ramzan - Amrit Vichar

रमजान में लाउडस्पीकर से ऐलान पर सरकार ने स्पष्ट किया रुख, जानें क्या कहा...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रमजान के महीने में 'सहरी' और 'इफ्तार' के वक्त मस्जिदों से लाउडस्पीकर के जरिये ऐलान के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ऐलान की यह परम्परा उस वक्त की है जब घड़ियों का चलन नहीं था और उच्चतम न्यायालय ने लाउडस्पीकर बजाने की अवधि पर स्पष्ट आदेश दिये हैं, जो लागू हैं।

विधानसभा में शून्य काल के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य कमाल अख्तर ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ष सभी त्यौहार जैसे होली, दीवाली, दशहरा, कांवड़ यात्रा तथा ईसाई और सिख धर्मों के उत्सव होते हैं और आज से मुसलमानों का रमजान का पाक महीना शुरू हुआ है।

उन्होंने कहा कि रमजान में सहरी (रोजे से पहले सुबह का भोजन) और इफ्तार (रोजा खोलने के लिये ग्रहण किया जाने वाला भोजन) के समय रोजेदारों को सहरी और इफ्तार के समय के बारे में बताने के मकसद से कुछ मिनटों के लिये मस्जिदों से ऐलान किया जाता है।

अख्तर ने कहा कि पिछले दिनों सरकार की तरफ से ज्यादातर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवा दिए गए हैं, ऐसे में सरकार से अनुरोध है कि रमजान के महीने को देखते हुए अगर सरकार पूरे प्रदेश में मस्जिदों से ऐलान करने की अनुमति दे दे तो लोगों को बहुत राहत मिलेगी। वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस पर कहा कि यह उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि रात में 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

खन्ना ने सहरी और इफ्तार के समय मस्जिदों से ऐलान की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा, ''यह परंपरा तब की है जब घड़ी नहीं हुआ करती थी। लोग पहले धूप की दिशा देखकर समय का आकलन करते थे। आजकल हर व्यक्ति के पास चाहे वह रिक्शा वाला हो, ठेले वाला हो, सब्जी वाला हो, कमजोर से कमजोर आदमी के पास मोबाइल फोन है और उसमें समय भी दिखता है तो अब आवश्यकता तो है नहीं।''

उन्होंने कहा, ''हम किसी की धार्मिक मान्यताओं में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करते लेकिन यह व्यवस्था तेज आवाज वाली.... इसके बारे में तो उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया है। यह हमारा आदेश नहीं है।'' इस पर कमाल अख्तर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का आदेश आवाज की तीव्रता को लेकर है और न्यायालय ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिये मना नहीं किया है। उन्होंने कहा, ''मेरा अनुरोध है कि मंत्री जी मन को बड़ा करके यह अनुमति दे दें।'' हालांकि, मंत्री ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी... रमजान, होली और चैत्रराम नवमी मेला इस बार पड़ेगा एक साथ
अयोध्या, अमृत विचार: पवित्र रमजान और चैत्रराम नवमी मेला इस बार एक साथ पड़ेगा। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी है।

डीएम ने बताया कि इस साल चंद्र दर्शन के अनुसार 18/19 फरवरी से रमजान का माह प्रारम्भ होना सम्भावित है। चंद्र दर्शन के अनुसार ईद-उल-फितर का त्यौहार 20/21 मार्च को मनाया जाना संभावित है। रमजान माह में 20 और 27 फरवरी, छह मार्च को शुक्रवार और 13/20 मार्च को को रमजान का अन्तिम शुक्रवार पड़ेगा। इसी तरह शिया समुदाय से रमजान के महीने में 19वीं, 20वी, 21वी को जुलूस भी निकाले जाते है।

