Kill - Amrit Vichar

हल्द्वानी: बेटी को डुबो कर मारने की कोशिश, साली से की छेड़छाड़
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला बैंक कर्मी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने न सिर्फ बेटी को पानी में डुबो कर मारने की कोशिश की, बल्कि उसकी बहन से भी छेड़छाड़ की। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला का आरोप है कि 31 अगस्त की शाम सात बजे जब वह कार्यालय से घर लौटी तो हाईडिल कालोनी काठगोदाम निवासी पति विजय अधिकारी घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने सास से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। सास की गोद में उनकी 14 महीने की बेटी थी, जिस मारपीट में चोट आई। पीड़िता का कहना है कि दहेज के लिए पति और ससुराली उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

बेटी का जन्म हुआ तो उसे घर से निकाल दिया। पति ने बेटी को पानी की बाल्टी में डुबाकर जान से मारने की भी कोशिश की और उसकी बहन से अश्लील हरकतें कीं। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रुद्रपुर: पति ने पत्नी का गला दबाकर मारने का किया प्रयास
रुद्रपुर, अमृत विचार। तलाकशुदा पति ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए घर में घुसकर पत्नी का गला दबाकर मारने की कोशिश की और लूटपाट कर जेवरात भी ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भदईपुरा निवासी नीलम ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका व पति बाबूराम का आपसी विवाद हुआ था। दंपति कलह के चलते वर्ष 2021 में कुटुम्ब न्यायालय में मामला चला और 23 जून 2002 को हिंदू एक्ट के अनुसार पति को विच्छेदित घोषित कर दिया गया। आरोप था कि न्यायालय के आदेश के बाद भी पति बाबूराम जबरन घर में घुसा और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

आरोप था कि घटना के वक्त पति के साथ सतीश गोस्वामी, दीपक कुमार गोस्वामी और शिवा भी वारदात में साथ थे। आरोप था कि आरोपियों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने के झुमके, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल, एक जोड़े सोने के कुंडल भी लूटपाट कर ले गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर: नशेड़ी ने पत्नी का गला दबाकर मारने का किया प्रयास
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके की एक विवाहिता ने अपने पति पर नशे की हालत में गला दबाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप था कि पति आए दिन नशा कर झगड़ा करता है और प्रताड़ित करता रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नारायण कॉलोनी निवासी रोली ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपनी जीविका चलाती है। आरोप था कि उसका पति अक्सर नशा का घर में झगड़ा करता रहता है। बताया कि 28 फरवरी की रात पति नशे की हालत में घर पहुंचा और बेवजह बच्चों से हाथापाई करने लगा।

जब विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए गला दबाकर मारने की कोशिश की। दम घुटने पर बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर आए और उसकी जान बचाई। पीड़िता ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर: स्कार्पियो सवार बदमाशों ने कार सवार को मारने का किया प्रयास
रुद्रपुर, अमृत विचार। बिगवाड़ा के रहने वाले कार सवार युवक पर देर रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि युवक कार से नीचे नहीं उतरा और बदमाशों ने तलवारों से कार को तोड़ना शुरू कर दिया। आरोप था कि युवक को बाहर निकालने में असफल रहे बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार बिगवाड़ा गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात साढ़े दस बजे के करीब उसका बेटा गुरप्रीत सिंह अपनी कार से घर लौट रहा था कि जैसे ही कार घर के कुछ नजदीक पहुंची। वैसे ही पीछा कर रहे नवाबगंज यूपी का रहने वाला मुख्य आरोपी युवक स्कार्पियो सवार साथियों के साथ आया और कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश करने लगा।

स्कार्पियो सवार बदमाशों के इरादों को भांपते हुए बेटे ने कार रोक दी और कार से नीचे नहीं उतारा। जिस पर हमलावरों ने बेटे को कार से बाहर निकालने की काफी कोशिश की। मगर असफल होने से बौखलाए हमलावरों ने कार पर तलवारों से प्रहार करना शुरू कर दिया। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। पीड़ित के पिता ने बगवाड़ा चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

