SP MP - Amrit Vichar

UP Politics : सपा-सुभासपा में जुबानी जंग हुई तेज, ओपी राजभर के बयाना पर सपा सांसद ने किया पलटवार, कहा- भाजपा में होगी बड़ी टूट
बलिया/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ राजग गठबंधन के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कथित 'टूट' को लेकर जुबानी जंग और तेज हो गई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। सुभासपा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए फिर से सपा में टूट का दावा किया। उन्होंने लिखा कि “बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल सिंह यादव) ही बनेगा, क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकते हैं।”

“बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा (शिवपाल सिंह यादव) ही बनेगा, क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकते हैं।”... ओमप्रकाश राजभर, सुभासपा अध्यक्ष

राजभर ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सपा सांसद रुचि वीरा का जिक्र करते हुए तंज कसा और कहा कि पार्टी में कई वर्गों के लोग दूर होते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्होंने उनके और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। राजभर ने बलिया को “बागियों की भूमि” बताते हुए संकेत दिया कि राजनीतिक नेतृत्व अक्सर यहीं से उभरता है।

सपा का पलटवार

सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने राजभर के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने दावा किया कि सुभासपा के “चार विधायक पहले ही टूट चुके हैं” और यदि सपा अपना दरवाजा खोले तो कई नेता सपा में शामिल हो सकते हैं। बलिया में देर रात पत्रकारों से बातचीत में विद्यार्थी ने कहा कि राजभर केवल भाजपा के दबाव में बयान दे रहे हैं और उनकी पार्टी का राजनीतिक आधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के कई सांसद और विधायक सपा के संपर्क में हैं।

“सुभासपा के चार विधायक पहले ही टूट चुके हैं। अगर सपा दरवाजा खोले तो कई नेता पार्टी में आ सकते हैं। राजभर भाजपा के दबाव में बोल रहे हैं।”... रमाशंकर विद्यार्थी, सपा सांसद

सपा सांसद ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन सीटों के बंटवारे में लचीलापन रखेगा और मजबूत उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने एआईएमआईएम के प्रति नरम रुख दिखाते हुए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील भी की।

सपा प्रवक्ता का बयान

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने भी राजभर के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राजभर पर भाजपा का दबाव है और उनके बयान गंभीरता से लेने लायक नहीं हैं।दोनों दलों के बीच यह राजनीतिक बयानबाजी ऐसे समय में तेज हुई है जब उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और सत्तारूढ़ तथा विपक्षी खेमों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

सपा सांसद बर्क का पीएम मोदी पर तंज: 'कुर्सी पर लंबा रहना उपलब्धि नहीं, असली पैमाना जन कल्याण है'
संभलः संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बुधवार को कहा कि लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बने रहना अपने आप में कोई उपलब्धि नहीं मानी जा सकती और किसी सरकार का असली पैमाना जन कल्याण के लिए किया गया काम होता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक इस पद पर आसीन होने का पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बारे में पत्रकारों के सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बर्क ने कहा, "मैं उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल का कार्यकाल पूरे करने के लिए बधाई देता हूं, लेकिन लंबे समय तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर रहना कोई उपलब्धि नहीं है।"

महंगाई से जूझ रहे लोग

उन्होंने कहा, "एक उपलब्धि यह है कि आप लोगों के लिए क्या करते हैं और आपके पद पर रहने के दौरान आपकी सरकार उन्हें क्या सुविधाएं देती है।" संभल के सांसद ने दावा किया कि लोग इस समय महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज लोग महंगाई से जूझ रहे हैं, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और भ्रष्टाचार पर कोई नियंत्रण नहीं है। अगर सरकार लोगों के हित में काम करती है, इन मुद्दों पर नियंत्रण करती है और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती है, तो यह वास्तविक उपलब्धि होगी।"

भाजपा नेताओं के बयान पर बर्क की तीखी प्रतिक्रिया

मोदी के रिकॉर्ड को उपलब्धि बताने संबंधी भाजपा नेताओं के बयान पर बर्क ने कहा, 'मैं भी कह रहा हूं कि उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन रिकॉर्ड बनाना ही एकमात्र उपलब्धि नहीं है।" उन्होंने कहा कि किसी सरकार के प्रदर्शन को लोक कल्याण और देश के विकास में उसके योगदान से आंका जाना चाहिए।

सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने लिया हिरासत में, पीड़ित महिला के साथ पहुंची थी डीआईजी से मिलने
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर आई हैं। आरोप है कि पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरसत में ले लिया। दरसअल सासंद इकरा हसन जसाला गांव एक पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंचीं। जहां मुलाकात के दौरान विवाद बढ़ गया और पुलिस ने इकरा हसन को हिरासत में ले लिया।