अयोध्या धाम का चैत्र रामनवमी मेला 19 से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। होलिका दहन 02 को व 04 मार्च को होली का त्योहार है। इसके मद्देनजर डीएम ने जिम्मेदारी सौंपी है। नगर मजिस्ट्रेट और रेजीडेंट मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र और सभी उप जिला मजिस्ट्रेटों को अपने तहसील क्षेत्रों में पुलिस क्षेत्राधिकारियों व अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) संपूर्ण अयोध्या नगर क्षेत्र में और अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) संपूर्ण जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अपने काउन्टर पार्ट अपर पुलिस अधीक्षक से समन्वय बनाकर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। पर्व के मद्देनजर नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में (05278-223753) को कन्ट्रोल रूम बनाया जाएगा।

Bareilly: 90 दिन में 32,500 सूचनाएं, 659 मामलों में कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। आम लोगों से सीधे जुड़ने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने खाकी साथी इन्फोलाइन शुरू की। तीन महीने में 26 जनवरी से 26 अप्रैल तक इसमें 32,500 लोगों ने फोन किए। लोगों के फोन पर पुलिस ने 659 जरूरी सूचनाएं जुटाते हुए अपराधियों पर कार्रवाई की।

इन तीन महीनों में होली, ईद, रमजान, नवरात्रि और आंबेडकर जयंती जैसे बड़े त्योहारों को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में खाकी साथी का अहम योगदान रहा। टीम ने हर थाना क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों से संपर्क किया और माहौल पर पैनी नजर रखी। इस दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़ी 255 अहम जानकारियां मिलीं। जिनके आधार पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तीन महीने अ वैध शराब की 143, जुआ की 91, मादक पदार्थों की सप्लाई की 58, सट्टा की 33, गो-तस्करों की 12, चाइनीज मंझा बिक्री की 10 और अन्य अपराधों से संबंधित 57 सूचनाएं मिलीं। जिसमें पुलिस ने तुरंत काम कर कार्रवाई की। एक माह में औसतन लगभग 220 और प्रत्येक दिन लगभग 7.5 महत्वपूर्ण सूचनाएं इससे पुलिस को मिलीं।

ये भी पढ़ें-बरेली: प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

देश में Eid पर्व का जोरदार जश्न: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को ईद की बधाई
नई दिल्ली। देशभर में आज ईद का त्योहार पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रमजान के पाक महीने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है। यह मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है। देश में ईद का चांद रविवार को दिखाई दिया है, जिसके बाद सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी ईद-उल-फितर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर, मैं हमारे राष्ट्र के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ईद का यह पर्व हमें स्मरण दिलाता है कि सांस्कृतिक विविधता और एकजुटता हमारी शक्ति का केंद्र है। यह त्योहार मात्र एक उत्सव नहीं, बल्कि एकता, करुणा और पारस्परिक सम्मान जैसे हमारे वैविध्यपूर्ण लोकतंत्र के संवैधानिक आदर्शों का एक प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद-उल-फितर की बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कामना की कि यह त्योहार समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फित्र का चांद नजर आने के साथ ही रमजान का महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। यह त्योहार आपके लिए खुशहाली लाए और आपको आपके सभी प्रयासों में सफलता मिले।

यह भी पढ़ें:-जल निगम के जेई को पत्नी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- ज्यादा बोलोगे तो काटकर ड्रम में भरवा दूंगी

रमजान: चांद बारीक है, आज ईद है, राज्यपाल और CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, जानें क्या कहा...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश के सभी लोगों, खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।"

अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि ईद का यह त्योहार भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने इस मौके पर लोगों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की ताकि उनके जीवन में भी खुशियां आएं और एक मजबूत और समृद्ध समाज बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशियों और सौहार्द का संदेश लेकर आता है। यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करता है और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है।

अखिलेश यादव ने भी दी बधाई, कहा- चांद बारीक है, आज ईद है

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ईद की बधाई देते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "चांद बारीक है, आज ईद है। सबको ईद मुबारक!" बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पर कहा, "समस्त देशवासियों व ख़ासकर भारतीय मुसलमानों एवं उनके परिवार वालों को, पवित्र रमज़ान के एक महीने के रोज़े के बाद, ईद-उल-फ़ित्र की दिली मुबारकबाद व सभी के लिए बेहतर ज़िन्दगी की शुभकामनाएं, जिसकी गारण्टी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान में निहित।" रमजान के महीने के समापन पर रविवार को चांद दिखने की पुष्टि होने के बाद ईद-उल-फित्र का त्योहार पूरे देश में सोमवार को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बहराइच: 'एक बोतल पर एक फ्री' ऑफर के खिलाफ सड़क पर उतरी AAP, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

