UP CM - Amrit Vichar
लखनऊः मुख्यमंत्री का सचिव बन ठगी करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार:  प्रदेश मुख्यमंत्री के सचिव के नाम से फर्जी फोन काल करके प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम जन से ठगी करने वाले आरोपी को एसटीएफ ने रविवार को बस्ती से गिरफ्तार किया है।
23 जून को सूचना प्राप्त हुई थी कि बस्ती में वांछित अपराधी विवेक चौधरी, जो कि सरकारी अधिकारियों एवं आम लोगों को के पास मुख्यमंत्री का सचिव बनकर फोन करके उनसे ठगी करता है। वह व्यक्ति इस समय थाना कोतवाली, बस्ती क्षेत्रांतर्गत अमहट पुल के पास खड़ा है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक लाल सिंह सहित एसटीएफ कार्मिक मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी का नाम विवेक उर्फ बन्टू चौधरी पता चला। वह ग्राम मढ़ेपुरा थाना बाह आगरा का रहने वाला है। विवेक चौधरी के खिलाफ बांदा, बलरामपुर और बस्ती में मिलाकर कुल 12 मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ेः नाबालिग से दुष्कर्म कर वायरल किया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार
Auraiya में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- मोदी योगी सरकार ने देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया...
औरैया, अमृत विचार। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेन्द्र दोहरे के समर्थन में औरैया मंडी समिति में आयोजित जनसभा में जनता से वोट की अपील की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और योगी समेत जहां बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप वही मीडिया पर भी लगाए गंभीर आरोप,मोदी योगी और बीजेपी सरकार को बताया झूठ का पुलिंदा।
अखिलेश यादव के सामने बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे राम जी शुक्ला ने अपने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रहे भाई लाल जी शुक्ला के साथ सपा का दामन थाम लिया। सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने मंच पर पहुंचते ही जनता का अभिवादन करते हुए मंच पर आसीन सभी नेताओं का भी अभिवादन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर रूप लगाते हुए कहा कि यह सरकार युवाओं और किसने की विरोधी है रोजगार देने के नाम पर युवाओं को ठगा गया है,अग्निवीर जैसी सुविधाएं देकर चार साल की नौकरी देने का झांसा दिया, उसके साथ ही साथ महंगाई पर भी बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले अग्निवीर की व्यवस्था को खत्म करेंगे इसके साथ ही साथ महंगाई और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाएगी।
मीडिया पर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया बिलकुल उसी तरह काम करती है जिसका दाना उसी का गाना। जो देगा दाना उसी का गायेंगे गाना।
ये भी पढ़ें- Kanpur: पूर्व CM अखिलेश यादव अकबरपुर लाेकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में कर रहे जनसभा, पुलिस-प्रशासन तैनात
Lok Sabha Election 2024: औरैया में गरजे सीएम योगी, बोले- भाजपा सरकार में आतंकियों और माफियाओं की जगह जहन्नुम में...
