Fire Brigade - Amrit Vichar

यूपी में आग का तांडव : फतेहपुर और प्रयागराज में गेहूं फसल जलकर खाक, मुआवजा देने की मांग
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को आग लगने से आधा दर्जन किसानों की लगभग 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दहेली गांव के करीब आधा दर्जन किसानों ने मेहनत से गेहूं की फसल तैयार की थी। शनिवार दोपहर अचानक खेतों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की चपेट में आकर लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसानों की मदद से किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया। घटना के बाद किसान नेताओं ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल स्वाहा

वही दूसरी तरफ यूपी के प्रयागराज जिले के नारीबारी क्षेत्र अंतर्गत सूरवल चंदेल गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसानों की लगभग तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार खेतों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर और ढीले विद्युत तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। चिंगारी गिरते ही सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। खेतों में मौजूद किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैलने के कारण उस पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक तीन बीघा से अधिक फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों और किसानों ने आरोप लगाया कि हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही जिम्मेदार है।

उनका कहना है कि गांव में लगे बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हैं तथा कई स्थानों पर नीचे लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसानों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :

मथुरा हादसे के बाद वाराणसी प्रशासन अलर्ट: गंगा घाटों पर बढ़ी सतर्कता; पर्यटकों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

बाराबंकी : पछुआ हवा संग भड़की आग में 50 बीघा फसल राख, देर से पहुंची दमकल, ग्रामीणों ने पाया काबू
हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 50 बीघे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इस घटना से करीब ढाई दर्जन किसान प्रभावित हुए। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। तहसील प्रशासन ने नुकसान का आंकलन किया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पांडे का पुरवा मजरे इस्लामपुर गांव स्थित खेत में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग देवपुरा गांव निवासी एक किसान के खेत से शुरू हुई। पछुआ हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

अग्निकांड में श्यामलाल, हरिशंकर, विद्यावती, रामप्रकाश, हरिशरण, शिवराम, राजेश, शकुंतला, गुड्डू, सहजहां बानो, रामशरण, बद्री विशाल, रमपता और कुलदीप पांडेय सहित लगभग ढाई दर्जन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों ने दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच खेतों में आग लगीं देखी।

दमकल की गाड़ी लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित की जाएगी तथा पीड़ित किसानों को सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

नहर कटने से मचा हड़कंप, खेतों में घुसा पानी

रामसनेहीघाट : तहसील क्षेत्र के शेषपुर मजरे भरहेमऊ में बुधवार देर रात नहर कट जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पानी किसानों के खेतों में भर गया और कटने के लिए तैयार खड़ी फसल जलमग्न हो गई। हालांकि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से समय रहते नहर का पानी बंद करा दिया गया, जिससे सैकड़ों बीघे फसल डूबने से बच गई।

बताया जा रहा कि नहर किनारे वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण किनारा कमजोर हो गया था और पानी का दबाव बढ़ते ही नहर कट गई, जिससे पानी खेतों में फैल गया। करीब 25 किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हुई। कई किसानों की कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं करीब 7 बिस्वा चने की फसल भी पानी में डूब गई।

सूचना मिलते ही एसडीएम अनुराग सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक नानक शरण और लेखपाल संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। राजस्व टीम ने फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

Bareilly:बिजली विभाग का गोदाम हुआ धुआं-धुआं...आग से हजारों पुराने मीटर जलकर राख
बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के रामपुर बाग स्थित गोदाम में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब गोदाम से धूं-धूं कर आग की लपटे निकलने लगीं। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

मंगलवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र रामपुर गार्डन स्थित बिजली विभाग के गोदाम से आग की लपटे निकलने शुरू हुईं तो आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा कि गोदाम हजारों पुराने बिजली मीटरों से भरा था। किसी तरह सूखे पत्तों से निकली चिंगारी गोदाम तक पहुंची और अंदर रखे पुराने मीटरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की लपटे निकलने लगीं और सब धुआं-धुआं हो गया।

