इंद्रानगर - Amrit Vichar

रेलिंग से सड़क पर गिर कर दो साल की बच्ची की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में घर में खेल रही एक मासूम बच्ची की रेलिंग से नीचे सड़क पर गिर गई। सिर के बल गिरी बच्ची को गंभीर चोट आई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मोहम्मदी मस्जिद इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी जाहिद पुताई ठेकेदार हैं। वह यहां अपनी दो साल की बच्ची अयात व पत्नी के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब चार बजे परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अयात खेलते हुए कमरे से बाहर निकली और फिर रेलिंग तक पहुंच गई। रेलिंग के बीच बनी जगह से वह झांकने लगी और तभी अचानक हादसा हो गया। अयात सिर के बल सीधा सड़क पर आ गिरी। उसे लहूलुहान देख चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। रात 11 बजे परिजन उसे लेकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

शुक्रवार को छत से गिरे मनोज का रविवार को पोस्टमार्टम
हल्द्वानी : परिजनों के समय से न पहुंचने से छत से गिरे मनोज का पोस्टमार्टम देरी से हुआ। मूलरूप से काफलीगैर बागेश्वर निवासी मनोज आर्या (30 वर्ष) पुत्र गिरीश आर्या, हल्द्वानी स्थित कुमाऊ रेडियोज में वाहन चालक था। वह रामपुर रोड हरिपुर मोतिया स्थित रेडियोज के गोदाम में रहता था और उसकी देखरेख करता था। शुक्रवार रात उसकी गोदाम में बने तीन मंजिला मकान की छत से नीचे गिरकर मृत्यु हो गई थी। घटना का पता अगले दिन शनिवार की सुबह लगा। अल्मोड़ा में रहने वाले परिजनों के देर से पहुंचने के कारण शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

ट्रंचिंग ग्राउंड में भड़की आग, दिनभर उठता रहा जहरीला धुआं
हल्द्वानी, अमृत विचार: इंद्रानगर स्थित नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में एक बार फिर से आग भड़क चुकी है। ट्रंचिंग ग्राउंड में गुरुवार सुबह से ही जहरीले धुएं का गुबार उठना शुरू हो गया था और दिनभर कूड़ा सुलगता रहा। जहरीले धुएं के कारण इंद्रानगर, गौलापार सहित अन्य स्थानीय लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। बीते दिसंबर में भी ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लग गई थी जिसे तीन-चार दिन की मशक्कत के बाद बुझाया जा सका था। अब एक बार फिर से आग लगने के कारण नगर निगम के हाथ-पांव फूल गए हैं।

निगम की टीम गुरुवार सुबह से ही वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में आग बुझाने में लगी रही। डॉ. कांडपाल ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर मॉनीटरिंग की और देर शाम तक 50 से अधिक टैंकरों के जरिये आग को बुझाने का प्रयास किया। हालांकि शाम तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं किया जा सका था।
ट्रंचिंग ग्राउंड में हल्द्वानी के साथ ही नैनीताल, भवाली और रामनगर का कूड़ा डाला जाता है। यहां वर्तमान में 1.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा है।   कूड़े के निस्तारण के लिए पूर्व में लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया था।  नवंबर 2022 में कंपनी ने काम करना भी शुरू कर दिया था लेकिन बाद में कंपनी ने मानकों के अनुसार काम नहीं किया। जिस वजह से नगर निगम ने पिछले साल कंपनी के साथ अनुबंध तोड़ लिया।
निगम ने उस कंपनी को कई बार नोटिस भी दिया था। इसके बाद नए सिरे से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण के लिए लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू करने के लिए टेंडर खोला गया। लेकिन अभी भी यह फाइलों में अटका पड़ा है। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि लीगेसी वेस्ट प्लांट की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और संबंधित कंपनी को कार्यादेश जारी कर दिया गया है।  शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

हल्द्वानी: बनभूलपुरा से गोरापड़ाव तक तलाशा, नहीं लगा रिजवान का पता
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश से उफान पर आए इंद्रानगर नाले में बहे 8 साल के मासूम रिजवान का गुरुवार को भी सुराग नहीं लगा। बुधवार शाम से उसे एसडीआरएफ, पुलिस और दमकल के 29 जवान तलाश रहे हैं। बनभूलपुरा से शुरू हुई तलाश कई इलाकों से होती हुई गोरापड़ाव तक पहुंच चुकी है और आगे भी उसकी तलाश जारी है।

