Online fraud - Amrit Vichar

Uttrakhand: केदार-बद्रीनाथ हेली सेवा के नाम पर 1.17 लाख रुपए की ठगी
हल्द्वानी, अमृत विचार। केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कराने के नाम पर एक परिवार से 1.17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं रेंज रुद्रपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी तहरीर में अम्बिका विहार निवासी अवनीश पाल ने बताया कि परिवार ने चारधाम यात्रा का प्लान बनाया था। इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर “बाय हेलीकॉप्टर केदारनाथ-बदरीनाथ” का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर क्लिक करते ही “हिमालय टूर” नाम से व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया।

पीड़ित के अनुसार, व्हाट्सएप चैट और कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को चारधाम हेली यात्रा का सरकारी अधिकृत एजेंट बताया और यात्रा से जुड़ी जानकारी मांगी। भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 1,17,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

तहरीर के मुताबिक, तीन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 60 हजार रुपये बीती 2 अप्रैल को, जबकि 57 हजार रुपये 15 अप्रैल को दो अलग-अलग बैंक के खाते में भेजे गए। पीड़ित ने यह रकम अपने और पत्नी के बैंक खाते से ट्रांसफर की थी। पीड़ित ने बताया कि रकम ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।

कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला साइबर पुलिस स्टेशन रुद्रपुर को ट्रांसफर कर दिया गया है। आगे की जांच साइबर पुलिस करेगी।

कॉर्बेट में ऑनलाइन ठगी : सफारी और नाइट-स्टे का झांसा देकर पर्यटकों से ठगी
रामनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड के रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन ठगी का एक संगठित मामला उजागर हुआ है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी और रात्रि विश्राम की बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से ठगी की जा रही थी। सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को गुमराह कर उनसे एडवांस पैसे वसूले जा रहे थे। पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि शक्तिनगर निवासी फरमान अली उर्फ फरमान नोशु ने खुद को अधिकृत कॉर्बेट बुकिंग एजेंट बताकर देश भर के पर्यटकों को निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइट और माध्यमों से ही बुकिंग करें तथा किसी भी अनजान लिंक या सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भरोसा करने से बचें।

बता दें कि आरोपी  ने फेसबुक आईडी ‘Corbettvender’, इंस्टाग्राम प्रोफाइल ‘naija jungle safari’ और एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से लोगों से संपर्क करता था। वह कॉर्बेट में सफारी और रात्रि विश्राम की बुकिंग कराने का झांसा देकर पर्यटकों से अग्रिम रकम अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लेता था।

इतना ही नहीं, पैसे मिलने के बाद आरोपी पर्यटकों को फर्जी परमिट दस्तावेज भी भेज देता था, जिससे उन्हें बुकिंग कन्फर्म होने का भरोसा हो जाता था। लेकिन जब पर्यटक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचते, तो उन्हें पता चलता कि उनके नाम से कोई वैध बुकिंग दर्ज ही नहीं है। इस मामले में दिल्ली निवासी निखिल मेहरा ने कोतवाली रामनगर में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं पुणे की हेमांगी विक्रांत वर्तक ने भी शिकायत करते हुए बताया कि उनसे 1 लाख 20 हजार रुपये के पैकेज के नाम पर 20 हजार रुपये एडवांस लिए गए, लेकिन मौके पर पहुंचने पर उनकी बुकिंग फर्जी निकली।

इस तरह की ठगी की घटनाएं न केवल पर्यटकों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की साख को भी प्रभावित कर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इको टूरिज्म यूनिट के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन आर्य की ओर से कोतवाली रामनगर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 338, 336(3) और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। -डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व।

CBI Raid : "पीवाईपीएल" से जुड़े अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने यूपी समेत 15 जगहों पर की छापेमारी
नई दिल्ली। सीबीआई ने विदेशी 'फिनटेक' (वित्तीय प्रौद्योगिकी) मंच 'पीवाईवाईपीएल' से जुड़ी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के सिलसिले में कई राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अब गिरोह के कथित सरगना अशोक कुमार शर्मा की हिरासत की मांग कर रही है, जो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और जिसे हाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर अपराध निरोधक शाखा (आई4सी) ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। इसके बाद एजेंसी ने मामला दर्ज कर बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में छापेमारी की। जांच अधिकारियों के अनुसार शर्मा कथित तौर पर दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर स्थित बिजवासन में 'बिजवासन ग्रुप' के अपने कार्यालय से फर्जी निवेश योजनाओं, साइबर धोखाधड़ी, अवैध क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन और पार्टटाइम नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी से जुड़े एक व्यापक संगठित घोटाले में शामिल था।

