लकड़ी - Amrit Vichar

किच्छा: वन विभाग की टीम ने बेशकीमती सागौन की लकड़ी के साथ ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा
किच्छा, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से सागौन चिरान की लकड़ी का अवैध अभिवहन करते पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्राली तथा बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के प्रभागीय वन अधिकारी हिमांशु बांगरी एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल जोशी के दिशा निर्देशों के अनुपालन में वन विभाग की टीम ने वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान चलाया। चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया।

वन विभाग की टीम ने पिपलिया मोटर मार्ग पर ट्रैक्टर संख्या यूके 06 ए एल 9596 को रोक लिया और ट्रॉली में रखी वन उपज सागौन चिरान की लकड़ी के बारे में ट्रैक्टर चालक से जानकारी हासिल कर दस्तावेज दिखाने को कहा। इस दौरान ट्रैक्टर चालक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जांच के बाद वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर डोली रेंज लालकुआं परिसर में खड़ा कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

किच्छा: राजस्व टीम के आने पर लकड़ी व वाहन छोड़ भागे तस्कर
किच्छा, अमृत विचार। तहसील अंतर्गत क्षेत्र में लकड़ी चोरों द्वारा हरे पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इस पर लकड़ी चोर कटी लकड़ी और वाहन छोड़कर फरार हो गए। राजस्व उप निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर चोरी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार चौहान ने बताया कि तहसील अंतर्गत ग्राम कोटखर्रा क्षेत्र में सरकारी पेड़ों को चोरी से काटे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर छापामार कार्यवाही किए जाने के पश्चात सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

टीम ने मौके पर पिकअप वाहन संख्या यूके 06 के 8696 सहित चोरी से काटे गए 11 गिल्टे बरामद कर लिए। तहसील प्रशासन की टीम ने बरामद वाहन एवं गिल्टों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि घने कोहरे एवं ठंड का लाभ उठाकर लकड़ी चोरों द्वारा सरकारी पेड़ों को चोरी से काटने  की योजना तैयार की गई थी लेकिन उपनिरीक्षक अशोक कुमार चौहान की तत्परता के चलते लकड़ी चोरों के मंसूबे पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वाहन स्वामी एवं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खटीमा: वन विभाग ने पकड़ी सेमल की चिरान हुई लकड़ी, वाहन सीज
खटीमा, अमृत विचार। वन विभाग की टेढ़ाघाट चौकी पर चेकिंग के दौरान वन विभाग की टीम ने मझोला की ओर से लाई जा रही चिरान की लकड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बरामद लकड़ी प्रथम दृष्टया सेमल की बताई जा रही है।

मझोला की ओर से आ रहे वाहन संख्या यूपी 26टी 4820 को टेढ़ाघाट स्थित वन विभाग की चौकी के कर्मचारियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक वाहन को तेजी से भगाकर ले गया। जिस पर वनकर्मियों ने पिछाकर ईस्टर फैक्ट्री के सामने गली में पकड़ लिया। चेकिंग करने पर वाहन में चिरान की हुई लकड़ी बरामद की। वनकर्मियों ने वाहन और लकड़ी को कब्जे में ले लिया।

चालक से पूछताछ करने पर वह लकड़ी के कोई कागजात नहीं दिखा सका वन विभाग के वन कर्मियों ने बहन को चीज कर खटीमा में खड़ा कर दिया है। खटीमा रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी एमसी जोशी ने बताया कि देखने पर लकड़ी सिमल की प्रतीत होती है। पकड़ने वालों में वन दरोगा धन सिंह अधिकारी, कृष्णा, जयवीर, नबी अहमद आदि थे।

हल्द्वानी: वन विकास निगम में लकड़ी की नीलामी में लाखों रुपये का घपला, 16 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विकास निगम में लकड़ी की नीलामी में लाखों रुपये का घपला सामने आने के बाद 16 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किए जाने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वन मंत्री सुबोध उनियाल के आदेश के क्रम में निगम के एमडी एसएस सुबुद्धि ने मामले में एसआईटी गठित किए जाने को लेकर शासन को पत्र लिखा है।