अयोध्या: आज दिखा चांद तो ईद कल, ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज का वक्त तय, जाने किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज..
अयोध्या, अमृत विचार। पवित्र माह रमजान के बाद आने वाली ईद को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नगर के बाजार खरीदारों से गुलजार हो गए हैं और घरों में पर्व को लेकर तैयारी चल रही है। उलेमाओं के मुताबिक रविवार को अगर चांद दिख जाता है तो ईद-उल-फितर सोमवार को मनाई जाएगी।

यदि आज चांद नहीं दिखता तो ईद मंगलवार को होगी। हालांकि अरब देशों में चांद दिख जाने के बाद ईद सोमवार को ही तय मानी जा रही। वहीं जामा मस्जिद टाटशाह की ओर से ईद-उल-फितर को लेकर मस्जिदों में नमाज के वक्त का ऐलान कर दिया गया है। ईदगाह सिविल लाइन समेत विभिन्न मस्जिदों में तय वक्त पर ही नमाज अदा की जाएगी।

जिले के आसपास के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज का समय

ईदगाह सिविल लाइन प्रातः  9.00 बजे

जामिया मस्जिद पुख्ता सराय तरकारी मंडी प्रातः 8 बजे

मस्जिद पुलिस लाइन प्रातः  8.00 बजे

मस्जिद गुदड़ी बजाज़ा चौक प्रातः 7.30 बजे

मस्जिद ज़िन्नूरैन मुकेरी  टोला शेर वाली कोठी रकाबगंज प्रातः 7.15 बजे

मदनी मस्जिद मुगलपुरा प्रातः 8.00 बजे

तारा ईदगाह रानोपाली प्रातः 9.00 बजे

शाह मदार शाह मस्जिद  प्रातः 9.00 बजे

मस्जिद आलमगीरी प्रातः 8.30 बजे

क़ाज़ी कुतबा सुतहटी मस्जिद प्रातः 8.00 बजे

मस्जिद बेगम बरलास प्रातः 8.30 बजे

मस्जिद शाह इब्राहिम शाह स्वर्गद्वार प्रातः 8 बजे

मस्जिद कोटिया रेलवे स्टेशन प्रातः 7.30 बजे

सेंट्रल ईदगाह  चिर्रा मोहम्मदपुर प्रातः  8.00 बजे

ईदगाह मंगलसी प्रातः 8.00 बजे

ईदगाह बावन बाजार कुमारगंज प्रातः 9.00 बजे

ईदगाह दर्शन नगर प्रातः 8.30 बजे

मस्जिद मलंगशाह रोडवेज सिविल लाइन प्रातः 9.30 बजे

मस्जिद पालकीखाना प्रातः 7.15 बजे

ईदगाह जगनपुर - प्रातः 7.30 बजे

मुस्लिम यतीम खाना बड़ी बुआ प्रातः 8 बजे

मस्जिद क़ुबा मुहल्ला नियावां प्रातः  8 बजे

जामिया मस्जिद इमाम बाड़ा जवाहर अली खान प्रातः  10.00 बजे

बज़्म सलात मस्जिद राठहवेली प्रातः 9.00 बजे

मोती मस्जिद मुगलपुरा प्रातः 10.00 बजे

वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक घंटा प्रातः 10:30 बजे

मस्जिद खजूर गुदड़ी बाजार प्रातः 11.00 बजे

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने RSS संस्थापकों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका स्मारक भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समर्पित

Bareilly: अलविदा माहे मुबारक रमजान...अमन के साथ मस्जिदों में अदा जुमातुलविदा की नमाज
बरेली, अमृत विचार। रमजान के आखिरी जुमे को मनाए जाने वाले जुमातुल विदा की नमाज शुक्रवार को पूरी अकीदत के साथ शहर भर की मस्जिदों में अदा की गई। सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने रोजा रखकर इबादत में दिन बिताया।

