Wankhede Stadium - Amrit Vichar

MI की सबसे शर्मनाक हार: 103 रनों से धुलाई, हार्दिक पांड्या ने पावरप्ले फेलियर पर जताया दुख, जानें कौन है जिम्मेदार
मुंबईः मुंबई इंडियंस (MI) का IPL 2026 सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 103 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। यह MI की IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार है। पहली बार जब वे 100 या उससे ज्यादा रनों से हारे हैं। CSK के लिए भी यह रनों के आधार पर अब तक की सबसे बड़ी जीत रही।

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें संजू सैमसन ने तूफानी शतक जड़ा। MI की पूरी टीम चेज में 104 रनों पर सिमट गई। कप्तान हार्दिक पांड्या खुद गेंदबाजी में महंगे साबित हुए और बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रहे। मात्र 1 रन बनाकर दूसरी गेंद पर आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या का मैच के बाद बयान

हार्दिक ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि “पावरप्ले में जल्दी विकेट गंवाना हमेशा मुश्किल होता है। उसके बाद आप मैच में पीछे ही रह जाते हो और हम उससे बाहर नहीं निकल पाए। हमें बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। उन्होंने भी तो इसी पिच पर बल्लेबाजी की थी। संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली, उनके बल्लेबाज आते रहे और धीरे-धीरे अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया।

इस स्कोर का पीछा करने के लिए हमें एक अच्छा पावरप्ले और मोमेंटम की जरूरत थी, लेकिन वो नहीं हो पाया।”

मैच का हाल

MI की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही 11 रनों पर 3 विकेट गिर गए — क्विंटन डिकॉक (7), नमन धीर (0) और दानिश मालेवर (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) ने 73 रनों की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन 84 के स्कोर पर यह जोड़ी टूटते ही MI की पारी बिखर गई। अगले 20 रनों के अंदर बाकी सभी विकेट गिर गए।

सूर्या और तिलक को छोड़कर कोई भी MI बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। हार्दिक पांड्या 1, शेरफेन रदरफोर्ड 0 और शार्दुल ठाकुर 6 रन बनाकर आउट हुए।

CSK की तरफ से संजू सैमसन का शतक मैच का टर्निंग पॉइंट रहा, जिसने MI के गेंदबाजों की धुनाई की और टीम को मजबूत आधार दिया।

MI अब इस हार से उबरने की कोशिश करेगी, लेकिन पावरप्ले की कमजोरी और मिडिल ऑर्डर का अस्थिर प्रदर्शन उनके लिए बड़ी चिंता बनी हुई है। क्या यह हार टीम को जागने का मौका देगी? IPL 2026 में MI का सफर अभी लंबा है।

अंपायर पर बुरी तरह झल्लाए रोहित शर्मा, बैट चेक करते समय गेज से नहीं हो रहा था पास, देखें VIDEO
मुंबईः आईपीएल 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए मुंबई 222 रन पर सिमट गई और 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही रोहित शर्मा का एक दिलचस्प और गुस्से भरा पल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

जब रोहित ओपनिंग करने रेयान रिकल्टन के साथ मैदान पर उतरने वाले थे, तो बाउंड्री लाइन पर चौथे अंपायर ने उनका बल्ला गेज से चेक किया। तीन-चार बार कोशिश के बावजूद गेज बल्ले से आसानी से पास नहीं हो पा रहा था। इस देरी और अंपायर की कोशिशों से रोहित शर्मा का चेहरा झल्लाहट से भर गया। वे स्पष्ट रूप से नाराज नजर आए और डगआउट की तरफ आवाज लगाई। फिर तिलक वर्मा आए, उन्होंने गेज लेकर बल्ला आसानी से पास कर दिया। बल्ला पास होने के बाद रोहित ने अंपायर की तरफ देखते हुए कुछ कहा और गुस्से में मैदान में उतर गए। यह पूरा वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

"क्या यार!" – रोहित की नाराजगी साफ दिखी

रोहित शर्मा का बल्ला आमतौर पर भारी और बड़े साइज का होता है, जिसकी वजह से गेज चेक में अक्सर दिक्कत आती है। इस बार भी अंपायर को कई प्रयास करने पड़े। रोहित की नाराजगी इतनी साफ थी कि कमेंटेटर्स ने भी इसे नोट किया। आखिरकार बल्ला पास हो गया और रोहित बल्लेबाजी के लिए आगे बढ़े। हालांकि, चेज के दौरान वे 19 रन (13 गेंदों पर) बनाकर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए।