यह मामला हल्द्वानी के लालकुआं डिपो संख्या चार और पांच में लाखों रुपये की गड़बड़ी का है। शुरूआत में डिपो संख्या पांच में शिकायत मिली थी कि यहां से जितने की लकड़ी नीलाम की जा रही है, बिल उससे कम का बनाया जा रहा है। इस पर आरएम-कुमाऊं एवं प्रभारी जीएम महेश चंद्र आर्य ने मामले की जांच शुरू की। पता चला कि कुछ अफसर व कर्मचारी मिलीभगत कर नीलामी की रकम से कम के बिल बना रहे हैं। कुछ बिलों में पांच लाख की नीलामी को तीन लाख रुपये दर्ज किया गया। इसके बाद कई और बिलों की जांच में भी हेराफेरी सामने आई।

इसके तत्काल बाद इस मामले में तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो आउटसोर्स के कर्मचारियों को हटा दिया गया। इसके साथ पुलिस में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में कुछ 22 ठेकेदारों का नाम सामने आए थे, लेकिन छह ठेकेदारों ने अपने बिल प्रस्तुत कर दिए, जबकि 16 ठेकेदारों ने नोटिस का कोई जवाब तक नहीं दिया। वहीं डिपो संख्या चार में भी इस तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिली है, इस पर संबंधित डिपो की भी जांच की जा रही है।

होमगार्ड और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर, कर्मियों को पीएफ के दायरे में लाने की पहलबीते दिनों वन विकास निगम से जुड़े कर्मचारी संगठनों ने समीक्षा बैठक में वन मंत्री के सम्मुख यह मामला उठाया तो उन्होंने पुलिस एसआईटी जांच कराए जाने के निर्देश दिए थे। अब वन निगम के प्रबंध निदेशक एसएस सुबुद्धि की ओर से प्रमुख सचिव वन को पत्र लिखकर एसआईटी जांच कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो यह खेल राज्य के अन्य डिपो में भी चल रहा है। अगर सभी जगह जांच हो तो बिलों में हेराफेरी का यह मामला करोड़ों तक पहुंच सकता है।संदिग्ध अधिकारी-कर्मचारियों को हटाए सरकारलालकुआं डिपो में भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद भी पुराने स्टाफ के वहां तैनात रहने पर वन विकास कर्मचारी संगठनों ने एतराज जताया है।

रामनगर: बाहरी राज्यों से लाई जा रही लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा
रामनगर, अमृत विचार। वन विभाग ने बाहरी राज्यो से लाए जा रहे अवैध प्रकाष्ठ को खास  रणनीति के तहत ट्रक समेत पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि  क्षेत्र मे काफी समय से बाहरी राज्यों से अवैध प्रकाष्ट आने की सूचना प्राप्त हो रही थी।

उक्त अवैध लकड़ी को स्थानीय आरा मशीनों और प्लाईवुड फैक्ट्रीयों द्वारा मंगवाया जा रहा था। इस प्रकरण अवैध रूप से लाये जा रहे प्रकाष्ट को पकड़ने हेतु तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा विशेष रणनीति के तहत घेराबंदी करते हुए बीती देर रात्रि लगभग 2.30 पर एक ट्रक जिसके पास पोपलर प्रकाष्ट का 100 कुंतल का रवन्ना था किन्तु गाड़ी मे जामुन, शीशम आदि प्रकाष्ट भरा हुआ  था।

वाहन को अभिरक्षा मे लें कर हल्दुआ बेरियर पर खड़ा किया गया है। इस पूरे ऑपरेशन को वन सुरक्षा बल प्रभारी पीएस खनायत और उनकी टीम द्वारा अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया यह प्रकाष्ठ कहा ले जाया जा रहा था इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

रामनगर: ज्वाला वन में लकड़ी तस्करों ने की वन कर्मियों के साथ मारपीट, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली भी लूट कर ले गए
रामनगर, अमृत विचार। रामनगर में जहां एक और अवैध खनन को लेकर लगातार वन विभाग और वन निगम चर्चाओं में रहता है तो वही खनन माफियाओं द्वारा वन कर्मचारियों के साथ मारपीट भी आम बात हो गई है।

अब खनन माफियाओं के साथ ही लकड़ी तस्कर भी वन कर्मियों के लिए सिरदर्द बन गए हैं तथा लकड़ी तस्कर भी खुलेआम जहां एक और जंगलों से पेड़ काट कर ले जा रहे हैं तो वही इन्हें रोकने पर तस्कर कर्मचारियों को अपना निशाना भी बना रहे हैं ऐसा ही एक मामला तराई पश्चिमी वन प्रभाग की ज्वाला वन बीट क्षेत्र का सामने आया है।

