Smack smuggling - Amrit Vichar

Uttrakhand: पेशा मजदूरी और धंधा स्मैक का, लाखों की स्मैक संग दो गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेशे से मजदूर और स्मैक के लती दो युवकों को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक न सिर्फ नशा करते बल्कि लोगों को बेचते भी थे। इनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए कीमत की स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक आरोपी ऊधमसिंह नगर से खरीद कर लाए थे और जिससे खरीद कर लाए थे उसका नाम भी उन्होंने पुलिस के सामने उगल दिया है।

सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बीती 22 मार्च को काठगोदाम पुलिस ने वन विभाग की जू डंपिंग जोन से देवलचौड़ बंदोबस्ती फूलचौड़ निवासी 29 वर्षीय आनन्द सिंह रावत पुत्र दिवान सिहं रावत और देवलचौड़ फूलचौड़ निवासी 21 वर्षीय रोहित थापा पुत्र पप्पू थापा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो दोनों डंपिंग जोन में बैठ कर बीड़ी पी रहे थे। शक होने पर दोनों को बारी–बारी उठाया तो आनन्द सिंह रावत और उसके दोस्त रोहित के कब्जे से स्मैक के साथ फॉइल पेपर, बीडी बंडल, लाइटर, एक पाइपनुमा कागज मिला।

दोनों को मौके से उठाया गया तो कुल 91.10 ग्राम स्मैक मिली, जो पुलिस को देखते ही दोनों ने अपने नीचे जमीन में छिपा दी थी। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 27 लाख रुपए है। पुलिस टीम में मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, एसओजी से हेड कांस्टेबल त्रिलोक रोतेला और कांस्टेबल भानू प्रताप थे। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को दो हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों आरोपी पेशे से मजदूर, स्मैक के लती और स्मैक की तस्करी करते हैं। बरामद स्मैक आरोपी ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म सितारगंज निवासी पिंचू से खरीद कर लाए थे। पुलिस पिंचू की तलाश कर रही है और उसे मुकदमे में सहअभियुक्त बनाया गया है।

Bareilly: हत्या-लूट करने वाले 26 अपराधियों की खोली बी क्लास हिस्ट्रीशीट
बरेली, अमृत विचार। जिले में लूट-हत्या, स्मैक तस्करी समेत गोकशी जैसे गंभीर अपराध में लगातार लिप्त होकर अपराध के पर्याय बने सक्रिय 26 अपराधियों की एसएसपी अनुराग आर्य ने बी-क्लास की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस इन सभी अपराधियों की निगरानी के लिए समय-समय पर इन घरों से लेकर संभावित ठिकानों पर दस्तक देती रहेगी। ये कार्रवाई संबंधित थाना प्रभारियों की जांच रिपोर्ट पर की गई है। जिससे जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम रह सके।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अब इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस 24 घंटे नजर रखते हुए निगरानी करेगी। जो भी दोबारा किसी आपराधिक वारदात में शामिल होगा, उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीट खोले गए बदमाश जिले के अलग-अलग थानों के पुराने चेहरे हैं। किला, शीशगढ़, शेरगढ़, देवरनिया, भमौरा और बहेड़ी थाना क्षेत्रों के इन अपराधियों के खिलाफ दो से लेकर 15 तक मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मुकदमे बहेड़ी के नदीम उर्फ टार्जन पर दर्ज हैं।

इस पर लूट और चोरी के 15 मामले चल रहे हैं। इसी तरह इस्लामनगर का मोनिश उर्फ टाइटल भी पुलिस रिकॉर्ड में 12 मुकदमों का आरोपी है। शीशगढ़ के दीपक, सतीश और जितेंद्र उर्फ लुक्का डॉन लूट और हत्या जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं। देवरनिया और बहेड़ी इलाके में गोकशी और एनडीपीएस एक्ट के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं। एसएसपी ने बताया कि कई अपराधी ऐसे हैं जो जमानत पर बाहर आकर फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो चुके हैं। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की स्पेशल निगरानी के लिए टीम भी बनाई गई है। इनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मची हुई है।

