Indian women's team - Amrit Vichar

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने भारत को आठ विकेट से हराया
डरबन (दक्षिण अफ्रीका) : टुमी सेखुखुने और क्लोई ट्राइऑन (तीन-तीन विकेट) के बाद कप्तान लॉरा वुलफार्ट (54 ) और सुने लुस (57) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 17 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया।

इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। लॉरा वुलफार्ट और सुने लूस की विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए पहले विकेट लिये 106 रनों की साझेदारी की।12वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने लॉरा वुलफार्ट को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। लॉरा वुलफार्ट ने 34 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली।

16वें ओवर में श्रेयंका ने सुने लूस का भी शिकार कर लिया। सुने लूस ने 46 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए (57) रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम 17.1ओवरों में 148 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। तेजमिन ब्रिट्स ने नाबाद (20) और एनरी डकर्सन ने नाबाद (12) रन बनाये। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने शेफाली वर्मा 38 गेंदों में (57), अनुष्का शर्मा (28), अरुंधति रेड्डी (14), स्मृति मंधाना (12) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (12) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में 147 रन का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके और अपने विकेट गंवाते गये। छह भारतीय बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए टुमी सेखुखुने और क्लोई ट्राइऑन (तीन-तीन विकेट) लिये। एन डी क्लर्क और एन म्लाबा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

IND W vs AUS W: पिंक बॉल टेस्ट मैच जारी, भारतीय महिला टीम ने बनाये आठ विकेट पर 184 रन
पर्थ। जेमिमाह रॉड्रिग्स (52) और शेफाली वर्मा (35) की जूझारू पारियों के दम पर भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट मैच में डिनर तक आठ विकेट पर 184 रन बना लिये है।

आज यहां ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पांचवें ही ओवर में 18 के स्कोर पर स्मृति मंधाना (चार) का विकेट गंवा दिया। उन्हें लूसी हैमिल्टन ने आउट किया।

इसके बाद शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 16वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने शेफाली वर्मा (35) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। प्रतिका रावल (18) को भी सदरलैंड ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे।

कप्तान हरमनप्रीत कौर (19), दीप्ति शर्मा (सात), ऋचा घोष (11) और स्नेह राणा (पांच) रन बनाकर आउट हुई। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने भारत के लिए सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया और सात चौके लाये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन और ऐनाबेल सदरलैंड को तीन-तीन विकेट मिले। डार्सी ब्राउन और एश्ले गार्डनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ये भी पढ़ें :

IPL 2026: बेंगलुरु होस्ट करेगा आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल, KSCA ने किया कन्फर्म

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विश्व क्रिकेट में दबदबा निरंतर रहेगा बरकरार: स्मृति मंधाना
एडिलेडः भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी टीम लगातार शीर्ष पर बने रहकर विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है। पिछले साल पहली बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में जीत हासिल करने पर टिकी हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी20 श्रृंखला में हराकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की अपनी तैयारी की शानदार शुरुआत की।

मंधाना ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ''यह भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है। हम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम या अतीत में जो कुछ भी हुआ उसके बारे में नहीं सोचते हैं। हमने इसे हराया, हमने उसे हराया। मुझे लगता है कि अब यह सब उतना महत्वपूर्ण नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हम एक ऐसे बदलाव के दौर में हैं जहां हम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। हम किसे हराते हैं, कहां हराते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम बस उन्हें लगातार हराने और शीर्ष पर बने रहने में सफल होना चाहते हैं।''

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में मंधाना ने 82 रन की पारी खेली। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (59) के साथ 121 रन की साझेदारी की जिससे भारत छह विकेट पर 176 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना पाई।

मंधाना ने कहा, ''मुझे एडिलेड शहर बहुत पसंद है। यहां खेलने से पहले भी मुझे यहां शहर पसंद था। यह बहुत शांत और सुंदर शहर है। कुछ ऑस्ट्रेलियाई बहुत खुश होंगे जब मैं कहूंगी कि यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर है। वास्तव में मुझे यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर लगता है।'' महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से पांच जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

