Indigo - Amrit Vichar

Noida International Airport : जेवर से 15 जून से उड़ेगी कमर्शियल फ्लाइट, इंडिगो भरेगी पहली उड़ान
नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एनआईए) 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू करेगा। एनआईए ने शुक्रवार को यह घोषणा की। हवाई अड्डा संचालक के बयान के अनुसार, पहली यात्री उड़ान का संचालन इंडिगो करेगी, जिसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी जल्द परिचालन शुरू करेंगी।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यक्रम (एएसपी) की मंजूरी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस मंजूरी से यह पुष्टि होती है कि हवाई अड्डे की सुरक्षा प्रणाली, ढांचा और परिचालन प्रक्रियाएं वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने से पहले नियामकीय मानकों के अनुरूप हैं। कंपनी ने कहा कि उड़ानों के समय, गंतव्यों और यात्री सुविधाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विकसित इस हवाई अड्डे में आधुनिक टर्मिनल बुनियादी ढांचा और कुशल परिचालन की व्यवस्था की गई है। हवाई अड्डे का उद्देश्य यात्रियों को निर्बाध अनुभव प्रदान करना है, साथ ही एयरलाइन कंपनियों को लागत-कुशल और भरोसेमंद परिचालन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों के अनुसार, वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने से क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक वृद्धि, व्यापार, पर्यटन तथा निवेश को समर्थन मिलेगा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रमुख घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ेगा। व वर्तमान में यहां एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल है, जिसकी वार्षिक क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की है। दीर्घकालिक मास्टर प्लान के तहत रियायत अवधि में चरणबद्ध तरीके से इसकी क्षमता बढ़ाकर सात करोड़ से अधिक यात्रियों तक पहुंचाने की योजना है।

ये भी पढ़ें :

बरगी बांध हादसा: क्रूज पलटने से 7 की मौत, जीवित बची महिला ने सुनाई हादसे की खौफनाक कहानी

लखनऊ एयरपोर्ट : रनवे पर पहुंचा बंदरों का झुंड, रवाना होने से रोकी गई इंडिगो की उड़ान
लखनऊ। लखनऊ हवाई अड्डे से रियादपुर जाने को तैयार इंडिगो की एक उड़ान को रनवे पर बंदरों का झुंड दिखने के बाद रवाना होने से रोक दिया गया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार, उड़ान संख्या 6ई 6521 में लगभग 150 यात्री सवार थे और यह बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे रवाना होने के लिए रनवे पर आगे बढ़ना शुरू कर चुकी थी।

सूत्रों ने कहा कि इसी दौरान पायलटों ने रनवे पर बंदरों को घूमते हुए देखा, जो लगभग रनवे के 20-30 प्रतिशत हिस्से तक आ चुके थे। सूत्रों ने बताया कि पायलटों ने तुरंत प्रस्थान रोक दिया और वायु यातायात नियंत्रक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विमान वापस लौट आया और लगभग एक घंटे बाद ईंधन भरे जाने पर उड़ान फिर से रवाना हुई।

सूत्रों ने कहा कि रवानगी रोकने के कारण काफी मात्रा में ईंधन खर्च हो गया था, जिसके चलते विमान में दोबारा ईंधन भरवाना पड़ा और उड़ान में देरी हुई। उन्होंने कहा कि इसका असर अन्य कुछ उड़ानों के प्रस्थान समय पर भी पड़ा। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि इस घटना से लगभग 10 मिनट पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान ने रनवे के पास बंदरों की मौजूदगी के बारे में अधिकारियों को सतर्क किया था।

उन्होंने कहा कि यह जानकारी मिलने के बाद इंडिगो की उड़ान को रवाना करने की तैयारी की गई थी, लेकिन रनवे पर बंदरों की मौजूदगी के कारण 'टेक-ऑफ' रोकना पड़ा। घटना के बाद हवाई अड्डे की वन्यजीव प्रबंधन टीम ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार कार्रवाई करते हुए रनवे से बंदरों को हटाया, जिसके बाद उड़ान संचालन सामान्य रूप से फिर से शुरू हो गया।