शनि बाजार इंद्रानगर निवासी हसनैन का 8 वर्षीय बेटा रिजवान बुधवार शाम करीब 5 बजे घर से निकाला था। परिजनों ने उसे पास की दुकान से चीनी खरीद कर लाने के लिए कहा था। वह पास ही रहने वाले बच्चे के साथ शनि बाजार नाले के किनारे-किनारे जा रहा था और तभी अनियंत्रित होकर रिजवान नाले में गिर गया।

साथ चल रहे बच्चे ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार, टीम के साथ बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसडीआरएफ और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई। रिजवान की देर शाम तक तलाश की गई, लेकन कुछ पता नहीं लगा।

रात होने की वजह से रेस्क्यू रोक दिया गया। गुरुवार सुबह पुलिस के 15, एसडीआरएफ के 8, और दमकल के 6 जवान गुरुवार को अलग-अलग टीमें बनाकर दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। बनभूलपुरा से तीनपानी, जयपुर बीसा और गोरापड़ाव तक टीमों ने नहर और नाले खंगाल डाले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष की निगरानी में सर्च अभियान चल रहा है। दो दिन से लगातार की जा रही तलाश के बावजूद अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। -नितिन लोहनी, सीओ सिटी

घटना स्थल से फिर शुरू होगा सर्च अभियान
सर्च टीम ने हर संभावित स्थान पर रिजवान की तलाश कर ली है। अब जिस स्थान पर रिजवान डूबा था, वहां से दोबारा तलाशी अभियान की शुरुआत की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि बच्चा कहीं मलबे के नीचे भी दबा हो सकता है। अनुमान यह भी है कि उफान पर होने की वजह से नाला बच्चे को अपनी परिधि के बाहर भी बहा सकता है। इसे देखते हुए नाले के आस-पास भी उसकी तलाश की जा रही है।

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में दंगा करने वाले सबसे ज्यादा इंद्रानगर के
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में दंगा करने वालों में सबसे ज्यादा इंद्रानगर के लोग हैं। अभी तक गिरफ्तार किए गए 30 लोगों में से 6 इंद्रानगर के हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा दंगाई नई बस्ती के हैं। गिरफ्तार दंगाइयों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस और बनभूलपुरा थाने से लूटे गए असलहे बरामद किए हैं। जबकि पुलिस अभी तक मुखानी थानाध्यक्ष का लूटा गया सरकारी असलहा बरामद नही कर सकी है।

बता दें कि दंगे के मामले में पुलिस ने 19 नामजद और करीब 6 हजार अज्ञात दंगाइयों के खिलाफ बनभूलपुरा थाना, मुखानी थाना और नगर निगम की तहरीर पर कुल 3 मुकदमे दर्ज किए थे। इस मामले में 6 नामजद समेत कुल 30 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी। गिरफ्तार लोगों में सबसे अधिक इंद्रानगर के 6 दंगाई हैं।

जिसमें मुजम्मिल पुत्र खलील निवासी वार्ड 31 इन्द्रानगर बनभूलपुरा, माजिद पुत्र मलिक निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा, शहजाद उर्फ कनकडा पुत्र दिलशाद निवासी इन्द्रानगर, अब्दुल माजिद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी नई बस्ती ठोकर पुराने चील घर के पास, मो. निजाम पुत्र असलम निवासी इन्द्रानगर और वार्ड 21 इंद्रानगर लाइन नंबर 14 बनभूलपुरा निवासी निर्वतमान पार्षद जिशान परवेज पुत्र स्व. जलील अहमद हैं।

जबकि नई बस्ती के 5 दंगाइयों में जिशान पुत्र हाफिज शकील अहमद निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास बनभूलपुरा, गुलजार अहमद पुत्र सरदार अहमद निवासी गोपाल मन्दिर नई बस्ती बनभूलपुरा, रईस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद नि0 उपरोक्त, मों फरीद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी उपरोक्त और जावेद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी उपरोक्त। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के पास से बनभूलपुरा थाने से लूटे 99 कारतूस के अलावा आरोपियों से 7 तमंचे और 54 कारतूस बरामद किए हैं।