इसी अफरा तफरी के बीच फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु सिंह के मुताबिक गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं था। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि गोदाम में आग कैसे लगी।

अयोध्या : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर आयोजित एक महायज्ञ के दौरान शनिवार को यज्ञशाला में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा पंडाल कुछ ही देर में आग की लपटों में घिर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार यह आयोजन उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा कराया जा रहा था।

'श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ' की यज्ञशाला राम मंदिर से लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही क्षणों में आग ने मुख्य यज्ञशाला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यज्ञ के दौरान नारियल की 'महा-आहुति' देते समय हुए विस्फोट के कारण आग लगी। इस घटना के बाद दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाया।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यज्ञशाला में पहले से ही दमकल की गाड़ियां तैनात थीं, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने भी पुष्टि की कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सरयू नदी के तट पर आयोजित इस महायज्ञ में 1,251 हवनकुंड स्थापित किए गए थे और यह अनुष्ठान का अंतिम दिन था। आग लगने के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, "यहां पर सरयू नदी कि किनारे एक महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें हमें सूचना प्राप्त हुई कि एक पंडाल में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर भिजवाया गया और आग को नियंत्रण में लाया गया, किसी प्रकार की जनहानि, पशुहानि या अन्य हानि नहीं हुई है। यज्ञ समाप्त हो चुका है जिस कारण ये यज्ञशाला खाली पड़ी थी। कुल मिलाकर यहां जो आग की घटना हुई थी उसे समय रहते नियंत्रित किया गया। दमकल की गाड़ियां अपना कार्य कर रही हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी यहां मौजूद हैं। प्रशासन के लोग यहां पर मौजूद भीड़ से आग्रह कर रहे हैं कि वे यहां से प्रस्थान करें।"

Bareilly: मकान में लगी आग, सिलेंडर फटा-लाखों का नुकसान
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम कर्मचारी के मकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग चपेट में आकर नगदी और जेवरात समेत करीब 6 लाख रुपये का सामान जल के राख हो गया। मकान में रखा सिलेंडर फटने से हुए धमाके से क्षेत्र में अपरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

थाना कोतवाली क्षेत्र की चौपुला बगिया गली नंबर-1 निवासी राजेश कुमार नगर निगम के कर्मचारी हैं। शुक्रवार की रात उनके घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना के समय परिवारजन घर के अंदर ही थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

इस भीषण आग से घर में रखा लगभग 75 हजार रुपये नकद, करीब 4 लाख रुपये के जेवरात तथा लगभग 1 लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। राजेश की पत्नी पूनम चौधरी ने बताया कि आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की जताई जा रही है।

Bareilly : फायर बिग्रेड को 12 किलोमीटर पहुंचने में लगे दो घंटे, एक गाड़ी में नहीं था पानी, सबमर्सिबल पंप चलाना पड़ा
बरेली, अमृत विचार। आंवला की दूरी राजपुर कलां से मात्र 12 किलोमीटर है। 15 से 20 मिनट में आपातकालीन सेवा मिल सकती थी, लेकिन फायर ब्रिगेड को यहां पहुंचने में दो घंटे लग गए। ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड की टीम आ जाती तो शायद कुछ सामान बचाया सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर बिग्रेड की एक गाड़ी में पानी नहीं होने का भी आरोप लगाया है। गांव वालों का कहना है कि गाड़ी में पानी नहीं होने पर सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी का इंतजाम कराया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इनमें से एक में पानी तक नहीं था। बाद में ग्राम प्रधान अतुल गुप्ता ने अपने सबमर्सिबल से पानी की व्यवस्था कराई। इस दौरान गांव वालों ने नलों, तालाब से पानी लाकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मेडिकल स्टोर, कॉस्मेटिक्स, जूता-चप्पल, कपड़ा और गोदाम का पूरा सामान जल चुका था। साथ ही नीचे बने कमरे में रखा घरेलू सामान, कपड़े, खाने-पीने का सामान तथा लाखों रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। वहीं, आग इतनी भयंकर थी कि व्यापारी के मकान में दरारे पड़ गई।