सीबीआई ने बताया कि गिरोह ने कथित तौर पर पिछले साल ही पीड़ितों से 900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। जांच एजेंसी ने बताया कि अब तक पहचानी गई 15 फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से इस रकम की हेराफेरी की गई और धन शोधन किया गया।

सीबीआई की एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''बड़े पैमाने पर संगठित ऑनलाइन निवेश और पार्टटाइम नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले के सिलसिले में सीबीआई ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 15 स्थानों पर एकसाथ छापेमारी की।

इस मामले में विदेशों से धन निकासी और विदेशी 'फिनटेक' मंच मुख्य रूप से दुबई स्थित 'पीवाईवाईपीएल' शामिल है।'' प्रवक्ता ने कहा, ''आरोप है कि एक संगठित अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी गिरोह द्वारा संचालित भ्रामक ऑनलाइन योजनाओं के माध्यम से हजारों भोले-भाले भारतीय नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई।''

कानपुर : ऑनलाइन धोखाधड़ी और फर्जी खबरों से रहें सावधान, बिना सत्यापन के किसी भी अनजान ई-मेल को भी नहीं खोलें
कानपुर, अमृत विचार। व्यक्तिगत जानकारी जैसे पासवर्ड, ओटीपी और बैंक विवरण किसी भी परिस्थिति में साझा न करें। सोशल मीडिया पर सोच-समझकर पोस्ट एवं साझा करें तथा साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और फर्जी खबरों से सावधान रहें। मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और समय-समय पर उसे बदलते रहें।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर साइबर सुरक्षा विषयक कार्यशाला आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। कार्यशाला का उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को बताया गया कि कार्यालयी व्यवस्था के अंतर्गत ऑफिस ई-मेल का प्रयोग केवल आधिकारिक कार्यों के लिए करने, अनजान ई-मेल या अटैचमेंट खोलने से पूर्व सत्यापन करने तथा फिशिंग कॉल और संदिग्ध संदेशों से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने, कंप्यूटर छोड़ते समय सिस्टम लॉक करने तथा गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त अधिकृत सॉफ्टवेयर एवं वेबसाइट के उपयोग, पब्लिक वाई-फाई पर संवेदनशील कार्य से परहेज, नियमित एंटीवायरस अपडेट और किसी भी साइबर घटना की तत्काल सूचना आईटी विभाग को देने की प्रक्रिया समझाई गई।

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सोशल मीडिया पर बिना अनुमति प्रसारित फोटो या वीडियो हटवाने के लिए पोर्टल https://StopNCII.org की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (भू-अधिग्रहण) संतोष कुमार राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंजन कुमार गोस्वामी तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर संदीप कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Moradabad: रिश्तेदार बताकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से ऑनलाइन ठगी का प्रयास
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा के कोतवाली प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि उनके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि वह बुआ का लड़का बोल रहा है। उन्हें बातों में फंसाकर कहा कि उसे 10 हजार रुपये की सख्त जरूरत है वह उसके खाते में डाल दें।

उसने कहा कि वह आपके रुपए जल्द ही वापस कर देगा। इस पर प्रभारी निरीक्षक समझ गए कि वह व्यक्ति उनके साथ ऑनलाइन ठगी का प्रयास कर रहा है। उन्होंने जब उसके साथ कड़ाई से बात की तो आरोपी ने फोन स्विच ऑफ कर लिया। बता दें कि प्रभारी निरीक्षक ठाकुरद्वारा मनोज परमार पहले साइबर थाने के प्रभारी भी रह चुके हैं।