इन कुख्यात अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
पुलिस के अनुसार किला थाने में अतीक के खिलाफ आठ मुकदमे, फिरोज उर्फ बंटी पर आठ, सलीम कुरैशी उर्फ मुन्ना पर छह, शीशगढ़ के दीपक पर तीन, सतीश पर छह मुकदमे लूट और हत्या के दर्ज हैं। शीशगढ़ में जितेंद्र उर्फ लुक्का डॉन पर छह मुकदमे, रितिक पर तीन, देवेन्द्र उर्फ देवा पर चार, शेरगढ़ में भूपेन्द्र पर लूट के तीन, देवरनियां के शरीफ पर गोकशी के पांच, यासीन पर पांच, भमौरा के वीरेन्द्र पर स्मैक तस्करी के पांच, रामपाल पर दो, विकास यादव पर तीन, बहेड़ी के नदीम उर्फ टार्जन पर लूट और चोरी के 15, रनवीर उर्फ रणवीर पर हत्या-लूट के चार, नसीम उर्फ कल्लू पर 10, समीर रजा पर चोरी के चार, अफसर पर आठ, मोनिश उर्फ टाइटल पर गोकशी के 12, इमरान उर्फ छोटे पर सात, इकरार अहमद पर स्मैक तस्करी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसी क्रम में बहेड़ी के मोहन सिंह पर हत्या और हत्या के प्रयास के आठ, आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट पर चोरी के छह, शाहिद पर जुआ के सात और सोहराब उर्फ मोहम्मद सोराक पर गोकशी के सात मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ये सभी अपराधी लगातार संगीन अपराधों में लिप्त थे। इनकी बी क्लास की हिस्ट्रीशीटर खोली गई है। इन सभी अपराधियों की निगरानी के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। इनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई भी अपराधी दोबारा अपराध करता पाया गया तो फौरन उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Bareilly news: फल विक्रेता की गर्दन और रीढ़ की हड्डी तोड़कर की गई थी हत्या
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की मुखबिरी के शक में फल विक्रेता भूरे की हत्या बहुत ही बेरहमी से की गई थी थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। उधर दोनों हत्यारोपी घर से फरार हैं। दोनों पर स्मैक तस्करी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गांव तिलियापुर निवासी अजीम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता भूरे (58) को गुरुवार शाम 5 बजे के करीब उसके गांव के ही इमरान और वसीम घर से बुलाकर ले गए। उसके बाद तिलियापुर और परधौली गांव के बीच ले जा कर उनकी बेरहमी से पिटाई की। उन्हें दोनों मरणासन्न हालात में एक प्लॉट में फेंककर फरार हो गए। रात करीब 8 बजे खुशबुद्दीन का फोन आया कि उसके पिता तिलियापुर और परधौली के बीच प्रधान के प्लॉट पर मरणासन्न हालत में पड़े हैं। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इमरान और वसीम ने स्मैक तस्करी की पुलिस मुखबिरी के शक में उसके पिता की हत्या की है।

उधर मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उसके बाद थाना प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी शुरू में एनसीआर तक दर्ज करने से बचते रहे। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जबकि इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब गैर इरादन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

विवादों से पुराना नाता, 52 दिन में हुए थे लाइन हाजिर
शाहजहांपुर के सदर थाने में तैनाती के दौरान थाना प्रभारी सुरेन्द्र पाल फरियादियों की बात न सुनने और मामूली विवादों में रुचि न लेने के आरोप में 52 दिन में ही लाइन हाजिर दिए गए थे। 2 दिसंबर को ओसीएफ के रामलीला मैदान पर आयुष गुप्ता हत्याकांड में तत्कालीन एसपी ने सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह को हटाकर एएचटीयू से सुरेंद्र पाल सिंह को थाने की कमान सौंपी थी लेकिन वह अधिकारियों के मानकों पर खरे नहीं उतरे। शाम को सीयूजी नंबर स्विच ऑफ कर लेने, क्षेत्र में सक्रियता के बजाय थाने में बने रहने समेत अन्य शिकायतें अधिकारियों तक पहुंची। इतना ही नहीं इंस्पेक्टर को सुधार के लिए मौका देते हुए एसपी ने एक बार स्पष्टीकरण भी तलब किया। जिस पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। थाना प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह बरेली में इससे पहले फतेहगंज पश्चिमी में तैनात थे। यहां से भी उन्हें जल्द हटाया गया था।