सिलेंडर में भड़कती आग, तो हो सकती थी अनहोनी
आग लगने की वजह अभी तक शार्ट सर्किट ही मानी जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुकान में पांच बड़े गैस घरेलू सिलेंडर रखे हुए थे। फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते ही रसोई गैस सिलेंडरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। हालंकि दुकान में रखा पांच किलो का एक सिलेंडर आग लगने से वह फट गया, जिससे ब्लास्ट की तरह आवाज होने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

कैबिनेट मंत्री ने दिया सहायता दिलाने का आश्वासन
व्यापारी शुभम माहेश्वरी उर्फ बॉबी माहेश्वरी की दुकानों में आग लगने की सूचना पर दुग्ध एवं पशुधन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बांधते हुए प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा थाना पुलिस के अलावा दोपहर में फायर बिग्रेड से सीएफओ समेत अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसमें शुरुआती जांच में इंवर्टर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना माना जा रहा है।

सीएफओ ने गाड़ी में पानी नहीं होने की बात नकारी
इस मामले में सीएफओ मनु शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के आधे घंटे बाद ही गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया था। वहीं एक गाड़ी में पानी नहीं होने की बात पर उन्होंने बताया कि गाड़ी में ढाई हजार लीटर पानी आता है, जिससे 10 मिनट में पानी खत्म हो गया। ऐसे में ग्रामीणों ने माना कि एक गाड़ी में पानी नहीं था। जो टीम मौके पर गई उसमें आग बुझाते समय कई कर्मचारी चोटिल और हल्के झुलस गए। मामले की जांच की जा रही है। व्यापारी की तरफ से नुकसान की रकम को अभी स्प्ष्ट नहीं किया गया है।

रामपुर : दुश्मन ने हवाई हमला किया तो तत्परता से बचाई लोगों की जान
रामपुर, अमृत विचार। जिले में आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को सुदृढ़ करने को लेकर बिल्डिंग में आग लगने, दुश्मन के हवाई हमले तथा भूकम्प जैसी आपात परिस्थितियों से बचाव को लेकर शुक्रवार को एक व्यापक मॉक ड्रिल (रिहर्सल) की गई। यह अभ्यास तहसील सदर स्थित आवास परिसर, जिला अस्पताल एवं पुलिस लाइन परिसर में हुआ।