मुंबई को लगातार तीसरी हार, गेंदबाजी फिर फेल

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी है। आरसीबी के खिलाफ भी उनकी गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही, जिससे 240+ का टारगेट आसानी से डिफेंड हो गया। चार मैचों में मुंबई के पास सिर्फ 2 अंक हैं। अब उनकी नजरें 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां उन्हें वापसी करने की जरूरत होगी।

रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी का यह भावुक रिएक्शन क्रिकेट फैंस के लिए आम है – वे हमेशा छोटी-छोटी बातों पर भी फोकस्ड रहते हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस में बहस छिड़ गई है कि अंपायर सही कर रहे थे या रोहित का गुस्सा जायज था।

"अर्शदीप को दो-दो विकेटकीपर चाहिए!" अभिषेक शर्मा ने वाइड बॉल्स पर किया ट्रोल, देखें वायरल वीडियो
मुंबईः वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत vs इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। मैच में भारतीय गेंदबाजों को इंग्लैंड ने जमकर धुनाई की, खासकर अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर में 51 रन लुटाए और 5 वाइड गेंदें फेंकीं।

मैच के बाद टीम बस में कैद हुए एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया, जहां अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप की खूब टांग खींची। वीडियो में अर्शदीप अभिषेक की फील्डिंग की तारीफ करते हैं, लेकिन अभिषेक पलटवार करते हुए बोल पड़ते हैंः "अर्शदीप को गेंदबाजी के लिए दो विकेटकीपर चाहिए... एक स्टंप्स के पीछे और दूसरा वाइड बॉल्स पकड़ने के लिए!"

https://twitter.com/IMManu_18/status/2030003252058886450?s=20

अर्शदीप हंसते हुए संजू सैमसन से कहते हैं, "संजू भाई, दो कीपर लगा लें!" फिर ईशान किशन की तरफ देखकर जोड़ते हैं, "वैसे हमारे प्लेइंग XI में तो पहले से ही दो विकेटकीपर हैं!"

वीडियो में ईशान किशन, संजू सैमसन और बाकी साथी खिलाड़ी ठहाके लगा रहे हैं। यह हल्का-फुल्का मजाक टीम के दोस्ताना माहौल को दिखाता है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे "बेस्ट ट्रोल" और "टीम स्पिरिट" कहकर शेयर कर रहे हैं।

मैच में अभिषेक और अर्शदीप का प्रदर्शन

- अभिषेक शर्मा का इस टूर्नामेंट में बल्ला अभी तक खामोश रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी को छोड़कर बाकी मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन। सेमीफाइनल में भी वे सिर्फ 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए।
- वहीं अर्शदीप सिंह ने पूरे वर्ल्ड कप में अब तक 9 विकेट चटकाए हैं, लेकिन सेमीफाइनल में वाइड्स ने उनके स्पेल को महंगा कर दिया। फाइनल से पहले यह वीडियो टीम के मूड को हल्का रखने का शानदार उदाहरण बन गया है।

कल से होगा दिव्यांग टी-20 सीरीज का आगाज, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे मुकाबले
मुंबई। तीन मैचों की दिव्यांग टी-20 सीरीज 16 से 18 दिसंबर तक मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में खेली जायेगी। इस अवसर पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के महासचिव उन्मेश खानविलकर ने कहा, "पहली बार दिव्यांग क्रिकेट सीरीज की मेजबानी करना एमसीए के लिए एक गर्व का पल है। यह इस बात की पुष्टि करता है कि क्रिकेट सच में सभी का है। हमारे अध्यक्ष अजिंक्य नाइक, दिव्यांग क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, और हम अपना पूरा समर्थन देना जारी रखेंगे।"

डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के महासचिव रवि चौहान ने इसको लेकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "यह हमारे खिलाड़ियों के लिए सच में एक बहुत ही खास पल है। ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का मौका मिलना। 'जहां टीम इंडिया ने 2011 वर्ल्ड कप जीता था' उन्हें बहुत अधिक बढ़ावा और प्रेरणा देगा। मैं एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने लगातार हमारे क्रिकेट का समर्थन किया है। डीसीसीआई दिव्यांग क्रिकेट की मेजबानी के लिए एमसीए का दिल से आभार व्यक्त करता है। समावेशिता और अवसर के प्रति आपकी प्रतिबद्धता ने खेल की भावना को मजबूत किया है और हमारे एथलीटों को चमकने के लिए सशक्त बनाया है।"

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लगातार समर्थन से, देश भर में दिव्यांग क्रिकेट को और विकसित और मजबूत करने के लिए हर दिन प्रयास किए जा रहे हैं।

MI vs DC Match : प्लेऑफ में मुम्बई ने रखा कदम, 59 रनों से दिल्ली को हराया
MI vs DC Match : बुधवार को आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें मुम्बई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर दिल्ली कैपिटल्स को 181 रनों का लक्ष्य दिया। एमआई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, इन रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ही बेहद खराब रही। महज 65 रनों पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई। दमदार गेंदबाजी और फिल्डिंग की बदौलत मुम्बई ने दिल्ली को 59 रनों से हरा दिया।

बता दें कि 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था। लोकेश राहुल 6 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। फाफ डु प्लेसिस भी सात गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।  अभिषेक पोरेल 6 रन बनाकर अपना विकेट गवां बैठे। वहीं, समीर रिजवी ने कुछ बेहतरीन शाॅट्स लगाए, लेकिन वह भी 35 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए। विप्रज निगम 20 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन, आशुतोष शर्मा 18 रन, माधव तिवारी 3 रन बनाकर आउट हो गए। पावर प्ले में दिल्ली की आधी टीम  पवेलियन लौट गई। दिल्ली का खराब प्रदर्शन देखकर फैन्स भी निराश हो गए। 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर दिल्ली 110 रनों तक बा-मुश्किल से पहुंच सकी। इसके बाद दिल्ली के गेंदबाज रन बटोरने के लिए पिच पर शॉट्स लगाने की कोशिश करते रहे।

यह भी पढ़ें:-फ्लाइट पर गिरी बिजली से टूट गया अगला हिस्सा, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से श्रीनगर जा रहा था विमान

'Rohit Sharma Stand : पति को मिला सम्मान तो भावुक होकर रो पड़ीं पत्नी रितिका
'Rohit Sharma Stand Naming Ceremony : अब रोहित शर्मा का नाम देश के सबसे सफलतम और महान क्रिकेटरों में लिया जाएगा। पिछले एक साल में रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है।

शुक्रवार को  'मुंबई चा राजा' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को अब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने सम्मान दिया है। इसके साथ ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा के नाम से अलग स्टैंड बनाया गया है। हालांकि, स्टैंड के उद्घाटन के वक्त रोहित को सम्मानित किया जा रहा था तब उनकी पत्नी रितिक भावुक हो गई और उनके आंसू छलक पड़े। इस दौरान रोहित के माता-पिता और पत्नी रितिका भी मौजूद थी।

इस सम्मान समारोह में शरद पवार और देवेन्द्र फडनवीस भी मौजूद रहे। रोहित शर्मा अब क्रिकेट के 2 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वहीं मई 2025 में उन्होंने अपने टेस्ट करियर को भी विराम दे दिया है, वो अब सिर्फ ODI टीम में खेलते हुए दिखेंगे।

वानखेड़े स्टेडियम पर अपने नाम के स्टैंड के उद्घाटन के बाद भारत के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि भारत की जर्सी में अब इस मैदान पर एक दिवसीय क्रिकेट खेलने का अनुभव खास होगा । सात मई को टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने वाले रोहित ने कहा ,‘‘ जो आज हो रहा है, वह मैने कभी सोचा भी नहीं था । आप कई उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करते हैं लेकिन यह कुछ खास है क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम अलग है और यहां कई यादें बनी हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यहां खेल के दिग्गजों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनेता के बीच मेरा नाम होना, मैं अपने जज्बात व्यक्त नहीं कर सकता । मैं बहुत आभारी हूं ।’