हरिद्वार: हर की पैड़ी पर बच्चे को मारने नहीं बचाने के लिए डुबकी लगा रहे थे माता-पिता
हरिद्वार, अमृत विचार। पुलिस ने हर की पैड़ी पर बच्चे को गंगा नदी में डुबोकर मारने की घटना का 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। बच्चे की मौत पानी में डूबने से नहीं बल्कि ब्लड कैंसर और खून की कमी की वजह से हुई थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर  वीडियो वायरल हुई थी जिसमें दो महिलाएं एवं एक पुरुष बच्चे को गंगा नदी में डुबो रहा है दिखाई दिया था। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच की थी।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बीती 24 जनवरी को दोपहर 2:05 बजे करन निवासी ज्वालापुर और आयुष निवासी गुसाईं गली खड़खड़ी हरिद्वार ने हर की पैड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी कि महिला घाट पर दो महिलाएं व एक पुरुष लगभग 6-7 साल के बच्चे को जबरदस्ती बार-बार पानी में डुबोकर जान से मारने का प्रयास कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा तो कुछ लोगों ने दो महिलाओं व एक पुरुष को घेर रखा है। इस पर पुलिस ने लोगों को समझाया और अचेत बच्चे को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उस बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हरकी पैडी के घाटों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की भी जांच शुरू कर दी। वहीं दोनों महिलाओं व पुरुष को पूछताछ की।

दिल्ली से निकलते ही गाजियाबाद में हो गई थी बच्चों की मौत
एसपी सिटी ने बताया कि महिलाओं व पुरुष से पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे हुए। जांच में पता चला कि राजकुमार सैनी पुत्र राम प्यारे सैनी निवासी सोनिया विहार, नई दिल्ली पेशे से माली है। वह हनुमान मंदिर के बाहर फूल माला बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका सात वर्षीय पुत्र रवि लंबे समय से बीमार था।

बीती 16 जनवरी को नई दिल्ली के अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल ने रवि को ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की सूचना दी। साथ ही बताया कि बच्चे का बचना नामुमकिन है। बेटे को ब्लड कैंसर जैसी बीमारी होने पर राजकुमार अपनी पत्नी शांति देवी व परिचित सुधा राय पत्नी मदन राय निवासी मिलन गार्डन दिल्ली के साथ बीती 24 जनवरी को हरिद्वार के लिए निकला।

उसका ऐसा मानना था कि यदि बच्चा रवि हरिद्वार में गंगा स्नान कर ले एवं मंदिर दर्शन कर ले तो बीमारी ठीक हो जाएगी। जब वह दिल्ली से निकला तो बच्चे रवि ने हरकत करना बंद कर दिया। मगर राजकुमार और उसकी पत्नी को लगा कि वह सो रहा है। वह दोपहर में करीब 1:50 बजे हरिद्वार हर की पैड़ी पहुंचे।

उन्होंने  बच्चे को गोदी में लेकर गंगा में डुबकी लगवाई हालांकि इससे करीब छह घंटे पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी। जब वे बच्चे डुबकी लगवा रहे थे तो जनता को लगा कि वे उसे डुबो कर मारना चाहते हैं। इसलिए लोगों ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

पोस्टमार्टम में पता चला कि ब्लड कैंसर से मरा है बच्चा
पुलिस को जब बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो सारा मामला खुल गया। बच्चे की मौत गंगा नदी में डुबकी लगाने से 6 घंटे पूर्व हो गई थी। रिपोर्ट में यह भी आया कि बच्चे की मौत की वजहें ब्लड कैंसर एवं खून की अत्यधिक कमी है। बच्चे के फेफड़ों में पानी नहीं मिला, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत पानी में डूबने से नहीं हुई है।

हल्द्वानी: साढ़ू के बाप को मारना था, अंधेरे में मार डाला साढ़ू
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के बाहर हुए ब्लाइंड अमित हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हत्या करने वाला कोई नहीं बल्कि अमित का ही साढ़ू अरुण था। अरुण, अमित के पिता सुमेर की हत्या करना चाहता था, लेकिन अंधेरे में उसने अपने ही साढ़ू अमित को पाटल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। 26 नवंबर से फरार चल रहे अरुण को पुलिस ने मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि कत्था फैक्ट्री के पास रहने वाले सुमेर कश्यप कत्था फैक्ट्री के बाहर खाने का ठेला लगाते थे। घटना के रोज वह बेटे अमित (30 वर्ष) को ठेले की जिम्मेदारी सौंप कर किसी काम से चले गए थे। तभी अचानक बिजली चली गई और पीछे से आए एक व्यक्ति ने अमित के सिर, चेहरे और गर्दन पर पाटल से कई वारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि घटना के रोज ही अमित के घर के पास देवबंधु विहार कत्था फैक्ट्री में किराए पर रहने वाला अरुण कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप गायब है, लेकिन घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में भागते दिख रहे आरोपी की अरुण से पहचान नहीं हो सकी। तलाश में जुटी उत्तराखंड में कई जिलों की खाक छानी। अंत में मूलरूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रहने वाले अरुण को डी क्लास तल्ली हल्द्वानी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पाटल भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में हत्यारोपी अरुण ने बताया कि वह मृतक अमित के पिता सुमेर से बदला लेना चाहता था। वह उसे अपने पिता के लापता होने और भाई की मौत का जिम्मेदार मानता है। आरोपी की पत्नी मृतक की सगी साली है और उसकी पत्नी का मृतक के घर आना जाना है। वह अपनी पत्नी और मृतक पर शक भी करता था। आरोपी को डर था कि मृतक का पिता उसकी हत्या कर सकता है। इसलिये आरोपी ने सुमेर को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। योजना के तहत उसने घटना को अंजाम भी दे डाला, लेकिन अंधेरे की वजह से सुमेर के बजाय सुमेर के बेटे और अपने साढ़ू अमित की हत्या कर दी।

