Lucknow University - Amrit Vichar

JEE Main-CUET PG वाले ध्यान दें... लखनऊ विश्वविद्यालय के B.Tech और MCA में एकेटीयू काउंसलिंग से होंगे एडमिशन
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीटेक और एमसीए में दाखिले एकेटीयू की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (यूपीटीएसी) 2026 के जरिए लिए जाएंगे। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्राविधिक विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय प्रवेश प्रकोष्ठ ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव का कहना है कि बीटेक और एमसीए पाठ्यक्रम में दाखिले जेईई मेंस, सीयूईटी पीजी की परीक्षा की मेरिट के आधार पर लिए जाते हैं। अभी बीटेक के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की गई है। डॉ. मुकुल ने बताया कि विवि के इंजीनियरिंग और तकनीकी संकाय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेकैनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एआई में बीटेक पाठ्यक्रम संचालित है। जिसमें कुल 480 सीटें हैं। इसी तरह एमसीए पाठ्यक्रम में भी एडमिशन लिए जाएंगे। प्रवक्ता के अनुसार, बीटेक में जेईई मेन्स-2026 क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी आवदेन कर सकते हैं। एमसीए में सीयूईटी पीजी की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे।

'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया'... कहने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित, जानें पूरा मामला
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) के प्राणीशास्त्र विभाग के एक सहायक प्रोफेसर को एक छात्रा से फोन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत करने के आरोप में मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर जे.पी. सैनी की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की लगातार दूसरे दिन हुई आपात बैठक में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय अनुशासन समिति की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सहायक प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला लिया गया।

बयान के अनुसार समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि यह आरोप सिद्ध हुआ है कि शिक्षक ने परीक्षा प्रश्न-पत्र लीक करने का प्रलोभन देकर छात्रा के यौन शोषण का प्रयास किया जो शिक्षक आचरण नियमावली का उल्लंघन है। समिति ने कहा कि शिक्षक की हरकत से विश्वविद्यालय की साख, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं अकादमिक निष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है तथा यह कार्यस्थल पर गंभीर यौन एवं मानसिक उत्पीड़न और अशोभनीय कदाचार से जुड़ा है।

बयान के मुताबिक इस मामले में निलंबन की कार्यवाही के साथ-साथ आरोपी शिक्षक के खिलाफ एक आरोप पत्र भी जारी किया गया है जिस पर उसे 15 दिन के अंदर सुबूतों के साथ लिखित सफाई पेश करनी होगी । बयान के अनुसार अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहता है तो इसे अपराध के प्रति उसकी मूक स्वीकारोक्ति मानते हुए उसकी बर्खास्तगी की कार्यवाही भी की जा सकती है।

यह मामला सहायक प्रोफेसर परमजीत सिंह और बीएससी अंतिम वर्ष की एक छात्रा के बीच बातचीत के एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सामने आया था। क्लीप में से एक में आरोपी कथित तौर पर छात्रा से यह कहते हुए सुना गया, "डार्लिंग, तुम्हारा पेपर लीक हो गया है। परीक्षा से पहले अपने घर से यहां आ जाओ और हम तुम्हें यहीं पेपर दे देंगे।"

इस मामले में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की शिकायत पर हसनगंज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पिछली 16 मई को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। सिंह ने गिरफ्तारी से पहले 'पीटीआई-भाषा' से फोन पर कहा था, "मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। विश्वविद्यालय की अंदरूनी राजनीति की वजह से मुझे इस मामले में फंसाया जा रहा है।"

हालांकि इस मामले को लेकर सोमवार को हुई कार्यपरिषद की आपात बैठक में आरोपी शिक्षक ने प्रसारित ऑडियो क्लिप में अपनी आवाज का होना स्वीकार किया था। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यपरिषद की आपात बैठक में कथित पीड़ित छात्रा तथा आरोपी शिक्षक के बयान दर्ज किए गए थे। इस दौरान छात्रा ने सिलसिलेवार तरीके से अपने साथ हुई मानसिक प्रताड़ना और दबाव की घटना का विवरण दिया।

सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान आरोपी शिक्षक ने समिति के सामने खुद पर लगे आरोपों का खंडन करने की कोशिश की लेकिन यह भी स्वीकार किया कि प्रसारित ऑडियो में आवाज उसी की है और बातचीत के दौरान उसकी 'जुबान फिसल गई' थी। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यपरिषद के सदस्यों ने ऑडियो के सभी अंशों को गौर से सुनने के बाद यह माना कि यह कृत्य शिक्षक और विद्यार्थी के बीच के पवित्र एवं मर्यादित संबंधों के बिल्कुल खिलाफ है।

इस मामले में कुलपति प्रोफेसर जे.पी. सैनी की अध्यक्षता में तीन-सदस्यीय एक अनुशासन समिति का गठन किया गया था जिसकी अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को कार्य परिषद की बैठक में आरोपी शिक्षक के खिलाफ अंतिम और सेवा संबंधी कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

LU में बीसीए-बीकॉम एडमिशन के लिए नई योग्यता जारी, जानें क्या है नया नियम
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीसीए और बीकॉम एनईपी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए न्यूनतम पात्रता निर्धारित कर दी है। इस संबंध में प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी अधिसूचना में दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग योग्यता मानक तय किए गए हैं। प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव ने बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा विज्ञान वर्ग या कंप्यूटर से संबंधित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।

अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इंफॉर्मेशन प्रैक्टिसेज, कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एंड मेंटेनेंस, आईटीईएस, एआई या रोबोटिक्स जैसे विषयों में से कम से कम एक विषय होना अनिवार्य किया गया है। साथ ही सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और एससी-एसटी वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं, बीकॉम एनईपी पाठ्यक्रम के लिए इंटरमीडिएट किसी भी विषय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इसमें सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत और एससी एसटी एवं दिव्यांग वर्ग के लिए 36 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए गए हैं।

देर रात शराब पीकर ‘गुरुजी’ फोन करते थे, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने लगाए शिक्षक पर गंभीर आरोप
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग के शिक्षक पर लगे आरोपों के बाद सोशल मीडिया से लेकर परिसर तक चर्चाएं तेज हो गई हैं। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि संबंधित शिक्षक शराब पीने के भी शौकीन थे और नशे की हालत में देर रात फोन कर छात्रों को परेशान करते थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में हसनगंज पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भी मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद भी छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है और वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शुक्रवार देर रात तक विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने नारेबाजी कर शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की थी। शनिवार को परिसर अपेक्षाकृत शांत रहा, लेकिन चर्चा का माहौल बना रहा।

प्राणिशास्त्र विभाग के छात्रों का कहना है कि शिक्षक लंबे समय से एक छात्रा को परेशान कर रहे थे और देर रात फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। छात्रों के अनुसार, छात्राएं अक्सर शुरुआत में शिकायत नहीं करतीं, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर ही मामला सामने आता है।

छात्रों का कहना है कि यह घटना अचानक की नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रही गतिविधियों का परिणाम है। मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर पेपर लीक का आरोप, छात्रा से अश्लील बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल, दोषी के खिलाफ पुलिस में तहरीर
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में पेपर आउट मामले में एक तरफ छात्र विरोध कर रहे हैं तो दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोषी शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक और एक छात्रा से अश्लील बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के मूड में आ गया है। वायरल ऑडियो में हो रही बातचीत में परीक्षा के दो प्रश्नपत्र आउट करने का जिक्र कथित शिक्षक द्वारा किया गया है। मामला प्राणिशास्त्र विभाग के एक शिक्षक का बताया जाता है।

वायरल ऑडियो में छात्रा से बातचीत में शिक्षक की ओर से छात्रा से जबरदस्ती बातचीत करने की कोशिश की जा रही है। छात्रा को अपने पास बुलाने और उसके लिए पेपर लीक करने की बात कही जा रही है। हालांकि ‘अमृत विचार’ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में छात्रा की ओर से विभागाध्यक्ष से लिखित शिकायत की गई है। जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. विद्यानंद त्रिपाठी ने हसनगंज थाने में एफआईआर के लिए तहरीर दी है।