’ पिछले साल भारत को विश्व कप दिलाने के बाद टी20 क्रिकेट से विदा ले चुके रोहित ने कहा ,‘‘मैं अभी भी खेल रहा हूं और दो प्रारूप से विदा ली है । जब 21 तारीख को (मुंबई इंडियंस के लिये आईपीएल) यहां खेलूंगा और मेरे नाम का स्टैंड होगा तो खास होगा । भारत के लिये यहां खेलना काफी खास होगा ।’’ उन्होंने अपने पूरे कैरियर में उनके लिये कई बलिदान देने वाले परिजनों को भी धन्यवाद दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा परिवार, माता पिता, भाई और पत्नी यहां है । उन्होंने मेरे लिये जो भी कुर्बानियां दी है, मैं कृतज्ञ और आभारी हूं ।’’ रोहित ने कहा ,‘‘ मेरी खास टीम मुंबई इंडियंस भी यहां है जो मेरा भाषण खत्म होने के बाद अभ्यास शुरू करने की तैयारी में है । पवार साहेब और देवेंद्र फड़नवीस (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री) को भी धन्यवाद जिन्होंने इस दिन को खास बनाया ।’

’ फड़नवीस ने कहा कि एमसीए अगर नया स्टेडियम बनाने के लिये प्रस्ताव भेजता है तो सरकार जमीन आवंटित करेगी । उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे दिग्गज बल्लेबाज, कप्तान और मेरे पसंदीदा में से एक और अपनी बल्लेबाजी से मन मोहने वाले यहां हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अगर एमसीए नया स्टेडियम बनाने के लिये प्रस्ताव भेजता है तो हम जमीन आवंटित करेंगे ताकि और प्रशंसकों के लिये जगह बन सके ।’

यह भी पढ़ें:- Lucknow Crime News : कामदगिरी इंटरप्राइजेज के निदेशक पर 50 लाख गबन का आरोप

पंड्या, नेहरा ने किया IPL आचार संहिता का उल्लंघन, मैच फीस का लगा 25 % जुर्माना
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 56 मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उनकी पूरी टीम तथा गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है मंगलवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गये मैच में धीमी ओवर गति के लिए हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है।

चूंकि आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध है इसलिए पंड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर और concussion substitute सहित मैच खेल रही टीम के सभी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 %, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।

वहीं गुजरात टाइटन्स के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 % जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है। उन्होंने अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार करते हुए मैच रेफरी की सजा को स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें : Operation Sindoor : सेना के एक्शन पर भारतीय क्रिकेटरों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं, गंभीर-सहवाग समेत इन क्रिकेटरों ने दिया ये बयान

MI vs GT IPL : रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया
IPL 2025, MI vs GT : मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 56वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हरा दिया है। बारिश प्रभावित इस मैच में गुजरात ने DLS नियम के चलते 3 विकेट से जीत दर्ज की है।

दरअसल, टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। वाशिंगटन सुंदर की जगह अरशद खान की वापसी हुई। हार्दिक पंड्या ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

पावरप्ले में मुम्बई के गिरे दो खास विकेट

मुम्बई इंडिंयन की शुरूआत बेहद चिंताजनक थी, पांच ओवर में मुम्बई के खाते से दो विकेट गिर गए। पारी को संभालने क्रीज पर आए रायन रिकेलटन मजह दो रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच 8 गेंदो में एक चौका लगाकर सात रन बनाकर रोहित शर्मा भी पावरप्ले में पवेलियन लौट गए। हालांकि, गुजरात टाइटंस ने तीन कैच ड्राप किए थे। रोहित शर्मा के आउट होने पर फैन्स मायूस हो गए, लेकिन विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने पारी को बांधने की कोशिश की। दोनों ने बल्लेबाजों ने बेहरीन शॉट्स लगाकर 6 ओवर में मुम्बई का स्कोर 60 तक पहुंचाया। बड़े शॉट्स खेलकर विल जैक्स ने 29 गेंदों में 3 छक्के और पांच चौके लगाकर अर्धशतक पूरा किया। विल जैक्स और सूर्यकुमार की बेहरीन पार्टनशिप को देखकर वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का दबदबा जारी रहा। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए कुछ अच्छे शॉट्स लगाये हालांकि, 24 रनों पर पांच चौके लगाकर वह 35 रन ही बना सके। साई किशोर ने सूर्यकुमार का विकेट चटकाया।