Bareilly: साइबर ठगों ने दो युवकों को बनाया शिकार, लाखों की ठगी को दिया अंजाम
बरेली, अमृत विचार। जिले में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में जालसाजों ने युवकों को लालच देकर लाखों रुपये हड़प लिए। भुता और नवाबगंज क्षेत्र के इन मामलों में पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन ठगी के मामलों में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, फिर भी लोग लालच में आकर ठगों के जाल में फंस रहे हैं।

भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर निवासी अरविंद कुमार पांडेय ने पैसे डबल करने के लालच में साढ़े छह लाख रुपये से अधिक गंवा दिए। पीड़ित के अनुसार 14 जनवरी की शाम उनके एक रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने कम समय में रकम दोगुनी करने की स्कीम बताई। झांसे में आकर अरविंद ने 6,56,300 रुपये एनईएफटी के जरिये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया। तमाम कोशिशों के बाद भी जब संपर्क नहीं हुआ तो फ्राड होने का शक गहरा गया है।

दूसरी ओर नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नीमगढ़ निवासी अंकित सक्सेना के साथ टेलीग्राम पर ऑनलाइन सर्वे के नाम पर ठगी की गई। फर्जी आईडी से संपर्क कर पहले सर्वे का झांसा दिया गया और फिर सात लाख 14 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया, जिसे 20 मिनट में बढ़ाकर वापस करने का दावा किया गया। रकम भेजने के बाद खाते के फ्रीज होने का बहाना बनाकर चार लाख रुपये और मांगे गए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और ठगों की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

बदायूं : नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, चार युवतियों समेत पांच गिरफ्तार
बदायूं, अमृत विचार। शहर में लोगों को बैंक और फाइनेंस कंपनी में नौकरी दिलाने देने के बहाने ठगी करने का गिरोह संचालित किया जा रहा था। मोहल्ला नई सराय के एक मकान में कॉल सेंटर चलाकर लोगों को फोन करके झांसे में लेकर ठगी की जा रही थी। साइबर थाना पुलिस एक मोबाइल नंबर के सहारे गिरोह तक पहुंची। सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें चार युवतियां हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा गया। उनके दो  साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। प्रेस वार्ता करके एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने गिरोह की जानकारी दी।

साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन को एक मोबाइल नंबर की जानकारी मिली। जिसपर साइबर फ्राड की पांच शिकायतें दर्ज थीं। उन्होंने उस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय में मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस एक गली में बने मकान में पहुंची। जिसका दरवाजा खुलवाया तो एक कमरा छोटे ऑफिसों के रूप में मिला। जहां तीन युवतियां और एक युवक काम कर रहे थे। जिनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। युवतियां अलग-अलग नंबरों पर फोन करके लोगों को झांसे में लेने का काम कर रही थी। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर एक अन्य महिला को पकड़ा।

मौके से एक लेपटॉप, एक प्रिंटर, 7 स्मार्ट फोन व चार कीपैड मोबाइल, 23 सिम कार्ड, मुबई की बैंक शाखा की मुहर, एक हाजिरी रजिस्टर, किरायानामा की छायाप्रति आदि बरामद हुई। वह लोग कुछ शिकायतों में साढ़े चार लाख की ठगी कर चुके थे। एनसीआरपी पोर्टल (राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस सभी को हिरासत में ले गई। जहां पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वर्क इंडिया साइट पर अलग-अलग राज्य जैसे बिहार, नागपुर, महाराष्ट्र्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर रजिस्टर कराते हुए रुपये ट्रांसफर कराकर ठगी करते हैं।

पुलिस ने मौके से इन्हें किया गिरफ्तार
आरोपियों ने अपना नाम मूसाझाग क्षेत्र के गांव गोविंद नगला निवासी विवेक पुत्र सुरेश सिंह, सिविल लाइन क्षेत्र के गांव बरातेगदार निवासी आकांक्षा पटेल पुत्री जितेंद्र सिंह, गांव लखनपुर निवासी अंशू पटेल पुत्री दीपक सिंह, नगर पंचायत गुलड़िया के वार्ड 9 निवासी ईशा साहू पुत्री प्रेमशंकर, उझानी क्षेत्र के गांव बरामयखेड़ा निवासी मीनाक्षी पुत्री राजकुमार सिंह बताया। विवेक गिरोह का सरगना है। वह नाम बदलकर जैसे राजीव, रिया शर्मा, नाव्या शर्मा, कृतिका शर्मा, निधि शर्मा आदि बनकर ठगी करते थे।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में यह रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन के साथ उपनिरीक्षक रजत यादव, राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल निपेंद्र यादव, विनय कुमार, कांस्टेबल संतोष गंगवार, राज चौधरी, पंकज कुमार, शुभम पाल, प्रियंका, ज्योति रहे।