जहां लकड़ी तस्करों ने वन निगम कर्मचारियों के अलावा निगम ठेकेदार के साथ एवं तराई पश्चिमी वन विभाग के वीट वाचर के साथ मारपीट की और इतना ही नहीं।  उधर निगम के ठेकेदार अतीक पुत्र कल्लू खा ने ग्राम डियूडी नानकमत्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने बीती रात उसकी कार में तोड़फोड़ करने के साथ पांच लाख रुपये भी लूटकर ले गए है।

आरोप है कि लकड़ी तस्कर लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली जबरन लूट कर ले गए जिसके बाद निगम एवं वन विभाग के कर्मचारियों में द्वारा की गई इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि वन विभाग कर्मचारियों पर हमला करने आए एक लकड़ी तस्कर की बंदूक भी वन कर्मियों ने छीन कर पुलिस के हवाले कर दी।

घटना के संबंध में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि लकड़ी का स्कोर द्वारा इस क्षेत्र में शनिवार को भी इसी प्रकार की घटना की गई और जब वन निगम कर्मचारी लौट में कटी लकड़ी को लेने वाहनों से जा रहे थे तो तस्करों द्वारा रास्ते में किले लगा दी गई थी। जिससे कई वाहनों में पंचर हो गया तथा रविवार की रात फिर से लकड़ी तस्करों में वन निगम वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया जिसमें विभाग का एक कर्मचारी चोटिल हुआ है।

जिस की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है उन्होंने बताया पूर्व में भी विभाग द्वारा पुलिस को दो अलग-अलग तहरीर सौंपी गई थी डीएफओ ने बताया कि वन विभाग द्वारा तो इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है लेकिन निगम द्वारा अभी तक आरोपियों के खिलाफ ना तो कोई तहरीर दी गई है। और ना ही कोई कार्रवाई की गई है जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है उन्होंने कहा कि इस मामले में निगम के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराने के साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी कथा जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

रुद्रपुर: लकड़ी के गोदाम में धधकी आग, लाखों का हुआ नुकसान
रुद्रपुर, अमृत विचार। बुधवार की देर रात दक्ष चौराहा-बगवाड़ा मार्ग स्थित एक लकड़ी के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया।

जानकारी के अनुसार फुलसुंगी वार्ड-एक निवासी जगदीश कुमार कालड़ा का दक्ष चौराहा-बगवाड़ा मार्ग पर जय सच्चिदानंद ट्रेडर्स के नाम पर लकड़ी का गोदाम है। गोदाम स्वामी काम निपटाने के बाद घर चले गए और अचानक रात 12 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि गोदाम में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। गोदाम से आग की ऊंची लपटे उठ रही थी। सूचना मिलने पर दमकल की आठ से दस गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस अग्निकांड में गोदाम के अंदर रखी 25 हजार की नकदी, कटर मशीन, जनरेटर, बाइक सहित कीमती लकड़ी जलकर स्वाहा हो चुकी थी। गोदाम स्वामी जगदीश ने बताया कि गोदाम में आग कैसे लगी इसका कोई अंदाजा नहीं है। मगर अग्निकांड से 25 से 30 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया है। वहीं, दमकल विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों को जानने में जुट गए है।

हल्द्वानी: गुजरात से लाई जा रही लाखों की विदेशी चीड़ की लकड़ी पकड़ी
हल्द्वानी,अमृत विचार। मंडी समिति के सचल दल को बड़ी सफलता मिली है। दल ने गुजरात से बिना 9आर एवं गेटपास के ट्राले में लाई जा रही विदेशी चीड़ की लकड़ी पकड़ी है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दल ने कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार जुर्माना और 27 हजार मंडी शुल्क जमा कराया है।

मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव के निर्देशन में सचल दल मंगलवार की तड़के गश्त कर रहा था कि तभी ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आ रहे ट्राला संख्या एचआर46 एफ-3225 पर दल की नजर पड़ी। ट्राला चारों ओर से पन्नी से ढका हुआ था। संदिग्ध लगने पर दल ने ट्राले को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से विदेशी चीड़ की लकड़ी के 1621 नग बरामद हुए। जांच में शहर के एक प्रतिष्ठित आरा मशीन मालिक का नाम सामने आया। दल मामले की जानकारी मंडी सचिव को दी।

