May 24 - Amrit Vichar

जम्मू जाएंगे राहुल गांधी, पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को जम्मू- कश्मीर के पुंछ क्षेत्र का दौरा करेंगे और वहां सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी से पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधी 24 मई शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह पुंछ क्षेत्र में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी के पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने कहा ''लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल 24 मई को पुंछ का दौरा करेंगे, जहां वे हाल ही में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी के दौरान पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। इससे पहले वह 25 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों और कई अन्य हितधारकों से मिलने श्रीनगर गए थे। उन्होंने उस समय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात की थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच आठ से 10 मई तक सैन्य संघर्ष के दौरान पुंछ समेत जम्मू क्षेत्र में भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले हुए, जिनमें 27 लोग मारे गए और 70 लोग घायल हो गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 25 अप्रैल को कश्मीर का दौरा किया था। उन्होंने हमले में घायल हुए कुछ लोगों का हाल जाना था और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तथा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर इस आतंकी हमले के बारे में चर्चा की थी।

उन्होंने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे का मंसूबा देशवासियों के बीच खाई पैदा करने और एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने का था। उन्होंने कहा था कि ऐसे में जरूरी है कि आतंकवाद को पराजित करने के लिए सभी एकजुट हों।

ये भी पढ़े : प्रतिबंध के खिलाफ PFI याचिका पर सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 14 जुलाई को आएगा फैसला

दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया, अब 24 मई तक रहेंगी पाबंदियां
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लाॅकडाउन की वजह से दिल्ली में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है इसलिए एक सप्ताह के लिए और लाॅकडाउन बढ़ाया जा रहा जो 24 मई की सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा और पिछले सप्ताह की तरह ही सख्ती रहेगी।

केजरीवाल ने आज जीटीबी अस्पताल का दौरा कर कोविड मरीजों की रिश्तेदारों से बात कराने के लिए शुरू की गई वीडियो काॅलिंग सुविधा का जायजा लिया और कहा कि लाॅकडाउन की वजह से दिल्ली में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। इसलिए दिल्ली में एक सप्ताह के लिए और लाॅकडाउन बढ़ाया जा रहा है। लाॅकडाउन 17 मई की बजाय अब 24 मई की सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा और पिछले सप्ताह की तरह ही सख्ती रहेगी।

उन्होंने कहा , “ हम नहीं चाहते हैं कि हमने पिछले कुछ दिनों में जो हासिल किया है, वह एकदम से खत्म हो। दिल्ली में संक्रमण दर 11 से घटकर 10 फीसद हो गई है और अगले सप्ताह तक और सुधार की उम्मीद है। साथ ही, ब्लैक फंगस के संबंध में हमें जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी, हम वह सभी कदम उठायेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से कोरोना महामारी आई है, तब से दिल्ली सरकार का जीटीबी अस्पताल आगे बढ़ कर लोगों की सेवा कर रहा है और लोगों का इलाज कर रहा है। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज अगर अपने परिवार और रिश्तेदारों से बात करना चाहते हैं, तो हम उनकी वीडियो काॅलिंग के जरिए उनके परिजनों और रिश्तेदारों से बात कराते हैं। हम समझ सकते हैं कि इस वक्त जो मरीज हैं, उन्हें अगर भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक ताकत मिलता है, तो उनके स्वास्थ्य में बहुत तेजी सुधार आता है।

उन्होंने कह , “ एक तरह मरीज के रिश्तेदार बहुत चिंता में होते हैं कि उनके मरीज के साथ क्या चल रहा है और दूसरी तरफ, मरीज भी अपने रिश्तेदारों के साथ बात करना चाहते हैं। मरीजों और उनके रिश्तेदारों की आपस में बात कराने के लिए यह सेवा हमने शुरू की थी, जिसमें कुछ बांधाएं आ गई थीं। अब वह शिकायतें ठीक कर ली गई हैं। आज मैंने खुद कुछ मरीजों के साथ बात की है। इसमें जो भी अड़चनें आ रही थीं, वह सारी अड़चनें दूर कर दी गई हैं। इसमें सभी डाॅक्टर्स, सभी नर्सेज समेत सभी लोग लगे हुए हैं।”

केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में कल सुबह (सोमवार, 17 मई) पांच बजे तक लगाया था। दिल्ली में बहुत अच्छे स्तर पर सुधार हो रहे हैं और काफी तेजी के साथ कोरोना कम हो रहा है। हम लोगों ने पिछले कुछ दिनों में जो हासिल किए, हम नहीं चाहते हैं कि वह एकदम से खत्म हो। इसी को देखते हुए हम अभी एक हफ्ते के लिए लाॅकडाउन और बढ़ाने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में लगभग 6,500 मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर एक फीसदी और कम हो गई है। अब दिल्ली में संक्रमण दर अब 10 फीसद के करीब आ गई है, जो कल 11 फीसद थी। उन्होंने कहा , “ मैं उम्मीद करता हूं कि अगले एक सप्ताह में और ज्यादा सुधार होगा। मुझे लगता है कि धीरे-धीरे अब दिल्ली पटरी पर लौट रही है।”

उन्होंने वैक्सीन के संबंध में कहा कि हमने केंद्र सरकार को भी लिखा हुआ है। साथ ही, हमने वैक्सीन निर्माता दोनों कंपनियों को भी लिखा हुआ है कि आप हमें वैक्सीन दीजिए, लेकिन अभी वैक्सीन के आने की कोई उम्मीद नहीं है। ब्लैक फंगस के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो भी ऐहतियात बरतने की जरूरत है, दिल्ली सरकार वो सारे ऐहतियात बरतेगी। इसके लिए हमें जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी, हम वह कदम उठाएंगे।

यूपी में 24 मई तक लागू रहेगा लॉकडाउन, मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला
लखनऊ। यूपी में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने प्रदेश में 24 मई तक लॉंकडाउन बढ़ाने पर सहमति दे दी। पंजीकृत पटरी दुकानदारों को 1000 रूपये मासिक दिए जाने का भी निर्णय कैबिनेट बैठक में हुआ है।

वहीं यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12547 नए मरीज मिले हैं जबकि 281 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 28404 संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर गए हैं। बता दें कि प्रदेश में अभी तक 17238 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 177643 है।

सोमवार से शनिवार तक प्रदेश में पॉजिटव मरीजों की संख्या

सोमवार को 21331

मंगलवार को 20463

बुधवार को 18125

गुरुवार को 17775

शुक्रवार को 15747

शनिवार को 12547