Goodbye - Amrit Vichar
Amit Mishra Retirement: अमित मिश्रा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, तेंदुलकर से भी लंबा रहा करियर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लिया है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। लंबे समय तक अपने वैरिएशन और बेहतरीन कंट्रोल के लिए फेमस मिश्रा ने भारत की जर्सी में शानदार प्रदर्शन किया था। अम‍ित म‍िश्रा की IPL में भी तूती बोलती थी। वह इस फॉर्मेट में 3 हैट्र‍िक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।
42 साल के अम‍ित म‍िश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल खेले और कुल 156 विकेट झटके। आईपीएल में तो उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। मिश्रा ही एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने तीन हैट्रिक झटकी हैं। अपने संन्यास की घोषणा करते हुए मिश्रा ने कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था। लगातार चोटों ने उन्हें बार-बार परेशान किया और यही वजह रही कि उन्होंने अब क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बनाया।
https://twitter.com/MishiAmit/status/1963503430569529716
अम‍ित म‍िश्रा ने अपने र‍िटायरमेंट पोस्ट में क्या ल‍िखा?
म‍िश्रा ने अपने र‍िटायरमेंट पोस्ट में लिखा-  आज, 25 साल बाद, मैं क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं. एक खेल जो मेरी पहली मोहब्बत रहा, मेरा शिक्षक रहा और मेरी सबसे बड़ी खुशी का स्रोत रहा है। यह सफर अनगिनत भावनाओं से भरा रहा - गर्व के पल, संघर्ष, सीख और प्यार से। मैं तहेदिल से BCCI, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, अपने कोचों, सपोर्ट स्टाफ, साथियों और सबसे महत्वपूर्ण, उन फैन्स का आभारी हूं जिनके विश्वास और समर्थन ने मुझे हर कदम पर मजबूती दी। शुरुआती दिनों के संघर्ष और बलिदानों से लेकर मैदान पर बने अविस्मरणीय लम्हों तक, हर अध्याय ने मुझे एक क्रिकेटर और एक इंसान के रूप में गढ़ा है।
मेरे परिवार का शुक्रिया - जिन्होंने हर उतार-चढ़ाव में मजबूती से मेरा साथ दिया. अपने साथियों और गुरुओं का शुक्रिया, जिन्होंने इस सफर को बेहद खास बनाया। जैसे ही मैं इस अध्याय को बंद कर रहा हूं, मेरा दिल कृतज्ञता और प्यार से भरा हुआ है। क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया, और अब मैं उस खेल को कुछ लौटाना चाहता हूं जिसने मुझे वह बनाया जो मैं हूं।
चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
नई दिल्ली। भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया। इस 37 वर्षीय खिलाड़ी में सोशल मीडिया पर संन्यास लेने की घोषणा की। पुजारा ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था।
पुजारा ने कहा, ‘‘राजकोट के छोटे से शहर से एक छोटे लड़के के रूप में मैंने अपने माता-पिता के साथ सितारों में शामिल होने का लक्ष्य बनाया और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखा। मुझे तब पता नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा। इस खेल ने मुझे अमूल्य अवसर, अनुभव, उद्देश्य, प्यार और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। ’’
पुजारा ने भावुक होते हुए कहा, ‘‘भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना - इसका वास्तविक अर्थ शब्दों में बयां करना असंभव है। लेकिन जैसा कि सभी चीजों का अंत होता है और मैंने भी भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का निर्णय लिया है।’’
टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज पुजारा का संन्यास लेने का फैसला पूरी तरह से आश्चर्यजनक नहीं था, क्योंकि टीम के दो अन्य दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। वह भारत के सर्वकालिक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 21301 रन भी बनाए हैं।