विमानन विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसी घटनाओं में अतिरिक्त ईंधन की खपत और देरी हो सकती है, लेकिन इस मामले में पायलटों ने समय रहते स्थिति को पहचानकर 'टेक-ऑफ' रोक दिया, जिससे किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सका।

इंडिगो की अपील: सुरक्षा पहले! आज 28 उड़ानें पश्चिम एशिया के लिए संचालित
नई दिल्लीः देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो पश्चिम एशिया के लिए रविवार को 28 उड़ानों (दोनों तरफ की मिलाकर) उड़ानों का परिचालन करेगी।

इंडिगो ने बताया कि वह दुबई, अबु धाबी, शारजाह, जेद्दा, मस्कट और मदीना के लिए आज उड़ानों का परिचालन कर रही है। इसमें दुबई से मुंबई के लिए भी एक उड़ान शामिल है। साथ ही उसकी एक उड़ान मुंबई से इस्तांबुल के लिए भी होगी।

एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वह पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी नियामकीय मंजूरियों के साथ इन उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।

Flight Bomb Threat: कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप...शिलॉन्ग जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
कोलकाताः नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट बज उठा। शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7304 के लैवेटरी में एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में बम लगा हुआ है। यात्रियों के बोर्डिंग से ठीक पहले यह खौफनाक खोज हुई, जिससे पूरे एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल बन गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के मुताबिक, क्रू मेंबर ने यह नोट देखते ही तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया। सावधानी बरतते हुए फ्लाइट को आइसोलेशन बे में शिफ्ट कर दिया गया और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए।

बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) और अन्य सुरक्षा टीमें अभी भी विमान की गहन जांच कर रही हैं। अब तक की प्रारंभिक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जांच जारी है, और सभी आवश्यक सतर्कताएं बरती जा रही हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की धमकियां गंभीरता से ली जाती हैं, भले ही वे बाद में फर्जी साबित हों। फिलहाल फ्लाइट की उड़ान पर असर पड़ा है, और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उन्हें किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगी जा रही है।

इंडिगो ने खराब मौसम की वजह से रद्द कीं 80 उड़ानें, धुंध और मौसम बढ़ा रहा यात्रियों की परेशानी
मुंबई। इंडिगो ने सोमवार को खराब मौसम की वजह से 80 उड़ानें रद्द कर दी। यह जानकारी इंडिगो की वेबसाइट से मिली। रद्द की गई इन 80 उड़ानों में से आधी दिल्ली हवाईअड्डे से संबंधित हैं। इंडिगो ने इससे पहले एक यात्री परामर्श जारी करते हुए कहा था कि उड़ान संचालन कम दृश्यता की स्थिति में किया जा रहा है। इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई, बेंगलुरु, कोचिन, हैदराबाद, कोलकाता, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, इंदौर, पटना और भोपाल जैसे अन्य हवाई अड्डों से आने-जाने वाली उड़ानें भी रद्द की गई हैं।

एयरलाइन ने पूर्वाह्न 11:20 बजे जारी यात्रा परामर्श में कहा, "दिल्ली और उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों पर घना कोहरा छाया हुआ है और दृश्यता में अभी पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, उड़ानों की आवाजाही पर पहले से पड़ रहा प्रभाव दोपहर तक जारी रहने की संभावना है और कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है।’’

हालांकि, इंडिगो ने 'एक्स' पर जारी परामर्श में यह नहीं बताया कि उसने सोमवार को 80 उड़ानें रद्द की हैं। एयरलाइन ने परामर्श में कहा, ‘‘हम आपको आश्वस्त करते हैं कि आपकी यात्रा और आराम को ध्यान में रखते हुए उड़ानों के प्रस्थान और आगमन को व्यवस्थित और क्रमबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है।’’