परीक्षा नियंत्रक ने तहरीर में कहा है कि 14-15 मई की रात में प्राणिशास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ. परमजीत सिंह और एक छात्रा के मध्य अशोभनीय वार्तालाप के तीन आडियो प्राप्त हुए हैं, जिसमें शिक्षक ने छात्रा से अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए प्रलोभन देते हुए विश्वविद्यालय की संचालित हो रही परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र आउट करने उल्लेख किया है। जो परीक्षा की गोपनीयता और छात्रा की गरिमा को क्षति पहुंचाने का कृत्य है।

साथ ही आपराधिक गतिविधि की श्रेणी में आता है। थाने में भेजी गई तहरीर में ऑडियो रिकार्डिंग की पेन ड्राइव प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न की गई है। प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत त्वरित कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी गई है। हालांकि पूरे मामले में विवेचना के दौरान छात्रा की निजता और गोपनीयता भी सुनिश्चित की गई है।

वायरल बातचीत में शिक्षक बोला

वायरल हो रहे ऑडियो में कथित शिक्षक छात्रा को डार्लिंग संबोधित करता है और कहता है कि तुम्हारे लिए दो पेपर आउट करा दिया है। सबकुछ रखा है और कब मिलोगी। शिक्षक बार-बार छात्रा से मिलने को कहता है जबकि छात्रा अपनी घरेलू समस्या बताकर इसे टालते हुए सुनाई देती है।

विश्वविद्यालय का पक्ष

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने वायरल हुए दो ऑडियो के संबंध में स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय ऐसे मामलों में जीरो टालेरेंस की नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई करता है। विश्वविद्यालय का मानना है कि संस्थान की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करने वाले किसी भी आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने इस संदर्भ में विश्वविद्यालय की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी को आदेश दिया है कि वह 24 घंटे के भीतर इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। यह कदम विश्वविद्यालय की पारदर्शी और उत्तरदायी कार्यप्रणाली को दर्शाता है, जिससे सुनिश्चित हो सके कि आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें  :

यूपी में गहराया स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विवाद, जांच को लेकर उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल

पेपर लीक बर्बाद कर रहा छात्रों का भविष्य, NEET मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
लखनऊ: नीट यूजी पेपर लीक मामले में नाराजगी जताते हुए समाजवादी छात्रसभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ रही अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

छात्र नेता आदित्य पाण्डेय ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि नीट जैसी अहम परीक्षा में पेपर लीक होना पूरे शिक्षा तंत्र पर सवालिया निशान लगा रहा है। वर्षों की मेहनत और सपनों को लेकर तैयारी करने वाले लाखों छात्रों के भविष्य के साथ यह घटना खिलवाड़ के समान है।

समाजवादी छात्रसभा ने मांग की कि पेपर लीक की निष्पक्ष और तेज जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का विश्वास बहाल हो सके। संगठन ने स्पष्ट किया कि छात्रों के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम का आयोजन रोहित यादव ने किया। प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, उपाध्यक्ष रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, शिवपूजन पाण्डेय, सौरभ तिवारी, शुभम चंद्रा, अनादि तिवारी, अक्षत पाण्डेय, रवि नन्दन यादव, आर्यन गुप्ता और सैकड़ों अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

LU प्रवेश प्रक्रिया से पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश को 10 कॉलेज शामिल,अब एक ही फॉर्म से मिलेगा कई जगह मौका, जानें कितनी सीटें
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया से परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 10 वित्तपोषित, अल्पसंख्यक कॉलेज शामिल हैं। जिसकी जानकारी पीजी पाठ्यक्रमों के लिए जारी ब्रोशर में पाठ्यक्रमवार दी गई है। इससे जिन विद्यार्थियों को एलयू में दाखिला नहीं मिलेगा, उन्हें सीधे कॉलेजों में प्रवेश का मौका मिल सकेगा।

प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि विवि की केंद्रीयकृत प्रवेश व्यवस्था से नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज में एमए हिन्दी, नवयुग कन्या महाविद्यालय में एमए अर्थशास्त्र व एमकॉम, लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में बीपीएड रेगुलर फिजिकल एजुकेशन, बीएसएनवीपीजी कॉलेज में एमए हिन्दी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, एमएससी भूगर्भ विज्ञान, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, गणित, भौतिक विज्ञान व एमकॉम कॉमर्स में प्रवेश का मौका मिलेगा।