किला जामा मस्जिद में मुख्य नमाज, जकात पर दिया गया जोर
शहर की किला जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे मुख्य नमाज अदा की गई। इस दौरान शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने खुत्बा पढ़ा और नमाज अदा कराई। अपनी तकरीर में उन्होंने रमजान और कुरान की फजीलत के बारे में बताया। साथ ही जकात-फितरा पर जोर दिया। जामा मस्जिद कमेटी के सचिव और आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खान ने बताया कि भीड़ को देखते हुए मस्जिद की पहली और दूसरी मंजिल पर भी नमाज की विशेष व्यवस्था की गई थी।

दरगाह आला हजरत पर भी अदा हुई अलविदा की नमाज
नासिर कुरैशी ने बताया कि दरगाह आला हजरत में दोपहर 3:30 बजे मुफ्ती जईम रजा ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर दरगाह प्रमुख हजरत मौलाना सुब्हानी मियां, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां और आला हजरत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसी तरह दरगाह ताजुश्शरिया में 2:00 बजे काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खान ने नमाज कराई, जिसमें जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां भी शामिल हुए।

शहर भर की मस्जिदों में अदा की गई नमाज
शाही जामा मस्जिद, नूरानी मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, हबीबिया मस्जिद, छह मीनारा मस्जिद, मोती मस्जिद और खानकाह-ए-नियाजिया सहित कई मस्जिदों में जुमातुल विदा की नमाज अदा की गई। खानकाह-ए-नियाजिया में 3:30 बजे सज्जादानशीन अल्हाज मेहंदी मियां ने नमाज कराई। नमाज के बाद सभी ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से रखी गई नजर
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त की। साथ ही ड्रोन से निगरानी बढ़ाई। ड्रोन कैमरों के जरिए प्रमुख मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी गई।

https://twitter.com/bareillypolice/status/1905527321290850624

ईद की तैयारियां जोरों पर
अब बरेली में ईद-उल-फितर की तैयारियां तेज हो गई हैं। जामा मस्जिद कमेटी के फरहान रजा खान ने बताया कि ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 9:30 बजे अदा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: आपका तो नहीं है आपराधिक इतिहास? ई-रिक्शा ड्राइवर और मालिक हो जाएं सतर्क

UP News: राजधानी लखनऊ समेत राज्य में शांतिपूर्वक अदा की गई अलविदा की नमाज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज (अलविदा की नमाज) मस्जिदों में शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अलविदा की नमाज को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी। हर जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गए थे। लखनऊ में अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गयी। किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। संभल में भी अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गयी।

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने पत्रकारों से बातचीत में नमाज के शांतिपूर्ण आयोजन का श्रेय जनता के मजबूत समर्थन को दिया। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों ने स्वयंसेवकों को तैनात किया था, जिन्होंने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर सुनिश्चित किया कि नमाज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से अदा की जाए। अमेठी में कड़ी सुरक्षा के बीच जिलेभर की 367 मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गयी।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी के जरिए नजर थी और अमेठी, जगदीशपुर और जायस में जामा मस्जिद समेत प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए। कोशिक ने कहा कि पूरे जिले में नमाज बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुई। मिर्जापुर में भी अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार ने बताया कि जिले में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जिले की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक इमामबाड़ा में नमाजियों की संख्या सामान्य दिनों जैसी ही रही। मस्जिद में नमाज दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि मस्जिद के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

ये भी पढ़ें- आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक 2025 के पक्ष में केशव मौर्या बोले- किसी घुसपैठिए के लिए भारत ‘खाला ‘ का घर नहीं होगा