सांसद इकरा हसन ने बताया कि डीआईजी ने उनकी बात तो सुनी, लेकिन पीड़िता की मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता भावुक हो गई और इकरा हसन ने डीआईजी के सामने नाराजगी जताई। सांसद के अनुसार, इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर पुलिस को बुलाया गया और सड़क जाम करने के आरोप में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। महिला थाना पुलिस ने सांसद और पीड़िता को थाने ले जाकर करीब 10 मिनट तक बैठाकर रखा।

इकरा हसन का आरोप

सांसद इकरा हसन ने पुलिस पर पीड़ित महिला का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पीड़िता न्याय की उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास पहुंची थी, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत सुनने की बजाय उसे परेशान कर रही है।जब सांसद से पूछा गया कि क्या वह इस मामले को संसद में उठाएंगी, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बोलने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि सुनवाई नहीं होती।इस घटना के बाद मामला राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है।

बाराबंकी : प्रधानमंत्री पर सपा सांसद की टिप्पणी पर भाजपाइयों में आक्रोश, सड़क पर उतरे नेता, किया जोरदार प्रदर्शन
बाराबंकी, अमृत विचार। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को महिला कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के नेतृत्व में भाजपाइयों  ने सपा सांसद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में  जोरदार प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद की बर्खास्तगी की मांग की और कहा कि ऐसी अमर्यादित भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विरोध प्रदर्शन के लिए गन्ना दफ्तर में जुटीं महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से हताश, निराश और बौखलाया हुआ है। वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। ​जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी नहीं रुकी, तो शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों को डॉ. राम कुमारी मौर्य, अल्का मिश्रा, रचना श्रीवास्तव, सरोज रावत, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, डीडीसी नेहा आनंद आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद गन्ना दफ्तर से पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं का एक स्वर में कहना था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अभद्र भाषा बोलने वाले पार्टी सांसद को बर्खास्त करना चाहिए।

हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अखिलेश यादव शर्म करो, प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, सपा सांसद माफी मांगो जैसे नारे लगाती रहीं। प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं का स्पष्ट कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान अल्का मिश्रा, सरिता सिंह, सरोज रावत, सरिता रावत, शिल्पी सिंह, पुष्पा त्रिवेदी, डॉ नीलम वर्मा, ऊषा शर्मा, प्रमिला श्रीवास्तव, एमएलसी अंगद सिंह, शरद अवस्थी, हरगोविंद सिंह, डॉ विवेक वर्मा, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत, जंग बहादुर पटेल, वैभव मिश्रा, डॉ. सतीश चंद्रा, सूरज सिंह, चमन सिंह, प्रेम रस्तोगी, सुनील मिश्रा, प्रदीप मोर्य, विभव मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, मनोज कुरील, मनोज वर्मा, सतीश विश्वकर्मा और मुकेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर यूपी पुलिस का एक्शन, महोबा में सपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज
महोबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की तहरीर पर 11 और 12 मई की दरमियानी रात को महोबा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया।

हमीरपुर-महोबा सीट से सपा सांसद लोधी पर आरोप है कि उन्होंने सोमवार को बिजली विभाग से संबंधित एक ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया था। सूत्रों के मुताबिक तहरीर में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द का प्रयोग किए जाने से भावनाएं आहत हुई हैं।

ये भी पढ़ें :

यूपी में संवाद आधारित शिक्षण पर विशेष जोर, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के 'कॉन्फिडेंस' और 'कम्युनिकेशन' पर फोकस

राशन कार्ड में घपला: बरेली में 72227 व बदायूं में 96349 अपात्र चिह्नित
बरेली, अमृत विचार। सपा के आंवला सांसद नीरज मौर्य की ओर से लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में राशन व्यवस्था में अपात्र लाभार्थियों का खुलासा हुआ है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बरेली व बदायूं जनपद में बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थियों की पहचान की गई है, जिनमें से हजारों को सूची से हटाया दिया है। वर्तमान में बरेली में 72227 तो बदायूं में 60233 अपात्र लाभार्थी चिह्नित बताए गए हैं।

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से सदन में दिए उत्तर में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्डधारकों की समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी अथवा अपात्र लाभार्थी चिह्नित किए गए हैं। सांसद नीरज मौर्य ने बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर आदि जिलों में अंत्योदय अन्न योजना, प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत पंजीकृत राशन कार्डधारक, अपात्र लाभार्थियों और उनके विरुद्ध की गयी कार्रवाई व सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निगरानी में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाया था।