सावधान! 'डिजिटल अरेस्ट' कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं... सीएम योगी ने साइबर ठगों से बचने की दी चेतावनी
लकनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक खास संदेश 'योगी की पाती' जारी कर साइबर फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने लोगों को बढ़ते डिजिटल खतरे से सतर्क रहने का आग्रह किया है, खासकर उस ठगी से जिसमें अपराधी 'डिजिटल अरेस्ट' का बहाना बनाकर निर्दोष लोगों को डराते हैं और लाखों-करोड़ों रुपये ठग लेते हैं।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2007987935795417520?s=20

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि तकनीक ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के किसी भी कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। ठग अक्सर खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी अधिकारी बताकर वीडियो कॉल या सोशल मीडिया के जरिए लोगों को धमकाते हैं, झूठे आरोप लगाते हैं और पैसे मांगते हैं। असल में कोई भी कानूनी एजेंसी फोन या ऑनलाइन माध्यम से गिरफ्तारी नहीं करती और न ही कभी पैसे की डिमांड करती है।

प्रदेश में साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 2017 से पहले यूपी में सिर्फ दो साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन थे, लेकिन अब सभी 75 जिलों में साइबर थाने काम कर रहे हैं। साथ ही हर पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जिससे शिकायतें तुरंत दर्ज हो सकें और कार्रवाई हो सके।

सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर भी सीएम ने सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से शेयर की गई फोटो, वीडियो या लोकेशन की जानकारी ठगों के लिए व्यक्तिगत डिटेल्स इकट्ठा करने का आसान जरिया बन जाती है। सबसे महत्वपूर्ण, अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या ओटीपी कभी किसी के साथ शेयर न करें।

अगर कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी, उतनी ही ज्यादा संभावना है कि ठगे गए पैसे बचाए जा सकें। सीएम योगी ने सभी प्रदेशवासियों, खासकर बुजुर्गों से अपील की कि सतर्कता और जागरूकता ही इन ठगों का सबसे बड़ा हथियार है। साइबर अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने में हर नागरिक का सहयोग जरूरी है।

UP: लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह और जलासाज नोएडा से गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार को सिविल लाइंस पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के छह और सदस्यों को नोएडा से धर दबोचा। सभी आरोपी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस सभी आरोपियों को रामपुर लेकर आई और बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपी जेल चले गए। उनके पास से मोबाइल, एटीएम, चेक बुक व पासबुक बरामद हुए हैं।

सिविल लाइंस पुलिस ने 27 अक्टूबर को साइबर सेल की टीम के साथ मिलकर संयुक्त टीम द्वारा मोहल्ला मैगजीन फव्वारे समीप एक मकान में चल रहे साइबर अपराध कारित करने वाले गैंग के 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में गिरफ्तार किए आरोपियों के मोबाइल नंबर, आईएमईआई, सीडीआर के विश्लेषण के आधार पर मंगलवार रात को छह और आरोपियों को नोएडा के सिक्का कामना ग्रीन एनक्लेव के चियर्स टावर के 18वें फ्लोर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को उनके पास से चार लैपटॉप, 17 मोबाइल, 1 वाईफाई राउटर, 271 एटीएम, 222 बैंक पासबुक, 47 चेक बुक बरामद की है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ठगी करने के मामले में छह आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया। उसके बाद  कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी जेल चले गए। उनके द्वारा उपयोग किए 35 अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 12 लाख की धनराशि फ्रीज कराई जा चुकी है।