मंधाना ने कहा, ''यह साल टी20 का साल है। पिछला साल एकदिवसीय क्रिकेट का साल था जिसमें हमने बहुत सारे वनडे मैच खेले। लेकिन अब हम अपने टी20 खेल पर काम कर रहे हैं। हम यह भी तय कर रहे हैं कि टी20 के लिए हमारी सर्वश्रेष्ठ एकादश और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी कैसे होने चाहिए। निश्चित रूप से डब्ल्यूपीएल से हमें टी20 में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मदद मिली है।''

AUSW vs INDW: ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों हराकर भारतीय टीम ने जीती टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना बनीं 'प्लेयर ऑफ द मैच'
एडिलेड। स्मृति मंधाना (82) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (59) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी (तीन विकेट), श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शनिवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर 2-1 से टी-20 सीरीज जीती। स्मृति मंधाना को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 32 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। जॉर्जिया वॉल (10), बेथ मूनी (छह) और एलिस पेरी एक रन बनाकर आउट हुयी। ऐसे संकट के समय एश्ले गार्डनर ने फीबी लिचफील्ड के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में श्री चरणी ने फीबी लिचफील्ड 17 गेंदों में 24 रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

13वें ओवर में जॉर्जिया वेयरहम (12) को अरुंधति रेड्डी ने आउट किया। 16वें ओवर में रेड्डी ने अर्धशतक बना चुकी एश्ले गार्डनर को अपना शिकार बनाकर भारत की जीत पक्की कर दी। एश्ले गार्डनर ने 45 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। ग्रेस हैरिस (एक रन) को श्री चरणी ने आउट किया। कप्तान सोफी मोलिन्यू (छह) भी श्री चरणी का शिकार बनी। 18वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने ऐनाबेल सदरलैंड (14) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को नौंवां झटका दिया।

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी और 17 रनों मुकाबला हार गई। भारतीय टीम के लिए श्री चरणी ने तीन, श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिये। रेणुका सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को किम गार्थ ने तीसरे ओवर में शेफाली वर्मा (सात) को आउट कर पहला झटका दिया। ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आयी जेमिमाह रॉड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे।

दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 121 रनों की साझेदारी हुई। यह भारतीय महिला टीम की ओर से टी-20 के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने मिताली राज और पूजा रावत के बीच हुई 98 रनों की साझेदारी के रिकार्ड को तोड़ा। 17वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने स्मृति मंधाना को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 82 रनों की पारी खेली।

19वें ओवर में सोफी मोलिन्यू ने ऋचा घोष (18) का शिकार कर लिया। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऐनाबेल सदरलैंड ने जेमिमाह रॉड्रिग्स को आउट किया। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 46 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 59 रन बनाये। अगली ही गेंद पर अमनजोत कौर (एक) रनआउट हुई। भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए ऐनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू और किम गार्थ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

दीप्ति शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1000 रन और 150 विकेट लेकर बनीं पहली भारतीय क्रिकेटर
तिरुवनंतपुरम। भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस मैच में उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली तीसरी खिलाड़ी बनने की उपलब्धि के साथ इसी प्रारूप में एक हजार रन और 150 विकेट का डबल पूरा करने का भी कारनामा किया। वह इस प्रारुप में (महिला, पुरुष) दोनों में यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर है।

ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को दीप्ति के 3/18 के शानदार स्पेल से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महान एलिस पेरी को पीछे छोड़ दिया है। पेरी ने 271 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 331 विकेट थे। दीप्ति के नाम अब 333 विकेट हो गए हैं। यह कारनामा करने वालों में वह अब केवल इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट और भारतीय दिग्गज झूलन गोस्वामी से पीछे हैं। 26 साल की दीप्ति ने इस छोटे फॉर्मेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट लेने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर (पुरुष या महिला) खिलाड़ी बन गईं।

दीप्ति ने श्रीलंका की कविशा दिलहारी को आउट करके यह मुकाम हासिल किया और बाद में अपना 151वां टी-20 विकेट लिया, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के साथ महिला टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। महिला एकदिवसीय में, वह झूलन गोस्वामी के बाद भारत की दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 121 मैचों में 162 विकेट लिए हैं, जबकि पांच टेस्ट मैचों में 18.10 के शानदार औसत से 20 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने अब इस प्रारुप में 1,100 से अधिक रन बनाए हैं और 151 विकेट भी लिए हैं। वह पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में टी-20 के इतिहास में एक हजार रन और 150 विकेट का कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