इसी तरह कालीचरण पीजी कॉलेज में एमए समाजशास्त्र, हिन्दी, राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, एमकॉम कॉमर्स व अप्लाइड, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एमए शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, हिन्दी व राजनीति विज्ञान, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज में एमए हिन्दी व समाजशास्त्र, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज में एमए अंग्रेजी और अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एमए सेल्फ फाइनेंस अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल व शिक्षाशास्त्र कोर्स में एडमिशन का अवसर प्राप्त होगा।

विधान परिषद सभापति तक पहुंचा फीस बढ़ोतरी का मामला

लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 से स्नातक स्तर के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में फीस बढ़ोतरी का प्रकरण एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विधान परिषद के सभापति तक पहुंचा दिया है। छात्र नेता प्रिंस प्रकाश और विशाल सिंह ने बुधवार को विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह से मुलाकात कर व्यापक फीस वृद्धि और छात्र नेताओं पर मुकदमे व निलंबन से जुड़े मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। साथ ही उनसे हस्तक्षेप की मांग उठाई। इससे पहले छात्र नेताओं के पक्ष में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, यूपी कांग्रेस और छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने खुलकर समर्थन देने की बात कही थी। कई विधायकों और एमएलसी ने कुलपति से वार्ता कर छात्रों के संबंध में अपने विचार भी रखे।

बीटेक, बीफार्मा और एमबीए समेत छह पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी

लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 सम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के छह पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा सेक्शन में देख सकते हैं। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीटेक व बीफार्मा चतुर्थ, छठे व आठवें सेमेस्टर, बीसीए चतुर्थ व छठे सेमेस्टर, एमबीए फाइनेंस एंड अकाउंटिंग, एमबीए लुम्बा और एमटेक पार्ट टाइम चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित हुआ है।

एलएलबी के नतीजे जारी

एलयू में विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत एलएलबी तीन वर्षीय और एलएलबी इंटीग्रेटेड प्रथम सेमेस्टर का नतीजा जारी कर दिया गया है। जिसे विद्यार्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन सेक्शन में उपलब्ध समर्थ स्टूडेंट्स लॉगिन पर जाकर देख सकते हैं।

प्रवक्ता परीक्षा को लेकर सेंटर बदला

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि नौ मई को मुमताज पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता परीक्षा आयोजित होनी है। जिसे लेकर परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। अब नौ मई को प्रात: और सायं पाली की सभी परीक्षाएं मुमताज कॉलेज की बजाय एलयू मुख्य परिसर में पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार होगी।

यह भी पढ़ें:

स्वाद में उज्ज्वल भविष्य संभावना आइसक्रीम टेस्टर

लविवि : परास्नातक के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा प्रवेश
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश 2026-27 पाठ्यक्रमों और परास्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित किया गया है।

विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत समर्थ पोर्टल के माध्यम से सत्र 2026 - 27 के पंजीकरण लर्न व परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फार्म का प्रारम्भ 27 अप्रैल को कर दिया गया है। विश्वविद्यालय व सम्बद्ध, सहयुक्त महाविद्यालयों में जिन विद्यार्थियों को किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना है वे अपना पंजीकरण करा लें।

पंजीकरण शुल्क पूर्व की भांति रुपये 100 रुपए है जो बाद में प्रवेश शुल्क में समायोजित किया जाएगा। लखनऊ विश्विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं।

वेबसाइट के पॉप अप अथवा एडमिशन पेज के दिए हुए लिंक लर्न पर क्लिक करें https://lkounivadm.samarth.edu.in रजिस्ट्रेशन के पेज पर दाहिने अंकित न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपना लॉगिन आइडी बनाएं। इसके लिए अभ्यर्थी अपना एक वैध ईमेल आइडी पहले से अनिवार्य रूप से बना कर रखें क्योंकि ओटीपी उसी ईमेल पर भेजा जाएगा जिसको दर्ज करके ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें :

यूपी में गर्मी से बच्चों को बचाएगी योगी सरकार : स्वास्थ्य सुविधाओं और डॉक्टरों से कनेक्ट होंगे स्कूल