https://twitter.com/cheteshwar1/status/1959491168439538000
पुजारा ने साल 2010 में टेस्ट में किया डेब्यू
चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए साल 2010 में डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इसके बाद से अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह भारतीय टीम का अभिन्न अंग बन गए। राहुल द्रविड़ के बाद उन्हें टेस्ट की दीवार बुलाया जाने लगा। उनके पास क्रीज पर टिकने की गजब काबिलियत मौजूद थी। उनकी तकनीक बहुत ही मजबूत थी और गेंदबाज उनके डिफेंस जल्दी से भेद नहीं पाते थे।
टेस्ट करियर में बनाए कुल 7195 रन
चेतेश्वर पुजारा ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में आखिरी मैच खेला था। इसके बाद से ही वह टीम से बाहर थे। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 103 टेस्ट मैचों में कुल 7195 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 5 वनडे मैच भी खेले है, जिसमें उन्होंने कुल 51 रन बनाए।
Buddha Purnima: CM योगी और मायावती केशव मौर्य समेत कई अन्य नेताओं ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें आत्म-बोध और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा विपक्षी नेता अखिलेश यादव और मायावती सहित अन्य नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और उनकी खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भगवान बुद्ध का जीवन आत्म-बोध तथा नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी भगवान बुद्ध के ध्यान, करुणा और सह-अस्तित्व के पथ का अनुसरण कर समरस व शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।’’
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बुद्ध पूर्णिमा की सभी देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की धर्म व अध्यात्म की परंपरा में इस तिथि का खास महत्व इसलिए है क्योंकि इस तिथि को प्रकृति की गोद में भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति व उनका निर्वाण हुआ था।’’
मौर्य ने कहा, ‘‘बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के उपदेश- करुणा, सह-अस्तित्व, और सत्य के मार्ग हमारे जीवन को आलोकित करें। आइए हम सभी भगवान बुद्ध के द्वारा दिखाए संयम और सेवा के पथ पर अग्रसर हों।’’
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सभी देश और प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आइए हम सभी भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए संयम और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें।’’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भगवान बुद्ध की तस्वीर साझा की।
बसपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सत्य, अहिंसा व मानवता की आदर्श ज्योति को दुनिया में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाने वाले तथागत गौतम बुद्ध को आज उनकी जयन्ती पर शत-शत नमन व उनके अनुयाइयों को ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई एवं आतंक आदि से मुक्त, सुखी जीवन की शुभकामनाएं।’’
मायावती ने कहा, ‘‘तथागत गौतम बुद्ध के बताए रास्ते पर सही से चलकर लोगों के जीवन को सुखी व सम्पन्न बनाना ही सच्चा राजधर्म। पड़ोसी देशों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही, ‘अप्प दीपो भवः’ अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो व अपना प्रकाश स्वयं बनो के सिद्धान्त से ही देश आत्मनिर्भर एवं महान बनेगा।’’
Year Ender 2024: मनमोहन सिंह, रतन टाटा, जाकिर हुसैन व श्याम बेनेगल समेत इन दिग्गजों ने 2024 में दुनिया को कहा अलविदा...