ये गिरफ्तार दंगाइयों के नाम, पते और बरामदगी
1. जुनैद पुत्र असलम निवासी लाईन नंबर17 बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमन्चा, 12 कारतूस।
2. मो. निजाम पुत्र असलम निवासी इन्द्रानगर के कब्जे से 1 तमंचा, 8 कारतूस।
3. महबूब उर्फ माकू पुत्र मुख्तार अहमद निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमंचा, 6 कारतूस।
4. शहजाद उर्फ कनकडा पुत्र दिलशाद निवासी इन्द्रानगर के कब्जे से 1 तमंचा, 10 कारतूस।
4. अब्दुल माजिद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी नई बस्ती ठोकर पुराने चील घर के पास।
5. शाजिद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी उपरोक्त।
6. मो. नईम पुत्र मो. फईम निवासी उपरोक्त।
7. शाहनवाज पुत्र जुम्मा निवासी नैनीताल पब्लिक स्कूल के सामने छोटी रोड बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमंचा और 7 कारतूस।
8. शकीर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मोहम्मदी चौक के पास, पप्पू का बगीचा, सकलानी वाली गली।
9. इशरार अली पुत्र अजगर अली निवासी उपरोक्त।
10. शानू उर्फ राजा पुत्र मो. याकूब निवासी गफूर बस्ती बनभूलपुरा।
11. रईस उर्फ बिट्टू पुत्र अनीस अहमद निवासी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के पास किदवई नगर बनभूलपुरा।
1. गुलजार अहमद पुत्र सरदार अहमद निवासी गोपाल मन्दिर नई बस्ती बनभूलपुरा।
2. रईस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी उपरोक्त।
3. मो. फरीद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी उपरोक्त के कब्जे से 1 तमंचा, 5 कारतूस।
4. जावेद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी उपरोक्त के कब्जे से 1 तमंचा, 6 कारतूस।
5. मो. साद पुत्र रईश अहमद निवासी नई बस्ती बनभूलपुरा।
6. मो. तसलीम पुत्र मो. हनीफ निवासी नई बस्ती ताज मस्जिद के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनभूलपुरा।
1. अहमद हसन पुत्र मेहन्दी हसन निवासी मलिका का बगीचा बनभूलपुरा।
2. शाहरूख पुत्र महबूब निवासी उपरोक्त।
3. अरजना पुत्र इरफान निवासी उपरोक्त।
4. रिहान पुत्र अशफाक निवासी पानी की टंकी के पास, मलिक का बगीचा उपरोक्त।
5. जिशान पुत्र हाफिज शकील अहमद निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास बनभूलपुरा।
6. मुजम्मिल पुत्र खलील निवासी वार्ड नंबर 31 इन्द्रानगर बनभूलपुरा।
7. माजिद पुत्र मलिक निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा।

हल्द्वानी: गड्ढों वाली सड़क से इंद्रानगर के लोगों को निजात दिलाएंगे विधायक सुमित हृदयेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। सालों से खस्ताहाल सड़क की परेशानी झेल रहे इंद्रानगर के सैकड़ों परिवारों के लिए रक्षाबंधन का दिन सौगात लेकर आया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने गड्डों वाली सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की बात कही है। पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश शुक्रवार को इंद्रानगर की क्षतिग्रस्त बड़ी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे।

पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी और तौफीक अहमद ने विधायक को बताया कि इन्द्रानगर बड़ी सड़क कई सालों से टूटी पड़ी है। हर तरफ गहरे गड्ढे हो चुके हैं। लोगो का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। टूटी सड़क पर रोजाना कई राहगीर चोटिल होते हैं बावजूद इसके संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों की परेशानी सुनने और देखने के बाद विधायक सुमित हृदयेश ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत विधायक निधि से कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही गड्ढे भरने का कार्य शुरू कराया जाएगा। इतना ही नहीं विधायक ने लोगों की परेशानी से शासन-प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराने और सड़क के पुननिर्माण के मांग को पूरजोर तरीके से उठाने का भरोसा भी दिया। इससे पहले पार्षद फईम जेबा सलमानी, पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी, तोफिक अहमद, पार्षद शकील अंसारी, जाकिर हुसैन ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर शब्बीर अल्वी, निजामुद्दीन सलमानी, रफीक अहमद, जफर भाई, मसरूर असलम, मोकीन सैफी, अनस अब्बासी, इरफान अंसारी आदि रहे।

