Rajya Sabha Member - Amrit Vichar

'AAP' को 'जोर का झटका : राघव चड्डा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने थामा भाजपा का दामन, नितिन नबीन ने कराया पार्टी में शामिल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफे के बाद राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सभी सांसदों को पार्टी में स्वागत किया और मुंह मीठा कराया।

बता दें, अब से कुछ देर पहले राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देते हुए भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया था। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया था। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया पार्टी तोड़ने का आरोप

वहीं, आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का भय दिखाकर आप के नेताओं को तोड़ने की साजिश रची गई है। आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऑपरेशन लोटस के माध्यम से भाजपा पंजाब की भगवंत मान सरकार को अस्थिर करना चाहती है।

आदर्शों से भटक चुकी है आम आदमी पार्टी : मालीवाल

आम आदमी पार्टी से से अलग गुट बनाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय की घोषणा के बाद राज्यसभा संसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि पार्टी अपने आदर्शों से भटक चुकी है। मालीवाल ने एक्स पर कहा "साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था।

आरटीआई आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में आइ साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया। जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था। आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है।"

उन्होंने कहा "मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई। उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाज़ा। मुझे बर्बाद करने की धमकियाँ दी और हर संभव कोशिश की।"

मालीवाल ने कहा "केजरीवाल के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएँ, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी। आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूँगी।"

Nitish Kumar's Oath : PM मोदी ने दी बधाई, कहा- संसद की गरिमा बढ़ाएगा लंबा राजनीतिक अनुभव
दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली तथा इसी के साथ राज्य में नये मुख्यमंत्री की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई। सभापति ने बाद में उन्हें उच्च सदन का सदस्य बनने और संसद में वापसी पर शुभकामनाएं भी दीं।

कुमार ने हिंदी में शपथ ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं सदन के नेता जे. पी. नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे। जनता दल-यूनाइटेड (जद यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी तथा लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल भी शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद थे।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने शपथ ग्रहण की तस्वीरें साझा करते हुए 'एक्स' पर कहा, ''भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार को आज संसद भवन में शपथ दिलाई।''

शपथ ग्रहण के बाद कुमार नये संसद भवन से बाहर आए और उस समय के बारे में बात की, जब वह लोकसभा के सदस्य थे और पुराने संसद भवन में बैठते थे। कुमार के राज्यसभा सदस्य की भूमिका संभालने के साथ ही बिहार में उनके करीब दो दशक लंबे शासन का अंत होने जा रहा है। वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 14 अप्रैल को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुनने की संभावना है। कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। वह 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे और इसके बाद 14 दिन की अवधि के भीतर उन्हें विधान परिषद का सदस्य पद छोड़ना था।

मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शुक्रवार को शपथ लेने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं तथा सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की हर जगह सराहना हुई है। मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कुमार का लंबा राजनीतिक अनुभव संसद की गरिमा को और बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है।'' उन्होंने कहा कि कुमार ने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है और उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। मोदी ने कहा कि सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं।

उन्होंने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।''

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में एक संक्षिप्त समारोह में उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। कुमार ने केंद्रीय मंत्री एवं सदन के नेता जे पी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई नेताओं की मौजूदगी में हिंदी में शपथ ली। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश को भी उच्च सदन का सदस्य मनोनीत किए जाने पर बधाई दी।

मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, ''हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वह एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''मुझे प्रसन्नता है कि माननीय राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'' राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश ने शुक्रवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट के लिए उन्हें मनोनीत किया था। हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रूप में दूसरा कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हुआ था।

ये भी पढ़ें :

नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ, जल्द देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली तथा इसी के साथ राज्य में नये मुख्यमंत्री की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई। सभापति ने बाद में उन्हें उच्च सदन का सदस्य बनने और संसद में वापसी पर शुभकामनाएं भी दीं। नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ली।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं सदन के नेता जे. पी. नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