नई दिल्ली। इस साल मनमोहन सिंह, जाकिर हुसैन, अमीन सयानी, श्याम बेनेगल, फली एस नरीमन, बुद्धदेव भट्टाचार्य और ए रामचंद्रन समेत अपने-अपने क्षेत्र की कई मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजनीति, व्यवसाय, कानून और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों ने कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी और बुद्धदेव भट्टाचार्य, व्यवसायी-परोपकारी रतन टाटा, कानूनी दिग्गज फली एस नरीमन और ए जी नूरानी तथा अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय जैसे दिग्गजों को खो दिया। वर्ष के अंतिम दिनों में देश ने अपने एक और सच्चे सपूत को खो दिया।
भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक और आर्थिक सुधारों के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता ने 1990 के दशक में देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए नीतियां बनाकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।
इससे पहले, रतन टाटा की मृत्यु ने कारोबारी क्षेत्र में एक अपूरणीय शून्य पैदा कर दिया। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष ने नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने तक समूह का विस्तार करके इसे नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया। सुशील कुमार मोदी, नटवर सिंह, ओम प्रकाश चौटाला और एसएम कृष्णा जैसे प्रमुख नेताओं ने भी इस वर्ष अंतिम सांस ली।
गायक पंकज उधास, प्रभा अत्रे और उस्ताद राशिद खान, भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति और तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन से इस वर्ष कला के क्षेत्र में भी बड़ी क्षति हुई।
जनवरी में शास्त्रीय गायक राशिद खान का निधन हो गया। खान ने अपनी आवाज से ‘‘जब वी मेट’’ के ‘‘आओगे जब तुम’’ और ‘‘मॉर्निंग वॉक’’ के ‘‘भोर भयो’’ जैसे गीतों को अमर कर दिया। भारत ने किराना घराने की सबसे पुरानी गायिकाओं में से एक, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को भी खो दिया।
पद्म भूषण से सम्मानित अत्रे का ख्याल, ठुमरी, दादरा और ग़ज़ल सहित विभिन्न संगीत शैलियों पर असाधारण अधिकार था। अपनी सदाबहार गजलों के लिए मशहूर पंकज उधास ने ‘‘चांदी जैसा रंग है तेरा’’, ‘‘फिर हाथ में शराब है’’, और ‘‘और आहिस्ता’’ जैसे गीतों से इस शैली को लोकप्रिय बनाया। उनकी आवाज ने ‘‘चिट्ठी आई है’’, ‘‘ना कजरे की धार’’, और ‘‘जीयें तो जीयें कैसे’’ जैसे हिंदी फिल्मी गानों में चार चांद लगा दिये।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी यामिनी कृष्णमूर्ति को उत्तर भारत में भरतनाट्यम को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कर्नाटक गायन और वीणा में महारत हासिल थी। कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री (1968), पद्म भूषण (2001) और पद्म विभूषण (2016) से सम्मानित किया गया।
जाकिर हुसैन की मृत्यु से देश ने अपनी पीढ़ी के सबसे महत्वपूर्ण कलाकारों में से एक को भी खो दिया। अपने पिता अल्ला रक्खा के पदचिह्नों पर चलते हुए तबला वादक न केवल घर-घर में मशहूर हुए, बल्कि उन्होंने इस वाद्य यंत्र को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाया और अपने करियर में चार ग्रैमी पुरस्कार जीते। संगीत के क्षेत्र की एक और बड़ी शख्सियत शारदा सिन्हा का भी इस साल निधन हो गया।
भोजपुरी और मैथिली लोक संगीत को लोकप्रिय बनाने वाली सिन्हा अपने भक्ति गीतों के जरिये छठ पूजा की आवाज बन गईं। उन्होंने ‘‘कहे तो से सजना’’ और ‘‘तार बिजली’’ जैसे हिंदी फिल्मी गीतों में भी अपनी आवाज से अनूठी छाप छोड़ी।
साहित्य जगत ने शायर मुनव्वर राणा, केकी एन दारूवाला, उषा किरण खान, सुरजीत पातर और मालती जोशी जैसे जाने-माने नाम खो दिए। अवधी और उर्दू में लिखने वाले राणा ने फारसी और अरबी शब्दावली से अपरिचित पाठकों के लिए शायरी को सुलभ बनाया। शायर अपने राजनीतिक विचारों के लिए भी जाने जाते थे, जो अक्सर लोकप्रिय राय के विपरीत होते थे।
खाना पकाने की ‘दम पुख्त’ परंपरा को जिंदा करने वाले शेफ इम्तियाज कुरैशी का भी इस साल निधन हो गया। अवधी व्यंजनों में पारंगत कुरैशी ने ‘दाल बुखारा’, ‘दम पुख्त बिरयानी’, ‘काकोरी कबाब’, ‘लहसुन की खीर’ और ‘वरकी पराठा’ जैसे व्यंजनों को लोकप्रिय बनाया। कला क्षेत्र में मशहूर हनीफ कुरैशी भी इस साल गुजर गए।