IND-W vs SL-W: श्रीलंका के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भारतीय महिला टीम, भारत 3-0 से आगे
तिरुवनंतपुरम। पहले तीन मैच जीतकर श्रंखला अपने नाम कर चुकी भारतीय महिला टीम रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने पांच मैचों की इस श्रृंखला में अभी तक अपना दबदबा कायम रखा है। श्रीलंका की टीम अभी तक उसे किसी भी तरह की चुनौती नहीं दे पाई है। भारत श्रृंखला में 3-0 से आगे है। भारत ने पहले तीन मैच में लक्ष्य का पीछा किया और उसके दबदबे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसने किसी भी मैच में 14.4 ओवर से अधिक बल्लेबाजी नहीं की है, तीन से अधिक विकेट नहीं गंवाए हैं, और 129 रन से अधिक के लक्ष्य का सामना नहीं किया है। इस शानदार सफलता का श्रेय मुख्य रूप से भारतीय गेंदबाजों को जाता है।

अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने दो मैचों में चार विकेट लिए हैं जबकि रेणुका सिंह ने शुक्रवार को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में एक ही मैच में चार विकेट हासिल किए। टॉस ने भी थोड़ी भूमिका निभाई होगी क्योंकि हरमनप्रीत ने तीनों मौकों पर टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। इससे उनके गेंदबाजों को कम ओस वाली परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का मौका मिला। भारतीय गेंदबाजों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया है और अब तक किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज को 40 रन की संख्या को पार नहीं करने दिया है। भारतीय श्रृंखला में कई तरह के संयोजन आजमा रहा है। अरुंधति रेड्डी ने पहले दो मैच खेले, जबकि अगले मैच में रेणुका ने इस तेज गेंदबाज की जगह ली।

रेणुका ने तीसरे मैच के समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम 2026 के टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजन आजमा रहे हैं। हाल ही में वनडे विश्व कप जीतने के बाद हम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं और हम अपने लिए तय किए गए मानकों को बरकरार रखना चाहते हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने भी गेंदबाजों का अच्छा साथ दिया। शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक बनाकर अपनी शानदार फॉर्म बनाए रखी है।

हालांकि स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अभी तक अपनी पूरी फॉर्म में नहीं आ पाई हैं। उन्होंने तीन मैचों में 13.33 के औसत और 100 से कम के स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए हैं। बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना बड़ी पारी खेलने के लिए उत्सुक होगी। यह भी देखना बाकी है कि क्या भारत इस मैच में युवा बल्लेबाज गुनालन कमलिनी और अनुभवी हरलीन देओल को मौका देगा। भारत ने अब तक टीम के बाकी सभी 13 सदस्यों को मौका दिया है। अनुभवी चमारी अटापट्टू की अगुवाई में श्रीलंकाई बल्लेबाज श्रृंखला में बुरी तरह विफल रहे हैं।
अटापट्टू के अलावा उसकी टीम में हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी और हर्षिता समरविक्रमा जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी हैं लेकिन इनमें से कोई भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। श्रीलंका को अगर भारत के सामने चुनौती पेश करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा।

मैच शाम सात बजे शुरू होगा।

IND W vs SL W : शेफाली वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट दी शिकस्त, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
विशाखापत्तनम। वैष्णवी शर्मा और श्रीचारणी (दो-दो विकेट) के साथ क्षेत्ररक्षकों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा (नाबाद 69 ) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 49 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। कविशा दिलहारी ने स्मृति मंधाना 11 गेंदों में (14) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी जेमिमाह रॉड्रिग्स ने भी आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। आठवें ओवर में 87 के स्कोर पर काव्या कविंदी ने जेमिमाह रॉड्रिग्स को अपना शिकार बना लिया।

जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 15 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 26 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर (10) को मल्की मदारा बोल्ड कर जीत के एक रन से पहले पवेलियन भेज दिया। भारतीय टीम ने 11.5 आवरों में तीन विकट पर 129 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 69 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका की ओर से मल्की मदारा, काव्या कविंदी और कविशा दिलहारी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में विष्मी गुणारत्ने (एक) का विकेट विकेट गंवा दिया। विष्मी को क्रांति गौड ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हसिनी परेरा ने कप्तान चामरी अटापट्टू के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। छठें ओवर में स्नेह राणा ने चामरी अटापट्टू को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। चामारी अटापट्टू ने 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 33 रनों की पारी खेली।

