hunt - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी: बाघिन ने घर में घुसकर किया बछिया और पड़िया का शिकार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। गोला पश्चिमी बीट के रत्नापुर गांव में शुक्रवार रात बाघिन ने घर में घुसकर बछिया और पड़िया का शिकार कर लिया। दहशत में ग्रामीण रात भर जागने को विवश रहे। शनिवार सुबह रत्नापुर मार्ग पर शावकों के साथ बाघिन दिखने से राहगीरों के वाहनों के पहिए थम गए।

रत्नापुर के लोगों ने बताया कि करीब रात 11 बजे जगतार सिंह के घर में घुसकर बाघिन ने खूंटे से बंधी पड़िया पर हमला कर दिया। पास में ही भैंस भी जंजीर से बंधी थी। पड़िया पर बाघिन को हमला करते देखा तो वह जंजीर तोड़कर बाघिन से भिड़ गई। शोर सुनकर घर के लोग भी टॉर्च जलाकर देखने लगे, जिससे बाघिन चली गई। जिससे वह पड़िया का शिकार करने में तो सफल हो गई परंतु उसे वह ले नहीं जा पाई और खेत की ओर चली गई। रात में ही ग्रामीणों ने वन कर्मियों को फोन करके घटना की जानकारी दी। मैलानी वन क्षेत्र के वनकर्मी ढाका ग्राम प्रधान को साथ में लेकर रात में गए परन्तु बाघिन वहां से जा चुकी थी जिससे थोड़ी देर रुकने के बाद वे अपने क्षेत्र में चले आए।

ग्रामीणों का कहना है कि गोला रेंज के वनकर्मी रात में नहीं आए थे। रात करीब दो बजे बाघिन पुनः पड़िया को उठाने के लिए जब घर में घुसने लगी तो भय से जाग रहे लोग शोर गुल मचाने लगे, जिससे वह वहां नहीं घुस सकी परन्तु उसने थोड़ी दूर पर रंजीत सिंह के घर में घुसकर बछिया पर हमला कर दिया और उसे उठाकर गन्ने के खेत में चली गई। पूरी रात बाघिन के भय से लोग जागते रहे।

शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे बाघिन अपने तीन शावकों के साथ पुनः रत्नापुर मार्ग पर दिखाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। मार्ग पर निकल रहे बाइक सवारों को रोककर ग्रामीण आगे बाघिन के होने की जानकारी देने लगे। जिससे लोग काफी देर तक रुके रहे। रत्नापुर में कई दिनों से शावकों के साथ बाघिन के देखे जाने से लोग भयभीत हैं कि कहीं पुनः कोई प्रदीप कुमार की तरह बाघिन का शिकार न बन जाए। सुबह घटना स्थल पर पहुंचे फॉरेस्टर अफजल खान ने बाघिन द्वारा पशुओं का शिकार किए जाने की पुष्टि की।

शुक्रवार को ही ढाका गांव में भी दिखा बाघ
ढाका निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ही उनके गांव ढाका के पास झबरा में करीब चार बजे एक बाघ दिखाई दिया था तथा रात 11 बजे घर के सामने खेत में बाघ खड़ा था। उसे समय जटपुरा के वन दरोगा राजाराम तिवारी और अन्य वनकर्मी भी यहां मौजूद थे।

बाघिन को किया जाएगा ट्रैंकुलाइज
गोला वन क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि रत्नापुर में दहशत फैलाने वाली बाघिन को ट्रैंकुलाइज किए जाने के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। शाम तक विशेषज्ञों की टीम आ जाएगी, उनके निर्देशानुसार मचान बनाकर बाघिन ट्रैंकुलाइज की जाएगी।

नानकमत्ता: मगरमच्छ का शिकार हुए किशोर का 36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
नानकमत्ता, अमृत विचार। मगरमच्छ का शिकार हुए किशोर का 36 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया है। लेकिन वन विभाग और एनडीआरएफ की टीमें का लगातार सर्च अभियान जारी है। बता दें कल बृहस्पति बार सुबहान दलजीत सिंह 16 बर्ष अपने पिता बलकार सिंह और बड़ा भाई गुरदेव सिंह के साथ मवेशियों के लिये चारा लेने देवहा नदी के पार गया था।

जिसे मगरमच्छ ने दलजीत सिंह को अपने जबड़े में ले लिया।

सूचना पर जौलासाल,रनसाली, बाराकोली वन रेन्जर के अधिकारी एनडीआरएफ की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू आपरेशन चलाया लेकिन आज 36 घंटे के बाद भी 16 वर्षीय किशोर का देवहा नदी में पता नहीं लगा है।

वन क्षेत्र अधिकारी केआर टम्टा ने बताया देर रात होने और पानी का बहाव ज्यादा होने से रात को रेस्क्यू रोक दिया था लेकिन प्रातः फिर रेस्क्यू आपरेशन चलाया है फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।