कुरैशी ने ‘स्ट्रीट आर्ट’ के क्षेत्र में क्रांति ला दी और दिल्ली में लोधी आर्ट डिस्ट्रिक्ट, मुंबई में ससून डॉक आर्ट प्रोजेक्ट और बैंगलोर मेट्रो सहित सार्वजनिक कला परियोजनाओं के पीछे प्रेरक शक्ति थे। फिल्म और फैशन की दुनिया के भी कुछ नामी सितारों का साथ छूट गया। समानांतर सिनेमा के दो सबसे अग्रणी चेहरे श्याम बेनेगल और कुमार साहनी के निधन से बड़ा खालीपन पैदा हो गया।
साहनी को ‘‘माया दर्पण’’ और ‘‘कस्बा’’ तथा बेनेगल को ‘‘अंकुर’’, ‘‘मंथन’, ‘निशांत’ जैसी सिनेमाई कृतियों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। सबसे प्रसिद्ध भारतीय फैशन डिजाइनरों में से एक रोहित बल ने भी इस साल अलविदा कह दिया।
निर्देशक संगीत सिवन और अभिनेता ऋतुराज सिंह एवं अतुल परचुरे भी इस साल अलविदा कहने वालों में शामिल थे। दृश्य कला के क्षेत्र ने चित्रकार ए रामचंद्रन को खो दिया। भारत में सार्वजनिक प्रसारण का पर्याय माने जाने वाले रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी भी इस साल हम सब का साथ छोड़ गए।
यह भी पढ़ें:-CM योगी पहुंचे दिल्ली, अमित शाह से की मुलाकात, पूर्व राष्ट्रपति और जेपी नड्डा से भी मिले
मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई, माफ करना..,विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा
पेरिस। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराये जाने के बाद अपनी मां को संबोधित एक भावुक संदेश में कुश्ती को अलविदा कहने की घोषणा की और कहा कि अब आगे खेलने की ताकत नहीं है। विनेश को बुधवार को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराया गया था।
उन्होंने ‘एक्स’ पर संन्यास की घोषणा की। अपनी मां प्रेमलता को संबोधित करते हुए 29 वर्षीय विनेश ने लिखा, ‘‘मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। ’’ दो बार की विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता ने कहा, ‘‘अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की हमेशा ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दीजिए। ’’ विनेश ने बुधवार को खेल पंचाट (कैस) में ओलंपिक फाइनल से खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए।
ओलंपिक खेलों या उद्घाटन समारोह से पहले 10 दिनों की अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद के समाधान के लिए यहां खेल पंचाट का तदर्थ विभाग स्थापित किया गया है जो अगले कुछ घंटों में उनकी अपील पर सुनवाई करेगा। विनेश ने दिन का एक बड़ा हिस्सा खेल गांव के अंदर पॉलीक्लिनिक में बिताया, क्योंकि वजन कम करने के उपाय के कारण उनके शरीर में पानी की कमी हो गई। इन उपायों में भूखा रहना, तरल पदार्थों से परहेज करना और पसीना बहाने के लिए पूरी रात जागना शामिल था।
सेमी फाइनल में विनेश से हारने वाली क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुज़मैन लोपेज़ ने फाइनल में भारतीय खिलाड़ी की जगह ली जहां वह अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से हार गई। विनेश अब लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक विजेता बनने के लिए खेल पंचाट पर भरोसा कर रही हैं। कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय संचालन संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने हालांकि स्पष्ट कर दिया है कि वजन से जुड़े वर्तमान नियमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।
अलविदा कुश्ती 2001-2024 🙏
आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी 🙏🙏
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 7, 2024