इसके बाद श्रीचारणी ने हसिनी परेरा (22) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। हर्षिता समाराविक्रमा ने 32 गेंदों में चार चौकों की मदद से (33) रनआउट हुई। इसके बाद आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज को टिकने नहीं दिया। कविशा दिलहारी (14) को श्रीचारणी ने आउट किया।

कौशिनी नुत्यांगना (11) और नीलाक्षी डिसिल्वा (दो) रन बनाकर आउट हुई। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। भारत की ओर से श्रीचारणी और वैष्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। क्रांति गौड और स्नेह राणा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

IND W vs SL W T20 : भारत ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, श्रृंखला में 1-0 से बनाई बढ़त
विशाखपत्तनम। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स 44 गेंदों में (नाबाद 69) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 32 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम को पहला झटका दूसरे ही ओवर में शेफाली वर्मा (नौ) के रूप में लगा।

इसके बाद बल्लेबाजी करने जेमिमाह रॉड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। नौवें ओवर में इनोका रणावीरा ने स्मृति मंधाना 25 गेंदों में (25) रन को आउटकर पवेलियन भेज दिया। भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में दो विकेट पर 122 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 44 गेंदों में 10 चौके लगाकर 69 रनों की नाबाद पारी खेली।

कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर कर नाबाद रही। श्रीलंका के लिए इनको राणावीरा और काव्या कविंदी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में कप्तान चामरी अटापट्टू (15) का विकेट गंवा दिया।

उन्हें क्रांति गौड ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हसिनी परेरा ने विष्मी गुणरत्ने के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 10वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने हसिनी परेरा (20) आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।

श्रीलंका का तीसरा विकेट हर्षिता समाराविक्रमा (21) के रूप में गिरा। उन्हें श्री चारणी ने बोल्ड आउट किया। नीलाक्षी डिसिल्वा (आठ) और कविशा दिलहारी (छह) रनआउट हुई। श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 121 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए क्रांति गौड, दीप्ति शर्मा और श्रीचारणी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारतीय महिला एकादश:- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और एन श्री चराणी।

श्रीलंका महिला एकादश:- चामरी अटाट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, 5 नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी और शशिनी गिम्हानी।

हरमनप्रीत की सेना एक बार फिर मैदान पर: विश्व कप जीत के बाद पहली बार IND vs SL Series में देखने को मिलेगी धमाकेदार भिड़ंत, देखें मैच शेड्यूल
विशाखापत्तनम। एकदिवसीय विश्वकप चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को पहली बार विशाखापत्तनम में शुरु होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका की मेजबानी करेगी। टूर्नामेंट के पहले दो मैच विशाखापत्तनम में खेले जायेंगे। जिसके बाद सीरीज के आखिरी तीन मैचों तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे। यह सीरीज 30 दिसंबर तक चलेगी।

पिछले महीने एकदिवसीय प्रारुप में विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय महिला टीम का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। श्रीलंका सीरीज के लिए 15 सदीस्यी भारतीय टीम में विश्व कप जीतने वाली टीम के कई सदस्य, जिनमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और प्लेयर ऑफ द सीरीज दीप्ति शर्मा शामिल हैं। कोच अमोल मजूमदार ने 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी और बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को भी पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया है। कमलिनी यास्तिका भाटिया की जगह लेंगी, जो विश्व कप में चोट लगने के बाद रिहैब से गुजर रही हैं।

इस बीच वैष्णवी को सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी 2025 में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस टूर्नामेंट में वह सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं। भारत ने आखिरी बार जुलाई में टी-20 सीरीज खेली थी और इंग्लैंड को 3-2 से हराया था। श्रीलंका की टीम भारत सीरीज में अनुभवी चमारी अटापट्टू की कप्तानी में खेलेगी। यह सीरीज अगले साल जून-जुलाई में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण तैयारी होगी।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1998377529888174571?s=20

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, जी कमालिनी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी और वैष्णवी शर्मा।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1994293192443703503?s=20

IND VS SA  टी20 मैच शेड्यूल

पहला T20- 21 दिसंबर-(विशाखापट्टनम)
दूसरा T20- 23 दिसंबर-(विशाखापट्टनम)
तीसरा T20- 26 दिसंबर-(तिरुवनंतपुरम)
चौथा T20- 28 दिसंबर-(तिरुवनंतपुरम)
पांचवा T20- 30 दिसंबर-(तिरुवनंतपुरम)

