board exam - Amrit Vichar

Moradabad: परीक्षा मूल्यांकन में तेजी, समय से पहले पूरा करने की तैयारी
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों द्वारा सख्त निगरानी में कॉपियों की जांच की जा रही है। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्य संपन्न हो रहा है।

सोमवार तक 4,99,489 उत्तरपुस्तिकाओं में से अब तक 2,20,182 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है, जो कुल का 44.08 प्रतिशत है। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज केंद्र पर सर्वाधिक 51.52 प्रतिशत कॉपियां जांची गई हैं, जबकि जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में यह आंकड़ा 36.53 प्रतिशत है। पारकर इंटर कॉलेज में 40.40 प्रतिशत, हैबिट मुस्लिम इंटर कॉलेज में 44.20 और एचएसवी इंटर कॉलेज में 48.56 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शेष 2,79,307 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कॉपियों में दिख रही बच्चों की रचनात्मकता
उत्तरपुस्तिकाओं में प्रश्नों के उत्तर की जगह पर कई रोचक और भावनात्मक बातें लिखी हुई मिल रही हैं। कई छात्र उत्तर के अंत में पास करने की अपील लिखा है, तो कुछ ने अपनी पारिवारिक परिस्थितियों का जिक्र किया है। कहीं-कहीं भगवान का नाम लिखकर अच्छे अंक देने की प्रार्थना की है। कुछ कॉपियों में चित्र, शायरी और प्रेरक पंक्तियां भी लिखी मिली हैं।

CBSC ने 12वीं गणित प्रश्नपत्र को बताया पूरी तरह से सुरक्षित, QR कोड को लेकर उठे सवालों के लिए जारी किया स्पष्टीकरण
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की गणित परीक्षा को लेकर उठे विवाद पर आधिकारिक बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच बोर्ड ने साफ किया कि सभी प्रश्नपत्र पूरी तरह प्रामाणिक और सुरक्षित हैं, कोई लीक या सेंध नहीं लगी है।

क्या था पूरा मामला?

परीक्षा के बाद कुछ छात्रों ने दावा किया कि प्रश्नपत्र पर छपे QR कोड को स्कैन करने पर आधिकारिक वेरिफिकेशन पेज की बजाय यूट्यूब पर रिक एस्टली का मशहूर गाना "Never Gonna Give You Up" (फेमस इंटरनेट प्रैंक 'रिक्रॉल') खुल रहा था। ये वीडियो और स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हुए, जिससे छात्रों-माता-पिता में अफवाहें फैल गईं कि पेपर लीक हो गया है या सुरक्षा में चूक हुई है।

https://twitter.com/cbseindia29/status/2031251155280605265?s=20

सीबीएसई ने जारी किया आधिकारिक जवाब

बोर्ड ने पुष्टि की कि QR कोड प्रश्नपत्रों में कई सुरक्षा फीचर्स में से एक है, जिसका मकसद संदिग्ध स्थिति में पेपर की असलियत जांचना है। कुछ सेट्स (जैसे 65/3/1) में एक QR कोड स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो लिंक खुल रहा था। ये प्रिंटिंग एरर या तकनीकी गड़बड़ी थी, लेकिन इससे पेपर की प्रामाणिकता पर कोई असर नहीं पड़ा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि "प्रश्नपत्र पूरी तरह असली हैं, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं हुआ। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और भविष्य में ऐसी गलतियां रोकने के लिए मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।"

छात्रों-अभिभावकों से की अपील

सीबीएसई ने सभी से अफवाहों पर भरोसा न करने और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) या जारी नोटिस पर विश्वास करने की सलाह दी है। परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित चल रही है।

Board Exams: 10 वीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा के दौरान शौचालय में बच्चे को दिया जन्म, मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक निजी स्कूल के शौचालय में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दे रही 17 साल की एक लड़की ने समय पूर्व बच्चे को जन्म दिया। छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना पीथमपुर शहर के एक निजी स्कूल में हुई जब छात्रा मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा दे रही थी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किशोरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की और शौचालय जाने की अनुमति मांगी। अधिकारी ने बताया कि जब वह काफी देर तक कक्षा में वापस नहीं आई, तो परीक्षकों ने शौचालय में देखा जहां उन्हें नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रशांत कजावे ने बताया कि महिला कर्मचारी मौके पर पहुंचीं और लड़की तथा बच्चे को 108 एम्बुलेंस से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उन्होंने कहा कि किशोरी और बच्चे दोनों की हालत स्थिर है।

कजावे ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़की को 34 हफ्ते (आठ महीने) का गर्भ था और बच्चे का जन्म समय से पहले हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और मामला बेटमा थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है।