दो बार की विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता ने कहा, ‘‘अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की हमेशा ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दीजिए। ’’ विनेश ने बुधवार को खेल पंचाट (कैस) में ओलंपिक फाइनल से खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए।
यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान: डॉक्टरों ने कर ली मरीज में बॉम्बे ब्लड ग्रुप की पहचान, बच गई गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान
अलविदा की नमाज को लेकर एडवाइजरी जारी, सड़कों पर नमाज न पढ़ने का निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार। 5 अप्रैल को रमजान का आखिरी जुमा यानि अलविदा है। अलविदा के सम्बन्ध में सभी मस्जिदों में नमाज को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया ने अलविदा के सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरीमें कहा गया है कि अलविदा को हर नमाजी समय से पहले अपने घर से मस्जिद के लिए निकले और वहां समय से पहले पहुंच जाए। नमाजियों से ताकीद की गई है कि सड़कों पर नमाज अदा न की जाए।
एडवाइजरी में कहा गया है कि नमाजी अपने और अपने घर वालों के साथ अपने देश की हिफाजत की दुआ करें। फिलिस्तीन में शान्ति वापस लौटे इसकी भी दुआ करें। इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने बताया कि जामा मस्जिद ईदगाह में अलविदा की नमाज दोपहर 12.45 बजे होगी। नदवतुल उलेमा में दोपहर 1 बजे नमाज अदा की जायेगी।
मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह में दोपहर 1 बजे, अकबरी गेट स्थित एक मिनारा मस्जिद में दोपहर 12.35 बजे अलविदा की नमाज होगी। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक अलविदा की नमाज होगी। एतिहासिक आसिफी मस्जिद में अलविदा की नमाज दोपहर 12.09 बजे होगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: महिला का फंदे से कमरे में लटकता मिला शव, पुलिस ने फोरेंसिक टीम के किया साथ घटनास्थल का मुआयना
अलविदा: बहराइच-नेपालगंज मीटर गेज लाइन पर अंतिम बार रवाना हुई ट्रेन, फूल मालाओं से सजाया गया इंजन, भावुक हुए यात्री
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच-नेपालगंज मीटर गेज रेल लाइन पर शुक्रवार को अंतिम बार ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन और इंजन को फूल मालाओं से रेलवे कर्मचारियों ने सजाया। अंतिम दिन यात्रा करते हुए प्रखंड के यात्री काफी भावुक दिखे। पूर्वोत्तर रेलवे के बहराइच नेपालगंज मीटर गेज रेल लाइन को 10 फरवरी से अमान परिवर्तन के लिए बंद कर दिया जायेगा।
इसको देखते हुए बहराइच से नेपालगंज के मध्य शुक्रवार को अंतिम बार ट्रेन रवाना हुई। बहराइच रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को फूल और माला से सजाया गया। स्टेशन अधीक्षक एके विद्यार्थी की मौजूदगी में रेल कर्मियों ने चालक को विदाई दी। इसके बाद दोपहर में ट्रेन संख्या 05359 नेपालगंज के लिए रवाना हुई।
अंतिम दिन मीटर गेज रेल लाइन पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री भी भावुक दिखे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब शनिवार से इस प्रखंड पर ट्रेन का संचालन नहीं होगा। बड़ी रेल लाइन बनने के बाद ट्रेन का संचालन होगा। लेकिन इसके लिए दो से तीन वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: महिला का आरोप- चुनावी रंजिश में लगाया आग, तीन मवेशी झुलसे
बहराइच: दुनिया को अलविदा कह गये चाचा तो सदमे से हुई भतीजी की भी मौत, बच्चों का रो रो कर बुरा हाल
बहराइच, अमृत विचार। बसंता गजाधरपुर गांव निवासी एक अधेड़ की दो दिन पूर्व मौत हो गई। चाचा को देखने आई भतीजी सदमा बर्दास्त नहीं कर सकी। उसकी भी सदमे में मौत हो गई। इससे दो परिवार में कोहराम मच गया। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसंता गजाधरपुर गांव निवासी मूल चंद्र पाठक (54) की शनिवार को स्वाभाविक मौत हो गई थी। मूलचंद्र की मौत पर भतीजी अनीता पाठक (26) पत्नी कैलाश निवासी दरियापुरवा थाना रानीपुर भी आई थी।