Bareilly: स्मैक तस्कर को एक दिन पहले भेजा था जेल...मौत के बाद परिवार का हंगामा
बरेली, अमृत विचार। जिस शख्स को पुलिस ने एक दिन पहले स्मैक तस्करी के आरोपी में गिरफ्तार कर जेला भेजा था गुरुवार को उसकी मौत के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। परिजनों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर हंगामा काटा। पुलिस पर मारपीट और 10 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया।

दरअसल बुधवार को पुलिस ने मणिपुर से कच्चा माल मंगाकर आसपास के जिलों में स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया था। साथ ही छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया था। जिनमें फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी 28 वर्षीय आदेश तिवारी पुत्र सतपाल तिवारी को भी पुलिस ने जेल भेजा था। गुरुवार को आदेश तिवारी की मौत हो गई। आदेश की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।

दरअसल बुधवार को एसपी सिटी मानुष पारीक के निर्देश पर बरेली में तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली कि इज्जतनगर के रेलवे रोड नंबर 5 स्थित पुराने खंडहर में स्मैक तस्कर हैं। पुलिस छापा मारा तो यहां 6 तस्कर पकड़े गए, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से 3 किलो 526 ग्राम स्मैक बरामद की। 1.46 लाख रुपये कैश, दो वाहन और स्मैक बनाने का सामान बरामद किया था। आदेश समेत पकड़े गए तस्कर फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले हैं।

Bareilly: मणिपुर से कच्चा माल मंगाकर बरेली में तैयार करते थे स्मैक...यहां होता था सप्लाई
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली को मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बनाने में जुटे तस्करों एक और बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। ये गिरोह पूर्वोत्तर के हिंसाग्रस्त राज्य-मणिपुर से कच्छा माल मंगाते थे। मार्फिन मणिपुर से आती थी। तस्कर बरेली में स्मैक बनाकर आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में चलाए जा रहे में इज्जतनगर पुलिस और एसओजी ने करीब 3.5 किलो ग्राम स्मैक पकड़ी है, जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य कोई 3.50 करोड़ आंका गया है।

एसपी सिटी मानुष पारीक के निर्देश पर बरेली में तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि इज्जतनगर के रेलवे रोड नंबर 5 स्थित पुराने खंडहर में स्मैक तस्कर हैं। पुलिस छापा मारा तो यहां 6 तस्कर पकड़े गए, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से 3 किलो 526 ग्राम स्मैक बरामद की। 1.46 लाख रुपये कैश, दो वाहन और स्मैक बनाने का सामान बरामद किया है। अधिकांश तस्कर फतेहगंज पश्चिमी और सीबीगंज क्षेत्र के हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मणिपुर से कच्चा माल मंगाकर बरेली में स्मैक तैयार करने की बात स्वीकार की है।

स्मैक तस्करी में पकड़े गए आरोपियों में फतेहगंज पश्चिमी का अकरम पुत्र बाबू, आसिफ पुत्र अख्तर नई बस्ती, हारून पुत्र हबीबुल्ला तिलियापुर-सीबीगंज, आदेश तिवारी पुत्र सत्यप्रकाश मनकरी फतेहगंज पश्चिमी, राशिद पुत्र असलम फतेहगंज पश्चिमी, जावेद पुत्र अनीस मियां फतेहगंज पश्चिमी शामिल हैं। वहीं, एजाजनगर गौटियां का अफजाल मुहल्ला और फतेहगंज पश्चिमी सराय का उस्मान कुरैशी फरार हो गए।

स्मैक तस्करी के इस गिरोह का मुख्य आरोपी अकरम है। तस्करी के मामले में वो पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह मणिपुर से मार्फिन मंगाकर बरेली में स्मैकर तैयार करता था। स्मैक तैयार होने के बाद दूसरी टीम में शामिल साजन, भूरा और दूसरे सदस्यों के जरिये इसे आसपास के जिलों में खपाया जाता था।

एसएसपी अनुराग आर्य ने तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सराहना पत्र देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Bareilly: उत्तराखंड में स्मैक तस्करी रोक नहीं पाए...साहब बरेली चले आए !
बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में उधमसिंह नगर पुलिस की बेनतीजा कार्रवाई के बाद स्मैक तस्करी की एक नई तस्वीर सामने आई है। बरेली पुलिस ने खुलासा किया है कि सिर्फ बरेली से ही उत्तराखंड में स्मैक की तस्करी नहीं की जा रही बल्कि उत्तराखंड से भी स्मैक लाकर बरेली में खपाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में बरेली में उत्तराखंड के 64 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।