बदायूं: अलविदा की नमाज अदा कराने को तैनात हुए मजिस्ट्रेट, उपद्रव मचाया तो होगी सख्त कार्रवाई
बदायूं, अमृत विचार: 31 मार्च का ईद का त्योहार जिले भर में मनाया जाएगा। उससे पूर्व मुस्लिम समाज के लोग शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा करेंगे। नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए डीएम ने जिले को पांच जोन में बांटते हुए 43 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। अधिकारियों को अलविदा की नमाज के दौरान जिले भर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए हैं।

ईद का त्योहार जिले भर में 31 मार्च को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी में मुस्लिम समाज जुटा हुआ है। ईद का त्योहार मनाने से पूर्व मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में ईद अलविदा की नमाज अदा करेंगे। अलविदा की नमाज करीब तीन सौ से अधिक मस्जिदों में अदा की जाएगी। शांति और सौहार्द के साथ नमाज अदा कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी कर ली है।

जिले भर को पांच जोन में बांटा है। हर थाना क्षेत्र और पुलिस चोकी क्षेत्र में जिला स्तरीय अधिकारियों को मजिस्ट्रेट नामित किया है। संवेदनशील इलाको में डीएम ने भारी मात्रा में पुलिस तैनात करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने अधिकारियों से कहा है कि नमाज के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव न होने पाए। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गोशाला में गड्ढों में सड़ रहे गोवंश के शव, जिम्मेदारों ने मिट्टी से पाटने की भी नहीं ली सुध

जौनपुर में सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, ईदगाह पर सुनिश्चित करें साफ-सफाई, एसपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जौनपुर। यूपी में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ कौस्तुभ ने साफ कहा कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी न ही रास्ता अवरोध करके कोई धार्मिक आयोजन होगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारिया समय से पूर्ण कर ली जाए। ईओ और ग्रामीण क्षेत्र के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ईदगाह पर साफ-सफाई एन्टी लार्वा का छिड़काव कराना सुनिश्चित करें। ईदगाह जौनपुर के सामने लगे खम्भे को तत्काल ठीक करने के निर्देश एक्सईएन विद्युत को दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में कोई नयी परम्परा शुरू नही की जाएगी।

चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शीतला चौकियां धाम में अत्यधिक भीड़ जुटने की सम्भावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातयात व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस की ड्यूटी लगाये जाने सहित अन्य आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और ईओ को निर्देशित किया कि सम्बन्धित के साथ बैठक कर मॉ शीतला चौकियां धाम में पर्किग रेट तय करे, जिससे श्रद्धालुओं को समस्या का सामना न करना पडे़।

जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को मां शीतला चौकिया धाम में जर्जर तारो को तत्काल बदलवाने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक डॉ़ कौस्तुभ ने कहा कि पूर्व की भाति इस बार भी त्यौहारों को शाति पूर्ण ढंग सम्पन्न कराया जाएगा, जिसके लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में शासन के द्वारा लाउडस्पीकर के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनपद में सड़क पर नमाज नही पढ़ी जाएगी और रास्ता अवरूद्व कर किसी के भी द्वारा धार्मिक आयोजन नही किए जाएगे।

इस अवसर पर नगर पालिका/नगर पंचायत के चेयरमैन जिला शांति समिति के सदस्यगण, अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक अजय अम्बष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-पहले UP ‘बीमारू’ राज्य था, अब यह अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है... सीएम योगी ने जारी किया सरकार का 8 साल का रिपोर्ट कार्ड

Kanpur: रमजान में दिलों से मिटाएं खटास, बढ़ाएं मिठास; आपसी संबंध को मजबूत करने, रिश्तों में दरारें खत्म करने का मौका
कानपुर, अमृत विचार। बाबूपुरवा में तरावीह में कुरआन-ए-पाक का पहला दौर मुकम्मल होने के मौके पर शहरकाजी डॉ. मुफ्ती यूनुस रजा ओवेसी ने कहा कि रमजान-उल-मुबारक का महीना आपसी संबंधों को मजबूत करने एवं रिश्तों में दरारें खत्म करने का महीना है। रिश्तेदारों के साथ अच्छा बर्ताव इस्लामी तालिमात का बुनियादी हिस्सा है।