जनता दल-यूनाइटेड (जद यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी तथा लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल भी शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद थे।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने शपथ ग्रहण की तस्वीरें साझा करते हुए 'एक्स' पर कहा, ''भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार को आज संसद भवन में शपथ दिलाई।'' शपथ ग्रहण के बाद कुमार नये संसद भवन से बाहर आए और उस समय के बारे में बात की, जब वह लोकसभा के सदस्य थे और पुराने संसद भवन में बैठते थे।

कुमार के राज्यसभा सदस्य की भूमिका संभालने के साथ ही बिहार में उनके करीब दो दशक लंबे शासन का अंत होने जा रहा है। वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 14 अप्रैल को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुनने की संभावना है।

नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। वह 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे और इसके बाद 14 दिन की अवधि के भीतर उन्हें विधान परिषद का सदस्य पद छोड़ना था।

'क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं'... राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किया पलटवार, कहा- हर झूठ का होगा पर्दाफाश
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और उसके राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के बीच शनिवार को उस समय जुबानी जंग तेज हो गई, जब चड्ढा ने पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ ''सुनियोजित अभियान'' चलाया गया है। आरोपों को ''झूठा'' करार देते हुए चड्ढा ने कहा, ''मैंने हमेशा संसद में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया है; मैं वहां सरकार पर दबाव डालने के लिए हूं, हंगामा करने के लिए नहीं।''

फिल्म ''धुरंधर'' के एक संवाद का सहारा लेते हुए चड्ढा ने एक वीडियो संदेश में कहा, ''हर झूठ का पर्दाफाश होगा। क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं।'' चड्ढा की यह प्रतिक्रिया आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा उन पर किए गए तीखे हमले के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में आवाज उठाने से कतराने का आरोप लगाया गया था। राज्यसभा में 'आप' के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद चड्ढा ने शुक्रवार को कहा था कि ''मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना।''

चड्ढा ने इस आरोप को ''सरासर झूठ'' बताया कि उन्होंने विपक्षी दलों के साथ बहिर्गमन नहीं किया। उन्होंने अपने आलोचकों को चुनौती दी कि वे एक भी ऐसा उदाहरण पेश करें जहां उन्होंने (बहिर्गमन में) भाग नहीं लिया हो। मुख्य निर्वाचन आयुक्त से संबंधित प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने के एक अन्य आरोप का खंडन करते हुए, चड्ढा ने कहा कि किसी भी पार्टी नेता ने औपचारिक या अनौपचारिक रूप से उनसे इस पर हस्ताक्षर करने के लिए नहीं कहा था।

चड्ढा ने कहा कि उनकी पार्टी के कई अन्य सांसदों ने भी इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। उन्होंने कहा कि वह जवाब नहीं देना चाहते, लेकिन अगर झूठ को लगातार दोहराया जाए तो वो भी सच लगने लगता है। चड्ढा ने कहा, ''मुझ पर पहला आरोप यह लगाया गया कि मैंने विपक्ष के साथ बहिर्गमन नहीं किया। यह सरासर झूठ है, और मैं आपको (आम आदमी पार्टी) चुनौती देता हूं कि आप मुझे एक भी उदाहरण, एक भी घटना बताइए, जहां विपक्ष ने बहिर्गमन किया हो और मैंने उनका समर्थन न किया हो। संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मुझे फुटेज दिखाइए, सब स्पष्ट हो जाएगा।''

सांसद ने कहा, ''वे कह रहे हैं कि मैं डरा हुआ हूं इसीलिए बेकार के मुद्दे उठा रहा हूं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं संसद में हंगामा करने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या अपशब्द कहने नहीं गया था। मैं वहां लोगों की समस्याओं को उठाने गया था।'' उन्होंने कहा कि संसद में उनका ध्यान जीएसटी, आयकर, दिल्ली में वायु प्रदूषण, पंजाब में जल संबंधी समस्याएं, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रेल यात्री मुद्दे, बेरोजगारी और महंगाई जैसे सार्वजनिक मुद्दों को उठाने पर रहा है। चड्ढा ने कहा कि वह संसद में हंगामा करने के लिए नहीं, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने जाते हैं, क्योंकि यह करदाताओं के पैसे से चलती है और लोगों की चिंताओं को उजागर करना उनकी जिम्मेदारी है।