मंत्री के उत्तर से यह भी सामने आया है कि अकेले बरेली में ही 127725 अपात्र लाभार्थी चिह्नित किए गए थे, जिनमें से 55498 को हटाया गया है। बदायूं में 96349 अपात्र लाभार्थियों की पहचान हुई, जिसमें से 36116 को सूची से बाहर किया गया है। सांसद नीरज मौर्य का कहना है कि यदि बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थी वर्षों तक राशन प्रणाली का लाभ लेते रहे तो यह वितरण व्यवस्था की निगरानी और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक अनाज पहुंचाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निगरानी को और मजबूत करना होगा।

स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी स्पष्ट की जानी चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके। सांसद ने बताया कि मेरे प्रश्न का मूल बिंदु सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निगरानी में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर था। उत्तर में कहा गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत जनप्रतिनिधियों की सीधी और औपचारिक भूमिका के संबंध में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है।

अपात्र लाभार्थियों की कुल संख्या

जनपद     चिह्नित लाभार्थी      हटाए गए लाभार्थी
बरेली          127725               55498
बदायूं           96349                36116
शाहजहांपुर   55791                21250
कासगंज       42625                27854
जौनपुर        119478               36789
एटा              50207                34492

Bareilly: सपा सांसद नीरज मौर्य बोले...आम लोगों के मुद्दों पर प्रदेश की सरकार गंभीर नहीं
बरेली, अमृत विचार। सपा से आंवला सांसद नीरज मौर्य ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार जनता के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या केंद्र के किसी मंत्री को को अपने संसदीय क्षेत्र की किसी समस्या के बारे में लिखते हैं तो उनके जवाब आते हैं। लेकिन राज्य की सरकार किसी पत्र का जवाब नहीं देती। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि योगी सरकार जनता के मुद्दों को लेकर कितनी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एम्स मिले ये अपने आप में एक बड़ा काम होगा। उन्होंने एम्स की मांग सदन में उठाई है। प्रदेश सरकार के मंत्री कहते हैं कि वह भी प्रयास कर रहे हैं। समझ नहीं आता कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद उनको एम्स के लिए प्रयास करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली में मेडिकल केयर सेंटर बनना था, लेकिन प्रदेश सरकार ने जमीन की व्यवस्था नहीं की और एक बड़ी स्वास्थ्य की यूनिट बरेली से छिन गई ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।

सरकार की बुलडोजर नीति को लेकर कहा कि इसको सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज किया था। अगर कहीं गलत हो भी रहा है तो नियम के अनुसार पहले नोटिस जाना चाहिए फिर उसका जवाब आना चाहिए, न्याय की यही प्रक्रिया है। अगर ऐसा नहीं हो रहा तो ये सरासर तानाशाही है। यूजीसी कानून को लेकर कहा कि सरकार ने लागू किया था, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। सरकार ने किस मंशा से लागू किया था ये बड़ा सवाल है।

एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि एक देश और एक वोटर लिस्ट होनी चाहिए। लेकिन फिलहाल की स्थिति में पंचायत की अलग है, नगर पालिका की अलग है विधानसभा की अलग है। अगर ये सभी सूचियां एक हो जाएं तो बड़ी समस्या हल हो जाएगी।

अनदेखी: नहीं मिली जमीन...अब इस बड़ी स्वास्थ्य परियोजना को लखनऊ किया गया शिफ्ट
बरेली, अमृत विचार। बरेली में प्रस्तावित बड़ी स्वास्थ्य परियोजना भूमि उपलब्ध न होने के कारण लखनऊ स्थानांतरित कर दी गई। आंवला सांसद नीरज मौर्य के संसद में पूछे प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने जवाब दिया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत बरेली में बनने वाला क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक और एकीकृत जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला परियोजना में 2021 से 2026 तक उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत 75 प्रयोगशालाओं और 74 गहन चिकित्सा ब्लॉकों की सूची में बरेली का नाम था।

लेकिन, जमीन न मिलने के कारण इस प्रोजेक्ट को लखनऊ शिफ्ट करना पड़ा। सांसद नीरज मौर्य ने इसे स्थानीय प्रशासन की बड़ी विफलता करार दिया है। सांसद ने प्रतिबद्धता जताई कि वह प्रदेश सरकार से मिलकर इस योजना को वापस बरेली लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट आवंटन और क्रियान्वयन के बीच की खाई को पाटना जरूरी है।