https://twitter.com/IndiGo6E/status/2005516876882010277?s=20

इंडिगो ने इस महीने की शुरुआत में अदालत द्वारा पायलटों के लिए निर्धारित सख्त उड़ान ड्यूटी और विश्राम अवधि के मानदंडों के कारण हजारों उड़ानें रद्द कर दी थीं। इसमें एक विशेष दिन में रद्द की गई 1,600 उड़ानें शामिल थीं। इससे लाखों यात्री कई हवाई अड्डों पर फंस गए थे। 10 दिसंबर को कोहरे के दिनों की शुरुआत होने के बाद से ही इंडिगो काफी संख्या में उड़ानें रद्द कर रही है। विमानन नियामक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी के बीच की अवधि को इस सर्दी में आधिकारिक कोहरे की अवधि घोषित किया है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने सोमवार सुबह जारी यात्री परामर्श में कहा, "लगातार घने कोहरे के कारण, उड़ान संचालन श्रेणी तीन के अंतर्गत बना हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप उड़ानों में देरी हो सकती है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि नवीनतम उड़ान जानकारी के लिए आप अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें या हमारी वेबसाइट देखें।" श्रेणी-तीन एक उन्नत नेविगेशन प्रणाली है जो विमान को कोहरे की स्थिति में उतरने में सक्षम बनाती है।

आसमान में उड़ान भरने को तैयार तीन नई एयरलाइंस! अल हिंद, फ्लाईएक्सप्रेस और शंख एयर को सरकार की हरी झंडी
नई दिल्ली। अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस जल्द ही उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। इन विमानन कंपनियों को नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। इन दो कंपनियों के अलावा उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही एनओसी मिल चुका है। इसके 2026 में परिचालन शुरू करने की संभावना है। मंत्रालय देश में और अधिक विमानन संचालकों को लाने के लिए उत्सुक है जो विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते घरेलू नागर विमानन बाजारों में से एक है। वर्तमान में, देश में नौ नियमित घरेलू विमानन कंपनियां सेवा दे रही हैं। क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई बिग ने अक्टूबर में नियमित उड़ानें निलंबित कर दी थीं। इंडिगो और एयर इंडिया समूह (एयर इंडिया व एयर इंडिया एक्सप्रेस) की घरेलू बाजार में 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

https://twitter.com/RamMNK/status/2003481008793092205?s=20

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को लिखा, ‘‘पिछले एक सप्ताह में भारतीय आसमान में उड़ान भरने की तैयारी कर रही नई विमानन कपंनियों शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस के दलों से मिलकर खुशी हुई। शंख एयर को पहले ही मंत्रालय से एनओसी मिल गया है। वहीं अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को इस सप्ताह एनओसी मिला।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र में अधिक विमानन कंपनियों को प्रोत्साहित करना मंत्रालय का प्रयास रहा है जो सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है। मंत्री ने कहा कि ‘उड़ान’ जैसी योजनाओं ने स्टार एयर, इंडिया वन एयर और फ्लाई91 जैसी छोटी विमानन कंपनियों को देश के भीतर क्षेत्रीय संपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाया है और भविष्य में वृद्धि की और भी गुंजाइश है।

नागर विमानन महानिदेशालय के अनुसार, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और सार्वजनिक क्षेत्र की अलायंस एयर के अलावा अन्य विमानन कंपनियां अकासा एयर, स्पाइसजेट, स्टार एयर, फ्लाई91 और इंडियावन एयर हैं। गो फर्स्ट तथा जेट एयरवेज सहित कई विमानन कंपनियां ने पिछले कुछ साल के दौरान कर्ज के बोझ तले दबकर अपनी उड़ान सेवाएं बंद कर दी हैं।

दिल्ली में कोहरे का कहर: 80 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण रविवार को 80 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द हो गई है। हवाई अड्डे पर शनिवार रात आठ बजे के बाद ही घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी जो आज सुबह तक जारी रही। एयरपोर्ट की ओर से सोशल मीडिया पर बताया कि अब परिचालन सामान्य है।

दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार आज 40 से अधिक प्रस्थान की उड़ानें और लगभग इतनी ही आने वाली उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा कई उड़ानों में देरी भी हुई। उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों से भी घने कोहरे की खबर है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से उड़ानों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

दिल्ली में जहरीली धुंध का कहर: IGI एयरपोर्ट पर 228 उड़ानें रद्द, 5 डायवर्ट, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर को घने कोहरे व स्मॉग की मोटी परत ने जकड़ लिया है, जिससे हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर पर पहुंच गई। सोमवार को AQI 498 तक पहुंच गया, जो शाम तक 427 पर रहा। कम विजिबिलिटी के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी अफरा-तफरी मची, जहां 228 फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं और 5 को दूसरे एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट करना पड़ा।

देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर रोजाना करीब 1300 उड़ानें होती हैं, लेकिन कोहरे ने सुबह से ऑपरेशंस ठप कर दिए। इंडिगो और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील की। कई पैसेंजर्स घंटों फंसे रहे, सामान के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ा।

https://twitter.com/IndiGo6E/status/2000696087745847515?s=20

प्रसिद्ध इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल के बेटे सैम डेलरिम्पल ने एयर इंडिया की सेवा पर गुस्सा जताया। वे 12 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुबह 6 बजे की फ्लाइट AI 2513 को बार-बार डिले करने के बाद अंत में कैंसिल कर दिया गया, लेकिन स्टाफ ने कोई जानकारी नहीं दी। ऐप चेक करने पर पता चला। सामान लेने में भी घंटों लग गए और एयरलाइन को प्लेन का पता तक नहीं था!

एयर इंडिया ने मंगलवार को भी कुछ फ्लाइट्स पहले से कैंसिल करने का ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए यह कदम उठाया गया। 'फॉग केयर' प्रोग्राम शुरू कर प्रभावित पैसेंजर्स को फ्री रीशेड्यूल या रिफंड का ऑफर दिया जा रहा है।

https://twitter.com/airindia/status/2000632999118094585?s=20

प्रदूषण से बच्चों की सेहत को खतरा देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया। अब नर्सरी से क्लास 5 तक के सभी स्कूलों में सिर्फ ऑनलाइन क्लासेस होंगी। पहले पैरेंट्स को फिजिकल या वर्चुअल चुनने का ऑप्शन था, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया। हायर क्लासेस में हाइब्रिड मोड जारी रहेगा।

उत्तर भारत में कोहरे का यह सिलसिला जारी रहने की आशंका है, जिससे यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मास्क पहनने और बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

Bareilly: मुंबई फ्लाइट निर्धारित समय पर आई, 35 मिनट देरी से गई
बरेली, अमृत विचार। इंडिगो के परिचालन में सुधार होने के साथ मुंबई और बेंगलुरू से बरेली आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को मुंबई फ्लाइट अपने निर्धारित समय से बरेली एयरपोर्ट पहुंची लेकिन बरेली से 35 मिनट देरी से उड़ी।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी ने बताया कि मुंबई से 321 सीटर एयरबस सोमवार को अपने निर्धारित समय 2:20 बजे ही एयरपोर्ट पहुंची, जबकि यहां से 35 मिनट देरी से एयरबस मुंबई के लिए उड़न भर सकी।

मुंबई प्रस्थान का समय 2:55 बजे निर्धारित है, लेकिन 3:30 बजे उड़ी। इस एयरबस में सोमवार को मुंबई से 205 यात्री आए और बरेली से 235 यात्रियों ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। एयरबस के विलंब से जाने के पीछे तकनीकी दिक्कत बताई जा रही है।

घने कोहरे ने रोकी उड़ानें: दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी 50 मीटर, इन एयरलाइंस ने दी चेतावनी
नई दिल्ली। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार सुबह घने कोहरा छाया रहा, जिसके कारण यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दृश्यता कम रही और इंडिगो और एयर इंडिया सहित विभिन्न विमानन कंपनियों ने उड़ानों में संभावित देरी को लेकर चेतावनी जारी की। मौसम विभाग के अनुसार पालम में दृश्यता सुबह करीब 4:30 बजे 100 मीटर तक गिर गयी और 5-7 किलोमीटर प्रति घंटे की हल्की पश्चिमी हवाओं के साथ इसके और घटकर 50 मीटर तक आने का अनुमान है। कम दृश्यता होने के कारण उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है, खासकर सुबह के शुरुआती घंटों में।

इंडिगो और एयर इंडिया ने सोशल मीडिया एक्स पर बयान जारी कर कहा है कि वे स्थिति पर करीब से नज़र रख रहे हैं और यात्रियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिए अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहें। एयरलाइंस ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और संभावित रुकावटों के बीच यात्रियों की मदद के लिए ग्राउंड टीमें स्टैंडबाय पर हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