अल्पसंख्यक हिंदुओं को असुरक्षा के वातावरण से निकालने में सरकार विफल, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर बोले प्रमोद तिवारी
लखनऊ। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को असुरक्षा के वातावरण से निकालने में अक्षम साबित हो रही है। प्रमोद तिवारी ने बांग्लादेश में अलग अलग जिलों में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की दिल दहलाने वाली हत्या की घटनाओं को गम्भीर एवं चिंताजनक कहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू होटल व्यवसायी लिटन चन्द्र घोष की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी।

वहीं उन्होंने एक पेट्रोल पम्प पर कार्यरत हिन्दू कर्मचारी रिजन साहा की वाहन से कुचल कर की गयी हत्या को भयावह करार दिया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक हिन्दुओं तथा सिखों व बौद्धों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, इसके बावजूद मोदी सरकार की पड़ोसी देश में हिन्दुओं की असुरक्षा को लेकर आवाज खामोश है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को इन्दिरा गांधी ने साहसिक व दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए निर्मित कराया लेकिन मोदी सरकार इस विरासत को भी असुरक्षा के वातावरण से निकालने में अक्षम साबित हो रही है। उन्होने महाराष्ट्र में नगर निकाय के चुनाव में मेयर पद पर भाजपा तथा शिवसेना शिंदे के बीच खींचतान को लेकर भी तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए अपने सहयोगियों के साथ भी बेहिचक विश्वासघात किया करती है। श्री तिवारी ने कहा कि पहले शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर भाजपा ने वहां चुनाव लड़ा। विधानसभा में जैसे ही भाजपा को बहुमत मिल गया, उसने शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनने को मजबूर किया।

AAP सदस्य संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सभापति ने किया स्वीकार
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को उच्च सदन को सूचित किया कि आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है जिसे स्वीकार कर लिया गया है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, सोमवार को सभापति ने सदन को अरोड़ा के इस्तीफे के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आप सदस्य अरोड़ा ने एक जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई से ही उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव में आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को सोमवार को 10,637 मतों के अंतर से हराया था। ‘आप’ के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी और उपचुनाव कराया गया था।

अरोड़ा ने 10 अप्रैल, 2022 को राज्यसभा में पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने 80 प्रतिशत की उपस्थिति दर बनाए रखी। उन्होंने 82 बहसों में भाग लिया और सदन में 229 प्रश्न भी उठाए। उन्होंने एक निजी सदस्य विधेयक पेश किया था। इस बीच, राज्यसभा के सभापति ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस्तीफे को स्वीकार किए जाने की पुष्टि की है।

इटावा में रामगोपाल यादव बोले- करणी सेना तो संगठित अपराधियों का गिरोह...RSS मुख्यालय जाए बिना कैसे रह सकते हैं प्रधानमंत्री
इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा है कि करणी सेना संगठित अपराधियों का गिरोह है और उन्होंने आगरा में रामीजी लाल सुमन के आवास पर आक्रमण किया। उन्होंने कहा गुजरात में करणी सेना पर पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन वहां इसने कोई विरोध नहीं किया।

जबकि आगरा में सपा सांसद के आवास पर प्रदर्शन किया। उस दिन मुख्यमंत्री भी आगरा में थे इसके बाद भी प्रशासन की लापरवाही रही। सपा ने इस मुद्दे को संसद में उठाया है और शांतिपूर्ण तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा। यहां एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनाैपचारिक बातचीत में प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में जाने की सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनकी मातृ संस्था है वहां जाए बिना कैसे रह सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में जिले व अन्य स्थान का नाम बदले जाने के मामले में प्रोफेसर यादव ने कहा कि सरकार विकास का कोई कार्य नहीं कर रही है और मूलभूत समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकने के लिए इस तरह के कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन-चार माह में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है लेकिन अभी इस और किसी का ध्यान नहीं है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तानाशाह जैसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ऐसी भाषा आमतौर पर तानाशाह बोलते हैं ।लोकतंत्र में तो जनता मालिक होती है।