मॉक ड्रिल के दौरान सर्वप्रथम बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दी गई, जिसके पश्चात अग्निशमन दल द्वारा तत्परता से आग पर काबू पाने, भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का अभ्यास किया गया। इसके बाद भूकंप की आपातकालीन स्थिति को दर्शाते हुए सायरन व सूचना के माध्यम से अभ्यास कराया गया। इस दौरान भवनों में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने, खुले क्षेत्रों में एकत्रित होने, घबराहट से बचने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देशों के अनुसार रिहर्सल कराई गई। जिला अस्पताल में संभावित घायलों के उपचार, आपात चिकित्सा सेवाओं एवं एंबुलेंस व्यवस्था की तत्परता का परीक्षण किया गया। इसके बाद दुश्मन के हवाई हमले की आशंका के दृष्टिगत सायरन बजाकर ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न की गई। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक प्रकाश स्रोतों को बंद रखने एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अभ्यास कराया गया। वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का अभ्यास किया गया। प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन इकाई एवं अन्य संबंधित विभागों ने आपसी समन्वय के साथ सक्रिय सहभागिता की। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर पूरे अभ्यास की निगरानी की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। मॉक ड्रिल के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आपदा के समय आगजनी जैसी घटनाएं हो जाना, लोगों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना है। ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का उद्देश्य राज्य एवं जिलों की आपदा प्रबंधन योजना तथा संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया की समीक्षा के साथ-साथ प्रत्येक संबंधित विभाग के विभागीय आपदा प्रबंधन योजनाओं की समीक्षा करना है। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन को सुरक्षित रखने एवं हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लैक आउट मॉक ड्रिल कराई गई। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा या आकस्मिक स्थिति में पुलिस एवं संबंधित विभागों की तत्परता, समन्वय एवं जनसहयोग की क्षमता को परखना है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट सालिग राम, उपजिलाधिकारी सदर कुमार गौरव, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज नैथानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Lucknow News: पड़ोसी सीढ़ी लाते उससे पहले कूद गई स्कूल संचालिका... पति के अस्पताल में भर्ती, बेटी को करना था अमेरिका वापसी, आग की लपटों में फंसा पूरा परिवार
लखनऊ, अमृत विचार: रवींद्रपल्ली स्थित रोहतास अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के कारण स्कूल संचालिका मां की मौत हो गई और उनके पति गंभीर रूप से झुलस गए। उनका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटा जोहराब और बेटी जारा भी आग में फंस गए थे। अमेरिका में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा की सोमवार शाम की विदेश लौटने की तैयारी थी। नाना मो. हाशिम ने बताया कि जारा के अमरीका लौटने की घर में तैयारियां चल रही थीं। आग लगने की जानकारी पर बाहर निकले पड़ोसियों ने निदा को बालकनी में खड़ा देखा था। उसे नीचे उतारने के लिए लोग सीढ़ी लेने गए थे। वह लोग सीढ़ी लेकर आते उससे पहले ही निदा ने ऊपर से छलांग लगा दी। हादसे के कारण परिवार में कोहराम मचा है।

गाजीपुर थानाक्षेत्र के रवींद्रपल्ली स्थित रोहतास अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 73-74 में आग लगने से खौफजदा स्कूल संचालिका ने छत से छलांग लग दी, जिससे उनकी मौत हो गई। संचालिका के प्रापर्टी डीलर , अधिवक्ता पति अम्मार रिजवी भी गंभीर रूप से झुलस गए। उनका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। संचालिका की बेटी जारा और बेटा जोहराब रिजवी भी आग की लपटों में फंस गए थे। बेटा सूझबूझ दिखाकर आग से निकला और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। टीम ने अम्मार रिजवी और जोरा को बाहर निकाला। अम्मार के हाथ व चेहरा झुलस गया था।

इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या के मुताबिक सुबह करीब 7:09 बजे कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना मिली। कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दो दमकल गाड़ियों के साथ पहुंच गई। आग तेजी से फैलने लगी तो तीन और गाड़ियां बुलाई गईं। पांच दमकल की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से फ्लैट का प्लास्टर झड़ गया, दरवाजे-खिड़कियां और गृहस्थी का सामान जल गया।

अलमारी से मिले 11 लाख रुपये

इंदिरानगर एफएसओ कमलेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ बचाव कार्य में लगे थे। इसी बीच हजरतगंज फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी राम कुमार रावत भी पहुंच गए। कमलेंद्र को एक आलमारी से 500-500 की गड्डियों में 11 लाख रुपये और एक बंद लॉकर मिला। पुलिस और पड़ोसियों की मौजूदगी में नकदी व सामान को पास के एक डुप्लेक्स भवन में सुरक्षित कर दिया। मकान मालिक अम्मार रिजवी के ससुर मोहम्मद हाशिम बताए गए हैं।

कार्पेट पर मोमबत्ती गिरने से लगी आग

परिजन के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे निदा बुरी नजर से बचाने के लिए इबादत करने उठीं थीं। फ्लैट के पीछे वाले कमरे में बने दुआ घर में उन्होंने मोमबत्ती जलाई थी। जलती मोमबत्ती गिरने से कार्पेट में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई।