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम से की मुलाकात, हाथ से खिलाई मिठाई
नई दिल्ली। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने नेपाल को हराकर पहला ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप जीतने वाली खिलाड़ियों से गुरुवार को मुलाकात की और उन्हें उनकी जीत की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों और विश्व कप की ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाई।

प्रधानमंत्री को खिलाड़ियों ने अपना हस्ताक्षरित बल्ला सौंपा। पीएम ने गेंद पर अपना हस्ताक्षर भी किया। प्रधानमंत्री ने एक-एक कर सभी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और उनके साथ विश्व कप से जुड़े किस्सों को सुना। सभी खिलाड़ी पीएम के साथ बेहद सहज नजर आईं। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सभी खिलाड़ियों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई।

https://twitter.com/narendramodi/status/1994080239593414822

भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया था। नेपाल ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और ऐतिहासिक जीत हासिल की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इसी महीने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। उस जीत के ठीक 21 दिन बाद दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम का खिताब जीतना क्रिकेट की हर श्रेणी में भारत के बढ़ते दबदबे को दिखाता है।

भारतीय दृष्टिबाधित टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। नेपाल की टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची थी। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। भारत ने लीग मैचों में श्रीलंका को 10 विकेट से, ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से, नेपाल को 85 रन से, अमेरिका को 10 विकेट से, पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया।

इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से और फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता। टूर्नामेंट की शुरुआत भारत में 21 नवंबर को हुई थी। भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

Kabaddi World Cup 2025 : भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब, पीएम मोदी ने दी बधाई
ढाका। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-28 से हराया और खिताब अपने नाम किया। यह भारत का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब है, और इससे खेल में उनकी ताकत और साबित होती है। भारत 11 देशों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहा। अजेय भारत पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहा।

हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने टीम की तारीफ करते हुए कहा, “विमेंस टीम ने ऐसा परफॉर्मेंस दिया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। उनका विश्वास और टीमवर्क शानदार था। एक पूर्व इंडियन प्लेयर होने के नाते मैं समझता हूं कि इस लेवल तक पहुंचना कितना मुश्किल है। प्लेयर्स और स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई।”

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में थी। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने सभी ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां भारत ने ईरान को 33-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। चीनी ताइपे ने भी अपने ग्रुप में एक भी मैच नहीं गंवाया और सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराया।

पुनेरी पल्टन के मुख्य कोच अजय ठाकुर ने कहा, “भारत के लिए यह गर्व का पल है, क्योंकि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने पास रखी। फाइनल और फिर ट्रॉफी तक उनका शानदार प्रदर्शन दिखाता है कि पिछले कुछ सालों में महिला कबड्डी टीम ने कितनी तरक्की की है।” टूर्नामेंट में कुल 11 देशों ने हिस्सा लिया, जिससे पता चलता है कि दुनिया भर में महिला कबड्डी कितनी तेजी से बढ़ रही है।

भारतीय महिला टीम चार मैचों में जीत दर्ज कर आठ पॉइंट्स के साथ ग्रुप ए स्टैंडिंग में टॉप पर रही, जबकि मेजबान बांग्लादेश तीन जीत से छह पॉइंट्स के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप ए में थाईलैंड, युगांडा और जर्मनी दूसरी टीमें थीं। चीनी ताइपे पांच मैचों में पांच जीत से 10 पॉइंट्स के साथ ग्रुप बी स्टैंडिंग में टॉप पर रही।

ईरान चार जीत और पांच मैचों में एक हार से आठ पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप बी में नेपाल, पोलैंड, केन्या और जांजीबार दूसरी टीमें थीं। टॉप दो टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंच गईं, जिसमें भारत ने ईरान को और चीनी ताइपे ने मेजबान बांग्लादेश को हराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य लोगों ने टीम की सराहना की। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि कबड्डी विश्व कप 2025 जीतकर राष्ट्र को गर्व महसूस कराने वाली हमारी भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई। उन्होंने अद्भुत साहस, कौशल और समर्पण का प्रदर्शन किया है। उनकी यह जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी अपनाने, बड़े सपने देखने और लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी।