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में अमित शाह के उसे बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा 20 साल तक सत्ता में रहने वाली है, इस पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव नेकहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और इस तरह की भाषा का प्रयोग  तानाशाही में होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कितने समय तक सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस को जाना पड़ा अभी तो भाजपा कांग्रेस जितने समय भी सत्ता में नहीं रही है और ना रह पाएगी।

ये भी पढ़ें- पांच बच्चों की मां का भांजे पर आया दिल...प्रेमी के साथ हो गई फरार, चित्रकूट में पीड़ित पति बोला- पुलिस भी नहीं सुन रही

Rajya Sabha: 4 राज्यों में राज्यसभा की 6 सीटों पर 20 दिसंबर को होगा मतदान, इसी दिन आएंगे नतीजे
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को चार राज्यों में राज्यसभा की रिक्त छह सीट के लिए 20 दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। नतीजे भी उसी दिन शाम या रात तक घोषित कर दिए जाएंगे। आंध्र प्रदेश में तीन रिक्तियां तब पैदा हुई थीं, जब वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य वेंकटरमण राव मोपीदेवी, बीड़ा मस्तान राव यादव और रयागा कृष्णैया ने अगस्त में उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

राज्यसभा सदस्य के रूप में यादव और कृष्णैया का कार्यकाल 21 जून, 2028 को समाप्त होना था, जबकि मोपीदेवी को 21 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होना था। ओडिशा में एक रिक्ति तब हुई, जब सुजीत कुमार ने अपनी सीट छोड़ दी। इसके बाद उन्हें बीजू जनता दल द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2026 को समाप्त होना था।

तृणमूल कांग्रेस के जवाहर सरकार ने कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। वह अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कृष्ण लाल पंवार ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद हरियाणा से राज्यसभा की अपनी सीट छोड़ दी थी।

हाल के विधानसभा चुनावों के बाद, आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) और ओडिशा में भाजपा का राज्यसभा उपचुनाव में पलड़ा भारी रहेगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है, जबकि हरियाणा में भाजपा का कब्जा बरकरार है।

ये भी पढ़ें- 'अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें', भारत ने बांग्लादेश में हिंदू नेता की गिरफ्तारी पर जताई चिंता

बहराइच: महिला सम्मलेन में बोलीं राज्य सभा सदस्य- पुलवामा की चर्चा करने वाले नहीं पहुंचे आंसू पोछने
बहराइच, अमृत विचार। भाजपा की ओर से आयोजित महिला सम्मलेन में मंगलवार को राज्यसभा सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम पहुंची। उन्होंने मंगलसूत्र की चर्चा वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस और सपा कभी भी शहीदों के घर उनके आंसू पोछने नहीं पहुंचे और आज मंगल सूत्र पर चर्चा कर रहे हैं।

बहराइच-लखनऊ मार्ग स्थित हरियाली रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम और विशिष्ठ अतिथि महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री मिथिलेश ओझा रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे ने की।

मंच संचालन संयुक्त रूप से महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति सिंह और जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की।सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त एवं समृद्धि शाली बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व पिछली सरकारों में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी जिसका नतीजा था कि महिलाओं का साक्षरता दर काफी हद तक कम थी। आज महिलाएं एंव बच्चियों की साक्षरता दर काफी बढी है।इसके साथ ही घरों से बहन बेटियां बेहिचक बाहर सड़कों पर भी निकल रही हैं।

मुख्य अतिथि ने लोकसभा प्रत्याशी आनंद गौड़ को अपना अमूल्य मत देकर विजय बनाने की अपील किया।उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत से ही महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुरक्षित रहेगा। सम्मेलन को विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी,बलहा विधायक सरोज सोनकर, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, लोकसभा प्रत्याशी आनंद गौड़,सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, जिला संयोजक महिला मोर्चा रंजीता श्रीवास्तव 'सोनी',जिला महामंत्री ज्योति सिंह, हेमा निगम उर्मिला शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डॉ अभिलाष वर्मा,शिखा त्रिपाठी मीडिया प्रभारी ममता जायसवाल रेखा पांडे बन्दना मिश्रा सुषमा चौधरी राजकुमारी चौबे,जिला उपाध्यक्ष सरिता जौहरी , मोहिनी सोनी, संतोष पांडे , मीणा त्रिवेदी , प्रियंका रावत, अभिलाषा दुबे समेत महिला मोर्चा की महिलाएं मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