घटना स्थल पर क्षेत्रिय विधायक गोपाल सिंह राणा, जैल सिंह,पूर्व विधायक प्रेमसिंह राणा, रवि ग्रहवाल, ग्राम प्रधान जागीर सिंह ने घटना पर दुख व्याक्ति किया साथ ही दर्जनों ग्रामीण किशोर की खोज में लगे हैं।

बहराइच: जंगली सूकर का शिकार करने वाला शिकारी गया पकड़ा
बहराइच। ककरहा रेंज के जंगल में सूकर के शिकार में वांछित शिकारी को वन की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग बाघ संरक्षित क्षेत्र है। संरक्षित वन क्षेत्र में जीवों का शिकार प्रतिबंधित है। इसके बाद भी लोग शिकार करते रहते हैं।

ककरहा रेंज में 25 जून को एक शिकारी शिकार करते हुए देखा गया। वन दरोगा आलोक मणि तिवारी ने बताया कि मधवापुर बीट में अमृतपुर थनैया गांव निवासी जाकिर पुत्र बुद्धि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को वन दरोगा, वन रक्षक अमर सिंह वर्मा, अकील अहमद और वन दरोगा नौबना चौकी मुनेश्वर सिंह की टीम ने घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें-बहराइच: तेज रफ्तार में न चलाएं वाहन, चपेट में आ सकते हैं वन्यजीव

हल्द्वानी: होटल में कमरा न देने पर लहराये हथियार, पुलिस के आने से पहले हुए फरार
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कमरा न देने पर दो युवकों ने सरेराह हथियार लहरा दिए। आरोपी होटल कर्मियों को देख लेने की धमकी देने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को किसी तरह काबू किया। होटल कर्मी की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवकों के साथी उन्हें लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

नैनीताल रोड स्थित होटल में मंगलवार देर शाम कार सवार दो युवक पहुंचे। दोनों शराब के नशे में थे। जबकि एक नशे में धुत्त था। युवकों ने होटल के रिसेप्शन पर पहुंचकर कमरा मांगा। पहचान पत्र मांगने पर दूसरा युवक अपना आधार देने लगा। होटल कर्मियों ने ठहरने वाले का पहचान पत्र देने को कहा। इस पर पहला युवक बिफर गया। वह अपनी आईडी देने का विरोध करने लगा। होटल कर्मियों ने युवकों को नियम-कायदे बताए तो वे आपा खो बैठे और देख लेने की धमकी देने लगे। युवकों की हरकतों को देखकर होटल कर्मियों ने कमरा देने से मना कर दिया।

तैश में आए युवक बाहर गए और कार में रखी रायफल और रिवाल्वर उठा ली। युवक होटल के बाहर हथियार लहराकर होटल कर्मियों से गाली-गलौच करने लगे। युवकों के हाथ में हथियार देखकर होटल कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए होटल का मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया। दूसरी ओर नशे में धुत्त और सरेराह हथियार लहराते युवकों को देखकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

इधर, होटल कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही युवकों के कुछ साथी मौके पर पहुंचे और दोनों को बमुश्किल काबू कर अपने साथ ले गए। चौकी प्रभारी पीएस नगरकोटी ने बताया कि हथियार लहराने वाले युवकों की तलाश की जा रही है।

चक्रवात: 26 लोग अब भी लापता, नौसेना की विशेष गोताखोर टीम करेगी तलाश
मुंबई। चक्रवात ‘ताऊ ते’ की चपेट में आने के छह दिन बाद भी बजरा पी305 के 15 और टगबोट नौका वाराप्रदा के 11 कर्मी अब भी लापता हैं जिनका पता लगाने के लिए नौसेना ने शनिवार को मुंबई अपतटीय क्षेत्र में विशेष गोताखोर टीमों को तैनात कर दिया। नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, “बजरा पी305 और नौका वाराप्रदा के लापता चालक दल को खोजने के लिए चल रहे खोज एवं बचाव अभियान को बढ़ाने के लिए साइड-स्कैन सोनार के साथ आईएनएस मकर और आईएनएस तरासा पर सवार होकर विशेष गोताखोर टीम आज सुबह मुंबई से रवाना हुईं।”

सोमवार को अरब सागर में बजरा पी305 के डूबने से मरने वालों की संख्या 11 और शवों की बरामदगी के साथ शुक्रवार को 60 तक पहुंच गई, जबकि नौसेना और तटरक्षक बल ने बजरे से 15 और वाराप्रदा से 11 लापता कर्मियों की तलाश जारी रखी। संपर्क करने पर, एक अधिकारी ने कहा कि रात भर चले अभियान पर नयी सूचना की प्रतीक्षा है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि लापता लोगों के जीवित होने की उम्मीद अब कम हो रही है। पी305 बजरा पर सवार 261 कर्मियों में से अब तक 186 को बचाया जा चुका है। वाराप्रदा में सवार 13 लोगों में से दो को बचा लिया गया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि वह इस बात की जांच करेगी कि चक्रवात ‘ताऊ ते’ की चेतावनी के बावजूद बजरा अशांत क्षेत्र में क्यों रुका रहा। पुलिस ने बजरे पर सवार कर्मियों की मौत के मामले में भी दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया है।