गोवा हादसे के बाद लखनऊ में फायर सेफ्टी जांच : बिना सेफ्टी उपकरणों के चल रहे क्लब, कई में फायर एग्जिट बंद
लखनऊ, अमृत विचार: गोवा के नाइट क्लब में अग्निकांड के बाद लखनऊ में रविवार को अग्निशमन, आबकारी और पुलिस ने रविवार को जांच शुरू की। संयुक्त् टीम ने राजधानी के क्लब, बार और रेस्टोरेंट की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। आधे से अधिक स्थलों पर फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं मिले। कुछ स्थानों पर खराब हालत में थे। वहीं, कई जगह फायर एग्जिट नहीं थे। जहां मिले वहां सामानों से अवरूद्ध कर दिया गया था।

निरीक्षण के दौरान टीमों ने पाया कि कई क्लबों में साउंडप्रूफिंग के लिए खिड़कियां तक बंद कर दी गई हैं, जिससे आग लगने की स्थिति में धुआं बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं रहता। विशेषज्ञों के अनुसार यह अत्यंत खतरनाक स्थिति है। जो किसी भी दुर्घटना को बड़ा रूप दे सकती है।

जिला आबकारी अधिकारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने थाना विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग और रोहतास प्रेसिडेंशियल के रेस्टोरेंट बार का निरीक्षण किया। यहां अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र, बार लाइसेंस और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों की जांच की गई। कई जगह फायर उपकरण क्रियाशील नहीं पाए गए।

अधिकारियों ने बार संचालकों को निर्देश दिए कि सभी उपकरणों को दुरुस्त रखें और फायर एग्जिट हमेशा खाली रखें। उधर, हजरतगंज अग्निशमन अधिकारी ने दा चेरी ट्री, फोशो और चरण प्लाज़ा में फायर सिस्टम की जांच की। स्टाफ से उपकरण चलवाए तो उन्हें आते नहीं थे। ऐसे में टीम ने मौजूद स्टाफ को मौके पर ही सुरक्षा प्रशिक्षण भी दिया।

चिह्नित क्लबों को जारी होगी नोटिस

मुख्य अग्निशमन अधिकारी(सीएफओ) अंकुश मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पचास प्रतिशत क्लबों में गंभीर कमियां मिली हैं। उन्हें चिह्नित कर नोटिस जारी किए जाएंगे और नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रशासन का कहना है कि राजधानी के सभी बार, क्लब और रेस्टोरेंट में यह अभियान जारी रहेगा ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

सीएफओ ने बताया कि रविवार को 35 से ज्यादा क्लबों की जांच की गई है। अलग-अलग फायर स्टेशन से टीम निकली थी। वह खुद भी समिट बिल्डिंग पहुंचे तो उन्हें बहुत खामियां मिली है। चार से पांच दिन तक लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद विस्तृत नोटिस जारी कर उनके साथ-साथ संबंधित विभागों को भी जानकारी दी जाएगी। ताकि लाइसेंस कैंसिल हो सके। लुलु माल और मिलेनियम पैलेस बिल्डिंग के रेस्टोरेंट बार का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी फायर दस्तावेजों और सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई।

ये भी पढ़े :

किसानों को नहीं होगी खाद की दिक्कत: फसलों में टॉप ड्रेसिंग से बढ़ी यूरिया की मांग, गेहूं और सरसों में छिड़काव

कार्यालय संवाददाता

Bareilly: इलेक्ट्रिक रॉड से लगी आग, महिला झुलसी, घर का सामान जला
बरेली, अमृत विचार। इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करते समय अचानक से आग लग गई। जिसके बाद आग ने भयंकर रुप ले लिया। आग की चपेट में आकर महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जबकि उसके घर में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपुला बगिया के पास शनिवार की दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। चौपुला बगिया कॉलोनी निवासी राजेश सक्सेना की पत्नी  रमा सक्सेना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नहाने की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने पानी गर्म करने के लिए इलेक्ट्रिक रॉड का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि पानी गर्म करने के बाद रमा रॉड का प्लग निकाले बिना उसे बेड पर रखकर बाथरूम में चली गईं। कुछ ही मिनटों में रॉड के अधिक गर्म होने से बेड ने आग पकड़ ली।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में धुआं भर गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा जलकर राख हो गया और फर्नीचर, बेड, घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक आइटम पूरी तरह जल गए। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिजनों का कहना है कि रमा करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Bareilly : प्लाई फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग,तीन घण्टे तक उठतीं रहीं लपटें
बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। प्लाईबोर्ड फैक्ट्री के गोदाम मे भीषण आग लग गयी। तीन घण्टे तक आग की लपटें उठतीं रहीं। सूचना पर पहुंची फायर पुलिस और दमकल की गाड़िया तीन घंटे बाद आग पर काबू पा सकी। तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया। हालांकि,अभी कितना नुकसान हुआ है यह स्पष्ट नही हो सका है।