लखनऊ विश्वविद्यालय की अनूठी पहल: एस्ट्रोफिजिक्स और भगवद गीता के पाठ्यक्रमों को मंजूरी, नए सिलेबस में विज्ञान और संस्कार का मेल
लखनऊ, अमृत विचार : अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर श्रीमद्भागवत गीता, एआई, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, पौरोहित्य, वास्तुशास्त्र और वाइल्ड लाइफ जैसे विषयों में नए पाठ्यक्रम शुरू कर लखनऊ विश्वविद्यालय शैक्षिक क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि नए सत्र से ऐसे कई पाठ्यक्रम आरंभ होंगे, जो उत्तर भारत के विश्वविद्यालयों में पहली बार शुरू किए जा रहे हैं। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने शैक्षणिक, प्रशासनिक और अधोसंरचनात्मक सुधारों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

विश्वविद्यालय में 11 नए स्नातक, 10 स्नातकोत्तर और 22 माइनर डिग्री कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही पांच सह-पाठ्यक्रम और व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी जोड़े गए हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों को वर्तमान शैक्षणिक और औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें रोजगारपरकता और अंतर्विषयक अध्ययन पर विशेष जोर दिया गया है। कुछ पाठ्यक्रमों में विषय की बाध्यता भी समाप्त की गई है, जिससे अलग पृष्ठभूमि के छात्र भी नए क्षेत्रों में प्रवेश ले सकेंगे।

माइनर डिग्री कार्यक्रम

नई शैक्षणिक संरचना के तहत माइनर डिग्री कार्यक्रमों का विस्तार किया गया है। छात्र अपने मुख्य पाठ्यक्रम के साथ अतिरिक्त योग्यता के रूप में माइनर डिग्री चुन सकेंगे। दूसरे वर्ष से इसे शुरू कर 20 क्रेडिट अपनी गति से पूरे किए जा सकते हैं। यह व्यवस्था बहुविषयक रुचि रखने वाले छात्रों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।

प्रवेश प्रक्रिया और सीट वृद्धि

विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 2326 सीटों की वृद्धि को मंजूरी दी है। पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा। एलएलबी में प्रवेश कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लेट) से और एमबीए में प्रवेश कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के माध्यम से कराया जाएगा।

मूल्यांकन व परीक्षा सुधार

मूल्यांकन प्रणाली में सुधार के लिए एक समिति गठित की गई है, जो एब्सोल्यूट और रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने की संभावनाओं का अध्ययन करेगी। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए सभी परीक्षाएं, जिनमें प्रायोगिक भी शामिल हैं, कैमरा निगरानी में कराई जाएंगी और उनकी रिकॉर्डिंग विश्वविद्यालय को सौंपी जाएगी। पुनः परीक्षा की स्थिति में नए केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।

संबद्ध महाविद्यालयों का विकास व अधोसंरचना

संबद्ध महाविद्यालयों के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों से परामर्श किया जा चुका है, जबकि स्ववित्तपोषित संस्थानों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। फोकस शोध अधोसंरचना, मान्यता परिणाम और संस्थागत रैंकिंग सुधार पर रहेगा। पारदर्शिता के लिए निरीक्षण और फैकल्टी चयन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड-पार्टी मूल्यांकन कराया जाएगा। खाद्य निविदाओं में ब्रांड मानकीकरण किया गया है। छात्रों की बढ़ती मांग को देखते हुए तीन नए छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए हैं।

नए पाठ्यक्रमों की झलक

स्नातक स्तर पर बीएससी कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोफिजिक्स, अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री, बीकॉम रिटेल मैनेजमेंट, ई-कॉमर्स, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, बीए में सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, बीसीए में एआई, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बीए एलएलबी और होटल मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। परास्नातक स्तर पर एमएससी एआई, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एमएससी वाइल्ड लाइफ, एमए पौरोहित्य, वास्तुशास्त्र, पोषण विज्ञान, एमफार्मा तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में टूरिज्म और कल्चरल हेरिटेज समेत कई नए कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :

पीएम कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद: वाराणसी में सीएम ने की समीक्षा, महिला सम्मेलन पर खास फोकस

स्वधर्म स्वदेश स्वराज्य हमारे स्वबोध की प्रेरणा: स्वान्त रंजन
लखनऊ, अमृत विचार : अखिल भारतीय साहित्य परिषद के युवा शोधार्थी आयाम की ओर से शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में 'आत्मबोध से विश्वबोध' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन ने कहा कि स्वधर्म, स्वदेश और स्वराज्य हमारे स्वबोध की प्रेरणा है। इसके आधार पर ही महापुरूषों व क्रान्तिकारियों ने समाज जागरण करने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रभाव को कमजोर करने,एकात्मभाव कैसे बिखर जाय व धर्म के आधार पर देश में जो एकसूत्रता है उसको विखण्डित करने का प्रयत्न योजनाबद्ध ढ़ंग से किया गया। अंग्रेजों ने जानबूझकर भारत के इतिहास को विकृत करना प्रारम्भ किया। जो कभी भारत आये नहीं ऐसे तथाकथित इतिहासकारों से भारत का इतिहास लिखवाया गया।

स्वान्त रंजन ने कहा कि संस्कृति राष्ट्र की आत्मा होती है। देश को एकजुट रखने में संस्कृति महत्वपूर्ण कड़ी है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने कहा कि लगातार इस्लामिक आक्रमणों के कारण हिन्दू समाज आत्मविस्मृत हो गया था। समाज आत्मकेन्द्रित हो गया था। ऐसे समय में डा.केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। स्व का विचार करते हुए सामाजिक समरसता के आधार पर सभी जाति वर्ग को सशक्त करना है। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डा. पवनपुत्र बादल ने कहा कि सनातन परम्परा के विचारों को हम जीते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पूरी साहित्य परम्परा में भारत बोध है। वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिन: भारतबोध में है।

पवनपुत्र बादल ने कहा कि भारत के भाव बोध को समझने की आवश्यकता है। भारत की ज्ञान परम्परा विमर्श से आगे आयी है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय परिषद भारत की सभी भाषाओं में काम करती है। भारत की भाषा देश को एकात्म करती है। हम अपनी भाषा व बोली को पकड़कर रखें,उससे जुड़ाव महसूस करें। अपने मूल को न छोड़ें। आत्मबोध से विश्वबोध आवश्यक है।

बावन मंदिर अयोध्या के महंत वैदेही वल्लभ शरण महराज ने कहा कि आत्मबोध से विश्व बोध होगा। उन्होंने कहा कि भारत का साहित्य ही सर्वश्रेष्ठ है। हमारा ज्ञान अलौकिक है। भारत विश्वगुरू था,है और रहेगा। महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि अयोध्या चीख चिल्ला नहीं रही है। मोदी व योगी के शासनकाल में मण्डन करती हुई व विकास करती हुई अयोध्या आज दिख रही है।  भव्यता व दिव्यता के साथ रामलला विराजमान हैं। अयोध्या में संपूर्ण जाति के मंदिरों का कायाकल्प हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि हम पराधीनता के काल में थोपे हुए साहित्य व विज्ञान को पढ़ते हैं। भारत को जानने के लिए भारत के आर्षग्रन्थों को पढ़ना होगा।

कार्यक्रम का संचालन युवा शोधार्थी आयाम के प्रमुख आदर्श सिंह ने किया। आभार अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रान्त प्रमुख राजकिशोर,सह विभाग कार्यवाह ब्रजेश पाण्डेय,साहित्य परिषद के प्रान्तीय महामंत्री द्वारिका प्रसाद रस्तोगी,सह महामंत्री डा.बलजीत श्रीवास्तव,लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डा.सौरभ मालवीय,डा.अमित कुशवाहा,श्याम त्रिपाठी,प्रो.श्यामलेश व शरद मिश्र समेत बड़ी संख्या में छात्र —छात्राएं उपस्थित रहीं।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, 31 मई तक विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए होगा आवेदन, जानें पूरी details
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विश्वविद्यालय ने आगामी सत्र में प्रवेश के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी है। विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2026-27 के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://lkounivadm.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 750 रुपये शुल्क तय किया गया है।

जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है, उनमें बीए (एनईपी), बीएससी प्राणीविज्ञान (एनईपी), बीएससी गणित (एनईपी), बीएससी कृषि, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम (एनईपी), एलएलबी पांच वर्षीय, बीसीए, बीबीए, डी फार्मा, बीए-बीएससी योगा, बीवॉक (नवीकरण ऊर्जा), शास्त्री, बीवीए-बीएफए, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बीजेएमसी (महाविद्यालयों के लिए) और बीएड (महाविद्यालयों के लिए) समेत कई पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिनमें आवेदन प्रक्रिया गतिमान कर दी गई है।

लखनऊ विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत समर्थ पोर्टल के माध्यम से सत्र 2026-27 का पंजीकरण ‘लर्न’ (एलयूआरएन) के जरिए किया जाएगा। लर्न में पंजीकरण के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के एडमिशन पेज या पॉप-अप में दिए गए लर्न लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन पेज पर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ विकल्प पर क्लिक कर लॉगिन आईडी बनानी होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। अभ्यर्थियों को एक वैध ईमेल आईडी रखना अनिवार्य होगा, क्योंकि ओटीपी उसी पर प्राप्त होगा। इसके बाद लॉगिन कर नाम, पिता का नाम, माता का नाम सहित अन्य विवरण भरकर प्रोफाइल पूरी करनी होगी और 100 रुपये शुल्क जमा करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

UP Education News: नेशनल पीजी कॉलेज में बीबीए के दो नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू, महाविद्यालय की विद्या परिषद की बैठक हुई आयोजित
लखनऊ, अमृत विचार : नेशनल पी.जी. कॉलेज में अगले सत्र से बीबीए के दो नए पाठ्यक्रम सहित कई आधुनिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। महाविद्यालय में 34वीं अकादमिक काउंसिल (विद्या परिषद) की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने की। इस दौरान कॉलेज की शैक्षणिक एवं संस्थागत प्रगति से जुड़े बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए कई अहम फैसले लिए गए। विद्या परिषद की बैठक में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम प्रस्तावित किए गए, जिनमें बीबीए (लॉजिस्टिक्स) एवं बी.एससी. (डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स) शामिल हैं।

पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परंपरा तथा सतत विकास लक्ष्य के घटकों को भी शामिल किया गया है। सभी पाठ्यक्रमों में स्वयं (SWAYAM) कोर्स जोड़े गए हैं। साथ ही विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को प्रवेश परामर्श सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मुख्य एवं लघु शोध परियोजनाओं हेतु कुल 15 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। बैठक के दौरान कुलपति नामित सदस्य द्वारा नए पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें बीए एलएलबी, बी.कॉम. एलएलबी, एम.एससी. डेटा साइंस एवं डेटा एनालिटिक्स जैसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम शामिल हैं। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि नए पाठ्यक्रम शुरू करने से पहले उनकी व्यवहार्यता का गहन अध्ययन किया जाए।

एमए इतिहास की शुरुआत एवं विभागीय विस्तार पर रिपोर्ट

इतिहास विभाग ने विद्यार्थियों की बढ़ती मांग के अनुरूप एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल की जानकारी दी। इतिहास विषय में दो वर्षीय परास्नातक (एमए) कार्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव को 16 फरवरी को आयोजित बोर्ड ऑफ स्टडीज़ की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसके बाद 13 अप्रैल को आयोजित अकादमिक काउंसिल की बैठक में इसे स्वीकृति प्रदान की गई। प्रस्तावित कार्यक्रम को उद्योगोन्मुख एवं भविष्य-केंद्रित पाठ्यक्रम के रूप में तैयार किया गया है।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में इतिहास में जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग, पुरातत्व एवं शहरी अध्ययन में जियोस्पेशियल मैपिंग एवं सैटेलाइट आधारित विश्लेषण का प्रशिक्षण शामिल है। इसके अलावा अभिलेख प्रबंधन, संग्रहालय विज्ञान एवं विरासत पर्यटन जैसे उद्योगोन्मुख कौशल मॉड्यूल भी जोड़े गए हैं, जो रोजगार क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित हैं। डिजिटल एवं दृश्य अभिलेखीकरण के तहत पेंटिंग्स एवं फोटोग्राफ जैसे स्रोतों पर व्यावहारिक कार्य कराया जाएगा, जबकि पर्यावरणीय इतिहास के माध्यम से ऐतिहासिक विकास को वर्तमान जलवायु और सततता के मुद्दों से जोड़ा जाएगा।