गुडवर्क करने वाली टीम को मिला इनाम
हल्द्वानी : एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने गुडवर्क करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई महेंद्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी, मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप नेगी, राजपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह, एसआई बबिता, कां.तारा सिंह, नवीन राणा, बंशीधर जोशी, धनश्याम रौतेला, टेक्निकल टीम में हे.कां.इसरार नबी, राजेश सिंह व अनिल टम्टा थे।

तीन दिन पता लगा, गलत आदमी मार दिया
हल्द्वानी : घटना को अंजाम देने के बाद अरुण निशान शोरूम के बगल वाली उसी गली में भागा, जहां वो पत्नी के साथ किराए पर रहता था, लेकिन वह घर नहीं गया। मोबाइल स्विच ऑफ करने के बाद जंगल के रास्ते वह अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच गया। वह किच्छा में भी एक रिश्तेदार के घर गया। चूंकि मोबाइल बंद था तो उसे कुछ पता नहीं लगा। रिश्तेदार ने अमित की हत्या की बात अरुण को बताई तो वह सन्न रह गया। उसे अफसोस हुआ कि जिसे मारने के लिए वह गया था, उसकी बजाय उसके बेटे की हत्या कर दी।

मंगलपड़ाव से 250 में खरीदा था पाटल
हल्द्वानी : अरुण को लगता था कि साढ़ू के पिता सुमेर की वजह से उसका अपना परिवार खत्म हो गया और दांपत्य जीवन भी खराब हो गया। इसी खुन्नस में वह सुमेर को मार डालना चाहता था। बताया जाता है कि 26 नवंबर की सुबह ही अरुण ने अचानक हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम तक पहुंचाने में जुट गया। वह मंगलपड़ाव पहुंचा और 250 रुपये का नया पाटल खरीद लाया। पाटल खरीदते हुए मिली सीसीटीवी फुटेज को पुलिस अहम सुबूत मान रही है। उसने सुबह से शराब पीनी शुरू की और शाम ढलते ही हत्या कर दी।

रुद्रपुर: बहू बोली गैस सिलेंडर खोल जाने से मारने की थी प्लानिंग, दहेज कम लाने को लेकर करते आ रहे हैं तंग
रुद्रपुर, अमृत विचार। आदर्श कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गैस का चूल्हा खोलकर जिंदा जलाने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप था कि ससुरालियों ने जब पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया और इंकार करने पर शारीरिक व मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पाल काम्पलैक्स के पीछे पर्वतीय कॉलोनी बरेली रोड हल्द्वानी व हाल नीलकंठ मंदिर आदर्श कॉलोनी निवासी चंचल बाला ने बताया कि 25 नवंबर 2020 को उसकी शादी हल्द्वानी पर्वतीय कॉलोनी बरेली रोड निवासी प्रशांत जैन के साथ हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के हिसाब और धूमधाम से शादी की। मगर शादी के कुछ माह बाद ही पति प्रशांत, सास ऊषा जैन, ससुर राकेश जैन, ननद सोनिका व मोनिका जैन कम दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। इतना ही दूसरे घरों में शादी में दहेज में कार आने पर उस पर भी उसे ताना मारने लगे।