किशोरी ने बेटमा पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह एक नृत्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान एक लड़के से मिली थी और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। अधिकारी ने कहा कि छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि लड़के ने उसे चुप रहने की धमकी दी थी और इसलिए उसने अपने माता-पिता को दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा खुलासा: कीकर जंगल में बैठकर करा रहे थे नकल, STF ने 6 को धर दबोचा
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा एसटीएफ ने किया है। इस मामले में एसटीएफ ने सॉल्वर, अध्यापक और विद्यालय प्रबंधक के पुत्र समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से उत्तर पुस्तिकाएं, मूल प्रश्नपत्र, की-प्लान व छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ आगरा यूनिट के एएसपी राकेश के मुताबिक, सूचना मिली कि बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराई जा रही है। इस पर एसटीएफ की टीम ने इनपुट जुटाया। पुष्टि हुई कि बेवर के श्रीमहाराज सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, जोत में प्रबंधक, प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापक, कक्ष निरीक्षक और सॉल्वरों की मिलीभगत से मोटी रकम लेकर संगठित रूप से नकल कराई जा रही है। एसटीएफ ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद उप जिलाधिकारी भोगांव/किशनी संध्या शर्मा, डीआईओएस सतीश कुमार तथा स्थानीय पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की।

कीकर के जंगल में बैठकर करा रहे थे नकल

एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक, कॉलेज से करीब 300 मीटर दूर कीकर जंगल में दबिश के दौरान छह लोग गिरफ्तार किये गये। आरोपियों में बेबर कल्याणपुर निवासी कॉले प्रबंधक का पुत्र आशीष, भारापुर निवासी शिक्षक अरुण कुमार उर्फ टिंकू, कल्याणपुर का अंकित उर्फ प्रशांत, जासमई का रहने वाला साल्वर शिवा चौहान उर्फ शिव प्रताप सिंह, कल्याणपुर का अवनीत उर्फ अभिजीत सिंह और मानिकपुर का शिक्षक व साल्वर अनूप कुमार शामिल हैं।

आरोपियों के पास मिली लिखित उत्तर पुस्तिकाएं

एएसपी के मुताबिक, छापेमारी में आरोपी के पास से इंटरमीडिएट गणित की लिखित उत्तर पुस्तिकाएं, जीव विज्ञान का मूल प्रश्नपत्र, की-प्लान की छायाप्रतियां, सिटिंग प्लान, परीक्षार्थियों का विवरण रजिस्टर तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रधानाचार्य अमरीश और प्रबंधक के पुत्र आशीष की मिलीभगत से सॉल्वर परीक्षार्थियों की कॉपियां लिखते थे। अध्यापक और अन्य सहयोगी सॉल्वरों को बोल-बोलकर उत्तर लिखवाते थे, जिसके बदले उन्हें भुगतान किया जाता था।

एक प्रश्नपत्र का पांच हजार रुपये

जांच में सामने आया कि परीक्षार्थियों से प्रति पेपर पांच हजार रुपये लेकर हल कराया जा रहा था। हल की गई उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा समाप्त होने से पहले अन्य परीक्षार्थियों की कॉपियों में मिलाकर रख दिया जाता था। जिससे सामूहिक नकल कराई जा सके। एएसपी राकेश के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ बेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

बुलंदशहर में बोर्ड परीक्षा में तैनात शिक्षक की मौत: गांधी बाल निकेतन में अंग्रेजी परीक्षा के दौरान आया हार्ट अटैक
बुलंदशहर। बुलंदशहर में सोमवार को एक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात शिक्षक की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) विनय कुमार ने बताया कि गांधी बाल निकेतन में प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि कक्ष संख्या चार में ड्यूटी पर तैनात सुरेंद्र पाल (54) अचानक गिर गए और स्कूल के कर्मचारी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डीआईओएस ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने पाल को मृत घोषित किया और प्राथमिक अनुमान के अनुसार शिक्षक की मौत दिल का दौरा पकड़े से हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें :

यौन शोषण के मुकदमे में फंसे अविमुक्तेश्वरनंद बोले - गिरफ्तारी का विरोध नहीं करूंगा

UP Board Exam: 4277 ने छोड़ी अंग्रेजी, कृषि और सामाजिक विषय की परीक्षा, पांच सचल दलों ने दोनों पालियों में 45 परीक्षा केंद्रों का किया दौरा
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2026 के चौथे दिन हाई स्कूल के सामाजिक विषय और इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न हुई। इसके अलावा इंटरमीडिएट के कृषि विज्ञान की परीक्षाएं संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान और कृषि सदस्य विज्ञान इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 51753 छात्र-छात्राओं में से 49435 उपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी के पेपर में 47930 परीक्षार्थियों में से 45971 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में मिलाकर कुल 4277 छात्र-छात्राओं में परीक्षा छोड़ दी। लखनऊ में कल 120 परीक्षा केंद्रों और जिला कारागार पर बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं।