जिस सचिव ने आरा मशीन मालिक को मौके पर बुलाकर मंडी कानून के तहत लाइसेंस बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई विदेशी लकड़ी की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। लकड़ी बिना 9आर एवं गेटपास के लाई जा रही थी।

सचल दल ने कागजी कार्रवाई करते हुए मंडी सचिव की संस्तुति पर प्रशासक/नगर मजिस्ट्रेट की ओर से 35 हजार जुर्माना एवं 21600 मंडी शुल्क तथा 5400 विकास सेस कुल 62 हजार जुर्माना कार्यालय में जमा कराया है। सचल दल में मंडी निरीक्षक भुवन गोस्वामी, पंकज वर्मा, मंडी सहायक नवीन मठपाल, रविंद्र चमियाल, आनंद सिंह, कुंवर सिंह आदि शामिल थे।

खटीमा: लाखों की लकड़ी...शीशम सहित 64 कटे पेड़ों की लकड़ी प्रशासन ने कब्जे में ली
खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे मझोला के मजगमी गांव में राजस्व विभाग की भूमि में दर्ज लाखों की शीशम आदि के पेड़ काटने के मामले में प्रशासन की टीम दिनभर पेड़ों की गिनती व जांच में जुटी रही। इस बीच शाम तक 164 पेड़ों की गिनती हो चुकी थी।

एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी पेड़ों की गिनती का कार्य जारी है। साथ ही मौके पर मिली लकड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसे तहसील में लाया जा रहा है। साथ ही जांच कर इस मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने बताया कि सोमवार को राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। दिन भर कटे पेड़ों की गिनती का कार्य जारी रहा। इस बीच शाम तक 164 कटे पेड़ों की गिनती की जा चुकी थी, अभी गिनती का कार्य जारी है। पूरी जांच रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है, जांच के बाद कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, इतनी बड़ी तादात में पेड़ कटने का पहला मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को भी मौके पर राजस्व टीम होने से हड़कंप मचा रहा। राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट पर सबकी निगाह है।

किच्छा: हादसे में घायल कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट की मौत
किच्छा, अमृत विचार। किच्छा में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग के दौरान लकड़ी से भरे ट्रक की टक्कर से घायल पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण बिष्ट की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद उनका रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

बता दें कि छह नवंबर की देर रात लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट, कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट और किशोर कुमार को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर तक भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 पुलिस के रोकने पर नहीं रुका और लक्ष्मण को रौंदता हुआ फरार हो गया। गंभीर हालत में लक्ष्मण को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लक्ष्मण को उपचार के दौरान होश नहीं आया। उनकी हालत लगातर बिगड़ती गई। ऐसे में देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

पौड़ी: थापली में मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत
पौड़ी, अमृत विचार। पौड़ी में देर रात पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठार के बने मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।

ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया।

फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची तब तक वहां बंदूर लाल (90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी (85) पत्नी बंदूर लाल की मौत हो चुकी थी। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा है।

हल्द्वानी: लकड़ी की मोगरी से पीटकर कुष्ठ रोगी का कत्ल
हल्द्वानी, अमृत विचार। मोतीनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में एक कुष्ठ रोगी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। हत्यारे ने कपड़े धोने वाली लकड़ी की मोगरी से वार कर कुष्ठ रोगी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि वहां मौजूद लोगों को धमकाने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

धारी ब्लॉक ओखलकांडा निवासी नैनराम (56) पुत्र नर राम पिछले करीब 20 साल से कुष्ठ आश्रम में रह रहा था। इसी आश्रम में नैनराम से कुछ दूरी पर 30 वर्षीय सिकंदर राणा पुत्र टुंडी अपनी पत्नी के साथ रहता है। सिकंदर मूल रूप से खटीमा का रहने वाला है। नैनराम और सिकंदर दोनों ही कुष्ठ रोगी हैं। बताया जाता है कि मंगलवार रात सिकंदर नैन राम के कमरे में पहुंचा और साथ दारू पीने की पेशकश की, जिसे नैन राम ने मान लिया।