इंडिगो के खिलाफ सरकार का सख्त एक्शन, DGCA ने उड़ानों की संख्या पांच प्रतिशत घटाने का दिया निर्देश
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो को उड़ानों की संख्या में पांच प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश दिया है। देश के विमानन नियामक ने इस साल अक्टूबर और नवंबर के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि उसने विंटर शिड्यूल में जितनी उड़ानों के लिए स्लॉट लिया था वह उनका परिचालन अच्छी तरह करने में विफल रही है। इसे देखते हुए उससे अपनी उड़ानों की संख्या पांच
प्रतिशत कम करने के लिए कहा गया है, खासकर उच्च मांग वाले और ऐसे सेक्टरों पर जहां एक मात्र उड़ान इंडिगो की है। इंडिगो को सोमवार को भेजे गये नोटिस में डीजीसीए ने 10 दिसंबर शाम पांच बजे तक संशोधित शिड्यूल सौंपने का निर्देश दिया है।

इंडिगो ने सितंबर से शुरू हुए विंटर शिड्यूल में हर सप्ताह 15,014 उड़ानों की घोषणा की थी। पांच प्रतिशत कटौती का मतलब है कि उसे हर सप्ताह 750 उड़ानें कम करनी होंगी। नियामक ने बताया कि शिड्यूल के मुताबिक इंडिगो को नवंबर में 64,346 उड़ानों का संचालन करना था जबकि उसने मात्र 59,438 उड़ानों का संचालन किया और 951 उड़ानें रद्द रहीं।

इसके अलावा उसके बेड़े में मौजूद 403 विमानों में से अक्टूबर में एयरलाइंस ने मात्र 339 विमानों और नवंबर में 344 विमानों का परिचालन किया। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में हजारों की संख्या में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। विशेषकर 05 दिसंबर को इंडिगो की करीब 1,500 उड़ानें रद्द रही थीं।

IndiGo Flights Cancellations: SC ने उड़ानें रद्द मामले में याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा- सरकार कर रही कार्रवाई
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने इंडिगो की ओर से सैकड़ों उड़ानें रद्द किए जाने के मामले में न्यायिक हस्तक्षेप के अनुरोध वाली याचिका पर सोमवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि केंद्र ने स्थिति का संज्ञान लिया है और इसके समाधान के लिए कदम उठाए हैं। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वह इस तथ्य से अवगत है कि लाखों लोग विभिन्न हवाई अड्डों पर परेशानी झेल रहे हैं।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, “यह एक गंभीर मामला है। लाखों लोग हवाई अड्डों पर परेशानी झेल रहे हैं। हम जानते हैं कि भारत सरकार ने समय पर कार्रवाई की है और इस मुद्दे का संज्ञान लिया है। हम समझते हैं कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी और अन्य महत्वपूर्ण समस्याएं हो सकती हैं।” एक वकील ने इस मुद्दे का उल्लेख किया और कहा कि पिछले कुछ दिनों में इंडिगो द्वारा कई उड़ानें रद्द की गई हैं और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, “उड़ानों के रद्द होने की सूचना यात्रियों को नहीं दी गई।’’

उन्होंने यह भी कहा कि देशभर के 95 हवाई अड्डों पर लगभग 2,500 उड़ानों में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान सातवें दिन भी जारी रहा और सोमवार को विमानन कंपनी ने दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों से 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। दिल्ली हवाई अड्डे से कुल 134 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें रवाना होने वाली 75 और पहुंचने वाली 59 उड़ानें शामिल हैं।

बेंगलुरु हवाई अड्डे से 127 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें रवाना होने वाली 62 और पहुंचने वाली 65 उड़ानें शामिल हैं। इंडिगो दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द करने को लेकर सरकार और यात्रियों दोनों की तीखी आलोचना झेल रही है। कंपनी ने इसके लिए पायलटों की नयी उड़ान ड्यूटी और नियमों में बदलाव का हवाला दिया है। उड़ानें रद्द होने के कारण लाखों यात्री देशभर के हवाई अड्डों पर फंस गए हैं।