पकड़े गए आरोपी नूर आलम खुर्शीपार भिलाई थाना खुर्शीपार जिला भिलाई छत्तीसगढ़, उसैद खान निवासी बिलाल मस्जिद के पास नूरानी कालोनी थाना सिटी कोतवाली जिला छतरपुर भोपाल मध्यप्रदेश, दिलशाद निवासी थाना नया थाना जिला छतरपुर मध्यप्रदेश, उत्तम पटेल निवासी ग्राम मनगटा जौरतराई थाना सोमनी जिला राजनंद गांव, छत्तीसगढ़, रितिक कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला कुर्सीपार जोन, सोनियागांधी नगर भिलाई दुर्ग थाना कुर्सीपार जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, विवेक यादव निवासी मोहल्ला अशोकनगर थाना गुडयारी जिला रायपुर छत्तीसगढ़ है।

कानपुर : हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से 2.50 करोड़ ठगे, फोटो एडिट कर बदनाम करने की दी धमकी
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के चकेरी में साइबर शातिरों ने कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ऑनलाइन 2.50 करोड़ ठग लिए। महिला ने कारोबारी को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद निवेश और मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। कारोबारी को विश्वास में लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से बेवसाइट से जोड़ा। फिर निवेश की रकम हड़प ली। कारोबारी ने जब मुनाफा मांगा तो शातिरों ने पीड़ित सहित उसके परिवार की फोटो एडिट कर बदनाम करने की धमकी दी। कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सफीपुर प्रथम निवासी राहुल केसरवानी का आभूषण का बॉक्स बनाने का कारोबार है। कारोबारी के अनुसार बीती मई माह में उनके पास एक महिला की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की, इसके बाद उनसे व्हाट्सएप नंबर मांगा गया। फिर व्हाट्सएप के माध्यम से निवेश के लिए एक वेबसाइट में जोड़ा गया। उन्हें मैसेज कर निवेश के होने वाले मुनाफे के बारे में बताया गया।

कई लोगों के उदाहरण दिए गए, जिन्हें बड़ा लाभ हुआ। विश्वास में लेकर यूपीआई, नेफ्ट, आरटीजीएस समेत अन्य माध्यम से करीब ढाई करोड़ रुपये ठगों ने खाते में जमा कराया। कारोबारी के अनुसार 14 जून से नौ दिसंबर के बीच में उनसे यह सभी रकम जमा कराई गई। राहुल केसरवानी के अनुसार उन्होंने रकम अपनी जमा पूंजी और परिचितों व रिश्तेदारों से उधार लेकर जमा की थी।

उधार ली रकम लोग मांगने भी लगे थे और निवेश को काफी समय भी बीत गया था। इसलिए उन्होंने अपनी रकम व मुनाफा मांगा तो शातिरों ने धमकाना शुरू कर दिया। उनकी व परिवार की एआई से फोटो एडिट कर बदनाम करने की धमकी दी। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और चकेरी थाने में शिकायत की। लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से गुहार लगाई। उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। उनके आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लखनऊ के युवक ने हड़पे 10 लाख रुपये

कानपुर के बाबूपुरवा के बेगमपुरवा निवासी मोहम्मद जावेद ने लखनऊ के रहने वाले परिचित युवक पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहम्मद जावेद के अनुसार आरोपी इंतजार अली लखनऊ के राजाजीपुरम में रहता है। पहले वह बाबूपुरवा में ही रहता था। उसने भरोसे में लेकर जरूरत बताई और रुपये लिए। काफी समय बीतने पर न रुपये लौटाए और न ही फोन का जवाब दिया।

जावेद का आरोप है कि इस बारे में उन्होंने 16 नवंबर को बाबूपुरवा थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 18 नवंबर को पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। फिर उसने डीसीपी साउथ से गुहार लगाई तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है।