औरेया, अमृत विचार। शनिवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद सुब्रत पाठक के समर्थन में तहसील के पीछे आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा बसपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा ये सरकारें आतंकवादियों की पैरवी करतीं थीं जबकि हमारी सरकार आतंकवादियों माफियाओं को जहन्नुम में भेजती है। उन्होंने कहा सपा बसपा सरकार में आए दिन दंगे होते थे। महीनों तक कर्फ्यू लगता था जबकि भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं या फिर जान की भीख मांग कर रिक्शा चला रहे हैं।
कहा आए दिन अयोध्या वाराणसी मथुरा में आतंकवादी घटनाएं करते थे और चले जाते थे। ऐसे आतंकवादियों की पैरवी में सपा ने उन्नीस आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले लिए थे लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के चलते संभव नहीं हो पाया था।उन्होंने सपा शासन काल में हई गुंडागर्दी अराजकता लूट-खसोट भ्रष्टाचार की याद दिलाते हुए कहा कि यह लोग फिर उसी तरह का वातावरण बनाना चाहते हैं।
यदि जरा सी चूक हो गई तो यह सब फिर झेलना पड़ेगा।उन्होंने राममंदिर आंदोलन के नायक एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ग विशेष के डर से सपा मुखिया अखिलेश यादव एवं  सैफई परिवार का एक भी व्यक्ति बाबूजी के पार्थिव शरीर पर दो पुष्पअर्पित करने नहीं पहुंचा जबकि एक कुख्यात गुंडा माफिया की मौत पर फातिहा पढ़ने की फुर्सत मिल गई।
उन्होंने कहा सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मृत्यु पर वह स्वयं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई पहुंचे थे। उन्होंने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि सपा शासन काल में जिस अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं थीं कहा जाता था कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा वहां आज रामजी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है और लाखों भक्त रोजाना दर्शन करने जाते हैं।
उन्होंने कहा वह जहां भी जाते हैं हर जगह एक ही नारा गूंज रहा है अबकी बार चार सौ पार ,जो राम को लाए है हम उनको लायेंगे। उन्होंने सपा शासन काल में सुब्रत पाठक पर हुए जुल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि कन्नौज लोकसभा की जनता को इस बार सुब्रत पाठक को भारी मतों से चुनाव जिता कर उन जुल्मों का बदला लेना है जो ढाए गए थे।
उन्होंने भाजपा सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना हर घर जल नल योजना खाधान्न योजना आदि विकास एवं जनहितकारी योजनाओं का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए कहा कि आज  एअरपोर्ट हाईवे, रेलवे ,मेडिकल कालेज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस के साहबजादे औरंगजेब के जजिया टैक्स की तरह देश की जनता के ऊपर विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं और  दलितों पिछड़ों के आरक्षण को काटकर अपने मुस्लिम वोट बैंक को देना चाहते हैं लेकिन भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगी।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाया कि इस बार कन्नौज लोकसभा में भारी पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे और जो लोग भी योजनाओं से वंचित रह गए है उन्हें  योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा सुप्रीमो उनसे अपनी पत्नी डिंपल यादव की हार का बदला लेने के लिए चुनाव मैदान में उतरे है। कहा उन्हें चुनाव हराने की उनकी क्या औकात थी।
उनकी पत्नी को सुब्रत पाठक ने नहीं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की जनता ने चुनाव हराकर वापस भेजा था। इस बार भी कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की जनता सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भारी मतों से चुनाव हराकर वापस  भेजेगी। उन्होंने कहा यह चुनाव देश की बागडोर को मजबूत हाथों में सौंपने का है।