सूर्यकुमार का तीसरा विकेट गिरने से मुम्बई लड़खड़ा गई। जिसके बाद तिलक वर्मा विल जैक्स का साथ देने पहुंचे। 11वें ओवर में मुम्बई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 103 पर पहुंचा, इसी ओवर में मुम्बई को एक बार फिर से करारा झटका भी लगा। जब राशिद खान ने विल जैक्स को बोल्ड किया। विल जैक्स ने 35 गेदों में 53 रन बनाये। उन्होंने बेहरीन शॉट्स खेलकर 5 चौके और तीन छक्के भी लगाए। विल जैक्स के आउट होन पर हार्दिक पंड्या मैदान में उतरे। इस दौरान दर्शक हार्दिक की आक्रमण बल्लेबाजी को देखने के लिए बेताब ही थे, तो उन्हें फिर से निराशा का सामना करना पड़ा। मैदान में आते ही हार्दिक पंड्या भी तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नमरधीर गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का सामना करने क्रीज पर खड़े हुए। हालांकि, 13 ओवर तक मुम्बई इंडियन की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसी कड़ी में तिलक वर्मा 7 रन और नमनधीर भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। तबाड़तोड़ सात विकेट गिरने के बाद मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता हो गई। इस दौरान कॉर्बिन बॉश और दीपक चाहर रन बटोरने की जुगत में संभल कर खेलते रहे। हालांकि,19 ओवर में कॉर्बिन बॉश भी 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 22 गेंदों में एक छक्का और दो चौके लगाए। 20 ओवर में मुम्बई ने 08 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज कर्ण शर्मा और दीपक चाहर  नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की ओर से साई किशोर ने दो विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, राशिद खान और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

156 रनों के लक्ष्य का सामना करने उतरी गुजरात

गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल मुम्बई का सामना करने मैदान में उतरे। इस दौरान मुम्बई इंडियन ने दोनों ही बल्लेबाजों को रोकने के लिए कड़ी फिल्डिंग और तेज गेंदबाजों को मौका दिया। पहले ही ओवर में मुम्बई को बड़ी कामयाबी मिली। मुम्बई ट्रेंट बोल्ट ने साई सुदर्शन को आउट किया। वह पांच रन बनाकर अपना विकेट गवां बैठे। इसके बाद जोस बटलर शुभमन गिल का साथ देने मैदान पर उतरे। साझेदार बल्लेबाजों ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर सातवें ओवर में टीम को 50 रन तक पहुंचाया। हालांकि, पावरप्ले में गुजरात सुस्त पड़ गई।  इसी बीच गुजरात को दूसरा झटका लगा, जब कुमार अश्विनी ने जोस बटलर का विकेट लिया। 27 गेंद पर तीन चौके और एक छक्का लगाकर जोस बटलर 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शरफेन रदरफोर्ड शुभमन गिल के साथ साझेदारी करने के लिए मैदान पर उतरे। गुजरात का दूसरा विकेट गिरने पर मुम्बई इंडियन में काफी उत्साह दिखाई पड़ा। हालांकि, शुभमन गिर धीरे-धीरे अर्धशतक की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट कर दिया। शुभमन 46 गेंदों पर 43 रन बनाकर ढे़र हो गए। उन्होंने तीन चौके और छक्का लगाया था। 15 ओवर में गुजरात तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन पर पहुंच गई। शुभमन गिल के आउट होते ही शरफेन रदरफोर्ड भी अपने विकेट से हाथ धो बैठे। वह 15 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाकर 28 रन ही बना सके। इसके बाद शाहरुख खान और राहुल तेवतिया मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर टीम को जिताने की कोशिश में जुट गए, लेकिन शाहरुख भी जसप्रीत बुमराह का शिकार हो गए। वह छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद राशिद खान बल्लेबाजी पहुंचे लेकिन अश्विनी कुमार ने एलबीडब्ल्यू किया। वह दो रन बनकर आउट हो गए। राशिद खान के आउट होने के बाद गेराल्ड कोएटजी बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि, बारिश के चलते दो बार मैच को रोकना पड़ा।

DLS नियम के चलते जब दोबारा बारिश रुकी तो गुजरात को जीत के लिए 6 गेंद में 15 रन का लक्ष्य मिला।  इस लक्ष्य को गुजरात ने हासिल कर न सिर्फ जीत अपने नाम दर्ज की बल्कि अंक तालिका में टॉप पोजीशन भी हासिल की।