बरेली पुलिस की ओर से इसके साथ जिले में स्मैक तस्करों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई का भी ब्योरा दिया है। बताया गया है कि पिछले पांच बरसों में स्मैक तस्करी के आरोप में 1357 एफआईआर दर्ज कर 1500 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन सर्वाधिक 176 एफआईआर थाना फतेहगंज पश्चिमी में ही दर्ज की गई हैं जिनमें 200 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने स्मैक तस्करों की 116 करोड़ की चल-अचल संपत्ति भी गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कराई है। पुलिस बरेली और उत्तराखंड के सभी तस्करों का नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

पूरी तरह गलत निकला तस्कर रिफाकत से मिला इनपुट
बरेली : उधमसिंह नगर के एसएसपी को फतेहगंज पश्चिमी में की गई कार्रवाई में बड़े पैमाने पर स्मैक की बरामदगी की उम्मीद थी। इसी गुडवर्क के जुनून में उन्होंने पूरी पलटन के साथ दबिश दी लेकिन मामूली सफलता भी न मिलने से इस जुनून की हवा निकल गई। दरअसल, उधमसिंह नगर की पुलभट्टा पुलिस ने करीब दो महीने पहले फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर रिफाकत को गिरफ्तार किया था। उसी ने उसे फतेहगंज पश्चिमी के कुछ इलाकों के साथ अगरास में बड़े पैमाने पर स्मैक बनाए जाने का इनपुट दिया था। बेनतीजा कार्रवाई बता रही है कि यह इनपुट पूरी तरह गलत निकला। उधमसिंह नगर पुलिस ने दबिश देने से पहले पर्याप्त छानबीन और होमवर्क भी नहीं किया।

पहले के मुकाबले आधी भी नहीं रह गई है स्मैक तस्करी
बरेली: फतेहगंज पश्चिमी में पिछले कुछ समय के दौरान हालात काफी बदले हैं। प्रदेश की सीमाओं से बाहर दूर-दूर तक स्मैक तस्करों के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाले इस कस्बे में पुलिस की लगातार कड़ाई से धंधा मुश्किल तो हुआ है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि पूरी तरह खत्म हो गया हो। एक समय में तो फतेहगंज पश्चिमी के कई मोहल्लों में घर-घर स्मैक बनाए जाने की बात कही जाती थी। चार साल पहले शासन के निर्देश पर पुलिस और बीडीए ने संयुक्त अभियान चलाकर फतेहगंज पश्चिमी में तमाम स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी की कमाई से बनाई गई कोठियों, दुकानों और शोरूम पर भी बुलडोजर चलाया था। इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी स्मैक तस्करी कुछ हल्की तो पड़ी मगर सियासी लोगों के साथ पुलिस का भी संरक्षण होने की वजह से पूरी तरह बंद नहीं हुई।

बदायूं : स्मैक और अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, अमृत विचार। मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कोतवाली दातागंज पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से तकरीबन 11 लाख रुपये की 220 ग्राम स्मैक और 80 अफीम बरामद हुई। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा गया है।

दातागंज पुलिस शुक्रवार को चेकिंग अभियान चला रही थी। कस्बा के नेहरूद्दीन की लकड़ी की टाल के पास से संदिग्ध नजर आने वाले युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक और अफीम बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर धीरपुर निवासी आकाश पुत्र देशराज बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - बदायूं : अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एमेंडमेंट बिल निरस्त करने की मांग

लखीमपुर खीरी: भारत-नेपाल सीमा के मरिया घाट पर स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली तिकुनिया की बेलरायां चौकी पुलिस ने एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर मरिया घाट से एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा किया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक तिकुनिया अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि बेलरायां चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार यादव शुक्रवार की देर शाम एसएसबी चौकी के एसआई गड़वीर सिंह और जवानों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर अभियान चलाकर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। टीम ने सीमा पर बह रही मोहाना नदी के मरिया घाट पर संदिग्ध हालत में खड़ा युवक फोर्स को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी बीच पुलिस ने एसएसबी जवानों की मदद से उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विमल मल्ल पुत्र मादर मल्ल निवासी कोटा तुलसीपुर-6, थाना बउनिया, जिला कैलाली (नैपाल) बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास चार ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चौकी इंचार्ज बेलरायां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, ओमनी सवार युवक की मौत, छह घायल