इस दौरान जिले में पांच सचल दल का गठन किया गया है। शनिवार को हुई परीक्षा में सभी सचल दलों ने प्रथम पाली में 24 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जबकि दूसरी पाली में 21 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शुचिता पूर्ण और नकल विहीन संपन्न हो रही है किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में 44 रहे नदारद

उत्तर प्रदेश संस्कृत बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर मध्यमा और पूर्व मध्यमा कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में कराई गई। दोनों ही पालियों में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिम कुल पंजीकृत छात्रों में से 44 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए।

बोर्ड परीक्षा में बरती लापरवाही... 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट का रोका गया वेतन
लखनऊ, अमृत विचार: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इनमें लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा तथा नलकूप विभाग के अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

परीक्षा अवधि में निरीक्षण के दौरान 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में लापरवाह पाए गए। कई केंद्रों पर उनकी अनुपस्थिति, समय से पहले केंद्र छोड़ना तथा परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन न करना सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित 19 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर तीन केंद्रों को चेतावनी, परीक्षा व्यवस्थाओं में मिली खामियां
लखनऊ, अमृत विचार: यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के दौरान लापरवाही पाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन परीक्षा केंद्रों को कड़ी चेतावनी जारी की है। बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज, क्वींस एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज और नारी शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां मिलीं।

जांच में पाया गया कि सीटिंग प्लान पर विद्यालय का नाम और पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या अंकित नहीं थी। केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर और मुहर भी अनुपस्थित थे। परीक्षा कक्षों के ब्लैकबोर्ड ढके नहीं थे तथा संबंधित रजिस्टरों में आवश्यक हस्ताक्षर नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरों की दृश्यता खराब पाई गई और निगरानी के लिए प्रयुक्त कंप्यूटर माउस भी कार्यरत नहीं था। आवश्यकता से अधिक शिक्षकों की तैनाती के बावजूद उनकी अद्यतन सूची उपलब्ध नहीं कराई गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि दोबारा लापरवाही मिलने पर उप्र सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम-2024 की धारा 14 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले की प्रतिलिपि जिलाधिकारी लखनऊ कार्यालय और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई है।

देवरिया में 12वीं के छा‍त्र की मौत, तेज रफ़्तार कार ने रौंदा
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शुक्रवार सुबह तेज रफतार एक स्‍कार्पियो कार ने मोटरसाइकिल सवार 12वीं कक्षा के एक छा‍त्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पलिया टोले गांव निवासी आर्यन कुमार निषाद (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आर्यन, चोरखरी स्थित नेशनल इंटर कालेज में 12वीं कक्षा की पढ़ाई करता था और शुक्रवार सुबह बाइक में तेल भराने के लिए वकील गंज गया था।

पुलिस के मुताबिक, घर वापस लौटते समय गौरी बाजार की तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आर्यन को शाम को बोर्ड की परीक्षा देने रामपुर स्थित गौनरिया इंटर कॉलेज जाना था।

गौरी बाजार थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्र का शाम को अंग्रेजी का पेपर था और सुबह यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

सपा कार्यकर्ता हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 90 हजार रुपए अर्थदंड

यूपी बोर्ड की परीक्षा में सेंध: दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए 'मुन्ना भाई', जानें 1500 का क्या है मामला
गोंडा/बभनान, अमृत विचार: बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल और प्रतिरूपण पर कड़ी निगरानी के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। छपिया थाना क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा के दौरान एक युवक दूसरे परीक्षार्थी की जगह पेपर देते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी 1500 रुपये लेकर ‘मुन्ना भाई’ बनकर परीक्षा देने आया था।

परीक्षा शुरू होने के महज 15 मिनट बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट और आंतरिक सचल दल प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने कक्ष संख्या 26 की औचक तलाशी ली। जांच में पाया गया कि हाईस्कूल के छात्र सुधीर कुमार की जगह मनीष कुमार मौर्य परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 1500 रुपये लेकर दूसरे छात्र के स्थान पर हिंदी का पेपर देने आया था।

केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर आरोपी मनीष कुमार पुत्र जलाल/जगलाल, निवासी चटकानवा थाना खोड़ारे को छपिया थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा रामचंद्र ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी है। शासन स्तर से भी मामले में रिपोर्ट तलब की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संबंधित परीक्षा केंद्र पर आगामी परीक्षाओं के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी।

गौरतलब है कि शासन द्वारा परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पहले ही सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद पहले ही दिन प्रतिरूपण का मामला सामने आना परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में नकल माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