इसके अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने जिले में मलेरिया, डेंगू और जापानी एन्सेफलाइटिस जैसी बीमारियों की निगरानी के लिए पोर्टल के उपयोग की बात कही है, जिसे सांसद ने जमीनी हकीकत से अलग बताया है। सांसद ने कहा कि तराई क्षेत्र होने के कारण यहां संक्रमण का जोखिम हमेशा बना रहता है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक न होने से गंभीर मरीजों को अब भी दिल्ली या लखनऊ की दौड़ लगानी होगी। डायलिसिस और कीमोथेरेपी सेवाओं के विस्तार पर भी केंद्र ने गेंद राज्य सरकार के पाले में डाल दी है।

Bareilly : पीतांबरपुर स्टेशन पर हो प्रमुख ट्रेनों का ठहराव...आंवला सांसद ने लिखा रेलमंत्री को पत्र
बरेली, अमृत विचार। आंवला से सपा के सांसद नीरज मौर्य ने रेलमंत्री को पीतांबरपुर रेलवे स्टेशन (फरीदपुर) पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव कराने के संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें बताया है कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल फरीदपुर ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि पीतांबरपुर स्टेशन क्षेत्र का प्रमुख स्टेशन होते हुए भी लम्बे समय से उपेक्षित है। यह क्षेत्र घनी आबादी, औद्योगिक गतिविधियों, पर्यटन स्थलों, व्यावसायिक केंद्रों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रतिदिन हजारों यात्रियों का अवागमन रहता है, लेकिन वर्तमान में दिल्ली मार्ग की किसी भी नियमित ट्रेन का ठहराव यहां उपलब्ध नहीं है। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का ठहराव पीतांबरपुर स्टेशन पर शीघ्र कराने का अनुरोध किया है। इसके अलावा सांसद ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखते हुए रामगंगा पुल पर हुई दुर्घटना और जर्जर पुलों की मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग रखी है।

बताया कि रामगंगा पुल पर हाल ही में एक दुर्घटना हुई, जिसमें पुल पर बने गहरे गड्ढों के कारण गन्ने से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। चालक ने कठिन परिस्थितियों में अपनी जान बचाई। इस मार्ग पर टोल वसूली प्रारंभ है, लेकिन रामगंगा और पांचाल घाट के दोनों पुल अत्यंत जीर्ण-शीर्ण बताते हुए अस्थायी मरम्मत के सहारे चलने की बात कही।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने ध्वजारोहण समारोह में नहीं बुलाए जाने का आरोप लगाया, भाजपा ने किया खारिज
लखनऊ/सहारनपुर। फैजाबाद (अयोध्या) संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण से जुड़े समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया है। इस मामले को लेकर सपा की सहयोगी कांग्रेस पार्टी के एक सांसद ने भी आलोचना की है और कहा कि दलित होने की वजह से प्रसाद को आमंत्रित नहीं किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, साधु-संतों, आदिवासियों समेत अनेक श्रद्धालुओं-मेहमानों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तवतव ने आरोपों को महज राजनीतिक बताते हुए कहा, ''आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन हैं और अयोध्या के सांसद श्रीमान अवधेश प्रसाद जी की वास्तव में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था या भक्ति होती तो वह अयोध्या वासियों के साथ प्रधानमंत्री द्वारा धर्म ध्वजा फहराये जाने के कार्यक्रम में स्वतः शामिल होते।''

इसके पहले अवधेश प्रसाद ने मंगलवार को 'एक्‍स' खाते पर एक पोस्ट में कहा कि ''रामलला के दरबार में धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में मुझे न बुलाए जाने का कारण मेरा दलित समाज से होना है। तो यह राम की मर्यादा नहीं, किसी और की संकीर्ण सोच का परिचय है। राम सबके हैं। मेरी लड़ाई किसी पद या आमंत्रण को लेकर नहीं है, बल्कि सम्मान, बराबरी और संविधान की मर्यादा के लिए है।'' प्रसाद ने सोमवार की शाम को भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ''मुझे अभी तक राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह का न्योता नहीं मिला है। यदि मुझे न्योता मिला तो सारा काम धाम छोड़कर मैं नंगे पैर ही वहां जाऊंगा...!''