बहराइच: 12 लाख मूल्य की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी और पुलिस के संयुक्त अभियान में मिली सफलता
रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र बल और पुलिस के जवानों ने संयुक्त अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है, उसके पास से 12 लाख मूल्य की स्मैक बरामद हुई है। जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सेट कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी और पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे के निर्देशन में रुपईडीहा थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उप निरीक्षक विजय कुमार, सिपाही सूर्यकांत पांडे और राहुल सिंह के साथ सशस्त्र सीमा बल के हेड कांस्टेबल माखनलाल, अरुण कुमार मिश्रा, हीरालाल पासवान और संतोष कुमार मंडल भारत नेपाल सीमा पर शनिवार सुबह 10:30 बजे संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे थे कस्बे के सीमांत पीजी कॉलेज के निकट तालाब के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 26 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 लाख रुपए है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त की पहचान नगर पंचायत रुपईडीहा के मुस्लिम बाग निवासी फैजुल हसन पुत्र शमशेर अली के रूप में हुई है उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है जबकि बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढे़ं: रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी; कानपुर में बनेंगे सेटेलाइट रेलवे स्टेशन, गोविंदपुरी भी बड़े स्तर पर होगा डेवलप

बरेली: बहेड़ी में खुलेआम स्मैक तस्करी के वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी में खुलेआम स्मैक की तस्करी की जा रही है। इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक व्यक्ति ने इन वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो बहेड़ी के लाइन पार मोहम्मदपुर चौराहा का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सफेद कागज की पुड़िया बनाता है और कुछ दूर चलने के बाद एक युवक उससे रुपये देकर पुड़िया ले लेता है। वीडियो में स्मैक लेने वाला कहता है कि काफी देर से तुम्हारा इंतजार कर रहा था। वहीं दूसरे वीडियो में दो युवक एक स्थान स्मैक पीने का जुगाड़ कर रहे हैं।

इसके अलावा तीसरे वीडियो में एक युवक बता रहा है कि चार तस्कर स्मैक बेचते हैं। ये लोग तीन सौ रुपये की एक पुड़िया बेचते हैं। तस्करों के साथ घरों तक पुड़िया पहुंचाते हैं। इसके बदले में उसे एक पुड़िया बेचने पर 60 से 70 रुपये भी मिलते हैं। इस मामले में बहेड़ी इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। तस्करों का भी पता किया जा रहा है।

वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी- घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी।

ये भी पढे़ं- बरेली: 'महादेव' से नहीं बनी बात, अब अधिकारी ट्रैफिक जाम का ढूंढने निकले इलाज

रुद्रपुर: योगी सरकार की खाकी वर्दी पर दाग लगा रही यूपी पुलिस
मनोज आर्या, रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर चर्चाओं में आने लगी है। योगी सरकार की खाकी वर्दी को खुद ही खाकीधारी बदनाम करने पर तुले हुए हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा गिरफ्तार अंतरराज्यीय स्मैक तस्करों द्वारा स्मैक की बड़ी खेप देने वाला और कोई नहीं, बल्कि रामपुर यूपी जनपद में तैनात यूपी पुलिस का सिपाही है। जब टीम ने तीनों आरोपियों से बारी-बारी से पूछताछ की तो सभी ने उसी सिपाही का नाम बताया। इससे पहले भी हल्द्वानी पुलिस द्वारा करोड़ों की स्मैक तस्करी में यूपी के एक सिपाही की गिरफ्तारी कर चुकी है।

सोमवार को जिस वक्त एएनटीएफ की टीम ने आलम अहमद, गुरदीप सिंह और जीशान को गिरफ्तार किया उस वक्त टीम को यह अंदेशा नहीं था कि पूछताछ में यूपी पुलिस का सिपाही ही स्मैक माफिया निकल सकता है। टीम ने तीनों आरोपियों से बारी-बारी से पूछताछ की तो पता चला कि स्मैक की इतनी बड़ी खेप किसी और ने नहीं, बल्कि रामपुर जनपद के एक थाने में तैनात सिपाही रविकांत द्वारा दी गई है।