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की उपस्थिति रही, जिनमें कुलपति नामित सदस्य के रूप में प्रो. सी.बी. शर्मा (कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय), प्रो. विग्नेश कुमार (मेरठ विश्वविद्यालय), पद्मश्री प्रो. अनिल रस्तोगी (सीडीआरआई), प्रो. उषा किरण राय एवं प्रो. उमेश सिंह (बीएचयू) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

आईक्यूएसी का पुनर्गठन, नए पाठ्यक्रमों की तैयारी

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बी.कॉम. पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। साथ ही पीजी स्तर पर इतिहास विषय शुरू करने तथा एमए (इतिहास) कार्यक्रम का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हुई परिचर्चा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के साथ संयुक्त रूप से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में इग्नू के वरिष्ठ निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि और निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा विशिष्ट अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रश्मि बिश्नोई ने की।

प्रो. बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए नारी सशक्तिकरण आवश्यक है। परिचर्चा में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तेजस्विनी चक्रवर्ती ने अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इग्नू की छात्रा नेहा सिंह तथा महाविद्यालय की कोमल शुक्ला, साक्षी बाजपेयी, अदिति शुक्ला, रिम्सा कुरैशी और वर्षा वर्मा ने भी अपने विचार रखे।

इग्नू समन्वयक डॉ. विशाल प्रताप सिंह ने अधिनियम को विस्तार से समझाया। डॉ. अनामिका सिन्हा ने कहा कि नारी प्रतिभा और शौर्य का प्रतिबिंब है और जब नारी नीति-निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगी, तभी भारत सही मायनों में विकसित बनेगा।

कार्यक्रम में प्रो. संजय बरनवाल, डॉ. रोशनी सिंह, डॉ. हेमलता पांडे तथा डॉ. भास्कर शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि प्राचीनकाल से ही देश में नारी का सम्मान होता रहा है और नीतियों के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता भारद्वाज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भास्कर शर्मा ने किया। अंत में छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई, जिसका संयोजन ले. प्रतिमा शर्मा ने किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में कई अहम फैसले

लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान नवाचार और संस्थागत सुशासन को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

शिक्षक कल्याण से जुड़े एक अहम निर्णय के तहत स्ववित्तपोषित कार्यक्रमों में विधिवत चयन प्रक्रिया से नियुक्त शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान के प्रवेश स्तर 57,700 रुपये पर रखने का निर्णय लिया गया। इससे शिक्षकों में समानता और प्रेरणा बढ़ने की उम्मीद है।

बैठक में बी.एससी. इन कम्प्यूटेशनल एस्ट्रोफिजिक्स नामक नए स्नातक कार्यक्रम को मंजूरी दी गई, जिससे विश्वविद्यालय देश का पहला सरकारी संस्थान बन गया है जो यह पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इसके साथ ही तीन वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के छात्रों के लिए नया पदक और एक लाख रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति स्थापित करने को भी स्वीकृति दी गई।

अंतर्विषयक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमएससी इन वाइल्डलाइफ साइंसेज कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया, जो किसी भी विषय से स्नातक छात्रों के लिए खुला रहेगा। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक संस्थानों को संबंधित संकायों से औपचारिक रूप से जोड़ने का फैसला लिया गया, जिससे बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।

कार्य परिषद ने एआई स्टीयरिंग समिति और संस्थागत नैतिकता समिति के गठन को भी मंजूरी दी। इन समितियों के माध्यम से शिक्षा, प्रशासन और शोध कार्यों में आधुनिक तकनीकों और नैतिक मानकों को बढ़ावा दिया जाएगा। पीएम-उषा ढांचे के तहत कार्य परिषद के दो सदस्यों को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में शामिल करने का भी निर्णय लिया गया।

ये सभी निर्णय विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक संरचना और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।