जन औषधि - Amrit Vichar

बागेश्वर: बैजनाथ जन औषधि केंद्र का ताला तोड़ा, तो निकली ब्रांडेड दवाइयां
बागेश्वर, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में प्रशासन की नाक के नीचे गरीबों की जेब काटने का काम कई सालों से चल रहा था। जब पानी गले से ऊपर गया तो कुछ जागरूक व्यक्तियों ने आवाज उठाई व केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के साथ अपना ताला भी जड़ दिया।

इधर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व राजस्व उपनिरीक्षक की मौजूदगी में केंद्र का ताला खोला तो वहां जन औषधि की सस्ती दवाइयां तो नहीं बल्कि कई कंपनियों की ब्रांडेड दवाइयां मिलीं। अब स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं। ग्रामीणों ने केंद्र को निरस्त करने की मांग की है।

बैजनाथ, कपकोट, जिला अस्पताल व कांडा में सबेरा कल्याण समिति द्वारा जन औषधि केंद्र में लंबे समय से बाहर की दवाइयां बिक्री होने व सस्ती दवाइयां न होने की शिकायत मिल रही थी परंतु प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस ओर आंखें मूंदे हुए था। जिससे भकुनखोला के ग्राम प्रधान हिमांशु खाती व अधिवक्ता गिरीश कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की व धरना दिया।

साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में केंद्र में अपना ताला भी जड़ दिया। जिसके बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपमा हयांकी व राजस्व विभाग ने अस्पताल के केंद्र का ताला खोला तो वहां जन औषधि केंद्र की दवाइयां नहीं के बराबर मिली, जबकि कई कंपनियों की महंगी दवाइयां मिली जिन्हें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीज कर दिया। इससे साफ हो गया है कि अब तक कई मरीजों को चिकित्सालय के अंदर से महंगी दवाइयां की बिक्री की जा रही थी तथा स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन इस पर आंखें मूंदे हुए था।

अधिवक्ता गिरीश कोरंगा ने बताया कि प्रशासन ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है जबकि केंद्र का लाइसेंस निरस्त किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे अदालत की शरण लेंगे। इधर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनुपमा हयांकी ने बताया कि बाहर की दवाइयां केंद्र के अंदर मिलना गलत है, इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

केंद्र में दवाइयाें का अभाव
जन औषधि केंद्र से ब्रांडेड दवाइयां मिलने व उन्हें सीज करने के बाद अब केंद्र में दवाइयों का अभाव हो गया है। बता दें कि केंद्र में मात्र सस्ती व प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना की दवाइयां ही बिक्री की अनुमति थी परंतु यहां बड़ा खेल चल रहा था। शिकायत के बाद ब्रांडेड दवइयां सीज होने के बाद अब केंद्र में दवाइयां ही नहीं हैं। स्थानीय जनता ने केंद्र में जन औषधि की सस्ती दवाइयां रखे जाने की मांग की है।

बागेश्वर: चिकित्सक नहीं लिखते जन औषधि केंद्र की दवा
बागेश्वर, अमृत विचार। जिला चिकित्सालय बागेश्वर में गरीबों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए बने जन औषधि केंद्र में प्रमुख बीमारी की दवाइयां उपलब्ध हैं परंतु कुछ चिकित्सकों द्वारा इसे न लिखने के कारण दवाइयां कालातीत होने को हैं। जिलाधिकारी व सीएमओ के साल्ट नाम लिखने के आदेश का भी पालन नहीं हो रहा है।

जिससे केंद्र कभी भी बंद हो सकता है। गरीब जनता को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सालय परिसर में जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई। केंद्र संचालन के लिए जिलाधिकारी विनीत

कुमार ने गत दिनों चिकित्सकों को मरीज को साल्ट नाम लिखने के आदेश दिए थे। इसके लिए एक प्रशासनिक कमेटी का गठन भी किया गया। इसके बाद भीे चिकित्सक जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं तथा मरीजों को बाहर से ब्रांडेड नाम की दवा ही लिख रहे हैं। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने का सपना साकार हो रहा है।

एक ही कंपनी की अधिक लिखी जाती है दवा

जिला चिकित्सालय के कुछ चिकित्सक मरीजों को जनरिक नाम के बजाय एक विशेष कंपनी की दवा अधिक लिखते हैं। मरीज के पर्चे में लिखी दवा बाजार से खरीदने पर यदि कंपनी का नाम देखा जाय तो 90 फीसदी पर्चे में एक विशेष कंपनी की दवा लिखी जाती है जबकि यह दवा केंद्र में लगभग 40 से 70 फीसदी कम कीमत में उपलब्ध है।

केंद्र में ये दवाएं कम कीमत में हुई उपलब्ध

ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार, विभिन्न प्रकार के टानिक, बच्चों के लिए विभिन्न टानिक, सिगरेट छुड़ाने के लिए चुइंगम, महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड, मिनरल वाटर, दर्द निवारक स्प्रे, बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए प्रोटीन आदि पोषक तत्व।

जन औषधि केंद्र की दवाइयां लिखने के लिए पूर्व में चिकित्सकों को आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में यदि लापरवाही बरती गई तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा -योगेंद्र सिंह उपजिलाधिकारी