हरमनप्रीत ने पीएम मोदी से कहा... आपकी प्रेरणा से हम कामयाबी के शिखर पर पहुंचे
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को यादगार बताते हुए कहा कि आपने हमें 2017 में प्रेरित किया था जिसकी बदौलत हम इस बार विश्वकप की कामयाबी तक पहुंच सके। एकदिवसीय विश्वकप विजेता भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला टीम के सदस्यों को देव दिवाली और गुरु पूरब की शुभकानाएं दी और उनके अनुभवों को सुना।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत बड़ा काम किया है और भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं है, एक प्रकार से भारत के लोगों की जिंदगी बन गया है और क्रिकेट में अच्छा होता है, तो भारत अच्छा महसूस करता है और क्रिकेट में थोड़ा सा भी इधर हो गया तो पूरा भारत हिल जाता है। आप भी जब तीन मैच लगातार हारे तो जो ट्रोलिंग सेना आपके पीछे पड़ गयी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि हम यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इन लड़कियों, देश की बेटियों ने दो साल कड़ी मेहनत की। इन्होंने, प्रत्येक अभ्यास सत्र में उतनी ही इंटेंसिटी से खेले, हर प्रैक्टिस सेशन में उतनी ही एनर्जी से उतरे ग्राउंड में, यही कहूंगा कि इनकी मेहनत रंग लाई।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि सर मुझे अभी भी याद है कि जब हम 2017 में आपको मिले थे, उस टाइम हम ट्रॉफी के साथ नहीं आए थे, तब सर ने हमें बहुत मोटिवेट किया था कि जब भी आपको नेक्स्ट ओपोरर्चुनिटी मिले, कि हम वहां पर कैसे खेलें और अपना बेस्ट दें, और आज जब हम फाइनली ट्रॉफी जीत कर आए हैं तो उनके साथ बहुत अच्छा लगा बात करके, लेकिन ये हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है, कि इस बार हम आपको जिसके लिए हम इतने सालों से मेहनत कर रहे हैं, वो ट्रॉफी यहां पर लेकर आ पाए और आपने आज हमारी खुशी वो दो गुना और ज्यादा बढ़ा दी है और हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है और अभी हमारा यही उद्देश्य है कि हम भविष्य में आपको बार-बार मिले और बार-बार आपके साथ टीम के फोटो खिंचाते रहे।

भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा कि हम जब 2017 में आए थे ट्रॉफी नहीं लेके आ पाए थे, लेकिन मुझे याद है आपने एक प्रश्न पूछा था एक्सपेक्टेशंस के बारे में आपको और वो आंसर अभी भी और वो चीज काफी हेल्प की थी हम लोगों को कि, नेक्स्ट 6-7 साल हमने बहुत कोशिश की, लेकिन काफी वर्ल्ड कप्स हार्ट ब्रेक्स हुए हमारे लेकिन ये वर्ल्ड कप फाइनली आई थिंक डेस्टिनी थी कि इंडिया में ही पहला वर्ल्ड कप आएगा वुमेंस का, लेकिन मेरा मानना है आप हमेशा से इन सबके इंस्पिरेशन ही रहे और स्पेशली मेरा मानना हर फील्ड में जिस तरह से लड़कियां अभी, मेरा मानना हर क्षेत्र में सब जगह हमको सिर्फ लड़कियां दिख रही है, जहां पर भी वो इसरो का लॉन्च हुआ, या जो भी हो सो वो सब सारा सब चीजें हम लोग सब जब देखते हैं तो इंस्पिरेशनल इंस्पिरेशन ही है और मोटिवेशन है हमारे लिए कि हम और भी अच्छा काम कर पाए और लड़कियों को प्रेरित कर पाए।

मंधाना ने कहा सर आई थिंक सबसे बेस्ट बात ये कैंपेन की यह थी कि कोई भी प्लेयर घर जाके उनकी स्टोरीज बताएगा, कि किसी का भी कंट्रीब्यूशन कम नहीं था। लास्ट टाइम उन्होंने एक्सपेक्टेशंस कैसे डील करनी है उसी उसके ऊपर बोला था, वह जवाब मेरे दिमाग में हमेशा रहा और जिस तरह से वह शांत और स्थिर रहते हैं, वो भी काफी इंस्पायरिंग चीज है।