यह भी पढ़ें:- भारत-पाक सीमा पर मां से अलग हुए दो बच्चे, मेरठ की सना ने बच्चों को भेजा पाकिस्तान, फूट-फूट कर रोयी मां

MI vs RCB IPL 2025 : वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई को हराया, 10 साल बाद लहराया जीत का परचम
IPL 2025 Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru : आईपीएल लीग 2025 (इंडियन प्रीमियर लीग) का 20वां मैच सोमवार को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में एमआई (मुंबई इंडियंस) और आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के बीच खेला गया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक बेहद राेमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने  मुबंई इंडियन (एमआई) को 12 रन से हरा दिया। बेंगुलुरु दस साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में मुबंई को हराने में सफल रहा है। हार्दिक पंड्या (42 रन 15 गेंद) और तिलक वर्मा (56) के क्रीज पर रहते मुकाबला मुबंई के पाले में जाता दिख रहा था मगर 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की ऑफ स्टंप के बाहर जाती धीमी गति की गेंद को कट करने के प्रयास में तिलक डीप कवर में कैच दे बैठे जबकि अगले ही ओवर में पंड्या को जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बना लिया।

दोनो के आउट होने के बाद मुकाबला एक बार फिर बेंगलुरु के पाले में चला गया। आरसीबी के दिये गये 222 रन के जवाब में मुबंई इंडियंस निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। लक्ष्य पीछा करने उतरी मुबंई की शुरुआत औसत रही। 12वें ओवर में सूर्य कुमार यादव (28) के आउट होने के बाद पंड्या ने क्रीज पर आते ही चौके छक्कों की बरसात कर दी। उन्होने हेजलवुड के ओवर में दो चौके और दो छक्के जड़ कर मैच को रोमांच से भर दिया जबकि अगले ओवर में उन्होने अपने भाई कृणाल पंड्या पर भी रहम नहीं किया और उनकी भी जमकर धुनायी की। दूसरे छोर पर तिलक वर्मा भी बेंगलुरु के गेेंदबाजो पर कहर बरपाते रहे और दोनो ने 89 रन की पार्टनरशिप कर डाली। इससे पहले विराट कोहली (67)-देवदत्त पड्डिक्कल (37) के बीच 91 रन और कप्तान रजत पाटीदार (62) -जितेश शर्मा (40 नाबाद) के बीच 69 रन की विस्फोटक साझीदारियों की बदौलत आरसीबी ने मुबंई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ पांच विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा कर लिया।

कोहली आज मैच के शुरु से ही आक्रामक अंदाज में थे। फिल साल्ट (4) का विकेट पहले ही ओवर में गिरने के बावजूद उन्होने पॉवर प्ले का भरपूर फायदा उठाते हुये मैदान के चारों ओर रनों की बौछार कर दी। कोहली के रुख को भांपते हुये कप्तान हार्दिक पंड्या ने ट्रेंट बोल्ट को हटा कर स्पिनर विल जैक्स को गेंद थमायी मगर कोहली पर उसका कोई असर नहीं हुआ। दोनो बल्लेबाजों ने नौवें ओवर तक स्कोर को 95 रन पर पहुंचा दिया। इस बीच पड्डिक्कल विग्नेश पुथुर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। नये बल्लेबाज पाटीदार ने कोहली के साथ मिल कर मुबंई के गेंदबाजों की धुनायी जारी रखी। इस बीच अपना कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी के 15वें ओवर में कोहली हार्दिक पंड्या की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को खेलने के प्रयास में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े नमन धीर काे आसान कैच थमा बैठे।

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान कोहली ने 42 गेंद खेलकर आठ चौके और दो छक्के लगाये। कोहली ने इस मैच में टी20 क्रिकेट करियर में अपने 13 हजार रन भी पूरे कर लिये। बेंगलुरु के लिये दूसरी विस्फोटक साझीदारी पाटीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के बीच बनी। दोनो बल्लेबाजों ने दर्शनीय शाट खेलकर मैदान पर शमा बांध दिया। दोनो बल्लेबाजों ने मात्र 27 गेंदों में 69 रन की साझीदारी कर ली। इस बीच बोल्ट की गेंद पर शाट मारने की कोशश में पाटीदार विकेट के पीछे धरे गये। विकेटकीपर रायन रिकलटन ने काफी दूर जाकर उनका कैच पकड़ा।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या : जन्मोत्सव पर रंगभरी उत्सव, भक्तों ने अर्पित किए खिलौने