शहरकाजी ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि आज के दौर में लोग अपने पर्सनल फायदे, गलत फहमियां, दुनियावी झगड़ों की वजह से एक दूसरे से दूर हो चुके हैं। भाई बहन से औलाद मां-बाप से आपस में नाराज हैं, रमजान हमें मौका देता है कि हम अपने दिलों से नफरतों को निकाल कर रिश्तेदारों के साथ तालुकात अच्छे करें चाहे वह हमसे कितना ही दूर क्यों ना हो।

इस मुकद्दस महीने में हमें चाहिए कि हम पहल करते हुए रिश्तेदारों से संपर्क करें जो हमसे नाराज हैं, उनसे मोहब्बत से पेश आया जाए और अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो उसकी माफी तलब करें। इन्हीं खूबियों की बुनियाद पर हम अपने रिश्तों की दरारें भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur में अधिवक्ता की हत्या: दबंगों ने बैसाखी से सिर पर किया हमला, पीड़ित परिजन आरोपी के घर पहुंचे...हंगामा

बदायूं में त्योहारों के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, सादा कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी
बदायूं, अमृत विचार: रमजान के बाद 31 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार है। इसके चलते पुलिस ने सतर्क है। शांति व कानून व्यवस्था के लिए निगरानी रखी जा रही है। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों को सादा कपड़ों तैनात रहने और ड्रोन कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिए।

एडीजी शनिवार दोपहर से लेकर देर शाम तक शहर में व्यवस्था का जायजा लेते रहे। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के साथ आगामी त्योहार जुमा-अलविदा, ईद और नवरात्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था, अपराध की स्थिति, जनता दर्शन संबंधित प्रकरण, आईजीआरएस प्रकरण, जोन कार्यालय से आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के अलावा निर्माण कार्यों के साथ पुलिस सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के चलते हर थाने पर त्योहार रजिस्टर का अवलोकन किया जाएं। शांति समिति व धर्मगुरुओं की बैठक करें। कोई नई परंपरा न डलने दें। संवेदनशील स्थानों पर थाना प्रभारी खुद जाकर समीक्षा करेंगे कि कोई विवाद की स्थिति तो नहीं है। जुलूसों के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। जुलूस मार्ग पर रूफटॉप ड्यूटी लगाने के साथ सादा कपड़ों में ड्यूटी लगाएं।

पूरे मार्ग की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। हत्या, लूट, डकैती के मामलों में राजपत्रित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। रोज जनसुनाई की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। जांच किसी अधीनस्थ से न कराकर अधिकारी खुद मौके पर जाएंगे। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आई शिकायतों को वरीयता पर निस्तारण कराएंगे। सदर कोतवाली, उसहैत, अलापुर, उसावां, मूसाझाग, बिसौली, इस्लामनगर, कुंवरगांव, उझानी, दातागंज, वजीरगंज, कादरचौक व जरीफनगर में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराएं।

भोजनालय का फीता काटकर लोकार्पण किया
एडीजी ने सदर कोतवाली में नवनिर्मित पुलिस भोजनालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी में चल रहे नवनिर्मित महिला पीएसी बटालियन के भवन का निरीक्षण करके समीक्षा की। बैरक, मैस, शौचालय, परेड ग्राउंड, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।

आठ बटालियन पीएसी के डिप्टी कमांडेंट राजेश सोनकर, आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता नवनीत कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता पंकज गुप्ता, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, सीओ उझानी शक्ति सिंह, सीओ दातागंज केके तिवारी मौजूद रहे। लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शहर में पैदल गश्त की।

सिविल लाइन और सदर कोतवाली क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले इलाकों के अलावा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। उन्होंने हर दिन पेट्रोलिंग करने व पुलिसकर्मियों के सक्रिय रहने को निर्देशित किया। उन्होंने व्यापारियों से बात करके पुलिस की सक्रियता के संबंध में फीडबैक लिया।

ये भी पढ़ें- बदायूं में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था हुई ठप, शहर और देहात में घंटों अंधेरा