हल्द्वानी: आशियाना बचाने को सैंकड़ों परिवारों ने किया डीएम दफ्तर कूच
हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे और निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर कवायद चल रही है। लगातार बैठकों को दौर जारी है और अतिक्रमण हटाने के लिए मास्टर प्लान बनाया जा चुका है। वहीं, दूसरी ओर अतिक्रमण हटाने को लेकर कई संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता भी मुखर होने लगे हैं।

सोमवार को इसी कड़ी में बनभूलपुरा क्षेत्र और गफूर बस्ती के सैकड़ों लोग डीएम कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट ऋृचा सिंह को उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर निगम को पहले अपनी भूमि का सही से सीमांकन करवाना चाहिए, इसमें तकरीबन 4365 लोगों को अतिक्रमणकारी घोषित किया गया है पर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग रेलवे की भूमि पर बसे हैं या फिर नगर निगम के। वहीं इस जगह पर 1935 से भी पहले से लोग बसे हैं जो हाउस टैक्स, बिजली का बिल जमा करते आ रहें हैं साथ ही इनके पास जमीन के पट्टे तक हैं तो फिर यह अतिक्रमणकारी कैसे हो गए। वहीं, रेलवे के इज्जतनगर मंडल में तमाम लोगों को एक्स पार्टी को घोषित किया जा चुका है जो कि समझ से परे हैं, इस क्षेत्र में लोगों की धार्मिक आस्था भी जुड़ी हुई है यहां पर मजार, मस्जिद और कब्र तक हैं। रेलवे तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। सरकार और प्रशासन को चाहिए की बस्ती को उजाड़ना ही है तो पहले बस्ती के लोगों को पुनर्वास भी करने के लिए सरकार और प्रशासन को सोचना होगा।
डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते वनभूलपुरा, गफूर बस्ती और इंद्रानगर के लोग।
वहीं, महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर लोगों को कहां विस्थापित किया जाएगा। यह किसी ने नहीं सोचा महिलाएं कैसे रहेंगी। मगर न तो सरकार ने इस पर कुछ कहा है अब तक न ही प्रशासन ने। उन्होंने कहा कि इन लोगों को किसी योजना के अंतर्गत सम्मिलित कर आवास बना कर दिए जा सकते हैं मगर सरकार ने अभी आगे की कोई सूरत बयां नहीं की है जिससे लोगों को अब डर लगने लगा है। इस मौके पर फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट ऋृचा सिंह ने कहा कि तमाम पहलुओं को जांचा जाएगा और न्यायालय के आदेश को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी: इंद्रानगर ने नाबालिग लापता, गुमशुदगी दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने नाबालिग बेटी की की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से बरामदगी की मांग की है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में इंद्रानगर निवासी महिला ने कहा है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री बीती 29 सितम्बर की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

उसने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हल्द्वानी: आंसुओं की बारिश के बीच एक घर से निकाला चार सदस्यों का जनाजा
हल्द्वानी, अमृत विचार। आंसुओं की बारिश के बीच इंद्रानगर निवासी टाइल ठेकेदार और उसके अबोध बेटे समेत चार पारिवारिक सदस्यों का जनाजा निकला। एक साथ चार जनाजे उठे तो परिजनों में कोहराम मच गया। गफ्फारी मस्जिद में हुई नमाज के बाद गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

देर रात ही हादसे का पता चलने पर स्थानीय लोगों का पीड़ित परिवार के घर जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। आसपास के सभी नाते-रिश्तेदार शोक में शरीक होने घर पहुंच गए थे। रविवार सुबह साढ़े सात बजे हादसे में मारे गए चारों मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के साथ ही डेढ़ सौ से अधिक लोग मोर्चुरी पहुंच चुके थे। भीड़ जुटने के बाद पुलिस को कुछ देर बरेली रोड का ट्रैफिक भी डायवर्ट करना पड़ा।