UP Board Exam : 8033 परीक्षा केंद्रों पर 53.37 लाख परीक्षार्थी कल से देंगे परीक्षा, मंत्री गुलाब देवी ने किया कंट्रोल रूम का उद्घाटन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने मंगलवार को लखनऊ में पार्क रोड स्थित शिविर कार्यालय में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया, जिससे सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके अलावा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 और 18001806608 जारी किए गए हैं।

इसके अलावा यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के हेल्पलाइन नंबर 18001805310 और 18001805312 भी उपलब्ध रहेंगे। वहीं निर्धारित 8033 परीक्षा केंद्रों में 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।

परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। साथ ही 222 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 683 केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के लिए प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर युक्त दो सीसीटीवी कैमरे, राउटर, डीवीआर और हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई है।

इसके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग कर लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए 8033 केंद्र व्यवस्थापक, 8033 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 8033 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 69 मंडलीय एवं 440 जनपदीय सचल दल तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त रिजर्व सेट्स की व्यवस्था भी की गई है, जिन्हें सुरक्षित डबल लॉक अलमारी में सीलबंद रखा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो और सूक्ष्म रूप में UPMSP अंकन होगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। इस वर्ष पहली बार यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षा की भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से की जाएगी।

साथ ही 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' लागू किया गया है, जिसके तहत नकल या अन्य अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सभी परीक्षार्थियों को आत्मविश्वास और तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की शुभकामनाएं दीं तथा अधिकारियों और शिक्षकों से भी छात्रों को सकारात्मक माहौल प्रदान करने की अपील की है।

यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा में बड़ी राहत! एडमिट कार्ड भूल गए तो भी दे सकेंगे एग्जाम, लेकिन ये सख्त नियम जरूर जान लें
लखनऊः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस बार कुल 52 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होने वाले हैं, जिनमें लगभग 27.50 लाख हाईस्कूल और 24.79 लाख इंटर के उम्मीदवार हैं।

एडमिट कार्ड भूलने पर भी मिलेगी एंट्री – लेकिन शर्तों के साथ

अगर कोई छात्र हड़बड़ी या गलती से एडमिट कार्ड घर भूल आता है, तो भी परीक्षा में बैठ सकता है। केंद्र व्यवस्थापक (एग्जाम सेंटर का प्रभारी) अपने विवेक से प्रोविजनल अनुमति दे सकता है। हालांकि, छात्र को अगले पेपर या जल्द से जल्द मूल एडमिट कार्ड या उसकी डुप्लीकेट कॉपी जरूर दिखानी होगी। एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए इसे साथ रखना सबसे सुरक्षित रहेगा।

देर से पहुंचने वालों को 30 मिनट का ग्रेस पीरियड

परीक्षा शुरू होने के बाद अधिकतम 30 मिनट तक लेट आने वाले छात्रों को एंट्री मिल सकती है, बशर्ते वे कोई उचित कारण बताएं। इससे ज्यादा देर होने पर अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड में गलती होने पर डिसक्वालिफाई नहीं होंगे

नाम, जेंडर या अन्य पहचान संबंधी जानकारी में छोटी-मोटी त्रुटि होने पर छात्र स्वतः अयोग्य नहीं घोषित होंगे। अन्य दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड, स्कूल आईडी) से वेरिफिकेशन कर लिया जाएगा।

दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं

दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों को प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। अगर परीक्षा केंद्र बहुमंजिला इमारत में है, तो उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

एडमिट कार्ड खो जाए तो तुरंत क्या करें?

एडमिट कार्ड गुम होने पर फौरन स्कूल को सूचित करें। स्कूल प्रिंसिपल या हेड ही डुप्लीकेट जारी कर सकता है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा फोटो आईडी (आधार आदि) जरूर साथ ले जाएं और कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें।

उत्तर पुस्तिका से जुड़े सख्त नियम – नकल जैसा माना जाएगा

- कॉपी के हर पेज पर रोल नंबर और कॉपी नंबर लिखना अनिवार्य है, ताकि पन्नों की अदला-बदली न हो सके।
- कॉपी के अंदर नाम या कोई पहचान चिन्ह लिखना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
- अगर जांच या मूल्यांकन के दौरान कॉपी में करेंसी नोट या कोई अन्य वस्तु मिलती है, तो इसे अनुचित साधन (UFM) माना जाएगा। नोट जब्त कर ट्रेजरी में जमा किया जाएगा, रिपोर्ट जिला स्कूल निरीक्षक को भेजी जाएगी और एग्जाम एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी (केस दर्ज हो सकता है)।
- केंद्रों पर सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग से निगरानी होगी।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

- सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे।
- सरकारी और एडेड स्कूलों के शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी के लिए 20 शिफ्ट निर्धारित की गई हैं।
- निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कक्ष निरीक्षकों को हर छात्र पर नजर रखने और रोल-कॉपी नंबर चेक करने के सख्त आदेश हैं।