पूछताछ में यह भी पता चला कि सिपाही जब भी किसी बड़ी खेप को सीमावर्ती इलाकों में पहुंचाता था तो वह हमेशा नये युवाओं का इस्तेमाल करता था। जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा हो। इसके अलावा यह भी पता चला कि जिस वक्त तीनों आरोपी स्मैक लेकर इंदिरा चौक पर खड़े थे उस समय वह सिपाही की कॉल का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि कोडवर्ड के बाद ही रुद्रपुर में किसी व्यक्ति को माल देना होता था।

पिछले कुछ दिन पहले नैनीताल जनपद की हल्द्वानी पुलिस के खुलासे पर नजर डालें तो हल्द्वानी पुलिस ने एक करोड़ कीमत की स्मैक के साथ बरेली यूपी के थाने में तैनात सिपाही रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। अब पाला कोतवाली पुलिस के हवाले हो गया है। जिसके बाद आरोपियों के इकबालिया बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस मास्टरमाइंड सिपाही से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इससे साफ हो गया है कि अपराधियों में खौफ पैदा करने वाली यूपी की पुलिस अब खुद अपराध के रास्ते पर चलकर यूपी पुलिस की खाकी को दागदार करने में तुली हुई है।

वर्ष 2023 में कई तस्करों पर कर चुकी एसटीएफ कार्रवाई
रुद्रपुर। पिछले लगभग एक साल से कुमाऊं की एसटीएफ मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के सदस्यों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर चुकी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023 में ही एसटीएफ ने 23.317 किलोग्राम चरस बरामद कर चार आरोपियों, 5.915 किलोग्राम अफीम बरामद कर तीन आरोपियों और 01.131 ग्राम स्मैक बरामद कर तीन आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की। इसके बाद एसटीएफ ने सोमवार की शाम को 521 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी कर सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

सीडीआर रिपोर्ट खोलेगी सिपाही की भूमिका
रुद्रपुर। एएनटीएफ द्वारा बरामद किए गए 521 ग्राम स्मैक खेप प्रकरण में मुख्य किरदार निभाने वाले यूपी पुलिस की सिपाही का दामन कितना साफ होगा यह उसकी मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट में पता चलेगा। इसके लिए कोतवाली पुलिस ने सीडीआर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया कि जिस वक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय रामपुर जनपद में तैनात सिपाही का मोबाइल सक्रिय था और आरोपियों से लगातार संपर्क कर रहा था। यदि आरोपियों का इकबालिया बयान सही साबित होता है तो निश्चित रूप से आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।

एएनटीएफ द्वारा लाखों की स्मैक बरामदगी को लेकर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। जिस पर यूपी पुलिस के एक सिपाही का नाम सामने आया है। उसकी भूमिका की पड़ताल की जाएगी और संबंधित थानाध्यक्ष को एक रिपोर्ट भेजकर भी अवगत कराया जाएगा। यदि सिपाही की भूमिका पाई जाती है तो आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी।

-अनुषा बडोला, सीओ सिटी, रुद्रपुर

हल्द्वानी: स्मैक तस्करी कर रहा था बरेली में तैनात कांस्टेबल , एक किलो से अधिक स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल पुलिस और SOG की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अब तक नशे के इतिहास में सबसे बड़ी खेप  बरामद की है। पुलिस ने तीन बड़े तस्करों के साथ एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है, बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं इन तीनों तस्करों के पास से एक किलो 75 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी मोरपाल, अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह को पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक अब तक नहीं बरामद की गई थी। एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ यह बड़ी कामयाबी हासिल की है मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एक बाइक सवार की तलाशी ली जहां बाइक में तीन लोग सवार थे, पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वह भागने लगे।

इस बीच तीनों को पुलिस ने पकड़ा और तलाशी ली तो तीनों के पास से 1 किलो से अधिक स्मैक बरामद की गई अंतराष्ट्रीय बाजार में इस समय की कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी बरेली जिले में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त है तथा उच्चाधिकारियों से अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।