आरोप था कि ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये नगद लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब इंकार किया तो एक जुलाई 2021 को धोखे से घर बुलाकर रसोई गैस सिलेंडर का चूल्हा खोल दिया और जब उसने खाना बनाने के लिए आग जलाई तो रसोई में आग लग गई जिसमें वह बाल-बाल बची। इसके अलावा हींग की डिब्बी में दवा डालकर मेरे पति को खिला दी और जान से मारने का झूठा आरोप लगाना शुरू कर दिया। विवाहिता का आरोप था कि कई बार परिवार बसाने का प्रयास किया। मगर प्रताड़ना कम नहीं हुई तो उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर: कुत्ते को मारने से रोका तो भिड़ गए मुख्य बाजार के दो व्यापारी
रुद्रपुर, अमृत विचार। गुरुवार की देर रात मुख्य बाजार में एक व्यापारी को दूसरे व्यापारी के कुत्ते को पीटने से रोकना महंगा पड़ गया। आवेश में आकर पहले दोनों के बीच छोड़ी कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात घूसे चले। देखते ही देखते दोनों व्यापारियों के सिर फट गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं सुबह होने पर एक व्यापारी के समर्थन में दुकानदारों ने बाजार चौकी प्रभारी का घेराव कर डाला और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुरानी इलाहाबाद बैंक वाली गली के रहने वाले विक्की ढींगड़ा गुरुवार की देर रात खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। आरोप था कि वहीं के रहने वाले दुकानदार सुनील दीक्षित एक कुत्ते को मार रहे थे। जब व्यापारी ने रोका तो दोनों के बीच बहसबाजी शुरू होने लगी। देखते ही देखते बहसबाजी हाथापाई में बदल गई। आरोप था कि दोनों पक्षों ने फोन कर अपने-अपने लोगों को बुला लिया। जिसके बाद मामला और बिगड़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चले। जिससे विक्की और सुनील के सिर पर गंभीर चोट लग गई।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, जबकि दूसरे पक्ष के सुनील का कहना था कि विक्की ने बेवजह गाली गलौच की और हाथापाई कर चोटिल कर दिया। शुक्रवार की सुबह होते ही विक्की ढींगड़ा के समर्थन में कुछ व्यापारी नेता बाजार चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायती पत्र आ चुका है।

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अपनी जांच करेगी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। इसके लिए चौकी प्रभारी ने दारोगा को मामले की जांच शुरू करने का आदेश दिया। इस मौके पर बलविंदर सिंह बल्लू, रितेश मनोचा, सुनील झाम, सुनील ठुकराल, सुमित छाबड़ा, राजेश कामरा, अजय अग्रवाल, गुरदीप गाबा, हैप्पी छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

काशीपुर: रेस्टोरेंट स्वामी के साथ की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
काशीपुर, अमृत विचार। धारदार हथियारों से लैस दो सौ से अधिक लोगों पर रेस्टोरेंट स्वामी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप है। आरोपियों पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने का आरोप है। पुलिस ने रेस्टोरेंट स्वामी की तहरीर के आधार पर 5 लोगों को नामजद के साथ ही करीब 250 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विनायक विला मानपुर रोड निवासी रजत ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका मानपुर रोड पर स्थित महफिल फैमली रेस्टोरेन्ट है। 10 जून 2023 को सायं करीब 7 बजे वह अपने घर पर था। उसके पार्टनर राहुल के मोबाइल पर विजय नगर नई बस्ती निवासी अजहर का फोन आया और उसने कहा कि पीड़ित के रेस्टोरेन्ट में एक गैर समुदाय की लडकी व अन्य समुदाय का उसका बॉयफ्रेंड मौजूद है।

जिस पर पीड़ित ने कहा कि मेरा रेस्टोरेन्ट बंद है, कोई नहीं आ सकता। इसके बाद वह चेक करने के लिए अपने रेस्टोरेन्ट की चाबी लेकर मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद 10-15 लोग उत्तेजित होकर उसके साथ रेस्टोरेन्ट में घुस गये। उनके हाथों में लाठी डंडे थे। जुनैद निवासी विजय नगर नई बस्ती ने पूरे प्रकरण की बात अपने ग्रुप में वायरल करने की बात कही। जिसके बाद वहां कुछ गैर समुदाय के लोग आ गये। जिनमें मेरी पहचान के मोनू सिद्दीकी, अल्फाज अब्बासी व नूर मोहम्मद शामिल थे।

इन लोगों के द्वारा भीड़ को उकसाया जाने लगा और कहने लगे कि आज इन्हें नहीं छोड़ना है। रेस्टोरेंट के बाहर लगभग 250-300 लोग इकट्ठा थे। आरोप है कि कुछ लोग उसके रेस्टोरेन्ट में घुसकर पीड़ित के साथ गाली गलौच कर धक्का मुक्की व अभद्र व्यवहार कर रहे थे। जिस पर पीड़ित ने भीड़ को देख वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मामले में नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन भी किया जा रहा है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खटीमा: तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी का आरोप
खटीमा, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर मारपीट व जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार वार्ड संख्या 6 निवासी फरीदुर रहमान ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसको अपने मकान के निर्माण के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। उसने अपने व भाई के दस्तावेजों से 5 लाख का लोन लिया। बाद में धन की आवश्यकता होने पर अपने जान पहचान के वार्ड नंबर-13 निवासी उपेंद्र को बताया और ब्याज पर पैसे मांगे तो उसने कहा कि ब्याज पर पैसे न ले आईपीएल मैच में सट्टा से काफी पैसा मिलता है। तीन हजार रुपये लगाकर एक लाख तक जीत सकते हैं।