सुब्रत पाठक से जाने अनजाने में गलती हुई हो तो क्षमा कर देना लेकिन आने वाली पीढ़ी के समान सुरक्षा भविष्य को ध्यान में रखकर राष्ट्रहित में निर्णय लेना। जनसभा को  कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य मंत्री अरुण असीम , पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, विधायक औरैया गुड़िया कठेरिया, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार,  विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे पूर्व मंत्री एवं विधायक, अर्चना पांडे पूर्व मंत्री, अरविंद प्रताप सिंह पूर्व विधायक, सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, कन्नौज लोकसभा प्रभारी वीरसिंह भदोरिया, सीमा कुशवाहा एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह कुशवाह आदि ने  संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह सेंगर अनिल शुक्ला जिला पंचायत सदस्य वासुदेव प्रजापति महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, सुलोचना प्रजापति, सविता राजावत मंडल अध्यक्ष,प्रेमलता अरुणा सक्सेना मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा, सभासद अशोक चौहान, भानु ठाकुर, प्रशांत चौहान,आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
ये भी पढ़ें- LIVE PM Modi Kanpur Road Show: कानपुर में पीएम मोदी का रोड शो...गुमटी से शुरू होकर कालपी में हुआ समाप्त, सीएम योगी रहे मौजूद
रुद्रपुर: यूपी सीएम के ओएसडी का करीबी बताकर ठगे लाखों रुपये
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से यूपी सीएम के ओएसडी का करीबी बताकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मलिक कॉलोनी निवासी हरिओम सिंह ने बताया कि वह नोएडा प्राधिकरण में किसी काम से गया था। जहां उसकी मुलाकात महंत दीपक नाम के एक व्यक्ति से हुई। जिसने बताया कि यूपी के सीएम के ओएसडी का करीबी सौरभ उसका दोस्त है। वह अक्सर कोई भी कार्य ओएसडी के फोन पर करवा देता है। साथ ही बताया कि इसके लिए उसे थोड़ा बहुत खर्चा करना पड़ेगा। आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए उसने आठ दिनों के अंदर साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए और जब फोन करवाने की बात कही तो वह मुकरने लगा।
इसके बाद पीड़ित ने साहस दिखाते हुए आरोपी महंत दीपक नाम के व्यक्ति की गाड़ी को जबरन अपने कब्जे में ले लिया और नोएडा से लाकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पीड़ित और आरोपियों की मुलाकात नोएडा में हुई थी। बावजूद सुर्पुदगी गाड़ी के आधार पर युवक की तलाश कर नोएडा पुलिस को सूचित किया जाएगा।
लखनऊ: सीएम योगी ने गीताप्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर जताया शोक, कही यह बड़ी बात
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गीताप्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर शोक जताया है। सीएम योगी ने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी की और लिखा कि गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी श्री बैजनाथ अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और संपूर्ण गीता प्रेस परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी श्री बैजनाथ अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 28, 2023
यह भी पढ़ें: लखनऊ: कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला - हर मोर्चे पर बीजेपी फेल, भगवान राम के नाम पर अब वोट नहीं मिलेगा
UP सीएम की फ्रांस तक धूम, प्रोफेसर ने Tweet कर लिखा 24 घंटे में योगी आदित्यनाथ बंद कर देंगे दंगे
लखनऊ, अमृत विचार। फ्रांस में दंगों का सिलसिला जारी है। वहां के बुद्धिजीवी इसके लिए सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। इसके बीच फ्रांस के प्रोफेसर एन.जॉन कैम ने ट्वीट कर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजने को कहा है। उनका कहना है कि योगी मॉडल से पूरे यूपी की कानून व्यवस्था बहुत बढ़िया हुई है। उन्होंने लिखा कि अगर सीएम योगी यहां आ जाएं तो 24 घंटे में दंगे बंद करवा देंगे।
India must send @myogiadityanath to France to control riot situation there and My God,he will do it within 24 hours.
— Prof.N John Camm (@njohncamm) June 30, 2023
ये भी पढ़ें -महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत
तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पैदल चलकर पहुंचे पैतृक गांव अपनी मां के पास
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंच गए। करीब पांच साल बाद वह अपने पैतृक गांव पंचुर यमकेश्वर ( पौड़ी गढ़वाल) पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी करीब सवा दो बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उतरे। यहां से वह स्टेट प्लेन से यमकेश्वर घाटी में बने हैलीपैड पहुंचे।
महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कैबिनेट मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। योगी सहित कई मंत्री यमकेश्वर ब्लॉक स्थित बिथ्याणी में बने डिग्री कॉलेज के लिए रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कई लंबित मुद्दों का भी हल निकाला जा सकता है।