'मोदी-फोबिया' के कारण एकजुट हुए हैं विपक्षी दल, दिनेश शर्मा ने कसा तंज
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने रविवार को दावा किया कि विपक्षी दल 'मोदी फोबिया' (मोदी भय) के कारण एकजुट हुए हैं और लोकसभा चुनाव के लिए एकता का दिखावा कर रहे यह दल तीन महीने बाद एक-दूसरे से झगड़ना शुरू कर देंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि, ''चुनाव में उनके (विपक्षी दल) बढ़े हुए अहंकार और खराब प्रदर्शन के कारण वे अपने बीच से (लोकसभा में) विपक्ष का एक नेता भी नहीं चुन पाएंगे।'' उन्होंने कहा, "मोदी फोबिया के कारण वे (विपक्षी दल) एक साथ आने के लिए मजबूर हुए हैं। जो पार्टियां अब एक साथ आ रही हैं, वे तीन महीने बाद आपस में ही लड़ती नजर आएंगी।"

चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी। यह चुनाव सात चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। मतगणना चार जून को होगी। शर्मा ने दावा किया कि इस बार विपक्षी दल कहीं भी चुनावी परिदृश्य में नहीं हैं। यहां तक ​​कि दक्षिणी राज्य भी इस चुनाव में विपक्षी दलों के पतन और भाजपा के उदय का गवाह बनेंगे।

उन्होंने कहा, "एक-दूसरे को गाली देने वाले अवसरवादी विपक्षी दल अपना अस्तित्व बचाने के लिए आपस में बेमेल गठबंधन बना रहे हैं। जो लोग एक-दूसरे को जेल भेजने की बात करते थे, वे आज एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं।" चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन बनाया है।

हाल ही में कुछ दक्षिणी राज्यों का दौरा कर चुके भाजपा राज्यसभा सदस्य ने कहा, "लोकसभा चुनाव के लिए कुछ विपक्षी दल एक साथ आए हैं लेकिन अपने नेताओं के अहंकार के कारण वे अपने बीच से विपक्ष के नेता का चयन नहीं कर पाएंगे।"

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा और उसके सहयोगी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेंगे। शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह रहे एडॉल्फ हिटलर से करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।

शर्मा ने सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्पष्ट संदर्भ में कहा, "असली हिटलर वह था जिसने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाईं और जिनके समय में (अयोध्या में) राम मंदिर के बारे में बात करने वाले लोगों को जेल में डाल दिया गया था।"

उन्होंने कहा, "अगर वे हिटलर से इतना प्यार करते हैं तो उन्हें अपनी सहयोगी कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल और सिख विरोधी दंगों को भी याद रखना चाहिए।" विपक्ष पर हमला तेज करते हुए राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ''चुनावी मौसम भगवान राम और सनातन धर्म के विरोधियों को भी 'राम-राम' जपने पर मजबूर कर रहा है।''

भाजपा नेता ने कहा, ''राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले सपा नेता अब इटावा में मंदिर बनवा रहे हैं।'' कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्पष्ट संदर्भ में शर्मा ने कहा, "आजकल, एक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अपने माथे पर चंदन का पाउडर लगाते हैं, लेकिन आश्चर्य है कि लोग मोदी की ओर क्यों देख रहे हैं।"

उन्होंने आम चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के एक साथ आने को "दो 'परिवारवादी' पार्टियों का मिलन" करार दिया। शर्मा ने दावा किया कि भाजपा इस बार दक्षिणी राज्यों में 'बहुत अच्छा' प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, ''कर्नाटक में कांग्रेस के प्रति गुस्सा है और भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में इस बार अधिक सीटें मिलेंगी क्योंकि उसका जद-एस (जनता दल (सेक्युलर)) के साथ गठबंधन है। अगर कांग्रेस वहां एक भी सीट जीतने में कामयाब रही तो आश्चर्य होगा।''