रविवार को मूलचंद्र का अंतिम संस्कार हुआ। चाचा की मौत को भतीजी अनीता बर्दास्त नहीं कर सकी। रात में अनीता की भी मौत हो गई। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग महिला का शव लेकर ससुराल चले गए। मृतक के चाचा राहुल गौड़ ने बताया कि चाचा की अनीता की देखभाल करते थे। जिससे उसे काफी दुख हुआ।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहेज में नहीं मिली बाइक और फ्रिज तो विवाहिता की पीटकर मार डाला, परिजनों ने लगाया आरोप
लॉस एंजिलिस। साल 1975 में आई फिल्म ‘वन फ्लू ओवर द कुकूज नेस्ट’ में खलनायक नर्स का किरदार निभाने वालीं ऑस्कर विजेता अभिनेत्री लुईस फ्लेचर का शुक्रवार को फ्रांस के मोंटडुरस में उनके घर पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। फ्लेचर नींद में ही इस दुनिया को छोड़कर चलीं गयीं। उनके एजेंट डेविड शॉल ने शुक्रवार को एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। हालांकि, निधन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है।
जब उन्हें निर्देशक मिलोस फॉरमैन द्वारा ‘कुकूज नेस्ट’ में नर्स के किरदार के लिए चुना गया तब वह 40 वर्ष की थीं और जनता के लिए काफी हद तक अनजान चेहरा थीं। ‘वन फ्लू ओवर द कुकूज नेस्ट’ 1934 की ‘इट हैपन्ड वन नाइट’ के बाद से सर्वश्रेष्ठ चित्र, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ पटकथा जीतने वाली पहली फिल्म बन गई।
वर्ष 1976 के समारोह में ऑस्कर पुरस्कार को हाथों में पकड़े फ्लेचर ने दर्शकों से कहा था, ”ऐसा लगता है जैसे आप सभी मुझसे नफरत करते हैं।” फ्लेचर ने ‘कुकूज नेस्ट’ के अलावा ‘मामा ड्रैकुला’, ‘डेड किड्स’ और ‘द बॉय हू कैन फ्लाई’ में काम किया। वह फ्रांस में अपने दो बेटों-जॉन और एंड्रयू बिक के साथ रहती थीं।
ये भी पढ़ें – ताइवान पर अमेरिका भेज रहा ‘खतरनाक संकेत’, चीन की चेतावनी- हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें US
राजू श्रीवास्तव के निधन पर अभिनेता मुकेश जे भारती ने व्यक्त किया शोक, कहा- हमने एक महान कलाकार खो दिया
मुंबई अमृत विचार। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। राजू श्रीवास्तव 58 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। राजू श्रीवास्तव के निधन पर उनके फैंस और नेताओं से लेकर बॉलीवुड हिस्तियों में शोक की लहर है। वही‍ं अभिनेता मुकेश जे भारती ने भी गहरा शोक प्रकट किया।
मुकेश जे भारती ने कहा कि आज हमने एक महान कलाकार को खो दिया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वो मेरे आदर्श थे मर्गदर्शक थे और उन्होंने हमेशा ही मुझे प्रोत्साहित किया था। मेहनत करने के लिए अच्छे काम करने के लिए ,मैं उन्हें कभी नहीं भुला सकता। परिवार को संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें दुःख सहने की क्षमता दे।
बता दें, 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। लगभग डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव का इलाज जारी था। जानकारी के मुताबिक वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे। हालांकि बुधवार को राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कल दी जाएगी आखिरी विदाई, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
कानपुर: दोस्तों को अलविदा का मैसेज लिख, कार्टूनिस्ट ने लगाई फांसी, अंडरवियर से मिला सुसाइड नोट
कानपुर। किदवई नगर के जूही लाल कालोनी निवासी एक कार्टूनिस्ट ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फांसी लगा ली। गुरुवार का उनका शव पंखे के कुंडे से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने तलाशी लिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान अंडरवियर के अंदर छिपाकर रखा गया सुसाइड नोट और कार्टून बने तीन पन्ने मिले। सुसाइड नोट में पत्नी पर प्रताड़ित करने, शराब पीने के लिए दबाब बनाने का आरोप लगाया गया है।