उधर, सहारनपुर में ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद को आमंत्रित नहीं किया गया तो मुझे लगता है कि उनकी दलित जाति के होने की वजह से ही ऐसा किया गया। मसूद ने कहा कि ''प्रधानमंत्री का आगमन हो और क्षेत्रीय सांसद को न्योता न मिले, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि सांसद की जाति ही उन्हे निमंत्रण न मिलने का कारण बन गई।''

मसूद ने कहा कि प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करें, यह अच्छी बात है, इसमें कोई बुराई नहीं है, हर आदमी को देश के अन्दर अपने धर्म को मानने की आजादी है। श्रीवास्तव ने कहा, ''वास्तविकता तो यह है कि समाजवादी पार्टी का रवैया अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर निर्माण को लेकर जगत विदित है। रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाली पार्टी के सांसद का आरोप महज राजनीतिक है और यह समाजवादी पार्टी की हताशा का परिचायक है।''

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘श्री रामलला का मंदिर बनने के बाद से अब तक 45 करोड़ लोग पूरी दुनिया से रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे, जबकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अब तक वहां नहीं जा सके, ऐसे में जब पूरी अयोध्या की जनता जनार्दन भव्य दिव्य कार्यक्रम में शामिल हो रही है तो इस तरह के आरोप 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसा है।'' अवधेश प्रसाद ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो बार सांसद रहे और मंदिर आंदोलन के नेता लल्लू सिंह को पराजित किया था।

श्रावस्ती : दिल्ली विस्फोट में मारे गए युवक के परिजनों से मिले मंत्री नितिन अग्रवाल और सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा
श्रावस्ती। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल और समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने दिल्ली बम विस्फोट में मारे गये यहां के युवक दिनेश मिश्र के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। दिनेश मिश्र के पार्थिव शरीर का उनके आठ वर्षीय पुत्र ने बुधवार को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।

अंतिम संस्कार में आसपास के गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को मृतक के गांव गणेशपुर पहुंचकर दिनेश मिश्र के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजी शोक संवेदना से अवगत कराया।

https://twitter.com/nitinagarwal_n/status/1988871036738367539

वहीं, श्रावस्ती लोकसभा सीट से सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बुधवार को दिनेश मिश्र के गांव पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की और सरकार से 25 लाख रुपये सहायता दिए जाने की मांग की। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज यहां कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पीड़ित परिवार को अपनी शोक संवेदनाएं भेजी हैं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रदेश और केंद्र दोनों दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतक के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी अलग अलग योजनाओं का उनको लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। वहीं, राम शिरोमणि वर्मा ने परिजनों की ढांढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में हुए बम धमाके में 12 लोगों की मृत्यु हुई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए है। इस घटना की जांच अब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रही है।

UP: आजम के धुर विरोधी फैसल लाला से मिले सांसद नदवी, आप के जिला कार्यालय पर मुलाकात
रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने रविवार रात पूर्व मंत्री आजम खां के धुर विरोधी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला से मुलाकात की। बरेली गेट स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर सांसद पहुंचे तो फैसल लाला ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

सपा नेता आजम खां और रामपुर सांसद नदवी की जुबानी जंग तो थम गई है, लेकिन दिलों में पड़ी दरार नए गुल खिला रही है। चुनाव के दौरान सांसद नदवी ने आजम खां को जेल में जाने को लेकर सुधार गृह में जाने का बयान दिया था। इसके बाद से आजम खां उनसे बेहद खफा हैं। जेल से बाहर आने के बाद आजम खां ने सांसद पर कटाक्ष करते हुए कई बयान दिए, इसके बाद सांसद ने भी मुखर होकर उनको कड़ा जवाब दिया था। जुबानी जंग पर विराम लगने के बाद रविवार को सांसद उनके धुर विरोधी फैसल लाला से मुलाकात करने पहुंच गए।

मुलाकात करीब दो घंटे तक चलीं। जिसमें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। सांसद मोहिब्बुल्ला नदवी ने कहा कि रामपुर को वर्षों तक व्यक्तिगत राजनीति और परिवारवाद के नाम पर पीछे धकेला गया है, अब समय आ गया है कि रामपुर में नई राजनीति और जवाबदेही की संस्कृति स्थापित की जाए। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि आने वाले समय में जनता के असली मुद्दों रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास  को केंद्र में रखकर काम किया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने कहा कि रामपुर को सिर्फ भाषणों और नारों से नहीं, बल्कि जमीनी काम की जरूरत है। जनता अब उन लोगों से तंग आ चुकी है जिन्होंने रामपुर को अपनी जागीर समझ लिया था। फैसल खां लाला लंबे समय से आजम खां की जन विरोधी नीतियों और कार्यशैली के मुखर आलोचक रहे हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। दोनों की इस मुलाकात से रामपुर में चर्चाओं का बाजार गर्म है, इसके बाद आजम खां की क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। इस मौके पर सभासद मोहम्मद जफर, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू, सभासद सरफराज अली, सभासद आरिफ सिकंदर राजू, नासिर हुसैन, शिराज जमील खां, आलमगीर, अल्तमश, महेश सैनी, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।