शर्मा ने कहा, "आंध्र प्रदेश में (वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ) सत्ता विरोधी लहर है। वहां टीडीपी-भाजपा गठबंधन प्रभावी साबित होगा। केरल में ईसाई समुदाय भाजपा की ओर आकर्षित हो गया है। संक्षेप में मैं कहूंगा कि दक्षिण में विपक्ष का सूर्यास्त होगा और भाजपा का सूर्योदय होगा।"

लोकसभा की 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में आम चुनाव के सभी चरणों में मतदान होगा। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 62 और उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने दो सीटें जीती थीं। इसके अलावा सपा-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को 15 सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिली थी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव-2024: खाली हाथ रह गए कर्मचारी, अनदेखी से बढ़ा आक्रोश, जानिए क्या है मामला?

हेटस्पीच से राजनीतिक लाभ लेने वालों पर चुनाव लड़ने पर लगे पाबंदी, राज्यसभा में प्रमोद तिवारी ने की मांग
लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने राजनीतिक लाभ के लिए हेटस्पीच को देश के लिए गंभीर मुद्दा बताया। गुरुवार को राज्यसभा में उन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय पर बोलते हुए कहा कि हेटस्पीच के कारण देश में दंगे फसाद तथा उत्तेजना का माहौल बढ़ना गंभीर चिन्ता का विषय है।

सदन में बोलते हुए कहा कि संविधान सभी को अपने धर्म और आस्था का अधिकार प्रदान करता है। पूर्व योजित ढंग से अगर किसी के धर्म व आस्था को ठेस पहुंचायी जाय तो अभी आईपीसी की धारा में 153 के तहत केस दर्ज किया जाता है। फिर भी चिन्ताजनक स्थिति यह है कि कानून की अस्पष्टता के कारण सिर्फ राजनैतिक लाभ हासिल करने के लिए इसका दुरूपयोग हो रहा है।

उन्होंने विधि आयोग की रिर्पाेट के हवाले से सदन को बताया कि बीते वर्ष 2014 में 331 हेटस्पीच से जुड़े मामले को लेकर केस दर्ज हुआ है। वहीं 2020 में यह छह गुना 1804 के आंकड़े पर पहुंच गया। सांसद प्रमोद ने कहा कि 2022 में हेटस्पीच को लेकर पन्द्रह सौ तक मामले दर्ज हुए हैं।

प्रमोद तिवारी ने संसद में हेटस्पीच को लेकर सख्त कानून बनाए जाने की मांग उठाते हुए सरकार से कहा कि वह हेटस्पीच पर एक ऐसा कठोर कानून लाये जिसमें हेटस्पीच देने वाले लोग आम चुनाव लड़ने से प्रतिबन्धित किया जाय। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगा मेड़ी की हत्या की भी कठोर शब्दों में निंदा की है। यह वक्तव्य मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने जारी किया।

यह भी पढ़ें : यूपी में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट देगी समाजवादी पार्टी, सपा नेता ने बताई इसकी वजह

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ
नई दिल्ली, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा ने सोमवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के 261वें सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने दिनेश शर्मा को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

शर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी और उपचुनाव आवश्यक हो गया था। दुबे भाजपा से ही राज्यसभा सदस्य थे। इस सीट से निर्वाचित शर्मा का कार्यकाल नवंबर 2026 तक होगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर 59-वर्षीय डॉ. दिनेश शर्मा लंबे समय से भाजपा के सदस्य हैं। उन्‍हें 2014 में भाजपा का राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। वह 2008 में पहली बार लखनऊ के महापौर निर्वाचित हुए थे। वह 2012 में दोबारा लखनऊ के महापौर बने थे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मोबाइल पर मेसेज भेज पति ने फंदा लगाकर दी जान, तो पत्नी ने भी कर ली आत्महत्या, जानें वजह