ferry - Amrit Vichar

रुद्रपुर: पुलिस फेरी वाले से नहीं उगला पाई बच्ची के अपहरण का राज
रुद्रपुर, अमृत विचार। नाबालिग के अपहरण के प्रयास का कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में खुलासा तो कर दिया। मगर आरोपी फेरी वाले से अपहरण का राज नहीं उगलवा पाई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी अपहरण गिरोह का सदस्य भी हो सकता है और उसका मकसद संगीन वारदात को अंजाम देना भी हो सकता था, लेकिन इन सभी सवालों का जवाब पुलिस के पास नहीं था।

बुधवार को पुलिस कार्यालय में जब खुलासा करते हुए सीओ निहारिका तोमर से नाबालिग के अपहरण के प्रयास का क्या कारण रहा होगा और फेरीवाले ने दिनदहाड़े घर के बाहर खेलती बच्ची को उठाने की हिम्मत जुटाई। इन सभी सवालों का जवाब सीओ के पास नहीं था। सीओ का कहना था कि फेरी वाला एक नशेड़ी है और नशे की हालत में उसने वारदात को अंजाम दिया। सवाल यह उठता है कि आरोपी फेरी वाले द्वारा अपहरण किस उद्देश्य से किया था, जबकि स्थानीय लोगों ने ही आरोपी को घटना के दौरान पकड़ा था।

उनका कहना था कि आरोपी शातिर अपराधी है और यदि पुलिस सही से पूछताछ करे तो चौकाने वाला प्रकरण निकल सकता है। बावजूद आरोपी को सुपुर्द करने के बाद भी पुलिस अपहरण का राज नहीं उगला पाई। उधर, सीओ निहारिका तोमर का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ के बाद ही मकसद का पता लगाया जाएगा।

फेरी वालों से होगी पूछताछ, सत्यापन

अपहरणकांड का खुलासा होने के बाद अब पुलिस ने सभी फेरी वालों से पूछताछ करने का मन बना लिया है। इसके लिए सीओ ने सभी थाना-चौकियों को आदेशित किया है कि अपने-अपने इलाके में फेरी लगाने वालों को बुलाकर पूछताछ की जाए और सत्यापन नहीं होने पर चालानी कार्रवाई करें। इसके अलावा वार्डों में भी जनजागरण अभियान चलाया जाए। ताकि अभिभावक भी सजग रहें और संदिग्ध फेरी वाले की सूचना पुलिस को दें।

फेरी वाले ने की थी इलाके में पहले रेकी

आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी के लोगों का कहना था कि आरोपी फेरी वाला इलाके में घूम-घूमकर बैग बेचने के लिए आता था। 21 मई को भी आरोपी ने पहले घर के बाहर रेकी की और जब बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उस वक्त दोबारा आकर नाबालिग का अपहरण करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि बच्ची की बड़ी बहन ने शोर मचा दिया। वरना एक बड़ी वारदात हो सकती थी।

गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेच रहे अजनबी युवक, अकड़म-बकड़म बोली से लोगों में खौफ, जिंदा भून कर खा रहे पक्षी
संतकबीरनगर। इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के सैकड़ों युवा जनपद मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न कस्बों में किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। एक कमरे में दर्जनों लोग ठहरते हैं और पूरे दिन मोटरसाइकिलों पर सामान लादकर बेचते हैं। इनकी बोली भाषा आसानी से समझ में नहीं आती। पूछने पर खुद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, झांसी, बुलंदशहर, इटावा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि जनपदों का निवासी बताते हैं।

महंगी मोटरसाइकिल और इनका शाही खर्च लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इनका खान-पान देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। ये मुर्गा, बतख, कबूतर आदि पंछियों को पकाकर नहीं बल्कि गैस पर भूनकर खाते हैं। किराए के कमरे में दर्जनों लोग झुंड बनाकर रहते हैं। ये युवा मोटरसाइकिलों पर चद्दर, कम्बल, ऊनी कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, अचार, मुरब्बा आदि सामान लादकर अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में ही फेरी लगाकर बेंचते हैं।

हाथों में महंगे मोबाइल फोन और महंगी मोटरसाइकिलों पर इतने छोटे स्तर का रोजगार लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस कमरे का किराया आमतौर पर डेढ़ से दो हजार रुपए प्रति माह होता है उसे ये लोग पांच से छह हजार रुपए महीने पर ले लेते हैं। एक कमरे में कम से कम 10 से 12 लोग ठहरते हैं। सुबह 8 बजते ही ये सामान लादकर दो-दो की संख्या में अलग-अलग दिशाओं में ब्यापार करने निकल जाते हैं और देर रात को वापस लौटते हैं। स्थानीय पुलिस इनपर कभी निगरानी नहीं रखती। मकान मालिक भी किराए पर कमरा देते समय इनकी पहचान का सत्यापन नहीं कराते। जिसके चलते कभी भी जिले में बड़ी वारदातें हो सकती हैं।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे मकान मालिकों से किराएदारों की सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र जमा करा लें। बिना सत्यापन के कोई भी किराएदार किसी के मकान में रहता पाया गया तो मकान मालिक के साथ ही किरदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले गैर जनपदों के युवाओं पर विशेष निगरानी कराई जा रही है। अगर उनकी गतिविधियां संदिग्ध मिलती हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मकान मालिक ऐसे किसी ब्यक्ति को अपना मकान किराए पर न दें जिसकी पहचान संदिग्ध लगे। अन्यथा ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: जन्मदिन पर मायावती ने किया बड़ा एलान, कहा- लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी पार्टी, गिनाईं वजहें

यूनान के द्वीप के निकट डूबती नौका से 70 प्रवासियों को बचाया गया, एक की मौत
एथेंस। यूनान के तटरक्षक बल ने बताया कि क्रेटे द्वीप के दक्षिण-पश्चिम जलक्षेत्र में डूब रही एक नौका से उन्होंने 70 से अधिक प्रवासियों को बचाया, हालांकि इस दौरान एक प्रवासी की मौत हो गई। तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि रविवार दोपहर को बचाए गए 70 प्रवासियों ने स्वयं को सीरियाई बताया है। मामले की जांच चल रही है।

मीडिया की खबरों के अनुसार, नौका पर से दो लोगों को तस्कर होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि नहीं की। प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति शायद डूब गया है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि बचाए गए प्रवासियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े-

चिली के राष्ट्रपति पद के चुनाव में दक्षिणपंथी सांसद और पूर्व छात्र नेता के बीच होगा मुकाबला

चीन: मछली पकड़ने वाली नौका डूबी, 12 की मौत, चार लापता
बीजिंग। चीन के झेजियांग प्रांत में समुद्र में रविवार को मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, चालक दल के 20 सदस्यों में से चार को जीवित बचा लिया गया और लापता लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी के अनुसार समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र को आज सुबह 4:28 बजे नौका के पलटने के बारे में सूचना मिली। राहत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए और पास में मछली पकड़ रहीं अन्य नौकाएं भी राहत अभियान में लग गईं।