड रिपोर्टिंग जैसी सुविधाएं इलाज को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बना रही हैं। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लारी कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. शरद चन्द्रा ने कहा कि इस तरह के वैज्ञानिक कार्यक्रम नए टेक्नोलॉजिस्ट और नर्सिंग स्टाफ के लिए सीखने का बेहतर अवसर हैं। इससे उनके तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

वहीं संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य कपूर ने कहा कि आधुनिक कैथलैब में टेक्नोलॉजिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। जटिल प्रक्रियाओं जैसे एंजियोप्लास्टी, टावी और अन्य इंटरवेंशन में उनकी तकनीकी दक्षता मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। ऑर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट मातवर शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव के इस दौर में एआई और स्मार्ट सिस्टम का समावेश मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और त्वरित इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम है। कार्यक्रम में कई अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :

World Asthma Day : वायु प्रदूषण से बढ़ रहा अस्थमा का खतरा, आधे मरीजों का ही हो पाता सही इलाज

Mango Crop Loss: मलिहाबाद में आंधी-बारिश से आम की फसल को नुकसान, कृषि वैज्ञानिकों ने दी 'बैगिंग' की सलाह