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले पंचूर से करीब तीन किमी दूर बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय परिसर में उन्होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान गुरु को यादकर सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखें नम हुईं।
अनावरण कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का 21 साल से चला आ रहा संपति विवाद अब पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है। कहा कि तेजी से अब दोनों प्रदेशों का विकास हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। आस्था की वजह से किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। सबकी आस्था का सम्मान होना चाहिए। यूपी में लाउडस्पीकर का शोर खत्म कर दिया। आस्था के नाम पर भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने देने जाएगा।
सीएम योगी की मां सावित्री देवी। (फाइल फोटो)
अनावरण कार्यक्रम के बाद शाम को सीएम योगी अपनी मां सावित्री देवी से और परिजनों से मिलने पैतृक घर पहुंचे। इस दौरान माहौल भावपूर्ण हो गया। बेटे के गांव पहुंचने से यहां परिजन उत्साहित हैं।
यूपी सीएम योगी अपने निजी तीन दिनी दौरे पर उत्तराखंड आए हुए हैं। योगी रात्रि विश्राम अपने घर पर ही करेंगे। वह चार मई को अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम योगी चार मई को भी यमकेश्वर में ही रहेंगे। पांच मई को यूपी पर्यटन विभाग के हरिद्वार में बने अलकनंदा होटल का शुभारंभ करेंगे।
लखनऊ। अपनों की राह देख रहे 100 से अधिक कैदियों के घरों में इस गणतंत्र दिवस पर दीवाली मनने वाली है। जी हां, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस गणतंत्र दिवस पर जेल में बंद 100 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की है।
जेल प्रबंधन से कैदियों की मांगी गई सूची
शासन की ओर से विभिन्न जेलों बंद 16 वर्ष की सजा पूरी कर चुके, अच्छे आचरण वाले, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले और गंभीर बीमारी वाले कै दियों की सूची मांगी गई थी। ऐसे कै दियों की फाइलों को शासन को भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: सरकारी नौकरी का झांसा दे कर 23 लाख की ठगी करने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार…
राज्यपाल अंतिम 100 की सूची को करेंगे स्वीकृत
जेल मुख्यालय द्वारा शासन को भेजी गई कै दियों की फाइलों को परखकर 100 कै दियों की सूची तैयार की जायेगी। जिसे अगली बैठक में चुनाव आयोग व राज्यपाल को भेज दिया जायेगा। राज्यपाल व चुनाव आयोग के अनुमोदन के बाद ही इन कै दियों को रिहा किया जायेगा।
गणतंत्र दिवस पर रिहा करने के कै दियों की सूची मांगी गई है। रिहाई के मानक पूरे करने वाले प्रदेश की जेलों के पात्र कै दियों का ब्यौरा शासन को भेजा चुका है। रिहाई पर अन्तिम फैसला राज्यपाल लेंगी।
शैलेंद्र मैत्रेय, डीआईजी जेल
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद: सपा प्रत्याशी के विरोध के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन, मामला दर्ज
लखनऊ: 24 घंटे में रिकॉर्ड 6.7 डिग्री गिरा पारा, बारिश व सर्द हवाओं के साथ लौटी गलन…
लखनऊ। वायुमंडल में निम्नदाब बढ़ने के कारण मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। एकमुश्त रिकॉर्ड 6.7 डिग्री सेल्सियस पारा गिरने, बारिश व सर्द हवाओं के कारण राजधानी में गलन व कंपकंपी ने फिर से दस्तक.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/lucknow-the-mercury-dropped-by-a-record-6-7-degrees-in-24-hours-the-melting-returned-with-rain-and-cold-winds/
सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की समय सीमा बढ़ाई गई: केशव प्रसाद मौर्य
जौनपुर। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि समूचे राज्य में सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त बनाने के अभियान की समय सीमा 15 दिन बढ़ा दी गई है। मौर्य ने कहा कि राज्य में सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त करने के लिये लोक निर्माण विभाग ने 15 दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। जिससे इस अभियान को प्रभावी तौर पर मुकम्मल किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि मौर्य राज्य के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री भी हैं। वहीं, लखनऊ से वाराणसी जाते समय मौर्य का जौनपुर में पीडब्ल्यूडी चौराहे पर पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में कागजों पर सड़कें बनायी जाती थी, हकीकत में जमीन पर कुछ भी काम नहीं होता था। राज्य में रासायनिक खाद की किल्लत से किसानों को हो रही परेशानी के सवाल पर मौर्य ने कहा कि इस समय प्रदेश में रासायनिक खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के नेताओं की ओर से इस बारे में झूठा प्रचार किया जा रहा है।