पोस्टमॉर्टम के बाद सभी के शव इंद्रानगर बड़ी रोड स्थित अवास पहुंचे। शव आवास पर पहुंचे तो महिलाओं में कोहराम मच गया। यहां नाते-रिश्तेदार, स्थानीय निवासी समेत डेढ़ सौ से अधिक महिलाएं दुख में शरीक होने पहुंची थी। इसके बाद नमाज के लिए जनानों समेत लाइन नंबर 17 गफ्फारी मस्जिद पहुंचे। इसके बाद गमगीन माहौल और नम आंखों के साथ कब्रिस्तान तक जनाना निकाला गया। मौलवी की मौजूदगी में शवों को सुपर्दे खाक कर दिया गया।

मंगनी की खुशियों पर छाई सड़क हादसे की छाया

हल्द्वानी। टाइल ठेकेदार अपने परिजनों समेत मिलक के घेरा शरीफ निवासी अपनी भांजी इस्तिखा की मंगनी में शामिल होने गए थे। मंगनी में शामिल होने के बाद सभी जल्द शादी में शामिल होने के सपने लेकर वापस लौट रहे थे। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। मंगनी वाले घर में जब इस भीषण हादसे की खबर फैली को खुशी पल भर में ही काफूर हो गई। देर रात ही ठेकेदार की बहन और उसका परिवार अन्य रिश्तेदारों के साथ हल्द्वानी पहुंच गए। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि हालातों की नजाकत को देखते हुए शादी समारोह आगे टाला जा सकता है।

संवेदना जताने पहुंचे पुलिस प्रशासन को बैरंग लौटाया, जताई नाराजगी

अमृत विचार, हल्द्वानी। हादसे का पता चलने पर गुरुवार सुबह एसडीएम विवेक राय, सीओ सिटी बीएस धौनी और तहसीलदार नितेश डांगर फोर्स समेत संवेदना जताने मृतकों के आवास पहुंचे। लेकिन यहां पुलिस प्रशासनिक अमले को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस और संसाधनों के विलंब से पहुंचने पर सवाल उठाए। कहा कि उच्च पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल और फिर मोर्चुरी पर नहीं पहुंचे। अस्पताल में भी बदइंतजामियां थी। घायलों की संख्या की तुलना में डॉक्टर और स्टाफ भी कम था। बता दें कि शनिवार रात हल्दूचौड़ के मोमटी नंबर पांच के पास हल्द्वानी की ओर आ रही अल्टो विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर से टकरा गई थी। इसमें अल्टो के परखच्चे उड़ गए थे। बुरी तरह पिचकी कार को उपकरणों से काट घायल और मृतकों को बाहर निकाला गया था। इस हादसे में टाइल कारोबारी शाहिद (33) के साथ ही चार साल के बेटे गाजी, भतीजे अरशुल (22) और भाई की बीवी आस्मा (25) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि शाहिद की बीवी राजिया और भाई राशिद एसटीएच में भर्ती हैं। शाहिद की तीन साल की कैफा को महज खरोंच आई।

सड़क निर्माण एजेंसी की काहिली बनी हादसे का वहज

हल्द्वानी। हादसे के बाद रविवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल पर एनएच बरेली-नैनीताल हाइवे का फोर लेन निर्माण करवा रहा है। कई पैच में सड़क अधूरी पड़ी है। जिस जगह पर हादसा हुआ वह एक ही लेन का है। इस लेन पर दोनों ओर से वाहन गुजरते हैं। निर्माण एजेंसी सड़क बनाने के काम में काहिली नहीं बरतती को हादसे का टाला जा सकता था। सड़क निर्माण होने और वन वे होने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने साइनेज बोर्ड और दुर्घटना संभावित स्थल को लेकर कोई भी एहतियाती कदम नहीं उठाए थे। एक ही लेन में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर को कार्यदायी संस्था की लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि दुर्घटना की गहन जांच-पड़ताल कराई जा रही है।