दोनों ने साथ बैठकर पहले तो जमकर शराब पी और फिर किसी बात पर सिकंदर, नैनराम पर बिगड़ गया। पहले तो उसने खेत में नैनराम को पीटा और फिर घर से कपड़े धोने वाली मोगरी उठा लाया। उसने मोगरी से नैनराम के सिर पर हमला कर दिया। इससे नैनराम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। लेकिन सिकंदर का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह पेड़ की टहनी उठा लाया और नैनराम के सिर पर फिर से कई वार कर दिए। इधर नैनराम की चीख सुन आश्रम के अन्य लोग जाग गए, लेकिन कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना मंडी पुलिस चौकी और पूर्व ग्राम प्रधान हरीश भट्ट को दी। कुछ ही देर में हरीश भट्ट भी मौके पर पहुंच गए। आश्रम के संयोजक मोहन सिंह की मानें तो हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सिकंदर मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि वह आश्रम में मौजूद लोगों को जान से मार कर खुद जेल जाने हिम्मत रखने की बात कह रहा था। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और सिकंदर को हिरासत में ले लिया। आनन-फानन में नैनराम को इलाज के अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

आश्रम में हनक बनाना चाहता था सिकंदर

आश्रम में सिकंदर का खौफ था और वह इस खौफ को बरकरार रखना चाहता था। आश्रम में रहने वाली मृतक नैनराम की साली देवकी का कहना है कि सिकंदर शराबी है और आए दिन शराब पीकर आश्रम के लोगों के साथ गाली-गलौज करता और धमकाता था। वह लोगों पर अपना रौब बनाकर रखना चाहता था और इसी वजह से लोगों को धमकाता था। पुलिस को हत्यारोपी सिकंदर के घर में बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें मिलीं।

आलाकत्ल घटनास्थल पर छोड़ गई पुलिस

पूरे मामले में पुलिस का कार्रवाई पर भी सवाल खड़े होते हैं। पुलिस ने आरोपी सिकंदर को घटना स्थल से हिरासत में तो ले लिया, लेकिन आलाकत्ल (हत्या का हथियार) हत्यारोपी के घर के बाहर ही छोड़ गई। इस हत्याकांड में दो आलाकत्ल का इस्तेमाल किया था और पुलिस सिर्फ एक ही ले गई। इससे स्पष्ट है कि पुलिस ने जल्दबाजी में काम किया। दूसरा आलाकत्ल कपड़े धोने वाली मोगरी थी, जो बिल्कुल नई थी। देखने से लगता था कि मोगरी का पहले इस्तेमाल भी नहीं किया गया था।

पुलिस की धमकी देने पर दुश्मन बना नैनराम

इकलौता नैनराम ही था जो आश्रम के लोगों और सिकंदर के बीच दीवार बनकर खड़ा हो जाता था। बताया गया कि सिकंदर जब भी लोगों को धमकाता तो नैनराम में बीच में पड़ जाते और सिकंदर को पुलिस की धमकी देते। नैनराम कहते कि अगर वह नहीं सुधरा तो वह इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे और फिर उसे जेल में ही सड़ना पड़ेगा। नैनराम की आश्रम के लोगों के प्रति वफादारी ही सिकंदर को चुभने लगी और फिर सिकंदर ने नैनराम की हत्या कर दी।

रोटियां अधूरी सेंककर भाग गई पत्नी

सिकंदर यहां कच्चा घर बनाकर अपनी पत्नी के साथ रहता था। कत्ल की ये वारदात भी सिकंदर ने अपने घर के सामने अंजाम दी। जिस वक्त सिकंदर हत्या कर रहा था, उस वक्त उसकी पत्नी गैस चूल्हे पर सब्जी पका रही थी और रोटियां सेंक रही थी। इसी बीच हल्ला हुआ और जब पत्नी मौके पर पहुंची तो नैनराम जमीन पर पड़े थे और सिकंदर के हाथ में खून से सनी भारी लकड़ी थी। जिसके बाद आधी अधूरी सिंकी रोटियां छोड़ कर सिकंदर की पत्नी मौके से भाग निकली।

कुष्ठ आश्रम में दो लोगों के बीच विवाद और फिर एक व्यक्ति की हत्या की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना किन कारणों से की गई, इसकी जांच की जा रही है। सिकंदर के बाद में आश्रम के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। – हरबंस सिंह, एसपी सिटी