मौर्य ने कहा कि जिन स्थानों पर खाद की उपलब्धता में मामूली कमी आयी है। वहां तत्काल कमी को पूरा कर दिया गया है। सच्चाई यह है कि प्रदेश में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके अलावा चुनावी तैयारियों से जुड़े सवाल पर मौर्य ने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि 2022 में 300 से अधिक सीटें हासिल कर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से फिर सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ सबका विकास साथ सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर चल रही है।
बिना किसी भेदभाव के राज्य में सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिये इन दलों के नेता सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। साथ ही मौर्य ने भाजपा सरकार की ओर से अपने सभी वायदे पूरा करने का दावा करते हुये कहा कि गरीबों को मार्च 2022 तक मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें एक किलो दाल, एक किलो तेल और एक किलो नमक दिया जा रहा है। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने माल्यार्पण कर उप मुख्यमंत्री मौर्य का स्वागत किया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी की सड़कों को संवारने और गड्ढा मुक्त बनाने का अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है। बावजूद इसके लखनऊ के विभिन्न प्रमुख मार्गों की स्थिति बद से बदतर है। इसमें से कुछ सड़कें तो ऐसी हैं जो सालों से अपने संवरने का इंतजार कर रही हैं।
वहीं, अमृत विचार की टीम ने लखनऊ की विभिन्न सड़कों का जायजा लिया, तो गड्ढों का अंबार नजर आया। जबकि नगर निगम, एलडीए और जल निगम को सामूहिक तौर पर काम करने के लिए लगाया गया है।
इन सड़कों पर मिले गड्ढे
बता दें कि कुछ सड़कों के नवीकरण का कार्य तो शुरू हो चुका है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी के कारण अभी भी सड़क के किनारे गड्ढे बने हुए हैं। लिहाजा सरकार के निर्देशों का असर जिम्मेदारों पर कुछ खास नजर नहीं आया है। यहीं वजह है कि अभी भी यह लोग किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हैं।
टीले वाली मस्जिद से लेकर डालीगंज पुल तक खुदी पड़ी है रोड, कैसरबाग के परिवहन निगम कार्यालय के पास गड्ढा, नेशनल पीजी कॉलेज चौराहे पर गड्ढा, हजरतगंज स्टेट बैंक के सामने की सड़क बरसात में बह गई। होटल क्लार्क अवध से नेशनल चौराहे तक करीब 20 गड्ढे, शाहंजफ रोड पर करीब 18 गड्ढे, रजा मार्ग मालएवेन्यु में 3 गड्ढे, नरही चौकी के बगल में दो बड़े गड्ढे जो बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हैं।
70 करोड़ हुए आवंटित, इन प्रमुख सड़कों की बदलेगी सूरत
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजधानी लखनऊ की सूरत को पूर्ण रूप से बदला जाएगा। जहां 70 करोड़ रुपए की लागत से लखनऊ के प्रमुख सड़कों को चिन्हित कर उसमें मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे।
हाल में हुई बैठक के दौरान महापौर ने बजट जारी कर इसकी अधिसूचना दी है। गठित समिति ने सर्वे कर उन 32 प्रमुख सड़कों को चिन्हित कर लिया है। जिसकी रखरखाव और मरम्मत 3 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।
इन 32 सड़कों की होगी मरम्मत
अमौसी एयरपोर्ट से शहीद पथ, वीवीआईपी गेस्ट हाउस से लखनऊ- कानपुर मार्ग, अमौसी एयरपोर्ट से वीआईपी गेस्ट हाउस तक, हुसडिया से इंदिरा नगर प्रतिष्ठान चौराहा, कानपुर रोड से कमता चौराहा से शहीद पथ, अयोध्या रोड से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लोहिया राम मनोहर अस्पताल चौराहा इंदिरा नगर प्रतिष्ठान चौराहे तक,
हजरतगंज से टीले वाली मस्जिद रोड पॉलिटेक्निक चौराहे से विक्रमादित्य चौराहे व लोहिया पथ के मार्ग, शहीद पथ सर्विस लेन से अर्जुनगंज, लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग सहित पद से राजभवन की ओर, सीआरपीएफ कार्यालय से लोहिया संस्थान के मध्य, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से ऑडिट भवन, अयोध्या मार्ग एवं हाई कोर्ट सर्विस लेन, हुसडिया चौराहा से शहीद पर सर्विस लेन की होगी मरम्मत।