VIDEO : तेंदुलकर ने केक काट कर मनाया 50वें जन्मदिन का जश्न, 'सचिन...सचिन' नारे से गूंजा वानखेड़े स्टेडियम
मुंबई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का 50वां जन्मदिन शनिवार को यहां उनके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान बनाया गया। तेंदुलकर का जन्मदिन 24 अप्रैल को है लेकिन वानखेड़े मैदान में दर्शकों की मौजूदगी में उसे दो दिन पहले मनाया गया।

https://www.instagram.com/p/CrWDOrsMwXk/?hl=en

तेंदुलकर ने कहा था कि 50 साल तक पहुंचना उनके करियर का 'सबसे धीमा अर्धशतक' रहा। उन्होंने पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान दूसरे रणनीतिक ब्रेक में मुंबई इंडियंस के डगआउट के पास केक काटा। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई इंडियंस ने किया था। तेंदुलकर ने 2008-2013 तक आईपीएल में इसी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह खेल को अलविदा कहने के बाद भी मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे। इस मौके पर वानखेड़े स्टेडियम में 30,000 से अधिक प्रशंसकों को तेंदुलकर का 'फेस मास्क (मुखौटा)' दिया गया । इस दिग्गज बल्लेबाज ने भारत और मुंबई इंडियंस के लिए 10 नंबर की जर्सी पहनी थी और पंजाब किंग्स की पारी के 10वें ओवर के बाद स्टेडियम 'सचिन...सचिन' नारे से गूंजने लगा।

https://www.instagram.com/p/CrVxi10OGCG/?hl=en

फ्रैंचाइजी ने पहले एक विज्ञप्ति में कहा था, सचिन ने क्रिकेट में 10 नंबर की जर्सी को प्रतिष्ठित बना दिया और भारत के लिए खेले गए उनके आखिरी मैच के भी 10 साल पूरे होने वाले है। वह मुकाबला भी वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मौके पर हम शनिवार को भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट और एकदिवसीय खेलने के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के शानदार करियर का जश्न मनायेंगे।  इसके अतिरिक्त, गरवारे पवेलियन के बाहर, प्रशंसकों के फोटो क्लिक करने के लिए तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी की एक बड़ी प्रतिकृति रखी गई थी।

https://www.instagram.com/p/CrVJxdEs9ma/?hl=en

ये भी पढ़ें :  Sachin Tendulkar Birthday : सचिन तेंदुलकर ने विश्वकप 2003 के दौरान नेट्स पर नहीं की थी बल्लेबाजी, हरभजन ने तारीफ में पढ़े कसीदे

जन्मदिन पर Sachin Tendulkar को मिलेगा खास तोहफा, मुंबई के Wankhede Stadium में लगाई जाएगी प्रतिमा
नई दिल्ली। मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की एक बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। इस मैदान पर ही महान बल्लेबाज ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच खेला था। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अमोल काले ने इस घोषणा की पुष्टि की। उन्होंने कहा, वानखेड़े स्टेडियम में यह पहली प्रतिमा होगी, हम तय करेंगे कि इसे कहां रखा जाएगा। क्रिकेट अधिकारियों के अनुसार, प्रतिमा का अनावरण 23 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन या फिर इस वर्ष होने वाले विश्व कप के दौरान किया जा सकता है।

Coming soon at Wankhede, a life-size Sachin Tendulkar statue#sachin #sachintendulkar #cricket https://t.co/mOLjD6RiH3 pic.twitter.com/5NSdNqg76a

— Sachin Biography (@sachinbiography) February 28, 2023

उन्होंने कहा, तेंदुलकर भारत रत्न हैं और हर कोई जानता है कि उन्होंने क्रिकेट के लिए क्या किया है। जैसे ही वह 50 वर्ष का होगा, यह एमसीए की ओर से प्रशंसा का एक छोटा सा तोहफा होगा। मैंने उनसे तीन हफ्ते पहले बात की थी और उनकी सहमति मिल गई थी। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच, 463 वनडे और एक टी20 खेला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में, उनके नाम सबसे अधिक रन (34,357) और शतक (100) हैं।

Sachin Tendulkar Statue: The tallest statue of Sachin will be installed at Wankhede Stadium. A large statue of Sachin Tendulkar will be installing inside the famous Wankhede Stadium in Mumbai.

