नशा तस्करी - Amrit Vichar

नशा तस्करी में फिर सामने आया बनभूलपुरा का बहेड़ी कनेक्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार : नशा तस्करी में बनभूलपुरा का एक बार फिर बहेड़ी कनेक्शन सामने आया है। दो दिन पहले ही पुलिस ने बनभूलपुरा के चार नशा तस्करों को 15.60 लाख की स्मैक और नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ दबोचा था। अब नशीले इंजेक्शन की खेप के साथ एक बनभूलपुरा का एक और तस्कर गिरफ्त में आया है और ये भी इंजेक्शन बहेड़ी से खरीद कर लाया था।

बनभूलपुरा पुलिस को मुताबिक बुधवार रात चेकिंग के दौरान बनभूलपुरा इलाके में एक व्यक्ति पुलिस से बचकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 91 इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महमूद निवासी इंद्रानगर बनभूलपुरा बताया। साथ ही बताया कि बरामद इंजेक्शन वह बहेड़ी से लेकर आया था। जिस व्यक्ति से वह नशे के इंजेक्शन लेकर आया है वह रोजवेज स्टेशन के पास ही रहता है।

बता दें कि लालकुआं और एसओजी पुलिस ने तीन दिन पहले जिस तस्कर को गिरफ्तार को किया था, उसने भी यही बताया था कि वह इंजेक्शन बहेड़ी स्टेशन के पीछे वाली गली में रहने वाले चच्चा से खरीद कर लाया था। आरोपी ने बताया कि उस पर काफी कर्जा हो गया था और कर्ज उतारने के वह नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने लगा। महमूद ने यह भी बताया कि वह पहले भी स्मैक की तस्करी में जेल जा चुका है।

हल्द्वानी: नशा तस्करी का विरोध करने वाले युवक पर जानलेवा हमला
हल्द्वानी, अमृत विचार। फतेहपुर से अपने घर की ओर जा रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जीतपुर लामाचौड़ निवासी तरुण मेहरा ने कहा है कि बीते रोज वह फतेहपुर से अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में अरुण, करण, अर्जुन ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो एक ने दराती निकाल ली और दूसरे ने तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

किसी तरह से अपनी जान बचा कर भागा और मुखानी थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि हमलावर चरस, स्मैक और शराब के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। नशे के कारोबार का विरोध करने पर उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

लखनऊ: राजधानी में महिलाएं खुलेआम कर रहीं मादक पदार्थों तस्करी, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप
लखनऊ। राजधानी में नशा तस्करों ने त्योहारी समय को देखते हुए बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। इस काम में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने मवैय्या चौकी इंचार्ज पर भी मिली भगत का आरोप लगाया है।

पुलिस के संरक्षण में महिला बेच रही नशा

आलमबाग थाना एरिया में पुलिस की नाक के नीचे पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर महिलाओं द्वारा धड़ल्ले से मदकपदार्थ बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कारोबार पुलिस के संरक्षण में फलफूल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस से इसकी शिकायत करें तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ती की जाती है। जिसके कारण कोई मुंह नहीं खोलता।

कई एरिया में फैला है नशे का कारोबार

राजधानी के बाजारखाला, आलमबाग, चारबाग, नाका, हुसैनगन, पॉलिटेक्निक, चिनहट, जानकीपुरम, मड़ियांव, हसनगंज सहित कई इलाके में नशा तस्करी की जा रही है। खुलेआम झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाएं स्मैक और गांजा चरस बेच रहीं हैं। बावजूद पुलिस कुछ छोटे तस्करों को गिरफ्तार कर खाना पूर्ती कर रही है। बाजारखाला इलाके के पास ऐशबाग पुल के मवइया इलाके की मछली मण्डी के आस-पास खुलेआम गांजा, चरस और स्मैक की बिक्री की जाती है। यहां के स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में अवैध कारोबार फैला हुआ है।

वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस

महिलाओं द्वारा गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलमबाग पुलिस हरकत में आई। गांजा तस्करी करने वाली महिला निर्मला और तारा देवी को पुलिस ने श्रम बिहार स्थित झोपड पट्टी से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 692 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पूरे लखनऊ में नशेड़ियों को गांजा बेचने का काम करती हैं।

यह भी पढ़े:-GST के टैक्स स्लैब में होगा बदलाव, खत्म हो सकता है 5 फीसदी वाला स्लैब!

ऑपरेशन वज्रपात: नशा सौदागरों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश
हल्द्वानी, अमृत विचार। नशा सौदागरों की धरपकड़ के लिए पुलिस फोर्स ने भोटिया पड़ाव से लेकर मंगल पड़ाव और बनभूलपुरा से लेकर हीरानगर तक ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान पांच महिला समेत 40 संदिग्धों को पकड़ा गया।

सीओ सिटी प्रमोद शाह के नेतृत्व में 40 पुलिस कर्मियों की छह पुलिस टीमों ने शनिवार सुबह एक साथ भोटिया पड़ाव, मंगल पड़ाव, हीरानगर और बनभूलपुरा में चिन्हित किए गए संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस कार्रवाई से संदिग्धों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान संदिग्धों और पुलिस में हल्की नोकझोक भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए 40 को धर दबोचा। इन्हें पुलिस वाहनों में भरकर कोतवाली लाया गया।

हालांकि संदिग्धों के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद नहीं हुए। इसके बाद सभागार में संदिग्धों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इसके साथ ही पुलिस ने सभी को नशा से दूर रहने, खरीद-फरोख्त न करने, नशा सौदागरों को संरक्षण न देने की शपथ दिलाई। चेताया कि दोबारा संदिग्ध गतिविधियां मिली तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। काउंसलिंग, शपथ दिलाने और हिदायत देने के बाद सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस टीम में प्रमुख रूप से कोतवाली के एसएसआई कैलाश सिंह नेगी, बनभूलपुरा एसओ युनूस खान, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी, मंगल पड़ाव के डीएस बिष्ट, राजपुरा के प्रकाश पोखरियाल, हीरानगर के राजवीर सिंह नेगी, महिला एसआई कुमकुम धानिक के साथ ही एसओजी की टीम और तमाम पुलिस कर्मी शामिल थे।

पीड़ितों की काउंसलिंग, संदिग्ध सौदागर पाबंद

हल्द्वानी। पुलिस ने धरपकड़ की काउंसलिंग के बाद नशा पीड़ितों की काउंसलिंग कराई। उन्हें नशे के दुष्परिणाम बताते हुए दूर रहने की नसीहत दी। दूसरी ओर संदिग्ध सौदागरों को अवैध धंधे से दूर रहने की हिदायत देने के साथ ही मुचलका पाबंद कर दिया गया।

पूछताछ में उत्तर प्रदेश के 12 बड़े सौदागरों के नाम खुले

हल्द्वानी। नशे के स्थानीय सौदागरों से पूछताछ में उत्तर प्रदेश के 12 बड़े सौदागरों के नाम प्रकाश में आए हैं। बड़े सौदागर बरेली, बिलासपुर, रामपुर, बहेड़ी के साथ ही किच्छा के भी हैं। बड़े सौदागर ही क्षेत्र के स्थानीय सौदागरों को स्मैक सप्लाई करते हैं। इन्हें चिन्हित कर लिया गया है। सीओ सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि जल्द ही इन बड़े सौदागरों के खिलाफ धरपकड़ का अभियन चलाया जाएगा।