इसके अलावा दयाल पैराडाइज से शंकर चौराहा और मनोज पांडे चौराहा, आर्यन चौराहे से विधानसभा गेट नंबर 8, सिटी मोंटेसरी स्कूल चौराहे से दयाल पैराडाइज, इमामबाड़े से टीले वाली मस्जिद, ताज होटल से समता मूलक चौराहा, अंबेडकर चौराहे से 1090 चौराहा, लोहिया पार्क चौराहा से अंबेडकर चौराहा, कैसरबाग चौराहे से बापू भवन चौराहे तक,
कैसरबाग चौराहे से लाल बारादरी होते हुए परिवर्तन चौक तक, परिवर्तन चौक, राना प्रताप मार्ग, नेशनल पीजी कॉलेज से एम बी आई, बैकुंठ बैकुंठ धाम से होते हुए नेशनल पीजी कॉलेज तिराहा, हनुमान सेतु होते हुए डालीगंज पुल, डीएम आवास से परिवर्तन चौक, शहीद पथ सर्विस लेन अर्जुनगंज, लोहिया संस्थान से सीआरपीएफ कार्यालय, आर्यन चौराहे से बापू भवन चौराहा तक की होगी मरम्मत।
UP चुनाव: BJP का 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के बाद अब बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। 5 सितम्बर से इन प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों का आगाज किया जाएगा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल सहित राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी और केन्द्रीय मंत्री सम्बोधित करेंगे।
प्रदेश महामंत्री और अभियान के प्रभारी सुब्रत पाठक ने बताया कि पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजन इस सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। 5 सितम्बर को प्रदेश के 17 महानगरों में और 6 सितंबर से 20 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें: लखनऊ: शायर मुनव्वर राणा की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी पर रोक से HC ने किया इंकार
उन्होंने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे ऐसे वर्ग, जिसमें शिक्षक, प्रोफेसर, इंजीनियर, डॉक्टर, साहित्यकार जैसे समाज के प्रबुद्धवर्ग जनों से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से भाजपा संवाद करेगी। इसेक अलावा केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से जनता के हित में किये जा रहे कार्यों, सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं, उपलब्धियों और लोक कल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी।
वाराणसी में सीएम योगी, प्रयागराज में राधा मोहन करेंगे आगाज…
बता दें कि प्रदेश महामंत्री और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन अभियान के प्रभारी सुब्रत पाठक ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज में, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर जी सहारनपुर में 5 सितम्बर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरूआत करेंगे। वहीं, 6 सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारीगण भी प्रदेश की सभी विधानसभाओं में पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रबुद्धजनों से मिलकर संवाद करेंगे।
निराश्रित महिलाओं को सहारा देने की तैयारी में योगी सरकार, जल्द होगा ऐलान
लखनऊ। कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों की मदद के बाद अब योगी सरकार निराश्रित महिलाओं को भी सहारा देने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार की ओर से जल्द ही एक नई योजना की घोषणा की जा सकती है।
इसमें निराश्रित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। साथ ही उनको कौशल विकास की ट्रेनिंग देने और विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने समेत अन्य सहूलियत दी जा सकती है। इसके लिए नई योजना का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है।
इस योजना के तहत किसी भी महिला को नकद धनराशि नहीं दी जाएगी, क्योंकि सरकार की ओर से उनके जीविका के लिए स्थायी व्यवस्था की जाएगी। विभाग के उच्चाधिकारियों के मुताबिक योजना के ड्राफ्ट को तैयार करने के साथ ही लाभार्थी निराश्रित महिलाओं को चिन्हित करने का भी काम जोरो पर हैं। योजना के लिए CM योगी ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस योजना का नाम तय कर इसे लागू करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण मार्च 2020 से अब तक 240 बच्चे ऐसे थे, जिन्होंने माता-पिता दोनों को कोरोना के कारण खोया है। इनमें 3,810 बच्चों ने माता, पिता या लीगल गार्जियन को खोया है। शासन ने कुल 4050 बच्चे चिन्हित किए हैं। इनको आज लाभान्वित किया गया है।