The Played his last match for India:-

It was on thishttps://t.co/woOGFRpoUP pic.twitter.com/3CmzQazyps

— Baba Cric (@BabaCric) February 28, 2023

'मुझे बहुत खुशी हो रही है'
वानखेड़े स्टेडियम में अपनी प्रतिमा स्थापित होने पर क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने कहा, मुझे बहुत खुशी हो रही है, यहीं से मेरा करियर शुरू हुआ था। ये मेरे लिए बहुत खास जगह है इस जगह से मेरी बहुत ही खास चीजें जोड़ी हुई हैं। इस जगह पर मेरी प्रतिमा बनेगी ये मेरी लिए बहुत बड़ी बात है।  करियर के बेस्ट मोमेंट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा '2011 वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर का सबसे अच्छा क्षण था। वानखेड़े में स्टेच्यू लगेगा इसके लिए एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने सचिन को जानकारी दे दी है।

ये भी पढ़ें :  Team India : मोहम्मद कैफ ने की रोहित शर्मा के तारीफ, कहा- 'हिटमैन' को देख भारतीय पिचों पर बल्लेबाजी सीख सकते हैं युवा

SRH vs PBKS, IPL 2022: पंजाब ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, टेबल में छठे स्थान पर पहुंची टीम
मुंबई। लियाम लिविंग्स्टन की पांच छक्कों से सजी 49 रन की तूफानी पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के परिणामं के लिहाज से महत्वहीन मुकाबले में रविवार को 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब ने इस तरह जीत के साथ आईपीएल में अपना अभियान समाप्त किया।

हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा (43), वाशिंगटन सुंदर (25) और रोमरियों शेफर्ड (नाबाद 26) की उपयोगी पारियों से 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन पंजाब ने 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। पंजाब की 14 मैचों में यह सातवीं जीत रही जबकि हैदराबाद 14 मैचों में आठवीं हार के साथ पंजाब से दो स्थान नीचे आठवें स्थान पर रहा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के लिए ओपनर जानी बेयरस्टो ने 15 गेंदों में 23 रन, शिखर धवन ने 32 गेंदों में 39 रन, शाहरुख़ खान ने 10 गेंदों में 19 रन, जितेश शर्मा ने सात गेंदों में 19 रन और लिविंग्स्टन ने 22 गेंदों में दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन ठोके। पंजाब ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर मैच निपटा दिया। लिविंग्स्टन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर 97 मीटर लंबे छक्के के साथ टूर्नामेंट में एक हजार छक्के भी पूरे कर दिए।

इसी के साथ पंजाब किंग्स ने जीत के साथ अपने आईपीएल 2022 अभियान की समाप्ति की । पहले उनके गेंदबाज़ों ने हैदराबाद को एक पार स्कोर पर रोका और फिर बेयरस्टो, धवन और लिविंगस्टन ने उपयोगी पारियां खेल अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 32 गेंदों पर 43 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

राहुल त्रिपाठी ने 18 गेंदों में 20 और एडन मारक्रम ने 17 गेंदों में 21 रन बनाये। हैदराबाद ने अपना पांचवां विकेट 96 के स्कोर पर गंवा दिया था लेकिन इसके बाद सुंदर और शेफर्ड ने छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। सुंदर ने 19 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि शेफर्ड ने 15 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, जब प्रियम गर्ग तीसरे ओवर में ही आउट हो गए। लेकिन अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि वे काफ़ी धीमे भी थे। बीच में हरप्रीत बराड़ ने तीन विकेट लेकर हैदराबाद की पारी को बिगाड़ा और अंत में नेथन एलिस ने तीन विकेट लेकर उन्हें एक बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक लिया।

राज

यह भी पढ़ें:-IPL 2022: मुंबई से करारी हार के बाद गलतियों पर बोले ऋषभ पंत, बेहतर रणनीति और उस पर अमल करने की जरूरत