बिथरी क्षेत्र के उड़ला जागीर गाँव मे प्लाई फैक्ट्री सास्ती इंटरप्राइजेज का करीब 8 साल पुराना गोदाम है। फैक्ट्री के मालिक सतीश अग्रवाल ने बताया की पांच बजे गोदाम बंद कर वहां के कर्मचारी चले गए थे । सात बजे सूचना मिली की गोदाम मे आग लग गयी। जब तक यहाँ पहुचे आग काफी फैल गयी थी। फायर बिग्रेड की कई गाड़िया आग बुझाने में लगी रही।जेसीबी से गोदाम की दीवार को तोड़कर वहां से पानी डालने पर आग पर तीन घंटे बाद काबू पाया जा सका। तब तक काफी माल जलकर राख हो गया था।

आबादी मे गोदाम मे आग लगने से खाली कराया गए घर
फैक्ट्री का गोदाम करीब 8 साल पहले उड़ला मे बना था। जहाँ अब चारो ओर आबादी हो गयी। आग लगने के बाद पुलिस ने आसपास के घर खाली करवा दिए। जिससे छेत्र मे दहशत फेल गयी। आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए। गोदाम मे आग लगने का कोई कारण भी कुछ पता नहीं चला। रोज की तरह कर्मचारी गोदाम बंद कर चले गए थे। आग कैसे लगी, इसकी कोई जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन नहीं बता पाय। वहां इकट्ठे हुए ग्रामीणों में बीमे की रकम हासिल करने को आग लगाने की चर्चा रही।

कुएं में फंसी जिंदगी... 24 घंटे से रेस्क्यू में जुटी SDRF, आगरा के रियांश का अबतक कोई पता नहीं
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में 24 घंटे से लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी कुएं में गिरे 5 वर्षीय रियांश का कोई अता पता नहीं चला है। एसडीआरएफ, दमकल की टीमें लगातार रियांश को निकलने की कोशिश कर रहीं है लेकिन अभी तक उनको कामयाबी नहीं मिली है।

कुएं में पानी बहुत ज्यादा है लेकिन जिसके वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को थाना किरावली इलाके के बाकंदा गांव में करीब 11 बजे रियांश उस वक्त कुएं में गिर गया था जब उसके परिजन खेत में काम कर रहे थे।

खेलता हुआ रियांश कुएं के पास पहुंच गया था और अचानक से कुएं में गिर गया था। जानकारी के मुताबिक जैसे ही रियांश के गिरने की सूचना पुलिस मिली वैसे ही रेस्क्यू शुरू कर दिया था। कई मोटर पंप लगा कर पानी को निकाला जा रहा है। कुएं का पानी निकलने के बाद जल स्तर बढ़ता जा रहा है।

दरअसल कुएं के पास नहर है लिहाजा नहर की वजह से पानी निकलते ही थोड़ी ही देर में कुएं का जलस्तर बढ़ जाता है। ऑक्सीजन के साथ एसडीआरएफ के गोताखोर कई बार कुएं में गए लेकिन हर बार उनको नाकामी मिल रही है। कुएं का नीचे व्यास कम है।

स्रोत से पानी के आने गोताखोरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काफी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर है। तमाम टीमें अब नई रणनीति बना रहे हैं कि किस तरह से कुएं में गिरे रियांश को निकाला जाए।