उसकी बातों में आकर लोन लिया पैसा सट्टे में लगवा दिया और वह पैसे हार गया। इसके बाद कहा कि कुछ  पैसों का इंतजाम कर लो। जिसके बाद हारे पैसे वापस आ जाएंगे। उसकी बातों में आकर पांच लाख और सट्टे में लगवा दिया और वह दस लाख हार गया। इसके कुछ दिनों बाद वह जब उपेंद्र के पास गया सट्टा खेलकर 4 लाख जीता और पैसे की मांगे तो आरोपित टाल मटोल करने लगा।

बाद में चार-पांच दिन पूर्व आरोपी ने उसको पैसे देने की बात कहकर अपने घर बुलाया। जहां पर आरोपी सागर व आरोपी देवेंद्र पहले से मौजूद थे। पैसे मांगे तो जान माल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में वार्ड संख्या 13 निवासी आरोपी उपेंद्र, आरोपी सागर, आरोपी देवेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना सत्रहमील चौकी इंचार्ज एसआई संदीप पिलख्वाल को सौंपी गई है।

बरेली : छेड़छाड़ के आरोपी ने लगाया गोली मारने का आरोप, घायल
आंवला (बरेली), अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ले में छेड़छाड़ के आरोपी ने वादी पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वसलम ने बताया कि वह देर शाम घर लौट रहा था। उसके साथ मारपीट कर गोली मारी गई, परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि एक महिला ने तीन दिन पूर्व 11 वर्षीय लड़की को दरवाजे से बुरी नियत से पकड़कर ले जाने, शादी का दबाव बनाने और

परिवार खत्म करने की धमकी देने, पथराव आदि के आरोप में आजाद, वसीम, असलम, वसलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी वसलम ने लड़की पक्ष के चार लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बरेली : मैं हूं विधायक का भतीजा ... बोलकर बीटेक छात्र पर झोंका फायर

केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है BJP, मनोज तिवारी ने कर ली प्लानिंग, मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि गुजरात और MCD चुनाव मे हार के डर से बौखलाई BJP अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे हैं और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। AAP इनकी टुच्ची राजनीति से नहीं डरती, इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी।

Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/7YGfY9CxLC

— Manish Sisodia (@msisodia) November 25, 2022

इससे पहले बुधवार को भी मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साथा था। उन्होने कहा कि  एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रही भाजपा को दिल्ली की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर शासन कर रही है।

गुजरात व MCD चुनाव मे हार के डर से बौखलाई BJP @ArvindKejriwal की हत्या की साजिश रच रही है

इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है

AAP इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती,इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी

— Manish Sisodia (@msisodia) November 24, 2022

हरकेश नगर, पुल प्रह्लादपुर और तुगलकाबाद के विभिन्न वार्ड में जनसभाओं को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के निवासी नगर निकाय से 'तंग' आ चुके हैं और इस बार वे विकास के लिए काम करने वाली पार्टी को चुनेंगे। उन्होंने कहा, लोग कह रहे हैं कि भाजपा पिछले 15 साल से एमसीडी में जनता को धोखा दे रही है। लोग भी उनके कचरे को लेकर कुप्रबंधन से तंग आ चुके हैं। इस बार लोग उस पार्टी को चुनेंगे जो विकास के लिए काम करती है।'  एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

MCD मे BJP ने न कूड़ा साफ करवाया न शौचालय बनवाये,स्कूल-डिस्पेंसरी की दुर्गति कर दी।लालबाग की नुक्कड़सभा मे लोगो ने कहा-BJP को गुंडागर्दी करने,जनता के काम रोकने के सिवा कुछ नही आता, जनता के काम बस @ArvindKejriwal जी ही करा सकते है
इसलिए अबकी बार#KejriwalKiSarkarKejriwalKaParshad pic.twitter.com/H2VZbPceBK

— Manish Sisodia (@msisodia) November 24, 2022

बता दें कि आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज ने कल अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। वह AAP ट्रेड विंग, दिल्ली के सचिव थे और राजौरी गार्डन में भारद्वाज मार्बल्स के मालिक थे।

ये भी पढ़ें : दिल्ली : सतर्कता निदेशालय ने सरकारी विद्यालयों की कक्षाएं बनाने में ‘घोटाले’ की जांच की सिफारिश की