CRIME NEWS: संगम शादी डॉट कॉम पर बनाई प्रोफाइल, 24.46 लाख की ठगी
लखनऊ, अमृत विचार: संगम शादी डॉट कॉम पर शादी के लिए प्रोफाइल बनाने वाले प्रिंस अभिनव से जालसाजों ने 24.46 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि युवती ने खुद को मुंबई निवासी रियल एस्टेट कारोबारी की बेटी बताया और चैटिंग के जरिए शादी का प्रपोजल स्वीकार कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। हैदराबाद पुलिस का वार्निंग मैसेज देखने पर पीड़ित ने शिकायत की तो उसे ब्लॉक कर दिया गया। प्रिंस ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंदिरानगर निवासी प्रिंस ने बताया कि उन्होंने अगस्त में संगम शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। वहां उनका संपर्क भावना शर्मा नाम की युवती से हुआ। चैटिंग और व्हाट्सएप कॉल के दौरान भावना ने खुद को अंधेरी, मुंबई निवासी बताया और कहा कि उनके पिता महेश शर्मा मुंबई में रियल एस्टेट का व्यवसाय करते हैं। कई दिनों की बातचीत के बाद प्रिंस ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे भावना ने स्वीकार कर लिया।

भावना ने एनएफएम कैपिटल मार्केट्स नाम की ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के जरिए निवेश के लिए प्रिंस को प्रेरित किया। फर्जी खातों और स्क्रीन शॉट के माध्यम से ठगी की योजना बनाई गई। पीड़ित ने कई बार 15,98,506 रुपये का निवेश किया। इसके बाद भावना ने फर्जी मुनाफा दिखाया और टैक्स के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी। जब प्रिंस ने गूगल पर हैदराबाद पुलिस का वार्निंग मैसेज देखा और कस्टमर सर्विस को भेजा, तो उनका खाता ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद भावना ने सम्पर्क तोड़ दिया।

साइबर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

धार्मिक आयोजन के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, एसटीएफ की आगरा यूनिट की टीम ने किया गिरोह का पर्दाफाश
लखनऊ, अमृत विचार : धार्मिक आयोजन के नाम पर महिलाओं और अन्य लोगों को संगठन से जोड़कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ की आगरा यूनिट ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। आरोपी के पास से दो कारें, महिला स्वास्थ्य मिशन ट्रस्ट के नाम की रसीदें, कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

एसटीएफ के एएसपी राकेश के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रवि प्रकाश मूल रूप से देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का रहने वाला है। उसे आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में आवास विकास कालोनी, सेक्टर-6 स्थित महाजन कॉम्प्लेक्स से पकड़ा गया। गिरोह का सरगना अजय उर्फ बिल्लू मैनपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र की गिहार कालोनी, नवीन मंडी का निवासी है, जिस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

एसटीएफ इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा के अनुसार रवि ने महिला स्वास्थ्य मिशन ट्रस्ट बना रखा था। उसकी आड़ में वह धार्मिक आयोजन कराता और गरीब महिलाओं व लोगों को सदस्य बनाता था। सदस्यता और आईडी कार्ड के नाम पर 50 से 100 रुपये लेता था। इसके बाद लालच देता कि ट्रस्ट के पास बड़ी धनराशि आती है, जो सदस्यों के खातों में जाएगी। इसी बहाने वह बैंक खाते, चेकबुक और हस्ताक्षर ले लेता था। साथ ही सदस्यों के नाम से सिम लेकर एटीएम कार्ड भी जारी करा लेता था। गिरोह इन्हीं खातों में साइबर फ्रॉड की रकम मंगवाकर निकालता था।

गिरोह ने आवास विकास कालोनी के ललित गर्ग और सतीश चंद्र सिंघल को भी इसी तरीके से जाल में फंसाया। ललित गर्ग के खाते में संदिग्ध रूप से बड़ी रकम आने पर खाता सीज हुआ, जिसके बाद उसने एसटीएफ से शिकायत की। जांच में गिरोह का खुलासा हुआ। सरगना अजय को मैनपुरी से हिरासत में लिया गया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य एलिस निवासी पुनीत अपार्टमेंट, जयपुर हाउस अभी फरार है।

टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर होती थी बातचीत

पूछताछ में रवि ने बताया कि गिरोह के सदस्य आपस में व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिये ही संपर्क करते थे। धार्मिक आयोजनों और महिला स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों में वे निर्धन लोगों के मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण हासिल कर लेते थे। अलग-अलग स्थानों से साइबर ठगी की रकम इन्हीं खातों में डलवाई जाती थी। नकद रुपये रवि के पास आते थे, जबकि ऑनलाइन हिस्सेदारी अजय और एलिस को मिलती थी।