किदवई नगर जूही लाल कालोनी निवासी 65 साल के आनंद कुमार कार्टूनिस्ट थे। वह अपनी पत्नी श्यामा और बेटा राहुल के साथ जूही में रहते थे, जबकि उनका बड़ा बेटा यशूपाल अपनी पत्नी वंदना और दो बच्चों के साथ जरौली में रहती थी। यशूपाल का आरोप है कि सतौली मां पिछले कई सालों से पिता को प्रताड़ित करती थी। इस वजह से वे डिप्रेशन में चले गए थे। घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी।
यही वजह है कि आए दिन मां उन्हें प्रताड़ित करती थी। कुछ लोगों ने उन्हें गुरुवार की सुबह बताया कि उनके पिता ने आत्महत्या कर ली है। जब वह घर पहुंचे तो शव फंदे से लटक रहा था। अनहोनी की आशंका पर बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने यह भी जानने का प्रयास नहीं किया कि कहीं कोई सुसाइड नोट तो नहीं है या फिर किसी ने उन्हें मारकर तो नहीं टांग दिया।
बिना तलाशी के ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब वहां कर्मचारियों ने तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी पत्नी श्यामा बेटे से शराब बेंचवाती है। उन्हें भी शराब पीने के लिए कहती है। आए दिन वह प्रताड़ित करती है इससे वह अपनी जान दे रहे हैं। उन्होंने रात करीब सवा तीन बजे अपने दोस्तों को अलविदा का मैसेज भी डाल दिया था।
यह भी पढ़ें:-अमृत विचार की खबर का असर: छात्र के मोबाइल पर मैसेज भेजने वाले पांच लोगों पर केस, पुलिस ने शुरू की छापेमारी
अयोध्या: या हुसैन अलविदा की सदाओं के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये
अयोध्या। मंगलवार को दसवीं मोहर्रम पर या हुसैन की सदाओं के साथ ताजियों को सुपुर्द -ए-खाक किया गया। अजादारों ने अपने-अपने घरों से ताजिया परम्परागत ढंग से उठाया और कर्बला में पहुंच कर ताजियों को दफन किया गया।
कहीं-कहीं ताजियों को निकटवर्ती चिह्नित तालाब और पोखरों में विसर्जित किया गया। मोहर्रम की दसवीं को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सुबह से दोपहर बाद तक ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक करने का सिलसिला चलता रहा।
नगर में राठहवेली, इमामबाड़ा, हैदरगंज, तेलीटोला, हसन कटरा, नाका और अन्य क्षेत्रों से शिया अजादार जुलूस की शक्ल में अपने-अपने घरों का ताजिया लेकर खुर्दमहल स्थित दरगाह में बनी कर्बला में पहुंचे। नौहाख्वानी और मातम करते हुए अजादारों ने कर्बला के शहीदों को रुखसत किया।
जुलूस में आगे अलम और ताजियों के साथ छोटे – छोटे बच्चे भी शामिल रहे। यहां खुर्दमहल कर्बला में दोपहर दो बजे तक दो सौ से अधिक ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दरगाह कमेटी की ओर से इसके लिए इंतजाम भी किए गए थे। ताजिया दफन के बाद यौमे आशूरा के लिए बताए गए आमाल भी विभिन्न मस्जिदों में किए गए।
वहीं सुन्नी समुदाय के लोगों ने बड़ी बुआ में ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किया। यहां काफी भीड़ रही जिसे देखते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आज के ही दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 जांनिसार साथियों को कर्बला में भूखा प्यासा शहीद कर दिया गया था।
जिसके शोक में मोहर्रम मनाया जाता है। दो महीने आठ दिन तक चलने वाले मोहर्रम में यह दस दिन प्रमुख माने जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी परम्परागत ढंग से जुलूस निकाल ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले नौ मोहर्रम यानि सोमवार की रात को राठहवेली से मुश्तरी के ताजिये का कदीमी जुलूस निकाला गया।
जो राठहवेली से चौक, रीडगंज होता हुआ मंगलवार भोर में इमामबाड़ा जवाहर अली खां पहुंचा। जहां अजादारों ने कर्बला के शहीदों को पुरसा देने के लिए आग का मातम किया। जुलूस में भारी संख्या में अजादार शामिल रहे।
पढ़ें-अफगानिस्तान मूल के धर्मगुरु चिश्ती का अजमेर में किया गया सुपुर्द-ए-खाक